206122
औरैया में DM ने किया कुछ ऐसा कि जिलेभर में हो रही चर्चा
Auraiya, Uttar Pradesh:इन दिनों औरैया जिले के जिलाधिकारी डा. इंद्रमणि त्रिपाठी सोशल मीडिया पर अपने कामों को लेकर छाए हुए है। जहां एक छात्रा जिलाधिकारी से मिलने आई और DM से कहा कि मैं आपके कार्य से प्रभावित हूं। मैं भी आप के जैसी अधिकारी बनुगी, जिसके बाद जिलाधिकारी ने कहा मेहनत करोगी तो जरूर और अपनी कुर्सी छोड़कर छात्रा सुप्रिया भदौरिया को ही जिलाधिकारी ने शिकायत सुनने के लिए अपनी कुर्सी पर बैठा दिया और छात्रा ने DM बन कर दफ्तर में शिकायत करने पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को सुनी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिलासपुर जेल में नहाते वक्त बंदी जनकराम साहू की मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर केंद्रीय जेल में नहाने के दौरान तखतपुर निवासी बंदी जनकराम साहू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि नहाते समय जनकराम अचानक फिसलकर गिर गया और उसका सिर पत्थर से जा टकराया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जेल प्रशासन द्वारा उसे तत्काल इलाज के लिए सिम्स (CIMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद जेल प्रशासन ने मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है, जिसके तहत यह पता लगाया जा रहा है कि यह महज एक फिसलन के कारण हुआ हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण जिम्मेदार है........0
0
Report
विदिशा जिला अस्पताल की लिफ्ट बंद: मरीजों को तीसरी-चौथी मंजिल तक चढ़ना मुश्किल
Vidisha, Madhya Pradesh:एंकर : विदिशा जिला अस्पताल में पिछले दो दिनों से लिफ्ट बंद होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों, खासकर बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तीसरी और चौथी मंजिल तक पैदल पहुंचना मजबूरी बन गया है। अस्पताल पहुंचे खुशाल सिंह राजपूत ने बताया कि उन्हें चौथी मंजिल तक सीढ़ियों से जाना पड़ा, जिससे काफी दिक्कत हुई। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से जल्द लिफ्ट शुरू कराने की मांग की है। वीओ : जिला अस्पताल की लिफ्ट बंद होने से मरीजों, बुजुर्गों और उनके परिजनों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रोजाना इलाज के लिए आने वाले लोगों को तीसरी और चौथी मंजिल तक पैदल चढ़ना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि अस्पताल जैसी आवश्यक सेवा में लिफ्ट लंबे समय तक बंद रहना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने प्रशासन से जल्द मरम्मत कर लिफ्ट चालू कराने की मांग की है। बाइट : खुशाल सिंह राजपूत0
0
Report
राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी: अयोध्या बार एसोसिएशन ने जताई चिंता
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश | राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी का मामला | अयोध्या बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र ने कहा, "...जांच के तहत चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्र को अयोध्या छोड़ने की इजाज़त नहीं दी जानी चाहिए..."0
0
Report
Advertisement
विदिशा के किसानों ने सरकारी रास्ता अतिक्रमण हटाने की मांग कर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा के किसानों ने सरकारी रास्ता अतिक्रमण हटाने की मांग कर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के करीब 40 से 50 किसानों के खेतों तक जाने वाला वर्षों पुराना सरकारी रास्ता एक दबंग किसान ने कब्जा कर बंद कर दिया है। किसानों का कहना है कि संबंधित व्यक्ति पटवारी होने के कारण अपने पद का दुरुपयोग कर रहा है। इसी रास्ते से कई पीढ़ियों से किसान अपने खेतों तक आते-जाते रहे हैं, लेकिन अब रास्ता बंद होने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि पहले की गई शिकायत पर तहसीलदार मौके पर पहुंचे थे, लेकिन सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटवाने के बजाय निजी भूमि से रास्ता निकालने की बात कही गई। वहीं, ग्राम सरपंच राहुल गुर्जर का कहना है कि शिकायत करने पर उन्हें और अन्य ग्रामीणों को झूठे मामलों में फंसाने तथा सरपंच होने के नाते उनके खिलाफ जांच बैठाने की धमकी भी दी जा रही है। किसानों ने प्रशासन से सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाकर रास्ता बहाल कराने और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
राम मंदिर दान गबन: आठों आरोपियों की वर्चुअल पेशी, 14 दिन की न्यायिक हिरासत
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या।राम मंदिर दान गबन मामला, आठो आरोपियों की वर्चुअल हुई पेशी, एंटी करप्शन कोर्ट में हुई पेशी, सभी आठो आरोपी 14 दिन की जुडिशल कस्टडी में, जेल में ही रहेंगे eightो आरोपी, पुलिस ने नहीं मांगी कस्टडी रिमांड。0
0
Report
गोरखपुर एक्सप्रेस से महिला यात्री लापता, सूटकेस भी गायब; जांच जारी
Katni, Madhya Pradesh:गोरखपुर एक्सप्रेस से रहस्यमयी परिस्थितियों में महिला लापता, अनहोनी की आशंका; GRP और RPF जांच में जुटी. चलती ट्रेन से सूटकेस सहित गायब हुई महिला यात्री 27-28 जून की रात गोरखपुर एक्सप्रेस के एसी कोच B-1 बर्थ 41 से लापता हो गई. घटना दमोह, सागर और कटनी रेल खंड के बीच बताई जा रही है. परिजनों ने रेलवे पुलिस से मदद की गुहार लगाई है. लापता महिला के परिजनों ने कटनी GRP में शिकायत दर्ज कराई. कटनी GRP थाना प्रभारी ने बताया कि लापता महिला के परिवार reach कटनी GRP में आवेदन लेकर आए थे; बहु अंजली यादव अपने पिता के साथ गोरखपुर से अहमदाबाद जा रही थीं. 27 तारीख को एसी कोच B-1 में सफर शुरू किया था. 28 रात करीब 2:00 से 4:00 बजे के बीच ट्रेन कटनी-दमोह-सागर के बीच चल रही थी, तब अंजली गायब हो गई. बर्थ से सूटकेस भी गायब है; परिजनों ने चिंता जताई है. पिता ने मैहर रेलवे स्टेशन पहुंचकर GRP और RPF थाने में सूचना दी. जीआरपी ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है. घटना स्थल दमोह जीआरपी भेज दी गई है. सीसीटीवी फुटेज से जांच जारी है.0
0
Report
Advertisement
किसान होशियार,आपके खेतों की मिट्टी पर खनन माफियाओं की नजर,भूमि की मिट्टी सुरक्षित नहीं
Gonda, Uttar Pradesh:किसान होशियार,आपके खेतों की मिट्टी पर खनन माफियाओं की नजर अब खनन माफियाओं का नया फंडा,किसी की भूमि की मिट्टी की खुदाई कर रात्रि में जेसीबी और दर्जनों ट्राली लगा कर चम्पत हो रहे है गोंडा।आरोप है कुछ दिन पहले टिकरी क्षेत्र के खनन माफिया शिव मूर्ति तिवारी के जमीन से 200 ट्राली मिट्टी रात्रि में खुदवा कर उठवा ले गए,तहसील सदर के महोबवा गांव निवासी द्वारिका प्रसाद उर्फ ददन वर्मा के खेत की मिट्टी खनन माफिया रात्रि में जेसीबी से खुदवा कर सैकड़ो ट्राली मिट्टी खुदवा ले गए,वहीं दिवाकर तिवारी पत्रकार के पैतृक जमीन को चोरों ने करीब 200 ट्राली मिट्टी खोद डाली पता चलने के बाद किसान के होश उड़ गए,टिकरी क्षेत्र के पत्रकार दिवाकर तिवारी ने बताया कि बात करने पर खनन माफिया राजन यादव ने बताया कि मुझे नहीं पता था कि आपका खेत है। खनन माफिया के सक्रिय होने का कारण प्रशासनिक सेटिंग गेटिंग भी है जिसकी वजह से यह कारोबार टिकरी क्षेत्र में खूब फल फूल रहा है मिट्टी चोरी की सूचना पाने के बाद एसडीम तरबगंज से शिकायत की गई है जिन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।0
0
Report
यमुना जल समझौते पर MoA साइन, दिल्ली में हाई-लेवल बैठक सफल
Jaipur, Rajasthan:यमुना जल समझौते पर साइन दिल्ली में हुई हाई-लेवल बैठक अमित शाह-CR पाटील की मौजूदगी में हुआ MoA शेखावाटी के सीकर-चूरू-झुंझुनू को मिलेगा पानी CM भजनलाल शर्मा ने किया समझौते पर साइन दिल्ली में हुई हाई-लेवल बैठक में यमुना जल समझौते पर साइन हो गए हैं। इस बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटील, गृह मंत्री अमित शाह, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मौजूद रहे। यमुना जल बंटवारे को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद का पटाक्षेप हो गया। राज्यसभा सांसद , घनश्याम तिवाड़ी ने कहा केंद्र और तीनों राज्यों के बीच MoA यानी मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट पर साइन हुए। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और जल शक्ति मंत्री सीआर पाटील ने मध्यस्थता की। हरियाणा के सीएम नायब सैनी और राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने समझौते पर दस्तखत किए।आज राजस्थान के लिए ऐतिहासिक दिन है। इस यमुना जल समझौते से शेखावाटी के तीन जिलों सीकर, चूरू और झुंझुनू को सिंचाई और पेयजल के लिए पानी मिल पाएगा। ये मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ही संभव हो पाया है। बीजेपी सरकार ने इस मुद्दे पर लगातार आवाज उठाई थी, और आज मेहनत का फल मिला है。0
0
Report
शिव में हाईटेंशन लाइन विरोध के दौरान ASI पर आरोप, मुकदमे-प्रदर्शन जारी
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर जिले के शिव क्षेत्र में हाईटेंशन विद्युत लाइन बिछाने के विरोध को लेकर चल रहे विवाद ने तूल पकड़ लिया है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शिव थाने के एक एएसआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, गाली-गलौज की और अनावश्यक बल प्रयोग किया। ग्रामीणों की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि शिव विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत धारवी खुर्द के निकट राजस्थान ऊर्जा विकास निगम की 420 केवी हाईटेंशन विद्युत लाइन निकाली जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लाइन का रूट सार्वजनिक उपयोग की भूमि से होकर गुजर रहा है, जिससे विद्यालय, खेल मैदान और सार्वजनिक रास्ते प्रभावित हो रहे हैं। उनका आरोप है कि बिना पर्याप्त सहमति और स्थानीय आपत्तियों का समाधान किए कार्य किया जा रहा है। ज्ञापन में दावा किया गया है कि पिछले दो-तीन दिनों से ग्रामीण शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद कंपनी और प्रशासन की मिलीभगत से उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि विरोध कर रहे लोगों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए गए हैं तथा तीन युवकों को हिरासत में लेकर मारपीट की गई। एक युवक के पैर में गंभीर चोट आने का भी उल्लेख ज्ञापन में किया गया है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि शिव थाने में तैनात एक एएसआई ने प्रदर्शनकारियों के साथ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया और महिलाओं के सामने भी गाली-गलौज की। ज्ञापन में संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई करने तथा दर्ज मुकदमों की समीक्षा की मांग की गई है। मुख्यमंत्री के नाम दिए गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने लिखा है कि उन्हें जिला प्रशासन से निष्पक्ष न्याय की उम्मीद है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई और उन्हें न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस की ओर से मुकदला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है, जबकि ग्रामीण अपने आरोपों पर कायम हैं। मामले को लेकर क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।0
0
Report
Advertisement
गदरेटा अतिक्रमण: भारी पुलिस के बीच सिर्फ एक जेसीबी पहुँची, तनाव भड़का
Baran, Rajasthan:गदरेटा में भारी पुलिस जाप्ता के साथ प्रशासन पहुँचाने खेल मैदान पर हुए अतिक्रमण हटाने, आधा दर्जन जेसीबी के माध्यम हटाना था, लेकिन अतिक्रमणी की दबंगता के चलते मात्र एक जेसीबी पहुँच़ी अतिक्रमण हटाने, जेसीबी वालों ने अतिक्रमण हटाने मना कर मोबाइल ऑफ कर दिए। इसके बाद प्रशासन ने जैसे-तैसे स्कूल के पीछे हिस्से में पीला पंजा चलाया, तो वहां भी ग्रामीणों ने अपनी खातेदारी की जमीन बताते हुए भारी विरोध प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी ओर, मुख्य सड़क पर खेल मैदान की बेशकीमती जमीन पर बनी पक्की दुकानों को ढहाने की कार्रवाई शुरू होते ही अतिक्रमियों ने कोर्ट का स्टे थमा दिया। कानूनी अड़चन और भारी विरोध के चलते प्रशासन को आधे-अधूरे अभियान के बाद अपनी कार्रवाई रोकने पर मजबूर होना पड़ा।0
0
Report
उडवारिया टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी में अफीम दूध बरामद, दो संदिग्ध हिरासत में
Sirohi, Rajasthan:एंकर - सिरोही के सरूपगंज थाना पुलिस ने उडवारिया टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से मादक पदार्थ (अफीम का दूध) बरामद किया गया。 कार्रवाई के दौरान दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह कार्रवाई थानाधिकारी ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में की गई。 फिलहाल बरामद मादक पदार्थ की सटीक मात्रा का खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। पूरे मामले का विस्तृत खुलासा पुलिस की आधिकारिक ब्रीफिंग के बाद किए जाने की संभावना है।0
0
Report
उरई में किन्नरों से लूट: 35 हजार नकद, सोना-चेन छीना, बदमाश फरार
Jalaun, Uttar Pradesh:स्लग- डीएम-एसपी आवास के पास किन्नरों से लूट, 35 हजार नकद और जेवर लेकर बदमाश फरार प्लेस-जालौन यूपी जालौन के उरई में शनिवार देर रात दो किन्नरों से लूट की घटना सामने आई। रामलीला कार्यक्रम में नृत्य कर लौट रहे किन्नरों का बैग बाइक सवार बदमाशों ने छीन लिया। बैग में 35 हजार रुपये नकद, 10 ग्राम सोने की चेन और एक मोबाइल फोन रखा था। पीड़ित करिश्मा और साक्षी, निवासी नया पटेल नगर (करसान रोड), हरक्का गांव में आयोजित रामलीला में कई दिनों से नृत्य कर रहे थे। शनिवार रात कार्यक्रम समाप्त होने पर आयोजकों ने उन्हें 35 हजार रुपये का भुगतान किया। इसके बाद दोनों स्कूटी से घर लौट रहे थे। पीड़ितों के अनुसार, बोहदपुरा के पास से ही दो बाइकों पर सवार छह युवक उनका पीछा करने लगे। जब वे डीएम और एसपी आवास के पास पहुंचे, तभी बदमाशों ने स्कूटी रुकवाने की कोशिश की। स्कूटी की रफ्तार धीमी होते ही उन्होंने बैग झपट लिया और पुलिस लाइन की ओर फरार हो गए। करिश्मा ने बताया कि बैग में 35 हजार रुपये, 10 ग्राम सोने की चेन और मार्च में खरीदा गया 25,500 रुपये कीमत का मोबाइल फोन था। उन्होंने कहा कि वे नृत्य कर अपनी आजीविका चलाते हैं और उनकी मेहनत की कमाई एक पल में लुट गई। घटना की शिकायत शहर कोतवाली में दी गई है। पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उरई को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं。0
0
Report
Advertisement
आगरा: पैंटून पुल हटना शुरू, 3–4 दिन में आवागमन बंद
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग दयालबाग–पोईया घाट पैंटून पुल हटना शुरू,3-4 दिन में आवागमन होगा बंद पीडब्ल्यूडी ने सोमवार से पुल हटाने का काम शुरू किया, मानसून से पहले हटा दिए जाते हैं पैंटून पुल •3 से 4 दिन में पैंटून पुल पूरी तरह हटा दिया जाएगा, पुल हटने के बाद इस मार्ग से आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। टेड़ीबगिया और रामबाग चौराहे पर बढ़ सकता है यातायात का दबाव。 हजारों वाहन चालकों को अब लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा。 विभागीय स्वीकृति मिलने पर अक्टूबर में फिर बनेगा पैंटून पुल。 कपिल अग्रवाल आगरा0
0
Report
निजामाबाद के अर्मूर में Bharat Chandra Private School के परिसर में उर्दू पढ़ाने को लेकर भारी प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:Nizamabad District. Armur Tension has taken place at Bharat Chandra Private School in Perkit in Armur town of Nizamabad district. Parents of students and BJP leaders have staged a protest protesting against the teaching of Urdu and Namaz (Kalma) to students in the school. As the situation escalated, police were deployed in large numbers. Tension has taken place at Bharat Chandra School in Armur municipal limits. Parents of students and BJP leaders have staged a protest in front of the school protesting against the school principal teaching Urdu and Namaz to students. The parents of the students have expressed strong objection to the students offering Namaz at home. They have denounced this matter to the school management and expressed their anger against the teacher responsible for this. Upon receiving the information, Armoor Town CI Satyanarayana Goud and Tasildhar Satyanarayana reached the spot and conducted investigations. They called off the agitation by promising to take action against those responsible.0
0
Report
शेखपुरा में उत्तम हत्या: दो अपराधी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा जिले के नगर थाना क्षेत्र के कारे- मटोखर के बीच रविवार की देर शाम नगर थाना क्षेत्र के ही कारे गांव निवासी 30 वर्षीय उत्तम शर्मा की गोली मार कर दी गई थी। घटना के महज दो घंटे के अंदर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर घटना की विस्तृत जानकारी दी। नगर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने मौके से गोली बरामद किया है। मिट्टी उठाव को लेकर घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आया है। जबकि पीड़ित पक्ष द्वारा सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। मुख्य अपराधी मटोखर गांव निवासी उदय कुमार और रवि और रविन यादव को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि अनुसंधान में यह बात सामने आई है कि आरोपी ने मृतक के पैर में नजदीक से गोली मारी है। मृतक के जिन्स में जलने का निशान देखने को मिला है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही इस मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही पूरी घटना स्पष्ट हो पाएगी।0
0
Report
Advertisement
