icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

संदीपबंसल के नेतृत्व में व्यापारी कुंभ बना ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन,पीलीभीत के सैकड़ों व्यापारियों ने

FKFirasat KhanFollow5m ago
Puranpur, Uttar Pradesh:पीलीभीत। लखनऊ में आयोजित विशाल व्यापारी कुंभ में उत्तर प्रदेश समेत देश के विभिन्न प्रांतों से बड़ी संख्या में व्यापारियों ने पहुंचकर व्यापारी एकता और शक्ति का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पीलीभीत जिले की भी जोरदार भागीदारी रही। जिले से सैकड़ों व्यापारी जिला अध्यक्ष अनूप अग्रवाल के नेतृत्व में लखनऊ पहुंचे। भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी के पंडाल में आयोजित व्यापारी कुंभ में व्यापारियों की भारी मौजूदगी देखने को मिली। कार्यक्रम का नेतृत्व संदीप बंसल ने किया। इस दौरान व्यापारी हितों, अधिकारों, सम्मान और व्यापारियों की एकजुटता को लेकर आवाज बुलंद की गई। आयोजकों ने कहा कि संदीप बंसल के 33 वर्षों के लंबे अनुभव, संघर्ष और व्यापारी हितों के प्रति समर्पण ने उन्हें व्यापारी समाज की मजबूत आवाज के रूप में स्थापित किया है। व्यापारी कुंभ में उमड़ी भीड़ को व्यापारी समाज की एकजुटता और अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता का प्रतीक बताया गया। पीलीभीत जिले से पूरनपुर, बीसलपुर, अमरिया, पीलीभीत और मझोला की व्यापारिक इकाइयों के पदाधिकारी और अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों के व्यापारियों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। बड़ी संख्या में व्यापारियों की मौजूदगी ने जिले में व्यापारी संगठन की मजबूत स्थिति का संदेश दिया। व्यापारी कुंभ के दौरान व्यापारियों ने अपने अधिकारों और हितों को लेकर एकजुट रहने का संकल्प लिया। पीलीभीत से पहुंचे व्यापारियों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करते हुए व्यापारी एकता की हुंकार भरी।
0
0
Report

बस्तर में टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों की पदोन्नति देरी पर आक्रोश, विभाग से जल्द निर्णय

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर संभाग में सहायक शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर एक बार फिर सहायक शिक्षकों ने अपना आक्रोश जाहिर किया है, गुरुवार को टीईटी उत्तीर्ण सहायक शिक्षक कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के बैनर तले जगदलपुर में सहायक शिक्षकों ने शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक से कार्यालय पहुंच कर पदोन्नति प्रक्रिया को जल्द पूरा करने की मांग दोहराई बता दें कि सहायक शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया 31 अगस्त तक पूरी हो जानी थी लेकिन शिक्षा विभाग ने अब तक ना ही अंतिम वरिष्ठता सूची जारी की है और और ना ही विषयवार पदोन्नति प्रस्ताव जारी किया है, ऐसे में सहायक शिक्षकों ने अपनी नाराजगी जाहिर की है बता दें कि टीईटी उत्तीर्ण सहायक शिक्षक कल्याण संघ छत्तीसगढ़ द्वारा पदोन्नति में टीईटी उत्तीर्ण सहायक शिक्षकों को योग्यता के आधार पर प्राथमिकता देने की मांग की है, जबकि टीईटी उत्तीर्ण नहीं करने वाले सहायक शिक्षकों ने वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति की मांग की है, जिसके वजह से शिक्षा विभाग पशोपेश में पदोन्नति की प्रक्रिया को पूरा नहीं कर पा रहा।
0
0
Report

बारिश से भीगी किताबें: धार जिले के सरकारी स्कूलों में मॉनिटरिंग पर सवाल

Dhar, Madhya Pradesh:धार जिले के ग्राम सूरजपुरा से शासकीय स्कूलों की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। यहाँ बारिश के चलते शासकीय प्राथमिक विद्यालय की किताबें भीग गईं, जिसके बाद स्कूल के सामने बच्चे इन्हीं किताबों को धूप में सुखाते नजर आए। तस्वीरें सामने आने के बाद स्कूल के शिक्षकों की कार्यप्रणाली के साथ-साथ शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग की मॉनिटरिंग व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। ये तस्वीरें धार जिले के ग्राम सूरजपुरा स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय की हैं। बारिश के बाद स्कूल में रखी बच्चों की किताबें पानी से भीग गईं। इसके बाद इन किताबों को बचाने के लिए स्कूली बच्चे ही स्कूल के बाहर उन्हें धूप में सुखाते दिखाई दिए। तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि किताबों को जमीन और स्कूल परिसर के बाहर फैलाकर सुखाया जा रहा है। सवाल यह है कि आखिर बारिश के दौरान स्कूल में रखी किताबों को सुरक्षित रखने के इंतजाम क्यों नहीं किए गए? क्या स्कूल में शिक्षकों या जिम्मेदार कर्मचारियों ने समय रहते किताबों को सुरक्षित स्थान पर नहीं रखा? इस पूरे मामले ने स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली के साथ-साथ संबंधित विभागों की मॉनिटरिंग व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं को लेकर समय-समय पर शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे में स्कूलों की नियमित निगरानी और व्यवस्थाओं की पड़ताल बेहद जरूरी हो जाती है।
0
0
Report
Advertisement

सीमित समयमान वेतनमान फाइल चार माह से अटकी, पैसे के लेन-देन के आरोप

Seoni, Madhya Pradesh:शिक्षकों की समयमान वेतनमान की चार माह से अटकी फाइल, पैसे लेनदेन के लगाए आरोप जिला शिक्षा कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 35 साल पूर्ण कर चुके शिक्षकों की चतुर्थ समयमान और वेतन मान की जिला शिक्षा कार्यालय और ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में अटकी पड़ी हुई है। जिसको लेकर गुस्साए मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जिला शिक्षा कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिला शिक्षा कार्यालय और बीईओ कार्यालय में पैसे के लेनदेन के भी शिक्षकों ने गंभीर आरोप लगाए। शिक्षक संघ का कहना है कि जिला शिक्षा कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी समयमान वेतनमान की कागजी कार्यवाही पूर्ण कर 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर उन्हें सम्मान प्रदान करें जिसे जिला शिक्षा अधिकारी ने भी कार्यवाही पूरी करने का आश्वासन दिया। जिला शिक्षा अधिकारी अविनाश दीक्षित ने शिक्षक कर्मचारी संघ द्वारा लगाए गए लेनदेन के आरोप को लेकर जांच करने की बात कही है।
0
0
Report

धनखड़ ने राहुल गांधी और कांग्रेस को तमाशा बताकर बहस की मांग कही

Jhajjar, Haryana:श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में झज्जर में निकाली गई शोभायात्रा के शुभारंभ अवसर पर पहुंचे भाजपा नेता ओमप्रकाश धनखड़ ने हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का ध्यान लोकहित से जुड़े मुद्दे उठाने से ज्यादा तमाशा करने पर रहा। धनखड़ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह हरियाणा के कांग्रेसी विधानसभा में ज्यादा तमाशा करते हैं और कम बहस करते हैं, उसी तरह राहुल गांधी भी संसद में बहस करने की बजाय तमाशा करने पर ज्यादा ध्यान देते हैं। विधानसभा सत्र के दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री एवं कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल द्वारा पढ़े गए एक दोहे को लेकर धनखड़ ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राजनीति में भाषा और शब्दों की मर्यादा बेहद जरूरी है। राजनीति दलों और नेताओं को सार्वजनिक मंचों पर बोलते समय शब्दों का चयन और भाषा की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए धनखड़ ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जो अपने इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को साथ लेकर चलता है। हमारे त्योहार इस बात का प्रतीक हैं कि दैविक शक्तियां आज भी हमारे साथ हैं। उन्होंने कहा कि भगवान के साथ जीना भारतीय संस्कृति का एक विशिष्ट पहलू है। भारत की संस्कृति उत्सव और सेलिब्रेशन से भरी हुई है। जन्माष्टमी जैसे पर्व समाज को अपनी संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने का काम करते हैं। धनखड़ ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे पर्व समाज में आपसी भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
0
0
Report
Advertisement

नाम वापसी खत्म, अजमेर नगर निगम चुनाव में असंतुष्ट कार्यकर्ताओं ने पार्टी का समर्थन किया

Ajmer, Rajasthan:एंकर - नगर निकाय चुनाव के चलते आज नाम वापसी के आखिरी दिन जिला निर्वाचन कार्यालय अजमेर पर मेले का जैसा नजारा बन गया... प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने असंतुष्ट खेमे को राजी करने का पूरा प्रयास किया तो कई नामांकन वापस भी करवाए गए.. कांग्रेस और भाजपा ने दावा किया की बड़ी संख्या में उनके असंतुष्ट कार्यकर्ता जिन्होंने नामांकन दाखिल किया उन्होंने पार्टी के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया है... सुबह से ही नाम वापसी का सिलसिला शुरू जो दोपहर 3 बजे तक संपन्न हो गया.. इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए और जिन केदो पर नामांकन लिया गया था वहीं से नाम वापसी की प्रक्रिया भी अपनाई गई... जहां पुलिस जाब्ता तैनात किया गया... भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी ने दावा किया कि भाजपा फिर से निगम में बोर्ड बनाने जारही हे तो वही कांग्रेस ने भी इस बार निगम में कांग्रेस सरकार का नारा बुलंद किया... बाइट - रमेश सोनी,शहर जिला अध्यक्ष भाजपा बाइट - विक्रम सिंह, प्रवक्ता भाजपा बाइट - सुरेंद्र सिंह शेखावत,पूर्व सभापति
0
0
Report

मुकेश शर्मा की मेडिकल डिपार्टमेंट से विदाई; विभागी आदेश लागू

Jaipur, Rajasthan:कहानी एक पॉवरफुल इंजिनियर की आखिरकार हुआ चिकित्सा विभाग से विदा कई मंत्रियों और विभागों को धता बताकर गैर कानूनी डेपुटेशन पर बने हुए मुकेश शर्मा की आख़िरकार चिकित्सा विभाग से हुई विदाई जल संसाधन विभाग ने आज एक आदेश जारी कर मुकेश शर्मा की डेपुटेशन को तत्काल प्रभाव से किया खत्म मुकेश शर्मा है SE (सुप्रीडेंट इंजीनियर) लेकिन मेडिकल विभाग में डेपुटेशन पर चीफ इंजिनियर बने थे बैठे सूत्रों के मुताबिक एक IAS अफसर की सरपरस्ती के चलते मुकेश शर्मा सरकारी डेपुटेशन अवधि के पूरा होने के बावजूद पूरे रौब के साथ मेडिकल डिपार्टमेंट में थे बने हुए पहले चिकित्सा मंत्री फिर जल संसाधन मंत्री और आखिरकर सीएमओ के दखल के बाद अब जाकर मुकेश शर्मा को उनके मूल विभाग जल संसाधन में भेजा गया लेकिन अब देखना होगा दिलचस्प कि मुकेश शर्मा की मेडिकल डिपार्टमेंट से होगी पूरी तरह विदाई या फिर से प्रभावशाली अफसर अड़ायेंगे कोई अड़ंगा या फिर होगी मुख्यमंत्री कार्यालय के आदेशों की पालना या मुकेश शर्मा फिर से दिखाएंगे अपना प्रभाव
0
0
Report
Advertisement

परबतसर पुलिस का फ्लैग मार्च, निष्पक्ष मतदान और सुरक्षा की अपील

Didwana, Rajasthan:एंकर- निकाय चुनाव को लेकर कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के उद्देश्य से परबतसर पुलिस ने एडिशनल एसपी भूपेंद्र शर्मा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने आमजन को बिना किसी दबाव के निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने का संदेश दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने या किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष बनाने में प्रशासन का सहयोग करें। इस दौरान डिप्टी विक्की नागपाल , परबतसर थानाधिकारी सुमन बुंदेला, बडू थाना अधिकारी जगदीश मीणा, पीलावा थानाधिकारी अजय सिंह सहित 5 थानो का ज्व्ता रहा साथ।
0
0
Report

जयपुर के 19 निकायों में नामांकन वापसी के बाद चुनावी तस्वीर साफ, 2644 उम्मीदवार मैदान में

Jaipur, Rajasthan:जयपुर जिले की 19 निकायों में नामांकन वापसी के साथ अब सियासी तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है... 19 निकायों में 2 हजार 644 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जबकि नाम वापसी के आखिरी दिन तक 714 प्रत्याशियों ने मैदान छोड़ दिया... भाजपा और कांग्रेस ने बागियों को मनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन कई जगह बागी और निर्दलीय अब भी मुकाबले में डटे हैं...सबसे बड़ा सियासी रण जयपुर नगर निगम में है... 150 वार्डों में 723 प्रत्याशी फाइनल मुकाबले में हैं... इनमें 17 वार्डों में सीधी आमने-सामने की टक्कर, तो 35 वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबला है... वहीं वार्ड 62 में सबसे ज्यादा 13 प्रत्याशी मैदान में हैं... यानी कहीं मुकाबला दो ध्रुवों में सिमटा है, तो कहीं प्रत्याशी की भीड़ ने वोट बंटवारे का पूरा गणित खड़ा कर दिया है... जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों का फाइनल कंटेस्ट का डेटा प्रत्याशियों की संख्या वार्डों की संख्या मुकाबले की तस्वीर 2 प्रत्याशी 17 वार्ड सीधा आमने-सामने 3 प्रत्याशी 35 वार्ड त्रिकोणीय मुकाबला 4 प्रत्याशी 25 वार्ड चतुष्कोणीय मुकाबला 5 प्रत्याशी 22 वार्ड बहुकोणीय मुकाबला 6 से 13 प्रत्याशी 51 वार्ड सबसे ज्यादा वोट बंटने की संभावना कुल 150 वार्ड 723 प्रत्याशी जयपुर नगर निगम के 17 वार्डों में सीधी टक्कर, तीसरे कोण की गुंजाइश नहीं। नगर निगम के 17 वार्डों में सिर्फ दो-दो प्रत्याशी फाइनल मुकाबले में हैं। यहां चुनाव पूरी तरह आमने-सामने का हो गया है। वार्ड 41, 42, 45, 49, 52, 53, 60, 83, 90, 91, 94, 122, 123, 129, 131, 142 और 150 नंबर वार्ड.....इन सीटों पर यदि मुकाबला भाजपा-कांग्रेस के बीच है तो दोनों दलों के लिए कोर वोट को एकजुट रखना सबसे बड़ी चुनौती होगी। तीसरे उम्मीदवार की गैरमौजूदगी में एक-एक वोट सीधे नतीजे को प्रभावित करेगा। नगर निगम जयपुर के 35 वार्डों में त्रिकोणीय लड़ाई। 35 वार्डों में तीन-तीन प्रत्याशी फाइनल मुकाबले में हैं। वार्ड 5, 6, 8, 10, 21, 26, 30, 38, 39, 44, 48, 50, 56, 57, 58, 59, 63, 68, 72, 75, 76, 80, 82, 84, 85, 86, 93, 95, 100, 107, 111, 124, 125, 128 और 139 नंबर वार्ड....इन वार्डों में सबसे अहम राजनीतिक सवाल होगा कि तीसरा उम्मीदवार किसके वोट काटता है। यदि तीसरा उम्मीदवार भाजपा या कांग्रेस के परंपरागत वोट बैंक में सेंध लगाता है तो वह सीधे चुनाव का परिणाम प्रभावित कर सकता है। जयपुर जिले की 18 अन्य निकायों में नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम संख्या तय हो चुकी है। जयपुर नगर निगम को छोडकर 18 निकायों में 2 हजार 363 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं....चौमूं में 119, शाहपुरा में 247, बगरू में 119, बस्सी में 164, चाकसू में 136, दूदू में 99, जमवारामगढ में 96, जोबनेर में 80, कालाडेरा में 65, कानोता में 66, खेजरोली में 88, किशनगढ-रेनवाल में 100, मनोहरपुर में 120, नरायणा में 88, फागी में 85, फुलेरा में 77, सांबर में 88, वाटिका में 84 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं... इसका सीधा राजनीतिक मतलब यह है कि टिकट वितरण के बाद जो नाराजगी थी, उसका एक हिस्सा नाम वापसी के साथ खत्म हुआ, लेकिन पूरी तरह नहीं। अब जिन निकायों में निर्दलीय और बागी बड़ी संख्या में मैदान में रह गए हैं, वहां भाजपा-कांग्रेस दोनों के लिए मुकाबला ज्यादा चुनौतीपूर्ण होगा। नामांकन वापसी के अंतिम दिन तक जयपुर जिले में 714 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया। यह आंकड़ा बताता है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों का डैमेज कंट्रोल अभियान काफी सक्रिय रहा। टिकट नहीं मिलने के बाद कई दावेदारों ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया था। पार्टियों ने उन्हें मनाने के लिए संगठन के नेताओं से लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों तक को लगाया। कहीं भविष्य में राजनीतिक एडजस्टमेंट का भरोसा दिया गया तो कहीं पार्टी हित में मैदान छोड़ने की अपील की गई। लेकिन जो प्रत्याशी अब भी मैदान में हैं, वे कई जगह वोट कटवा से लेकर सीधी चुनौती तक बन सकते हैं, बहरहाल, नाम वापसी तक पार्टियों की पहली परीक्षा टिकट और बागियों को लेकर थी। अब दूसरी और ज्यादा अहम परीक्षा वोट को बूथ तक पहुंचाने की है। भाजपा और कांग्रेस के सामने बागियों से होने वाले वोट नुकसान को रोकना, अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में संगठन को एकजुट करना, स्थानीय असंतोष को कम करना, बूथ स्तर पर वोट मोबिलाइजेशन और पार्टी के पारंपरिक वोट को मतदान तक पहुंचाना है.......दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर
0
0
Report
Advertisement

महुआडीह पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार,

Mahuadih, Uttar Pradesh:महुआडीह(देवरिया)पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना महुआडीह पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अन्तर्गत धारा 65(1), 351(3),137(2) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त जिसके विरुद्ध लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया था। दिनांक 02.09.2026 को लखनऊ एयरपोर्ट के इमिग्रेशन विभाग द्वारा अभियुक्त के एयरपोर्ट पर पहुंचने की सूचना प्राप्त होने पर थाना महुआडीह पुलिस टीम यथाशीघ्र चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट, लखनऊ पहुंची, जहां थाना महुआडीह पुलिस द्वारा इमिग्रेशन विभाग से अभियुक्त को नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त के पास से 01 अदद नोकिया कीपैड मोबाइल, पैन कार्ड, निर्वाचन कार्ड, आधार कार्ड की छायाप्रति, एचडीएफसी बैंक रुपे कार्ड, कपड़े एवं अन्य सामान तथा ₹2,130/- नगद ,मस्कट से लखनऊ का टिकट व बोर्डिंग टिकट व पासपोर्ट सहित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 दिग्विजय सिंह का0 सुरज कुशवाहा का0 राम प्रदीप बिन्द का0 नीरज उपाध्याय शामिल रहे
0
0
Report

आगरा के शहीद स्मारक पर 5 सितम्बर बड़ा सवर्ण प्रदर्शन

Agra, Uttar Pradesh:यूजीसी के विरोध में 5 सितंबर को शहीद स्मारक आगरा में होगा बड़ा प्रदर्शन सत्याग्रह के नाम से जुटेंगे शहीद स्मारक पर हजारों लोग कार्यक्रम में स्वर्ण समाज के कई संगठनों ने दिया अपना समर्थन आगरा,फिरोजाबाद, ईटावा,एटा,मैनपुरी, मथुरा सहित कई शहरों से पहुंच रहे सवर्ण समाज के संगठन सवर्ण समाज को धीरे धीरे नहीं एक साथ मार दो गोली/आयोजन सवर्ण समाज के साथ धोखा कर रही सरकार अब अगर आए वोट मांगने तब सवर्ण समाज बताएगा अपनी ताकत आरक्षण को समाप्त कर आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग अगर नहीं मानी गई मांगे तो होगा बहुत बड़ा आंदोलन
0
0
Report

मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका चुनाव: नाम वापसी के बाद 94 प्रत्याशी मैदान में

Pali, Rajasthan:मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका में 14 प्रत्याशियों ने लिए नाम वापस 25 वार्डों में 94 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, 9 सितंबर को होगी वोटिंग मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका चुनाव में नामांकन वापसी के बाद 14 प्रत्याशी ने अपने नामांकन वापस लिए, उपखंड निर्वाचन अधिकारी महावीरसिंह जोधा ने बताया कि जांच के बाद 108 नामांकन सही पाए गए थे ऐसे में अब 14 नाम वापस होने के बाद अब 94 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है, इनमें कांग्रेस के 25 बीजेपी के 25 बसपा का 1, आम आदमी पार्टी के दो प्रत्याशी शामिल है, इनके अलावा 41 निर्दलीय चुनाव मैदान में है ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top