206122
औरैया में बीजेपी युवा मोर्चा ने अखिलेश यादव का पुतला फूंका
Auraiya, Uttar Pradesh:भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आज औरैया के सुभाष चौक पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंका। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने "अखिलेश यादव मुर्दाबाद" और "अखिलेश यादव होश में आओ, संत समाज से माफी मांगो" के नारे लगाए। अखिलेश यादव द्वारा संत समाज की माफिया से तुलना किए जाने पर नाराजगी जताते हुए प्रदेश मंत्री सौरभ भूषण शर्मा और जिला अध्यक्ष मोनू सेंगर के नेतृत्व में पुतला फूंका गया। इस दौरान उत्साही कार्यकर्ताओं ने पुतले को चप्पल से भी मारा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आजमगढ़ में शादी के नाम पर ठगी: 7 गिरफ्तार, दुल्हन बनाकर धोखाधड़ी का पर्दाफाश
Azamgarh, Uttar Pradesh:शादी के नाम पर ठगी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, दुल्हन, पिता, भाई और रिश्तेदार बनकर रचते थे फर्जी शादी का ड्रामा, 19650 रुपये नगद, आभूषण व दो बाइक बरामद। जनपद आजमगढ़ की बरदह थाने की पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं शामिल हैं। इस गिरोह के सदस्य शादी की इच्छा रखने वालों को तलाश कर महिला को दुल्हन बनाते थे और उसके कथित पिता, भाई व रिश्तेदार बनकर शादी का पूरा नाटक रचते थे। शादी के बाद रुपये, जेवर और कपड़े लेकर फरार हो जाते थे। पुलिस के मुताबिक हरदोई जिले के बिलग्राम थाना क्षेत्र के छिबरामऊ निवासी रामबिलाश ने 9 सितंबर को todayम जिले के बरदह थाने में शिकायत दर्ज कराई। बताया गया कि उनके पुत्र राजकुमार की शादी के लिए व्हाट्सऐप पर लड़की की फोटो भेजी गई और उसे बंधवा महादेव मंदिर बुलाया गया। मंदिर में शादी के दौरान लड़की को नाक की कील और 80 हजार रुपये नगद दिया गया। शादी के बाद राजकुमार लड़की को लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान बंधवा मोड़ के पास कथित पिता, भाई और मनोज ने उसे वाहन से उतार दिया और लड़की व रुपये लेकर फरार हो गये। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। आज 11 सितंबर को उपनिरीक्षक की टीम को सूचना मिली कि घटना में शामिल आरोपी कोदहरा चौराहे पर एकत्र होकर भागने की फिराक में हैं। घेराबंदी कर पुलिस ने दो मोटरसाइकिल के पास मौजूद 5 पुरुषों और 2 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे संगठित तरीके से शादी के नाम पर ठगी करते थे। महिला को दुल्हन बनाकर उसका फोटो दिखाया जाता था। मंदिर में शादी के दौरान गिरोह के सदस्य लड़की के पिता, भाई और रिश्तेदार बनकर लड़के पक्ष का विश्वास जीतते थे। शादी के बाद रुपये, आभूषण व कपड़े लेकर विवाद और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर लड़के पक्ष को वहां से भगा देते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 19,650 रुपये नगद, पायल, मंगलसूत्र, कान के झुमके, नाक की कील, सिन्दूर की डिब्बी, दो साड़ी, पैंट-शर्ट का कपड़ा और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार बजरंगी बिन्द पर जौनपुर, देवरिया और आजमगढ़ में ठगी, धोखाधड़ी व गैंगस्टर एक्ट समेत पांच और जय किशन उर्फ अजीत पर चार मुकदमे दर्ज हैं। मामले में बरदह थाने पर धारा 319(2), 318(4), 111(2)(II), 317(4), 115(2), 351(3) और 352 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई।0
0
Report
रतलाम में शिवगढ़ के महिला हत्याकांड: पुलिस जाँच जारी
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के शिवगढ क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के नयाखेड़ा गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान करीब 35 वर्षीय देवीबाई, डामर के रूप में हुई है। देवीबाई गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तौर पर काम करती थीं। बताया जा रहा है कि उनके पति की करीब 13 साल पहले ही मौत हो चुकी थी। आज गांव से शिवगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि महिला का शव घर के बाहर पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, तो पाया कि महिला का शव खून से सना पड़ा था मामला हत्या का था, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल हत्या की असली वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है。0
0
Report
साइबर ठगी से बचाव के लिए विवि कैंपस-2 ऑडिटोरियम में जागरूकता अभियान
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। मोबाइल और इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल के बीच साइबर ठगी से बचाव का संदेश देने शुक्रवार को राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय के कैंपस-2 ऑडिटोरियम में साइबर जागृति अभियान आयोजित हुआ। कार्यक्रम में करीब 2 हजार विद्यार्थी, युवा और नागरिक शामिल हुए। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि मोबाइल का इस्तेमाल जरूरत और सही जानकारी के लिए करें। अनजान लिंक, ऐप, कॉल या नंबर से सावधान रहें। वहीं आईजी राजनांदगांव रेंज अजय कुमार यादव ने कहा कि अपराध का स्वरूप तेजी से बदल रहा है और साइबर अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने ओटीपी, पिन, पासवर्ड और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करने की अपील की। कार्यक्रम में साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए गए। मंत्री और आईजी ने जागरूकता संदेश के साथ सेल्फी लेकर लोगों से साइबर सुरक्षा का संदेश आगे बढ़ाने की अपील की। ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने की सलाह दी गई।0
0
Report
Advertisement
संगल में शुरू हुआ जिले का पहला आधुनिक पशु ऑपरेशन थियेटर
Nuh, Haryana:नूंह जिले के पशुपालकों और पशुधन के लिए शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण सुविधा की शुरुआत हुई। गांव संगेल स्थित पशु क्रूरता निवारण समिति (एसपीसीए) की इन्फॉर्मरी एवं गौशाला परिसर में जिले के पहले आधुनिक पशु ऑपरेशन थियेटर का उद्घाटन उपायुक्त एवं जिला पशु क्रूरता निवारण समिति के चेयरमैन अखिल पिलानी ने किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि आधुनिक पशु चिकित्सा सुविधा की शुरुआत जिले के पशुपालकों के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है। नीति आयोग के आकांक्षी जिले नूंह में करीब 3.11 लाख पशुधन है। जिले की ग्रामीण अर्थव्यवस्था काफी हद तक पशुपालन पर निर्भर है और बड़ी संख्या में छोटे एवं सीमांत किसान पशुधन के माध्यम से अपनी आजीविका चलाते हैं। ऐसे में पशुओं के लिए बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। पशुधन के क्षेत्र में जिले की आर्थिक प्रगति और रोजगार सृजन की व्यापक संभावनाएं हैं। इसी उद्देश्य से संगेल में आधुनिक पशु ऑपरेशन थियेटर स्थापित किया गया है। यहां दुर्घटनाग्रस्त पशुओं, जटिल प्रसव तथा गंभीर बीमारियों से पीड़ित पशुओं का समय पर शल्य उपचार किया जा सकेगा। इससे पशुओं की मृत्यु दर को कम करने के साथ पशुपालकों को होने वाले आर्थिक नुकसान में भी कमी आएगी। उपायुक्त ने बताया कि ऑपरेशन थियेटर के उद्घाटन के दिन ही तीन पशुओं की सफल सर्जरी की गई। उन्होंने कहा कि अब जिले के पशुओं को बेहतर शल्य चिकित्सा के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में ले जाने की आवश्यकता कम होगी तथा स्थानीय स्तर पर ही आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। अखिल पिलानी ने कहा कि पशु क्रूरता निवारण समिति जिले में पशु कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। समिति की नियमित बैठकों और प्रयासों के परिणामस्वरूप यह महत्वपूर्ण परियोजना साकार हो सकी है। उन्होंने कहा कि संगेल में जिले के पहले आधुनिक पशु ऑपरेशन थियेटर की स्थापना पशु कल्याण, पशुधन संरक्षण और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे पशुपालकों को आधुनिक पशु चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।0
0
Report
महावीरी अखाड़ा में डीजे-हथियार प्रदर्शन पर गरमा गया सवाल
Chapra, Bihar:इसुआपुर में महावीरी अखाड़ा सह झंडा मेला के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के नाम पर प्रशासन की ओर से प्रतिबंधित डीजे और हथियारों के साथ फूहड़ गानों का दौर चलता रहा। जिस धार्मिक आयोजन की पहचान वर्षों से पारंपरिक अखाड़ा, भक्ति और संस्कृति के रूप में रही है, वहां इस तरह के प्रदर्शन ने आयोजन की गरिमा पर सवाल खड़े कर दिए। पारंपरिक रूप से महावीरी अखाड़े में धार्मिक आस्था, भक्ति गीत, पारंपरिक वाद्य यंत्र और शौर्य प्रदर्शन का महत्व रहा है। लेकिन आधुनिकता की आड़ में तेज आवाज वाले डीजे, फूहड़ गीत और हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन इस परंपरा को कहीं पीछे छोड़ता नजर आया। ऐसे दृश्य देखकर सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन की मर्यादा कहां तक सुरक्षित रह गई है। प्रशासन द्वारा प्रतिबंध के बावजूद यदि ऐसे कार्यक्रम हुए हैं, तो इसकी निगरानी और जवाबदेही को लेकर भी सवाल उठना स्वाभाविक है। महावीरी अखाड़ा भगवान हनुमान की भक्ति और शौर्य का प्रतीक है, ऐसे में आयोजन की गरिमा बनाए रखना आयोजकों और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी है।0
0
Report
झारखंड के माओवादी दंपति ने पश्चिम बंगाल में आत्मसमर्पण, 25 लाख इनाम घोषित
Jagdalpur, Chhattisgarh:झारखंड में सक्रिय माओवादी दंपति का पश्चिम बंगाल में आत्म समर्पण ! नक्सल दंपति के ऊपर 25 लाख रुपए का ईनाम0
0
Report
Advertisement
खैरा पंचायत भवन में दरार पर मंत्री दीपक प्रकाश ने सुधार के निर्देश दिए
Jamui, Bihar:जमुई जिले के खैरा प्रखंड में करीब 2 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से बने पंचायत सरकार भवन में निर्माण के बाद सामने आई दरारों और टूटे प्लास्टर की शिकायत को लेकर शुक्रवार को बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने हॉल, कमरे, लाइब्रेरी, छत समेत भवन के कई हिस्सों का जायजा लिया। कई जगहों पर प्लास्टर टूटे मिले और मरम्मत के निशान भी साफ दिखाई दिए। निरीक्षण के बाद मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि निर्माण कार्य में क्वालिटी का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि दरार चाहे छोटी हो या बड़ी, वह खतरनाक हो सकती है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। लिहाजा अधिकारियों को तत्काल आवश्यक सुधार कराने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने बताया कि पंचायत सरकार भवन भूकंपरोधी तकनीक से बनाया गया है। हालांकि, कुछ स्थानों पर जाली नहीं लगाने के कारण समस्या आने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि भवन के हैंडओवर से पहले इसकी गुणवत्ता और सुरक्षा की पूरी जांच जरूरी है। हैंडओवर से पहले होगी पूरे बिहार के भवनों की जांच दरारों और निर्माण संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने घोषणा की कि अब पूरे बिहार में उन सभी पंचायत सरकार भवनों की जांच कराई जाएगी, जिनका निर्माण पूरा हो चुका है और जिन्हें हैंडओवर किया जाना है। जांच में संतुष्ट होने के बाद ही भवनों का हैंडओवर किया जाएगा। दरअसल, खैरा पंचायत सरकार भवन को लेकर पहले भी स्थानीय स्तर पर सवाल उठ चुके थे। भवन के हैंडओवर के समय ही दीवारों में दरार, टूटे प्लास्टर और निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए गए थे। इसके बाद भवन की रंग-रोगन कर उसे चमका दिया गया था। हालांकि मंत्री के निरीक्षण के दौरान फिर से कई जगहों पर निर्माण संबंधी कमियां सामने आईं। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने छत की ढलाई के बाद प्लास्टर के काम में भी कमी पाई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसे दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। वहीं लाइब्रेरी रूम में लगे बिजली के बोर्ड को भी ठीक कराने को कहा। मंत्री ने खुले और खराब हालत में पड़े बिजली बोर्ड को लेकर चेतावनी दी कि ऐसी स्थिति में बोर्ड किसी के लिए भी खतरनाक हो सकता है। इसके बाद मंत्री ने भवन परिसर में पौधारोपण किया और खैरा पंचायत के वार्ड नंबर 11 का भी निरीक्षण किया। मौके पर पंचायती राज पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे खास बात: करीब 2.30 करोड़ की लागत से बने भवन में हैंडओवर से पहले ही दरार और टूटे प्लास्टर का सामने आना निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। हालांकि, अब मंत्री के निर्देश के बाद पूरे बिहार में ऐसे पंचायत सरकार भवनों की जांच की घोषणा से निर्माण एजेंसियों और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय होने की उम्मीद है। बाइट.....दीपक प्रकाश, पंचायती राज विभाग बिहार सरकार0
0
Report
चित्तौड़गढ़ के चार नगर पालिका चुनाव: रिकॉर्ड मतदान, 14 सितम्बर मतगणना
Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले की चार नगर पालिकाओं में नगर निकाय चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। जिले में कुल 79.02 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। बड़ीसादड़ी 85.99 प्रतिशत के साथ सबसे आगे रही, जबकि आकोला में 85.87 और कपासन में 84.87 प्रतिशत मतदान हुआ। निंबाहेड़ा में 74.95 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। चारों निकायों में 95,652 मतदाताओं में से 75,584 ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी ने विकास कार्यों के दम पर भाजपा के तीन चौथाई सीटें जीतने का दावा किया। वहीं पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने कांग्रेस के अधिकांश सीटें जीतकर बोर्ड बनाने की उम्मीद जताई। अब सभी की निगाहें 14 सितंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। बाईट - श्रीचंद कृपलानी ............. विधायक बाईट - उदयलाल आंजना ............. पूर्व सहकारिता मंत्री0
0
Report
वन स्टेट वन इलेक्शन पर मदन राठौड़ ने कहा कांग्रेस की बाड़ेबंदी गलत
Jaipur, Rajasthan:जयपुर दूसरे चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का बयान राठौड़ ने कहा - बढ़-चढ़कर मतदान हुआ जनता विकास चाहती है, इसलिए कड़ी से कड़ी जोड़ रही है PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के गुजरात मॉडल के आरोपों पर बोले कांग्रेस का जैसा आचरण खुद करते हैं, वैसा ही दूसरों के बारे में सोचते हैं गुजरात मॉडल विकास में अपनाया वन स्टेट वन इलेक्शन को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का बयान कहा - कांग्रेस सोचती थी ये संभव नहीं है मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संभव कर के दिखा दिया पार्षद प्रत्याशीों की बाड़ेबंदी को लेकर बोले राठौड़ कांग्रेस के आरोपों पर कहा कहा - अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने अपने-अपने विधायकों की बाड़ेबंदी की थी बाड़ेबंदी शब्द ही कांग्रेस का है बीजेपी प्रशिक्षण कार्यक्रम करेगी बाइट,,,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़0
0
Report
Advertisement
भभुआ में सीपीएम का दिवसीय धरना: अतिक्रमण-डंपिंग रोकने की चार सूत्री मांग
Khajuria Khurd, Bihar:सीपीएम का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन। सीपीआई-एम कैमूर जिला कमेटी के तत्वावधान में जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने शासन व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सपनाौतिया गांव में स्थित सामुदायिक भवन पर एक स्थानीय दबंग व्यक्ति द्वारा वर्षों से अवैध कब्जा जमाया गया है, जिसके चलते गांव के आम लोगों का वहां से आना-जाना प्रभावित हुआ है। भभुआ शहर का पूरा कचरा उठाकर सपनौतिया गांव में डंप किया जा रहा है, जिससे गांव में गंदगी फैल रही है और बीमारियों के कीटाणु पनप रहे हैं। पार्टी ने प्रशासन के समक्ष चार सूत्री मांगें रखी हैं, और चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर बड़ा और उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा, सड़कों को जाम करने या भभुआ सीओ कार्यालय पर तालाबंदी जैसी कार्रवाई संभव है। आंदोलनकारी मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने के संकल्प पर हैं।0
0
Report
पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला: पति फरार, हालत गंभीर
Gumla, Jharkhand:गुमला। घाघरा की रहने वाली 26 वर्षीय संतोषी कुमारी पर उसके पति गणेश गोप द्वारा चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल संतोषी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। बताया गया कि गणेश गोप अपनी पत्नी संतोषी और बेटे अनिकेत गोप के साथ सिसई स्थित अपने भाई के घर गया था। इसी دوران किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोप है कि गणेश ने आक्रोश में आकर पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में संतोषी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी पति गणेश गोप मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है। फिलहाल हमले के पीछे का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।0
0
Report
सीएचसी परतावल में बाहरी दवा व जांच लिखने का आरोप, मरीजों पर बढ़ा आर्थिक बोझ
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परतावल में डॉक्टरों द्वारा मरीजों को बाहरी दवा और निजी पैथोलॉजी सेंटरों से जांच कराने की सलाह दिए जाने का आरोप सामने आया है। मरीजों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचने के बावजूद उन्हें बाहर से दवा और जांच कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि सीएचसी परतावल की जांच मशीन पिछले सप्ताह से बंद पड़ी है। इसके चलते मरीजों को आवश्यक जांच के लिए निजी पैथोलॉजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ रहा है। बाहर से जांच और दवा लेने के कारण गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। मरीजों और तीमार दारों ने स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कराने तथा बंद पड़ी जांच मशीन को जल्द चालू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि अस्पताल में जांच की सुविधा उपलब्ध हो जाए तो मरीजों को निजी सेंटरों पर खर्च करने से राहत मिल सकती है। इस संबंध में सीएमओ ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और जांच में तथ्य सामने आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
मेघवाल की राष्ट्रपति से मुलाकात: राष्ट्रहित पर चर्चा और मार्गदर्शन मिला
Bikaner, Rajasthan:केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की मुलाकात के दौरान राष्ट्र विकास और सामाजिक महत्व के विभिन्न समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा—राष्ट्रपति जी का प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ राष्ट्रहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर हुआ विचार-विमर्श0
0
Report
उदयपुर नगर निकाय चुनाव के बाद भाजपा की बाड़ाबंदी शुरू, पार्षद प्रत्याशी होटल पहुँचे
Udaipur, Rajasthan:avinash jagnawat big उदयपुर-नगर निकाय चुनाव के मतदान के बाद भाजपा की बाड़ाबंदी शुरू, 100 फीट Road स्थित हिस्टोरिया रॉयल में पहुंचने लगे पार्षद प्रत्याशी, आधा दर्जन से ज्यादा पार्षद प्रत्याशी पहुंचे बाड़ाबंदी में, सभी प्रत्याशी को होटल पहुंचने के दिए है निर्देश,0
0
Report
गोंडा की हरी सब्जी अबू धाबी तक पहुंची, किसानों को मिल रहे उच्च दाम
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहाँ गोंडा जिले में हरी सब्जी तैयार कर रहे किसानों की अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनने जा रही है क्योंकि गोंडा के किसानों की पहचान अब तक उत्तर प्रदेश और भारत के अंदर थी लेकिन अब गोंडा में पैदा हुई। हरी सब्जी अबू धाबी जाएगी और वहां के लोग गोंडा की हरी सब्जियों को खाएंगे जी हां हम इसलिए कह रहे हैं। क्योंकि आज शुक्रवार देर शाम गोंडा उद्यान विभाग गोंडा एवं कृषि विपणन तथा कृषि विदेश आयात-निर्यात विभाग के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित आयात-निर्यात योजना के अंतर्गत जनपद गोंडा की मातृभूमि ग्राम उद्योग फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड,विजयपुर टपला बावड़िया,तरबगंज,गोंडा से बागवानी एवं सब्जी उत्पाद की पहली खेप अबू धाबी,संयुक्त अरब अमीरात के लिए रवाना हुई। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नीरज मौर्य, राजेश राय चंदानी ने हरी झंडी दिखा करके हलरी सब्जियों की पहली खेप को अबू धाबी जाने के लिए एयरपोर्ट के लिए रवाना किया है। गोंडा से पहली बार बागवानी सब्जी की खेप अबू धाबी विदेश के लिए रवाना होना किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।दरअसल जिले में किसान नकदी फसल के रूप में हरी सब्जियों की खेती करते हैं।वजीरगंज,नवाबगंज,झंझरी,कर्नलगंज,परसपुर,हलधरमऊ क्षेत्र में किसान सब्जी की खेती करते हैं। किसानों को उपज का सही मूल्य गांव में ही दिलाने के लिए मातृभूमि ग्रामोद्योग फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (एफपीओ) के निर्यात का निर्णय लिया है।वाराणसी के नार्थ एग्रो फार्मर प्रोडर कंपनी के माध्यम से सब्जियों का निर्यात आज से शुरू कर दिया गया है। आज शुक्रवार को दुबई के लिए दो टन भिंडी,करैला, लौकी व लोबिया लखनऊ एयरपोर्ट भेजा गया है। कल शनिवार को सब्जियां दुबई निर्यात की जाएंगी किसानों को औसतन पांच रुपये प्रति किलो अधिक दिया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
