206122
औरैया में सरकारी दस्तावेजों के साथ सिपाही ने बनाई रील
Auraiya, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के बिधूना तहसील के सहायल थाने में एक सिपाही ने ड्यूटी के दौरान सरकारी अभिलेखों के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सिपाही का यह कृत्य अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। अब देखना यह है कि इस मामले में सिपाही पर क्या कार्रवाई होती है। सोशल मीडिया पर रील बनाने का चलन बढ़ता जा रहा है, जिसमें अब खाकी वर्दीधारी भी शामिल हो गए हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
परतावल में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ शिक्षक एमएलसी चुनाव, 85.26 प्रतिशत मतदान
Kamhariya Khurd, Uttar Pradesh:312 मतदाताओं में 266 ने किया मतदान, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम परतावल (महराजगंज)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए परतावल ब्लॉक में शुक्रवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदान को लेकर शिक्षक मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। कुल 312 पंजीकृत मतदाताओं में से 266 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार मतदान प्रतिशत करीब 85.26 रहा। मतदान समाप्त होने के बाद चुनाव कर्मियों ने मतपेटियों को सील कर सुरक्षित जमा कराने की प्रक्रिया शुरू की। वहीं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी मतपेटियों के साथ जमा केंद्र तक जाने की तैयारी में दिखे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि वे मतपेटियों के सुरक्षित जमा होने तक निगरानी बनाए रखेंगे। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मतदान केंद्र पर सुरक्षा कर्मी मुस्तैद रहे और पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। मतदान समाप्त होने के साथ ही अब प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की निगाहें मतगणना और चुनाव परिणाम पर टिक गई हैं।0
0
Report
मजदूर की मौत पर विधायक के नेतृत्व में मुआवजे की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन,आया सीओ का बयान
Bbrasi, Uttar Pradesh:निर्माणाधीन पुलिस लाइन के सातवीं मंजिल से गिरा मजदूर। मौत ,ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया धरना प्रर्दशन,आया क्षेत्राधिकारी का बयान सकलडीहा।भोजपुर गांव स्थित निर्माणाधीन पुलिस लाइन की सातवें मंजिल से गिरकर 33वर्षीय अशोक राय पिता रामजी राय मजदूर की मौत हो गई । इस घटना को लेकर पूरे परिवार में कोहरा मच गया एवं ग्रामीणों में मातम छा गया। मजदूर अशोक की मौत की घटना को लेकर उग्र ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करने लगे वही सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने भी धरना प्रदर्शन में शामिल होकर पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद के रूप में मुआवजे की मांग करने लगे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण ने प्रदर्शन एवं धरना को देख मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स म मौजूद होगयी हैं। इन सभी घटना को लेकर क्षेत्राधिकारी सकलडीहा का बयान आ गया जिसमें परिवार को आर्थिक सहायता दे दी गयी सुने कैसे समाप्त हुआ धरना प्रदर्शन0
0
Report
विश्व पोलियो दिवस पर बच्चों की पोलियो टीकाकरण जागरूकता बढ़ाने का आह्वान
Jaipur, Rajasthan:जयपुरविश्व पोलिया दिवस आज इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- स्वस्थ कल की शुरुआत सुरक्षित बचपन से होती है।विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर आइए, बच्चों को पोलियो से सुरक्षा प्रदान करने के लिए टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाएँ, ताकि कोई भी पात्र बच्चा इस सुरक्षा से वंचित न रहे。0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क पर CBN की बड़ी कार्रवाई, दो महिलाएं गिरफ्तार
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो महिलाएं गिरफ्तार। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (CBN) की टीम ने की कार्रवाई। खुफिया जानकारी के आधार पर CBN ने बिछाया जाल। लखनऊ में ड्रग्स की डिलीवरी करने आ रही थीं दोनों महिलाएं। गिरफ्तार महिलाओं के तार मानव तस्करी से भी जुड़े सुषमा अस्पताल के पास CBN की टीम ने दोनों को रोका। तलाशी के दौरान महिलाओं के पास से 'आइस' ड्रग्स बरामद। दोनों महिलाओं के कब्जे से 100 ग्राम क्रिस्टल मेथामफेटामाइन जब्त । 22 अक्टूबर 2026 को CBN ने चलाया विशेष ऑपरेशन। उप नारकोटिक्स आयुक्त कार्यालय, लखनऊ के नेतृत्व में कार्रवाई। खुफिया इनपुट मिलने के बाद टीम का किया गया था गठन। ड्रग्स की सप्लाई से पहले ही दोनों महिलाओं को पकड़ा गया। बरामद मादक पदार्थ को कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त किया गया। NDPS एक्ट 1985 की संबंधित धाराओं में दोनों की गिरफ्तारी। नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई से मचा हड़कंप । क्रिस्टल मेथामफेटामाइन को 'आइस' के नाम से भी जाना جاتا है। यह एक शक्तिशाली और बेहद खतरनाक उत्तेजक मादक पदार्थ है। लखनऊ में ड्रग्स की सप्लाई के नेटवर्क को लेकर जांच जारी। गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ में जुटे अधिकारी। ड्रग्स कहां से लाई गई थी और किसे डिलीवरी होनी थी, इसकी जांच जारी। CBN की कार्रवाई के बाद अब ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।0
0
Report
जामिया कैंपस में विवादित नारे, सीसीटीवी से जुड़ी जांच जारी
Noida, Uttar Pradesh:जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में कैंपस के अंदर विवादित स्लोगन लिखे जाने को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है दरअसल जामिया में छात्र संघ के चुनाव कराने को लेकर पिछले कुछ दिनों से छात्र धरने पर बैठे थे इसी दौरान कुछ लोगों ने जामिया कैंपस के अंदर फ्री टू कश्मीर फ्री टू शरजील इमाम को लेकर विवादित नारे लिखे इसे लेकर आप राजनीति भी शुरू हो गई है कल देर रात कांग्रेस ने नेता इमरान मसूद भी यहां पर पहुंचे और वह छात्रों के समर्थन पर उतरे थे लेकिन दिल्ली पुलिस ने पहले ही उन्हें हिरासत में ले लिया. वही दिल्ली पुलिस इस मामले में कैंपस के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लिया और जांच कर रहे हैं कि किन लोगों ने कैंपस के अंदर विवादित नारे लिखे0
0
Report
नायब सिंह सैनी का दिनभर का दौरा: पावर प्लांट विस्तार और SIP चर्चा
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज कई बैठक करेंगे। सीएम सुबह करीब 9:00 बजे सीएम आवास संत कबीर कुटीर पर पहुंचकर लोगों के साथ उनकी समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी सुबह 11:00 बजे दीनबंधु छोटूराम थर्मल पावर प्लांट के विस्तार प्रोजेक्ट्स को लेकर अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे। सीएम दोपहर 12:00 बजे PM-SETU के तहत कुरुक्षेत्र के SIP पर SFC-C के साथ चर्चा करेंगे। इसके बाद सीएम करीब 1:00 बजे हरियाणा निवास में शहरी स्थानीय निकाय विभाग की HPWC बैठक की अध्यक्षता करेंगे। सीएम शाम 5:00 बजे कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होंगे और देर रात चंडीगढ़ वापिस लौटेंगे。0
0
Report
Advertisement
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना, तूफान के संकेत
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची सहित कई जिलों में 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना रांची समेत झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने के संकेत 27 अक्टूबर से झारखंड के मौसम में बदलाव की संभावना रांची में 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश के आसार राज्य के 16 जिलों में बारिश के साथ 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना मौसम में बदलाव को देखते हुए दो दिनों तक सतर्क रहने की सलाह0
0
Report
पटना से भोपाल के लिए पहली बार सीधी उड़ान, विंटर शेड्यूल जारी
Noida, Uttar Pradesh:पटना एयरपोर्ट से 25 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल के तहत 40 फ्लाइटों का संचालन होगा। इस शेड्यूल में सबसे खास बात है कि अब पटना से भोपाल के लिए पहली बार सीधी फ्लाइट सेवा शुरू होगी。 नई व्यवस्था में इंडिगो सबसे ज्यादा 27 फ्लाइटें चलाएगी। वहीं, दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा 14 उड़ानें उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता समेत 14 शहरों के लिए हवाई सेवा मिलेगी। यह विंटर शेड्यूल 30 नवंबर तक लागू रहेगा।0
0
Report
वाराणसी: गंगा तट पर विंग्स ओवर गंगा की गूंज, नमामि गंगे ने आरती कर किया पीएम मोदी का अभिनंदन
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/वाराणसी। मां गंगा के पावन आंचल में देश की सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक सैन्य शक्ति के अद्भुत संगम के अवसर पर शनिवार को नमामि गंगे ने सामने घाट पर काशीवासियों के साथ हर-हर महादेव के उद्घोष, डमरुओं की थाप और पुष्पवर्षा के बीच मां गंगा की आरती उतार कर सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया। 25 अक्टूबर रविवार को एयर शो के मुख्य आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने के मद्देनजर नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक और नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के संयोजन में काशी विश्वनाथ और मां गंगा से पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत के सर्वांगीण विकास का आशीर्वाद मांगा गया। आरती के दौरान राष्ट्रध्वज तिरंगा, स्वदेशी तकनीक से बने तेजस, ध्रुव और प्रचंड हेलीकॉप्टर और पीएम मोदी की तस्वीर शामिल कर मेक इन इंडिया के संकल्प को जीवंत करने वाले आयोजन के प्रति आभार जताया गया। गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि मां गंगा की लहरों के ऊपर आसमान में भारतीय वायुसेना का भव्य मेगा एयर शो 'विंग्स ओवर गंगा' राष्ट्र की सैन्य शक्ति और शौर्य का अभूतपूर्व प्रदर्शन है। वायुसेना के विमानों ने अपनी गर्जना से पूरी काशी को राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया है। इस एयर शो में वायुसेना के बेड़े के 20 से अधिक विमान हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें स्वदेशी तकनीक से बने तेजस, ध्रुव और प्रचंड हेलीकॉप्टर अपनी ताकत का प्रदर्शन कर मेक इन इंडिया के संकल्प को जीवंत कर रहे हैं। भारत में स्वदेशी तकनीक से बने हेलीकॉप्टरों का विकास और उनका प्रदर्शन आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में बड़ा और ऐतिहासिक कदम है। आयोजन में प्रमुख रूप से राजेश शुक्ला, सुभाष श्रीवास्तव, विनोद सिंह, लल्लन सिंह बांसुरी वाले, प्रमोद कुमार पांडेय, राम सिंह, ऊषा सिंह, रामाशंकर पांडेय, लीलावती द्विवेदी, तनु त्रिवेदी, गोपाल पांडेय, अवधेश सिंह, आशीष राय आदि लोग मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
कन्नौज में एमएलसी चुनाव मतदान में भाजपा नेता पुलिस कर्मी में तीखी नोकझोक
Tajpur-Naukast, Uttar Pradesh:कन्नौज में एमएलसी चुनाव मतदान में भाजपा नेता पुलिस कर्मी में तीखी नोकझोक का वीडियो वायरल मोबाइल मतदान केंद्र में ले जाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ा, पुलिस को भाजपा नेता दी धमकी बोला नौकरी करना सीखा दूंगा, वोट के बाद भी दिन होता है बहुत कायदे से, गुस्से में लाल हुआ एसआई ने भाजपा नेता को केंद्र से बाहर निकाला, पुलिस कर्मी बोला नौकरी सिखाएगा हमको हरामखोर, सीओ ने मामला कराया शांत, इस मामले के बाद डीआईजी कानपुर जोन यमुना प्रसाद पहुंचे कन्नौज। डीएम एसपी के साथ एमएलसी चुनाव का जाना हाल। तेराजाकेट स्थित केंद्र पर पहुंचे डीआईजी ने मतदान प्रक्रिया का जायजा ले दिये निर्देश। ड्यूटी पर तैनात अफसरों, कर्मियों को सतर्कता के साथ मुस्तैदी का पढ़ाया पाठ। सदर क्षेत्र के ब्लाक में बने मतदान केंद्र का मामला।0
0
Report
रांची में छुट्टियों में पार्किंग आधी दरें, यात्रियों को मिली राहत
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची की सड़कों पर अगर आज आप वाहन लेकर निकलते हैं और नगर निगम की पार्किंग का इस्तेमाल करते हैं तो इसके लिए आपको आधा शुल्क ही देना पड़ेगा। दरअसल छुट्टियों के दिन पार्किंग कल्चर को प्रोत्साहन देने के लिए नगर निगम में आधे पार्किंग शुल्क का प्रावधान किया है। नगर निगम के पार्किंग स्पेस पर चार पहिया वाहन के लिए सामान्य पार्किंग फीस ₹30 प्रति 3 घंटा है और दो पहिए वाहन के लिए ₹10 प्रति 3 घंटे लेकिन नगर निगम ने जो प्रावधान किए हैं उसके मुताबिक यह फीस आज कल और छुट्टियों के दिन आधी हो जाती है यानी₹15 चार पहिया वाहन के लिए और ₹5 दोपहिया वाहन के लिए। हालांकि यह नियम कितना लागू हो पा रहा है यह शहर वासी है बेहतर बता सकते हैं। लेकिन निगम आयुक्त ने यह स्पष्ट किया है कि अगर नियमों का उल्लंघन होगा और रियल टाइम कंप्लेंट मिलेगा तो फिर ठेकेदार पर कार्रवाई होगी।0
0
Report
समाज सेवी अजय दीप श्रीवास्तव को फर्जी एसटीएफ बन कर इनकाउंटर करने,ठोकने की दी धमकी
Gonda, Uttar Pradesh:समाज सेवी अजय दीप श्रीवास्तव को फर्जी एसटीएफ बन कर इनकाउंटर करने,ठोकने की दी धमकी,जानिए क्या है मामला,राष्ट्रीय महासचिव हरीश द्विवेदी को कर रहा बदनाम0
0
Report
Advertisement
आगरा में एमएलसी चुनाव: बूथ 20, 21 और 26 पर पुनर्मतदान की सिफारिश
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा शिक्षक एमएलसी चुनाव में 3 बूथों पर पुनर्मतदान की संस्तुति बूथ संख्या 20, 21 और 26 पर दोबारा मतदान कराने का प्रस्ताव खेरागढ़ तहसील कैंपस के कक्ष संख्या 1 में बूथ 20 पर पुनर्मतदान की संस्तुति सैंया क्षेत्र पंचायत कार्यालय के कक्ष संख्या 1 में बूथ 21 पर पुनर्मतदान प्रस्तावित फतेहाबाद क्षेत्र पंचायत कार्यालय के कक्ष संख्या 1 में बूथ 26 पर फिर से वोटिंग की संस्तुति पुनर्मतदान का प्रस्ताव भारत निर्वाचन आयोग को भेजा गया, आयोग के फैसले पर नजर0
0
Report
मध्य प्रदेश की पहली महिला DGP बनने की संभावना तेज
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मध्य प्रदेश को मिल सकती है पहली महिल DGP प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव को बनाया जा सकता है मध्य प्रदेश का DGP 30 नवंबर को DGP कैलाश मकवाना हो रहा है रिटायर नए DGP के लिए सरकार ने 12 आईपीएस अधिकारियों के नाम का प्रस्ताव संघ लोक सेवा आयोग को भेजे नवंबर के पहले हफ्ते में दिल्ली में यूपीएससी की हो सकती है उच्च स्तरीय बैठक प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव फिलहाल होमगार्ड DG है सूत्रों के मुताबिक मध्य प्रदेश की पहली महिला DGP प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव को बनाया जा सकता है। वरुण कपूर,डीजी जेल का नाम भी DGP के लिए मजबूत माना जा रहा है।0
0
Report
पटना के गर्दनीबाग में प्रेम-प्रसंग विवाद, एक युवती ने दूसरी की नाक काटी, हालत गंभीर
Patna, Bihar:गर्दनीबाग महिला थाने के पास शुक्रवार को प्रेम-प्रसंग से जुड़े विवाद में जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान गुस्से में आई एक युवती ने दूसरी युवती की नाक दांत से काटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवती को पहले गर्दनीबाग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए एम्स रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, अरवल का रहने वाला एक युवक मसौढ़ी के सरकारी स्कूल में क्लर्क है। आरोप है कि युवक और एक युवती के बीच पिछले एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती का दावा है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए और जरूरत के नाम पर दो लाख रुपये भी ले लिए। शादी की बात पर विवाद बढ़ने के बाद युवक शुक्रवार को उसे महिला थाने लेकर पहुंचा था। इसी दौरान युवक की दूसरी महिला मित्र अपने भाई के साथ वहां पहुंच गई। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और धमकी शुरू हो गई। आरोप है कि इसके बाद युवती आत्महत्या करने की बात कहकर यारपुर रेलवे लाइन की ओर भागी। उसे रोकने पहुंची दूसरी युवती पर उसने हमला कर दिया और दांत से उसकी नाक काट ली। वहीं, घायल युवती का कहना है कि युवक उसका बचपन का दोस्त है और दूसरी युवती उसे ब्लैकमेल कर रही है। महिला थानेदार के अनुसार, मामला आपसी विवाद का है।0
0
Report
Advertisement
