206122
औरैया संस्कृत विद्यालय में प्रबंधन और शिक्षकों का विवाद, प्रबंधक ने जड़ा ताला
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया जनपद का एकमात्र संस्कृत महाविद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के बीच विवाद की जद बन गया है। दरअसल प्रबंधन ने संस्कृत महाविद्यालय में ताले जल दिए हैं जिससे बच्चों का भविष्य खतरे में पढ़ता हुआ नजर आ रहा है। वहीं आज प्रबंधन के द्वारा शिक्षकों के साथ गाली गलौज की गई। जिसकी शिकायत औरैया सदर कोतवाली में की गई है, फिलहाल प्रबंधन और शिक्षकों के विभिन्न विवाद में छात्रों का भविष्य चौपट होता हुआ नजर आ रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छठ महापर्व: औरंगाबाद की सूर्यनगरी में श्रद्धालुओं ने सूर्यपूजा और कद्दू भात प्रसाद बनाया
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:नहाय खाए के साथ औरंगाबाद की सूर्यनगरी देव में भी लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत हो गई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं तथा व्रतियों ने पवित्र सूर्यकुण्ड में स्नान किया और विधि विधान से पूजा अर्चना कर कद्दू भात का प्रसाद बनाने में जुट गए हैं। कद्दू-भात का प्रसाद ग्रहण कर व्रती कल खरना का प्रसाद ग्रहण करेंगे और फिर उनका 36 घंटे का निर्जला उपवास होगा जो भगवान भास्कर को दूसरा अर्ध्य अर्पित किए जाने के बाद समाप्त होगा。0
0
Report
सीएम योगी का मेरठ दौरा: पूर्व सैनिकों से संवाद और सुरक्षा तैयारियाँ
मेरठ सीएम योगी का कल मेरठ दौरा पूर्व सैनिक रैली को संबोधित करेंगे सीएम योगी पूर्व सैनिक और उनके परिवार रहेंगे कार्यक्रम में शामिल वीर नारियों से बातचीत भी करेंगे सीएम योगी कार्यक्रम में सेंट्रल आर्मी कमांडर के चीफ भी रहेंगे मौजूद मेरठ के कुलवंत सिंह स्टेडियम में होनी है रैली सैन्य क्षेत्र होने की वजह से रैली और आसपास के स्थल को घोषित किया गया ना फ्लाइंग जोन सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीएम मेरठ और एसएसपी पहुंचे मौके पर0
0
Report
थानागाजी फायरिंग: तीनों आरोपियों की शिनाख्त परेड के बाद गिरफ्तार, बाजार में भीड़
Thanagazi, Rajasthan:थानागाजी फायरिंग कांड के तीनों आरोपियों की कराई शिनाख्त परेड, बाजार में उमड़ी भीड़** **थानागाजी/अलवर।** थानागाजी क्षेत्र में चार लोगों पर फायरिंग कर उन्हें गंभीर रूप से घायल करने के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों की पुलिस ने शिनाख्त परेड कराई। शिनाख्त परेड के दौरान बाजार में आरोपियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस के अनुसार, 10 नवंबर को थानागाजी थाना क्षेत्र के चनेजा जी की ढाणी निवासी ताराचंद, मुकेश और मदन ने पुरानी रंजिश के चलते कोलियों की ढाणी निवासी एक बच्ची, दो युवकों और एक महिला पर सुबह करीब 8:30 बजे फायरिंग कर दी थी। इस घटना में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अलवर और जयपुर रेफर किया गया। वारदात के बाद तीनों आरोपी गांव छोड़कर अपने वाहनों के साथ नांगल बानी के पहाड़ी क्षेत्र में जाकर छिप गए थे। पुलिस उपाधीक्षक इंदु लोधी और थानाधिकारी महावीर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी सूचना और कांस्टेबल हरवीर की रणनीति के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए पहाड़ों में आरोपियों के छिपने के ठिकाने तक पहुंचकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल, 12 कारतूस, काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी और अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की थी। पुलिस रिमांड की प्रक्रिया के बाद अब आरोपियों की शिनाख्त परेड कराई गई। इस मामले में डीएसपी इंदु लोधी ने कहा कि राजस्थान पुलिस की मंशा आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय कायम करने की है। थानागाजी क्षेत्र में किसी भी तरह का अपराध करने वाले व्यक्ति को कानून का सामना करना पड़ेगा। अपराधी चाहे छोटा हो या बड़ा, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। **बाइट: इंदु लोधी, डीएसपी थानागाजी**0
0
Report
Advertisement
कोटा JK लोन अस्पताल में हंगामा, ECG अधिकारी ने घर पर किया आत्महत्या
Noida, Uttar Pradesh:कोटा से बड़ी खबर कोटा JK लोन अस्पताल में हंगामा, ECG इंचार्ज ने घर पर किया सुसाइड कोटा के संभाग के सबसे बड़े JK लोन शिशु अस्पताल में हंगामा。 अस्पताल के ECG इंचार्ज सतीश कुमार चान्सी (35) ने घर पर किया सुसाइड。 ड्यूटी पूरी करने के बाद घर पहुंचे थे सतीश कुमार。 मौत के बाद शव लेकर JK लोन अस्पताल पहुंचे परिजन。 अस्पताल परिसर में शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा。 अस्पताल प्रशासन पर प्रताड़ित करने के लगाए गंभीर आरोप。 परिजनों का आरोप- अस्पताल प्रशासन की प्रताड़ना से डिप्रेशन में थे सतीश。 अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे परिजन。 हंगामे की सूचना पर नयापुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची。 पुलिस परिजनों से समझाइश कर मामले की जांच में जुटी。0
0
Report
किशनगंज में महानंदा नदी में डूबे एक ही परिवार के दो लोग, एक की मौत, तलाश जारी
Kishanganj, Bihar:किशनगंज जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र के मस्तान चौक के समीप महानंदा नदी में छठ पर्व के पहले दिन स्नान के लिए आये एक ही परिवार के दो लोग नदी में डूब गये, जबकि एक की मौत हो गयी वही दूसरे की तलाश जारी है। मृतक की पहचान 13 वर्षीय शिवम के रूप में हुई जबकि 20 वर्षीय प्रिया नदी की तेज धारा में बह गए।जिसकी तलाश जारी है।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि किशनगंज जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर से महानंदा नदी में स्नान के लिए आये,नदी में स्नान करने के दौरान पहले शिवम नामक लड़का गहरे पानी में चला गया और डूबने लगे। उसे बचाने के लिए उसकी चचेरी बहन प्रिया भी नदी में कूद गईं और वे भी डूब गईं। इसके बाद परिवार के दो अन्य सदस्य भी डूबने लगे, जिन्हें आसपास की महिला श्रद्धालुओं ने बचा लिया। घंटों की खोजबीन के बाद मछुआरों ने शिवम का शव पानी से बाहर निकाला। लेकिन चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही परिजनों ने जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया कि नदी के गहरे पानी वाले स्थलों पर किसी भी तरह की बैरिकेडिंग नहीं की गई थी और न ही एसडीआरएफ टीम को मौके पर तैनात किया गया था। परिजन दोनों बच्चों की मौत का जिम्मेदार जिला प्रशासन को ठहरा रहे हैं। वही एसडीपीओ ने घटना की पुष्टि कर बताया कि एसडीआरएफ और गोताखोर के द्वारा बच्ची की तलाश जारी है।0
0
Report
कोडरमा में छठ महापर्व की तैयारी तेज, घाटों पर सफाई व सुविधाओं का इंतजाम
Koderma, Jharkhand:कोडरमा जिले में छठ महापर्व को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। नहाय-खाय के साथ ही छठ पूजा की शुरुआत हो गई है। घरों से लेकर छठ घाटों तक भक्ति और आस्था का माहौल है। वहीं, महापर्व को लेकर जिले के various छठ घाटों की साफ-सफाई की जा रही है। घाटों पर फैली गंदगी को हटाने के साथ ही रास्तों को दुरुस्त करने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। खास तौर पर रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कोशिश है कि छठ व्रतियों को घाटों तक पहुंचने, पूजा-अर्चना करने और अर्घ्य देने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। झुमरी तिलैया के इंदरवा छठ तलाब में श्रद्धा और भक्ति के साथ मेला का भी संगम देखने को मिलेगा। यहां भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, साथ ही छठ घाटों पर बनी सीढियो को दुरुस्त किया जा रहा है। आकर्षक लाइटिंग के साथ छठ गीतों को गुंजयमान करने के लिए बेहतर साउंड सिस्टम भी लगाया जा रहा है। वाई डी सी समिति के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों ने बताया कि पिछले 40 सालों से यहां छठ पूजा का आयोजन किया जाता रहा है जो अनवरत जारी है। बड़ी संख्या में यहां पहुंचने वाले छठवर्तियों और अन्य श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर तमाम इंतजामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
प्रवासियों के साथ जुड़ाव: धामी ने दून विश्वविद्यालय में प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन-2026 का उद्घाटन किया
Noida, Uttar Pradesh:1311ZUP_DOON_DHAMI_BT_R देहरादून, उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय में प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन-2026 में भाग लिया। उन्होंने कहा, "हमारे उत्तराखंड के भाई-बहन जो देश और दुनिया में रहते हैं, उनके लिए हम एक दिन यहां सम्मेलन करते हैं। उनको आमंत्रित करते हैं। वे बड़ी संख्या में आते हैं, अपना समय देते हैं। यहां आकर हमारे उस संकल्प को मजबूती देते हैं कि हमें अपने गांव से जुड़ना है, अपनी विरासत को आगे बढ़ाना है, अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाना है, अपने पैतृक स्थानों को आगे बढ़ाना है... मैं सभी का यहां स्वागत करता हूं...उत्तराखंड के भाई-बहन जो बाहर रहते हैं, जिन्होंने अपना नाम बनाया है, अपना एक स्थान बनाया है, अपनी एक पहचान बनाई है...वो सभी अपने-अपने गांव को जा रहे हैं, उनसे जुड़ रहे हैं और अपने गांव को गोद लेने का काम भी उन्होंने शुरू किया है।"0
0
Report
बलरामपुर में छठ महापर्व शुरू, नदी किनारे घाट सजकर तैयार
Balrampur, Uttar Pradesh:तीन दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व की शुरुआत आज से हो चुकी है, जिसके कारण बलरामपुर जिला मुख्यालय के सेंदुर नदी के तट पर छठ घाट सजकर तैयार हो चुके हैं। छठ सेवा समिति द्वारा छठ व्रतियों के लिए नदी के दोनों तरफ घाट बनाए गए हैं, तथा घाट पर लाइटिंग की व्यवस्था भी जोर-शोर से चल रही है। छठ महापर्व के दूसरे दिन घाट पर काशी की तर्ज पर गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। छठ महापर्व को सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन की टीम भी मुस्तैद नजर आ रही है। आपको बता दें कि बलरामपुर जिला झारखंड और बिहार से लगा हुआ है और इसी कारण यहाँ पर छठ महापर्व काफी धूमधाम से मनाया जाता है। बाइट छठ सेवा समिति0
0
Report
बरेली ने अक्टूबर सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में पूरे यूपी में पहला स्थान प्राप्त किया
Bareilly, Uttar Pradesh:योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों से प्रदेश में सुशासन और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का असर धरातल पर साफ देखा जा सकता है। सीएम डैशबोर्ड की अक्टूबर माह की समग्र रैंकिंग में एक बार फिर बरेली ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं पीलीभीत ने दूसरा और रामपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उत्तर प्रदेश की सीएम डैशबॉर्डर अक्टूबर माह की रैंकिंग में बरेली ने 10 में से 9.37 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि सीएम डैशबॉर्डर रिपोर्ट उन जिलों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करती है, जिन्होंने प्रशासनिक दक्षता, विकास कार्यों और राजस्व प्रबंधन में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप बरेली में विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। इसके साथ ही सीएम डैशबॉर्डर के जरिये मिलने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण तरीके से त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सीएम डैशबॉर्डर की अक्टूबर माह की रैंकिंग में बरेली को 10 में से 9.37 अंक प्राप्त हुए। इसी के साथ बरेली ने प्रदेशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं पीलीभीत ने 9.29 अंक हासिल कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।0
0
Report
Advertisement
चंदौली के चकिया मार्ग पर पेड़ गिरा, दो बाइक सवार घायल
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली .. - बीच सड़क अचानक टूट कर गिरा पेड़ का डाल - सड़क पर डाली गिरने से दो बाइक सवार चपेट में आये - स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनो बाइक सवार को डाल के नीचे से बाहर निकाल कर भेजा गया सयुंक्त चिकित्सालय - घटना से मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा - घायल बाइक सवार अहरौरा से सब्जी बेचने आये थे चकिया सब्जी मंडी - सड़क के किनारे दर्जनों पेड़ घटना को दे रहा दावत - बीते कुछ पहले अहरौरा रोड पर पेड़ गिरने से हो चुकी है एक बाइक सवार की मौत - चकिया कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदाबाद इलिया मार्ग पर डिग्री कालेज मेन गेट के समीप की घटना.0
0
Report
भीकाजी प्लेस में बहुमंजिला कार पार्किंग खुली, 18 ई-चार्जिंग स्टैंड से यातायात राहत
New Delhi, Delhi:दिल्ली LG सरदार तरंजीत सिंह सिंधु ने भीकाजी जी प्लेस में बहुमंजिला आधुनिक कार पार्किंग का उद्घाटन किया. कार 400 से ज्यादा बाइक, 200 से अधिक कार और 18 ई चार्जिंग स्टैंड बनाए गए हैं. सांसद बासुरी स्वराज, विधायक अनिल शर्मा मौजूद रहे. दिल्ली LG ने कहा भीकाजी प्लेस के आस पास पार्किंग की बड़ी समस्या थीं आज बड़ी राहत; आधुनिक कार पार्किंग खुलने से लोगों को मिलेगी साथ ही कार ई-चार्जिंग भी होगी. लोकेशन: भीकाजी प्लेस. पार्किंग से सड़क किनारे पार्किंग का दबाव कम होने की उम्मीद है. बाइट्स: दिल्ली LG तरंजीत सिंह सिंधु, सांसद बासुरी स्वराज, विधायक अनिल शर्मा.0
0
Report
अनूपपुर में जर्जर मकान से 55 वर्षीया महिला का शव, हत्या की आशंका
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर जिले के भालूमाडा थाने के अंतर्गत जर्जर मकान मे मिला महिला का शव चेहरे पर मिले चोट के निशान 11 नवम्बर से थी महिला घर से लापता जमुना स्कूल के सामने बिल्डिंग में मिला 55 वर्षीय महिला का शव मृतका की पहचान मालती यादव (55), निवासी ग्राम कुशियारा के रूप में हुई! महिला का शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप, लोगों की जुटी भीड पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा!0
0
Report
Advertisement
देवघर के किन्नर समुदाय ने छठ व्रतियों को उपहार देकर सभी की आस्था मजबूती
Deoghar, Jharkhand:देवघर में आस्था का महलोक पर्व छठ बड़े श्रद्धा भाव से मनाया जाता है जिसमें किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होता। घर पर छठ मानने वालों के अलावा जो घर नहीं रहते, वे दूसरे के घर जाकर सहयोग देते हैं। देवघर के किन्नर समाज भी पीछे नहीं रहते; रास्तों की सफाई से लेकर मोहल्ले के छठ व्रतियों को नई साड़ी, नारियल और अन्य फल देकर उनका समर्पण दिखाते हैं। किन्नर समाज की मुखिया और महामण्डलेश्वर राजेश्वरी नंद गिरि उर्फ रोज मौसी अपनी पूरी टोली के साथ गली-गली घूमकर छठ व्रतियों को उपहार देती हैं और उनका आशीर्वाद लेती हैं। उनका कहना है कि वे छठी मैया से कुछ नहीं मांगती, अपने यजमानों और छठ व्रतियों की खुशहाली की कामना करती हैं।0
0
Report
कोटा थर्मल यूनिट 1-2 बंकरों से धुआं, तापमान बढ़ने से कोयला सुलग रहा
Kota, Rajasthan:कोटा थर्मल के यूनिट 1 और यूनिट 2 के कोयला संग्रहण बंकरों से धुआं निकल रहा है. वर्कर्स के अनुसार पिछले एक महीने से बंकरों में जमा कोयले के गर्मी के कारण तापमान बढ़ने और कोयला सुलगने से धुआं निकल रहा है. प्रत्येक यूनिट में लगभग 13 मीटर ऊंचाई के चार बंकर हैं, जिनमें 150 से 200 टन तक कोयला संग्रहित किया जाता है. एक शिफ्ट में लगभग 10 कर्मचारी कार्यरत रहते हैं. इन बंकरों के कारण धुएं के बीच काम करना मुश्किल हो रहा है. चीफ इंजीनियर शिखा अग्रवाल ने बताया कि दोनों यूनिट पुरानी हैं और बंकरों का डिज़ाइन भी पुराना है. कोनों में कोयला जमा होने से तापमान बढ़ता है. स्थिति सामने आने पर कोयले की फीडिंग रोककर बंकर खाली किए जाते हैं. उन्होंने इसे नियमित प्रक्रिया बताते हुए खिड़कियों में एग्जॉस्ट लगाने के निर्देश दिए. हालांकि, लगातार धुआं निकलने से कर्मचारियों की कार्यस्थितियों और सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं.0
0
Report
नहाय-खाय से शुरू हुआ छठ महापर्व, आस्था और परंपरा का पवित्र संगम
Danapur, Bihar:ANCHOR लोक आस्था का महापर्व छठ आस्था, पवित्रता और शुद्धता का ऐसा संगम, जहां हर परंपरा का अपना विशेष महत्व है। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व की शुरुआत आज नहाय-खाय के साथ हो गई है। नहाय-खाय सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि तन, मन और घर की शुद्धता का प्रतीक है। इस दिन व्रती गंगा स्नान करने के बाद पूरी पवित्रता के साथ सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं। मिट्टी के चूल्हे पर तैयार लौकी की सब्जी, अरवा चावल और चने की दाल से छठी मैया की आराधना का पहला दिन शुरू होता है। छठ महापर्व के पहले दिन यानी नहाय-खाय के साथ ही घरों में भक्ति और पवित्रता का माहौल बन गया है। सुबह से ही व्रती गंगा घाट पहुंच स्नान कर पूजा-पाठ में जुटे हैं। घरों की साफ-सफाई से लेकर रसोई की शुद्धता तक का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मान्यता है कि नहाय-खाय के दिन तन और मन की शुद्धता के साथ छठ व्रत का संकल्प लिया जाता है। नहाय-खाय के प्रसाद की भी अपनी खास परंपरा है। इस दिन बनने वाला भोजन पूरी तरह सात्विक होता है। बिना प्याज-लहसुन और साधारण नमक के, केवल सेंधा नमक का इस्तेमाल कर मिट्टी के चूल्हे पर प्रसाद तैयार किया जाता है। इसमें सबसे खास होती है लौकी की सब्जी, जिसके साथ अरवा चावल और चने की दाल परोसी जाती है। लौकी की Subji को नहाय-खाय के भोजन में विशेष महत्व दिया जाता है। वहीं अरवा चावल और चने की दाल इस सात्विक भोजन को पूरा करते हैं। शुद्ध घी और पारंपरिक तरीके से तैयार यह भोजन छठ की पवित्रता और लोक परंपरा को दर्शाता है। व्रती इसी प्रसाद को ग्रहण कर आगामी कठिन व्रत के लिए खुद को तैयार करते हैं। BYTE बबीता देवी छठ बर्ती BYTE ज्ञानती देवी छठव्रती नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व अब अगले पड़ाव की ओर बढ़ेगा। दूसरे दिन खरना होगा, जिसके बाद व्रती निर्जला उपवास का संकल्प लेकर अस्ताचलगामी और फिर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में आस्था, अनुशासन और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। यही वजह है कि आधुनिकता के इस दौर में भी छठ की सदियों पुरानी परंपराएं पूरी श्रद्धा और पवित्रता के साथ निभाई जा रही हैं। लोक आस्था के इस महापर्व में हर घर छठी मैया की भक्ति में सराबोर है।0
0
Report
Advertisement
