206122
औरैया में सफाई अभियान, अवैध दुकानदारों पर कार्रवाई
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी और सफाई कर्मचारियों ने सुभाष चौराहे पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान दुकानदारों में अफरातफरी मच गई और उन्होंने अपना सामान हटाया। नगर पालिका ने सड़क और फुटपाथ पर अवैध कब्जा करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की, जिनमें चार दुकानों पर 2100 जुर्माना भी लगाया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
headline
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना विजयनगर क्षेत्र में फ्लाईओवर से एक 22 वर्षीय युवती ने चलांग लगा दी। घटना सीएसएचपी स्कूल के पास स्थित फ्लाईओवर की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पीआरवी के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी कि डीपीएस फ्लाईओवर और सीएसएचपी स्कूल के पास एक महिला फ्लाईओवर से नीचे कूद गई है। सूचना पर विजयनगर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने घायल युवती को फौरन फ्लोरेस अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उसका उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घायल युवती की पहचान शिवानी पुत्री ब्रह्मानंद, निवासी शिवपुरी, सेक्टर-9 विजयनगर, गाजियाबाद के रूप में हुई। उसकी उम्र करीब 22 वर्ष है। युवती के पैर और सिर में चोट आई। घटना की जानकारी युवती के परिजनों को दे दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवती ने फ्लाईओवर से छलांग क्यों लगाई।0
0
Report
राप्ती नदी कटान में 70 वर्षीय महिला लापता, ललिया क्षेत्र में दहशत फैल गई
Balrampur, Uttar Pradesh:राप्ती की कटान में 70 वर्षीय महिला लापता, सामान सुरक्षित करने के दौरान हुआ हादसा,ललिया क्षेत्र में लगातार कटान से दहशत बलरामपुर जनपद के ललिया थाना क्षेत्र में राप्ती नदी की कटान लगातार ग्रामीणों के लिए खतरा बनी हुई है। बुधवार तड़के करीब 4 बजे ग्राम पंचायत चौक कला के गंगाबक्श भागड़ में कटान के दौरान करीब 70 वर्षीय महिला नदी में गिरकर लापता हो गई। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर महिला की तलाश शुरू की, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला की पहचान गायत्री पत्नी बृजलाल (करीब 70 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राप्ती नदी लगातार कटान कर रही है। कटान बढ़ने के कारण ग्रामीण अपने घरों का सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं। इसी दौरान बुधवार तड़के करीब 4 बजे महिला सामान हटाने के दौरान कटान की चपेट में आ गई और नदी में गिर गई। नाव के सहारे ग्रामीण कर रहे तलाश महिला के नदी में गिरने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण नाव के सहारे नदी में महिला की तलाश कर रहे हैं। तेज बहाव और लगातार हो रही कटान के कारण तलाश अभियान में भी परेशानी आ रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दिए जाने की बात कही है। स्थानीय निवासी आनंद यादव ने बताया कि पुलिस को सूचना दी गई है। ग्रामीण नाव के सहारे महिला की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि गांव में लगातार नदी की कटान हो रही है और लोग अपने घरों का सामान सुरक्षित स्थान पर ले जाने में जुटे हैं। करीब 40 घर नदी की कटान की चपेट में ग्रामीणों के अनुसार राप्ती नदी की कटान से अब तक करीब 40 घर नदी में समा चुके हैं। लगातार बढ़ती कटान से गांव के अन्य घरों पर भी खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीण अपने सामान और जरूरी चीजों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं। तेज बहाव और कटान के चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। महिला के नदी में गिरने की घटना की आधिकारिक पुष्टि और प्रशासन की ओर से राहत-बचाव कार्रवाई की विस्तृत जानकारी का इंतजार है।0
0
Report
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं की सुरक्षा का भरोसा फिर दोहराया
New Delhi, Delhi:दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मैत्री कॉलेज पहुंचीं, छात्रों के साथ संवाद किया और दिल्ली की बेटी और महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा दिया। दिल्ली में आतंकवाद और अपराध के खिलाफ सख्त संदेश दिया गया कि कोई रेपिस्ट या छेड़खानी करने वाला व्यक्ति महिला के साथ गलत करेगा तो कानून उसके साथ शक्ति से निपटेगा। मैत्री कॉलेज के 60 वर्ष पूरे होने के मौके पर परम्परा और प्रगति का आयोजन किया गया था, जिसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता शामिल थीं। मुख्यमंत्री ने छात्राओं से संवाद किया और उनका मनोबल बढ़ाया; कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए आत्मविश्वास और संघर्ष दोनों जरूरी हैं। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार और दिल्ली महिला आयोग 24 घंटे छात्राओं और महिलाओं के साथ खड़ा है और ऐसी घटनाएं, जैसे बलात्कार, बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।0
0
Report
Advertisement
भाजपा ने झुंझुनूं में पंचायत चुनाव के लिए टिकट नीति और जमीनी सर्वे शुरू किए
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं भाजपा सह प्रभारी कुलजीत चहल पहली बार झुंझुनूं दौरे पर पहुंचे मुनि आश्रम में भाजपा नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई पंचायत चुनाव को लेकर जमीनी सर्वे आज से शुरू पंचायत समिति और जिला परिषद प्रत्याशियों का होगा सर्वे मंडल, विधानसभा और जिला स्तर पर आवेदन लिए जाएंगे कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता, सीधे आने वालों को टिकट नहीं मिलेगी कुलजीत चहल ने कार्यकर्ता आधारित टिकट प्रक्रिया पर दिया जोर चिड़ावा में सुरेश भूकर की अगुवाई में चहल का स्वागत हुआ बैठक को लेकर संभाग सह प्रभारी मोतीलाल मीणा ने दी जानकारी झुंझुनूं में भाजपा ने अब पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर कमर कस ली है। राजस्थान भाजपा के नवनियुक्त सह-प्रभारी कुलजीत चहल पहली बार झुंझुनूं पहुंचे। चिड़ावा में भाजपा नेता सुरेश भूकर की अगुआई में उनका स्वागत किया गया। जिसके बाद वे झुंझुनूं पहुंचे और मुनि आश्रम में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में पंचायत चुनाव के संभावित प्रत्याशियों के चयन, जमीनी सर्वे और संगठन की तैयारियों पर मंथन हुआ। भाजपा के जयपुर संभाग सह प्रभारी मोतीलाल मीणा ने कहा कि पंचायत समिति और जिला परिषद के लिए संभावित उम्मीदवारों का जमीनी सर्वे शुरू किया गया है। वहीं उन्होंने साफ किया कि पार्टी में टिकट के लिए कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी और केवल चुनाव के समय पार्टी में आने वालों को सीधे टिकट नहीं दिया जाएगा।0
0
Report
इन-हाउस PHED IT PMU सॉफ्टवेयर से जल परियोजनाएं तेज, 2 करोड़ की बचत
Jaipur, Rajasthan:पानी में पैसा बचा, दो करोड़ का सॉफ्टवेयर मुफ्त में बना, सरकारी अफसरों ने 2 महीने में तैयार किया जयपुर- PHED के इंजीनियरों ने ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार किया है, जिसे निजी कंपनी से तैयार करवाने पर करीब 2 करोड़ रुपए की लागत आती। विभाग के चार अफसरों ने महज दो महीने में PHED_IT_PMU सॉफ्टवेयर तैयार किया है। खास बात यह है कि इसे विभाग ने अपने स्तर पर विकसित किया है, यानी इसके लिए अलग से सॉफ्टवेयर खरीदने पर होने वाला खर्च बच गया प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट यानी PMU सॉफ्टवेयर में किसी जल परियोजना से जुड़ी आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी। उपलब्ध डेटा के आधार पर यह सॉफ्टवेयर परियोजना की योजना तैयार करने में मदद करेगा। परियोजना की डिजाइन, अनुमानित लागत और उसे पूरा करने में लगने वाले संभावित समय की जानकारी भी सॉफ्टवेयर के जरिए हासिल की जा सकेगी विभाग के मुताबिक, सॉफ्टवेयर में प्रोजेक्ट का डेटा स्टोर करने की सुविधा होगी। इससे किसी परियोजना की प्लानिंग से लेकर उससे जुड़े जरूरी विवरण एक ही सिस्टम में उपलब्ध रहेंगे। इससे PHED में बड़े जल प्रोजेक्ट तैयार करने और उनकी योजना बनाने की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित करने में मदद मिलने की उम्मीद है इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल जल जीवन मिशन और AMRUT 2.0 जैसी योजनाओं के तहत तैयार होने वाली जल परियोजनाओं की प्लानिंग में किया जा सकेगा। अधिकारियों के मुताबिक, परियोजना की जरूरत से जुड़ा डेटा दर्ज करने के बाद सिस्टम उसकी तकनीकी योजना तैयार करने में सहायता करेगा चार अधिकारियों ने तैयार किया सॉफ्टवेयर- PHED_IT_PMU को विभाग के SE विनय जैन, AEN वरुण मटोलिया, AEN पीयूष जैन और ACP पूनम रिजवानी ने मिलकर करीब दो महीने में तैयार किया है। विभाग के इंजीनियरों ने इसे इन-हाउस विकसित किया, जिससे बाहरी कंपनी से सॉफ्टवेयर तैयार करवाने की जरूरत नहीं पड़ी PHED के इस सॉफ्टवेयर को देशभर के करीब 700 प्रोजेक्ट्स/प्रविष्टियों में से स्कॉच सिल्वर अवार्ड भी मिला है। अब सरकार की ओर से इसे जल्द लॉन्च किए जाने की तैयारी है सॉफ्टवेयर के लॉन्च के बाद जल परियोजनाओं की योजना तैयार करने, लागत का अनुमान लगाने और प्रोजेक्ट से जुड़े डेटा को व्यवस्थित तरीके से रखने में PHED को तकनीकी मदद मिलने की उम्मीद है0
0
Report
सीकर में अग्निवीर भर्ती रैली 1–23 अक्टूबर, 12,270 अभ्यर्थी भाग लेंगे
Sikar, Rajasthan:सीकर में 1 से 23 अक्टूबर तक अग्निवीर सेना भर्ती रैली, 12,270 अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा सीकर के खेल स्टेडियम में 1 से 23 अक्टूबर तक सेना भर्ती रैली आयोजित होगी। भर्ती रैली में जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, कोटा और जोधपुर एआरओ क्षेत्र के अभ्यर्थी शामिल होंगे। सेना भर्ती कार्यालय जयपुर के निदेशक कर्नल हरीशचन्द्र के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन एवं परीक्षण तिथि और क्षेत्रवार निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। भर्ती रैली में कुल 12 हजार 270 अभ्यर्थी भाग लेंगे। सेना भर्ती रैली की शुरुआत 1 अक्टूबर से होगी। पहले दिन जयपुर के विभिन्न क्षेत्रों के 45 और सीकर जिले के दांतारामगढ़, धोद, फतेहपुर, खंडेला, लक्ष्मणगढ़, नेछवा, नीमकाथाना, पाटन, रामगढ़ शेखावाटी, रींगस, सीकर, सीकर ग्रामीण और श्रीमाधोपुर क्षेत्र के 324 अभ्यर्थी शामिल होंगे। कुल 369 अभ्यर्थियों का परीक्षण होगा। वहीं 2 अक्टूबर को कुल 610 अभ्यर्थी, 3 अक्टूबर को 620 और 4 अक्टूबर को 630 अभ्यर्थियों का भर्ती कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। वहीं 5 से 9 अक्टूबर तक प्रतिदिन करीब 630 अभ्यर्थियों का चयन एवं परीक्षण होगा। 10 अक्टूबर को भर्ती प्रक्रिया नहीं होगी, इस दिन केवल मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद 11 अक्टूबर से झुंझुनूं और अलवर एआरओ क्षेत्र के अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। 11 अक्टूबर को कुल 620, 12 और 13 अक्टूबर को 620-620 अभ्यर्थियों का कार्यक्रम है। 14 अक्टूबर को सीकर क्षेत्र के 116 और अलवर एआरओ के 504, यानी कुल 620 अभ्यर्थी शामिल होंगे। 15 अक्टूबर को सीकर क्षेत्र के 115 और अलवर एआरओ के 505 अभ्यर्थियों का परीक्षण होगा। सेना भर्ती रैली के आगामी दिनों में अन्य एआरओ क्षेत्रों के अभ्यर्थियों का भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चयन एवं परीक्षण किया जाएगा। भर्ती अधिकारी ने अभ्यर्थियों से तय तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचने की अपील की है。0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं में भाजपा गद्दारों की सूची बनाने की तैयारी, क्रॉस वोटिंग पर सख्त कदम
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर झुंझुनूं में बीजेपी के ''गद्दारों'' की बनेगी सूची! भाजपा जयपुर संभाग सह प्रभारी मोतीलाल मीणा का बड़ा बयान कहा— पार्टी से गद्दारी करने वालों की सूची प्रदेश को भेजेंगे पार्टी के अंदर रहकर गद्दारी करने वाले, क्रॉस वोटिंग करने पर कार्रवाई हाल ही में बनाया गया है मोतीलाल मीणा को सह प्रभारी क्रॉस वोटिंग करने वालों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा होगी शेष मंडल अध्यक्षों की जल्द घोषणा, प्रदेश अध्यक्ष से चर्चा जारी झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर मिल रही है। झुंझुनूं में हाल ही संपन्न हुए निकाय चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ जाकर क्रॉस वॉटिंग करने वालों पर भाजपा ने कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। भाजपा के जयपुर संभाग सह प्रभारी मोतीलाल मीणा आज झुंझुनूं के दौरे पर रहे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि क्रॉस वोटिंग करने वालों को स्पष्ट रूप से गद्दार बाते हुए कहा कि निकाय चुनाव के दौरान पार्टी के खिलाफ काम करने और क्रॉस वोटिंग करने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं ने भाजपा में रहते हुए पार्टी के साथ गद्दारी की। पार्टी के खिलाफ क्रॉस वोट किया या पार्टी के खिलाफ काम किया। ऐसे कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर प्रदेश संगठन को भेजी जाएगी। मीणा ने बताया कि जिला संगठन की ओर से ऐसे कार्यकर्ताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना भी है। उन्होंने कहा कि संगठन के स्तर पर निकाय चुनाव के अनुभवों से सीख लेते हुए आगे की रणनीति तैयार की जा रही है, ताकि पंचायत चुनाव में बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकें। भाजपा संगठन में कुछ मंडल अध्यक्षों की घोषणा अभी बाकी है। इसको लेकर भी मोतीलाल मीणा ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि कुछ मंडल अध्यक्ष अभी घोषित नहीं हो पाए हैं। इस विषय पर चर्चा चल रही है और प्रदेश अध्यक्ष से विचार-विमर्श के बाद जल्द निर्णय लिया जाएगा। मीणा के मुताबिक आज रात्रि या कल प्रदेश अध्यक्ष के साथ चर्चा के बाद शेष मंडल अध्यक्षों को लेकर फैसला किया जा सकता है और उसके बाद उनके नाम जल्द घोषित किए जाएंगे। झुंझुनूं में निकाय चुनाव के बाद भाजपा संगठन की यह समीक्षा बैठक आगामी पंचायत चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। एक तरफ पार्टी 19 में से 8 निकायों में मिली सफलता को आधार बनाकर आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है। वहीं दूसरी तरफ चुनाव के दौरान सामने आए संगठनात्मक मतभेदों और पार्टी के खिलाफ काम करने वाले कार्यकर्ताओं को लेकर भी समीक्षा की जा रही है। मोतीलाल मीणा के बयान से साफ है कि भाजपा संगठन अब निकाय चुनाव के अनुभवों से सबक लेकर पंचायत चुनाव की रणनीति को मजबूत करने पर काम कर रहा है। वहीं पार्टी के खिलाफ क्रॉस वोटिंग और अनुशासनहीनता के आरोपों को लेकर सूची प्रदेश स्तर पर भेजे जाने और कार्रवाई की अनुशंसा किए जाने की बात ने संगठन के भीतर चर्चा तेज कर दी है। इस मौके पर जिला प्रभारी कमल सिखवाल, सह प्रभारी मुकेश गोयल समेत पार्टी के अन्य नेता और विधायक मौजूद थे。0
0
Report
मोहनिया चेकपोस्ट पर चालान का खेल: DTO ने कहा- 'मैकेनिकल' नाम का चालान नहीं होता
Khajuria Khurd, Bihar:मुकुल जायसवाल स्लग - मोहनिया चेकपोस्ट पर चालान का खेल, अधिकारियों की चुप्पी से उठे गंभीर सवाल DTO ने माना—'मैकेनिकल' नाम का कोई चालान नहीं होता; सवाल पूछने पर ऑपरेटर फरार, पदाधिकारी ने साधी चुप्पी。 वियो - कैमूर जिले के समेकित जांच चौकी मोहनिया पर तैनात परिवहन विभाग के esi मनोज कुमार गुप्ता के पटना और आरा आवास पर आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस की छापेमारी चल रही है। जहां भी मनोज कुमार गुप्ता रहे हैं वहां से गलत तरीके से धन को अर्जित करने का आरोप लगा है। आप अंदाजा लगा सकते हैं मोहनिया चेक पोस्ट के हाल से। जहां पर उनकी नई पोस्टिंग हुई है। किस तरह से वाहन चालकों का पैसा यह लोग गलत तरीके से हड़प जाते हैं और दिन प्रतिदिन अपनी संपत्ति को बढ़ाने में लगे हुए हैं। मनोज कुमार गुप्ता की पोस्टिंग समेकीत जांच चौकी मोहनिया पर हुई है । जिससे कि सरकार को राजस्व में ईजाफा हो। लेकिन विजलेंस की छापामारी में यह उजागर हुआ है कि सरकार का राजस्व कम यह लोग अपनी संपत्ति को इजाफा करने में लगे हुए हैं। समेकित जांच चौकी मोहनिया पर अवैध वसूली का मामला अब और गहराता जा रहा है। जी मीडिया से खास बातचीत में कूरियर ट्रक चालक सुनील कुमार द्वारा बिना किसी नियम उल्लंघन के ₹2500 का चालान काटे जाने के आरोपों के बाद जब प्रशासन से जवाब मांगा गया, तो अधिकारियों की चुप्पी ने मामले को और संदेहास्पद बना दिया है। जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) ललित राही से जब इस बाबत बात की गई, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से स्वीकार किया कि "मैकेनिकल नाम का कोई भी चालान नहीं होता है और न ही चेकपोस्ट पर इस नाम से कोई पर्ची काटी जाती है।" *सवाल पूछते ही काउंटर छोड़कर भागा ऑपरेटर:* जब DTO और चालान काटने वाले ऑपरेटर से सीधा सवाल पूछा गया कि जब चालक ने किसी भी यातायात या परिवहन नियम का उल्लंघन ही नहीं किया था, तो फिर किस आधार पर ₹2500 का चालान काटा गया? इस तीखे सवाल का जवाब देने के बजाय ऑपरेटर काउंटर छोड़कर भाग खड़ा हुआ, वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी भी बिना कोई ठोस जवाब दिए वहां से रवाना हो गए। *जवाबदेही किसकी? कब होगी कार्रवाई?* अधिकारियों और कर्मचारियों का यह रवैया सीधे तौर पर इस बात की ओर इशारा करता है कि चेकपोस्ट पर यह पूरा खेल मिलीभगत से चलाया जा रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है: * जिस अपराध को ड्राइवर ने किया ही नहीं, उसका भारी-भरकम भुगतान उसे क्यों करना पड़ रहा है? * नियमों की आड़ में चालकों को गुमराह कर अवैध वसूली करने की जवाबदेही आखिर किसकी है? * इस पूरे नेक्सस और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कब की जाएगी? चालक और स्थानीय लोग अब इस मामले में उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वन टू वन-- कूरियर ट्रक चालक सुनील कुमार ,,,,,, वॉक थ्रू,,,,,0
0
Report
फर्रुखाबाद में कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में कोहराम
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई. युवक अपने साथी के साथ परिवार के ससुराल गया था. लौटते समय जमापुर के पास हादसा हुआ. कंटेनर का पहिया युवक के ऊपर से गुजर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और खेती-बाड़ी में पिता का हाथ बंटाता था. हादसा इटावा-बरेली हाईवे पर हुआ. सचिन नामक 32 वर्षीय युवक था, उसकी शादी हो चुकी थी और चार बच्चे थे. पत्नी, बेटियां और चार बच्चे परिवार में हैं.0
0
Report
Advertisement
डोडा विधायक मेहराज मलिक को विधानसभा से बाहर निकाला गया; मीडिया व सोशल मीडिया नियमन पर बहस
Srinagar, Uttarakhand:Mehraj Malik Doda MLA Doda MLA Mehraj Malik marshalled out of J&K Assembly Doda MLA Mehraj Malik was marshalled out of the Jammu & Kashmir Legislative Assembly on Wednesday following an exchange with Speaker Abdul Rahim Rather during a discussion on media and social media regulation. Malik questioned the need for discussing social media regulation in the House, arguing that there was no existing law preventing people from using social media platforms. He also questioned the use of Assembly time for the issue without a proper legal framework. The remarks led to an exchange between Malik and the Speaker, following which the Speaker directed marshals to remove the MLA from the House. Reports said the incident occurred during a broader discussion on media and social media regulation. Separately, Malik had also raised concerns over the withdrawal of his security personnel and driver, saying the issue posed security concerns for him.0
0
Report
गोंडा दौरे के दौरान अरुण सक्सेना ने वन संरक्षण पर कड़े निर्देश दिए
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले के एक दिवसीय दौरे पर आज बुधवार देर शाम पहुंचे। यूपी सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना का भाजपा नेता मनीष सिंह श्रीवास्तव, गोंडा भाजपा जिला अध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी और गोंडा जिला मीडिया प्रभारी विवेक मनी श्रीवास्तव द्वारा स्वागत किया गया। मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करके वन संरक्षण को लेकर के निर्देश दिया है इसके साथ ही साथ भाजपा जिला अध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारी के साथ भी बैठक की है। वही इंडिया गठबंधन के बीच सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान पर कहा कि इंडिया गठबंधन की कोई अहमियत नहीं है। जनता ने नकार दिया है जो लोग कह रहे हैं सरकार बनेगी उनसे पूछिए मैं तो कह रहा हूं कि हमारे पार्टी की सरकार बनेगी पिछले बार से ज्यादा बहुमत आएगा। हमारी सरकार ने हर तरफ नौजवानों को रोजगार दिया है भारत का नाम बढ़ाया है क्राइम को लेकर शिक्षा को लेकर काम किया है लोगों को रोजगार दिया है महिलाओं को सम्मान दिया है हर समाज को लेकर भाजपा ने काम किया है। वहीं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव द्वारा भाजपा भारतीय खपला पार्टी बताए जाने पर मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा अखिलेश यादव के बारे में कुछ भी कहना बेकार है। आप सब लोग जानते हैं अखिलेश यादव हमारे विपक्ष के नेता है उनका काम है विरोध करना वह विरोध कर रहे है। वहीं पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल के चुनाव लड़ने को लेकर के कहा कि अगर उन्होंने कहा है वो कह रही है तो इसमें क्या है वह चुनाव लड़ लें।0
0
Report
बांदा अधिवक्ताओं की मांग: कल्याण राशि 5 से 25 लाख, सुविधाओं का बजट
Banda, Uttar Pradesh:बांदा में जिला अधिवक्ता संघ ने अधिवक्ताओं और न्यायिक व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर सरकार के सामने मांगें रखी हैं। संघ ने अधिवक्ता कल्याण राशि बढ़ाने से लेकर न्यायिक परिसरों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और अधिवक्ताओं की सुरक्षा व हितों से जुड़े मामलों में कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में संघ की ओर से 30 सितंबर 2026 को पत्र जारी किया गया है। बांदा जिला अधिवक्ता संघ की ओर से जारी पत्र में अधिवक्ता कल्याण की धनराशि को पांच लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये किए जाने की मांग की गई है। इसके साथ ही देश के सभी न्यायिक परिसरों के निर्माण और पुनर्निर्माण के लिए बजट का प्रावधान किए जाने तथा अधिवक्ताओं के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है। संघ ने गोरखपुर में दो अधिवक्ताओं की प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार से जुड़ी दुर्घटना में मौत का हवाला देते हुए उनके परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग भी उठाई है। वहीं, अधिवक्ता अधिनियम और बार काउंसिल की निर्वाचन प्रक्रिया में संशोधन कर पदाधिकारियों के कार्यकाल को सीमित करने की मांग की गई है। पत्र में उत्तर प्रदेश सरकार से यूपी एक्ट-16, 2021 के न्यायिक क्षेत्राधिकार को लेकर भी बदलाव की मांग की गई है। साथ ही हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के आदेश के अनुपालन में प्रदेश के सभी जनपद न्यायाधीशों को शिकायतों के निस्तारण के लिए विशेष समिति गठित करने और उसकी नियमित बैठकें कराने की मांग रखी गई है। जिला अधिवक्ता संघ ने सरकार से इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
अमित शाह ने जालंधर में ड्रग-फ्री पंजाब यात्रा का समापन समारोह किया
Noida, Uttar Pradesh:जालंधर, पंजाब: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जालंधर में 'ड्रग-फ्री पंजाब यात्रा' के समापन समारोह में हिस्सा लिया。 बीजेपी सांसद हरभजन सिंह कहते हैं, "बिल्कुल, यह एक बहुत महत्वपूर्ण मुद्दा है और पंजाब से नशीली दवाओं को खत्म करना सभी की जिम्मेदारी है। जो रैली कुछ दिन पहले शुरू हुई थी, वह आज संपन्न हो गई है। मुझे उम्मीद है कि पंजाब के लोग जागरूक होंगे। पंजाब से नशीली दवाओं को पूरी तरह खत्म करने की जिम्मेदारी सभी की है और मुझे उम्मीद है कि आप सभी हमारे साथ जुड़ेंगे।"0
0
Report
AIWC ने एक वर्ष के लिए नि:शुल्क प्राथमिक चिकित्सा शुरू की; सप्ताह में दो दिन
Ranchi, Jharkhand:स्थानीय समुदाय के जरूरतमंद लोगों को सुलभ और निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए AIWC की ओर से लोककल्याणकारी पहल शुरू की गई है। यह स्वास्थ्य सेवा 1 अक्टूबर 2026 से 30 सितंबर 2027 तक चलेगी। कार्यक्रम का उद्घाटन IAS माधव शरण सिंह ने किया।AIWC की ओर से नाथ हेल्थ एंड रिसर्च सेंटर में एक वर्षीय सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य स्थानीय समुदाय के जरूरतमंद लोगों को प्राथमिक और आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। इस केंद्र पर आने वाले लोगों की चिकित्सकों द्वारा जांच की जाएगी। जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं, यदि किसी मरीज की स्थिति गंभीर पाई जाती है, तो उसे उचित उपचार के लिए अस्पताल रेफर किया जाएगा। AIWC के मुताबिक, इस कॉलोनी में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग रहते हैं। इन्हीं जरूरतमंद लोगों को ध्यान में रखते हुए यह सेवा शुरू की गई है। यह निःशुल्क चिकित्सा सेवा सप्ताह में दो दिन—सोमवार और गुरुवार, सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेगी। यह प्रोजेक्ट दिल्ली स्थित AIWC मुख्यालय से एक वर्ष के लिए स्वीकृत किया गया है。 बाइट:डॉ. ऊषा नाथ — चिकित्सक बाइट:ज्योत्सना कुमार — AIWC बाइट:शैलजा0
0
Report
दुबई की अल-वर्सा जेल में फंसा छतरपुर का युवक; परिजन एम्बेसी से मदद मांग रहे
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के सरानी गांव का युवक अनिल कुशवाहा दुबई की अल-वर्सा जेल में बंद है। परिजनों की शिकायत पर अब छतरपुर पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि एम्बेसी के माध्यम से दुबई पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। युवक के पिता बलवान कुशवाहा का आरोप है कि उनका बेटा 16 मई 2025 को एजेंट पप्पू सिंह के जरिए बीसीसी कंपनी में पेंटिंग के काम के लिए दुबई गया था। साथ गए युवक रियाज खान ने ही साजिश कर उसे फ्रॉड केस में फंसा दिया और अब एजेंट पैसा मांग रहा है। मेरा लड़का 15-20 दिन से अल-वर्सा जेल में है, जेल से फोन करके कहता है मैंने कुछ नहीं किया। रियाज खान 2 दिन में छूट गया। इस मामले में परिजनों ने SP कार्यालय में शिकायत दी थी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सरानी गांव का युवक मिडिल-ईस्ट में नौकरी करने गया था। परिजनों को एजेंट द्वारा बताया गया कि वहां पुलिस कार्रवाई कर रही है और पैसे देने पर ही जेल से छुड़ा पाएंगे। इस संबंध में शिकायत मिली है। हम दुबई पुलिस से एम्बेसी के माध्यम से संपर्क और एजेंट की लोकेशन ट्रेस करने पर काम कर रहे हैं। शीघ्र ही इसका निराकरण कर युवक की समस्या का समाधान किया जाएगा। एसपी रजत सकलेचा का कहना है कि अभी प्राथमिक स्तर पर जांच चल रही है। एजेंट और दुबई में कंपनी के एम्प्लॉयर से संपर्क होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।0
0
Report
Advertisement
