206244
औरैया में जामा मस्जिद का छज्जा गिरने का CCTV फुटेज आया सामने
Dibiyapur, Uttar Pradesh:औरैया केे दिबियापुर क्षेत्र में स्थित जामा मस्जिद में सुबह एक छज्जा गिर गया था जिसमें 12 से अधिक लोग घायल हो गए। इस मामले में अब लाइव CCTV फुटेज सामने आया है। जिसमें आप देख सकते हैं कि किस तरीके से छज्जा गिरा और उसके नीचे से निकल रहे लोग अपनी जान बचाते हुए भागे, जबकि छज्जे के ऊपर खड़े लोग भी उसके मलवे में दब गए और लोग उन्हें बाहर निकालने की कोशिश करने में जुटे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मऊ में नाबालिग अपहरण के आरोपी दानिश उर्फ छोटू की मुठभेड़ में गिरफ्तारी
Mau, Uttar Pradesh:मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में वांछित चल रहे आरोपी दानिश उर्फ छोटू को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्राधिकारी (सीओ) जितेंद्र सिंह ने बताया कि बीते 29 मई को हलधरपुर थाने में एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि दानिश उर्फ छोटू नामक व्यक्ति नाबालिग को अगवा कर अपने साथ ले गया था और लड़की के साथ बालटकर किया। पुलिस ने खोजबीन के दौरान नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया था। हालांकि, घटना के बाद से आरोपी दानिश उर्फ छोटू पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। सीओ के अनुसार, मंगलवार तड़के मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी बसारिकपुर की ओर से आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी और आरोपी को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। लेकिन आरोपी ने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी दानिश के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी रतनपुरा भेजा गया, जहां से उसे मऊ के सदर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरोपी का इलाज फिलहाल सदर अस्पताल में चल रहा है।0
0
Report
पंजाब में सिख आबादी घटने के पीछे महंगाई और निजी शिक्षा प्रमुख कारण
Batala, Punjab:ਪਿੰਡ ਦੀ ਸੱਥ ਦੇ ਤਹਿਤ ਅੱਜ ਪਿੰਡ ਹਰਦੋ ਝੰਡੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਜਦੋਂ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਤੇ ਮੁੱਦਾ ਸੀ ਕੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸਿੱਖ ਆਬਾਦੀ ਘੱਟ ਰਹੀ ਹੈ ਜੇਕਰ ਘੱਟ ਰਹੀ ਹੈ ਤੇ ਕੀ ਹੈ ਉਸਦਾ ਕਾਰਨ ਜਦੋਂ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਕਾਰਨ ਹੈ ਮਹਿੰਗਾਈ ਮਹਿੰਗਾਈ ਦੀ ਵਜਹਾ ਕਰਕੇ ਹੁਣ ਲੋਕ ਕੇਵਲ ਇੱਕ ਹੀ ਬੱਚਾ ਪੈਦਾ ਕਰਕੇ ਉਸ ਨੂੰ ਪਾਲਦੇ ਹਨ ਪਹਿਲਾਂ ਹਰ ਘਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਸਨ ਵੱਡੇ ਪਰਿਵਾਰ ਹੁੰਦੇ ਸਨ ਪਰ ਅੱਜ ਪਰਿਵਾਰ ਵੀ ਖਤਮ ਹੋ ਰਹੇ ਨੇ ਤੇ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰੀਆਂ ਵੀ ਇਹੋ ਹੀ ਇੱਕ ਵਜਹਾ ਹੈ ਕਿ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਸਿੱਖ ਆਬਾਦੀ ਘੱਟ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਿਆਦਾਤਰ ਨੌਜਵਾਨ ਪੀੜੀ ਵਿਦੇਸ਼ ਵੱਲ ਨੂੰ ਰੁੱਖ ਕਰ ਗਈ ਹੈ ਜਮੀਨਾਂ ਘੱਟ ਗਈਆਂ ਨੇ ਔਰ ਜਮੀਨਾਂ ਘਟਣ ਕਰਕੇ ਸਿੱਖ ਆਬਾਦੀ ਵੀ ਘੱਟ ਰਹੀ ਹੈ। ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਮਾਰ ਮਾਰਦੀ ਹੈ ਇਹ ਵੀ ਇੱਕ ਕਾਰਨ ਹੈ ਸਿੱਖ ਆਬਾਦੀ ਘਟਣ ਦਾ0
0
Report
भोपाल में मंत्री के बंगले का घेराव, यूथ सर्वेयर बहाली की मांग तेज
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मंत्री करण सिंह वर्मा के बंगले का घेराव लोकल यूथ सर्वेयर ने किया घेराव आंदोलन कर रहे सर्वेयर्स ने कहा - बीते ढाई साल से ली जा रही थी सेवाएं किसी को चार माह तो किसी को ढाई साल से नहीं मिली पसीने की कमाई कई बार सौंपे ज्ञापन,अब आरपार की लड़ाई प्रदेश भर से यूथ सर्वेयर पहुंचे भोपाल यूथ सर्वेयर फिर से बहाली की कर रहे मांग0
0
Report
Advertisement
रोहतक में इनेलो-SP बहस पर IPS एसोसिएशन की निंदा, विवाद तेज
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा के रोहतक में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की चिंगारी अब प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में बड़े विवाद का रूप ले चुकी है। प्रदर्शन के दौरान इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला और रोहतक के पुलिस अधीक्षक (SP) के बीच हुई तीखी बहस के मामले में अब हरियाणा IPS एसोसिएशन की एंट्री हो गई है। एसोसिएशन ने इस घटनाक्रम पर अपनी कड़ी आपत्ति जताते हुए विधायक के व्यवहार की घोर निंदा की है। मामले के तल पकडने के बाद हरियाणा आईपीएस एसोसिएशन ने सोशल मीडिया पर एक आधिकारिक पोस्ट जारी कर सीधे तौर पर जन प्रतिनिधि के रवैये पर सवाल उठाए हैं। IPS एसोसिएशन का आधिकारिक बयान रोहतक में हाल ही में हुई घटना, जिसमें एक जन प्रतिनिधि ने बिना किसी उकसावे के जिला प्रशासन को धमकाने की कोशिश की, वह बेहद निंदनीय है और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। हरियाणा आईपीएस एसोसिएशन जन प्रतिनिधि के इस व्यवहार की घोर निंदा करता है। एसोसिएशन इस मुश्किल वक्त में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मजबूती से खड़ा है।0
0
Report
पंचकूला मैदान 2.0: करोड़ों मूल्य की नशा बरामद, तस्कर नेटवर्क ध्वस्त
Panchkula, Haryana:पंचकूला पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला जिले में नशे के कारोबार को पूरी तरह समाप्त करने के उद्देश्य से चलाए विशेष अभियान " मैदान 2.0" के तहत पंचकूला पुलिस लगातार बड़ी कार्रवाई कर रही है। इस अभियान का असर अब साफ अब दिखाई देने लगा है। अभियान के महज चार दिनों के भीतर पुलिस ने 3 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की हेरोइन और चरस बरामद करते हुए चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पिछले कुछ वर्षों में गिरफ्तार होकर जमानत पर बाहर आए करीब 500 नशा तस्करों की सूची भी तैयार कर ली गई है, जिन पर अब विशेष निगरानी रखी जाएगी。 ऑपरेशन मैदान 2.0 की समीक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता, डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक अमरिंदर सिंह तथा नशा मुक्ति अभियान से जुड़े अन्य अधिकारियों के साथ लगातार बैठक की जा रही है। बैठक के दौरान पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि अभियान की साप्ताहिक रिपोर्ट ली जाएगी और जिले में सक्रिय एवं पूर्व में संलिप्त रहे सभी नशा तस्करों का विस्तृत डाटा तैयार किया जाएगा。 पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिले में ऐसा कोई भी ठिकाना नहीं बचना चाहिए जहां से नशे का कारोबार संचालित हो रहा हो। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशा तस्करी से जुड़े हॉटस्पॉट्स की पहचान कर वहां लगातार कार्रवाई की जाए। इसके अलावा पूर्व में गिरफ्तार होकर जमानत पर बाहर आए तस्करों की गतिविधियों का सत्यापन किया जाए, उनसे पूछताछ की जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि वे दोबारा नशे के कारोबार में शामिल न हों。 इसी क्रम में डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने आज केमिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें भी चेतावनी दी कि जिले में किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित अथवा नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई मेडिकल स्टोर नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी。 डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 28 मई से शुरू किए गए ऑपरेशन मैदान 2.0 के तहत अब तक चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें दो आरोपियों के कब्जे से वाणिज्यिक मात्रा में तथा दो अन्य आरोपियों से मध्यम मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान 1 किलो 548 ग्राम हेरोइन और 215 ग्राम चरस बरामद की, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 3 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है。 नशा तस्करों पर प्रभावी निगरानी के लिए पंचकूला पुलिस आधुनिक तकनीक का भी सहारा ले रही है। शहर की 1150 विभिन्न लोकेशनों पर लगे लगभग 2520 सीसीटीवी कैमरों को निगरानी तंत्र से जोड़ा जा रहा है। जल्द ही पूरे शहर की गतिविधियों की मॉनिटरिंग एकीकृत प्रणाली के माध्यम से की जाएगी, जिससे संदिग्ध गतिविधियों और नशा तस्करों की आवाजाही पर पैनी नजर रखी जा सके。 अभियान के तहत आज थाना चंडीमंदिर प्रभारी के नेतृत्व में खंगेसरा गांव में एक कुख्यात नशा तस्कर के ठिकाने पर औचक रेड भी की गई। संबंधित आरोपी के खिलाफ पहले से नशा तस्करी के कई मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस द्वारा उसके नेटवर्क और संपर्कों की भी जांच की जा रही है。 पुलिस कमिश्नर पंकज नैन का बयान: मैदान 2.0 केवल एक अभियान नहीं बल्कि नशा तस्करों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई है। मैंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशन दिए हैं कि जिले में नशे का एक भी ठिकाना बचना नहीं चाहिए। चाहे वह सक्रिय तस्कर हो या जमानत पर बाहर आया आरोपी, सभी की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। आधुनिक तकनीक, सीसीटीवी नेटवर्क और निरंतर फील्ड कार्रवाई के माध्यम से नशा तस्करों के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जाएगा। पंचकूला पुलिस किसी भी कीमत पर युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वालों को बख्शने वाली नहीं है और आने वाले दिनों में इस अभियान के और भी बड़े परिणाम सामने आएंगे।0
0
Report
Tangmarg में Nasha Mukt Bharat Abhiyaan के तहत नशा विरोधी जागरूकता रैली
Gulmarg, Army Goodwill School Zeran Organises “Nasha Mukt Bharat Abhiyaan” Awareness Rally at Tangmarg Tangmarg, Army Goodwill School Zeran today organised a massive awareness rally under the nationwide “Nasha Mukt Bharat Abhiyaan” campaign to spread awareness against drug abuse and its harmful effects on society. The rally commenced from Army Goodwill School Zeran and proceeded towards Tangmarg Market, drawing active participation from students, teaching staff and school authorities. During the rally, students carried placards and banners displaying anti-drug messages and slogans aimed at educating the public about the growing menace of drugs in society. The participants raised awareness slogans highlighting the importance of a healthy and drug-free lifestyle. The rally witnessed enthusiastic participation from the students who appealed to the youth to stay away from drugs and contribute towards building a safe and progressive society. Speaking on the occasion, the school administration emphasized the need for collective efforts from educational institutions, parents and society to combat drug abuse and guide the younger generation towards positive activities and moral values. The awareness programme received appreciation from local residents and market visitors, who lauded the initiative taken by the school under the “Nasha Mukt Bharat Abhiyaan” campaign. The event concluded with a strong message of unity and commitment towards creating a drug-free society and promoting awareness among the masses.0
0
Report
Advertisement
एलओसी गेटों पर डिजिटली एंट्री-एग्जिट से स्थानीय लोगों की आवाजाही आसान
Chikri Ban, सीमावर्ती पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास रहने वाले लोगों की सुविधा के लिए भारतीय सेना ने एक नई डिजिटल पहल शुरू की है। अब एलओसी गेटों पर डिजिटल एंट्री और एग्जिट सिस्टम लागू किया गया है, जिससे स्थानीय लोगों की आवाजाही पहले से अधिक आसान, तेज और सुरक्षित हो गई है। पुंछ जिले के एलओसी गेटों पर भारतीय सेना ने डिजिटल प्रणाली शुरू की गई है। इस नई व्यवस्था के तहत गेटों से गुजरने वाले लोगों की पहचान आधार कार्ड के माध्यम से तुरंत और सुरक्षित तरीके से की जाती है। इस डिजिटल सिस्टम के लागू होने से लोगों को लंबी प्रतीक्षा का सामना नहीं करना पड़ता और गेटों पर आवाजाही की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सरल और सुगम हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह व्यवस्था न केवल लोगों का समय बचाएगी, बल्कि सुरक्षा मानकों को भी और अधिक मजबूत बनाएगी। पहचान की प्रक्रिया तेज होने से सेना को भी निगरानी और सत्यापन में आसानी होगी। सीमावर्ती गांवों के लोगों ने इस पहल का स्वागत किया है। उनका कहना है कि यह व्यवस्था उनके दैनिक जीवन को आसान बनाने के साथ-साथ सुरक्षा को भी मजबूत कर रही है। भारतीय सेना की यह नई डिजिटल पहल सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो रही है। इससे जहां लोगों की आवाजाही आसान हुई है, वहीं सुरक्षा व्यवस्था भी पहले से अधिक प्रभावी और आधुनिक बनी है।0
0
Report
मुकुंदपुर सिलेंडर ब्लास्ट से बिल्डिंग गिरी, कई लोग मलबे में फंसे
New Delhi, Delhi:मुकुंदपुर सिलेंडर ब्लास्ट होने से बिल्डिंग गिरी कई लोग बिल्डिंग के मलबे में दबे रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 6 घायलों को बिल्डिंग के मलबे से निकला सिलेंडर ब्लास्ट होने के बाद गिरी बिल्डिंग राहत बचाव दल, दिल्ली पुलिस के अधिकारियों मौके पर पहुंचे लोगों को निकालने का काम जारी0
0
Report
मारवाड़ी भाषा अनिवार्य के विरोध में प्रदर्शन, छात्रों की पढ़ाई पर असर की चेतावनी
Dholpur, Rajasthan:मारवाड़ी भाषा अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन सरमथुरा (धौलपुर) कस्बे में आज सर्व समाज के लोगों एवं युवाओं ने मारवाड़ी भाषा को अनिवार्य रूप से लागू करने के विरोध में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि किसी भी भाषा को बच्चों पर जबरन थोपना उचित नहीं है, इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है।प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में पहले से ही विद्यार्थियों पर पढ़ाई का दबाव अधिक है। ऐसे में अतिरिक्त भाषा को अनिवार्य करने से छात्रों को मानसिक और शैक्षणिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उनका कहना था कि ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश विद्यार्थी पहले ही विभिन्न विषयों की पढ़ाई में कठिनाइयों से जूझ रहे हैं।पूर्व विधायक सुखराम कोली ने निर्णय का विरोध करते हुए कहा कि बच्चों पर अतिरिक्त भाषा का बोझ डालना गलत है। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों की मुख्य पढ़ाई प्रभावित होगी और वे अपने शैक्षणिक लक्ष्य से पिछड़ सकते हैं। ज्ञापन में प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री से मांग की कि बच्चों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इस निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए तथा मारवाड़ी भाषा को अनिवार्य रूप से लागू नहीं किया जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद0
0
Report
Advertisement
टोंक पुलिस अवैध बजरी परिवहन पर शिकंजा, 5 ट्रैक्टर ट्रॉली से बजरी जब्त
Tonk, Rajasthan:Tonk अवैध बजरी परिवहन पर टोंक पुलिस का चला हंटर झिराना थाना पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही 5 टैक्टर ट्रॉली की जप्त 50 टन बजरी की जप्त पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन में बड़ी कार्यवाही0
0
Report
सीकर कलेक्टर ने मानसून से पहले जलभराव रोकने के लिए तैयारी की समीक्षा की
Sikar, Rajasthan:कलेक्टर ने प्रशासनिक अमले के साथ लिया जायजा मानसून से पहले व्यवस्थाओं का जायजा लेने सड़कों पर उतरा प्रशासन, कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश सीकर। आगामी मानसून को देखते हुए शहर में जलभराव, यातायात व्यवस्था और बारिश के पानी की निकासी से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। मंगलवार को जिला कलेक्टर आशीष मोदी विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ शहर के नवलगढ़ रोड और पिपराली रोड क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मानसून के दौरान संभावित समस्याओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को समय रहते आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने नवलगढ़ रोड और पिपराली रोड पर चल रहे ओवरब्रिज निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया। उन्होंने पाया कि ओवरब्रिज निर्माण के लिए कई स्थानों पर पुराने नालों को हटाया गया है। इस पर उन्होंने अधिकारियों को मानसून से पहले नए नालों का निर्माण पूरा करने तथा सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए ताकि बारिश के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर को कई स्थानों पर गंदगी, कीचड़ और नालों के टूटे हुए फेराकवर भी मिले। उन्होंने नगर परिषद और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल सफाई व्यवस्था सुधारने तथा क्षतिग्रस्त ढांचों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि मानसून शुरू होने से पहले सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। कलेक्टर आशीष मोदी ने कहा कि मानसून आने में अभी लगभग 25 दिन का समय है और इस अवधि का उपयोग शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में किया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि बारिश के दौरान नवलगढ़ रोड और पिपराली रोड पर होने वाली जलभराव की समस्या के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। प्रशासन का लक्ष्य है कि इस बार शहरवासियों को बारिश के समय कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े। निरीक्षण के दौरान नानी डेम के टूटने से उत्पन्न होने वाली समस्याओं पर भी चर्चा की गई। जिला कलेक्टर ने बताया कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए भी संबंधित विभागों द्वारा कार्य किया जा रहा है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इस मौके पर नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा, जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता राजकुमार चाहिल, सीओ सिटी संदीप सिंह, एसडीएम निखिल पोद्दार, पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों को मानसून पूर्व तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन द्वारा किए जा रहे इस निरीक्षण और तैयारियों से उम्मीद की जा रही है कि आगामी मानसून के दौरान शहर में जलभराव, यातायात बाधा और जल निकासी संबंधी समस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकेगा तथा आमजन को राहत मिलेगी।0
0
Report
गोपालगंज में पूर्व के विवाद के बाद किसान की हत्या, शव खेत से बरामद
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में पूर्व के विवाद में किसान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। किसान का शव खेत से बरामद हुआ। बीते कल शाम बाजार जाने के बाद से लापता था मृतक किसान। घटना विष्णम्भरपुर थाना क्षेत्र के गुमानिया दियर विजयपुर चवर की है जहाँ से 40 वर्षीय मोहन यादव, पिता हरकेश यादव का शव बरामद किया गया। मृतक रामपुर माधो बलुआ टोला थाना कुचायकोट का निवासी था। मृतक के बेटे रंजन यादव ने बताया कि मोहन यादव कल शाम मठिया नंदलाल बाजार गए थे तब से थे लापता। परिजनों का आरोप है कि उन्हें बाइक पर बैठाकर ले गए। देर रात तक घर नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की, फोन रिसीव नहीं हो रहा था। वही आज उनका शव बरामद हुआ। संदीप यादव ने पहले भी मारने की धमकी दी थी उसने रवि यादव व सहयोगियों के साथ मिलकर चाकू मारकर हत्या की है। बाइट-रंजन यादव, मृतक का पुत्र।0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद में बाइक सवार ने कार पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी: CCTV कैद
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में नहर पार भारत कॉलोनी के पास 45 फीट रोड पर एक बाइक सवार युवक ने खड़ी कार पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना को CCTV कैमरे में कैद किया गया है; आरोपी बाइक से आता दिख रहा है जो पहले कार पर पेट्रोल डालकर फिर आग लगाकर फरार हो गया। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जाँच कर रही है। आग लगाने के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हैं और इलाके में दहशत है।0
0
Report
दीक्षा दलाल ने एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड जीता; अखाड़े के तीन चयनित
Jhajjar, Haryana:बहादुरगढ़ के हिन्द केसरी सोनू अखाड़े का जलवा, दीक्षा दलाल ने एशियन चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, अखाड़े के 3 पहलवान एशियन गेम्स के लिए चयनित। जिले से लेकर राज्य, नेशनल और इंटरनेशनल लेवल तक सिर्फ गोल्ड ही जीत रही है दीक्षा दलाल। दीक्षा दलाल ने कहा- ओलम्पिक पदक जीतना ही उसका लक्ष्य।ग्रीको रोमन कुश्ती के पहलवान सुमित दलाल ने भी बनाया है रिकॉर्ड लगातार दो एशियन चैम्पियनशिप में गोल्ड जीतने वाला पहला भारतीय पहलवान एशियन गेम्स गोल्ड के साथ ओलम्पिक पदक जीतना है सुमित का लक्ष्य। हिन्द केसरी सोनू अखाड़े के हैवीवेट फ्री स्टाइल के पहलवान रजत रूहल ने भी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई कर लिया है। उनके साथ ग्रीको रोमन स्पर्धा में दीपक ने भी एशियन गेम्स का टिकट हासिल किया है।0
0
Report
बिहार में संस्कृत विद्यालय- मदरसा जांच से वेतन बकाया और प्रमाणपत्र की देरी
Patna, Bihar:बिहार में संस्कृत विद्यालय और मदरसे की जांच पर बिहार विधान परिषद के सदस्य संजीव कुमार सिंह ने कहा कि सरकार ने इसके पहले भी कई बार इस तरह के जांच कराए हैं... लेकिन जांच के नाम पर वेतन कई महीनों से बंद किया गया है यह कहां से उचित है वित्त विभाग शिक्षा विभाग को दोष देता है और शिक्षा विभाग वित्त विभाग को ऐसे में शिक्षकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है... शिक्षा विभाग आखिर कर क्या रही है कि अब तक उपयोगिता प्रमाण पत्र को नहीं दे पाई....0
0
Report
Advertisement
