icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कुशीनगर साइबर ठगी गैंग का खुलासा; 2 शातिर गिरफ्तार

Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर - कुशीनगर में साइबर ठगी करने वाले गैंग का खुलासा - 2 शातिर साइबर अपराधियों को पुलिस ने दबोचा - साइबर क्राइम थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने की कार्यवाही - चोरी के मोबाइल का लॉक तोड़कर UPI PIN को रीसेट करते थे फ्राड - बैंक खाते में रकम चेक करने के बाद Flipkart समेत अन्य वेबसाइटों से करते थे खरीदारी - सामान फर्जी पते पर मंगवाकर बेच देते थे आरोपी - करीब 8.70 लाख रुपये की खरीदारी से जुड़ा मामला - पुलिस ने 8.50 लाख रुपये कीमत का सामान किया बरामद - 7 मोबाइल, 3 पावर बैंक, ईयरबड्स, आयरन, इंडक्शन, सैंडविच मेकर, सीलिंग फैन, मिक्सर समेत सामान बरामद - गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इरशाद अंसारी और अर्जुन कुमार रजक के रूप में हुई - विशुनपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं दोनों आरोपी - पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए भेजा जेल
0
0
Report

गोड्डा में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश: 2 गिरफ्तारी, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Godda, Jharkhand:बिहार एसटीएफ (पटना) की सूचना पर गोड्डा पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के निर्देशानुसार महागामा थाना क्षेत्र के घाट बलिया गांव में गोड्डा पुलिस और बिहार एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया। छापेमारी में हथियार निर्माण में प्रयुक्त कई मशीनें, 10 अर्धनिर्मित पिस्टल बॉडी, ग्रीप, स्लाइड, बैरल, लोहे की प्लेट व अन्य सामग्री, एक अर्धनिर्मित पिस्टल सेट, देशी रायफल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। कार्रवाई में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अवैध हथियार निर्माण से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है। अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ गोड्डा पुलिस की यह बड़ी सफलता है。 पुलिस के मुताबिक यह फैक्ट्री कम से कम एक साल से ज्यादा से चल रही थी। अब निर्मित हथियारों के सौदागरों, संलिप्त लोगों और बाजार का पता लगाया जा रहा है。
0
0
Report
Advertisement

मालिनी अवस्थी ने मोदी के जन्मदिन पर स्वास्थ्य और विकास की कामना जाहिर की

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, यूपी: पद्मश्री लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हृदय से बहुत-बहुत बधाई देती हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश ही नहीं, बल्कि विश्व के लोकप्रिय नेताओं में सबसे आगे उनका नाम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हम सबकी ओर से जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई...प्रधानमंत्री की ऊर्जा और सक्रियता हर वर्ष बढ़ती जा रही है। मैं यही प्रार्थना करती हूं कि वे सदैव इसी प्रकार स्वस्थ रहें, शतायु हों और लोक हित में इसी प्रकार से कार्य करते रहें..."
0
0
Report

नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई, सुशासन और समावेशी विकास को नई दिशा

Noida, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। विगत 25 वर्षों में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के कार्यकाल में आपने सुशासन के अनेक नए प्रतिमान स्थापित किए हैं तथा समावेशी विकास को अभूतपूर्व गति एवं नई दिशा प्रदान की है। सांस्कृतिक गौरव की भावना के साथ आधुनिक प्रगति के मार्ग पर चलते हुए हमारे देशवासी, विरासत और विकास के समन्वय को साकार कर रहे हैं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना करती हूं, ताकि आप जन-सेवा और राष्ट्र-निर्माण के अपने अभियान को निरंतर आगे बढ़ाते रहें।
0
0
Report

जिला कलक्टर ने धमोतर क्षेत्र के कार्यालयों और थाने का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने धमोतर क्षेत्र का दौरा कर उप तहसील कार्यालय, उप पंजीयक कार्यालय और पुलिस थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में संचालित कार्यों, रिकॉर्ड संधारण और आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। जिला कलक्टर ने अधिकारियों और कार्मिकों को कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उप तहसील कार्यालय और उप पंजीयक कार्यालय धमोतर के निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने आमजन से जुड़े प्रकरणों के त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कार्मिकों के कार्यों की नियमित समीक्षा करने और व्यवस्थाओं का समय-समय पर निरीक्षण सुनिश्चित करने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार मदनलाल सालवी, नायब तहसीलदार नवीन जैन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इसके बाद जिला कलक्टर ने पुलिस थाना धमोतर का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड संधारण और विभिन्न प्रकरणों की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर पुलिस अधिकारियों से चर्चा की। जिला कलक्टर ने आमजन की शिकायतों और परिवादों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

राजस्थान निकाय चुनाव के बाद घमासान: डोटासरा का पुलिस दुरुपयोग आरोप

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में नगरीय निकायों चुनावों के परिणाम के बाद बोर्ड बनाने क़ो लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर बोर्ड बनाने के लिए सत्ता और पुलिस प्रशासन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। डोटासरा ने दावा किया है कि कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों को डराने-धमकाने के साथ उन पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। डोटासरा ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में सभापति पद के लिए नामांकन के आखिरी दिन सभी राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों के नामांकन करवाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां-जहां कांग्रेस और निर्दलीय पार्षद ठहरे हुए हैं, वहां पुलिस पहुंचकर उन्हें बेवजह परेशान कर रही है। छीना-झपटी की जा रही है और पार्षदों को भाजपा के पक्ष में लाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। कांग्रेस ने राजस्थान के डीजीपी से भी पुलिस के कथित दुरुपयोग के मामलों में हस्तक्षेप करने की अपील की है।
0
0
Report
Advertisement

नए भारत के शिल्पकार के जन्मदिन पर बिहार में सेवा संकल्प अभियान शुरू

Noida, Uttar Pradesh:नए भारत के शिल्पकार को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर सभी बिहारवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। आज का दिन विशेष है, क्योंकि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री narendramodi जी का जन्मदिवस है। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र और देशसेवा के लिए समर्पित किया है। उनके दीर्घ राष्ट्रसेवा के सफर को नमन करते हुए उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूँ। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे बिहार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत सभी प्रखंडों एवं विधानसभा क्षेत्रों में ‘सरकार आपके द्वार’ समाधान शिविर आयोजित कर नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। वहीं मार्च 2027 तक ‘कायाकल्प अभियान’ के माध्यम से विकास कार्यों में तेजी, स्वच्छता तथा सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता एवं पहुंच को और प्रभावी बनाया जाएगा। आइए, आज एक दीप जलाकर नए भारत के शिल्पकार के स्वस्थ एवं सफल जीवन तथा विकसित भारत-समृद्ध बिहार के संकल्प को और मजबूत करें।
0
0
Report

भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर दो दिन की भूख हड़ताल पर बैठे अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष

Deepak DixitDeepak DixitFollow21m ago
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर तहसील में कथित भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और नियम विरुद्ध आदेश जारी किए जाने के विरोध में बुधवार को अNधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं भ्रष्टाचार मुक्ति मंच के तहसील अध्यक्ष संजीव द्विवेदी एसडीएम कार्यालय के सामने दो दिन की भूख हड़ताल पर बैठ गए। उन्होंने तहसील के अधिकारियों और न्यायालयों में मनमाने तरीके से काम किए जाने का आरोप लगाया। संजीव द्विवेदी का आरोप है कि तहसील में अधिकारियों की कार्यप्रणाली से गरीब और ग्रामीण फरियादियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एसडीएम शिवानी सिंह की मनमानी के कारण उनके कोर्ट में नए मुकदमे के दायरा नहीं किए जा रहे हैं । वहीं, तहसीलदार न्यायालय में भी दाखिल समय से न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे दूरदराज से आने वाले ग्रामीणों को बार-बार तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजप्रकाश सिंह ने धरना-प्रदर्शन का समर्थन करते हुए कहा कि सभी अधिवक्ता संजीव द्विवेदी के साथ हैं और जरूरत पड़ने पर आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष उमेश द्विवेदी, राम मनोहर शुक्ला, आनंद मिश्रा, विनोद शर्मा,उमेश यादव, पवन यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। वहीं एसडीएम शिवानी सिंह ने अधिवक्ताओ के आरोपों को निराधार बताया। कहा कि तहसील में शासन की मंशा के अनुरूप नियमानुसार कार्य किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

आओ, स्कूल चलें हम अभियान से 80 बच्चों ने स्कूल दाखिला पाया

New Delhi, Delhi:‘आओ, स्कूल चलें हम’ अभियान से जुड़ी उम्मीद, 25 बच्चों ने पहली बार स्कूल में रखा कदम उत्तर-पूर्वी दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आह्वान और उत्तर-पूर्वी जिला विकास समिति के प्रयासों से चलाए जा रहे ‘आओ, स्कूल चलें हम’ अभियान के तहत लोनी रोड स्थित मूर्तिकार झुग्गी बस्ती के LIG फ्लैट क्षेत्र के करीब 25 बच्चों को स्कूल से जोड़ा गया। इन बच्चों ने पहली बार स्कूल पहुंचकर औपचारिक शिक्षा की शुरुआत की। उत्तर-पूर्वी जिला विकास समिति के चेयरमैन एवं क्षेत्रीय विधायक जितेंद्र महाजन के नेतृत्व में सेवा बस्तियों में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत उन बच्चों की पहचान की जा रही है, जो किसी कारणवश स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य ऐसे बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना और उनके स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया को आसान बनाना है। समिति के मुताबिक, कई बच्चों के स्कूल से दूर रहने की वजह जन्म प्रमाणपत्र और आधार कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेजों का अभाव, आर्थिक परेशानियां और अन्य सामाजिक परिस्थितियां रही हैं। अभियान के तहत ऐसे बच्चों की पहचान कर उनके आवश्यक दस्तावेज तैयार कराने और स्कूल में दाखिला दिलाने में सहयोग किया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक करीब 80 बच्चों के स्कूलों में दाखिला कराया जा चुका है। समिति की ओर से सेवा बस्तियों में अभियान को आगे भी जारी रखने और अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर उत्तर-पूर्वी जिला विकास समिति के चेयरमैन एवं विधायक जितेंद्र महाजन ने कहा कि बच्चों को स्कूल तक पहुंचाना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है और दस्तावेजों की कमी, आर्थिक परेशानी या किसी अन्य परिस्थितियों के कारण कोई बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूल में बच्चों का पहला कदम उनके शिक्षा और बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण शुरुआत है। अभियान के माध्यम से लगातार यह प्रयास किया जा रहा है कि सेवा बस्तियों में रहने वाले अधिक से अधिक बच्चे स्कूल पहुंचें और अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।
0
0
Report

पंचकूला में सेवा संकल्प दिवस पर सफाई अभियान; मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता अभियान

Panchkula, Haryana:पंचकूला में सेवा संकल्प दिवस के तहत चला सफाई अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आज पंचकूला में सेवा संकल्प दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सांसद रेखा शर्मा, पार्षद परमजीत कौर, पूर्व मेयर उपेंद्र कौर अहलूवालिया सहित कई पार्षदों और भाजपा नेताओं ने पंचकूला के विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाया। सफाई अभियान के तहत सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल और अमरटेक्स चौक पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान सांसद रेखा शर्मा ने खुद हाथ में झाड़ू लेकर सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया, पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प दिवस मनाया जा रहा है। इसी के तहत विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान सहित सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपना जीवन देश और लोगों की सेवा के लिए समर्पित किया है। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार देश और जनता के लिए काम कर रहे हैं और उनके जन्मदिवस को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया जा रहा है
0
0
Report

DUSU चुनाव से पहले ABVP-NSUI की हिंसक झड़प के आरोप बढ़े

New Delhi, Delhi:दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव से ठीक पहले ABVP और NSUI के बीच विवाद बढ़ गया है। दोनों संगठनों ने एक-दूसरे पर हमला करने के आरोप लगाए हैं। मामला हरि मंदिर इलाके में कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों के आवास से जुड़ा है। ABVP का आरोप है कि हरि मंदिर स्थित उसके कार्यकर्ताओं के निवास पर बैठक चल रही थी, तभी बाहर से आए कथित NSUI कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। ABVP के मुताबिक, मौके से भाग रहे एक व्यक्ति को कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। ABVP का दावा है कि पकड़े गए व्यक्ति ने खुद को NSUI का सोशल मीडिया कैडर बताया। संगठन ने दिल्ली पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। NSUI ने भी कुछ वीडियो जारी करते हुए ABVP पर गंभीर आरोप लगाए हैं। NSUI का दावा है कि DUSU उम्मीदवार विजय शंकर मीणा और गोपाल चौधरी के आवास पर कथित तौर पर हमला किया गया , NSUI के मुताबिक, करीब 200 ABVP कार्यकर्ता उम्मीदवारों को डराने-धमकाने के लिए पहुंचे। संगठन ने दिल्ली पुलिस से तत्काल हस्तक्षेप और कार्रवाई की मांग की है.. NSUI ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले डर और हिंसा का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही पुलिस और दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन से चुनाव के दौरान शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की गई है। फिलहाल दोनों छात्र संगठनों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाए गए हैं। पूरे मामले में पुलिस की जांच और सामने आने वाले तथ्यों से ही स्थिति स्पष्ट होगी। 18 सितंबर को DUSU चुनाव से पहले कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top