206243
औरैयाः पुलिस की मौजूदगी में आपस में भिड़े दो पक्ष
Bidhuna, Uttar Pradesh:पुलिस की मौजूदगी में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जमीनी विवाद के मामले में पुलिस ने शांतिभंग कार्रवाई की थी। बिधूना उप जिला मजिस्ट्रेट के न्यायलय में जमानत कराने के दौरान दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
CP व्यापारियों का भारी आक्रोश NDMC के इनर सर्कल को गाड़ी‑मुक्त बनाने के प्रस्ताव पर
New Delhi, Delhi:CP के इनर सर्कल को गाड़ी‑मुक्त करने के प्रस्ताव पर व्यापारियों में भारी आक्रोश - सड़क पर उतरकर विरोध की चेतावनी NDMC के सुझाव पर CTI का कड़ा विरोध - CP के व्यापार को खत्म करने की साज़िश CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने NDMC चेयरमैन मनोज द्विवेदी को लिखा पत्र नई दिल्ली, 5 सितंबर 2026 नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) के नए चेयरमैन मनोज द्विवेदी द्वारा कनॉट प्लेस के इनर सर्कल को गाड़ियों से मुक्त (Vehicle-Free) करने के संबंध में सोशल मीडिया पर राय मांगे जाने के बाद दिल्ली में विरोध के सुर उठने लगे हैं। दिल्ली में व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) और नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) ने इस प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया है। CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि NDMC चेयरमैन मनोज द्विवेदी के इब सुझाव के बाद कनोट प्लेस के अनेकों व्यापारियों ने CTI से संपर्क किया है , अगर यह प्रस्ताव लागू हुआ तो CTI और व्यापारी सड़क पर उतरकर विरोध करने को मजबूर होंगे। "इस तरह के फैसले से कनॉट प्लेस के कारोबार पर सीधा असर पड़ेगा और इनर सर्कल का ट्रैफिक बंद होने से आउटर सर्कल और आसपास की सड़कों पर जाम की समस्या और बढ़ सकती है। अगर यह प्रस्ताव लागू हुआ तो सड़क पर उतरकर विरोध कर सकते हैं। कनॉट प्लेस के शोरूम, दुकानों, रेस्टोरेंट और अन्य प्रतिष्ठानों तक ग्राहकों की आसान पहुंच कारोबार के लिए महत्वपूर्ण है। इनर सर्कल में गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगाने से ग्राहकों को दूर पार्किंग स्थलों पर गाड़ी खड़ा करना पड़ेगा। इससे खासतौर पर महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और दिव्यांगों को परेशानी होगी। पहले भी ऐसी पहल की गई थी, लेकिन वह सफल नहीं रही। इनर सर्कल से गाड़ियों की आवाजाही बंद करने पर ट्रैफिक खत्म नहीं होगा, बल्कि उसका दबाव आउटर सर्कल और आसपास की फीडर सड़कों पर बढ़ जाएगा। इससे पहले से जाम वाले इलाकों में स्थिति और खराब होने की आशंका है।" "यह प्रस्ताव कनॉट प्लेस के कारोबार को नुकसान करने जैसा है। अगर प्रस्ताव लागू हुआ तो एसोसिएशन हर तरीके से विरोध कर सकती है। कनॉट प्लेस पर जगह-जगह अवैध रेहड़ी-पटरी और अतिक्रमण बढ़ रहा है। इस पर संबंधित विभाग को सख्ती बरतने की जरूरत है।" बृजेश गोयल ने कहा कि कनॉट प्लेस , देश का सबसे सुव्यवस्थित तरीके से डिजाइन किया हुआ बाजार है , यहां पर पहले से ही 15 फीट कवर्ड और 20 फीट नाॅन कवर्ड एरिया को मिलकर कुल 35 फीट पैदल चलने का एरिया है , यह अंग्रेजों और मुगलों के जमाने का बाजार है और इसकी अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत है CTI की 3 मांगें NDMC से: 1. कोई भी फैसला व्यापारियों से बातचीत के बाद ही हो: NDMC चेयरमैन ने X पर पूछा है कि क्या हम CP को विदेशी शहरों के मॉल रोड की तरह गाड़ी-मुक्त बना सकते हैं, क्या पूरे दिन के लिए या गर्मियों में शाम 6 से आधी रात और सर्दियों में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक लागू करें। इस पर बिना CTI और NDTA से मीटिंग के कोई ट्रायल भी न किया जाए। 2. पहले अतिक्रमण और अवैध पार्किंग हटाओ: इनर सर्कल में ट्रैफिक रोकने से रेडियल सड़कों और आउटर सर्कल पर भी शाम में जाम लगेगा। NDMC पहले अवैध हॉकर्स को हटाकर राहगीरों के कॉरिडोर को खाली करे और अवैध पार्किंग को रोक कर इनर सर्कल की भीड़ कम करे। 3. ग्राहकों की पहुंच बनी रहनी चाहिए: CP में पार्किंग की पहले से समस्या है, गाड़ी बंद करने से व्यापार 50% तक गिर जाएगा।0
0
Report
पिहोवा मेन चौक पर दो युवकों ने महिला से बालियाँ उतरवाकर ठगी की घटना
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में मेन चौक पर 2 युवकों ने महिला को बहला-फुसলाकर उसकी सोने की बालियां उतरवा लीं और फरार हो गए। दोनों युवक पहले महिला के पास पहुंचे और आपस में बातचीत करने लगे। इस दौरान वे उस महिला के साथ भी बातें बनाने लगे। उन्होंने महिला को भरोसे में ले लिया। इसके बाद वे उसे चौक से कुरुक्षेत्र रोड पर पानी की टंकी के पास ले गए। वहां युवकों ने महिला को काफी सारे पैसे दिखाए और बातों में उलझाकर उसकी बालियां उतरवा कर उसे वापस मेन चौक पर भेज दिया। महिला को लगा कि वे थोड़ी देर तक वापस आ जाएंगे, लेकिन काफी इंतजार के बाद भी नहीं आए। पिहोवा निवासी राजदुलारी ने बताया कि वह मेन चौक पर खड़ी थी। इसी दौरान 2 युवक उसके पास आए और आपस में बातचीत करने लगे। उनमें से एक युवक ने कहा कि उसके साथ खड़े लड़के के पास किराया देने के पैसे नहीं हैं और उसे अगले गांव तक जाना है। उसने यह भी कहा कि उसके पास खुले पैसे नहीं हैं। उसे पैसे की गड्डी दिखाकर ले गए साथ युवक ने उससे कहा कि उसके पास पैसे गड्डी है, लेकिन 5-10 रुपए के लिए गड्डी से पैसे नहीं निकाल रहा। इसलिए वो उसके किराए के पैसे या उसे खुले पैसे देकर उसकी मदद कर दे। वह उनकी बातों में आ गई और मदद करने के लिए तैयार हो गई। उसने किराए के पैसे देने चाहे, तो उसे चौक से आगे लेकर जाने लगे। दोनों युवक महिला को मेन चौक से कुरुक्षेत्र रोड पर पानी की टंकी के पास ले गए। यहां उन्होंने महिला को काफी सारे पैसे दिखाए। पैसे देखकर और युवकों की बातों में आकर महिला उन पर भरोसा कर बैठी। इसी दौरान युवकों ने उसे बहला-फुसलाकर उसकी बालियां उतरवाकर अपने पास रख ली और उसे वापस चौक पर भेज दिया। चौक पर पहुंचने के बाद नहीं लौटे युवक। महिला उनके कहने पर वापस मेन चौक पर आ गई और दोनों युवकों के लौटने का इंतजार करती रही। काफी समय बीतने के बाद भी दोनों युवक वापस नहीं आए। तब महिला को अपने साथ ठगी होने का पता चला और वह रोते लगी। महिला को रोता देखकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला से घटना की जानकारी ली.0
0
Report
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रामभद्राचार्य के खिलाफ FIR मांग वाली याचिका खारिज कर दी
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, उपाध्याय समुदाय को लेकर की गई टिप्पणी पर मिली राहत, एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर दाखिल याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने रामभद्राचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर दाखिल याचिका खारिज, अधिवक्ता रमेश उपाध्याय द्वारा हाईकोर्ट में दाखिल की गई थी याचिका, yाचिका में कहा गया कि वह उपाध्याय समुदाय से संबंध रखता है, yाचिका में कहा कि स्वामी रामभद्राचार्य के कुछ बयनों से उसे और समुदाय को गंभीर मानसिक पीड़ा और बेइज्ज़ती हुई है, याची ने कहा कि रामभद्राचार्य ने उपाध्यायों को नीच/हीन और चारों शंकराचार्यों को फर्जी बताया है, स्वामी रामभद्राचार्य के इस कथित बयान से उनकी भावनाएं आहत हुईं हैं, याची का कहना है कि 8 अक्टूबर 2025 को वाराणसी में पुलिस से एफआईआर की मांग को लेकर शिकायत की गई, लेकिन रामभद्राचार्य के प्रभाव के चलते एफआईआर दर्ज नहीं हुई, राज्य सरकार की तरफ से पेश वकील ने याचिका का विरोध किया, सरकारी वकील ने कहा कि याची ने संबंधित थाने में संपर्क नहीं किया, साथ ही मजिस्ट्रेट के समक्ष बीएनएस की धारा 175(3) के तहत अर्जी दाखिल करने के बजाय सीधे हाईकोर्ट आ गए, हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए याचिका को खारिज कर दिया, कोर्ट ने कहा कि मजिस्ट्रेट के समक्ष आवेदन दिए बगैर सीधे हाईकोर्ट में दाखिल याचिका योग्यताहीन है, हालांकि हाईकोर्ट ने याची को मजिस्ट्रेट के समक्ष आवेदन के बाद हाईकोर्ट आने की छूट दी है।0
0
Report
Advertisement
मुंबई: डाही हैंडी उत्सव के डाडर से दृश्य
Noida, Uttar Pradesh:Mumbai: Dahi Handi celebrations visuals from Dadar0
0
Report
अजमेर में तेज बारिश, शहर के कई हिस्सों में बौछारें
Noida, Uttar Pradesh:अजमेर, राजस्थान: शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई।0
0
Report
श्रीगंगानगर: एक घंटे की बारिश से जलभराव, कांग्रेस का डबल इंजन सरकार पर हमला
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर नगर निकाय चुनाव के दौरान बारिश के बाद हुए जल भराव के बाद कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष और विधानसभा चुनाव प्रत्याशी अंकुर मगलानी ने प्रदेश की डबल इंजन सरकार को घेरते हुए कहा कि महज 1 घंटे की ही बारिश में शहर के निचले इलाकों में जल भराव से आमजन परेशान है । ऐसे में उन्होंने स्थानीय भाजपा नेताओं के द्वारा किए जा रहे विकास के दावों को खोखला बताते हुए नगर निकाय चुनाव में आम जन से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
शिक्षक दिवस पर योगी ने शिक्षकों में नवाचार और ज्ञान परंपरा का संकल्प
Noida, Uttar Pradesh:आधुनिक शिक्षा और नवाचार से नई पीढ़ी का भविष्य गढ़ रहे शिक्षक : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - शिक्षक दिवस पर सीएम योगी का प्रदेश के शिक्षकों के नाम खास संदेश - मुख्यमंत्री ने सेल्फी वीडियो साझा कर शिक्षकों को दी शुभकामनाएं - काशी, सारनाथ और नैमिषारण्य तक यूपी की प्राचीन ज्ञान परंपरा का किया उल्लेख लखनऊ, 5 सितंबर। शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी शिक्षकों और गुरुजनों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेल्फी वीडियो साझा करते हुए उत्तर प्रदेश की प्राचीन ज्ञान परंपरा को याद किया और आधुनिक शिक्षा व्यवस्था में शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश की विशिष्ट ज्ञान परंपरा को आधुनिक स्वरूप में नई पीढ़ी तक पहुंचाने वाले सभी गुरुजनों और शिक्षकों को वह शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई देते हैं। उत्तर प्रदेश प्राचीन काल से ज्ञान, साधना और संस्कारों की पावन भूमि रहा है। काशी ने विश्व को ज्ञान का प्रकाश दिया, जबकि सारनाथ में भगवान बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश दिया था। अयोध्या, मथुरा-वृंदावन और प्रयागराज भी सनातन ज्ञान परंपरा के प्रमुख केंद्र रहे हैं। मुख्यमंत्री ने शुकतीर्थ और नैमिषारण्य की ज्ञान परंपरा का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि करीब पांच हजार वर्ष पूर्व शुकतीर्थ में महर्षि शुकदेव जी ने श्रीमद्भागवत का प्रथम वाचन किया था। वहीं नैमिषारण्य में 88 हजार ऋषियों की साधना ने भारतीय ज्ञान परंपरा को समृद्ध किया। इसी भूमि से आयुर्वेद, अध्यात्म, दर्शन और भारतीय ज्ञान-विज्ञान की महान परंपराएं विकसित हुईं। सीएम योगी ने कहा कि आज प्रदेश के शिक्षक इसी गौरवशाली ज्ञान परंपरा को आधुनिक शिक्षा, तकनीक और नवाचार से जोड़कर नई पीढ़ी का भविष्य गढ़ रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों का अभिनंदन करते हुए उनके प्रति मंगलमय शुभकामनाएं व्यक्त कीं।0
0
Report
शी जिनपिंग को दो हार्ट अटैक? उत्तराधिकारी से चीन में तख्तापलट की राह
Noida, Uttar Pradesh:जिनपिंग को 2 हार्टअटैक ? 'वारिस' की तलाश ! सवाल - जिनपिंग के स्वास्थ्य और उत्तराधिकारी की तलाश वाले दावे में कितना दम है? सवाल- अगर जिनपिंग उत्तराधिकारी का ऐलान करते हैं तो चीन में क्या तख्तापलट हो सकता है0
0
Report
हनुमानगढ़ के रावतसर में जन्माष्टमी उत्सव: दही हांडी में विजेता को सम्मान
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ के रावतसर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व श्री गौशाला समिति वार्ड नंबर 25 में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गौशाला समिति परिसर एवं मंदिर को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर मनमोहक नजर आया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दही हांडी रहा। इसमें युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए मटकी फोड़ने के लिए जोरदार प्रयास किए। दही हांडी प्रतियोगिता में विजेता टीम को समिति की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु कृष्ण भक्ति में झूमते नजर आए। अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। जन्माष्टमी पर्व को लेकर समिति परिसर में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा। कार्यक्रम में श्री गौशाला समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
मेहंदीपुर बालाजी में कृष्ण जन्मोत्सव: बालरूप-झांकियां और भव्य शोभायात्रा
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा मेहंदीपुर बालाजी में मध्यरात्रि जन्मे कान्हा, शंखनाद और घंटे-घड़ियाल की गूंज के बीच करीब 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का बाल स्वरूप में जन्म हुआ। कान्हा के जन्म के साथ ही पूरा धाम “ हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की ” के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने हाथ उठाकर भगवान के बाल स्वरूप के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। जन्मोत्सव के अवसर पर लड्डू गोपाल का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान का मनमोहक श्रृंगार कर उन्हें नए वस्त्र, मुकुट और मोरपंख धारण कराए गए और सुंदर झूले में विराजमान कराया गया। बालाजी मंदिर पीठाधीश्वर महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज के सानिध्य में भगवान की महाआरती हुई। महाआरती के पवित्र जल के छींटे श्रद्धालुओं को दिए गए।इसके बाद कान्हा जी को माखन-मिश्री, पंचामृत, मेवा, फल, मिठाइयों और छप्पन भोग का भोग लगाया गया। वहीं भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच पूरा मेहंदीपुर बालाजी धाम कृष्णमय नजर आया। भगवान को अर्पित भोग को सेवादारों ने महाप्रसादी के रूप में श्रद्धालुओं में वितरित किया। कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर राधा-कृष्ण मंदिर के गर्भगृह को फूलों, रोशनी और आकर्षक सजावट से दुल्हन की तरह सजाया गया था। वहीं बालाजी मंदिर और सीताराम मंदिर में भी विशेष सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। बता दें कि शुक्रवार को बालाजी मंदिर महंत डॉ नरेशपुरी महाराज के सानिध्य में कृष्ण जन्म महोत्सव का भव्य आयोजन मेहंदीपुर बालाजी में किया गया था, जिसमें भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित झांकियों सहित शोभायात्रा निकाली गई, शोभायात्रा के बाद हुए कार्यक्रम में बालाजी मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित विद्यालयों, रामेष्ट वेद संस्कृत गुरुकुलम सहित अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। स्कूली बच्चों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भक्ति और भारतीय संस्कृति पर आधारित अनेकों रंगारंग कार्यक्रम किए। बालाजी मंदिर महंत डॉ नरेशपुरी महाराज ने बालिकाओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र और प्रोत्साहन राशि देकर उनका उत्साहवर्धन किया, वहीं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को साइकिल वितरण की गई। इस दौरान गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेड़म और सिकराय विधायक विक्रम बंसीवाल भी कार्यक्रम में शामिल हुए।0
0
Report
विनोद तावड़े के यूपी दौरे से 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज
Noida, Uttar Pradesh:भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और यूपी प्रभारी विनोद तावड़े और सह प्रभारी आज से लखनऊ में दो दिन 2027 विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी और सांगठनिक रणनीति पर मंथन करेंगे। विनोद तावडे और जगदीश पटेल लखनऊ में मैराथन बैठक करेंगे और तमाम नेताओ से बातचीत भी करेंगे। चुनावी व्यूहरचना बनाने में जुटी भाजपा नए प्रयोगों को धार दे रही है। प्रदेश प्रभारी बनने के बाद राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े और सह प्रभारी जगदीश पटेल यहां यूपी के चुनावी और सांगठनिक समीकरणों को मथेंगे। दो दिन तक बैठक करने के साथ ही मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, संघ के पदाधिकारियों और अन्य दिग्गजों में मिलकर कार्यकर्ताओं के लिए होमवर्क बनाएंगे। विनोद तावडे और जगदीश पटेल के दौरे के मायने टिकट काटने जैसे कड़े फैसले लेने पर मंथन कर सकते है दिल्ली-लखनऊ के बीच सेतु सरकार और संगठन में पूर्ण सामंजस्य पर मंथन आंतरिक असंतोष और गुटबाजी का अंत करने की कोशिश गठबंधन और सूक्ष्म संकट प्रबंधन PDA नैरेटिव की काट ढूंढने की कोशिश सपा-कांग्रेस के सोशल इंजीनियरिंग को भेदने पर चर्चा होगी गैर-यादव ओबीसी और रूठे वोटर्स को मनाने पर चर्चा होगी पन्ना प्रमुख और बूथ स्तर की री-बूट करने पर चर्चा होगी एंटी-इन्कंबेंसी का मुकाबला 2027 की चुनावी हैट्रिक की चुनौती पर चर्चा होगी तावड़े को चुनावी प्रबंधन और संगठन का कुशल खिलाड़ी कहा जाता है। 2024 लोक सभा चुनाव में यूपी के पार्टी को बड़ा झटका लगने के बाद भाजपा ने रणनीति को बदला।अघोषित रूप से तावड़े को यूपी के दौरे पर भेजना शुरू किया। पिछले एक वर्ष से यूपी के चुनावी मनोविज्ञान को समझने के लिए लखनऊ और वाराणासी समेत प्रदेश के कई हिस्सों का दौरा किया। अब पार्टी ने प्रदेश प्रभारी बनाकर साफ कर दिया कि उनके अनुभव और कौशल का चुनावी फायदा 2027 विधान सभा चुनाव में लिया जाएगा।ऐसे में अब विनोद तावड़े पूरी यूपी की सियासी समझ लेकर बैठको का दौर आज और कल करेंगे0
0
Report
मुंबई की पहली दही हांडी दादर से शुरू, महिला पथक का अनोखा सफर
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई की पहली दही हांडी की शुरुआत दादर से होती है, और आज भी उसकी शुरुआत दादर से ही हुई है, और सबसे बेहतरीन बात यह है कि दही हांडी फोड़ने का पहला पक्षक महिला पक्षक है जो विले पार्ले से दादर आया है। इसके लिए वह करीब एक महीने पहले प्रैक्टिस करना शुरू कर देते हैं। एक और बात है जो इसे खास बनती है वह है यहाँ शामिल होने वाली गोविंदा पथकों की उम्र का फासला; हमें यहाँ 60 साल की दादी भी मिलीं, तो दो बच्चों की माँ भी इस टोली का हिस्सा थी, कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियों से लेकर स्कूल में पढ़ने वाली छात्राएं भी इसका हिस्सा हैं।0
0
Report
Advertisement
कोटपूतली के श्री सीताराम बड़ा मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी का भव्य जीवंत झांकियों के साथ उत्सव
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली क्षेत्र में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनایا गया। कस्बे के बुचाहेड़ा स्थित ऐतिहासिक श्री सीताराम बड़ा मंदिर में इस वर्ष भी दिव्य झांकियों का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में सायं 07 बजे दीप प्रज्जवलित कर पूर्ण वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप की लौ से परिसर जगमगा उठा। पिछले 18 वर्षों से जारी इस महोत्सव ने इस वर्ष नए रिकॉर्ड बनाए। मध्य रात्रि 12 बजे तक जीवंत झांकियों की अविस्मरणीय छटा देखने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। अमरनाथ गुफा से भारत माता तक के दर्शन और ठाकुर जी के ताजे सुगंधित फूलों से सजावट ने देवलोक जैसा प्रभाव डाला। इस बार झांकियाँ इतनी जीवंत थीं कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। राधा-कृष्ण, माता काली, भारत माता आदि देव स्वरूपों की झांकियाँ लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहीं। कन्हैया की माखन चोरी, राधा-कृष्ण की अलौकिक छवियाँ आदि ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक का मन मोह लिया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत मंदिर ट्रस्ट ने सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा वॉलिंटियर तैनात किए थे ताकि श्रद्धालु सुगमता से दर्शन कर सकें। आयोजन को सफल बनाने में OP मीणा घनश्याम अथोनिया, अमित यादव, मनीष यादव, अमरजीत सिंह शेखावत, हनुमान बली व सुरेश संघई बबलू मीणा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दिन-रात सेवाएं दीं।0
0
Report
लाडनूं के कोयल गांव में गोगाजी जागरण और जोत परंपरा श्रद्धा से संपन्न
लाडनूं तहसील के कोयल गांव में शुक्रवार रात को परंपरागत रूप से गोगाजी का जागरण एवं जोत का धार्मिक आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते और थिरकते हुए दिखाई दिए। इस अवसर पर, पूरा गांव एकजुट होकर गोगाजी के मंदिर पहुंचा और सभी श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात, रात्रि में आयोजित जागरण कार्यक्रम में ग्रामीणों ने सक्रिय रूप से भाग लिया, जिससे देर रात तक भक्तिमय वातावरण बना रहा। मंदिर परिसर को भी अत्यंत आकर्षक ढंग से सजाया गया था। ग्रामीण और कर्नल राजेंद्र सिंह जोधा ने बताया कि गोगाजी के जागरण और जोत का यह आयोजन गांव की वर्षों पुरानी परंपरा का एक अभिन्न अंग है, जिसे प्रत्येक वर्ष पूर्ण श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है।0
0
Report
रेफी नदी उफान से पाटन गांव में बाढ़, किसान राहत और मुआवजे की मांग
Baran, Rajasthan:पाटन गांव में रैफी नदी उफान पर, कई घरों में घुसा पानी, फसलें डूबी रातभर जागते रहे ग्रामीण, प्रशासन से राहत और मुआवजे की मांग बारां जिले के शाहाबाद क्षेत्र के पाटन गाँव में रैफी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से हालात बिगड़ गए हैं। रात के समय नदी का पानी बस्ती की ओर आ गया और कई घरों में घुस गया। अचानक पानी घुसने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और रातभर परेशान रहे। ग्रामीणों के अनुसार कालीचरण यादव, कालू यादव, विश्वेश्वर यादव, कल्ला जाटव, प्रहलाद जाटव, महेंद्र यादव, शिशुपाल यादव और कल्याण यादव के घरों में पानी भर गया। घरों में पानी घुसने से लोगों को घरेलू सामान, अनाज और अन्य जरूरी चीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण गांव में आवागमन भी प्रभावित हो गया है। नदी का पानी खेतों में भर जाने से खड़ी फसलें जलमग्न हो गई हैं। किसानों का कहना है कि फसलें डूबने से भारी आर्थिक नुकसान की आशंका है। जलस्तर अभी भी बढ़ा हुआ होने से ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में निगरानी बढ़ाने, जलभराव की स्थिति में राहत-बचाव दल तैनात करने और फसलों में हुए नुकसान का सर्वे करवाकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
