206122
औरैया: चोरों ने एक बार फिर दी पुलिस को खुलेआम चुनौती
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया जनपद में अज्ञात चोरों ने पुलिस की रात्रि गश्त और सख्त सुरक्षा की पोल खोल दी है। फफूंद थाना क्षेत्र के मुरादगंज तिराहे पर स्थित प्राचीन सिद्धेशर महादेव मंदिर से चोर वजनी घंटे और दानपात्र से रुपए चुरा ले गए। घटना स्थल के कुछ मीटर की दूरी पर पुलिस पिकेट मौजूद थी, फिर भी चोर फरार हो गए। पुलिस ने सूचना मिलने पर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक वीडियो का मामला: अमित जोगी फ़रार, रायपुर पुलिस ने घर पर चस्पाँ किया नोटिस
Raipur, Chhattisgarh:प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ अभद्र और आपत्तिजनक वीडियो बनाने के मामले में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के ख़िलाफ़ कानूनी शिकंजा कस गया है। मामला दर्ज होने के बाद से वे लगातार फ़रार चल रहे हैं। उनकी तलाश में जुटी रायपुर पुलिस की टीम ने उनके सागौन बंगले स्थित आवास पर दस्तक दी, लेकिन उनके न मिलने पर पुलिस ने गिरफ़्तारी व हाज़िरी से संबंधित आधिकारिक नोटिस मुख्य दरवाज़े पर चस्पाँ कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें हिरासत में ले लिया जाएगा। टैग्स (Hindi) Offensive Video on PM: Amit Jogi Absconding, Raipur Police Pastes Notice at Residence0
0
Report
पप्पू यादव ने हिमंता सरमा पर चैलेंज देते हुए कहा राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे तो जेल या पागलखाना
Naya Chak, Bihar:भागलपुर में पप्पू यादव ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है। कल पुर्णिया रैली में हिमंता बिस्वा सरमा के द्वारा राहुल गांधी को पागल कहे जाने पर पप्पू यादव ने बड़ी बात कही साथ ही उन्हें चैलेंज भी दिया और कहा जब राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे तो हिमंता और उसके आका का जगह या तो जेल होगा या पागल खाना होगा। पप्पू यादव ने कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा तो पैदा ही कॉंग्रेस के गोद में हुए और जो पैदा करता है जो बनाता है वह खत्म करना भी जानता है। गोबर पर घी डालने से गोबर की महक ही आएगी। बीजेपी के जितने नेता है आज़ादी से पहले से अब तक सबने अंग्रेज की दलाली की हेडगेवार ने भगवान के अस्तित्व को नहीं माना। हिमंता बिस्वा सरमा को मैं चैलेंज करता हूँ कि मणिपुर जाकर ये दिखाए।सबका हिसाब 28 और 29 के बीच हो जाएगा।0
0
Report
तुलेश्वर महतो हत्या मामला: पहली पत्नी ने साजिश रची, चार आरोपी गिरफ्तार
Babhandih, Jharkhand:पलामू के तरहसी थाना क्षेत्र के बेदानी खुर्द गांव में 21 अक्टूबर को तुलेश्वर महतो की गोली मारकर हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पहली पत्नी उर्मिला देवी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पलामू एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि तुलेश्वर महतो की दूसरी शादी करने से नाराज उसकी पहली पत्नी उर्मिला देवी ने हत्या की साजिश रची थी। इसके लिए उसने अपने बहन के बेटे राहुल कुमार को डेढ़ लाख रुपये की सुपारी दी थी। राहुल ने शंकर यादव और नरेश सिंह की मदद से इस हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया एक देसी कट्टा, गोली, दो बाइक और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, मामले का खुलासा तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
सोनभद्र में अपराधियों के खिलाफ जिला बदर, छह माह के लिए प्रवेश निषेध
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अब अपराधियों पर जिला बदर की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शक्तिनगर थाना क्षेत्र के एक अभियुक्त को छह महीने के लिए जिला बदर कर दिया गया है। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के आदेश पर शक्तिनगर पुलिस ने अभियुक्त को जिले की सीमा से बाहर भेजकर नोटिस तामील कराई है। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि निर्धारित अवधि में सोनभद्र की सीमा में प्रवेश किया तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। VO-1: दरअसल, जिला बदर किए गए अभियुक्त की पहचान रवि रावण पुत्र संजय कुमार के रूप में हुई है। वह शक्तिनगर थाना क्षेत्र के निमियाटाड़ बस्ती का निवासी है। गुण्डा एक्ट के तहत की गई कार्रवाई के बाद पांच नवंबर 2026 से आगामी छह महीने तक उसके सोनभद्र जनपद की सीमा में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। VO-2: अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के आदेश के अनुपालन में शक्तिनगर पुलिस टीम ने अभियुक्त को जनपद की सीमा से बाहर ले जाकर जिला बदर आदेश की नोटिस तामील कराई। इस दौरान उसे आदेश की शर्तों से अवगत कराते हुए सख्त हिदायत दी गई कि छह महीने की अवधि पूरी होने से पहले जिले में प्रवेश न करे। VO-3: पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। शक्तिनगर पुलिस का कहना है कि जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर जनपद की सीमा में प्रवेश करने पर अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
दिल्ली गेट के आनंद ही आनंद रेस्टोरेंट के बाहर मारपीट, पुलिस मौजूदगी में हंगामा
Agra, Uttar Pradesh:दिल्ली गेट स्थित आनंद ही आनंद रेस्टोरेंट में कहासुनी के बाद, सड़क पर भिड़े लोग. पुलिस की मौजूदगी में भी जमकर खींचतान, चले लात-घूंसे. मौके पर मची अफरा-तफरी. पुलिस के सामने चले लात-घूंसे. दिल्ली गेट पर हंगामा, आनंद ही आनंद रेस्टोरेंट के बाहर मारपीट से मची खलबली.0
0
Report
कन्नौज में पति पर महिला को जिंदा जलाने का आरोप: दर्दनाक वारदात के बाद सवाल
Noida, Uttar Pradesh:कन्नौज में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। जिस पति के साथ महिला ने जिंदगी बिताने के सपने देखे थे, उसी पर उसे जिंदा जलाने का आरोप लगा है फिलहाल एक महिला की दर्दनाक मौत के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं.... आखिर पंचायत के दौरान ऐसा क्या हुआ था, जिसके अगले ही दिन इतनी बड़ी वारदात हो गई?0
0
Report
Advertisement
जमशेदपुर में लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा: कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का बड़ा प्रदर्शन
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर में भाजपा का आज लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ के तहत विशाल पदयात्रा निकला गया, इस यात्रा में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, सांसद, विधायक और जदयू विधायक समेत हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहें, साकची आम बगान से जमशेदपुर नगर निगम कार्यालय तक पदयात्रा निकाला गया, भाजपा के नेता कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा और पार्टी का झंडा लेकर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए, वही सभी ने एक ही नारा लगाते हुए कहा कि विपक्ष कुछ भी कर ले मोदी जी कहीं नहीं जाएंगे, भाजपा के लोगों ने कहा कि कांग्रेस देश को बाट कर लोकतंत्र को खत्म कर अराजकता फैलाना चाहती है, देश के प्रधानमंत्री जिस तरह देश को मजबूत कर रहे हैं उनका नाम आज विदेश में भी लिया जा रहा है, जिसके चलते कांग्रेस और विपक्ष परियों के पेट में दर्द हो रहा है, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कांग्रेस के राहुल गांधी को चैलेंज देते हुए कहा कि वह उनके साथ 5 मिनट डिबेट करें जनता को पता चल जाएगा कि कांग्रेस के राहुल गांधी देश विरोधियों को किस तरह समर्थन करते हैं, राहुल गांधी समय और जगह तय करें संजय सेठ खुद जाकर डिबेट करेंगे l बाईट -- रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड l बाईट -- संजय सेठ, केंद्रीय रक्षा मंत्री l0
0
Report
मऊरानीपुर में खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी-डंडों से हमले का आरोप,दो की हालत गंभीर...
Mauranipur, Uttar Pradesh:मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धोरा में दो परिवारों के बीच हुआ आपसी विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने सात माह की गर्भवती महिला और उसके परिवार पर लाठी-डंडों एवं कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना में कई लोग घायल हो गए। गंभीर हालत को देखते हुए गर्भवती महिला और उसके जेठ को उपचार के लिए झांसी रेफर किया गया है। पीड़िता नेहा पत्नी ब्रजेंद्र कुशवाहा ने कोतवाली प्रभारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके परिवार के लोग खेत पर काम करने गए थे। इसी दौरान गांव के कुछ महिला और पुरुष उसके घर के बाहर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। इसकी जानकारी मिलने पर खेत से उसके परिवार के सदस्य और जेठ भी मौके पर आ गए। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसमें उसके परिवार के कई लोग घायल हो गए। पीड़िता का आरोप है कि वह सात माह की गर्भवती है और हमलावर पक्ष की महिलाओं ने उसके पेट पर भी कई वार किए, जिससे गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंचने की आशंका है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि हमलावर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद से उसका परिवार भयभीत है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को झांसी रेफर कर दिया गया। वहीं कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी ने पीड़ित परिवार को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
हिमंत बिस्वा सरमा ने बाबर-औरंगज़ेब नाम हटाने के लिए वोटर लिस्ट को फिर से करवाने की मांग की
Patna, Bihar:असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि बिहार में फिर से मतदान कराकर वोटर लिस्ट से बाबर औरंगज़ेब जैसे नाम हटाए जाएं. बिहार के पूर्णिया में अपने भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट करेक्शन चल रहा है. सीमांचल में क्या है, असम में क्या है, बंगाल में क्या है—अगर इन नामों में बाबर औरंगज़ेब का नाम काट दिया गया है, तो अच्छा होगा या बुरा, यह बताइए. अगर किसी ने बाबर औरंगज़ेब का नाम काटे, उसका मतलब वोट चोरी या दिल चोरी हुआ? दिल चोरी हुआ या वोट चोरी हुआ? मेरा मानना है कि दिल चोरी हो रहा है. मैं Election Commission से इतना ही कहूंगा कि दोबारा करिए और सारे बाबर औरंगज़ेब नाम यहां से काटिए. भाषण के बाद आरजेडी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. एमएलसी सुनील सिंह ने कहा कि ऐसे बेवकूफ व्यक्ति जो धर्म के नाम पर पैसे कमाते हैं, भगवान राम और कृष्ण पर कमेंट करने लगे, वही बाबा-उद्ध के बारे में बोल रहे हैं. उन्होंने कहा कि इससे बड़ा भ्रष्टाचारी कोई नहीं है. कांग्रेस के प्रवक्ता अजय पासवान ने कहा बीजेपी-Election Commission के बीच गठजोड़ दिख रहा है; FIR से चुनाव जीते गए, निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. ज्ञानेश कुमार हटते नहीं हैं, कांग्रेस इस्तीफे को लेकर खड़ी रहेगी.0
0
Report
Advertisement
सतना में गैंगस्टर स्टाइल दिखाने वाले बदमाश गिरफ्तार, जुलूस निकाला गया
Satna, Madhya Pradesh:सतना में खुद को भाई समझना एक शातिर बदमाश को भारी पड़ गया। कल ही केंद्रीय जेल से जमानत पर रिहा हुए हत्या के आरोपी मान सिंह उर्फ बेटू सिंगरौल ने सड़कों पर जमकर शक्ति प्रदर्शन किया था। कार की बोनट पर बैठकर, सिगरेट का कश मारते हुए उसने अपना 'गैंगस्टर स्टाइल' दिखाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कानून की धज्जियां उड़ाने वाले इस कृत्य पर कोलगवां पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कड़ा एक्शन लिया है। सीएसपी मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व और टीआई सुदीप सोनी की अगुआई में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बेटू सिंगरौल और उसके साथियों को धर दबोचा। इतना ही नहीं, पुलिस ने आज शहर की सड़कों पर इन आरोपियों کا सरेआम जुलूस भी निकाला। कल तक जो बदमाश जनता को डरा रहे थे, आज पुलिस की गिरफ्त में उनके हौसले पस्त नजर आए। कान पकड़कर उठक-बैठक लगाते हुए आरोपियों ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और कहा— 'आज के बाद हम लोगों को डराने-धमकाने के लिए कोई जुलूस या शक्ति प्रदर्शन नहीं करेंगे।' पुलिस अब हत्या के मामले में मिली जमानत को खारिज करने के लिए भी कोर्ट में आवेदन लगा रही है।0
0
Report
बेगूं में पंचायत समिति चुनाव: भाजपा- कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला तय
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ – बेगूं पंचायत समिति से चुनाव को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। बेगूं पंचायत समिति के 17 वार्डों में सदस्य पद के लिए कुल 50 नामांकन पेश हुए थे। नामांकन वापसी व जांच के बाद अब 36 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। रिटर्निंग अधिकारी अंकित सामरिया ने बताया कि चुनाव मैदान में भाजपा के 17, कांग्रेस के 17 और 2 निर्दलीय प्रत्याशी हैं। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होगा। पंचायत समिति सदस्य पद के लिए आगामी 14 नवंबर को मतदान करवाया जाएगा।0
0
Report
राजस्थान जन आधार से लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाने में बड़ी प्रगति
Jaipur, Rajasthan:Anchor-राजस्थान में सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए संचालित जन आधार योजना से प्रदेश की अनुमानित आबादी का 96 प्रतिशत से अधिक हिस्सा जुड़ चुका है। अब तक 2 करोड़ 8 लाख से अधिक परिवारों के 8 करोड़ 9 लाख सदस्य जन आधार में पंजीकृत हो चुके हैं। जन आधार के माध्यम से सरकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों के बैंक खातों में 1 लाख 63 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की जा चुकी है। इसके लिए 242 करोड़ से अधिक डीबीटी ट्रांज़ैक्शन हुए हैं। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में राजस्थान जन आधार प्राधिकरण की पांचवीं उच्च स्तरीय समिति की बैठक हुई। इसमें जन आधार 2.0, एआई चैटबॉट, सरकारी योजनाओं के लाभ वितरण और शिकायत निस्तारण की व्यवस्था की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन आधार से जुड़ी तकनीकी परेशानियों को दूर कर प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाया जाए। प्रदेश में संचालित 85 हजार से अधिक ई–मित्र centers के संचालकों से अब फेसबुक लाइव के माध्यम से सीधा संवाद किया जाएगा। मुख्य सचिव ने इसके लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इसमें ई–मित्र संचालकों से पूछा जाएगा कि सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में आमजन को किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जमीनी स्तर से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा। बैठक में मुख्य सचिव ने जन आधार एआई चैटबॉट का परीक्षण किया। उन्होंने इसकी कार्यप्रणाली, जवाब देने में लगने वाले समय और जानकारी की सटीकता की समीक्षा की। आधार और जन आधार से संबंधित तकनीकी सेवाओं को अधिक आसान और उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाने के निर्देश दिए। जन आधार के नए डिजिटल सिस्टम में तकनीकी सुधार पर भी चर्चा हुई। जन आधार से संबंधित शिकायतों के निस्तारण को लेकर भी बैठक में आंकड़े प्रस्तुत किए गए। अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 पर जन आधार से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण में औसतन 7 दिन लग रहे हैं। शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि का स्तर 91 प्रतिशत है, जो विभागीय स्तर पर प्रदेश में सर्वाधिक बताया गया। मुख्य सचिव ने इस प्रगति पर संतोष जताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्वयं 181 कॉल सेंटर पहुंचकर शिकायतों की सुनवाई और उनके निस्तारण की प्रक्रिया का निरीक्षण करें। लंबित परिवादों की नियमित मॉनिटरिंग भी की जाए। जन आधार 2.0 के क्रियान्वयन को लेकर भी बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। विभिन्न विभागों के पुराने सॉफ्टवेयर और पोर्टल से नए सिस्टम पर डेटा माइग्रेशन के दौरान आ रही तकनीकी परेशानियों की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से इन समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जन आधार का डैशबोर्ड सरल बनाने और योजनाओं की मासिक प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करने को कहा गया। डैशबोर्ड पर लाभार्थियों, योजनाओं और विभागीय कार्यों से संबंधित जानकारी व्यवस्थित तरीके से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि जन आधार व्यवस्था को तकनीकी रूप से मजबूत बनाना जरूरी है, ताकि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से मिल सके। राज्य सरकार डेटा आधारित सुशासन की दिशा में काम कर रही है। बेहतर निगरानी, तकनीकी सुधार और शिकायतों के प्रभावी निस्तारण से सरकारी योजनाओं का लाभ वितरण अधिक जवाबदेह बनाया जाएगा। बैठक में आयोजना शासन सचिव डॉ. रवि कुमार सुरपुर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय में युवक की धारदार हथियार से हत्या, अपराधियों की पहचान अभी नहीं
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में अपराधियों ने घर में सोए एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, इस वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। फिलहाल हत्या के कारणों और हत्यारों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना फुलवड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद बरौनी के वार्ड संख्या-14, शोकहारा-2 स्थित सैदपुर टोला की है। मृतक की पहचान कन्हैया राय के करीब 22 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार उर्फ दिलखुश के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि बुधवार की रात प्रियांशु अपने घर में सोया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। गुरुवार की सुबह जब उसका एक साथी उसे बुलाने के लिए घर पहुंचा तो देखा कि प्रियांशु खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ा हुआ है। इसके बाद आनन-फानन में उसे बरौनी स्थित लाइफ लाइन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा एसडीपीओ कृष्ण कुमार और फुलवड़िया थानाध्यक्ष विजय कुमार सहनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक के परिजनों एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली।तेघड़ा एसडीपीओ कृष्ण कुमार ने बताया कि युवक के सिर के पीछे हिस्से में गंभीर चोट के निशान मिले हैं। घटनास्थल पर खून के धब्बे भी पाए गए हैं। फिलहाल हत्या के कारणों, हत्यारों और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार का पता नहीं चल पाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही हत्या से जुड़े कई सवालों के जवाब मिल सकेंगे।स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक फिलहाल बेरोजगार था और क्रिकेट खेलने का शौकीन था। इन दिनों आरकेसी प्लस टू स्कूल, बरौनी के खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा था, जिसमें वह भी हिस्सा ले रहा था।बताया जाता है कि मृतक की मां बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करती हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद वह गुरुवार को घर पहुंचीं। वहीं, घर में पिता और छोटी बहन रहते थे। घटना के बाद मां, बहन और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे आपसी रंजिश, व्यक्तिगत विवाद समेत तमाम संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आखिर घर में सोए युवक की हत्या किसने की और इसके पीछे क्या वजह थी, यह अभी रहस्य बना हुआ है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।0
0
Report
तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर बड़ा हमला: बिहार अपराध-व्यवस्था पर तीखे सवाल
Darbhanga, Bihar:दरभंगा - बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में बढ़ते अपराध और कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा। मधुबनी जिले के बाबूबरही में हत्या के पीड़ित परिवार से मुलाकात करने जाने के क्रम में दरभंगा में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों का बोलबाला हो गया है। हर दिन आपराधिक घटनाएं हो रही हैं और पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। वही उन्होंने कहा बिहार में अपराधियों का बोलबाला है पुलिस से भी लोग परेशान वही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें गांव, गली और चौराहों पर लिखवा देना चाहिए कि बिहार पुलिस अपराधी प्रवृत्ति की हो चुकी है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर खुद सात आपराधिक मामलों का सामना करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस व्यवस्था से लोग परेशान हैं। पहले लोग अपराधियों से अपनी जिंदगी बचाते थे, लेकिन अब पुलिस से भी अपनी सुरक्षा खुद करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को बिहार के लोगों से अपनी जान-माल की सुरक्षा स्वयं करने की अपील करनी चाहिए, क्योंकि बिहार पुलिस भी अब जुल्मी हो चुकी है। वही बीजेपी के लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा पर भी कसा तंज कहा ज्ञानेश कुमार को छिपाकर रखा गया है, सवालों का जवाब मोदी-शाह देते हैं ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छिपाकर रखा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी ज्ञानेश कुमार से सवाल पूछा जाता है, तो प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह जवाब देते हैं। तेजस्वी ने कहा कि इससे साफ है कि ज्ञानेश कुमार को छिपाकर रखा गया है। वही धीरेन्द्र शास्त्री को दी खुली चुनौती - बिहार आएंगे तो होगा जोरदार स्वागत, भगवानों को बांटने का काम कर रहे हैंबागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री उन्होंने उन्हें 'ठगेश्वर शास्त्री' कहते हुए आरोप लगाया कि वे भगवानों को बांटने का काम कर रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि इस बार बिहार आने पर उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। वही तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा ने किस नमूने को बिहार का मुख्यमंत्री बना दिया है, जिसे क्राइम और अपराध का फर्क नहीं पता है। उन्होंने कहा कि चौदह करोड़ बिहारवासियों की जिम्मेदारी ऐसे व्यक्ति को सौंप दी गई है, जो क्राइम और अपराध को अलग-अलग बताता है। बाइट-तेजस्वी यादव0
0
Report
मालपुरा पंचायत चुनाव की प्रक्रिया जारी, प्रशासन ने मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं चेक की
Tonk, Rajasthan:मालपुरा (टोंक) संभागीय आयुक्त अजमेर शक्ति सिंह राठौड़ व पुलिस महानिरीक्षक अजमेर रेंज डॉ रवि आज मालपुरा क्षेत्र के दौरे पर रहे। पंचायती राज के तीसरे चरण के तहत आज मालपुरा उपखंड क्षेत्र की पचेवर पंचायत समिति की 20 ग्राम पंचायतों व मालपुरा पंचायत समिति क्षेत्र की 9 ग्राम पंचायतों में सरपंच व वार्ड पंच के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। संभागीय आयुक्त अजमेर शक्ति सिंह व पुलिस महानिरीक्षक अजमेर रेंज डॉक्टर रवि ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान समुचित प्रकार की व्यवस्थाएं सही पाई गई। उन्होंने मतदान कार्य में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए आचार संहिता की शक्ति से पालना करने के निर्देश दिए।0
0
Report
Advertisement
