Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Auraiya206122

Auraiya- अंतिम संस्कार में शामिल होने गया युवक नदी में डूबा

Mar 15, 2025 09:51:55
Auraiya, Uttar Pradesh

अंतिम संस्कार में शामिल होने गगया एक पुरवा निवासी युवक यमुना नदी में डूब गया। अंतिम संस्कार के बाद नहाते समय अचानक से गहरे पानी में चले जाने से युवक नदी में डूब गया। युवक को यमुना में डूबते देख अंतिम संस्कार में शामिल होने गये लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी,सूचना पर पहुँची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक को यमुना नदी से खोजकर निकालने का प्रयास किया परन्तु काफी प्रयासों के बाद भी युवक को नहीं खोजा जा सका।  अब युवक को नदी से खोजने के लिए SDRF की टीम मौके पर पहुची, युवक को नदी से खोजने का प्रयास जारी है। जानकारी अनुसार औरैया जनपद के अयाना थाना क्षेत्र के करके का पुरवा निवासी युवक कल अंतिम संस्कार में शामिल होने लोगों के साथ यमुना नदी पर गया था, तभी वह यमुना नदी में डूब गया था।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top