206122
Auraiya: पुलिस अधीक्षक ने गश्त कर दिया सुरक्षा का भरोसा
Ayana, Uttar Pradesh:औरैया पुलिस अधीक्षक अभिजीत और शंकर ने आज आयन थाना क्षेत्र के सेंगन पुर में गस्त की। इस दौरान उन्होंने लोगों से आगामी होली का त्योहार और जुम्मे की नमाज को शांतीपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली की सभी जिला अदालतें एक दिन की हड़ताल से बंद
New Delhi, Delhi:आज दिल्ली की सभी ज़िला अदालतें बंद है वकीलों ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ एक दिन की हड़ताल का आह्वान किया है, जिसके चलते उस दिन अदालती कामकाज ठप रहेगा. दिल्ली की ज़िला अदालतों के वकीलों ने यह हड़ताल तब घोषित की, जब शाहदरा में एक वकील के साथ कथित तौर पर मारपीट की घटना हुई। और अभी तक किसी भी तरीके की कंप्लेंट दर्ज नहीं की गई है तो उसके बाद वकीलों द्वारा सब जिला अदालत में आज एक दिन की हड़ताल की काल की गई है वकीलों ने आरोप लगाया है कि एक एसीपी ने उन्हें रिवॉल्वर दिखाई; इसके विरोध में वकीलों ने राउज़ एवेन्यू कोर्ट के बाहर हड़ताल पर है बातचीत के दौरान वकीलों ने कहा कि यह हड़ताल जारी रहेगी जब तक कार्रवाई नहीं होती कंप्लेंट नहीं दर्ज की जाती वकील के साथ ही मारपीट करके वकीलों के खिलाफ ही कंप्लेंट दर्ज कर दी गई है एक वकील ने फोन में जो चोट आई है उसकी तस्वीर भी दिखाइए और FIR भी दिखाएं और साथ में उन्होंने यह भी कहा है अब की कॉआर्डिनेशन कमेटी डिसाइड करेंगे अगर आज शाम तक कार्रवाई नहीं होती तो हड़ताल को एक्सटेंड भी किया जा सकता है0
0
Report
टिहरी झील की 108 बोट एंबुलेंस बदहाल—z मीडिया खबर ने विभाग को चेताया
New Tehri, Uttarakhand:z मीडिया की खबर का असर,बोट एंबुलेंस की जल्द होगी मेंटेनेंस। टिहरी में z मीडिया की खबर का बड़ा असर हुआ है,टिहरी झील में 108 बोट एंबुलेंस की बदहाल स्थिति और अनदेखी की खबर z मीडिया पर चलने के बाद विभाग द्वारा इसका संज्ञान लिया गया,सी एम ओ डॉ रामप्रकाश का कहना है कि बोट एंबुलेंस की विजिट कराई गई है और पूरी रिपोर्ट बनाकर भेजी गई है और जल्द इसकी मेंटेनेंस कराई जाएगी जिससे मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके।0
0
Report
कांग्रेस ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन कर भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन कांग्रेस ने सत्र की शुरुआत से पहले विधानसभा की सीढ़िया पर अलग-अलग मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायकों ने कहा कि भ्रष्टाचार से लेकर अपराध एवं कानून व्यवस्था और अंकित भंडारी हत्याकांड कई ऐसे मामले हैं जिसमें सरकार विफल रही है। सरकार ने विपक्ष की बात सुना तो दूर कई गंभीर मुद्दों पर कार्रवाई करना भी उचित नहीं समझा टिक टैक कांग्रेस वरिष्ठ विधायक तिलक राज बेहड़, प्रीतम सिंह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस0
0
Report
Advertisement
नोएडा रायपुर अग्निकांड: मौत के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा नोएडा के रायपुर अग्निकांड में मृतक के पिता ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल सेक्टर-126 थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में 5 अस्थाई दुकानों में लगी थी आग आग की चपेट में आने से 24 वर्षीय साहिल शर्मा की हुई थी मौत मृतक के पिता दिलीप चंद ने पुलिस को दी शिकायत कैफे में निर्माण, फिनिशिंग और बिजली फिटिंग का काम कर रहा था साहिल शिकायत में सुरक्षा मानकों और अग्नि सुरक्षा नियमों के पालन में लापरवाही की आशंका जताई पिता ने ठेकेदार, कैफे संचालक और जिम्मेदार लोगों की भूमिका की जांच की मांग की पुलिस से जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग 25 अक्टूबर 2026 को दी गई शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज जांच शुरू की गई0
0
Report
वाराणसी: एमएलसी शिक्षक और स्नातक खंड की मतगणना सुबह 8 बजे से जारी, जिलाधिकारी ने लिया जायजा
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/वाराणसी में एमएलसी शिक्षक और स्नातक खंड की मतगणना आज सुबह 8 बजे से जारी है। मतगणना स्थल पर मत पत्रों की बंडलिंग का काम तेजी से चल रहा है। जानकारी के अनुसार 50-50 की संख्या में मत पत्रों की बंडलिंग की जा रही है। मतगणना को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बाइट - सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी वाराणसी जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।0
0
Report
यमुना पर बाढ़ रोकथाम के लिए 99 करोड़ से दीवार निर्माण; अगले सालों में तस्वीर बदलेगी
New Delhi, Delhi:दिल्ली में यमुना में सफाई का काम चल रहा है उसी के साथ-साथ किस तरीके से यमुना में फ्ल्यूडिंग रोकी जा सके उसे पर भी काम चल रहा है हाल ही में फ्लड एंड इरिगेशन डिपार्मेंट की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि यमुना पर एक कंक्रीट की दीवार खड़ी करी जाएगी जिससे जब पानी का स्तर बढ़ जाता है तो वह पानी घरों में नाम घुसे पिछले कई सालों के दौरान हमने देखा है कि जब बारिश ज्यादा होती है यमुना का स्तर बढ़ जाता है तो उसके बाद पानी निचले इलाकों में और घरों में घुस जाता है और अभी ओ जोन में रह रहे लोगों से भी सरकार ने घर खाली कराए थे ताकि बाढ़ से बचाया जा सके तो बाढ़ से बचने के लिए यह निर्णय लिया गया है 99 करोड़ की लागत से इस दीवार को बनाया जाएगा जो ओल्ड रेलवे ब्रिज के पास से पूरी यमुना में खड़ी की जाएगी इन्सी के साथ-साथ लगातार यमुना में सफाई का काम भी जारी है सरकार द्वारा नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाए जा रहे हैं ताकि जो नालों का पानी आता है वह यमुना में जाने से पहले उसको ट्वीट किया जा सके और जो नालों की सफाई के बाद गार्ड निकाला जा रहा है उसकी भी बायो मीनिंग की जाएगी लगातार यमुना में सफाई के कार्य चल रहा है यमुना के तट पर भी सरकार द्वारा सफाई अभियान चलाया जा रहा है जिसमें गो छात्र और कई सारे लोग मिलकर यमुना तट की सफाई कर रहे हैं छठ का त्यौहार भी आने वाला है इसके लिए यमुना पर घाट को तैयार किया जा रहा है वहां पर सौंदर्य करण का काम चल रहा है लोगों के कपड़े बदलने के लिए कमरे बनाए जा रहे हैं पीने की व्यवस्था रहेगी रात भर लोगों के वहां पर रहने के लिए व्यवस्था रहेगी सरकार का कहना है कि काम किया जा रहा है और अगले दो से ढाई साल के बाद यमुना की तस्वीर बदलने लगेगी हम यमुना को साफ कर पाएंगे यमुना पर चल रहे सारे कामों को समझाते हुए एक्सप्लेनर0
0
Report
Advertisement
रायपुर के BSUP कॉलोनी में युवक की संदिग्ध मौत, जांच जारी
Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है.. मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र के लाभांडी स्थित BSUP कॉलोनी का है.. मृतक की पहचान चारामा निवासी पुनेश यादव के रूप में हुई है.. बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी के साथ कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था.. प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था.. बीती रात भी दोनों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है.. इसके बाद पत्नी के घर से कहीं चले जाने की जानकारी मिली है.. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.. फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है.. पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है0
0
Report
वाराणसी: जिस देश में गंगा बहती है - काशी के विद्यार्थियों ने जाना भारत की सांस्कृतिक आत्मा का महत्व
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/काशी: क्वींस इंटर कॉलेज में गूंजा "हम उस देश के वासी हैं..." , गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने छात्रों को दिया स्वच्छता का संदेश काशी में विद्यार्जन के केंद्र बिंदु क्वींस इंटर कॉलेज में एक अविस्मरणीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रसिद्ध देशभक्ति गीत "हम उस देश के वासी हैं जिस देश में गंगा बहती है" के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इस गीत का मुख्य उद्देश्य भारत की सांस्कृतिक आत्मा, उसकी महानता और भारतीयों के उच्च मानवीय गुणों को उजागर करना है। उन्होंने छात्रों को गीत के 5 प्रमुख संदेशों के बारे में बताया: 1. पवित्रता और सदाचार का संदेश: भारतीय जीवन में सत्य, पवित्रता और हृदय की स्वच्छता का कितना अधिक महत्व है। 2. अतिथ्य और प्रेम की भावना: भारत की इस विशेषता को दर्शाया गया है कि यहाँ मेहमान को प्राणों से भी प्यारा माना जाता है। 3. मानवता और त्याग: यह गीत स्वार्थ से परे हटकर परोपकार, इंसानियत और हर एक जीवन की कीमत समझने की भारतीय संस्कृति का गुणगान करता है। 4. देशभक्ति की प्रेरणा: इसका एक बड़ा उद्देश्य लोगों के दिलों में देश के प्रति गर्व और देशभक्ति की भावना का संचार करना है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गंगा की स्वच्छता और देश की सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखने का संकल्प लिया।0
0
Report
मेरठ MLC मतगणना के दौरान बवाल: निर्दलीय प्रत्याशी और पुलिस में नोकझोंक, 'तुम्हारी औकात क्या है' बोलन
Meerut, Uttar Pradesh:Manish Parashar Meerut 9457843475 मेरठ। मेरठ-सहारनपुर खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद (MLC) चुनाव की मतगणना के दौरान मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में हंगामा खड़ा हो गया। मतगणना केंद्र के भीतर जाने और मोबाइल ले जाने की बात पर निर्दलीय प्रत्याशी एडवोकेट विक्रांत वशिष्ठ की ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से तीखी झड़प हो गई। बहस के दौरान प्रत्याशी विक्रांत वशिष्ठ इतने उग्र हो गए कि उन्होंने पुलिसकर्मी से कह दिया— "हमें रोकोगे, तुम्हारी औकात क्या है?" घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। सुरक्षा कारणों से पूरे परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और सीसीटीवी कैमरों से कड़ी निगरानी रखी जा रही है। निर्दलीय प्रत्याशी विक्रांत वशिष्ठ ने बताया कि हम नियम-कायदों के तहत ही मतगणना केंद्र के भीतर जा रहे थे। पुलिसकर्मी हमारे साथ अभद्रता कर रहे थे और बिना वजह रोक रहे थे। जब हमने नियम से काम करने की बात कही तो पुलिस का रवैया अड़ियल रहा। किसी भी प्रत्याशी के मान-सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमने सिर्फ अपनी बात मजबूती से रखी थी।" एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने कहा चुनाव आयोग और मतगणना केंद्र के कड़े नियमों के तहत परिसर में मोबाइल और प्रतिबंधित वस्तुएं ले जाना पूरी तरह मना है। सुरक्षा जांच के दौरान प्रत्याशी और पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी हो गई थी। मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करा दिया गया है। मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से जारी है और किसी को भी सुरक्षा व्यवस्था और नियमों का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।" मेरठ और सहारनपुर मंडल के नौ जनपदों की इन दो MLC सीटों पर कुल 18 प्रत्याशी मैदान में हैं। स्ट्रांग रूम खोलने के बाद मतगणना की प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू कर दी गई है। मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिनेश गोयल और समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमेंद्र सिंह के बीच है। वहीं, एडवोकेट विक्रांत वशिष्ठ सहित अन्य निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनौती दे रहे हैं। जबकि शिक्षक सीट पर मुख्य टक्कर भाजपा के श्रीचंद शर्मा और सपा के नितिन कुमार तोमर के बीच देखने को मिल रही है।0
0
Report
Advertisement
Faridabad में Kashmiri Pandit activist Rakesh Handoo गिरफ्तार; JK कर्मचारियों को धमकी के आरोप
Srinagar, Uttarakhand:Kashmiri Pandit activist Rakesh Handoo has been arrested in Faridabad, Haryana, over his alleged involvement in the circulation of purported militant threat messages targeting Kashmiri Pandit employees in Jammu and Kashmir. Handoo has been booked under the Unlawful Activities (Prevention) Act (UAPA) and stringent cyber-related provisions. Police have reportedly gathered substantial clues regarding his alleged involvement. In August, panic gripped Kashmiri Pandit employees after purported threat letters containing the names and contact details of some employees were circulated. Amid security concerns, hundreds of employees appointed under the Prime Minister’s special employment package were reportedly placed on administrative leave and asked to stay away from their duties for nearly three weeks. Around 6,000 Kashmiri Pandits have been provided government jobs under the special employment package launched in 2010 to facilitate their return and rehabilitation. The development comes against the backdrop of targeted attacks in 2022, when the killings of Kashmiri Pandits triggered prolonged protests by package employees seeking relocation to Jammu. The allegations against the arrested activist remain subject to investigation and judicial proceedings.0
0
Report
पटना के मतगणना केंद्र पर कमिश्नर ने नियमों के अनुसार प्रक्रिया सुचारू बताई
Patna, Bihar:पटना के कमिश्नर राजेश कुमार बांकीपुर गर्ल्स हाई स्कूल स्थित मतगणना केंद्र पहुंचे. कहा सुचारू रूप से चुनाव आयोग के गाइडलाइन के अनुसार मतगणना चल रही है, कुछ उम्मीदवारों की सीसीटीवी कैमरा को लेकर जो आपत्ति थी उसे उन्हें नियम बता दिया गया है, सब ठीक है. पटना कमिश्नर से खास बातचीत जी मीडिया संवाददाता ने.0
0
Report
सीकर जीणमाता मेला के लापता युवक का शव 7-8 दिन बाद मिला
Sikar, Rajasthan:Sikar युवक का शव मिला सीकर में जीणमाता मेले के दौरान लापता हुए युवक का शव 7-8 दिन बाद हर्ष की पहाड़ी में मिला। युवक का शव सड़ना शुरू हो चुका था। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। जीणमाता थाना SHO राकेश कुमार मीणा ने बताया कि 11 से 19 अक्टूबर के दौरान मेला आयोजित हुआ। 18 से 19 अक्टूबर के बीच जोधपुर से आए भक्तों के ग्रुप का एक मेंबर दिनेश लापता हो गया। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस थाने पर भी दी थी। जिन्होंने बताया कि युवक ने ब्लैक कलर की जींस पहनी है और हाथ पर नाम का टैटू है। इसके बाद लगातार तलाश जारी थी। इसी बीच सूचना मिली कि हर्ष की पहाड़ी में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां देखा तो वही ब्लैक जींस और हाथ में नाम का टैटू मिला। जब परिजनों से पूछा गया तो उन्होंने दिनेश का शव होना बताया। मृतक का नाम दिनेश भील निवासी वार्ड नंबर 12 भील बस्ती भेरा भाकर,सूरसागर जोधपुर था। जो मेले के दौरान अपने ग्रुप के साथ यहां आया था। आरोपी बर्तन धोने का काम करता था। पुलिस के अनुसार आरोपी शराब पीने का आदी था। मेले के दौरान यह लापता हुआ था। इसके पास मोबाइल भी नहीं था। हर्ष की पहाड़ी में इसकी बॉडी भी सड़ना शुरू हो चुकी थी।0
0
Report
Advertisement
ऋतिक भूख हड़ताल पर दूसरे दिन, प्रशासन से छात्रों की जद्दोजहद
Noida, Uttar Pradesh:ऋतिक ने बताया कि वे भूख हड़ताल पर हैं, जिसका आज दूसरा दिन है। उन्होंने अपनी दिनचर्या भी बताई और कहा कि कितनी मुश्किलें हो रही हैं। बाथरूम में पानी बंद कर दिया गया है, कैंटीन बंद है और बाहर से पानी व खाना अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। कुल 5 छात्र भूख हड़ताल पर हैं। अनीश ने सवाल उठाए कि आखिर प्रशासन छात्रों के साथ किस तरह का बर्ताव कर रहा हैं।0
0
Report
उत्तराखंड विधानसभा के तृतीय सत्र का सीधा प्रसारण; पूर्व मुख्यमंत्री खंडूढ़ी को श्रद्धांजलि
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखण्ड विधानसभा के पंचम विधानसभा वर्ष 2026 के तृतीय सत्र की कार्यवाही का सीधा प्रसारण। सीएम पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूढ़ी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं0
0
Report
भोपाल में कटारा हिल्स थाना प्रभारी समेत दो थानेदार सस्पेंड
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राजधानी भोपाल में एक और थाना प्रभारी सस्पेंड कटारा हिल्स थाना प्रभारी पर गिरी गाज थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील दुबे सस्पेंड कटारा हिल्स क्षेत्र में देर रात पकड़े गए जुए के बाद कार्रवाई इससे पहले कोतवाली, बजरिया थाना प्रभारी पर हो चुकी है कार्रवाई0
0
Report
Advertisement
