icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
206122
Dipanshu SavranDipanshu SavranFollow20 Dec 2024, 02:14 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बहरोड़ सभापति चुनाव: निर्दलीयों के वापस लेने से भाजपा- कांग्रेस की एकजुटता दिखी

AYAmit YadavJust now
Jaipur, Rajasthan:बहरोड़ (कोटपूतली-बहरोड़) नगर परिषद सभापति चुनाव को लेकर दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन वापस लेने के बाद अब चुनाव मैदान में दो प्रत्याशी रह गए हैं. भाजपा की ओर से कमल यादव और कांग्रेस की ओर से नवीन कुमार यादव चुनाव मैदान में हैं. सभापति पद के लिए मतदान 21 सितंबर को होगा. बहरोड़ नगर परिषद में कुल 55 वार्ड हैं. सभापति चुनाव में बहुमत के लिए 28 पार्षदों का समर्थन जरूरी है. परिषद में भाजपा के 20, कांग्रेस के 6 और 29 निर्दलीय पार्षद चुने गए हैं. दरअसल, सभापति पद के लिए कुल पांच नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे. भाजपा की ओर से कमल यादव, सरोज और निधी ने नामांकन दाखिल किया था, जबकि कांग्रेस से नवीन कुमार यादव और निर्दलीय प्रत्याशी वीरेंद्र यादव ने नामांकन भरा था. नामांकन पत्रों की जांच के दौरान सरोज का नामांकन चुनाव चिह्न नहीं मिलने के कारण खारिज कर दिया गया. वहीं, निधी का नामांकन तकनीकी समस्या के चलते निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दर्ज हो गया. इसके बाद चार प्रत्याशी के नामांकन स्वीकार किए गए थे. शुक्रवार को सुबह करीब 12:15 बजे भाजपा नेता मोहित यादव के नेतृत्व में दोनों निर्दलीय प्रत्याशी रिटर्निंग ऑफिसर पंकज बडगुजर के समक्ष पहुंचे और अपने नामांकन वापस ले लिए. मोहित यादव ने बताया कि दोनों निर्दलीय प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी कमल यादव के समर्थन में नामांकन वापस लिया है. उन्होंने कहा कि भाजपा एकजुट है. इस दौरान शिवचरन, कपिल वैद्य, बस्ती राम यादव, पार्षद संजय मीर, पंकज यादव, रामनरेश यादव, देवेंद्र यादव, ओम् यादव, निधि यादव, सहित अन्य लोग मौजूद रहे.
0
0
Report

राजू बाबा तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत, गांव में मातम

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के मातगुवां थाना क्षेत्र रनगुवा गांव में दर्दनाक हादसे में दो युवकों की जान चली गई. घटना उस समय हुई जब राजू बाबा के तालाब में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई. तैरने की रेस के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए थे. घटना आज की है. रनगुवा गांव निवासी 23 वर्षीय किशन बंसल और 12 वर्षीय भरमजीत बंसल अपने दोस्तों के साथ राजू बाबा के तालाब में नहाने गए थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों के बीच तैरने की रेस लगी थी. रेस के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. दोस्तों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला. परिजनों ने दोनों को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.
0
0
Report
Advertisement

रायपुर: नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

Begun, Rajasthan:रायपुर में नशे के सौदागरों के खिलाफ सरस्वती नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.. पुलिस ने कोटा के वाटिका नगर रोड के पास तीन आरोपियों को प्रतिबंधित नशीली टैबलेट और सिरप के साथ गिरफ्तार किया है.. आरोपियों के कब्जे से 900 नग निट्रोसन टैबलेट, 77 शीशी ऑनरेक्स सिरप, 4 हजार 200 रुपये नगद और घटना में इस्तेमाल बुलेट वाहन जब्त किया गया है.. जब्त सामान और वाहन की कुल कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है.. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय आर्यन खान उर्फ रूशान खान, 19 वर्षीय सलमान खान और 40 वर्षीय शेख युसुफ के रूप में हुई है.. पुलिस के मुताबिक तीनों ग्राहक की तलाश में थे, इसी दौरान घेराबंदी कर पकड़ा गया.. मामले में नारकोटिक एक्ट की धारा 21(सी), 22(ग) और 29 के तहत अपराध दर्ज किया गया है.. पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर सप्लायर और पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है..
0
0
Report

पटना: मंत्री ने तीन राजस्व अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की

Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल ने तीन पदाधिकारी ऊपर कार्रवाई की है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 3 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। रविकांत कुमार, अंचल अधिकारी, चांदन बांका, ₹20000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुए थे। गिरफ्तारी की तिथि से निलंबित किया गया। रामउदगार चौपाल, राजस्व अधिकारी, नरपतगंज अररिया गलत एवं भ्रामक प्रतिवेदन के आधार पर और स्वीकृत किए थे जिसको लेकर मंत्री ने सचयी प्रभाव के बिना दो वेतन वृद्धि पर रोक लगाई गई है। जयशंकर प्रसाद तत्कालीन राजस्व कर्मचारी धोरैया, बांका , संप्रति सेवानिवृत्ति अंचल अधिकारी लहलादपुर, सारण ने पारित आदेश की ओरहेला कर विक्रेता के नाम से जमाबंदी का नहीं रहने के बावजूद नामतरण हेतु अनुशंसा करना किया हां जिसके वजह से मंत्री ने 15% पेंशन कटौती 5 वर्षों के लिए करने का आदेश दिया है।
0
0
Report
Advertisement

दुमका विश्वविद्यालय के छात्र भूख हड़ताल: परीक्षा नियंत्रक हटाने की मांग तेज

Dumka, Jharkhand:दुमका के सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के मुख्य गेट के सामने छात्रहित में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दो छात्र नेता भूख हड़ताल पर चार दिनों से बैठे हैं. वहीं अन्य सैकड़ों छात्र समर्थन में लगातार धरना दे रहे हैं लेकिन सिदो कान्हू विश्वविद्यालय प्रबंधन अब तक किसी प्रकार के वार्ता के लिए नहीं पहुंची है. भूख हड़ताल पर होने के कारण दोनों छात्र नेताओं की स्थिति थोड़ा गंभीर होने के कारण मेडिकल टीम ने दोनों छात्र नेताओं की स्वास्थ्य जाँच किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, दुमका द्वारा सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में छात्रों की विभिन्न समस्याओं एवं परीक्षा विभाग की अनियमितताओं को लेकर चौथे दिन भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेताओं ने कहा कि विद्यार्थी परिषद् हमेशा छात्रों की आवाज बनकर उनके अधिकारों और भविष्य की लड़ाई लड़ती रही है. इसी क्रम में इस बार भी परिषद छात्रहित में आंदोलनरत है. विश्वविद्यालय के प्रभारी परीक्षा नियंत्रक को हटाने तथा छात्रों की मांगों का समाधान होने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी. यदि विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द सभी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेता है, तो आगे विश्वविद्यालय परिसर में तालाबंदी जैसे आंदोलनात्मक कार्यक्रम का आह्वान किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर इस आंदोलन को पूरे संथाल परगना के छात्रों तक ले जाया जाएगा. आंदोलन के कारण उत्पन्न होने वाली स्थिति की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। ए बि वी पी ने विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सभी मांगों पर तत्काल कार्रवाई करने तथा NCCF से संबंधित मामले की निष्पक्ष जांच कर दोष पाए जाने पर उचित कार्रवाई एवं आवश्यकतानुसार ब्लैकलिस्ट करने की मांग की। वही डॉक्टर की टीम ने दोनों छात्र नेताओं की स्वास्थ्य जाँच किया तो ब्लड प्रेशर गिरता हुआ बताया और स्वास्थ्य दृष्टिकोण से जल्द मांगों पर विचार करने की बात डॉक्टर द्वारा किया गया।
0
0
Report
Advertisement

अमरौहा में मानकजुड़ी गांव में युवक की मौत: फांसी लगाकर खुदकुशी की आशंका, पुलिस जांच जारी

Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव मानकजुड़ी में घर के कमरे के अंदर अनेश पुत्र हुकम सिंह का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि अनेश नशा करने का आदी था और गुरुवार से घर से बाहर नहीं निकला था। घर से बदबू आने पर परिजनों और आसपास के लोगों को शक हुआ। कमरे में जाकर देखा गया तो अनेश का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मानकजुड़ी गांव में हुई इस घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है
0
0
Report

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement

घाट कुसुम्भा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग तेज, महिलाओं का प्रदर्शन

Sheikhpura, Bihar:बाढ़ की विभीषिका झेल रहे टाल क्षेत्र के लोगों के सब्र का बांध टूट गया और बड़ी संख्या में महिलाएं अपनी हक की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है। शेखपुरा जिले के घाट कुसुंभा प्रखंड में बहने वाली हरुहर नदी के बढ़ते जलस्तर से जान माल के नुकसान के बाद भी राज्य सरकार प्रखंड को जल जमाव की श्रेणी में रखे हैं ऐसे में पीड़ित परिवारों को सरकार द्वारा मिलने वाले योजनाओं का लाभ नहीं मिलता है। ऐसे में महिलाओं ने घाट कुसुंभा प्रखंड को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित किए जाने की मांग को लेकर प्रखंड सह अंचल मुख्यालय का घेराव किया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने हाथ में झाड़ू लेकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंची और कार्यालय में तालाबंदी कर विरोध जताया। पिछले चार दिनों से बाढ़ क्षेत्र घोषित किए जाने की मांग को लेकर आमरण अनशन स्थल पर वीडियो, सीओ और आरो को जबरन बैठाया गया है। महिलाओं के प्रदर्शन को देखते हुए एसडीएम और एसडीपीओ घाट कुम्भा आमरण अनशन स्थल पर पहुंचे लोगों को समझाने बुझाने में जुटे हैं। हालांकि अनशनकारी के समर्थन समर्थक अधिकारियों के स्तर से राज्य सरकार को स्थिति को अवगत कराने के साथ क्षेत्र को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित किए जाने की मांग पर अड़े हैं। सुरक्षा को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस वालों को लगाया गया है। वहीं एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के समक्ष परेशानी है, जिसे लेकर जिला प्रशासन और सरकार लगातार मदद की दिशा में काम कर रही है। जबकि उनके मांग को लेकर जिला प्रशासन देख रही है और उनके मांग को लेकर सरकार को पत्र भेजने की मांग किया है। वहीं एसडीएम प्रियंका कुमारी ने कहा कि डीएम के स्तर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित किए जाने को लेकर जो मानक है उनके तहत पत्र राज्य सरकार और आपदा विभाग को भेजा गया है। राज्य सरकार से पत्र के आलोक में आदेश के तहत करवाई की बात कही है। जो भी बीडीओ सीओ को बंदी बना कानून को अपने हाथ में लिया है, उनकी पहचान कर करवाई की बात जरूर कही है।
0
0
Report

पुंछ के आंगनवाड़ी वर्कर्स मानदेय बढ़ाने की मांग पर विरोध; 24 सितम्बर तक संभावित हड़ताल

Chikri Ban, पुंछ में आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मासिक मानदेय 5 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये करने की मांग की है। पुंछ के कृष्णा चंदर पार्क में मंडी पुंछ की आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स की ओर से एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और सरकार के सामने अपनी मांगें रखीं। प्रदर्शन कर रही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे लंबे समय से पूरी जिम्मेदारी और मेहनत के साथ अपनी सेवाएं दे रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें मात्र 5 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा महंगाई के दौर में 5 हजार रुपये में घरेलू खर्च चलाना बेहद मुश्किल है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार से उनका मासिक मानदेय बढ़ाकर 20 हजार रुपये करने की मांग की। कार्यकर्ताओं के मुताबिक, वे बच्चों और महिलाओं से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियां जमीनी स्तर पर निभाती हैं और सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती हैं। प्रदर्शन के दौरान आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर 24 सितंबर तक उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक फैसला नहीं लिया गया, तो इसके बाद वे काम छोड़ हड़ताल करने के लिए मजबूर होंगी। उन्होंने सरकार और संबंधित विभाग से अपील की कि हड़ताल की स्थिति पैदा होने से पहले उनके साथ बातचीत की जाए और मानदेय बढ़ाने सहित उनकी अन्य मांगों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top