206122
औरैया पुलिस को बड़ी सफलता, पूर्व चोरी की घटना का खुलासा
Auraiya, Uttar Pradesh:सदर औरैया कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पूर्व में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से जेवरात, दो मोटरसाइकिल और एक कार बरामद हुई है। फफूंद रोड स्थित ताला पड़े मकान में इन चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोर पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। क्षेत्राधिकारी सदर महेंद्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में सदर कोतवाली पुलिस ने इस घटना का खुलासा किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भोजपुर में नहर में डूबे किसान रमेश कुमार सिंह की मौत, मामला दर्ज
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में सिंचाई करने जा रहे एक शख्स की नहर में डूबने से मौत हो गई है। मामला गड़हनी थाना क्षेत्र के नहसी गांव का है, जहां 45 वर्षीय रमेश कुमार सिंह आज अपने घर से खेत में सिंचाई के लिए नहर से पानी ले रहे थे। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से रमेश सिंह नहर में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर लोग उन्हें स्थानीय अस्पताल लेकर गए, मगर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयान पर एक मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। मृतक का पोस्टमॉर्टम आर के सदर अस्पताल में करवाया गया है।0
0
Report
हिमाचल की पहली महिला सेब ऑक्शनर अक्षिता शर्मा ने इतिहास रचा
Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश की सेब मंडियों में अब महिलाओं की आवाज भी सुनाई दे रही है। रोहड़ू की रहने वाली अक्षिता शर्मा ने सेब नीलामीकर्ता यानी ऑक्शनर के तौर पर नई पहचान बनाई है। अक्षिता के हिमाचल प्रदेश की पहली महिला सेब ऑक्शनर होने का दावा किया जा रहा है। सेब उत्पादक परिवार से ताल्लुक रखने वाली अक्षिता ने बचपन से ही बागवानों की मेहनत और उनकी चुनौतियों को करीब से देखा। यही वजह रही कि उन्होंने कृषि और बागवानी को अपने करियर का हिस्सा बनाया। उन्होंने गुरुकुल स्कूल से स्कूली शिक्षा हासिल करने के बाद पालमपुर स्थित चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय से बीएससी एग्रीकल्चर और बेंगलुरु से एमबीए किया। अपने पहले ऑक्शन के अनुभव को याद करते हुए अक्षिता ने बताया कि शुरुआत में वह काफी घबराई हुई थीं और मन में कई सवाल थे। लेकिन जैसे ही नीलामी शुरू हुई, उनका आत्मविश्वास बढ़ता गया और घबराहट दूर हो गई। उनके मुताबिक, इस अनुभव ने उन्हें सिखाया कि खुद पर विश्वास और सीखने की इच्छा हो तो कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं है। अक्षिता ने सेब उत्पादकों से डिजिटल और पारदर्शी मंडी व्यवस्था को समझने और नई तकनीक को अपनाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने युवाओं, खासकर युवतियों से कृषि और बागवानी क्षेत्र में आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोई भी काम सिर्फ पुरुषों या महिलाओं तक सीमित नहीं होना चाहिए। अगर जुनून और आत्मविश्वास हो तो सामाजिक रूढ़ियों की परवाह किए बिना आगे बढ़ना चाहिए।0
0
Report
हमीरपुर के भोटा में चिट्टा तस्करी मामला: खरड़ से बलविंद्र गिरफ्तार, नेटवर्क की तलाश जारी
Chanwal, Himachal Pradesh:जिला हमीरपुर के भोटा में 25 जुलाई को सामने आए चिट्टा तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए सदर थाना पुलिस ने चिट्टा सप्लाई करने वाले आरोपी बलविंद्र को खरड़ (मोहाली) से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है और मामले में आगे की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार, 25 जुलाई को पुलिस थाना हमीरपुर के तहत भोटा क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पीएचसी भोटा के समीप गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर खड़ी एक टैक्सी की तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान वाहन से 5.40 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने मौके से दो युवकों विकास कुमार निवासी बरोटी और निखिल निवासी सौर को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था。 पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से की गई पूछताछ में अहम खुलासे हुए। पूछताछ में सामने आया कि बरामद चिट्टा मोहाली-चंडीगढ़ क्षेत्र से लाया गया था। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और जांच के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी बलविंद्र को खरड़ से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। जांच एजेंसीज आरोपियों के संपर्कों, मोबाइल रिकॉर्ड और नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही हैं ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सके。 वहीं एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि भोटा में 25 जुलाई को दर्ज किए गए चिट्टा तस्करी मामले में सदर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान यह सामने आया था कि नशा मोहाली-चंडीगढ़ क्षेत्र से खरीदा गया था। इसी आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लोकल सप्लायर बलविंद्र को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि इस नेटवर्क से जुड़े सभी लोगों की पहचान की जा रही है और जो भी व्यक्ति इस तस्करी में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।0
0
Report
Advertisement
आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर सुरक्षा कड़ी, केजरीवाल ने पीएम आवास मार्च ऐलान
New Delhi, Delhi:वाक्थ्रू _ आम आदमी पार्टी मुख्यालय प्रधानमंत्री आवास मार्च से पहले आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई E20 पेट्रोल के मुद्दे पर देशभर से मिली जन-पिटिशन को प्रधानमंत्री तक पहुंचाने के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज प्रधानमंत्री आवास तक मार्च का ऐलान किया है। मार्च से पहले अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय में एकत्रित होंगे। इसे देखते हुए आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है0
0
Report
आंध्र प्रदेश सीमा के पास हाथी हमले में farmer की मौत, क्षेत्र में दहशत
Hyderabad, Telangana:Andhra Pradesh: A farmer was killed in a wild elephant attack near Chinnamattarlapalli in Krishnagiri district of Tamil Nadu, close to the Andhra Pradesh border. A dairy cow also died in the incident. According to officials, a herd of elephants attacked the farmer while Tamil Nadu Forest Department personnel were driving the animals towards the Kuppam forest area. Meanwhile, an APSRTC driver, Viswanath, said the elephant herd had wandered nearly 40 kilometres through the region before reaching the Kuppam bus stand, triggering panic among local residents. Forest officials are monitoring the movement of the herd and taking measures to prevent further incidents.0
0
Report
इटावा में आरपीएफ ने रेलवे OFC केबल काटने वाले पूर्व कांट्रैक्टर कर्मी को गिरफ्तार किया
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा आरपीएफ पुलिस ने रेलवे की OFC केबल काटने वाले पूर्व कांट्रैक्टर कर्मी सूर्य कुमार को गिरफ्तार किया. थाना सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाले सूर्य कुमार रेलवे टेलीकॉम विभाग में करीब 10 वर्षों से AMC कांट्रैक्टर के अधीन OFC जॉइंटर्स का काम कर रहा था और वर्तमान में एमएस कांट्रैक्टर लखनऊ के अंतर्गत कार्यरत था. पिछले 6 माह से कंपनी ने उसके खाते में 42 हजार रूके हुए बकाये का भुगतान नहीं किया था, जिसे लेकर उसने बदला लेने की नीयत से इकदिल और डीपीएस स्कूल के पास रेलवे टेलीकॉम केबल काट दी. आस पास लगे CCTV कैमरों की मदद से आरपीएफ ने उसकी पहचान कर गिरफ्तारी की; मेडिकल परीक्षण के बाद कोर्ट में पेश किया गया और जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
पश्चिमी यूपी के कांवड़ मार्ग: सुरक्षा-स्वच्छता से यात्रा, हेलीकॉप्टर पुष्पवर्षा से स्वागत
Noida, Uttar Pradesh:पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कांवड़ मार्ग इस समय "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष से गूंज रहे हैं। कांवड़ मार्गों की मरम्मत और साफ-सफाई कर उन्हें बेहतर बनाया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। रास्ते में जगह-जगह विश्राम शिविर स्थापित किए गए हैं, जहां कांवड़ियों के ठहरने, भोजन, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिहाज से भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पूरे कांवड़ मार्ग पर पुलिस बल, पीएसी और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात हैं, जबकि यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। सरकार का उद्देश्य है कि श्रद्धालु पूरी आस्था, सुरक्षा और सुविधा के साथ अपनी कांवड़ यात्रा संपन्न करें। इसी क्रम में 9 और 10 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सात जिलों में हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत भी किया जाएगा, जिससे शिवभक्तों की यात्रा और अधिक श्रद्धामय और यादगार बनेगी।0
0
Report
कोटा के शिवधाम के पास कचरा पॉइंट से आक्रोश, स्कूल परिवार परेशान
Kota, Rajasthan:कोटा: 525 शिवलिंग शिवधाम के पास कचरा पॉइंट बना आफत, स्कूली बच्चों और श्रद्धालुओं में आक्रोश कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर... 525 शिवलिंग वाले प्रसिद्ध शिवधाम और पास ही स्थित एक स्कूल के पास बने कचरा पॉइंट ने आम जनता, श्रद्धालुओं और स्कूली बच्चों का जीना दूभर कर दिया है। नगर निगम द्वारा संचालित इस कचरा पॉइंट की भयंकर बदबू और चारों तरफ फैलती गंदगी से इलाके में बीमारियां और संक्रमण फैलने का गंभीर खतरा बना हुआ है। कचरा पॉइंट हटाने की मांग को लेकर स्कूली छात्र-छात्राएं कई बार सड़कों पर उतरकर अपना विरोध और आक्रोश भी दर्ज करा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासनिक बेरुखी के चलते समस्या का कोई स्थाई समाधान नहीं निकल सका है। उद्योग नगर थाना क्षेत्र, कोटा (रिहायशी व धार्मिक क्षेत्र)। प्रमुख समस्या: 525 शिवलिंग शिवधाम व स्कूल के ठीक सामने भयंकर दुर्गंध और गंदगी के कारण स्कूली बच्चों में संक्रमण और बीमारियां फैलने का डर। कचरा पॉइंट की दीवार टूटने से मुख्य सड़क पर कचरा फैल रहा है, फिर भी नगर निगम की ओर से कोई पक्का समाधान नहीं कचरा पॉइंट को स्थानांतरित करने के लिए कई बार छात्राओं व छात्रों का विरोध प्रदर्शन। कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में स्थित 525 शिवलिंग शिवधाम एक प्रमुख आस्था का केंद्र है, लेकिन इसके ठीक पास बना नगर निगम का कचरा पॉइंट स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं के लिए गले की फांस बन चुका है। रिहायशी इलाके और स्कूल के ठीक सामने कचरा पॉइंट होने के कारण यहाँ से गुजरने वाले आम लोगों और पढ़ाई करने वाले बच्चों का सांस लेना भी दूभर हो गया है。 कचरा पॉइंट की दीवारें क्षतिग्रस्त होने के कारण सारा कचरा सड़कों पर आ जाता है, जिससे मक्खी-मच्छरों और बदबू का प्रकोप बढ़ गया है। स्कूली छात्र-छात्राओं ने इस गंभीर समस्या से राहत पाने और कचरा पॉइंट को किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट करने के लिए कई बार प्रदर्शन किए और प्रशासन को चेताया, लेकिन नगर निगम के अधिकारी इस मामले में पूरी तरह आंखें मूंदे बैठे हैं। यदि समय रहते कचरा पॉइंट को यहाँ से नहीं हटाया गया, तो इलाके में महामारी फैलने की आशंका जताई जा रही है।0
0
Report
भिवाड़ी में कचरे के ढेर से नवजात बालिका मिलने से सनसनी
Bagheri Kalan, Rajasthan:भिवाड़ी में एक बार फिर ममता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। कचरे के ढेर में एक नवजात बालिका को स्कूल बैग में डालकर मरने के लिए छोड़ दिया गया। गनीमत रही कि समय रहते एक व्यक्ति की नजर बैग पर पड़ गई और नवजात की जान बच गई। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति ड्यूटी पर जा रहा था, इसी दौरान कचरे के ढेर में पड़े स्कूल बैग से उसे हलचल महसूस हुई, शक होने पर उसने बैग खोला तो अंदर नवजात बच्ची रोती बिलखती मिली, उस व्यक्ति ने बिना देरी किए बच्ची को बैग से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बच्ची को तत्काल भिवाड़ी जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची की जांच कर उसकी देखभाल शुरू की। जिला अस्पताल के इंचार्ज डॉ. सागर अरोड़ा ने बताया कि बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है और देखने से वह नवजात प्रतीत हो रही है। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। पुलिस अब ये पता लगाने में जुटी है कि आखिर नवजात बच्ची को किसन कचरे के ढेर में छोड़ा। वही इस घटना के बाद एक बार फिर ममता को शर्मशार करने की इस वारदात से भिवाड़ी शर्मशार हो गया.0
0
Report
Advertisement
बागपत के मुकारी गांव में दबंगों ने घर में घुसकर परिवार पर हमला
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के मुकारी गांव में मामूली विवाद के चलते दबंगो ने घर में घुसकर लाठी डंडो से परिवार पर हमला कर दिया। जिसमें दो बहन और एक भाई घायल हो गए; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ितों ने घटना की तहरीर थाना में दी है। पुलिस मामला की जाँच में जुटी है। दरअसल मामला बालेनी थाना क्षेत्र के मुकारी गांव का है जहां मामूली कहासूनी के बाद दबंग लोग लाठी-डंडे लेकर नरेंद्र के घर में घुस गए। आरोप है कि दबंगो ने नरेंद्र के परिवार के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। परिवार ने विरोध किया तो दबंगो ने लाठी डंडे से उनके ऊपर हमला बोलकर उन्हें घायल कर दिया। पड़ोसियों के आ जाने पर दबंग लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। हमले में नरेंद्र की दो बेटी पारुल और प्रिया और बेटा नितिन घायल हो गए।पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने पर दी है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
एक शॉट अपलोड करना रह गया था; वजह जानें
Jobat, Madhya Pradesh:ek shot upload karna rah gaya tha0
0
Report
DMK MP TR Baalu Udhayanidhi Stalin के बयान पर तमिलनाडु सरकार के खिलाफ DMK प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:T R BAALU (DMK MP) ON UDHAYANIDHI STALIN REMARK ON TRISHA/ CAUVERY WATER DISPUTE/ DMK PROTEST AGAINST TAMIL NADU GOVERNMENT0
0
Report
Advertisement
नीमकाथाना में झमाझम बारिश से जलभराव, किसानों को राहत
Sikar, Rajasthan:नीमकाथाना, सीकर जिले में मौसम का मिजाज बदला है। सुबह से झमाझम बारिश जारी है जिससे गर्मी और उमस से राहत मिली, लेकिन शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। कई सड़के दरिया बन गईं और निचले इलाकों में पानी भरने से घरों में पानी घुस गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित है। बारिश के चलते प्रमुख मार्गों पर जलभराव के कारण आवागमन में दिक्कतें हैं। कुछ कॉलोनियों और घरों में भी पानी घुस गया है। बाजारों में भी लोगों की आवाजाही कम रही। किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद है क्योंकि खरीफ फसल के लिए राहत है। प्रशासन से पानी निकासी व्यवस्था बेहतर बनाने की मांग की जा रही है ताकि बार-बार जलभराव से स्थाई समाधान मिले।0
0
Report
किशनगढ़ के सुखसागर में स्वच्छ भारत अभियान के तहत व्यापक सफाई-श्रमदान
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ में स्वच्छ भारत–स्वस्थ भारत अभियान के तहत पुराना शहर स्थित सुखसागर क्षेत्र में व्यापक श्रमदान एवं सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुभाष चौधरी ने स्वयं झाड़ू उठाकर श्रमदान किया और पार्क परिसर में फैली गंदगी, कचरे व खरपतवर को हटाने में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने पूरे परिसर की साफ-सफाई कर उसे व्यवस्थित स्वरूप दिया। इस अवसर पर आयुक्त जनार्दन शर्मा, नगर परिषद कर्मचारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक श्रमदान किया। उपस्थित लोगों ने अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने और सिंगल यूज़ प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने का संदेश दिया। आयोजकों ने बताया कि शहर के अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे अभियान चलाकर स्वच्छ भारत अभियान को जन-जन का आंदोलन बनाया जाएगा।0
0
Report
गरड़दा बांध हत्याकांड पर परिजनों का धरना, नौकरी व मुआवजे की मांग
Noida, Uttar Pradesh:नमाना थाना क्षेत्र के गरड़दा बांध पर मोहनलाल मेघवाल हत्याकांड को लेकर मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया। मृतक के परिजनों ने जिला कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट के बाहर धरना शुरू कर दिया और शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। प्रदर्शनकारी मृतक आश्रित को संविदा पर नौकरी और उचित मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे। सूचना मिलते ही तालेड़ा पुलिस उपाधीक्षक राजेश टेलर मौके पर पहुंचे और परिजनों से समझाइश कर वार्ता की। धरना स्थल पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। मौके पर नमाना थाना अधिकारी नवल किशोर शर्मा, सदर थाना अधिकारी भंवर सिंह, सिटी कोतवाली थाना अधिकारी रमेश आर्य सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन और परिजनों के बीच मांगों को लेकर वार्ता जारी है। उल्लेखनीय है कि मृतक मोहनलाल मेघवाल गरड़दा बांध पर मछली ठेकेदार के यहां कार्यरत था, जहां उसकी हत्या कर दी गई थी।0
0
Report
Advertisement
