206122
Auraiya - लाखो रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया,अयाना थाना पुलिस व साइबर टीम ने सोमवार को चार शातिरों को भौंतापुर मोड के पास से गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने पूछताछ में शातिरों ने कुबूल किया कि कम पढ़े लिखे लोगों को झांसे में लेकर सिम कार्ड व बैंक खातों के कागजात लेने के बाद साइब ठगी करते थे,आरोपियों ने अब तक 31 लोगों से 32.78 लाख की साइबर ठगी की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
10 लाख से ज्यादा आय वालों को LPG सब्सिडी से बाहर, डेटा क्लीनअप शुरू
Jaipur, Rajasthan:एंकर-सालों से बंद पड़ी एलपीजी सब्सिडी अब फिर चर्चा में है…लेकिन इस बार वजह राहत नहीं, बल्कि सख्ती है। तेल कंपनियों ने अब हाई इनकम ग्रुप वाले गैस उपभोक्ताओं की स्क्रीनिंग शुरू कर दी है। जिन परिवारों की सालाना आय 10 लाख रुपए से ज्यादा है…उन्हें सब्सिडी के दायरे से बाहर करने की तैयारी चल रही है। आयकर और आधार डेटा से रिकॉर्ड का मिलान किया जा रहा है और हजारों उपभोक्ताओं को मोबाइल पर मैसेज भेजकर सात दिन में जवाब मांगा गया है। इतना ही नहीं मृत लोगों के नाम पर चल रहे गैस कनेक्शनों पर भी अब कैंची चलने वाली है। गैस सिलेंडर पर मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी भले ही आम उपभोक्ताओं के लिए वर्षों से लगभग बंद पड़ी हो, लेकिन जमीनी स्तर पर अब बड़ा डेटा क्लीनअप अभियान शुरू हो चुका है। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तेल कंपनियां अब ऐसे उपभोक्ताओं की पहचान कर रही हैं जिनकी सालाना पारिवारिक आय 10 लाख रुपए से ज्यादा है। इसके लिए आधार, पैन और आयकर रिकॉर्ड का मिलान किया जा रहा है…और जिन उपभोक्ताओं का डेटा हाई इनकम कैटेगरी में जा रहा है…उन्हें सीधे मोबाइल पर मैसेज भेजे जा रहे हैं। मैसेज में साफ लिखा है कि अगर परिवार की वार्षिक आय तय सीमा से ज्यादा है तो वे एलपीजी सब्सिडी के पात्र नहीं हैं। दिलचस्प बात ये है कि सामान्य घरेलू उपभोक्ताओं को पिछले कई सालों से सब्सिडी मिल ही नहीं रही…सिर्फ उज्ज्वला, बीपीएल और खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़े परिवारों को ही राहत मिल रही है। इसके बावजूद अब कंपनियां रिकॉर्ड अपडेट करने और पात्रता की दोबारा जांच में जुट गई हैं। उपभोक्ताओं को सात दिन का समय दिया गया है। अगर किसी को आय संबंधी जानकारी पर आपत्ति है तो वे पोर्टल, मोबाइल एप या टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। तय समय में जवाब नहीं देने पर संबंधित उपभोक्ता को सब्सिडी के लिए अपात्र मान लिया जाएगा। दरअसल 2015 में बने नियमों के मुताबिक 10 लाख रुपए से ज्यादा सालाना आय वाले परिवार एलपीजी सब्सिडी के हकदार नहीं हैं। पहले यह व्यवस्था सिर्फ स्वघोषणा पर आधारित थी…लेकिन अब कंपनियां सीधे आयकर रिकॉर्ड से सत्यापन कर रही है। यानी गलत जानकारी देकर फायदा लेने वालों पर अब डिजिटल नजर रखी जा रही है। मृत उपभोक्ताओं के नाम पर चल रहे गैस कनेक्शनों की भी पहचान शुरू हो गई है। आधार और सरकारी रिकॉर्ड के जरिए ऐसे कनेक्शन ट्रैक किए जा रहे हैं जिनके धारक अब जीवित नहीं हैं…लेकिन कनेक्शन आज भी सक्रिय हैं। ऐसे मामलों में परिजनों को एसएमएस भेजे जा रहे हैं…30 दिन के भीतर कनेक्शन परिवार के किसी पात्र सदस्य के नाम ट्रांसफर कराएं…वरना कनेक्शन स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा। ऑनलाइन ट्रांसफर सुविधा और डिस्ट्रीब्यूटर स्तर पर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, ताकि फर्जी, निष्क्रिय और डुप्लीकेट कनेक्शन को हटाया जा सके। तेल कंपनियों के अनुसार यह पूरा अभियान मुख्यालय स्तर से चलाया जा रहा है, और कार्रवाई केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक ही होगी। मकसद सिर्फ इतना है कि एलपीजी रिकॉर्ड पूरी तरह अपडेट रहें, फर्जी कनेक्शन हटें और भविष्य में मिलने वाली किसी भी सरकारी राहत का फायदा सिर्फ सही पात्रों तक पहुंचे। बहरहाल, कभी गैस सब्सिडी को आम आदमी की राहत माना जाता था…लेकिन अब सवाल ये है कि जब सामान्य उपभोक्ता को सालों से सब्सिडी मिल ही नहीं रही…तो फिर अचानक आय, आधार और टैक्स रिकॉर्ड की इतनी बड़ी जांच क्यों हो रही है…क्या सरकार भविष्य की किसी नई LPG नीति की तैयारी कर रही है…या फिर डिजिटल डेटा क्लीनअप के नाम पर उपभोक्ताओं की नई प्रोफाइलिंग शुरू हो चुकी है......0
0
Report
शहडोल जिला अस्पताल ICU में छत से पानी टपकना, उपचार प्रभावित; निर्माणकार्य से सवाल
Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल - जिला अस्पताल के ICU वार्ड में लगातार छत से पानी रिसने का मामला सामने आया है। पानी टपकने के कारण गंभीर मरीजों को ICU से अन्य वार्डों में शिफ्ट करना पड़ रहा है, जिससे मरीजों और परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि ICU वार्ड के ठीक ऊपर एक बड़ी पैथोलॉजी लैब का निर्माण कार्य जारी है। निर्माण कार्य के चलते पानी का रिसाव सीधे ICU वार्ड तक पहुंच रहा है। मामले ने अस्पताल निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि ICU निर्माण के समय छत की मजबूती और गुणवत्ता की सही जांच नहीं की गई। अब बारिश और ऊपर चल रहे निर्माण कार्य के कारण वार्ड की स्थिति बिगड़ती जा रही है। जिला अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। मरीजों की सुरक्षा को लेकर बड़ा खतरा बना हुआ है।0
0
Report
नीट रद्द के बाद लखनऊ में छात्र आक्रोश, निष्पक्ष जांच की मांग
Lucknow, Uttar Pradesh:नीट परीक्षा रद्द होने के बाद लखनऊ में कोचिंग संस्थानों में नीट की परीक्षा दे चुके छात्रों में जबरदस्त नाराजगी और निराशा है उनका कहना है हमने तो पूरे साल मेहनत करके परीक्षा दी थी इसमें हमारी क्या गलती हम दूसरे शहरों से अपने मां-बाप को मना कर उनका पैसा खर्च कर के पूरी उम्मीद से पढ़ने आते हैं और जब पेपर लीक के बारे में पता चलता है तो पूरा मनोबल गिर जाता है और फिर पढ़ाई में वह मोमेंटम भी नहीं रहता। उम्मीद करते हैं कि जो जांच एजेंसी मामले की जांच कर रही हो पूरी निष्पक्षता से करें और दोषियों को कड़ी सजा हो जिससे देश के लाखों बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। टीटी- परीक्षा दे चुके निराश छात्र0
0
Report
Advertisement
नवादा में ससुराल वालों पर बेटे न होने पर हत्या के आरोप, चौंकाने वाला मामला
Nawada, Bihar:नवादा में ससुराल वालों पर लगा फांसी पर लटकाने का आरोप,बेटा न होने पर महिला की हत्या का आरोप बिहार के नवादा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहाँ बेटा पैदा न होने पर एक महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। यह आरोप मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर लगाया है। मामला पकरीबरामा प्रखंड के पिपरा गांव का है। मृतका की पहचान लगभग 30 वर्षीय गुड़िया कुमारी के रूप में हुई है, जो पंकज मिस्त्री की पत्नी थीं। उनका शव फांसी के फंदे से लटका मिला。 मृतका के भाई मुन्ना कुमार ने आरोप लगाया कि 10 साल पहले उनकी बहन की शादी पंकज मिस्त्री से हुई थी। गुड़िया के तीन बेटियाँ थीं, जिसके कारण ससुराल वाले उसे लगातार प्रताड़ित करते थे। मुन्ना कुमार के अनुसार, ससुराल वाले गुड़िया को बेटा न होने के ताने मारते थे और उसके साथ मारपीट भी करते थे। बेटा पैदा करने के लिए उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। परिवार ने कई बार ससुराल वालों को समझाने की कोशिश की, लेकिन कुछ समय बाद फिर से प्रताड़ना शुरू हो जाती थी। मृतका के भाई ने बताया कि अंततः बेटा न होने पर गुड़िया की पिटाई की गई और फिर उसे फांसी के फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। घटना के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए。 थाना प्रभारी रंजन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिवार के सदस्यों ने पति के खिलाफ लिखित आवेदन देकर हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।0
0
Report
पटना के बुद्धा कॉलोनी में दुकान से 22 लाख रुपये की चोरी
Patna, Bihar:लोकेशन--पटना एंकर--पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित बोरिंग कैनल रोड पर “सोना दो पैसा लो” प्रतिष्ठान में भीषण चोरी की वारदात सामने आई है। शातिर चोरों ने देर रात दुकान का शटर काटकर करीब 7 किलो चांदी और 5 लाख नकद चोरी कर लिया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। प्रतिष्ठान के ऑनर आशीष ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार रात 2:39 बजे दो युवक दुकान के बाहर पहुंचे और शटर काटकर अंदर घुस गए। चोरों ने सबसे पहले बाहर लगे कैमरे को घुमा दिया ताकि उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड न हो सकें। दोनों ने चेहरे पर नकाब पहन रखा था। दुकान के अंदर घुसने के बाद बदमाश तिजोरी ही उठाकर फरार हो गए। ऑनर के मुताबिक तिजोरी में लगभग 7 किलो चांदी और 5 लाख कैश रखा हुआ था। वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार चांदी की कीमत करीब 2.65 लाख प्रति किलो बताई जा रही है। ऐसे में कुल चोरी लगभग 22 लाख रुपये की आंकी जा रही है। घटना के बाद प्रतिष्ठान की ओर से बुद्धा कॉलोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं, ऑनर ने इलाके में पुलिस गश्ती व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह काफी रिहायशी इलाका है और दुकान के ऊपर एसबीआई का कार्यालय भी स्थित है, इसके बावजूद इतनी बड़ी चोरी हो गई। फिलहाल बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुट गई है। आसपास के लिंक रोड और आने-जाने वाले रास्तों पर लगे कैमरों की भी जांच की जा रही है。0
0
Report
कानपुर में नीट परीक्षा रद्द पर छात्रों का गुस्सा, NTA पर जांच की मांग
Kanpur, Uttar Pradesh:नीट एग्जाम रद्द होने को लेकर छात्रों में नाराजगी लगातार नीट एग्जाम के रद्द होने को लेकर छात्रों ने उठाए सवाल छात्र-छात्राओं का एग्जाम मिला पर वही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए NTAके खिलाफ भी जांच होनी चाहिए0
0
Report
Advertisement
भदरवारा में नवविवाहित का वीडियो वायरल, परिवार पर दबाव और जबरन विवाह का आरोप
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के गरौठा थाना क्षेत्र के भदरवारा गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक नवविवाहिता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि माता-पिता ने उसकी मर्जी के खिलाफ एक महीने पहले सामूहिक विवाह में शादी करा दी थी। उसका आरोप है कि उसे जबरन विदा कर ससुराल भेज दिया गया। महिला ने वीडियो में कहा कि वह अपनी मर्जी से ससुराल का घर छोड़कर आ गई है और अब वह उसी युवक के साथ रह रही है जिससे वह पहले से प्यार करती है। परिवार वाले अब उसके बॉयफ्रेंड को लगातार परेशान कर रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। महिला ने कहा कि अगर उसके या उसके प्रेमी के साथ कुछ भी होता है तो इसके जिम्मेदार उसके घर वाले होंगे।0
0
Report
असम में NDA की ऐतिहासिक तीसरी जीत, शपथ ग्रहण समारोह में मोदी-शाह की गरिमा
Noida, Uttar Pradesh:Pushkar Singh Dhami0
0
Report
स्कूली बसों पर सख्ती: कई वाहनों के चालान, सुरक्षा मानकों की जाँच
Jaunpur, Uttar Pradesh:स्कूली वाहनों पर प्रशासन की सख्ती, नियमों की अनदेखी पर कई बसों का चालान जौनपुर। जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न निजी स्कूलों की बसों और वैनों की गहन जांच की गई। अभियान में कई वाहनों में सुरक्षा मानकों की कमी पाए जाने पर अधिकारियों ने चालान की कार्रवाई की। जांच के दौरान अधिकारियों ने बसों में सीसीटीवी कैमरा, फायर एक्सटिंग्विशर, सीट बेल्ट, वाहन फिटनेस, फर्स्ट एड बॉक्स तथा ड्राइवरों के ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की पड़ताल की। कई वाहनों में नियमों का पालन अधूरा मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जिन स्कूल वाहनों में सुरक्षा उपकरण या आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले, उनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। साथ ही स्कूल प्रबंधन को सभी मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। अभियान के दौरान कई स्कूल संचालकों और वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे。0
0
Report
Advertisement
बिल्लियाँ ने हार नहीं मानी: जानिए जीत की कहानी
Noida, Uttar Pradesh:बिल्लियाँ ने हार नहीं मानी0
0
Report
पक्षियों की पिकनिक: पेड़ पर पक्षियों का अनोखा जमावड़ा
Noida, Uttar Pradesh:पक्षियों की पिकनिक0
0
Report
हमीरपुर में बेतवा नदी जलस्तर बढ़ने से सब्जी बारियां डूबीं, किसान मुआवजे की मांग
Chanwal, Himachal Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ हमीरपुर - बेतवा नदी का जलस्तर बढ़ने से सैकड़ों सब्जी की बारियां जलमग्न, मौदहा बांध से पानी छोड़े जाने से बारियों की फसलें डूबी, सैकड़ों किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर लगाई मुआवजे की गुहार, मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा, बारियां डूबने से सब्जी उगाने वाले किसानों को भारी नुकसान, किसान बोले यदि मदद नही मिली तो कैसे पलेगा परिवार, मरम्मत कारणों के चलते मौदहा बांध से छोड़ा जा रहा है नदी में पानी, जिले मुख्यालय सहित बेतवा नदी किनारे लगी बरियों का मामला।0
0
Report
Advertisement
टोंक में DST की बड़ी कार्रवाई: आईपीएल सट्टा गिरोह के 3 गिरफ्तार
Tonk, Rajasthan:टोंक DST टीम का ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर बड़ी कार्रवाई 3 आरोपी गिरफ्तार 1 करोड़ की क्रिकेट सट्टा का हिसाब भी जप्त 1 लैपटॉप 1 टैबलेट 9 मोबाइल 1 LED TV WiFi सिस्टम एक कार भी जप्त टोंक में भागचंद गुज़र के फार्म हाउस पर DST ने छापा मार कर की कार्यवाही वकुल अमित ओर भागचंद गुज़र को किया गिरफ्तार... पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा के निर्देशन में बड़ी कार्यवाही पंजाब और दिल्ली के आईपीएल मैच में लगा रहे थे सट्टा DST टीम की बड़ी कामयाबी0
0
Report
पुरी ने कहा: आपूर्ति में समस्या नहीं; भारत के पास पर्याप्त तेल-गैस भंडार
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, "हमें आपूर्ति संबंधी कोई समस्या नहीं है। आज देश में कच्चे तेल, एलएनजी और एलपीजी का पर्याप्त भंडार है। जब यह संकट शुरू हुआ था, तब कुछ चिंताएं थीं, लेकिन हमने चुनौती को अवसर में बदल दिया। हमने एलपीजी का घरेलू उत्पादन बढ़ाया है, जो पहले 36,000 मीट्रिक टन प्रतिदिन था। अब हमने इसे बढ़ाकर 54,000 मीट्रिक टन प्रतिदिन कर दिया है। आपने देखा ही होगा कि कहीं भी कोई कमी नहीं है। पिछले चार वर्षों में कीमतों में कोई वृद्धि नहीं हुई है। हमें नहीं पता कि होर्मुज जलडमरूमध्य में नाकाबंदी या जवाबी नाकाबंदी कब तक जारी रहेगी। लेकिन मैं आपको स्पष्ट रूप से बता सकता हूं कि आज हम ऐसी स्थिति में हैं, जहाँ दुनिया के अन्य देशों के विपरीत, जिन्हें या तो उपलब्धता और आपूर्ति के मामले में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ा है या जहां कीमतें 50-60 प्रतिशत तक बढ़ गई हैं। प्रधानमंत्री का बयान बहुत दूरदर्शी है। यह भविष्य को ध्यान में रखते हुए कहता है कि अगर यह स्थिति बनी रहती है, तो हमारे पास भी पर्याप्त भंडार होगा।" हमें जीवनशैली में बदलाव लाने के लिए क्या कर सकते हैं, इस पर विचार करना होगा। ऐसा नहीं है कि कुछ होने वाला है। यह सब नकारात्मक और घबराहट पैदा करने वाली बातें हैं। मैं तेल क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ मिलकर हर दिन एक-डेढ़ घंटे स्थिति की समीक्षा करता हूं। चिंता की कोई बात नहीं है। मेरी तेल कंपनियां प्रतिदिन 1000 करोड़ रुपये का नुकसान झेल रही हैं। इसलिए हमें इन चीजों के बारे में चिंता करना शुरू करना होगा। एलपीजी की मांग में कुछ कमी आई है। यह पहले 90,000 मीट्रिक टन हुआ करती थी, अब घटकर 75 मीट्रिक टन रह गई है। इसका कुछ कारण तापमान है। लेकिन इसके अलावा भी, मुझे लगता है कि मांग और आपूर्ति के मामले में हमने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, और मुझे यह मानने का कोई कारण नहीं है कि हम भविष्य में अच्छा प्रदर्शन नहीं करेंगे। कृपया प्रधानमंत्री की बात सुनें, यह एक दूरदर्शी बयान है。0
0
Report
दिनदहाड़े चाकूबाजी: 12 वर्षीय नाबालिग पर नकाबपोश बदमाशों का हमला
Delhi, Delhi:थाना जहांगीर पूरी में दिनदहाड़े चाकूबाजी. नाबालिग पर नकाबपोश बदमाशों ने हमला किया. घायल को इलाज के लिए हायर सेंटर किया रेफर. स्थान: जहांगीर पूरी. राजधानी दिल्ली के जहांगीर पुरी इलाके में 12 वर्षीय नाबालिग पर दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है, बताया गया है कि नाबालिग ने कुछ समय पहले ही पढ़ाई छोड़ दी थी और अब काम की तलाश में घर से निकला था, घायल के छाती में चाकू फंसा रहा जिसके कारण बाबू जगजीवन राम अस्पताल से घायल नाबालिग को हायर सेंटर लोक नायक अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपीयो की शिनाख्त के लिए आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज खँगाला जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
