Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Auraiya206122

Auraiya - अजीतमल में गिरघरीपुर कट पर बनेगा ओवरब्रिज

Apr 14, 2025 08:31:03
Auraiya, Uttar Pradesh

नेशनल हाईवे 19 पर बाबरपुर-सिकरोडी मार्ग स्थित गिरधारीपुर कट का प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमन रोहिल्ला ने निरीक्षण किया. उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया. रोहिल्ला ने कहा कि वर्तमान ओवरब्रिज का निर्माण गिरधारीपुर कट पर किया जाना था. उन्होंने इस मुद्दे को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का वादा किया. पीडब्लूडी विभाग वाहनों का रिकॉर्ड तैयार करेगा. इसके आधार पर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी. रिपोर्ट के बाद अंडरपास या ओवरब्रिज की स्वीकृति का निर्णय होगा।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
Mar 24, 2026 08:33:25
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ दर्ज हुआ एक और FIR केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने दर्ज किया मामला बिहार में कार्यरत IAS अधिकारी संजीव हंस हैं बेहद चर्चित ब्यूरोक्रेट CBI ने IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ दर्ज किया मामला रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप CBI ने वरिष्ठ IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ रिश्वतखोरी के आरोपों को लेकर मामला दर्ज किया है संजीव हंस उस समय केंद्रीय उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री के निजी सचिव Private Secretary के पद पर थे तैनात CBI के मुताबिक आरोप है कि संजीव हंस ने M/s East and West Builders से करीब 1 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी और प्राप्त की यह रिश्वत कथित तौर पर राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग NCDRC से एक अनुकूल आदेश दिलाने के बदले ली गई जांच एजेंसी ने इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है सूत्रों के अनुसार CBI इस मामले में_financial_ lein देन and संबंधित दस्तावेजों की भी गहन जांच कर रही है ताकि पूरे कथित घोटाले का खुलासा किया जा सके
0
comment0
Report
YNYogesh Nagarkoti
Mar 24, 2026 08:33:14
0
comment0
Report
VRVikash Raut
Mar 24, 2026 08:32:56
Deoghar, Jharkhand:देवघर से आसनसोल से बांका जा रहे एक युवक ने मधुपुर रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से कूद कर अपनी जान दे दी. रेलवे पुलिस के द्वारा शव का पंचनामा कर देवघर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. मृतक के भाई अमित कुमार हेंब्रम ने बताया कि मृतक का नाम वीरेंद्र हेंब्रम है और वह आसनसोल में प्राइवेट कंपनी में काम करता था. आसनसोल से वह अपने गांव बांका आ रहा था. इसी दरमियान मधुपुर के समीप संदेहास्पद परिस्थिति में उसने ट्रेन से कूद कर अपनी जान दे दी, जिसकी सूचना रेलवे पुलिस के द्वारा परिजन को मिली और परिजन देवघर सदर अस्पताल पहुंचे. हालांकि मौत कैसे हुई है इन कारणों का पता रेलवे पुलिस कर रही है. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है.
0
comment0
Report
FWFAROOQ WANI
Mar 24, 2026 08:32:32
Srinagar, :CRPF ने श्रीनगर में सिविक एक्शन प्रोग्राम ऑर्गनाइज़ किया, स्किल डेवलपमेंट पर फोकस किया. श्रीनगर, 24 मार्च: सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फ़ोर्स (CRPF) ने श्रीनगर में एक सिविक एक्शन प्रोग्राम ऑर्गनाइज़ किया, जिसका मकसद स्टूडेंट्स में टेक्निकल एजुकेशन और स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देना था। यह इवेंट जम्मू कश्मीर हायर सेकेंडरी स्कूल में हुआ, जहाँ 79 बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर संजय कुमार चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान, CRPF अधिकारियों ने स्टूडेंट्स, खासकर युवतियों को अलग-अलग टेक्निकल डेवलपमेंट के मौकों और करियर की संभावनाओं के बारे में डिटेल में जानकारी दी। इस पहल का फोकस स्टूडेंट्स को कॉम्पिटिटिव एग्ज़ाम की तैयारी करने और स्ट्रक्चर्ड ट्रेनिंग प्रोग्राम के ज़रिए अपनी स्किल बढ़ाने के तरीके के बारे में गाइड करना था। इस इवेंट में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स और टीचर्स ने हिस्सा लिया। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे प्रोग्राम स्टूडेंट्स की काबिलियत को पहचानने और उसे बेहतर बनाने में मदद करते हैं, साथ ही उन्हें उनकी रेगुलर एजुकेशन के साथ-साथ अलग-अलग टेक्निकल और वोकेशनल कोर्स के बारे में जानकारी भी देते हैं। सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फ़ोर्स ने पार्टिसिपेंट्स को कंप्यूटर कोर्स और दूसरे स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम में एनरोल करने के मौकों के बारे में भी बताया, जो उन्हें अलग-अलग जॉब-ओरिएंटेड एग्ज़ाम की तैयारी में मदद कर सकते हैं। इस मौके पर बोलते हुए, CO संजय कुमार ने कहा कि ऐसी कोशिशें आगे भी जारी रहेंगी। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि ये प्रोग्राम स्टूडेंट्स का कॉन्फिडेंस बढ़ाने और उनकी पढ़ाई-लिखाई की काबिलियत को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट के जॉइंट डायरेक्टर ने भी मौजूद लोगों को संबोधित किया और स्टूडेंट्स को मज़बूत बनाने में ऐसी मिलकर की जाने वाली कोशिशों की अहमियत पर ज़ोर दिया। स्टूडेंट्स और टीचर्स ने स्कूल कैंपस में प्रोग्राम ऑर्गनाइज़ करने के लिए CRPF की तारी़फ की। उन्होंने कहा कि इस कोशिश से उन्हें और टेक्निकल क्वालिफिकेशन और सर्टिफिकेट पाने में मदद मिलेगी, जिससे उनके करियर के मौके और मज़बूत होंगे और उनका हौसला बढ़ेगा।
0
comment0
Report
DKDAVESH KUMAR
Mar 24, 2026 08:32:16
New Delhi, Delhi:आतिशी नेता प्रतिपक्ष स्पीकर विजेंद्र गुप्ता जी को पत्र लिखा है आम आदमी पार्टी के 22 विधायक बजट सत्र में शामिल होना चाहते हैं। बजट सत्र में दिल्ली के आने वाले एक साल का भविष्य तय होगा लेकिन हमारे चार विधायकों को सेशन से बाहर रखेंगे क्या ये सही है हमारे चार विधायकों को विधानसभा में आने की अनुमति दी जाए। पिछले साल भी बीजेपी ने एक लाख करोड़ का बजट पेश किया था, एक साल में बजट से दिल्ली के लोगों को एक सीढ़ी नहीं दे पाए। नौ लोगों की मौत हो गई फायर ब्रिगेड की वजह से ऐसी सरकार चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए। पालम में गई लोगों की जान ये नहीं वापस कर सकते हैं। जिस परिवार ने लोगों को खो दिया आशीष सूद को इस्तीफा देना चाहिए था यह लोग उस पीड़ित परिवार पर ही आरोप लगा रहे हैं। 27 साल बाद आए थे दिल्ली में इस बार 100 साल बाद भी नहीं आयेंगे। संजीव झा आप विधायक विधानसभा में विपक्ष नहीं शामिल हो रहा है दुर्भाग्य है हमारी आवाज को दबाया जा रहा है विपक्ष सवाल पूछता है तो उसको सदन से बाहर कर दिया जाता है नौ लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन है बताए। प्रेम चौहान आप विधायक पिछले बार से बजट बढ़ा दिया है इन्होंने अभी 1 लाख करोड़ का बजट से ज्यादा है अगली बार फिर यह 10 लाख करोड़ का ले आएंगे उससे क्या फायदा है यह एक सीडी नहीं लगा सके फायर ब्रिगेड को एक सीढ़ी ना दे सके नौ लोगों की मौत हो गई फिर कितने का ही बजट ले आए इसका क्या मतलब है। बजट फर्जी और हवा हवाई है जब दिल्ली के लोगों की जान नहीं बचा पा रहे हैं। दिल्ली वालों ने 1 साल में इनको देख लिया है किस तरह की सरकार है पर्ची वाली सीएम है पर्ची डाली और सीएम बन गई। बजट खराब है इससे कोई उम्मीद नहीं है.
0
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Mar 24, 2026 08:31:51
Jaipur, Rajasthan:जयपुर शहर की एक आवासीय सोसायटी में लिफ्ट टूटने का गंभीर मामला सामने आया है। जगतपुरा क्षेत्र स्थित दी महिमा पैनोरमा रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी में दूसरी मंजिल से लिफ्ट अचानक गिरकर बेसमेंट में जा गिरी। हादसे के वक्त लिफ्ट में एक ही परिवार के 8 सदस्य सवार थे।जानकारी के अनुसार, घटना 23 अक्टूबर 2025 की रात करीब 9:30 बजे की है। एल-ब्लॉक में रहने वाले मिथलेश मीणा अपने परिवार के साथ खाना खाने बाहर जाने के लिए लिफ्ट में सवार हुए थे। दूसरी मंजिल तक पहुंचते ही लिफ्ट अचानक अटक गई। इमरजेंसी बटन दबाने पर मेंटेनेंस स्टाफ मौके पर पहुंचा, लेकिन इसी दौरान लिफ्ट अचानक टूटकर नीचे बेसमेंट में गिर गई, हादसे के बाद लिफ्ट में मौजूद सभी लोग घबरा गए और चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सभी को बाहर निकाला। इस दुर्घटना में मिथलेश मीणा के पैर में फ्रैक्चर हो गया, जबकि अन्य 7 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।पीड़ित परिवार ने अब रामनगरिया थाने में सोसायटी प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि लिफ्ट की स्थिति को लेकर पहले भी कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सोसायटी प्रबंधन की लापरवाही की पड़ताल की जा रही है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है..
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Mar 24, 2026 08:30:57
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में एक 19 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना कुठौंद थाना क्षेत्र के कुतलूपुर गांव की है, जहां बीए फाइनल ईयर की छात्रा प्रतीक्षा कुमारी ने कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक, छात्रा सोमवार देर रात अपने कमरे में सोने चली गई थी। मंगलवार सुबह जब वह काफी देर तक नहीं जागी, तो परिजन उसे उठाने पहुंचे। कमरे में पहुंचने पर उन्होंने देखा कि वह बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के पिता सुनील कुमार, जो कुरारा पंचायत में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं, ने गांव के ही एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पिछले तीन महीनों से आरोपी युवक उनकी बेटी को लगातार परेशान कर रहा था। वह शादी का दबाव बना रहा था और मना करने पर जान से मारने की धमकी देता था। परिजनों का आरोप है कि इसी मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर छात्रा ने यह कदम उठाया। इस दुखद घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मां विनीता, भाई अमन और दो बहनों का शोक में डूबा हुआ है। पूरे गांव में भी इस घटना को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को भी गंभीरता से लिया गया है और संबंधित युवक की भूमिका की जांच की जा रही है। वही पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि होगी। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी。
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Mar 24, 2026 08:30:34
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल एक्सिस बैंक में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। एक्सिस बैंक में लूट के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। आपको बताते चले कि बेगूसराय के तेघरा थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव स्थित एक्सिस बैंक में बेख़ौफ अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि करीब 6 की संख्या में हथियारबंद अपराधी मोटरसाइकिल से बैंक पहुंचे और अंदर घुसते ही बैंक कर्मियों को बंधक बना लिया।अपराधियों ने हथियार के बल पर बैंक में लूटपाट की और लाखों रुपये लेकर फरार हो गये। इस घटना के बाद बैंक में हड़कंप मच गया और इलाके में दहशत का माहौल बन गया।मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने करीब 4 से 5 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये।घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय के एसपी मनीष और तेघरा डीएसपी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है।दिनदहाड़े बैंक लूट की इस घटना ने एक बार फिर जिले की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।
0
comment0
Report
VRVikash Raut
Mar 24, 2026 08:30:18
Deoghar, Jharkhand:देवघर चैती छठ पूजा को लेकर आस्था की नगरी देवघर में उत्साह देखा जा रहा है शिवगंगा यानी शिव की गंगा में खास तैयारी की जा रही है आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा जिसको लेकर तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है शिवगंगा के आसपास और शिवगंगा की विशेष साफ-सफाई की जा रही है शिवगंगा चैती छठ पूजा समिति विगत 25 वर्षों से चैती छठ पूजा में अहम योगदान निभा रही है आज विशेष साफ-सफाई के अलावे छठ वर्ती को निशुल्क दूध धूप धूमन सहित पूजा सामग्री वितरण किया जाएगा मौका पर समिति के सदस्य मनोज केसरी ने बताया कि चैती छठ को लेकर उत्साह समिति के लोग और स्थानीय लोगों में देखा जा रहा है सभी मिलजुल कर साफ सफाई में लगे हुए हैं आज डूबते हुए सूर्य को अरघ दिया जाएगा जिसको लेकर तैयारियां की जा रही है
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top