206122
औरैया: वायरल वीडियो पर बोले डीएम, ग्राम प्रधान और गांव वालों ने मिलकर गोवंशों किया था इकट्ठा
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया ग्राम प्रधान और गांव वालों ने मिलकर बेसहारा गोवंशों को एक जगह इकठ्ठा किया। गौशाला में इसी प्रकार से जब गांव वाले एक गोवंश को पकड़ते हैं तो दूसरा गौवंश भाग जाता है। खेतों में इसी प्रकार गांव वाले एक सार्वजनिक स्थान पर आवरा गोवंशों इकट्ठा करते हैं और उनको फिर गौशाला में भेज दिया जाता है। इसी प्रकार हमारी सात गौशालाओं मेे पांच गौशालाएं 26 तारीख तक तैयार हो जाएंगे जिससे हमारी कैपेसिटी बढ़ जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भीम पुलिस ने 3 बदमाशों को दबिश में गिरफ्तार कर आपराधिक साजिश रोकी
Noida, Uttar Pradesh:राजसमंद से बड़ी खबर भीम पुलिस दल पर फायरिंग करने वाले 2 शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा, खाली कारतूस और घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल ज़ब्त भीम पुलिस ने 3 बदमाशों को पकड़ने हेतु दबिश देने के दौरान पुलिस दल को जान से मारने के लिये कर दी फ़ायरिंग आरोपियों ने भीम, जवाजा और ब्यावहर क्षेत्र में 20 चोरी व नकबजनी की वारदातें करना स्वीकार किया आरोपी सचिनसिंह के खिलाफ राजस्थान के 3 ज़िलों में और भरतसिंह उर्फ नैना के खिलाफ देवगढ़ और भीम थाने में गंभीर धाराओं में पुर्व में भी मामले दर्ज राजसमंद एसपी हेमंत कलाल के निर्देशन में भीम पुलिस में दिया कार्यवाही को अंजाम0
0
Report
जंतर-मंतर रोड से ताज़ा तस्वीरें सामने, सियासी हलचल तेज
Noida, Uttar Pradesh:जंतर-मंतर Road से ताजा तस्वीरें।0
0
Report
करहल-इटावा–मैनपुरी मार्ग पर आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पुल के समीप दो बाइकें आपस में टकराईं दो घायल।
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी करहल हादसा इतना तेज था कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पुल के समीप दो बाइकें आपस में टकरा गईं। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई,आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों की मदद की और घटना की सूचना पुलिस को दी। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं,स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया । जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। फिलहाल हादसा किस वजह से हुआ,इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। इटावा–मैनपुरी मार्ग पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और यातायात नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
अनैतिक कार्य होने की सूचना पर होटल के पुलिस की छापेमारी
Bhandaura, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली शामली जनपद के आदर्श मंडी थानां क्षेत्र के शहर के मोहल्ला रेलपार रजभया की पटरी पर राणा होटल में अनैतिक कार्यों की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए वहां से एक युवक और युवती को हिरासत में लिया है। दोनों के परिजनों को सूचना दी गई है। सीओ सिटी जितेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिल रही थी शहर के रेलपार में रजवाहे की पटरी पर एक होटल में अनैतिक कार्य चल रहे हैं। जिसके बाद सीओ की मौजूदगी में शामली कोतवाली, आदर्शमंडी पुलिस और महिला थाना प्र•ाारी की टीम ने उक्त होटल पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि पुलिस को होटल में अनैतिक कार्य होता मिला है। छापेमारी के दौरान होटल से एक महिला पुरुष को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है फिलहाल पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि होटल में क्या गतिविधियां चल रही थी। वहीं पुलिस ने युवक और युवती के परिजनों को सूचना कर दी है जिन्हें उक्त के संंबंध में कोतवाली में बुलाया गया है।0
0
Report
गया जंक्शन पर चलती ट्रेन में दिव्यांग यात्री को जवानों ने बचाया; CCTV वायरल
Gaya, Bihar:गया में चलती ट्रेन में चढ़ते समय दिव्यांग यात्री का फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई जान, CCTV फुटेज आया सामने बिहार के गया जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एक जवान की तत्परता और जांबाजी के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। चलती ट्रेन में चढ़ने के क्रम में एक दिव्यांग यात्री का पैर फिसल गया और वह गिर गया। हालांकि, मौके पर मौजूद RPF जवान ने सुझबुझ दिखाते हुए यात्री को तुरंत खींचकर सुरक्षित बचा लिया। इस पूरी घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गया रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। प्लेटफॉर्म नंबर-4 से गया-पटना मेमू ट्रेन के खुलते समय चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा एक दिव्यांग यात्री का अचानक अपना संतुलन खो बैठा। यात्री प्लेटफॉर्म पर गिरने के बाद ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच बने गैप की ओर तेजी से जाने लगा। यह देख ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के दो जवानों ने बिना देर किए उसकी ओर दौड़ लगा दी। घटना 6 अक्टूबर 2026 की है। गया स्टेशन से गाड़ी संख्या 63254 डाउन गया-पटना मेमू प्लेटफॉर्म नंबर-4 से रवाना हो रही थी। यात्रियों को चलती ट्रेन में चढ़ने से लगातार मना किया जा रहा था। इसी दौरान एक दिव्यांग यात्री ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की। पैर फिसलने से वह प्लेटफॉर्म पर गिर गया और देखते ही देखते ट्रेन के साथ घिसटता हुआ प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच के खतरनाक गैप की तरफ जाने लगा। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक बलवंत कुमार सिंह और आरक्षी सावन कुमार ने तत्काल मोर्चा संभाला। दोनों जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना यात्री को पकड़ लिया और पूरी ताकत लगाकर उसे ट्रेन से दूर सुरक्षित स्थान पर खींच लिया。 कुछ ही सेकेंड की देरी यात्री के लिए जानलेवा साबित हो सकती थी, लेकिन जवानों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। पूरी घटना प्लेटफॉर्म नंबर-4 के दिल्ली एंड स्थित लैडर पर लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है। आरपीएफ ने इसे ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत की गई कार्रवाई बताया है। दोनों जवानों की त्वरित सूझबूझ और साहस से दिव्यांग यात्री की जान बच गई। घटना एक बार फिर यह संदेश देती है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश कितनी खतरनाक हो सकती है।0
0
Report
मेरठ में रिहायशी इलाके में पटाखा गोदाम पर छापा, 9 लाख के पटाखे बरामद; तीन गिरफ्तार
Meerut, Uttar Pradesh:रेहायशी इलाके में पटाखों का गोदाम, पुलिस ने मारा छापा; 9 लाख के पटाखे बरामद, ऑनलाइन दे रहे थे डिलीवरी मेरठ। दीपावली से पहले मेरठ पुलिस ने पटाखों के अवैध भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं। थाना इंचौली क्षेत्र के लावड़ इलाके में रिहायशी क्षेत्र के अंदर बनाए गए गोदाम पर पुलिस ने छापा मारा। कार्रवाई के दौरान करीब 9 लाख रुपये कीमत के पटाखे बरामद किए गए और मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी हापुड़ से पटाखे खरीदकर मेरठ में लाकर स्टॉक कर रहे थे। दीपावली के मौके पर ऑनलाइन ग्रुप के जरिए ग्राहकों से ऑर्डर लेकर इन पटाखों की सप्लाई की जानी थी। आरोपियों द्वारा दीपावली पर मोटा मुनाफा कमाने के लिए रिहायशी इलाके में पटाखों का भंडारण किया जा रहा था। सदर देहात के सीओ सुधीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने करीब 9 लाख रुपये कीमत के पटाखे जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पटाखे बाहर से खरीदकर मेरठ में स्टोर किए गए थे और ऑनलाइन ग्रुप के माध्यम से ऑर्डर लेकर उनकी सप्लाई की तैयारी थी। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई और आरोपियों से पूछताछ कर रही है。 बाइट- सुधीर सिंह, सीओ, सदर देहात0
0
Report
Advertisement
नंदरामपुर में कार टक्कर से पांच वर्षीय बच्ची की मौत, इलाके में शोक
Jaspur, Uttarakhand:नंदरामपुर में कार की टक्कर से पांच वर्षीय मासूम बच्ची की मौत नंदरामपुर के पास आईजीएल मोड़ से पहले एक कार ने मासूम छाया (5) वर्ष को टक्कर मार दी। मृतका नंदरामपुर निवासी संजय की बेटी है। छाया अलीगंज रोड स्थित तरावती सरोजनी देवी सरस्वती शिशु बालिका विद्या मंदिर में नर्सरी कक्षा की छात्रा थी। परिवार में चार बहनें थीं और भाई नहीं है। पिता संजय मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। घटना काशीपुर के कोतवाली आईटीआई क्षेत्र की है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।0
0
Report
जंतर मंतर पर बैरिकेड, 10 अक्टूबर को प्रदर्शन की घोषणा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के जंतर मंतर से दिल्ली पुलिस का चेतावनी वाला पोस्टर दिखाते हुए। दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर को आज भी बैरिकेड लगा कर बंद रखा है यहाँ पर किसी को भी धरना प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी जा रही हैं। CJP ने ऐलान किया है कि 10 अक्टूबर को धरना प्रदर्शन हर हाल में किया जाएगा, AAP और अन्य पार्टी भी 10 अक्टूबर को प्रदर्शन करने वाली हैं。0
0
Report
बदायूं के अस्पताल में प्रसव के बाद महिला-बच्चे की मौत, परिजनों ने हंगामा
Budaun, Uttar Pradesh:प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत जच्चा बच्चा की मौत से परिवार मचा को कोहराम। जच्चा बच्चा की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल पर किया हंगामा। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी पूर्व में इसी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की हुई थी मौत। महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए अस्पताल को किया था सीज। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बाद दोबारा खुले अस्पतालों पर हो रहे हैं सवाल खड़े। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के हरदतपुर रोड पर स्थित सेवा हॉस्पिटल का मामला0
0
Report
Advertisement
राजस्थान प्रशासनिक प्रक्रियाओं का हेल्थ चेक, 6 विभागों में पायलट स्टडी शुरू
Jaipur, Rajasthan:एंकर-राजस्थान के सरकारी दफ्तरों में सिर्फ यह नहीं देखा जाएगा कि कितने कर्मचारी काम कर रहे हैं...बल्कि यह भी आकलन होगा कि किस काम के लिए कितने कर्मचारी जरूरी हैं। कौन-सी प्रक्रिया बेवजह लंबी है और किस काम को डिजिटल तकनीक या AI से आसान बनाया जा सकता है। विकसित राजस्थान@2047 के लक्ष्य को देखते हुए सरकार प्रशासनिक सिस्टम की पूरी कार्यप्रणाली का अध्ययन कराने जा रही है। शुरुआत 6 विभागों से होगी...जहां मैनपावर से लेकर काम में लगने वाले समय और हर स्तर की जवाबदेही तक का आकलन किया जाएगा। नई व्यवस्था में सरकार अब योजनाओं के साथ उस सरकारी मशीनरी का भी ‘हेल्थ चेक’ कराएगी, जो इन योजनाओं को जमीन पर उतारती है। इसकी शुरुआत 6 विभागों से होगी। इनमें यह पता लगाया जाएगा कि वास्तव में कितने कर्मचारियों की जरूरत है, कौनसे पद पर किस स्किल का कर्मचारी होना चाहिए, एक ही काम कहीं दो स्तरों पर तो नहीं हो रहा और सरकारी प्रक्रिया में सबसे ज्यादा समय कहां लग रहा है। इस पायलट डायग्नोस्टिक स्टडी के नतीजों के आधार पर मैनपावर नॉर्म्स, कैडर रेशनलाइजेशन और भर्ती नियमों में जरूरी बदलाव की रूपरेखा तैयार होगी। सरकारी प्रक्रियाओं में गैर-जरूरी चरण हटाने के साथ डिजिटल तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल बढ़ाया जाएगा। 6 विभागों में मॉडल तैयार होने के बाद इसे प्रदेशभर में लागू करने की दिशा में काम होगा। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (QCI) ने प्रशासनिक सुधार, मानव संसाधन आकलन, प्रक्रिया सुधार और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन से जुड़ी प्रस्तावित कार्ययोजना का प्रजेंटेशन दिया। जिसमें QCI के महासचिव चक्रवर्ती टी. कन्नन, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव नवीन जैन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के शासन सचिव डॉ. रवि कुमार सुरपुर, कार्मिक विभाग की शासन सचिव अर्चना सिंह, संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह, वित्त विभाग के संयुक्त शासन सचिव प्रताप सिंह और RITI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्येन्द्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। नई व्यवस्था में सरकारी प्रक्रियाओं की मैपिंग और टाइम स्टडी होगी। यानी किसी काम की शुरुआत से अंतिम निर्णय तक कितने चरण हैं और हर चरण में कितना समय लगता है, इसका वैज्ञानिक आकलन किया जाएगा। इससे उन प्रक्रियाओं और स्तरों की पहचान की जा सकेगी, जहां अनावश्यक समय लग रहा है। गैर-जरूरी चरणों को खत्म करने और दोहराव वाले कामों के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) बनाने की तैयारी है। उद्देश्य सरकारी कामकाज को सरल, समयबद्ध और परिणाम आधारित बनाना है। सरकारी सिस्टम में कई बार एक काम में अलग-अलग अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका स्पष्ट नहीं होने से निर्णय में देरी होती है। इसके लिए RASIC मैट्रिक्स के जरिए हर स्तर पर जिम्मेदारी और जवाबदेही तय करने का प्रस्ताव है। यानी कौन काम करेगा, किस स्तर पर जिम्मेदारी होगी और किसकी जवाबदेही तय होगी, इसे स्पष्ट किया जाएगा। इससे विभागों के बीच समन्वय बेहतर करने और काम में अस्पष्टता कम करने की तैयारी है। स्टडी में केवल मौजूदा कर्मचारियों की संख्या नहीं देखी जाएगी। विभागों के वर्तमान दायित्व, योजनाओं और भविष्य में आने वाले काम के आधार पर मैनपावर की जरूरत का आकलन होगा। किस स्तर पर कितने कर्मचारी चाहिए और उनके पास कौनसी दक्षता होनी चाहिए, इसकी भी समीक्षा होगी। अलग-अलग स्तरों पर एक जैसे काम यानी ओवरलैप की पहचान की जाएगी। इसके बाद सरकार का फोकस ‘राइट साइज, राइट स्किल और डिजिटल वर्कफोर्स’ तैयार करने पर रहेगा। पहले चरण में 6 विभागों में पायलट डायग्नोस्टिक स्टडी होगी। इसके बाद कैडर और गतिविधियों से जुड़े निर्णय, मैनपावर नॉर्म्स, कैडर रेशनलाइजेशन, भर्ती नियमों में जरूरी सुधार, प्रोसेस ऑप्टिमाइज़ेशन और HR Stack की रूपरेखा तैयार की जाएगी। अगले चरण में इस व्यवस्था को प्रदेशभर में लागू करने के लिए विभागों को तकनीकी सहयोग और क्षमता निर्माण की सुविधा दी जाएगी। बहरहाल,इस कवायद का असर आखिरकार सरकारी सेवाओं की रफ्तार पर दिख सकता है। अगर किसी सेवा में 5 चरण हैं और स्टडी में सामने आता है कि इनमें से 2 गैर-जरूरी हैं तो उन्हें हटाने की गुंजाइश बनेगी। इसी तरह जिम्मेदारी स्पष्ट होने और डिजिटल-AI सिस्टम के इस्तेमाल से फाइलों के अलग-अलग स्तरों पर घूमने का समय कम करने पर फोकस रहेगा। यानी विकसित राजस्थान@2047 के लिए सरकार का फोकस अब सिर्फ ‘क्या काम करना है’ पर नहीं, बल्कि ‘काम कौन करेगा, कैसे करेगा और कितने समय में करेगा’ इस पूरे सिस्टम को बदलने पर है।0
0
Report
औरंगाबाद में चार बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ने से एक बच्ची की मौत
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:औरंगाबाद में खेलने के दौरान अचानक चार मासूमों की तबीयत बिगड़ गई,देखते ही देखते चारों बेहोश होकर गिर पड़े।आनन फानन परिजन उन्हें लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान पांच वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई वहीं प्राथमिक उपचार के बाद तीन अन्य को गया रेफर कर दिया गया।मृत बच्ची की पहचान पीतम्बरा गांव निवासी सहेन्द्र रिकियासन की बेटी मुस्कान के रूप में हुई है।मदनपुर थाना क्षेत्र के पीतम्बरा गांव में हुई इस घटना के वक्त चारों बच्चों के परिजन भी वहीं खेतों में काम कर रहे थे।अचानक उनके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर जब उनके पास पहुंचे तो पाया कि सभी बेहोश पड़े थे और उनके मुंह से झाग भी निकल रहा था।हालांकि,बच्चों की ऐसी हालत कैसे हुई,इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है वहीं आशंका जताई जा रही है कि किसी विषैले जीव ने उन्हें काट लिया होगा।वास्तविक वजह तो चिकित्सकीय जांच के बाद ही पता चल पाएगा।0
0
Report
हादसे के बाद बल्लभगढ़ में पुलिस ने शांति व्यवस्था के लिए मोर्चा संभाला
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के बल्लभगढ़ सेक्टर 62 चौक पर हादसे के बाद थाना आदर्श नगर क्षेत्र में पुलिस की सख्ती साफ तौर पर नजर आ रही है. भारी पुलिस बल के साथ थाना प्रभारी आदर्श नगर ने इलाके में शांति व्यवस्था कायम करने को लेकर मार्च निकाला. इस बीच ठेके के बाहर खुले में शराब पीने वाले 30 से ज्यादा लोगों को भी पुलिस ने डिटेन किया. मीडिया से बातचीत में आदर्श नगर थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि सेक्टर 62 के चौक पर रविवार की रात 10:00 बजे जो हादसा हुआ वह दुखद है; तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इलाके में शांति व कानून व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर लगभग 50 से ज्यादा पुलिसकर्मियों के साथ इलाके में मार्च निकाला गया है. वही ठेके के बाहर खुले में शराब पीने वाले 25 से 30 लोगों को भी डिटेन किया गया है और इस प्रकार के कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. इलाके में ठेके के बाहर खुले में अवैध तरीके से शराब पीने वालों पर भी पुलिस की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड: खराब मौसम के कारण रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी सुरक्षित
Noida, Uttar Pradesh:source ANI उत्तराखंड | खराब मौसम की वजह से रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि स्पोर्ट्स ग्राउंड पर एक हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। प्रशासन के मुताबिक, हिमालयन सर्विसेज़ का यह हेलिकॉप्टर उत्तरकाशी के झाला से सेर्सी हेलीपैड जा रहा था, तभी मौसम खराब होने पर सुरक्षा के लिहाज़ से पायलट ने अगस्त्यमुनि में इमरजेंसी लैंडिंग का फ़ैसला किया। हेलिकॉप्टर में क्रू समेत कुल छह लोग सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। उत्तराखंड: हेलीकॉप्टरों की इमरजेंसी ल랜드िंग पर रुद्रप्रयाग के DM विशाल मिश्रा ने कहा, "मौसम का अलर्ट था और श्री केदारनाथ धाम के हवाई रास्ते—खासकर केदार घाटी—में खराब मौसम की जानकारी मिली थी। इसे देखते हुए दो हेलीकॉप्टरों की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हर हेलीकॉप्टर में पायलट समेत सात लोग सवार थे; सभी सुरक्षित हैं और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। DGCA के नियमों के मुताबिक सभी प्रक्रियाओं का पालन किया गया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि यात्रियों की सुरक्षा सबसे ज़रूरी है... सभी हेलीकॉप्टर ऑपरेटरों को बार-बार हिदायत दी गई है कि वे मौसम के हालात को लेकर कभी भी लापरवाही न बरतें।0
0
Report
देवरिया VB-GRAM G योजना में मजदूर हाजिरी विवाद, रिकॉर्ड में गड़बड़ी की आशंका
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जिले में VB-GRAM G योजना के बारिश के दौरान मजदूरों की हाजिरी दर्ज करने को लेकर सवाल उठे. 25, 26 और 27 सितंबर को जिले में क्रमशः 16.6, 20.6 और 75.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई. इसके बावजूद NMMS पोर्टल पर इन तीन दिनों में क्रमशः 6,367, 2,564 और 4,823, यानी कुल 13,754 मजदूरों के काम करने का रिकॉर्ड दर्ज है. भागलपुर ब्लॉक के कुंडावल हरि गांव में रियलिटी चेक के दौरान उस रास्ते पर मिट्टी पाटने का काम दिखाया गया, जहां पोर्टल पर 10 मजदूरों की हाजिरी दर्ज है. मौके पर कई जगह हरी घास और आसपास धान की फसल मिली. ग्रामीण काम होने पर सवाल उठाए. वहीं पोर्टल पर दर्ज मजदूर गेनू प्रसाद ने दावा किया कि वह मौके पर गया था, लेकिन उसने काम नहीं किया. उस दिन बारिश हो रही थी. ग्राम प्रधान ने कैमरे पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. मामले में CDO राजेश कुमार ने VB-GRAM G के डीसी आलोक कुमार को जांच के लिए भेजा है. CDO का कहना है कि 26 सितंबर को कोई मस्टररोल जारी नहीं हुआ था और 27 सितंबर को धूप खिली थी. उन्होंने कहा कि सामने आए आरोपों की जांच कराई जाएगी और गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई होगी.0
0
Report
श्रीडूंगरगढ़ में ट्रक-कार भिड़ंत: चार घायल, अस्पताल भेजे गए
Bikaner, Rajasthan:Assign Desk Rounak Vyas Bikaner श्रीडूंगरगढ़ से बड़ी खबर ट्रक और कार के बीच आमने-सामने की भिड़ंत, चार घायल नेशनल हाईवे-11 पर सातलेरा बस स्टॉप के पास हुआ हादसा हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीण, पुलिस और एंबुलेंस को दी सूचना एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसाइटी की टीम पहुंची मौके पर सोसाइटी की एंबुलेंस से सभी चार घायलों को पहुंचाया गया उप जिला अस्पताल प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों को PBM ट्रॉमा सेंटर किया रेफर दो घायल श्रीडूंगरगढ़ और दो सरदारशहर निवासी बताए जा रहे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया, यातायात करवाया सुचारु0
0
Report
Advertisement
