icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पलवल के रजपुरा में दहेज हत्या: विवाहिता और मासूम बेटे की मौत, 11 आरोपी नामजद

Palwal, Haryana:पलवल के रजपुरा गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर 20 वर्षीय विवाहिता और उसके डेढ़ महीने के मासूम बच्चे की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नूंह जिले के सलम्बा निवासी मृतका के पिता ने पति, सास, ससुर और गांव के सरपंच सहित 11 नामजद लोगों के खिलाफ सदर थाना पलवल में दहेज हत्या की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई शिकायत में नूंह के सलम्बा निवासी रोनक अली ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2023 में अपनी बेटी सगुप्ता की शादी रजपुरा गांव निवासी सोहिल के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दिए गए दान-दहेज से असंतुष्ट थे और लगातार स्कार्पियो कार की मांग को लेकर सगुप्ता को प्रताड़ित कर रहे थे। करीब डेढ़ महीने पहले जब सगुप्ता ने एक बेटे को जन्म दिया, तो ससुराल वालों ने छूछक के अवसर पर कार की मांग की। मांग पूरी न होने पर 15 अगस्त को आरोपितों ने सगुप्ता के साथ मारपीट की और उसे मायके छोड़ आए। इसके बाद 17 अगस्त को रिश्तेदारों और पंचायत के आश्वासन पर 50,000 रुपये नकद तथा एक एसी देकर सगुप्ता को वापस ससुराल भेजा गया था। आरोप है कि 18 अगस्त को सगुप्ता ने फोन कर स्वजन को बताया कि पति सोहिल, ससुर यकीम, सास अफसाना, सरपंच साहिब ने उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। 20 अगस्त की सुबह पीड़िता के परिवार को फोन पर सूचना मिली कि सगुप्ता और उसके डेढ़ महीने के मासूम बेटे जुहान की हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग रजपुरा पहुंचे, जहां उन्होंने मां और मासूम बच्चे के शरीर तथा गर्दन पर गंभीर चोट के निशान पाए। पीड़ित पिता ने पुलिस से मांग की है कि सभी नामजद आरोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए तथा शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस मामले में शगुफ्ता के पति सोहिल खान मुख्य आरोपित है। उसने ही पहले अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या की और उसके बाद अपने डेढ़ महीने के मासूम का गला घोंट दिया इसके बाद उसने छत से कूदकर आत्महत्या का प्रयास भी किया, इससे उसके पैरों में चोट आई। ग्रामीणों के अनुसार सोहेल खान नशे का आदि भी था। उसका उपचार फिलहाल जिला नागरिक अस्पताल में पुलिस की देखरेख में चल रहा है।
0
0
Report
Advertisement

हल्द्वानी SIR प्रक्रिया पर कांग्रेस का प्रशासन पर गंभीर आरोप, नाम हटाने की शिकायत

Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर कांग्रेस ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस ने मतदाताओं के नामों पर कथित तौर पर बेवजह आपत्ति लगाए जाने और नाम हटाए जाने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। गुरुवार को कांग्रेस SIR कमेटी के चेयरमैन मनोज रावत और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि SIR प्रक्रिया के दौरान पात्र मतदाताओं के नाम किसी भी स्थिति में मतदाता सूची से नहीं हटाए जाने चाहिए। साथ ही, बिना उचित आधार के आपत्ति दर्ज कराने वालों की जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की गई जाए की मांग की गई। हल्द्वानी में SIR प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई। कांग्रेस SIR कमेटी के चेयरमैन मनोज रावत और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि SIR के दौरान कई मतदाताओं के नामों पर अनावश्यक रूप से आपत्तियां दर्ज की जा रही हैं और नाम हटाने की कार्रवाई की जा रही है। कांग्रेस का कहना है कि जो मतदाता पात्र हैं, उनका नाम किसी भी स्थिति में मतदाता सूची से नहीं हटाया जाना चाहिए। नेताओं ने मांग की कि बिना उचित आधार के आपत्ति दर्ज कराने वाले लोगों की जांच कराई जाए और यदि कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। कांग्रेस ने प्रशासन से SIR प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और नियमों के अनुरूप संचालित करने की मांग की है, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का मतदान का अधिकार प्रभावित न हो।
0
0
Report

बांसवाड़ा में मिलावट के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, खाद्य विभाग की कार्रवाई तेज

Banswara, Rajasthan:जिला बांसवाड़ा\nविधानसभा- बांसवाड़ा\nलोकेशन - बांसवाड़ा\nरिपोर्टर - बिल्कुल हटाया गया\nएंकर - बिल्कुल हटाया गया\n\nबांसवाड़ा जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ चलाए जा रहे ‘शुद्ध के आहार में मिलावट के खिलाफ प्रहार’ अभियान के तहत खाद्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव के निर्देश और सीएमएचओ के निर्देशन में फूड इंस्पेक्टर लगातार प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं।\nइसी कड़ी में फूड इंस्पेक्टर उमेद टेलर ने एक शहर की श्री जोधपुर मिष्ठान भंडार पर पहुंचकर विभिन्न प्रकार की मिठाइयों की जांच की और अलग-अलग मिठाइयों के सैंपल लिए। सैंपल को जांच के लिए भेजा जाएगा, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।\nराज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत मिलावटखोरी के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है। फूड इंस्पेक्टर उमेद टेलर द्वारा लगातार प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर कार्रवाई की जा रही है।अधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालकों को फूड लाइसेंस लेने और खाद्य सामग्री खुले में नहीं बेचने के निर्देश दिए। विभाग ने स्पष्ट किया कि मिलावट पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report

श्रुति चौधरी ने मेगा सिंचाई प्रोजेक्ट का दावा कर कांग्रेस पर कटाक्ष

Bhiwani, Haryana:भिवानी सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का बयान हरियाणा में सिंचाई विभाग का मेगा प्रॉजेक्ट जारी वर्ल्ड बैंक के सहयोग से 5700 करोड़ रूपये होंगे जारी 6 साल में प्रॉजेक्ट पूरा होने पर लोगों को होगा भरोसा कांग्रेस पर किया कटाक्ष आपसी घमासान कांग्रेस की पूरानी कहानी कांग्रेस सरकार को घेरने की बजाय एक सुर में बोलने की रणनीति बनाए श्रुति का दावा, नायब सरकार दिन रात लोगों की भलाई में लगी है भिवानी पहुंची हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने सर्व कल्याण मंत्र के सहयोग से सिलाई सिखाने वाली कॉलेज छात्राओं पर प्रमाण पत्र बाँटे। इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के मैगा प्रोजेक्ट की जानकारी देकर कांग्रेस पर कटाक्ष किये। हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी बवानीखेड़ा कस्बा पहुंची। यहां सर्व कल्याण मंच द्वारा सिलाई प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र वितरित समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची श्रुति चौधरी ने कॉलेज में पढ़ाई के साथ सिलाई सिखाने वाली लड़कियों को प्रमाण पत्र बाँटे। इसके बाद मीडिया से बातचीत में नायब सैनी सरकार की सराहना कर कांग्रेस पर कटाक्ष किये। सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने सबसे पहले सर्व कल्याण मंच के सामाजिक व महिला उत्थान के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा में नहरों के रिमोडलिंग कर टेल पर पानी पहुँचाने पर काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि ये 5700 करोड़ रूपये का वर्ल्ड बैंक व हरियाणा सरकार का साँझा प्रॉजेक्ट है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें सिंचाई के लिए क्षेत्रवाद करती थी। पर अब पूर्व सीएम स्वर्गीय बंसीलाल की तर्ज़ पर पूरे प्रदेश में समान काम हो रहा है। श्रुति चौधरी ने कहा ये 5700 करोड़ रुपये का मेगा प्रोजेक्ट है जो 6 साल में पूरा होगा। उन्होंने कहा कि लोग पहले की सरकारों के कामों को देख विश्वास नहीं करते थे, लेकिन ये प्रोजेक्ट जब पूरा होगा तो लोगों को काम दिखेगा और काम पर भरोसा भी होगा। बारिश से जलभराव को लेकर सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि जहां जहां बारिश से जलभराव हुआ, उसकी निकासी का काम ज़ोरों पर है। वहीं सफाई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का भी जल्द समाधान होगा। साथ ही प्रदेश कांग्रेस द्वारा HKRN कर्मचारियों को पक्का करने के लिए किये प्रदर्शन व कुलदीप शर्मा को ना बोलने देने पर श्रुति चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा कि आपसी घमासान कांग्रेस की पूरानी कहानी है। वहीं विधानसभा के मानसून सत्र में सरकार को घेरने की कांग्रेस की रणनीति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस खुद को सँभाले, कांग्रेस की रणनीति एक सुर में बोलने की होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नायब सैनी की सरकार दिन रात लोगों की भलाई में लगी है। श्रुति चौधरी ने अपने सिंचाई विभाग के मेगा प्रोजेक्ट की जानकारी देकर सर्व कल्याण मंच व प्रदेश सरकार की कार्यशैली की सराहना कर कांग्रेस पर करारे कटाक्ष किये। बाइट- श्रुति चौधरी सिंचाई मंत्री हरियाणा
0
0
Report
Advertisement

श्रीविजयनगर नगरपालिका में 9 सितम्बर को पहले चरण का मतदान, आचार संहिता लागू

Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर के श्रीविजयनगर नगरपालिका में 9 सितंबर को पहले चरण में मतदान होगा. चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई. नगर पालिका की टीम ने राजनीतिक पोस्टर-बैनर और सरकारी योजनाओं की प्रचार सामग्री हटाने का अभियान शुरू किया है. नगर पालिका अधिशासी अधिकारी संजू चौधरी निगरानी कर रही हैं. नगरपालिका में चुनाव को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है. श्रीविजयनगर नगरपालिका में पहले चरण के तहत आगामी 9 सितंबर को मतदान कराया जाएगा. मतदान की तारीख सामने आने के बाद प्रशासन ने चुनावी व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं. चुनाव को लेकर कस्बे में सर गर्मियां तेज हो गईं
0
0
Report

भाटी की चेतावनी: स्थानीय अधिकारों के लिए बड़ा जन-आंदोलन शुरू हो सकता है

Barmer, Rajasthan:सरकार और निजी कंपनियों को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी बाड़मेर के शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने विधायक कार्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने 20 अगस्त से शुरू होने वाले राजस्थान विधानसभा सत्र को लेकर अपनी रणनीति साझा की और स्थानीय जनता की समस्याओं को सदन में मजबूती से उठाने की बात कही। भाटी ने सरकार और निजी कंपनियों पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि क्षेत्र की पवित्र गोचर (चरागाह) और ओरण जमीनों को कागजों में 'वेस्टलैंड' यानी बंजर दिखाकर बाहरी कंपनियों को आवंटित किया जा रहा है, जबकि स्थानीय भूमिहीन लोग लंबे समय से रहने और खेती के लिए जमीन की मांग कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं के रोजगार, वीरांगनाओं और शहीद परिवारों के सम्मान का मुद्दा उठाते हुए प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि स्थानीय लोगों के अधिकारों की रक्षा नहीं की गई, तो वे एक बड़ा जन-आंदोलन शुरू करेंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को आगामी पंचायती राज चुनावों से पहले उनके शक्ति प्रदर्शन और सियासी एजेंडा सेट करने के रूप में भी देखा जा रहा है।
0
0
Report

तेजस्वी यादव ने रामनरेश राय हत्या पर सरकार और लॉ‑ऑर्डर पर कसा तंज

Hajipur, Bihar:हाजीपुर के चर्चित ठेकेदार रामनरेश राय की हत्या के बाद आज राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव पीड़ित परिवार से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। तेजस्वी यादव के साथ राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, राज्यसभा सांसद संजय यादव, आलोक कुमार मेहता समेत पार्टी के अन्य विधायक और नेता भी मौजूद रहे। रामनरेश राय के आवास पर पहुंचते ही तेजस्वी यादव ने सबसे पहले उनके तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने मृतक की पत्नी और बेटे से मुलाकात की और पूरी घटना की जानकारी ली। तेजस्वी यादव ने परिवार से बातचीत के दौरान हत्याकांड की पूरी जानकारी, आरोपियों की गिरफ्तारी, पुलिस की कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा को लेकर विस्तार से जानकारी ली। खास बात यह है कि रामनरेश राय की पत्नी पहले ही अपनी और अपने बेटे की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जता चुकी हैं। परिवार लगातार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। वहीं पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं और आए दिन हत्या जैसी वारदात सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। तेजस्वी यादव ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए और सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पुलिस अपराध रोकने के बजाय दूसरे कामों में व्यस्त है। उन्होंने रामनरेश राय हत्याकांड के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की और कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए।
0
0
Report
Advertisement

गुरसौली-मकसूदनपुर से हरिद्वार को रवाना हुई सुपरफास्ट डाक कांवड़

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। तहसील बहेड़ी क्षेत्र के ग्राम गुरसौली और मकसूदनपुर से हरिद्वार के लिए सुपरफास्ट डाक कांवड़ के दो जत्थे धार्मिक उल्लास और शिवभक्ति के बीच धूमधाम से रवाना हुए। डीजे पर गूंजते भोलेनाथ के भजनों और हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारों से दोनों गांवों का माहौल पूरी तरह शिवमय हो गया। कांवड़ियों के जोश और श्रद्धा को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे। कांवड़ियों के रवाना होने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। नारायन नगला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अंकित बघेल अपनी पुलिस टीम के साथ तैनात रहे। पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों की सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गुरसौली से रवाना हुए जत्थों की अगुवाई महंत सचिन भोले एवं कपूरी महंत रवि भोले दूसरे जत्थे से महंत सुनील भोले और कपूरी महंत सोमपाल भोले ने अपने अपने जत्थों का नेतृत्व किया। दोनों जत्थों के कांवड़िए पूरे उत्साह और आस्था के साथ हरिद्वार की ओर रवाना हुए। रास्ते में शिवभक्तों के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। ग्राम प्रधान रामा देवी ने सर्वप्रथम सभी शिवभक्तों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी यात्रा मंगलमय होने की कामना की। उन्होंने कहा कि डाक कांवड़ यात्रा केवल आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि क्षेत्र में आपसी भाईचारे और एकता का संदेश भी देती है। इस अवसर पर गांव के अनेक गणमान्य लोग एवं ग्रामीण मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सकुशल यात्रा और वापसी की शुभकामनाएं दीं। कांवड़ जत्थों के रवाना होने से गांवों में देर तक हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे।
0
0
Report

गोमती नगर बैंक के बाहर पति ने पत्नी को गोली मारी, फिर खुदकुशी

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ के गोमती नगर इलाके में मिठाई वाले चौराहे के पास मौजूद आआइसीआइसीआइ बैंक में काम करने वाली दिव्या को उसके पति मानस बाजपेई ने बैंक के बाहर बुलाकर गोली मार दी। गोली मारने के बाद मानस बाजपेई फरार हो गया और उसने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा कि मैं अपनी पत्नी को गोली मार दी है और अब मैं अपनी बहन और खुद की जान ले रहा हूं। मेरी पत्नी ने मेरे साथ चीटिंग की है। इसके बाद उसने अपने घर पर जाकर बहन को और खुद को गोली मार दी। फिलहाल 1 साल से पति-पत्नी के बीच में विवाद चल रहा था पुलिस अधिकारी मामले को लेकर जांच कर रहे हैं। मानस sbi में काम करता था।
0
0
Report
Advertisement

नूरपुर के मलाड़ी गांव में अजय महाजन का आश्वासन: एक सप्ताह में नया ट्रांसफार्मर

Nurpur, Himachal Pradesh:एंकर -पूर्व विधायक अजय महाजन ने वीरवार को नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की थोड़ा पंचायत के गांव मलाड़ी का दौरा कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव की दयनीय सड़क, बिजली और पेयजल व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। ग्रामीणों ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान को लेकर मौजूदा विधायक की ओर से आश्वासन दिए गए थे, लेकिन अभी तक धरातल पर कोई ठोस समाधान नहीं हुआ है। लोगों ने कहा कि उन्हें आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महाजन ने कहा कि नूरपुर में पिछले नौ वर्षों से भाजपा के विधायक प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, लेकिन लोगों की समस्याओं का समाधान करने में वे पूरी तरह नाकाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में स्वीकृत करवाए गए कई विकास कार्य भी अभी तक अधूरे पड़े हैं और ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जो बेहद शर्मनाक विषय है। महाजन ने गांव मलाड़ी में बिजली की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग से नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर गांव की बिजली समस्या का समाधान करते हुए नया ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से भी फोन पर बातचीत कर सड़क और पेयजल संबंधी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का अनुरोध किया। इस दौरान गांव के अनेक स्थानीय लोग मौजूद रहे。
0
0
Report

कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर लोधी वोट बैंक को साधने की बीजेपी ने रणनीति तेज की

Noida, Uttar Pradesh:एंकर---भाजपा नेताओं में बाबूजी के नाम से प्रसिद्ध कल्याण सिंह की पुण्यतिथि के सहारे भाजपा के कल्याण वाली राजनीति शुरू हो गई है।उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले कल्याण सिंह की पुण्यतिथि 21 अगस्त को पूरे यूपी में भाजपा मनाएगी यूपी मे लोध वोटरों को साधने की भारतीय जनता पार्टी ने विशेष रणनीति बनाई है. बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के सहारे अब यूपी के लोध वोटरों पर अपने नजरें गड़ा दी हैं. दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश में लोध बिरादरी के सबसे बड़े नेता रहे और अब भाजपा जोर-शोर से पूरे यूपी में उनकी पुण्यतिथि 21 अगस्त को मनाने जा रही है।इस कार्यक्रम के जरिये भाजपा ये संदेश देगी की लोध बिरादरी का सबसे बड़ा हितैषी यूपी में अगर कोई राजनैतिक दल है तो वह बीजेपी है. बाईट---अवनीश त्यागी प्रवक्ता भाजपा उत्तर प्रदेश में लगभग 8% लोध बिरादरी के वोट बैंक को अपने पाले में करने की रणनीति पर काम कर रही है. पिछड़ों में भाजपा के लिए सबसे प्रभावी लोधी समाज कल्याण के नाम के सहारे ही जुड़ा रहा है। राज्य के 45 जिलों में लोधी समाज अच्छी संख्या में हैं। इनमें से एटा और बुलंदशहर से तो कल्याण सिंह स्वयं भी सांसद रहे हैं। प्रदेश में बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, आगरा, एटा, इटावा, मैनपुरी, जालौन, फर्रुखाबाद, कन्नौज, बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट, फतेहपुर, कौशांबी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, औरया, ललितपुर, झांसी, फतेहपुर, बदायूं, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, अमरोहा, रायबरेली, अमेठी, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, हरदोई, फिरोजाबाद, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सिद्वार्थनगर, अयोध्या, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, बहराइच, प्रयागराज, मीरजापुर, सोनभद्र समेत 45 जिले लोधी राजपूत बाहुल्य हैं
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top