206122
Auraiya - भारत रत्न भीमराव अंबेडकर जयंती पर सफाईकर्मियों का पालिका अध्यक्ष ने किया सम्मान
Auraiya, Uttar Pradesh:भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आज औरैया नगर पालिका परिषद में सफाई कर्मियों का सम्मान किया गया. नगर पालिका के अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने सफाई कर्मियों को शाल उड़ाकर सम्मानित किया. इस दौरान सैकड़ो सफाई कर्मी मौजूद रहे. नगर पालिका परिषद के ईओ और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लाखु ग्राम पंचायत नामांकन निरस्त विरोध में धरना, आरोपों की जाँच की मांग
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं चिड़ावा के लाखु ग्राम पंचायत में सरपंच चुनाव से पहले हंगामा प्रत्याशी अनिता देवी का नामांकन फॉर्म निरस्त होने पर ग्रामीणों में आक्रोश अधिकारियों की मिलीभगत से फॉर्म कैंसिल करवाने का आरोप पोलिंग बूथ के सामने ग्रामीणों और समर्थकों ने दिया धरना चिड़ावा सीओ गौरव गुर्जर और थानाधिकारी लक्ष्मीचंद वर्मा मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक सुभाष पूनिया ने भी मौके पर पहुंचकर की समझाइश चुनाव निरस्त करने की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी झुंझुनूं चिड़ावा के निकटवर्ती लाखु ग्राम पंचायत में सरपंच पद के चुनाव से पहले एक प्रत्याशी का नामांकन फॉर्म निरस्त होने पर विवाद खड़ा हो गया। विरोध में ग्रामीणों और प्रत्याशी के समर्थकों ने शहीद श्री सत्यवान सिंह यादव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाखु स्थित पोलिंग बूथ के सामने धरना देकर प्रदर्शन किया। समर्थकों ने अधिकारियों और विपक्षियों पर मिलीभगत कर नामांकन निरस्त करवाने का आरोप लगाते हुए चुनाव निरस्त करने की मांग की।जानकारी के अनुसार, अनिता देवी पत्नी कपिल शर्मा ने लाखु ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए प्रत्याशी के तौर पर नामांकन फॉर्म जमा करवाया था। ग्रामीणों और समर्थकों का आरोप है कि विपक्षियों ने अधिकारियों से सांठगांठ कर ऐन वक्त पर उनका नामांकन निरस्त करवा दिया। समर्थकों का कहना है कि नामांकन फॉर्म बीएलओ से जांच करवाकर जमा करवाया गया था, लेकिन फॉर्म निरस्त होने की सूचना उन्हें समय निकल जाने के बाद दी गई।नामांकन निरस्त होने के विरोध में ग्रामीण और समर्थक पोलिंग बूथ के सामने धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर चिड़ावा वृत्ताधिकारी गौरव गुर्जर और चिड़ावा थानाधिकारी लक्ष्मीचंद वर्मा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से समझाइश कर मामला शांत करवाने का प्रयास किया।मामला सूरजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र से संबंधित होने के कारण पूर्व विधायक सुभाष पूनिया भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कियाहालांकि, अभी तक प्रशासन और प्रदर्शनکارियों के बीच सहमति नहीं बन पाई थी।प्रदर्शनकारी नामांकन निरस्त किए जाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए चुनाव निरस्त करने की मांग पर अड़े रहे। फिलहाल, नामांकन निरस्त किए जाने के आधिकारिक कारणों और लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी है।0
0
Report
रायबरेली में मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने नमकीन और पान मसाला सीज
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने नमकीन निर्माण स्थल से नमूना लिया गया और 163 किलो नमकीन, जिसकी कीमत 17 हजार 930 रुपये है, सीज की गई। वहीं, तकिया बुढ़नपुर के सचिन किराना स्टोर से कायम पान मसाला का नमूना लेकर 837 पैकेट सीज किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 3 लाख 90 हजार रुपये है। दोनों मामलों में सीज माल कारोबारियों की सुरक्षित अभिरक्षा में सौंपा गया। विभागीय विवरण के अनुसार कुल सीज माल की अनुमानित कीमत 4,07,930 रुपये है।0
0
Report
करवा चौथ पर पत्नी ने हेलमेट गिफ्ट कर जीवन सुरक्षा का संदेश दिया
Jhunjhunu, Rajasthan:बिसाऊ में करवा चौथ पर प्रेम, विश्वास और जागरूकता की अनूठी मिसाल देखने को मिली। ललिता चेजारा ने पति बसंत चेजारा की लंबी उम्र की कामना के साथ न केवल करवा चौथ का व्रत रखा, बल्कि उनसे एक ऐसा वादा भी लिया जो उनकी जिंदगी की हिफाजत से जुड़ा है। ललिता ने पति को उपहार में हेलमेट देते हुए संकल्प दिलाया कि वे बिना हेलमेट पहने दुपहिया वाहन नहीं चलाएंगे। बसंत चेजारा और ललिता चेजारा पिछले करीब 17 वर्षों से साथ मिलकर करवा चौथ का व्रत रख रहे हैं। इस बार ललिता ने पर्व को एक नया अर्थ देते हुए पति की लंबी उम्र की कामना को सड़क सुरक्षा से जोड़ दिया। उन्होंने पति को हेलमेट भेंट कर यह संदेश दिया कि केवल लंबी उम्र की कामना करना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए जरूरी सावधानियां अपनाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। आज सड़क दुर्घटनाओं में दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट की अहमियत किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में करवा चौथ के अवसर पर दिया गया यह उपहार महज एक रस्म नहीं, बल्कि जीवन बचाने की प्रेरणा है। बसंत और ललिता की यह पहल बताती है कि परिवार का प्यार और परवाह इंसान को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। बिसाऊ के इस दंपती ने करवा चौथ के जरिए संदेश दिया कि पति की लंबी उम्र की कामना के साथ उसकी सुरक्षा का संकल्प भी जरूरी है।0
0
Report
Advertisement
दुर्गादास आश्रम में साधु की हत्या, आरोपी रातभर साथ रहा फिर फरार
Churu, Rajasthan:गांव नवा में स्थित दुर्गादास आश्रम में साधु की हत्या का मामला सामने आया है। आश्रम में रह रहे करीब 66 वर्षीय साधु छेदीलाल की एक अन्य साधु ने कथित रूप से हत्या कर दी और फरार हो गया। बुधवार शाम आश्रम पहुंचे आरोपी के रातभर मृतक के साथ रहने की बात प्रारंभिक जांच में सामने आई है। दोपहर बाद आश्रम में साधु का शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। हमीरवास थानाधिकारी सतपाल बिश्नोई पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच की तथा साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। थाना अधिकारी ने बताया कि मृतक साधु की पहचान उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी निवासी छेदीलाल पुत्र गोकल के रूप में हुई। प्रारम्भिक जांच के अनुसार हरियाणा के बहल क्षेत्र के गांव गोकुलपुरा निवासी साधु सुरेंद्र उर्फ सिमरन दास उर्फ मोनी बाबा बुधवार शाम आश्रम पहुंचा था और रातभर छेदीलाल के साथ रहा। तथा आरोपी ने अलसुबह किसी हथियार या लाठी-डंडे से साधु के कनपटी के पास चोट मारकर हत्या कर आरोपी मौके से फरार हो गया। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हत्या के पीछे क्या कारण रहे, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज होने की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई थी। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति का खुलासा हो सकेगा.0
0
Report
2007 से 2027 तक BSP ब्राह्मण कार्ड खेलकर चुनावी रंग बदलेगी
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- 2007 की 2027 में भी बीएसपी ब्राह्मण कार्ड खेल रही है...अब तक 5 ब्राह्मण चेहरों को प्रत्याशी बना चुकी है...क्या बीएसपी के दांव से ब्राह्मण बीएसपी की ओर आएंगे0
0
Report
करवा चौथ पर सास ने बहू के सरपंच बनने पर जमीन दान
Jaipur, Rajasthan:जिला- भीलवाड़ालोकेशन- कोटडी स्पेशल खबर | कोटड़ी, भीलवाड़ा हेडलाइन: करवा चौथ पर सास ने बहू को दिया अनोखा तोहफा! बहू बनी सरपंच तो सास ने पंचायत को दान कर दी 20 लाख की जमीन! 85 वर्षीय रामप्यारी देवी ने गांव के विकास के लिए दान की सवा बीघा भूमि。 एंकर इंट्रो: भीलवाड़ा के कोटड़ी से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो रिश्तों की मिठास और समाजसेवा की अनौखी मिसाल पेश करती है। करवा चौथ पर एक सास ने अपनी बहू को ऐसा तोहफा दिया, जिसकी चर्चा पूरे गांव में हो रही है। बहू रतनदेवी भवानी जाट ग्राम पंचायत अखेपुर की सरपंच बनीं, तो 85 वर्षीय सास रामप्यारी देवी ने पंचायत भवन बनाने के लिए करीब 20 लाख रुपए कीमत की सवा बीघा जमीन पंचायत के नाम दान कर दी। करवा चौथ के दिन जमीन की रजिस्ट्री करवाकर उन्होंने गांव को विकास का अनमोल उपहार दिया। वीओ-1: यह तस्वीर है भीलवाड़ा जिले की कोटड़ी तहसील के अखेपुर गांव की। यहां नवनिर्वाचित सरपंच रतनदेवी भवानी जाट के परिवार ने गांव के विकास के लिए अनूठी मिसाल पेश की है। नवगठित ग्राम पंचायत के पास अपना भवन बनाने के लिए जमीन उपलब्ध नहीं थी। वीओ-2: ऐसे में परिवार ने गांव की जरूरत को प्राथमिकता देते हुए अपनी खातेदारी भूमि पंचायत को देने का फैसला किया। परिवार की मुखिया 85 वर्षीय रामप्यारी देवी ने करीब सवा बीघा यानी 0.18 हेक्टेयर जमीन ग्राम पंचायत के नाम दान कर दी। इस भूमि की बाजार कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई जा रही है। वीओ-3: करवा चौथ के अवसर पर रामप्यारी देवी अपने पुत्र भवानी जाट और दो गवाहों के साथ कोटड़ी तहसील कार्यालय पहुंचीं। तहसीलदार रमेशचंद्र मीणा के समक्ष ग्राम पंचायत अखेपुर के नाम जमीन की रजिस्ट्री करवाई गई। इस तरह करवा चौथ पर बहू को सरपंच बनने के बाद सास ने गांव के विकास के रूप में अनोखा तोहफा दिया। बाइट — तहसीलदार रमेशचंद्र मीणा: नवगठित ग्राम पंचायत अखेपुर में पंचायत भवन के लिए भूमि उपलब्ध नहीं थी। अब पंचायत के नाम जमीन की रजिस्ट्री होने से भवन निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है。 वीओ-4: भूमि हस्तांतरण के बाद अब पंचायत भवन निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। सरपंच के परिवार की इस पहल की ग्रामीण सराहना कर रहे हैं। परिवार का यह कदम गांव में सामाजिक सहभागिता और सेवा भावना की प्रेरणादायक मिसाल बन गया है। आउट्रो: करवा चौथ पर जहां सुहाग की लंबी उम्र की कामना की जाती है, वहीं अखेपुर में एक सास ने अपनी बहू को सरपंच बनने पर गांव के विकास का अनमोल तोहफा दिया। 85 वर्षीय रामप्यारी देवी ने अपनी जमीन पंचायत को दान कर यह संदेश दिया कि गांव का विकास केवल सरकारी बजट से नहीं, बल्कि समाज के सहयोग और समर्पण से भी संभव है।0
0
Report
Advertisement
सक्ती: इलाज के बहाने महिला से दुष्कर्म/छेड़छाड़ करने वाला झोलाछाप गिरफ्तार, 8 घंटे में भेजा जेल
Sakti, Chhattisgarh:इलाज कराने पहुंची महिला से दुष्कर्म व छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को बाराद्वार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के महज 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पीड़िता सिरदर्द की शिकायत पर अपने पति के साथ रायपुरा गांव स्थित क्लीनिक गई थी। जांच के बहाने आरोपी ने महिला के साथ गलत नीयत से अश्लील हरकत की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस धारा 64(2) और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।0
0
Report
बहन के हत्यारे दे रहे जान से मारने की धमकी
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी आई जी को शिकायत पत्र देते हुए अशोक चन्द्र राजेंद्र नगर उरई थाना कोतवाली ने बताया कि उसकी बहन की हत्या कर दी थी जिसमें अभी तक कोई गिरफ्तार नहीं हुआ खुलेआम घूम रहे हे अपराधी जान से मारने की दे रहे धमकी पुलिस अगर समय रहते हैं गिरफ्तारी हो जाएगी नहीं तो कभी भी हत्या कर सकते है। आरोपी0
0
Report
मुजफ्फरनगर जल भराव की समस्या से मिलेगी निजात 17 करोड़ रुपये के नाला प्रोजेक्ट को मिली स्वीकृति
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर: राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र में करीब 17 करोड़ रुपये के नाला निर्माण कार्यों को स्वीकृति मिलने पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिले में विकास कार्यों के लिए लगातार स्वीकृतियां मिल रही हैं। परियोजनाओं के टेंडर और निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है, जिससे क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर और क्षेत्रवासियों के लिए यह खुशी की बात है कि विकास कार्यों के लिए किए जा रहे प्रयासों को स्वीकृति मिल रही है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने विकास परियोजनाओं को सरकार की उपलब्धि बताया और विपक्ष पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप को लेकर निशाना साधा।0
0
Report
Advertisement
धनबाद के कतरास में गर्भपात मौत: जांच टीम, अस्पताल संचालक व पति गिरफ्तार
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामडीह स्थित सेंट्रल डायग्नोस्टिक सेंटर में गर्भपात के दौरान महिला मौत मामले में एसडीएम लोकेश बारेंगे, सिविल सर्जन डॉ संजीव कुमार और FSL की टीम संजीवनी अस्पताल पहुंच जांच किये। घटना को लेकर एसडीएम के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई है। मामले को संज्ञान में लेते हुए संजीवनी अस्पताल पहुंचकर परिजनों से बातचीत की। वही पुलिस ने मामले में सेंट्रल डायग्नोस्टिक सेंटर संचालक और मृतिका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतिका के परिजनों से बातचीत के बाद प्रभारी सिविल सर्जन ने कहा कि किरण देवी में मौत को लेकर टीम जांच कर रही है। जाँच में अबतक यह पता चला है कि गर्भपात के दौरान ही महिला की मौत हुई है। साथ ही भ्रूण जाँच जैसे मुद्दे पर कहा कि समाज को इस दिशा में जागरूक होते हुए सहयोग करने की जरूरत है, इसपर रोक लगाना सिर्फ स्वास्थ्य विभाग को कार्यशैली से ही संभव नहीं है।0
0
Report
करौली में स्मैक तस्करी: दो दोषियों को 8-8 साल की सजा
Karauli, Rajasthan:करौली में स्मैक तस्करी के मामले में दो दोषियों को 8-8 साल की जेल। 2022 के स्मैक जब्ती मामले में करौली की एनडीपीएस अदालत ने फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को दोषी करार दिया है। लोक अभियोजक रीतेश सारस्वत ने बताया कि अदालत ने अतर सिंह उर्फ अतर और मनोज को 8-8 साल के कठोर कारावास और प्रत्येक को 80 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। विशिष्ट न्यायाधीश अरुण कुमार बेरीवाल ने यह फैसला सुनाया। 22 जनवरी 2022 को कोतवाली थाना प्रभारी रामेश्वर दयाल ने गश्त के दौरान ट्रक यूनियन से आगे शिव कॉलोनी जाने वाले रास्ते पर कार्रवाई की थी। इस दौरान अतर सिंह उर्फ अतर से 25 ग्राम और मनोज से 7 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई थी। मामाले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अदालत में 12 गवाह पेश किए और 43 दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत किए। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी मानते हुए सजा सुनाई। अतर सिंह उर्फ अतर रUgगापुरा, थाना सदर करौली का निवासी है, जबकि मनोज गणेश नगर, तीन बड़, करौली का रहने वाला है।0
0
Report
जैसलमेर में वन विभाग ने शिकार के आरोपितों को पकड़ा, लोमड़ी-खरगोश मृत
Jaisalmer, Rajasthan:शिकारियों पर वन विभाग का बड़ा एक्शन लोमड़ी और खरगोश के शिकार के आरोप में 3 गिरफ्तार, जाल-हथियार और 2 बाइक जब्त जैसलमेर जैसलमेर में वन्यजीवों के शिकार पर वन विभाग ने शिकंजा कसते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल मुखबिर की सूचना पर गजरूपसागर और किशनघाट क्षेत्र में स्वांगिया माता मंदिर के पास दबिश देकर टीम ने आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा वही मौके से शिकार में इस्तेमाल होने वाला कुड जाल, हथियार और दो बाइक भी जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान फंदे में घायल मिली लोमड़ी और खरगोश को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के कारण दोनों वन्यजीवों ने दम तोड़ दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की मेडिकल टीम ने भी उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। क्षेत्रीय वन अधिकारी श्याम सुंदर नागौरा ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि जैसलमेर DFO कुमार शुभम के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए मूलाराम, उत्तमाराम और चंद्रनाथ को गिरफ्तार किया गया है। तीनों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें कस्टडी में भेज दिया गया है वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि वन्यजीवों के शिकार या तस्करी से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी वन कार्यालय को दें।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में करवा चौथ: बादल के बीच सुहागिन महिलाएं उत्साह से झूमीं
New Delhi, Delhi:दिल्ली मे मौसम खराब करवा चौथ पर सूर्यदेवता ने दर्शन नहीं दिए सुहागिन महिलाओं ने कहानी सुनने के बाद अर्ख दिया करवा चौथ पर सुहागिन महिलाऐ जमकर झूमती नजर आई दिल्ली RK पुरम की महिलाए बोली चन्द्रदेवता निकलेंगे जरूरी देर से भले ही लोकेशन.... RK पुरम एंकर.... देशभर में सुहागन महिलाएं करवा चौथ त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मना रही है दिल्ली एनसीआर में मौसम ने करवा चौथ पर बड़ी टेंशन दे दी है ना सूर्य देवता के दर्शन हुए और नाम चांद देवता के दर्शन देने उम्मीद दिख रही है आसमान में बादल छाए हैं रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही है साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की आरके पुरम की सुहागन महिलाओं ने कहानी सुनी पतिदेव की उम्र चौथ माता से की है कहानी सुनने के बाद सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए और भगवान से प्रार्थना करते हुए जल का अर्क दिया उसके बाद सुहागिन महिलाएं करवा चौथ के खास मौके पर जमकर झूमी. महिलाओं का कहना है कि आकाश में बादल छाए हैं लेकिन चन्द्र देवता के दर्शन जरूर होंगे चाहे देर से ही भले हो चन्द्र देवता के अर्ख देने के बाद सुहागिन महिलाओं का पति से गिफ्ट लेने का सिलसिला शुरू हो जाएगा.0
0
Report
कुरुक्षेत्र में अशोक अरोडा ने दिल्ली कूच के लिए भारी समर्थन का दावा
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की पंजाबी धर्मशाला में बैठक उपरांत विधायक अशोक अरोड़ा बोले पार्टी के 1 नवंबर को प्रस्तावित दिल्ली कूच में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे, कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने आरोप लगाया कि भाजपा लोगों को आपस में लड़वाना चाहती है, उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह किसके खिलाफ प्रदर्शन करेंगे कुरुक्षेत्र: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की पंजाबी धर्मशाला में बैठक उपरांत पूर्व मंत्री विधायक अशोक अरोड़ा बोले पार्टी के 1 नवंबर को प्रस्तावित दिल्ली कूच में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोगों को आपस में लड़वाना चाहती है लोगों के अधिकार कुचलना चाहती है इसलिए संविधान व प्रजातंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस की रैली आयोजित कर रही है उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि गृह मंत्री अमित शाह किसके खिलाफ प्रदर्शन करेंगे वे तो सत्तारूढ पार्टी से जुड़े है यदि कोई लोकतंत्र के खिलाफ कार्य कर रहा है वह अराजकता फैला रहा है तो उनके खिलाफ मामला दर्ज करो उन्होंने कहा कि अमित शाह जिस प्रदर्शन में भाग लेने के लिए आ रहे हैं उनकी मांग क्या है उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस की तो मांग है कि संविधान बचाने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाना चाहिए और उसी के लिए हम कांग्रेसी एक नंबर को दिल्ली में रैली कर रहे हैं लेकिन वह प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं यह समझ से परे हैं0
0
Report
करवा चौथ: निर्जला व्रत से सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र की कामना की
New Delhi, Delhi:आज करवा चौथ है और करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और घर की सुख शांति समृद्धि के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती है और शाम को पूजा के बाद चंद्रमा का चेहरा देखते हुए अपने पति के हाथ पानी की घूँट पीकर इस व्रत का समापन करती है। करवा चौथ के पावन पर्व पर महिलाओं ने मंदिरों में एकत्र होकर व्रत की कथा सुनी और पति की लंबी उम्र एवं परिवार की सुख-शांति की कामना की। इस दौरान महिलाएं थाल में अलग-अलग पकवान और फल रखकर भगवान की कथा सुनी और थाली को एक दूसरे से बदला कर सात बार कारवां किया। वही इस दौरान निर्जला व्रत करवा चौथ पर रखने वाली व्रती महिलाएं ने बताया कि मेरा नाम दीपा है और आज मैं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला व्रत करवा चौथ रखी हो जिसकी पूजा करने के लिए आज शाम को मंदिर पहुंची हुई हूँ. कालकाजी का यह मंदिर बहुत प्रसिद्ध है जहां पर बड़ी संख्या में व्रत करने वाली महिलाएं यहां पर आती है और कथा सुनती है. आज मंदिर के पुजारी के द्वारा वीरवती की कथा सुनाई जाती है इसे सुनने के पश्चात शाम को घर जाकर चंद्रमा निकलने का इंतजार किया जाता है और उसके बाद पति का चेहरा देखने के बाद इस व्रत को तोड़ा जाता है. वह इस दौरान रेखा बताती है कि मुझे बहुत अच्छा लग रहा है यह व्रत रखकर पिछले 20 साल से करवा चौथ का व्रत अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए करती हूँ और पति की लंबी उम्र हो इसलिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर शाम को पहले कथा सुना जाता है और फिर चांद निकलने का जब मुहूर्त होता है उसे मुहूर्त के अनुसार हम लोग अपने पति चेहरा चलनी के माध्यम से देखकर इस पूजा का समापन करते हैं. वही व्रत रखने वाली सोनम बताती है कि आज के दिन महिलाएं सोलह सिंगार करके पति की लंबी उम्र की कामना के साथ इस निर्जला व्रत को करते हैं इस व्रत को करने से पति भी हमारे बहुत खुश होते हैं उन्हें भी लगता है कि हमारी पत्नी मेरी लंबी उम्र के सामने के लिए इतना कठोर व्रत रख रही है काम को मंदिर में हुए एक साथ होकर पूजा करते हैं कथा सुनते हैं और एक दूसरे को थाली सात बार बदल कर इस पूजा को संपन्न करते हैं और शाम को जब चांद निकल जाता है तो पति का चेहरा देखने के बाद इस व्रत को तोड़ते हैं. वही पंडित सचिन वशिष्ठ बताते हैं कि आज का जो व्रत है कार्तिक मास के चतुर्थी तिथि के दिन करवा चौथ मनाया जाता है इस दिन विशेष कर भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है प्रार्थना की जाती है कि है गणेश जी महाराज आप सदैव हमारे परिवार में सुख समृद्धि प्रदान करना और हमारे पति की आयु लंबी करना यह हर महिला प्रातः कालीन आज के दिन संकल्प लेती है और संध्याकालीन कथा सुनती है उसके बाद में वह चंद्रमा को अर्क देकर भोजन ग्रहण करती है यह व्रत आदिकाल से चला आ रहा है और इस व्रत से पति-पत्नी का जो रिश्ता है वह बड़ा मजबूत होता है हर स्त्री को इस व्रत को रखना चाहिए और भगवान से प्रार्थना करनी चाहिए ईश्वर हमारे घर में सुख शांति प्रदान करें. वही हम आपको बता दे आज करवा चौथ का व्रत पूरे देश भर में सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए इस निर्जला व्रत को रखती है। आज के दिन महिलाएं सोलह सिंगार कर पूरे दिन निर्जल रहकर इस व्रत को करती है पूरे दिन व्रत रखने वाली महिलाएं आज कार्य नहीं करती जिससे उनका व्रत टूटे जैसे कि आज के दिन किसी भी चीज को काटना या तोडा नहीं जाता कई कड़े नियम के बाद व्रत को रात में चाँद देखने के बाद व्रत को संपन्न करती है।0
0
Report
Advertisement
