icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
206121
RTRishi TieariFollow5 Jan 2025, 05:20 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

Abhishek Banerjee के जन्मदिन पर Kaliaganj घर के सामने भाजपा-तृणमूल झड़प, पुलिस मौजूद

Noida, Uttar Pradesh:शनिवार आधी रात के बाद अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन के मौके पर उनके कालीघाट वाले घर के सामने कार्यकर्ता-समर्थक जमा हुए थे! आरोप है, रात 2 बजे के बाद बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने चोर का नारा लगाया! अभिषेक के कट आउट-तस्वीर-बैनर तोड़कर फाड़ दिए गए! रोकने गए तो दोनों पक्षों में जमकर झड़प हो गई! मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को हटा दिया!अभिषेक बनर्जी कार्यकर्ता-समर्थकों के साथ घर के नीचे बैठे हुए हैं! सड़क के दूसरी तरफ बीजेपी समर्थक हैं! उनका आरोप है, काली पूजा की मूर्ति लाने गए थे वे, तब उनके खिलाफ तृणमूल के कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए, उनके कई लोग घायल हुए हैं! बाद में बीजेपी कार्यकर्ता-समर्थकों को पुलिस ने सड़क से हटा दिया, लेकिन अभिषेक बनर्जी को घर के सामने से पुलिस नहीं हटा पाई। पुलिस के साथ एक समय धक्का-मुक्की भी हुई। इस वक्त मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है।
0
0
Report

छत्तीसगढ़ की सुआ नृत्य परंपरा: किशोरियाँ घर-घर पैसे और चावल जमा करतीं

Mahasamund, Chhattisgarh:एंकर-धान कटाई और दीपावली के करीब छत्तीसगढ़ की परंपराओं में घर-घर जाकर सुआ नृत्य कर किशोरी लड़कियां पैसे और चावल एकत्रित करतीं। इस सुआ नृत्य का छत्तीसगढ़ की परंपराओं में विशेष महत्व है। इस गीत के बोल के मुताबिक इस समय घर के आंगन में जैसे गेंदे का फूल खिला हो, और तोते की तरह अपने चेहरे को झटक कर नृत्य करती नजर आती हैं। छत्तीसगढ़ का सुआ नृत्य (जिसे तोता नृत्य या सुना नृत्य भी कहा जाता है) राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और महिलाओं की सामूहिक अभिव्यक्ति का एक प्रमुख प्रतीक है। इस नृत्य से एकत्रित हुए चावल और पैसे से गौरी गौरा विवाह का भी आयोजन किया जाता है। खूबसूरत छत्तीसगढ़ी परिधान में किशोरी और महिलाएं सुसज्जित होकर, गोल घेरा बनाकर गीत गाते हुए नृत्य करती हैं, जो बेहद मनमोहक लगता है। और इस गोल घेरे के बीच में बांस की टोकरी रखते हैं, जिसमें धान या चावल तोते की मूर्ति और शंकर पार्वती की फोटो रखकर गीत गाते हुए नृत्य करती हैं, जो बेहद मनमोहक लगता है।
0
0
Report
Advertisement

दमोह में बेलगाम वाहनों से मासूम घायल, हालत गंभीर

Damoh, Madhya Pradesh:सड़क हादसे का शिकार हुई 8 साल की मासूम की हालत गंभीर.. दमोह जिले में बेलगाम वाहनों और रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है और लोग लगातार हादसों का शिकार हो रहे हैं। बीती रात फिर एक सड़क हादसे में 8 साल की एक मासूम लड़की घायल हुई है जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बीती रात दमोह हटा रोड पर एक बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी; बाइक पर पति पत्नी और उनकी एक 8 साल की बेटी थी, टक्कर की वजह से बाइक और उसमें सवार तीनों लोग काफी दूर तक घिसटते रहे और इसमें माता पिता को चोटें आई लेकिन मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे हटा सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में भी मासूम की हालत नाजुक बनी हुई थीं और उसे जबलपुर मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।
0
0
Report
Advertisement

SDM धार ने दीपावली से पहले अस्थाई पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया

Dhar, Madhya Pradesh:स्लग :- धार में दीपावली से पहले पटाखा बाजार का एसडीएम ने किया निरीक्षण एंकर :- धार में दीपावाली के त्योहार को देखते हुए शहर के उदय रंजन क्लब मैदान में सजी अस्थाई पटाखा दुकानों का एसडीएम राजकुमार हलदर ने शुक्रवार देर रात निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि प्रशासन द्वारा इस वर्ष करीब 67 अस्थाई पटाखा लाइसेंस जारी किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकानदारों द्वारा की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दुकान में अग्निशमन यंत्र और पानी की व्यवस्था अनिवार्य की गई है। साथ ही तहसीलदार और पुलिस टीम द्वारा प्रतिदिन निरीक्षण किया जा रहा है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मौके पर 24 घंटे फायर ब्रिगेड को स्टैंडबाय पर रखा गया है। एसडीएम ने फायर ब्रिगेड के पानी के प्रेशर को भी मौके पर चेक किया, जो संतोषजनक पाया गया। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि पटाखे खरीदते समय सुरक्षा मानकों का ध्यान रखें और लाइसेंसी दुकानों से ही सामान खरीदें। बाइट :-राजकुमार हलदर SDM धार
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top