Auraiya - प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला का सपा पर बड़ा हमला
Dibiyapur, Uttar Pradesh:जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला औैरैया पहुंची जहां उन्होंने चुनाव को लेकर विवादित बयान दिया, बता दें कि सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर गुंडागर्दी को लाना है, तो सपा को वोट दीजिए , प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने औरैया जिले में 5 करोड़ लागत की लगभग 45 योजनाओं का शिलान्यास किया साथ ही महाकुंभ जाने वाली 5 बसों को प्रयागराज के लिए किया रवाना
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
थाना बार व थाना सौजना पुलिस द्वारा कुल 08 नफर वारंटियों को किया गया गिरफ्तार
Lalitpur, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक जनपद ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में,अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह के पर्यवेक्षण में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बार पुलिस द्वारा 04नफर वारंटीगण व थाना सौजना पुलिस द्वारा 04 नफर वारण्टीगण(कुल 08) को नियमानुसार गिरफ्तार कर, सम्बन्धित मा0 न्यायालय भेजा गया ।पुरानी दिल्ली जामा मस्जिद में SDM की रेड; अवैध पटाखों की बिक्री पर रोक
New Delhi, Delhi:पुरानी दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में एसडीएम की रेड अवैध पटाखों की बिक्री को लेकर चल रही है रेड सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली में खाली ग्रीन पटाखे चलाने ओर बिक्री की अनुमति दी गई है लेकिन उसकी आड़ में बेचे जा रहे हैं प्रदूषण वाले पटाखेकोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा 22 अदद अवैध देशी क्वाटर शराब सहित एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
Lalitpur, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक, ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन मे,अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एंव क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के पर्यवेक्षण में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा बारूद फैक्ट्री के पास गुमटी ग्राम महर्रा से अभियुक्त भगवान सिंह पुत्र तोरन उम्र करीब 40 वर्ष नि0 ग्राम महर्रा कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर को हिरासत पुलिस में लिया गया जिसके कब्जे से एक अदद बाजारू झोला में 22 अदद देशी रसभरी फ्रूटी नाजायज बरामद की गयीमिर्जापुर: अलंकार अग्निहोत्री ने किया बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ेगी 'राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा'
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर: विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर "राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा" ने जिले में सियासी गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी के नेता अलंकार अग्निहोत्री ने मिर्जापुर सदर और मझवां विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। सामान्य वर्ग के मुद्दों को लेकर पार्टी जनसंपर्क अभियान चला रही है। कलेक्ट्रेट पहुंचे अलंकार अग्निहोत्री ने सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव पर ब्राह्मण समाज और वैदिक मंत्रों को लेकर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की और अखिलेश यादव से संबंधित नेता को पार्टी से निष्कासित करने की अपील की। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के नेता अलंकार अग्निहोत्री मिर्जापुर पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा," 26 जनवरी 2026 को राजनीतिक पार्टी के रूप में "राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा" का गठन किया गया था। वर्तमान सरकार में सामान्य वर्ग का प्रतिनिधित्व समाप्त हो गया है। इसी को लेकर पार्टी देश और प्रदेश के विभिन्न जिलों में जनसंपर्क अभियान चला रही है। पिछले तीन-चार दिनों से पार्टी की टीम मिर्जापुर में जनसंपर्क कर रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी यहां भी अपने प्रत्याशी उतारेगी। मिर्जापुर सदर और मझवां सहित सामान्य वर्ग की बहुलता वाली सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की जा रही है। पार्टी का प्राथमिक मुद्दा UGC रेगुलेशन 2026 को वापस लेने की मांग है। इसके अलावा एससी-एसटी एक्ट के दुरुपयोग पर रोक लगाने, राष्ट्रीय सामान्य वर्ग आयोग का गठन करने और उसे संवैधानिक दर्जा देने जैसी मांगें भी पार्टी के एजेंडे में शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण विभिन्न वर्गों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो रही है। पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल की ओर से "जननीति भारत" पार्टी बनाए जाने और मिर्जापुर से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहाकि दिव्या मित्तल ने चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, उन्होंने प्रशासनिक और पुलिस सेवा से जुड़े अधिकारियों के राजनीति में आने का स्वागत करते हुए बोले," अधिकारियों को अपने प्रशासनिक अनुभव का उपयोग समाज के विकास और जनहित के मुद्दों को उठाने में करना चाहिए। इससे समाज को भी लाभ मिलेगा।
