Auraiya: परीक्षक में लापरवाही के मामले में हाईकोर्ट ने दिए कारवाई के आदेश
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया में हाई कोर्ट ने इलाहाबाद बोर्ड को आदेश दिया है कि एक छात्र के इंग्लिश में नंबर बढ़ाए जाएं। यह फैसला अधिवक्ता सौरभ पाठक की याचिका पर लिया गया। मामले में बोर्ड ने पहले छात्र की शिकायत पर अंक बदलने से इंकार कर दिया था। हाई कोर्ट ने जांच के लिए विशेषज्ञों की रिपोर्ट मंगवाई। सील बंद रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट ने न केवल नंबर सुधारने का आदेश दिया बल्कि कॉपी जांचने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। इस फैसले को छात्रों के हित में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
