206122
Auraiya: पुलिस परेड ग्राउंड पर भव्य परेड का आयोजन
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया के पुलिस परेड ग्राउंड पर भव्य परेड का आयोजन किया गया, जहां परेड ने एसपी को सलामी दी। इस भव्य आयोजन को देखने के लिए भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
र Raisen नगर पालिका ने बकायेदार दुकानदारों पर तालाबंदी शुरू कर 3 करोड़ बकाया वसूलना
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन। नगर पालिका ने गुरुवार को बकायेदार दुकानदारों से किराया और टैक्स वसूलने के लिए विशेष अभियान चलाया। सीएमओ सुरेखा जाटव करीब 30 कर्मचारियों के साथ ढोल-नगाड़े बजाते हुए बकायेदार दुकानदारों के पास पहुंचीं। इस दौरान दुकानदारों से मौके पर ही बकाया राशि जमा कराई गई। कुछ दुकानदारों ने तुरंत राशि जमा कर दी, जबकि कुछ बाद में जमा करने की बात कहते नजर आए। राशि जमा नहीं करने वाले दुकानों की दुकानों पर नगर पालिका ने तालाबंदी की कार्रवाई की। दुकानों पर कार्रवाई संबंधी नोटिस भी चस्पा किए गए। दीनदयाल परिसर की दुकानों पर भी टीम ने कार्रवाई की, जहां कुछ दुकानदारों ने मौके पर ही बकाया राशि जमा कर दी। सीएमओ सुरेखा जाटव ने बताया कि शहर में 113 बड़े बकायेदार दुकानदारों पर करीब 3 करोड़ रुपए बकाया हैं। इन्हें पहले तीन-चार बार नोटिस देकर राशि जमा करने के लिए कहा गया था। इसके बावजूद भुगतान नहीं करने पर अब तालाबंदी की कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार को नगर पालिका की टीम ने करीब 5 लाख रुपए की वसूली की। सीएमओ ने शहरवासियों से समय पर टैक्स और दुकानों का किराया जमा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे शहर के विकास कार्यों के साथ कर्मचारियों को समय पर वेतन देने में भी मदद मिलेगी। आवासीय क्षेत्र में भी बकायेदारों के खिलाफ आगे कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
39 किमी रेंज सारंग तोप से रक्षा आत्मनिर्भरता मजबूत, 300 नई धनुष तोपों का ऑर्डर
Kanpur, Uttar Pradesh:–शस्त्र प्रदर्शनी में हथियारों का प्रदर्शन, 300 नई धनुष तोपों से मजबूत होगी सेना –मिडिल ईस्ट, यूरोप और अमेरिका से मिले 1000 करोड़ के एक्सपोर्ट ऑर्डर –39 किमी रेंज वाली सारंग तोप रही मुख्य आकर्षण, हथियारों संग खिंचाई फोटो कानपुर के अरमापुर स्टेट स्थित रक्षा उपक्रम एडवांस्ड वेपंस एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड के छठे स्थापना दिवस और निगमीकरण के 5 सफल वर्षों के अवसर पर अरमापुर में आयोजित दो दिवसीय रक्षा प्रदर्शनी में स्वदेशी सैन्य ताकत का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। प्रदर्शनी में 39 किलोमीटर की दूरी तक अचूक निशाना साधने वाली सारंग तोप आम नागरिकों और स्कूली बच्चों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी रही। इसके साथ ही, सेना में शामिल 38 किमी मारक क्षमता वाली स्वदेशी 'धनुष' तोप के 300 नए ऑर्डर मिलने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1000 करोड़ के एक्सपोर्ट ऑर्डर हासिल कर संस्थान ने भारतीय रक्षा क्षेत्र में अपनी आत्मनिर्भरता का परचम लहराया है। अरमापुर के समाज सदन में आयोजित इस प्रदर्शनी में आम जनता के लिए प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रखा गया। प्रदर्शनी में 39 किमी की भीषण मारक क्षमता वाली सारंग तोप के अलावा इंसास राइफल, लाइट मशीन गन, मीडियम मशीन गन , टैंक बैरल, बॉम्ब शैल, मोर्टार और 9x19 कार्बाइन जैसे युद्ध में इस्तेमाल होने वाले अत्याधुनिक हथियारों को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में पहुंचे लोगों ने न केवल इन सैन्य हथियारों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं, बल्कि बिना कारतूस के बंदूकों को लोड कर निशाना साधने का अनुभव भी लिया। इस दौरान कंपनी के अधिकारियों ने आम नागरिकों को इन हथियारों की कार्यप्रणाली और मारक क्षमता की विस्तार से जानकारी दी। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कानपुर के उपमहाप्रबंधक अमित सिंह यादव ने बताया कि सेना में पहले से शामिल धनुष गन सिस्टम की अपार सफलता के बाद भारतीय सेना के लिए 300 अतिरिक्त धनुष तोपों की सप्लाई का नया ऑर्डर जल्द मिलने वाला है। इसके अलावा 155 मिमी 52 कैलिबर वाले माउंटेड गन सिस्टम और टोड गन सिस्टम के समर ट्रायल्स प्रगति पर हैं, जिसके बाद विंटर ट्रायल्स किए जाएंगे। इन उच्च क्षमता वाली तोपों के भारतीय सेना में शामिल होने से सीमा पर देश की मारक क्षमता में अभूतपूर्व इजाफा होगा. कॉर्पोरेट संयुक्त महाप्रबंधक पंकज दुबे ने बताया कि निगमीकरण के बाद AWEIL ने रक्षा निर्यात के क्षेत्र में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। गठन से पूर्व जहां इस समूह की फैक्ट्रियों का निर्यात शून्य था, वहीं आज संस्थान के पास लगभग 950 से 1000 करोड़ रुपये के अंतरराष्ट्रीय एक्सपोर्ट ऑर्डर मौजूद हैं, जिनमें से 500 करोड़ रुपये के ऑर्डर्स को सफलतापूर्वक पूरा भी किया जा चुका है। वर्तमान में कानपुर में बने हथियारों, एम्प्टी शेल्स, मशीन गन व तोपों के पार्ट्स की सबसे अधिक मांग मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) और यूरोपीय देशों में है, जबकि अमेरिकी बाजार में भी स्वदेशी हथियारों की सप्लाई भेजी जा रही है। इसके साथ ही पैरामिलिट्री और पुलिस बलों के लिए बनाई गई 9x19 कार्बाइन के बड़े ऑर्डर मिले हैं और 60mm मोर्टार का कमांडो वर्जन विकसित किया जा रहा है।0
0
Report
संभल में नवरात्रि-दशहरा और राम बारात को लेकर पुलिस प्रशासन का हाई अलर्ट; फ्लैग मार्च के साथ शांति बनाए रखने की अपील
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। नवरात्रि-दशहरा और राम बारात को लेकर पुलिस प्रशासन का हाई अलर्ट। एस पी विकास चन्द्र त्रिपाठी ने पुलिस फोर्स और RRF के जवानों के साथ इलाके में फ्लैग मार्च किया। राम बारात और नवरात्रि को लेकर आयोजकों और स्थानीय व्यापारियों के साथ संवाद कर त्योहारों को शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। संवेदनशील इलाकों पर्व CCTV कैमरों से निगरानी के निर्देश। शांति भंग करने वाले शरारती तत्वों पर शिकंजा कसे जाने के लिए सभी हिस्ट्रीशीटर और पुराने मुकदमों वाले शरारती तत्वों को सूचीबद्ध कर सत्यापन कराया जाएगा。0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर के सिकरीगंज में खाद-बीज की दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के सिकरीगंज से इस वक्त बड़ी खबर है... हरदत्तपुर में पेट्रोल पंप के पास खाद-बीज की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान में रखा खाद-बीज, कीटनाशक, कृषि उपकरण और कैश समेत करीब 8 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के हरदत्तपुर में बृहस्पतिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पेट्रोल पंप के पास स्थित श्रीगुरु कृपा कृषि सेवा केंद्र से अचानक आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। दुकान से धुआं और आग निकलते देख आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल दुकान मालिक को सूचना दी। सूचना मिलते ही रामडीह गांव निवासी और दुकान के प्रोपराइटार सच्चितानंद द्विवेदी मौके पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों के साथ सिकरीगंज पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने की कोशिश शुरू की। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब 9:30 बजे आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक आग ने दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान अपनी चपेट में ले लिया था। दुकानदार के मुताबिक, दुकान में रखा खाद-बीज, सल्फर, मैग्नीशियम, जिंक, कीटनाशक, पौधों में छिड़काव की दवाएं और दवा छिड़काव मशीन समेत तमाम सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में दुकान का उधार का लेखा-जोखा रखने वाला रजिस्टर और कैश काउंटर भी आ गया। दुकानदार का दावा है कि कैश काउंटर में रखे 1 लाख 15 हजार रुपये भी जल गए। दुकानदार सच्चितानंद द्विवेदी के मुताबिक, आग की इस घटना में करीब 8 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि आग के वास्तविक कारण और नुकसान का आधिकारिक आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। सिकरीगंज के हरदत्तपुर में खाद-बीज की इस दुकान में लगी आग ने कुछ ही देर में पूरे कारोबार को तबाह कर दिया। दुकान में कृषि से जुड़ा सामान होने की वजह से आग तेजी से फैल गई। फिलहाल पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग की ओर से आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। वहीं, पीड़ित दुकानदार को प्रशासन से आर्थिक मदद की उम्मीद है।0
0
Report
जोधपुर में आग बुझाते तीन जांबाज फायरफाइटर्स की याद में कैंडल मार्च
Jodhpur, Rajasthan:जोमै جوधपुर में बासनी स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग बुझाने के दौरान जान गंवाने वाले नगर निगम के तीन जांबाज फायरफाइटरों सुरেন্দ्र, प्रदीप और प्रीतेश की स्मृति में कैंडल مارچ निकाला गया। नगर निगम मुख्यालय से शहीद स्मारक तक निकाले गए कैंडल मार्च में महापौर प्रसन्न चंद मेहता समेत नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और फायरफाइटर शामिल हुए। सभी ने दिवंगत फायरफाइटरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। महापौर प्रसन्न चंद मेहता ने कहा कि सुरेंद्र, प्रदीप और प्रीतेश ने कर्तव्य निभाते हुए लोगों की जान बचाने के प्रयास में अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनकी सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को हमेशा याद रखा जाएगा। महापौर ने कहा कि नगर निगम परिवार दिवंगत फायरफाइटरों के परिजनों के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने अग्निशमन जैसे जोखिमपूर्ण कार्य में कर्मचारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। कैंडल मार्च के दौरान निगम कार्मिकों ने दिवंगत साथियों की आत्मा की शांति और उनके परिवारों को इस दुख को सहन करने की प्रार्थना की। बाइट: प्रसन्न चंद मेहता, महापौर जोधपुर नगर निगम0
0
Report
ओवैसी: UCC बिल महाराष्ट्र सहित कुछ राज्यों तक पहुँचेगा, आदिवासी हिस्से पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:छत्रपति संभाजीनगर, महाराष्ट्र: AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी कहते हैं, "क्या आप लोगों ने UCC बिल पढ़ा है? अब वे इसे महाराष्ट्र में भी लाने की तैयारी कर रहे हैं। अब उत्तराखंड, असम और गुजरात का UCC बिल पढ़िए। यह बिल्कुल वही UCC बिल है। और वह UCC बिल क्या है? हिंदू मैरिज एक्ट और हिंदू सक्सेशन एक्ट—बिल्कुल वैसा ही, हूबहू कॉपी-पेस्ट करके लागू कर दिया गया है। अब आप ही बताइए, आपने आदिवासियों को इससे बाहर रखा? है। मध्य प्रदेश में 21% आदिवासी और 7% मुसलमान हैं। उत्तराखंड में आपने आदिवासियों को बाहर रखा? और गुजरात में भी ऐसा ही किया। आपने उन्हें बाहर क्यों रखा? क्योंकि 'नहीं, आदिवासियों का धर्म अलग है, उनकी जीवनशैली अलग है, उनकी परंपराएं अलग हैं' या जो कुछ भी अलग है। खैर, मेरा धर्म भी तो अलग है, है? ना? यह अलग क्यों है? इस्लाम में शादी एक कॉन्ट्रैक्ट (समझौता) है। हिंदू धर्म में, यह कई जन्मों का बंधन है। है? ना? इस्लाम में शादी या निकाह दो बराबर साथियों के बीच होता है। वहाँ, यह जन्म-जन्मांतर का बंधन है…0
0
Report
Advertisement
कटनी में ऑनलाइन खिलौना धोखा: 56 हजार गंवाए, 27 दिन बाद भी खेप नहीं आई
Katni, Madhya Pradesh:स्लग ट्वॉयज कटनी में खिलौनों का ऑनलाइन ऑर्डर एक व्यापारी के लिए कथित तौर पर धोखे का सौदा बन गया। मुंबई से खिलौने मंगाने के लिए व्यापारी ने यूपीआई के जरिए 56 हजार रुपये का भुगतान किया, लेकिन 27 दिन गुजरने के बाद भी न खिलौने पहुंचे और न ही रकम वापस मिली। परेशान व्यापारी ने अब एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। मामला कटनी के नई बस्ती निरंकारी कॉलोनी का है, जहां खिलौनों का कारोबार करने वाले अजय मेघवानी ने मुंबई के प्रदीप ट्वाय हब से खिलौनों का ऑर्डर बुक किया था। शिकायत के मुताबिक 2 सितंबर को फोन पर ऑर्डर देने के बाद जब व्यापारी ने माल भेजने के बारे में पूछा, तो कथित तौर पर उनसे कहा गया कि माल वाहन में लोड हो रहा है और भुगतान ऑनलाइन कर दें। इसके बाद व्यापारी को एक क्यूआर कोड भेजा गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उन्होंने भरोसा करते हुए यूपीआई के जरिए 20-20 हजार रुपये की दो किश्त और 16 हजार रुपये की एक किश्त, यानी कुल 56 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। लेकिन रकम पहुंचने के बाद कहानी बदल गई। व्यापारी के मुताबिक भुगतान के करीब 27 दिन बाद भी खिलौनों की खेप कटनी नहीं पहुंची। फोन और व्हाट्सऐप के जरिए संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कथित तौर पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला और फोन भी रिसीव नहीं किया गया। इसके बाद व्यापारी को अपने साथ आर्थिक धोखाधड़ी होने का संदेह हुआ। उन्होंने एसपी कटनी से शिकायत कर पूरे मामले की जांच, संबंधित लोगों पर कार्रवाई और 56 हजार रुपये वापस दिलाने की मांग की है। व्यापारी ने पुलिस को ऑनलाइन बातचीत, व्हाट्सऐप मैसेज और भुगतान से जुड़े स्क्रीनशॉट समेत अन्य दस्तावेज उपलब्ध कराने की बात कही है। इस मामले में एडिशनल एसपी कमल मौर्य ने कहा कि इस मामले की शिकायत उन्हें मिली है। पूरे मामले की जांच सायबर टीम कर रही है।0
0
Report
जगदलपुर में ATM बदली कर 1.05 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर में ATM कार्ड की अदला बदली कर ठगी करने का मामला सामने आया है, पीड़ित रामेश्वर बघेल बोधघाट चौक में स्थित ATM मशीन से पैसे निकालने पहुंचा था, शातिर आरोपियों ने पीड़ित को अपने बातो में बहला फुसला कर ATM पिन कोड को पता करते हुए पीड़ित के ATM कार्ड को डमी ATM कार्ड से बदल दिया, इसके बाद आराोपियों ने पीड़ित के एटीएम कार्ड से 1,05,000 रु निकाल लिए, ठगी का अहसास होने के बाद पीड़ित ने बोधघाट थाने में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने cctv फुटेज के टावर डंप से संदिग्ध आरोपियों की पहचान की, आखिरकार बस्तर पुलिस ने ओड़िशा के कोटपाड़ से आरोपी भीम उर्फ़ भीमो उड़ीसा कोरापुट और राजेश कुमार निवासी हरियाणा हिसार को गिरफ्तार कर लिया है ।0
0
Report
रतलाम पहुँची वाराणसी-वडनगर यात्रा संकल्प, मोदी-कार्यकर्ता उत्साह से स्वागत
Ratlam, Madhya Pradesh:चंदारशेखR सोलंकी /रतलाम वाराणसी से वडनगर तक निकली सेवा संकल्प यात्रा 1 अक्टूबर को रतलाम पहुंची, जहां यात्रा का भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। शहर में जगह-जगह यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। यात्रा के आगमन पर फव्वारा चौक पर प्रधान मंत्री narendr मोदी के संकल्पों औऱ भाजपा के कार्यो का नाट्य मंचन भी किया गया यात्रा के साथ मध्यप्रदेश के मंत्री चेतन कश्यप भी रतलाम पहुंचे। इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे और यात्रा के स्वागत में उत्साह दिखाई दिया। 17 सितम्बर को वाराणसी से शुरू हुई यह यात्रा 17अक्टूबर को वडनगर तक जाएगी। रतलाम में रात्रि विश्राम के बाद यात्रा 2 अक्टूबर को अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना होगी। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।0
0
Report
Advertisement
रायसेन में महिला अफसर के मारपीट केस में कारवाई, CCTV में कैद घटना
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन की थप्पड़बाज़ महिला अफसर पर पुलिस का एक्शन लिया है स्कूटी सवार युवती से मारपीट के मामले में PHE विभाग की सब इंजीनियर रंजना ठाकुर पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर कार को किया ज़ब्त कर लिया है. थाना प्रभारी रायसेन ने बताया की कार से स्कूटी टच होने के बाद महिला अधिकारी ने मारपीट की थी मारपीट की पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई थी रायसेन नगर के मुखर्जी नगर के सामने स्कूटी सवार एक युवती ऑफिस से अपने घर खाना खाने जा रही थी तभी पीछे से आ रही मध्यप्रदेश शासन लिखी कार चला रही महिला अधिकारी ने युवती को रोक कर गाड़ी में एक्सीडेंट करने का कहकर उसके साथ जमकर मारपीट की और मारपीट की ये पूरी घटना बहा लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि कर चालक महिला स्कूटी सवार युवती के साथ कैसे जमकर मारपीट कर रही है जबकि उसकी गाड़ी से युवती की गाड़ी का कोई एक्सीडेंट हुआ ही नहीं था। वहीं मौके पर पहुंचे एक युवक ने युवती को पिटने से बचाया।0
0
Report
बहराइच होटल में युवक-युवती की फंदे से लटका शव: इलाके में हड़कंप
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी खबर, बहराइच के होटल अवध कैलाश होटल में युवक युवती की फंदे से लटकी मिली लाश, शहर के मेडिकल कालेज के सामने की वारदात, होटल अवध कैलाश के रूम नंबर 201में फंदे से लटकते मिले युवक युवती कई दिनों से होटल में रुके थे युवक युवती जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे बहराइच एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव, होटल के रूम में फॉरेंसिंग टीम कर रही है जांच, होटल के बाहर लगी भीड़, पुलिस कर रही हर पहलुओं की गहन जांच सूत्रों के अनुसार युवक रिंकू श्रावस्ती का रहने वाला है वही युवती पिंकी गौतम बुद्ध की रहने वाली है। घटना से इलाके में हड़कम्प,0
0
Report
गोरखपुर जलभराव पर अजय राय का भाजपा-सरकार पर निशाना; प्रभावित सैलून मालिक से मुलाकात
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में भारी बारिश के बाद हुए जलभराव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय गुरुवार को बेतियाहाता पहुंचे और जलभराव से प्रभावित ब्यूटी पार्लर संचालिका संध्या यादव से मुलाकात की। करीब पांच मिनट की बातचीत में उन्होंने संध्या से नुकसान की जानकारी ली और कांग्रेस की ओर से साथ खड़े रहने का भरोसा दिया。 26 सितंबर की भारी बारिश के बाद संध्या यादव के किराए के मकान और ब्यूटी पार्लर में करीब तीन फीट तक पानी भर गया था। इससे पार्लर का सामान और घरेलू सामग्री खराब हो गई। संध्या के मुताबिक, उन्होंने जेवर गिरवी रखकर बैंक से ढाई लाख रुपये और परिचितों से छह लाख रुपये ब्याज पर लेकर पार्लर शुरू किया था। नुकसान का वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसके बाद कांग्रेस नेताओं ने उनसे मुलाकात की。 मुलाकात के बाद अजय राय ने जलभराव को लेकर भाजपा सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि गोरखपुर के सांसद रवि किशन को शहर स्पेन जैसा दिखाई देता है, तो उन्हें गोरखपुर की सड़कों पर भी पैदल घूमना चाहिए। अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जमीन पर उतरकर लोगों की समस्याएं देखने की जरूरत है। अजय राय ने विकास के दावों के बावजूद जलभराव जैसी समस्याएं बने रहने का आरोप लगाया। उन्होंने राजघाट के गुंबद हादसे में दो अधिवक्ताओं की मौत और श्मशान घाट निर्माण में कथित भ्रष्टाचार का मुद्दा भी उठाया। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और यूपी के सह-प्रभारी अभिषेक दत्त मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
मुज़फ्फरनगर के अफसर सूचना अधिकार की जानकारी भूल गए; आयुक्त ने जताई तीखी नाराजगी
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:जन सूचना के सवाल पर फुस्स हुए मुजफ्फरनगर के अफसर मुज़फ़्फ़रनगर राज्य सूचना आयुक्त के मुज़फ़्फ़रनगर दौरे के दौरान अधिकारियों की तैयारियों की गुरुवार को पोल खुल गई। आयुक्त ने सभी विभागों के जन सूचना अधिकारियों के साथ दोपहर करीब एक बजे बैठक कर जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत होने वाले कामकाज की जानकारी ली तो कई अधिकारी उनके सवालों पर फुस्स नजर आए। यहां तक कि बैठक में मौजूद किसी भी जन सूचना अधिकारी को यह तक नहीं पता था कि सूचना के मामले में प्रथम अपील और द्वितीय अपील क्या होती है? अधिकारियों की इस स्थिति पर राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को जन सूचना अधिकार अधिनियम की प्रक्रिया और अपनी जिम्मेदारियों की जानकारी रखने के निर्देश दिए। प्रथम और द्वितीय अपील की जानकारी न होने को लेकर भी आयुक्त ने नाराजगी जाहिर की। बैठक में बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) और समाज कल्याण अधिकारी के मौजूद नहीं रहने पर भी आयुक्त ने नाराजगी जताई। दोनों अधिकारियों को इस मामले में नोटिस जारी किया गया है। राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम ने बताया कि मुज़फ़्फ़रनगर जिले से जुड़े 162 मामले फिलहाल सूचना आयोग में लंबित हैं। वहीं, समय पर सूचना नहीं देने या सूचना उपलब्ध नहीं कराने जैसे मामलों में जिले के 565 जन सूचना अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें दंडित किया गया है। आपको बता दें कि ऐसे मामलों में अधिकतम 25 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाता है।0
0
Report
जोधपुर विनायका अस्पताल प्रोस्टेट ऑपरेशन में लापरवाही, मरीज ने न्याय की मांग की
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. बावड़ी खुर्द निवासी मांगीलाल ने जोधपुर शहर के विनायका हॉस्पिटल पर प्रोस्टेट के ऑपरेशन में गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि ऑपरेशन के बाद कई महीनों तक अस्पताल के चक्कर लगाने और दवाइयां लेने के बावजूद तकलीफ दूर नहीं हुई। महाराष्ट्र में इलाज के दौरान जांच में शरीर के अंदर प्लास्टिक की नली का टुकड़ा मिलने की बात सामने आई। दूसरे अस्पताल में ऑपरेशन कर यह टुकड़ा निकाला गया। पीड़ित का आरोप है कि विनायका अस्पताल अब जिम्मेदारी स्वीकार नहीं कर रहा। न्याय की मांग को लेकर RLP नेता थानसिंह डोली अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे हैं।0
0
Report
सांभरलेक नगरपालिका ने बिजली, पानी और सड़कों के लिए युद्ध-स्तर पर सुधार शुरू किया
Dudu, Rajasthan:लोकेशन - सांभरलेक जिला - जयपुर सांभरलेक(जयपुर)- सांभरलेक पालिकाध्यक्ष पवन मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक, अध्यक्ष ने अधिकारियों से काम को गंभीरता से लेने के दिए निर्देश, बिजली, सड़क और पानी की समस्या को लेकर दिए निर्देश, जल्द ही युद्ध स्तर पर विभागों के साथ मिलकर किए जाएंगे कार्य, बिजली लाइनें, पेयजल लाइने दुरुस्त करने के निर्देश, प्रशिशु IAS विभोर भारद्वाज, SDM ऋषिराज कपिल, TDR पवन कुमार, EO छगन लाल यादव, उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रजापत, BCMHO डॉ राज चौधरी, PHED, PWD सहित कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद, एंकर - पर्यटक नगरी सांभरलेक में SDM ऋषिराज कपिल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर में बिजली, पानी और सड़कों की बदहाल स्थिति में सुधार लाना और आम जनता को राहत पहुँचाना था। बैठक के दौरान पालिकाध्यक्ष पवन मोदी ने मौजूद अधिकारियों को सख्त लहजे में काम को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसना न पड़े, इसके लिए बिजली और पेयजल की लाइनों को दुरुस्त करने का काम जल्द ही युद्ध स्तर पर शुरू किया जाएगा। अध्यक्ष ने कहा सांभरलेक नगर पालिका को राजस्थान की श्रेष्ठ नगर पालिका बनाना है।0
0
Report
Advertisement
