icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
206122
Ashwani bajpaiAshwani bajpaiFollow24 Mar 2025, 05:03 pm

Auraiya: प्रेमिका ने पति की हत्या के लिए सुपारी किलर को दी 2 लाख की सुपारी, 14 दिन में हुई हत्या

Auraiya, Uttar Pradesh:

मेरठ कांड के बाद अब औरैया में एक चौंकाने वाली हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि सहार थाना क्षेत्र में 19 मार्च 2025 को खेत में मरणासन्न हालत में मिले युवक दिलीप की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतक के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने बताया कि दिलीप की शादी 5 मार्च 2025 को प्रगति के साथ हुई थी। लेकिन प्रगति का दिल किसी और के लिए धड़कता था। वह बबलू उर्फ मनोज से प्रेम करती थी। शादी के बाद प्रगति को पति दिलीप प्रेम में रुकावट लगने लगा। प्रेमी बबलू के साथ मिलकर उसने सुपारी किलर को 2 लाख रुपये में दिलीप की हत्या करने का आदेश दिया था जिसमें 1 लाख रुपये पेशगी भी दिए गए थे। महज 14 दिन बाद ही प्रगति ने अपने ही पति की हत्या करवा दी। पुलिस ने मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Betul, Madhya Pradesh:
0
0
Report

अल्माड़ा के हलवालबाग में कम लागत कुकुट पालन से छोटे किसानों को लाभ

Almora, Uttarakhand:अल्मोड़ा के हवालबाग स्थित कुकुट प्रक्षेत्र कम लागत वाले कुकुट पालन को बढ़ावा दे रहा है। यहां रेनोंबो रोस्टर और वनराजा नस्ल के चूजे अल्मोड़ा, नैनीताल और बागेश्वर के पशुपालकों को दिए जा रहे हैं। इनका पालन घरेलू दाने और सब्जियों के अवशेष से भी किया जा सकता है, जिससे महंगे आहार का खर्च नहीं पड़ता। कुकुट प्रक्षेत्र से एक दिन का चूजा 30 रुपये में उपलब्ध है और प्रति सप्ताह लगभग चार हजार चूजों का उत्पादन हो रहा है, जिन्हें क्षेत्र के जिलों में वितरित किया जा रहा है। अल्मोड़ा जिले में करीब 2500 पशुपालक इसका लाभ उठा रहे हैं। Backyard Poultry योजना के तहत अनुसूचित जाति के गरीब परिवारों को 50 चूजे, दवा, जाली और चारा निशुल्क प्रदान किया जाता है, जिससे पोषण के साथ आय का भी अवसर मिलता है। पोल्ट्री वैली योजना के तहत 250-250 चूजों के दो बैच दिए जाते हैं, ताकि पहाड़ों में छोटे स्तर पर कुकुट पालन को बढ़ावा मिल सके। बाइट: डॉ. राम नयन मौर्य, वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी, कुकुट प्रक्षेत्र हवलबाग
0
0
Report
Advertisement

साहस को सलाम: किसान कलाकार ने स्मित मच्छार की वीरता पर अनूठा पोर्ट्रेट बनाया

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- दुबई से तेल अवीव जा रही उड़ान में 30 सितंबर 2026 को उत्पन्न गंभीर संकट के दौरान भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार के साहस और सूझबूझ की चर्चा के बीच नर्मदापुरम जिले के एक कृषक कलाकार ने उन्हें अनोखे अंदाज में सम्मान दिया है। ग्राम सुपराली के रहने वाले कलाकार योगेंद्र पाल सिंह सोलंकी ने धान, तिल, चावल, खसखस, बाजरा, अलसी और मक्का सहित विभिन्न अनाज व बीजों से कैप्टन स्मित मच्छार का पोर्ट्रेट तैयार किया है। कलाकृति में कैप्टन स्मित मच्छार के साथ हनुमान जी को शक्ति प्रदान करते हुए और अपनी पूंछ के माध्यम से विमान को संभालते हुए दर्शाया गया है। यह चित्र साहस, आस्था, कर्तव्य और भारतीय कृषि परंपरा को एक साथ जोड़ता है। वीओ01- 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में गंभीर संकट की स्थिति बनी थी। इस दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने सूझबूझ के साथ परिस्थितियों का सामना करते हुए विमान में सवार यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कैप्टन स्मित मच्छार से बातचीत कर उनके साहस और सूझबूझ की सराहना की। बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित ने संकट की उस घड़ी में हनुमान चालीसा का पाठ करने की बात भी बताई थी। इसी प्रसंग से प्रेरित होकर कृषक कलाकार योगेंद्र पाल सिंह सोलंकी ने यह विशेष कलाकृति तैयार की। वीओ02- कलाकार योगेंद्र पाल सिंह सोलंकी का कहना है कि भारत की पहचान कृषि और किसान से गहराई से जुड़ी है। अनाज केवल भोजन का आधार नहीं, बल्कि भारतीय ग्रामीण जीवन और संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी विचार को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कैप्टन स्मित के साहस को भारतीय कृषि परंपरा से जोड़कर यह पोर्ट्रेट तैयार किया। इस कलाकृति में अलग-अलग रंग और आकार वाले अनाज एवं बीजों का इस्तेमाल कर चेहरे और पूरे दृश्य को आकार दिया गया है। हनुमान जी की उपस्थिति इसे आस्था और शक्ति का प्रतीकात्मक रूप देती है। कृषक कलाकार योगेंद्र पाल सिंह सोलंकी अनाज और बीजों से पोर्ट्रेट बनाने के लिए पहले भी अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। वे इससे पहले कई नेताओं, कलाकारों और अन्य प्रसिद्ध हस्तियों के साथ-साथ देवी-देवताओं के पोर्ट्रेट भी अनाज के दानों से तैयार कर चुके हैं। बाइट- योगेंद्रपाल सोलंकी ( किसान )
0
0
Report
Advertisement

जीपीएम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से बस में आ रहा 1.22 करोड़ का 245 किलो गांजा जब्त, 2 गिरफ्तार

Gaurella, Chhattisgarh:गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पेंड्रा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए जगुआर ट्रेवल्स की स्लीपर बस (OD30D0606) से 49 पैकेटों में भरा 245 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसका बाजार मूल्य करीब 1.22 करोड़ रुपये आंका गया है। मामले में बस मालिक व चालक दिलीप कुमार हिंडिया (मलकानगिरी, ओडिशा) और मार्गदर्शक भीमसेन केवट (मरवाही) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 50 लाख की बस और तीन मोबाइल भी जब्त किए हैं।
0
0
Report

खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर, 10 लाख के आभूषण ले गए

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के रठांजنا थाना क्षेत्र के कड़ियावद गांव में सोमवार रात चोरी की वारदात सामने आई। रात करीब 2:30 बजे चोरों ने मकान के पीछे खेत की ओर लगी खिड़की को तोड़कर घर में प्रवेश किया और कमरे में रखे करीब 10 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। वारदात के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर सो रहे थे, लेकिन उन्हें घटना की भनक तक नहीं लगी। सुबह चोरी का पता चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। कड़ियावद निवासी नंदलाल कुमावत के मकान के पीछे खेत होने का फायदा उठाते हुए चोरों ने इसी तरफ की खिड़की को निशाना बनाया। खिड़की तोड़ने के बाद वे घर में दाखिल हुए और कमरे में रखे आभूषण लेकर निकल गए। मकान मालिक के अनुसार चोरी हुए सामान में बेटियों के लगभग 6 तोला सोने और डेढ़ किलो चांदी के आभूषण शामिल हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है। चोरों ने वारदात से पहले और उसके दौरान सीसीटीवी कैमरों से बचने की भी कोशिश की। बताया गया कि पास के मकान में लगे कैमरों की ओर चोरों ने टॉर्च की रोशनी डाली। वहीं, घर में लगे कैमरे की निगरानी प्रभावित करने के लिए कमरे की लाइट को कैमरे की दिशा में कर दिया गया। इससे आशंका है कि चोरों ने वारदात से पहले आसपास लगे कैमरों और निगरानी व्यवस्था पर नजर रखी थी। सूचना के बाद रठांजना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
0
0
Report

राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर बेंच ने खंभा बैतुल-खला की अवैध तामीर हटाने को चार हफ्ते दिये

Ajmer, Rajasthan:सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह कमेटी के जेरे-इंतजाम चलने वाले सोलह खंभा बैतुल-खला की तामीर को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बेंच ने सख्त रुख अख्तियार किया है। इस सिलसिले में दायर तौहीन-ए-अदालत याचिका पर समाअत करते हुए हाईकोर्ट ने अजमेर नगर निगम को मुतनाजा जगह पर बचे हुए गैर-कानूनी तामीरात को ढहाने के लिए चार हफ्ते की मोहलत दी है। यह मामला डीबी सिविल कंटेम्प्ट पिटीशन नंबर 1301/2023 से मुताल्लिका है। यह अर्जी सैयद फखर काजमी चिश्ती, अनवर अली, बाबर चिश्ती, गुलाम मुस्तफा और अब्दुल नईम खान की जानिब से पेश की गई थी। अर्जीगুजारों की जानिब से अदालत को बताया गया कि सोलह खंभा बैतुल-खला की तामीर में नगर निगम के जरिए पास किए गए नक्शे के खिलाफ जाकर काम किया गया है। साथ ही यह इल्जाम भी लगाया गया है कि जिस जगह पर मुसाफिरों के बैठने का इंतजारगाह बनना था, वहां शटर लगाकर उसे बंद कर दिया गया है। अदालत ने इस मामले में नगर निगम अजमेर की तरफ से 14 मई 2026 को दाखिल किए गए हलफनामे पर भी गौर किया। हलफनामे के मुताबिक, मुतनाजा इमारत के अहाते में कुछ गैर-कानूनी तामीरात अब भी मौजूद हैं। अदालत ने अपने हुक्मनामे में कहा कि 1 नवंबर 2022 को सादिर किए गए पुराने हुक्म की सख्ती से तामील नहीं की गई है। समाअत के दौरान नगर निगम अजमेर की जानिब से बचे हुए गैर-कानूनी तामीरात को, जो मंजूरशुदा प्लान के बरअक्स किए गए हैं, हटाने के लिए चार हफ्ते की मोहलत मांगी गई। हाईकोर्ट ने इस दरख्वास्त को कबूल करते हुए मामले की अगली समाअत के लिए 13 अक्टूबर 2026 की तारीख मुकर्रर की है। बयान..काजी अनवर अली..अर्जीगुजार.. अजमेर
0
0
Report
Advertisement

जैसलमेर के काहला स्कूल में शिक्षक कमी से छात्रों ने ताला बंद किया

Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर खबर की लोकेशन - जैसलमेर जैसलमेर जिला राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय काहला में अध्यपकों की कमी को लेकर छात्रों और अभिभावकों में आक्रोश देखने को मिला। विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक नहीं होने से नाराज छात्रों ने स्कूल के बाहर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया और शिक्षकों की नियुक्ति की मांग उठाई। बताया जा रहा है कि विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षक डेपुटेशन पर चले जाने के कारण शिक्षण व्यवस्था चरमरा गई है। शिक्षकों के अभाव में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। खास तौर पर विज्ञान और गणित जैसे मुख्य विषयों के शिक्षक नहीं होने से छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने शिक्षा विभाग से जल्द से जल्द विद्यालय में पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग की। छात्रों का कहना है कि शिक्षक नहीं होने के कारण उनकी नियमित पढ़ाई प्रभावित हो रही है और परीक्षा की तैयारी भी ठीक से नहीं हो पा रही। वहीं अभिभावकों ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि विद्यालय में शिक्षक ही नहीं होंगे तो बच्चों का भविष्य कैसे सुरक्षित होगा। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल शिक्षकों की व्यवस्था करने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

आशा बहुओ ने नगर मजिस्ट्रेट मनोज सिंह को सौपा ज्ञापन

Unnao, Uttar Pradesh:Unnao : उन्नाव में आशा बहू कल्याण समिति के द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय में 8 अक्टूबर को यूको गार्डन में होने वाले कार्यक्रम को लेकर ज्ञापन सौपा है। आशा बहू कल्याण समिति एवं आशा वह आशा कर्मचारी संगठन की ओर से आशा बहूओ एवं आशा संगिनियों की विभिन्न लंबित मांगों तथा मानदेय प्रोत्साहन राशि से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए 8 अक्टूबर को यूको गार्डन में शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसको लेकर आज मजिस्ट्रेट कार्यालय पर कार्यक्रम की अनुमति के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है। नगर मजिस्ट्रेट मनोज सिंह ने प्रार्थना पत्र लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है।
0
0
Report

दिनेश आर्या की राज्यसभा नामांकन, भाजपा दलित सम्मान का संदेश

Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड से राज्यसभा प्रत्याशी के तौर पर दिनेश आर्या ने विधानसभा में नामांकन किया। इस دوران मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता नजर आए। सभी मंत्री विधायक भी राज्यसभा नामांकन के लिए पहुंचे। ज़ी मीडिया से खास बात करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा इसी तरीके से अपने हर कार्यकर्ता को सम्मान देती है। दिनेश आर्या दलित जाति से आते हैं और पार्टी ने एक अनुसूचित जाति के व्यक्ति को उच्च सदन में भेजने का काम किया है। इससे पता चलता है कि भाजपा दलितों के मुद्दे पर राजनीति नहीं करती उनको उचित सम्मान देती है। टिक टैक महेंद्र भट्ट प्रदेश अध्यक्ष भाजपा उत्तराखंड
0
0
Report

जालौन: पीसीएफ केंद्र परिसर में जलभराव से किसान परेशान, निकासी और खाद की मांग

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र परिसर में भरा पानी, केंद्र परिसर में भारी जलभराव होने से किसान हुए परेशान, जलभराव के बीच हाथ में जूते-चप्पल लेकर पानी पार करते नजर आए किसान, कई दिनों से जलभराव होने से खाद लेने पहुंच रहे किसानों को हो रही परेशानियां, परेशान किसानों ने जल निकासी की व्यवस्था कराने और समय से खाद मुहैया करने की मांग की, बीते दिनों लगातार हुई बारिश के बाद काफी दिनों से पीसीएफ केंद्र परिसर में भरा पानी, जालौन के कोंच गल्ला मंडी परिसर में बने पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र का मामला。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top