206001
Auraiya: प्रेम प्रसंग में युवती की गई जान, प्रेमी गिरफ्तार
Phaphund, Uttar Pradesh:औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिले युवती के शव के मामले का खुलासा हो गया है। पुलिस के अनुसार, युवती ने प्रेम प्रसंग के विवाद के चलते अपली जान ले ली थी। बाद में उसके प्रेमी ने साक्ष्य छुपाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
AI से हो रहे साइबर फ्रॉड: सुरक्षा टिप्स और रिपोर्टिंग जरूरी
Noida, Uttar Pradesh:देखिए हमेशा नई टेक्नोलॉजी आती जाती रहती है और अपराधी नई टेक्नोलॉजी के माध्यम से स्कैम और फ्रॉड करते हैं. आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दुरुपयोग कर अपराधी स्कैम और फ्रॉड कर रहे हैं. जहाँ पहले साइबर क्रिमिनल कॉल करके डेटा की चोरी करते थे, आज के दौर में AI की मदद से ऑटोमेटेड तरीके से कर रहे हैं. खास कर सोशल मीडिया से आपके किसी रिश्तेदार की आवाज़ को क्लोन करके आपसे आपके पर्सनल डिटेल ले लेते हैं… सबसे महत्वपूर्ण है कि अपराध को तुरंत रिपोर्ट करें. समाज में कई लोग हैं जो रिपोर्ट करने से डरते हैं, ऐसा न करें और तुरंत रिपोर्ट करें. सरकार ने कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं जिनपर आप तुरंत रिपोर्ट कर सकते हैं. गोल्डन मिनट रूल का पालन करें जिससे तुरंत आपके अकाउंट को फ्रीज़ किया जा सके. अगर किसी क्रिमिनल ने आपका फोन या ईमेल हैक कर लिया तो साइबर क्राइम पोर्टल पर रिपोर्ट करें लेकिन उसके बावजूद आपको लगता है कि आपके केस में कुछ नहीं हो रहा है तो आप GAC पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें. अपने मोबाइल और कंप्यूटर पर इंटरनेट सिक्योरिटी सिस्टम डालें जो आपको साइबर अटैक से बचाएगा… अपने ईमेल को सिक्योर करें यानी 2 स्टेप वेरिफिकेशन करें और हर 2 महीने में अपने पासवर्ड को बदलते रहें… साइबर सिक्योरिटी में हम ग्लोबल एंटिटी बन गए हैं. साइबर स्पेस में कोई बॉर्डर नहीं है और यही मकसद था हमारा जब हमने एक एंटी हॉकिंग ग्रुप से एवॉल्व करके एक कंपनी बना ली. हम UN और अन्य ऑर्गेनाइजेशंस के साथ काम कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि हम सबको साथ लाए और साइबर हमलों को रोक पाएं…0
0
Report
रांची नगर निगम गेट के बाहर दुकानदारों का शांतिपूर्ण धरना, 500 से ज्यादा प्रभावित
Ranchi, Jharkhand:रांची नगर निगम के गेट के बाहर बड़ी संख्या में सब्जी विक्रेता और अन्य दुकानदार शांतिपूर्ण धरने पर बैठे हैं。 धरने पर बैठे दुकानदारों का कहना है कि वे मोरहाबादी मैदान के आसपास पिछले 30 से 40 वर्षों से दुकान लगाकर अपना और अपने परिवार का जीवन-यापन कर रहे थे। लेकिन करीब तीन महीने पहले उन्हें वहां से हटा दिया गया। दुकानदारों का आरोप है कि हटाए जाने के बाद उन्हें कोई उचित अस्थायी जगह भी उपलब्ध नहीं कराई गई। दुकानदारों के मुताबिक, एक जगह उपलब्ध कराई गई है, लेकिन वहां महज 30 से 40 दुकानों ही अपनी दुकानें लगा सकते हैं। जबकि उनकी संख्या करीब 500 से ज्यादा है। ऐसे में सभी दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। दुकानदारों का कहना है कि दुकान नहीं रहने के कारण घर-परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। बच्चों की पढ़ाई पर भी इसका असर पड़ रहा है। साथ ही, उपलब्ध कराई गई जगह पर वाहन लगाने को लेकर भी परेशानी हो रही है। अपनी मांगों को लेकर बड़ी संख्या में दुकानदार रांची नगर निगम के गेट के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन के चलते नगर निगम का मुख्य गेट बंद कर दिया गया है।0
0
Report
माढ़ोताल में अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार, लाखों की शराब जब्त
Jabalpur, Madhya Pradesh:माढ़ोताल थाना क्षेत्र के बसा ग्राम के पास पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक बिना नंबर की सफेद रंग की फ्रॉन्क्स कार में सवार दो लोगों को अवैध अंग्रेजी शराब ले जाते हुए दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आशुतोष यादव उर्फ छोटू (निवासी रांझी) और प्रियांश अग्निहोत्री (निवासी बसा) के रूप में हुई है, जिनके कब्जे से अवैध आधिपत्य की लगभग 251 बोतलें (कुल मात्रा लगभग 188 लीटर से अधिक) अंग्रेजी शराब जब्त की गई है। जब तो शराब की कीमत 2लाख 25 हजार बताई जा रही है। माढ़ोताल थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय जबलपुर द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इसी परिप्रेक्ष्य में कल दिनांक को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की गई है, और आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर आगे की पूछताछ व विवेचना की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
हाईवे हादसे पर चौंकाने वाला दृश्य: 5 किलोमीटर तक घसीटा गया घायल, बस में शव फंसा
Raipur, Chhattisgarh:बालोद ब्रेकिंग बाइक और बस के बीच हुई टकराहट के बाद खौफनाक मंजर, सोनी ढाबा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 में भीषण सड़क हादसा, हादसे के बाद 5 किलोमीटर तक घायल व्यक्ति को घसीटा, शव के उड़े चिथड़े, बस के अंदर फंसा था शव, पुरूर थाना क्षेत्र का मामला, जांच में जुटी पुलिस, भीषण हादसा देख लोगों के होश उड़े, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस0
0
Report
मंडीदीप में भाजपा-कांग्रेस के बीच भारी बवाल, वीरेंद्र मीना की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले के मंडीदीप में पूर्व पार्षद वीरेंद्र मीना द्वारा एक फेसबुक पर की गई पोस्ट से भाजपा कांग्रेस कार्यकर्त्ता आमने सामने आ गए और जमकर नारेबाजी की भाजपा के नेता देर थाना मंडीदीप fir दर्ज करवाने पहुचे थे थाना मंडीदीप ने पूर्व पार्षद वीरेंद्र मीना के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए विवेचना मे लिया आज भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व पार्षद वीरेंद्र मीना की गिरफ्तारी के लिए थाने पहुचे उसी दौरान ब्लॉक कांग्रेस मंडीदीप दीपेश मीना व उनके समर्थन भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज अपमान को लेकर विधायक पटवा व उनके समर्थकों पर भी राष्ट्रीय अपमान करने की बात को लेकर मुकदमा दर्ज करवाने की बात को लेकर थाने के सामने धरने पर बैठ गए साथ ही थाना परिसर मे भाजपा के नेता धरना देने बैठ गए मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक नायक, समेत मौके पर भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहा0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं है
Surajpur, Chhattisgarh:0
0
Report
Advertisement
मध्य प्रदेश: मोदी जन्मदिन पर 50 लाख ग्रामीण पट्टों की नि:शुल्क रजिस्ट्री का बड़ा कार्यक्रम
Noida, Uttar Pradesh:BHOPAL (MADHYA PRADESH): MOHAN YADAV (CM) / HEMANT KHANDELWAL (BJP PRESIDENT & MP) ON NITIN NABIN'S MADHYA PRADESH VISIT भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के साथ ही सेवा संकल्प अभियान की शुरूआत हो रही है... हम उनके नेतृत्व में किए गए सभी कामों को स्मरण करते हैं... कल उनके जन्मदिवस के अवसर पर दीपोत्सव का आयोजन होगा... कल उनके जन्मदिवस के अवसर पर 50 लाख से अधिक ग्रामीण क्षेत्र के पट्टों का सरकारी स्तर पर सारा खर्च वहन करते हुए हमने रजिस्ट्री निशुल्क कराने का बड़ा कार्यक्रम बनाया है..."0
0
Report
UPI शुल्क पर चर्चा: अमेरिका के दबाव के बीच मोदी सरकार पर हमला
Noida, Uttar Pradesh:SAHARANPUR (UTTAR PRADESH): IMRAN MASOOD (MP, SAHARANPUR) ON UPI CHARGES / CONGRESS’ ‘MODI TAX’ ALLEGATION ON UPI FEE / GURUGRAM HIT-AND-RUN CASE / UCC IMPLEMENTATION IN BJP-NDA RULED STATES / CASE AGAINST DMK MP A RAJA AND TWO MLAS 96% पर ही पड़ेगा। 65% लोगों का लेनदेन उसके ऊपर इसका असर आना हैये कितनी भी चमचागिरी कर लें अमेरिका की, हमारे प्रधानमंत्री जी। क्योंकि चमचागिरी मैं मानता हूं इसे। बीजेपी बीजेपी की सरकार चाहे कितनी ही तारीफ कर ले, अमेरिका की डील ने देश की रीढ़ तोड़ दी है और इतनी दादागिरी अमेरिका की सह रहे हैं कि इतना कमजोर प्रधानमंत्री इतिहास में नहीं हुआ जितना कमजोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। आज काम शुरू कर दीजिए कि हम डॉलर में काम नहीं करेंगे। अगर ये मिडिल ईस्ट वाले आज शुरू कर देंगे हम डॉलर में तेल की खरीददारी बंद करेंगे। देखिए अमेरिका घुटनों पर रहेगा या नहीं आएगा। तो ये ब्रिक्स को मजबूत करें अब。 मैं कह रहा हूँ कि न्यायिक व्यवस्था के ऊपर अगर सवाल उठ रहे हैं, देश की न्यायिक व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं तो ये बहुत गंभीर चिंतन का विषय है और इसको न्यायपालिका को स्वयं देखना चाहिए。 जब न्यायाधीश न्याय की कुर्सी पर बैठता है तो वो भगवान के समान दिखाई देता है पक्ष ये कह रहा है कि हम जो मैन टू मैन वो रहेगा वो फ्री रहेगा। अच्छा। केवल 4% लोगों पर इसका फर्क पड़ेगा और जो बड़े बड़े जो वो होंगे ट्रांजैक्शन केवल उसको किस तरह。 किस तरह जहां भी ट्रांजैक्शन होगा वो पैसा ग्राहक की जेब से जाएगा。 वो पैसा ग्राहक की जेब से जाएगा 65% Transaction है UPI से ये अमेरिका के दबाव के अंदर ये सरकार बिल्कुल घुटने टेक गई है। और ये चाहे जितना भी अमेरिका की चमचागीर कर लें, चापलूसी कर लें, अमेरिका इनको कुछ देने वाला नहीं है। भैया मैं कह रहा है पैंसठ परसेंट है। जिस जिसके ऊपर ये लगेगा वो उसका वो टोटल ट्रांजैक्शन का सिक्सटी फाइव परसेंट है。 तो आप कैसे बात कह सकते हो ये? आंकड़े वही नहीं जानते, आंकड़े हम भी जानते होंगे भाई।0
0
Report
जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के मैकेनिकल छात्र ने फांसी लगाई
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज़ इंजीनियरिंग कॉलेज ने फांसी लगाकर दी जान जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में मैकेनिकल का था छात्र 7th सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा था ओम पांडे कटनी के बरही जिला का रहने वाला था छात्र बीमारी के कारण था परेशान कुछ सब्जेक्ट में लग गया था बैक इसी कारण से ओम था परेशान हॉस्टल में तीन अन्य दोस्तों के साथ रहता था अकेले कमरे में फांसी लगा कर दी जान रांझी पुलिस ने दर्ज कर लिया है मामला मामले की जांच जारी शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया0
0
Report
Advertisement
हरदा: नहालखेड़ा रोड पर कचरा फेंकने से ग्रामीणों का गुस्सा, CMOs ने सुनी समस्या
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा में नगर पालिका द्वारा नहालखेड़ा रोड पर सड़क किनारे कचरा डाले जाने को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से यहां कचरा डाले जाने के कारण गंदगी और बदबू से आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विरोध की सूचना मिलने पर नगर पालिका सीएमओ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से उनकी समस्या सुनी। हरदा के नहालखेड़ा रोड पर उस समय हंगामा हो गया, जब नगर पालिका द्वारा सड़क किनारे कचरा डाला जा रहा था। कचरा डाले जाने का ग्रामीणों ने विरोध किया और मौके पर पहुंचकर अपनी समस्या नगर पालिका के अधिकारियों के सामने रखी। ग्रामीणों का कहना है कि कचरे से निकलने वाली गंदी बदबू और गंदगी के कारण आसपास रहने वाले लोगों को लगातार परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के मुताबिक इस समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका को ज्ञापन भी सौंपे गए, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। विरोध की जानकारी मिलने के बाद नगर पालिका सीएमओ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सीएमओ को पूरी समस्या बताई और कचरा सड़क किनारे नहीं डालने की मांग की। कचरा निपटारण को लेकर अभी तक कोई ठोस और स्थायी प्लान तैयार नहीं किया गया है।0
0
Report
नैनवां बूंदी नगरपालिका अध्यक्ष पद चुनाव: कांग्रेस ने कृष्णा मित्तल पर जताया भरोसा
Jaipur, Rajasthan:नैनवां, बूंदी नगरपालिका अध्यक्ष पद चुनाव। कांग्रेस ने कृष्णा मित्तल पर जताया भरोसा। कृष्ण मित्तल ने भरा अध्यक्ष पद का नामांकन। नामांकन से पूर्व उपखंड अधिकारी दीपांशु सांगवान ने दिलाई पार्षद कृष्णा मित्तल, समर्थक पार्षद आबिद हुसैन को शपथ। भाजपा नामांकन दाखिल करने में पीछे। नगरपालिका कार्यालय में नामांकन की प्रक्रिया। नगरपालिका ईओ नरेंद्र मीणा, कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता रहे मौजूद।0
0
Report
NSUI ने DUSU चुनाव में जीत का दावा, चिब ने बीजेपी पर निशाना साधा
New Delhi, Delhi:दिल्ली विश्वविद्यालय के नार्थ कैंपस में उदय भानु चिब भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में NSUI ने छात्रों की माँग को लेकर मार्च निकाला है, NSUI के समर्थकों ने दावा किया कि इस बार सभी सीटों पर NSUI के उम्मीदवारों की जीत होगी। DUSU चुनाव प्रचार में सभी छात्र संघठन ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है NSUI के चुनाव प्रचार में उदय भानु चिब भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी पहुंचे उन्होंने केंद्र सरकार दिल्ली बीजेपी की सरकार पर निशाना साधा, तो वही छात्रों के हॉस्टल समेत सभी मूलभूत सुविधाएं देने का वायदा किया और NSUI को जीताने की छात्रों से अपील भी की है।0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर के सरकारी पशु चिकित्सालय की दवाइयां लावारिस, इलाज जोखिम में
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जिले में बेजुबान पशुओं के इलाज को लेकर सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं.. शासकीय पशु चिकित्सालय में पशुओं के उपचार के लिए रखी जाने वाली दवाइयां लावारिस हालत में मिलने का मामला सामने आया है.. ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था एक चपरासी के भरोसे संचालित हो रही है, जिससे पशुपालकों को समय पर इलाज और दवाइयां नहीं मिल पा रही हैं, अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर हमेशा नदारद रहते हैं.. इधर दवाइयों के रखरखाव से लेकर नियमित चिकित्सकीय सेवाओं तक, अस्पताल की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। मामले में संबंधित अधिकारियों से शिकायत की भी गई थी.. और उप संचालक पशुधन विकास विभाग डॉ. एसपीएस सेंगर का कहना है की जांच कर जिला प्रशासन को रिपोर्ट सौंप दी गई है, उन्होंने एक्सपायरी दवाइयों को फेंकने की लापरवाही की बात स्वीकार करते हुए जांच में पुष्टि नहीं होने की बात कही.. वही अब देखना होगा की जांच रिपोर्ट के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार होता है या फिर बेजुबान पशुओं के इलाज की परेशानी यूं ही जारी रहती है।0
0
Report
दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव प्रचार आज आखिरी दिन, नो कैंपेनिंग डे से पहले क्या है रणनीति?
New Delhi, Delhi:दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव में प्रचार का आज आखिरी दिन है। प्रत्याशियों ने वोटरों तक पहुंचने के लिए जनसंपर्क तेज कर दिया है। इसके बाद नो कैंपेनिंग डे रहेगा और प्रत्याशी प्रचार नहीं कर सकेंगे। ABVP के समर्थक भी विश्वविद्यालय में प्रचार जुटे। ABVP के समर्थक से बातचीत。0
0
Report
महराजगंज: कोल्हुई में नया पुलिस कंट्रोल रूम चार्ली का उद्घाटन, सीमा पर सुरक्षा मजबूत
Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हैडलाइन- महराजगंज पुलिस अधीक्षक ने कोल्हुई में नए पुलिस कंट्रोल रूम 'चार्ली' का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद एसपी ने वायरलेस सेट के जरिए विभिन्न थानों के पुलिसकर्मियों से बातचीत कर उन्हें अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भौगोलिक स्थिति और भारत-नेपाल सीमा की संवेदनशीलता को देखते हुए इस नए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है ताकि फरेंदा और नौतनवा सर्किल के थानों में नेटवर्क व तालमेल की समस्या दूर हो और आमजन को त्वरित पुलिस सहायता मिलेगी। नया कंट्रोल रूम 'चार्ली' स्थापित करने से सीमावर्ती क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या खत्म होगी और आपात स्थिति में पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम बेहतर होगा।0
0
Report
Advertisement
