icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
206244
Gaurav Shrivastava Gaurav Shrivastava Follow9 May 2025, 05:28 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़: मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला संदिग्ध

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर मे जीडीसी कॉलेज के सामने स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 4 सितंबर की सुबह सूचना मिलने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्ज कर पहचान के लिए जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सामने आया कि शहर में घूमने वाली एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला द्वारा अलग-अलग स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के साथ इस तरह की छेड़छाड़ किए जाने की जानकारी मिली है। इसके बाद संबंधित महिला की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार महिला के मिलने के बाद उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उसे उपचार के लिए सेंदरी स्थित मानसिक स्वास्थ्य अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। मामले में जांच जारी है और महिला की तलाश के लिए टीम जुटी हुई है।
0
0
Report

पटना के वित्तरहित शिक्षकों के वेतनमान के लिए उग्र प्रदर्शन, कफन पदयात्रा शुरू

Patna, Bihar:पटना में वित्तरहित शिक्षकों का वेतनमान और वर्षों से लंबित अनुदान की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है, शिक्षकों ने गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर की चारों तरफ से घेराबंदी कर कफन पदयात्रा निकाली और या तो वेतन दे दो, या कफन दे दो के नारे लगाए, शिक्षकों ने मांगें पूरी नहीं होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है। इस बीच आंदोलन को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं बाइट - मिथिलेश तिवारी, शिक्षा मंत्री शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने शिक्षकों के लिए कभी कुछ नहीं किया और अब प्रदर्शन के नाम पर ड्रामा कर रही है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक रुके हुए शिक्षकों के वेतन का भुगतान इसी महीने किए जाने की तैयारी है। बाइट -- पूजा पैट्रिक, जेडीयू प्रवक्ता जेडीयू प्रवक्ता पूजा पैट्रिक ने कहा कि NDA सरकार शिक्षकों के हक और उनकी मांगों को लेकर प्रतिबद्ध है, उन्होंने शिक्षकों से धैर्य रखने की अपील करते हुए उनकी समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिया बाइट -- अरुण यादव, राजद प्रवक्ता राजद प्रवक्ता अरुण यादव प्रवक्ता अरुण यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शिक्षकों को अपनी जायज मांगों के लिए सड़क पर उतरना शिक्षा व्यवस्था के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है, उन्होंने सरकार से शिक्षकों के साथ तत्काल संवाद कर उनकी मांगें पूरी करने की मांग की। बाइट -- राजेश राठौड़, कांग्रेस प्रवक्ता कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने शिक्षक आंदोलन का समर्थन करते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए, उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों शिक्षकों को जबरन उठाकर गिरफ्तार किया गया और कांग्रेस कानूनी विशेषज्ञों के माध्यम से गिरफ्तार साथियों को छुड़ाने का प्रयास कर रही है। राजेश राठौड़ ने कहा कि वेतनमान, मेडिकल सुविधा और अन्य जरूरी सुविधाओं की मांग को लेकर संघर्ष जारी रहेगा जब तक शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं होता
0
0
Report
Advertisement

सहारनपुर के मस्जिदें सरकारी भूमि पर, संवैधानिक धारणाओं और राजनीति पर बहस

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ सहारनपुर के दम साहब इस बात का खुलासा करें कि सहारनपुर में सिर्फ मस्जिदें ही सरकारी भूमि पर बनी हैं, बाकी कोई धर्मस्थल सरकारी जमीन पर नहीं बना है. DM साहब आपने जिस संविधान की शपथ ली है वही संविधान ये कहता है कि आजादी से पहले बने हर धर्मस्थल का वजूद बरकरार रखा जाएगा, फिर कैसे आपने मस्जिद शहीद कर दी? योगी जी आपने पिछले 10 साल में कोई ऐसा काम नहीं किया है जिसके बाल पर चुनाव में जा सके इसलिए हिन्दू मुस्लिम की राजनीति के बाल पर चुनाव जीतना चाहते हैं लेकिन ऐसा होगा नहीं। इस बार जनता Rahul जी के साथ है. बाइट Congress नेता Asim waqar
0
0
Report
0
0
Report

छाता शुगर मिल: यूपी का पहला यूनिक इथेनॉल-शुगर-बिजली प्लांट बनेगा

Mathura, Uttar Pradesh:छाता शुगर मिल: इथेनॉल, चीनी और बिजली उत्पादन का बनेगा यूपी का पहला यूनिक प्लांट, मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने की धरना खत्म करने की अपील मथुरा: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने छाता शुगर मिल परियोजना को लेकर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह प्रदेश का पहला ऐसा अनोखा (यूनिक) प्रोजेक्ट होगा, जिसमें इथेनॉल प्लांट, शुगर फैक्ट्री और बिजली संयंत्र एक साथ स्थापित किए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री ने परियोजना की प्रमुख विशेषताएं बताते हुए कहा: डबल इथेनॉल प्लांट: यह उत्तर प्रदेश का पहला ऐसा डबल प्लांट होगा जहाँ जब तक गन्ना उपलब्ध रहेगा तब तक गन्ने से, और उसके बाद मक्का व धान से इथेनॉल तैयार किया जाएगा। मल्टी-यूटिलिटी कॉम्प्लेक्स: इसी परिसर में चीनी मिल और बिजली उत्पादन का प्लांट भी संचालित होगा। मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास: जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस महात्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास करने आ रहे हैं। आंदोलनकारियों से धरना समाप्त करने का अनुरोध क्षेत्र में चल रहे धरना-प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं। कोई भी बड़ा प्रोजेक्ट एक दिन में तैयार नहीं होता, इसमें महीनों और सालों का समय लगता है। उन्होंने आंदोलनकारियों से अपील की कि वे अपना धरना समाप्त कर परियोजना के निर्माण कार्य में सहयोग प्रदान करें। पूर्व टेंडरों में विफलता पर स्पष्टीकरण विपक्ष और प्रदर्शनकारियों द्वारा पुराने आश्वासनों को लेकर उठाए जा रहे सवालों का जवाब देते हुए चौधरी लक्ष्मी नारायण ने बताया कि 2022 के चुनावों के बाद सबसे पहले छाता शुगर मिल के लिए बजट स्वीकृत किया गया था। इसके लिए छह बार टेंडर निकाले गए और समाचार पत्रों तथा टीवी में विज्ञापन दिए गए, लेकिन कोई उपयुक्त टेंडर नहीं मिल सका। अब एक नई और मजबूत कार्ययोजना (प्रोजेक्ट) तैयार की गई है, जिससे आगामी फसल सीजन तक कार्य शुरू होने की पूरी संभावना है। राजनीतिक बयानबाजी पर चुटकी लेते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि चुनाव के समय इस प्रकार के प्रदर्शन और राजनीति होना स्वाभाविक है। केबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण
0
0
Report
Advertisement

फिरोजाबाद में शिक्षक दिवस पर 33 शिक्षकों को सम्मान, एक को राज्य पुरस्कार

Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद में शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। बेहतर शिक्षा, स्कूलों में साफ-सफाई और हाईटेक तरीके से पढ़ाई को बढ़ावा देने वाले 33 शिक्षकों को जिला प्रशासन ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में डीएम संतोष कुमार शर्मा, एडीएम कल्पना जायसवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक मुदिता पाण्डेय और बीएसए अनिल कुमार ने 33 शिक्षकों को पुरस्कार देकर उनके कार्यों की सराहना की। सम्मानित शिक्षकों ने न सिर्फ बच्चों को बेहतर शिक्षा देने में योगदान दिया, बल्कि स्कूलों में स्वच्छता और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल के जरिए शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने का काम किया। कार्यक्रम में डीएम संतोष कुमार शर्मा ने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के जरिए ही बच्चों का भविष्य मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि फिरोजाबाद के एक शिक्षक को राज्य शिक्षक सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदान किया गया। शेष बाइट्स के तौर पर शिक्षक/शिक्षिकाएं के साथ कार्यक्रम की जानकारी दी गई।
0
0
Report

लक्ष्मीनारायण चौधरी ने RLD के आरोपों को खारिज किया, जयंत चौधरी का सम्मान बरकरार

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में BJP-RLD की रार पर कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी की सफाई: कहा- 'जयंत चौधरी का सम्मान करता हूँ, विवाद की कोई बात नहीं' मथुरा: राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के स्थानीय नेताओं द्वारा की गई प्रेस वार्ता और आरोपों के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। RLD जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह के आरोपों पर जवाब देते हुए मंत्री ने साफ किया कि लोक दल उनका सहयोगी दल है और वह RLD प्रमुख जयंत चौधरी का पूरा सम्मान करते हैं。 बातचीत के प्रमुख बिंदु: * RLD से कोई विरोध नहीं: पत्रकारों के सवाल पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लोक दल गठबंधन का सहयोगी दल है। उन्होंने कहा, "जयंत चौधरी केंद्र में मंत्री हैं और मैं उनका सहृदय सम्मान करता हूँ। मैंने उनके या उनकी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की है।" * अखिलेश यादव की तारीफ के आरोपों का खंडन: आरएलडी जिलाध्यक्ष द्वारा अखिलेश यादव की तारीफ करने के लगाए गए आरोपों को मंत्री ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख खुद मानते हैं कि बीजेपी में सबसे ज्यादा आलोचना और व्यंग्य लक्ष्मीनारायण ही करते हैं। * छाता विधानसभा और विरोध पर बोले: छाता क्षेत्र में विरोध के दावों पर मंत्री ने कहा कि अगर जनता को भरोसा न होता तो लाखों लोग सड़कों पर होते, जबकि विरोध में 500 लोग भी जमा नहीं हो पा रहे हैं। * 2027 चुनाव और सीट बंटवारे पर रुख: आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में सीटों के दावेदारी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे का निर्णय शीर्ष संगठन का काम है। मथुरा जिले की पांचों सीटें बीजेपी ने भारी बहुमत से जीती हैं और कार्यकर्ता होने के नाते पार्टी का हर फैसला मान्य होगा। केबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण
0
0
Report
Advertisement

हरदोई में पत्नी की हत्या के आरोपी पति गिरफ्तार, लाइसेंसी राइफल भी बरामद

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव में पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति दुर्गाप्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल .315 बोर की लाइसेंसी राइफल भी बरामद की है। 3 सितंबर की सुबह करीब 9:30 बजे दुर्गाप्रसाद ने घरेलू विवाद के दौरान अपनी पत्नी दुर्गेशवती (48) को गोली मार दी थी। गोली पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। परिजन उन्हें शाहाबाद सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल हरदोई रेफर किया गया। हालात गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेज दिया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर लाइसेंसी राइफल कब्जे में ले ली थी और आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। मृतका के बेटे देव कुमार की तहरीर पर शाहाबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दुर्गाप्रसाद ने बताया कि उसका पत्नी से काफी समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। उसने पत्नी को कई बार समझाने की बात भी पुलिस को बताई। पुलिस के मुताबिक, 3 सितंबर को फिर विवाद हुआ और इसी दौरान आवेश में आकर उसने पत्नी को गोली मार दी। बताया गया कि दुर्गाप्रसाद घरों में जाकर पांडित्य कर्म और कथा वाचन करता था और एक चर्चित धर्मगुरु का शिष्य भी बताया जाता है। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे और एक बेटी हैं। घटना से पहले ढाई बीघा खेत बेचने को लेकर भी पति-पत्नी के बीच विवाद होने की बात सामने आई थी। दुर्गाप्रसाद के पास करीब 40 बीघा कृषि भूमि बताई गई है और वह ढाई बीघा जमीन बेचने की तैयारी में था। गांव के ही एक शिक्षक से जमीन का सौदा चल रहा था, जिस पर पत्नी ने आपत्ति जताई थी। शुरुआती जानकारी में मृतका के छोटे बेटे हर्ष ने यह भी आरोप लगाया था कि उसके पिता को मां के चरित्र पर शक था, जबकि परिवार की ओर से ऐसी किसी बात से इनकार किया गया। पुलिस अब हत्या के पीछे रहे पूरे विवाद और कारणों की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी दुर्गाप्रसाद पुत्र रामचन्द्र निवासी मिश्रीपुर के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक .315 बोर लाइसेंसी राइफल बरामद हुई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अरविंद राय, उपनिरीक्षक अरविंद यादव, कांस्टेबल हर्षित और कांस्टेबल प्रदीप शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है。
0
0
Report
Advertisement

कृष्णा नगर में 13 वर्षीय नाबालिग की संदिग्ध मौत, परिवार में मातम

New Delhi, Delhi:कृष्णा नगर में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की की मौत, फंदे से लटकी मिली शाहदरा जिला दिल्ली: कृष्णा नगर इलाके में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस को लड़की के फंदे से लटकने की सूचना PCR कॉल के जरिए मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां नाबालिग लड़की बेहोशी की हालत में फर्श पर मिली। पुलिस के मुताबिक, लड़की मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले की रहने वाली थी और अपनी बहनों के साथ रह रही थी। प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि लड़की देर से घर लौटी थी, जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने उसे डांटा था। बताया जा रहा है कि इसके कुछ देर बाद उसकी बहन ने उसे रोशनदान से चुन्नी के सहारे लटका हुआ देखा। बहन ने तत्काल उसे नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया। लड़की को डॉ. हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे ब्रॉट डेड घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों से पूछताछ की जा रही है。
0
0
Report

NIA ने गाजियाबाद जासूसी केस में 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

Noida, Uttar Pradesh:नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने गाजियाबाद जासूसी केस में 13 आरोपियों के खिलाफ लखनऊ में NIA की स्पेशल कोर्ट में चार्जशीट फाइल की है। NIA ने NIA केस नंबर RC-01/2026/NIA/LKW (गाजियाबाद जासूसी केस) में 13 आरोपियों प्रवीण, राज वाल्मीकि, शिवा वाल्मीकि, रितिक गंगवार, समीर शूटर, दुर्गेश निषाद, नौशाद, गगन कुमार, विवेक, शिवराज, मीरा ठाकुर और शाने इरम महाक के खिलाफ स्पेशल कोर्ट NIA, लखनऊ, उत्तर प्रदेश में भारतीय न्याय संहिता, 2023 के सेक्शन 61(2) और 152, ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के सेक्शन 3 और 5, और UA (P) एक्ट के सेक्शन 13, 17 और 18 के तहत चार्जशीट फाइल की है। कानून का उल्लंघन करने वाले 5 नाबालिगों के खिलाफ एक डिटेल्ड इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट (DIR) 18 मई 2026 को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJB), गाजियाबाद के सामने जमा कर दी गई है。 यह मामला शुरू में FIR नंबर 76/2026, तारीख 14 मार्च 2026 को कौशांबी पुलिस स्टेशन, कमिश्नरेट गाजियाबाद में BNS के सेक्शन 61(2) और 152 और ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के सेक्शन 3 और 5 के तहत दर्ज किया गया था। जांच के दौरान, पुलिस ने UA (P) एक्ट का सेक्शन 18 जोड़ा। अब तक इस मामले में 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया चुका है। जांच से पता चला है कि आरोपियों ने भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने वाले गैर-कानूनी काम और गंभीर अपराध करने के लिए एक क्रिमिनल साज़िश रची थी। यह साबित हो गया है कि आरोपियों ने गैर-कानूनी तरीके से बहुत ज़रूरी मनाही वाले/सेंसिटिव इलाकों में घुसपैठ की, वहां पहुंचे और वहां पहुंचे, जासूसी कैमरे लगाए, और जियो-टैगिंग वाले फोटो और वीडियो समेत सेंसिटिव जानकारी दुश्मन देश में मौजूद एंटिटीज़ को भेजी। उन्होंने दुश्मन देश से जुड़ी ऐसी एंटिटीज़ को गैर-कानूनी कामों के लिए भारतीय SIM कार्ड खरीदने और इस्तेमाल करने में भी मदद की, और सेंसिटिव जगहों की फोटो और वीडियो के साथ-साथ उनके सटीक GPS कोऑर्डिनेट्स पाने में भी उनकी मदद की, जिससे देश की सॉवरेन्टी, एकता, अखंडता और सुरक्षा को खतरा हो सकता है। बाकी आरोपियों और दूसरे संदिग्धों के खिलाफ मामले में आगे की जांच जारी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top