206122
Auraiya - किसान पानी की टंकी पर चढ़ा और करने लगा आत्महत्या का प्रयास
Auraiya, Uttar Pradesh:अजीतमल तहसील परिसर में बनी एक टंकी पर किसान चढ़ गया और आत्महत्या का प्रयास करने लगा, यह देख कर तहसील में हड़कंप मच गया. लक्ष्मी नारायण नाम के किसान ने लेखपाल पर गलत पैमाइश का आरोप लगाया है, अजीतमल तहसील के गांव ब्यौरा नवलपुर में राम बाबू, राम प्रकाश और लक्ष्मी नारायण का कुछ लोगों से पिछले 19 वर्षों से जमीन विवाद चल रहा है, यह मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है. पीड़ित का कहना था कि पहले लेखपाल प्रदीप कुमार दोहरे ने जमीन की सही पैमाइश की थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बाड़मेर पंचायत चुनाव: शुक्रवार को मतगणना शुरू, 269 पंचायत समिति और 37 जिला परिषद वार्ड
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर पंचायत चुनाव: शुक्रवार को मतगणना शुरू, 269 पंचायत समिति और 37 जिला परिषद वार्ड एंकर इंट्रो: बाड़मेर की ग्रामीण राजनीति में शुक्रवार का दिन बेहद अहम रहने वाला है। पंचायत राज चुनाव के बाद अब जनादेश की घड़ी आ गई है। जिले की 17 पंचायत समितियों और जिला परिषद के 37 वार्डों की मतगणना शुक्रवार को होगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बाड़मेर के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय यानी PG कॉलेज में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना के साथ ही गांवों की सरकार में किसका दबदबा रहेगा, इसकी तस्वीर साफ होने लगेगी। भाजपा, कांग्रेस, RLPP और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच मुकाबले के नतीजों पर सबकी निगाहें टिकी हैं। बाड़मेर जिले में पंचायत समिति सदस्य के 269 वार्डों और जिला परिषद के 37 वार्डों के चुनाव परिणाम सामने आएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में कई सीटों पर मुकाबला बेहद रोचक रहा है। ऐसे में प्रत्याशियों के साथ राजनीतिक दलों की भी धड़कनें बढ़ी हुई हैं। मतगणना की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी, इसके बाद ईवीएम के वोटों की गणना होगी। मतगणना केंद्र पर अधिकृत प्रत्याशीों और उनके एजेंटों को ही प्रवेश मिलेगा। सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। इन चुनाव परिणामों का असर केवल वार्डों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जिला प्रमुख और पंचायत समितियों के प्रधान पदों की राजनीतिक तस्वीर भी इन्हीं नतीजों से तय होगी। ऐसे में शुक्रवार को आने वाले परिणाम ग्रामीण राजनीति के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। बाइट : बुद्धाराम विश्नोई ,DSP बाड़मेर अब देखना दिलचस्प होगा कि बाड़मेर की rural सियासत में किसका दबदबा कायम रहता है। भाजपा अपनी पकड़ मजबूत करेगी, कांग्रेस वापसी करेगी या निर्दलीय प्रत्याशी चौंकाने वाले नतीजे देंगे? शुक्रवार को मतगणना के साथ इन तमाम सवालों के जवाब मिल जाएंगे। बाड़मेर से दुर्ग सिंह राजपुरोहित, ज़ी मीडिया。0
0
Report
बक्सर दौरे में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार का शानदार स्वागत: जेसीबी पुष्पवर्षा
Patna, Bihar:लोकेशन — बक्सर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार का बक्सर प्रवास के दौरान पुराना भोजपुर हाईवे पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा जेसीबी से पुष्पवर्षा कर फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया。 इसके उपरांत डॉ. प्रेम कुमार बक्सर नगर भवन में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए。 इस अवसर पर उन्होंने नवविवाहित वर-वधुओं को आशीर्वाद एवं सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।0
0
Report
कुदरा पुलिस ने 9.435 किलोग्राम गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया
Khajuria Khurd, Bihar:ओडिशा के रायगडा से ट्रेन के जरिए ला रहे थे पांच से छह लाख रुपये का गांजा, घेराबंदी कर दबोचा वियो - कैमूर जिले की कुदरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9.435 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब पांच से छह लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष छापेमारी दल ने यह सफलता लालापुर ओवरब्रिज बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर हासिल की है। जानकारी के अनुसार कुदरा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति ट्रेन से कुदरा स्टेशन उतरकर बैग और झोले में गांजा लेकर अपने गांव जाने वाले हैं। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लालापुर ओवरब्रिज के नीचे स्थित बस स्टैंड के पास जाल बिछाया। पुलिस बल को देखते ही दोनों संदिग्ध घबराकर भागने लगे, जिन्हें सशस्त्र बलों के सहयोग से दौड़ाकर पकड़ लिया गया। स्वतंत्र साक्ष्यों की उपस्थिति में जब उनके बैग और झोले की तलाशी ली गई, तो उसमें से 9.435 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के कानडिहरा गांव निवासी अनवर सिद्दीकी के 40 वर्षीय पुत्र मनोवर सिद्दीकी और स्वर्गीय श्री साह के 28 वर्षीय पुत्र जय प्रकाश गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे यह खेप ओडिशा राज्य के रायगडा जिले से लेकर आ रहे थे और इसे स्थानीय स्तर पर बेचने की जिम्माकी में थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों का कोई पुराना आपराधिक इतिहास नहीं मिला है और उन्होंने पहली बार तस्करी में शामिल होने की बात कही है। इस मामले में कुदरा थाना में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कांड संख्या 544/26 दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
उदयपुर नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रखी; कच्ची बस्ती और चबूतरे ध्वस्त
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान लगातार जारी है।अतिक्रमण के खिलाफ आज सुबह शुरू हुआ अभियान देर शाम तक जारी रहा। नगर निगम की टीम पहले सिटी स्टेशन के सामने स्थित कच्ची बस्ती पहुंची। जहां हनुमान मंदिर के पास आज नगर निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि यहां एक निजी भूखंड के साथ मुख्य रॉड़ पर लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। वही शाम को चेटक स्थित एक मॉल के बाहर अवैध रूप से बने चबूतरे को तोड़ दिया。0
0
Report
इंस्टा मार्ट डिलीवरी पार्टनर्स का प्रदर्शन, वेतन और इंसेंटिव बढ़ाने की मांग
Ajmer, Rajasthan:इंस्टा मार्ट डिलीवरी पार्टनर्स ने कंपनी पर शोषण का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर आरोप लगाए कि कंपनी की ओर से प्रति ऑर्डर भुगतान और इंसेंटिव उनकी मेहनत व खर्च के मुकाबले काफी कम दिया जा रहा है.. पेट्रोल, वाहन रखरखाव और मोबाइल रिचार्ज के बढ़ते खर्च से परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है... डिलीवरी पार्टनर्स ने यह भी आरोप लगाया कि अपनी जायज मांगें उठाने पर कंपनी के अधिकारियों की ओर से ID बंद करने की धमकी दी जाती है.. इससे कर्मचारियों में असुरक्षा और नाराजगी का माहौल है.. जिला कलेक्टर कार्यालय आए कर्मियों ने बढ़ती महंगाई और घटती आय पर चिंता के साथ नाराजगी जताई है।0
0
Report
निकाह मामले में देवबंदी बनाम बरेलवी विवाद पर प्रतिक्रिया गरमाई
Noida, Uttar Pradesh:बहराइच से राजीव शर्मा की रिपोर्ट,जावेद अख्तर के बयान, कि हिंदुस्तान के हर आदमी के खून में उसका कोई भी मज़हब हो। उसके खून में राम मौजूद है। पर शहाबुद्दीन बरेलवी की प्रतिक्रिया, साथ ही , बिहार के किशनगंज में पिछले दिनों एक निकाह हुआ था..उस निकाह में एक बरेलवी काजी ने शर्त रखी थी कि मुस्लिम महिला को निकाह के बाद देवबंदी रीति छोड़कर बरेलवी बनना होगा और देवबंदी धर्मगुरुओं को काफिर कहने की शर्त रख दी, जिससे दुल्हन ने निकाह से इनकार कर दिया। इस खबर के बाद देवबंदी और बरेलवी भड़के हुए हैं । पर शाहबुद्दीन बरेलवी की देवबंदी मुसलमानों को काफिर कहना सही है ? ? ?के मुद्दे पर प्रतिक्रिया,0
0
Report
Advertisement
हजारीबाग के 13 माइल पर गैस सिलेंडर लदा ट्रक पलटा, आग पर काबू
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग। हजारीबाग-बड़कागांव मुख्य मार्ग पर 13 माइल के पास गुरुवार को गैस सिलेंडर से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद वाहन के पहियों में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही एनएमएल की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, ट्रक संख्या ओडी-01 एडी-4912 जमशेदपुर से गैस सिलेंडर लोड कर टंडवा की ओर जा रहा था। इसी दौरान 13 माइल के पास वाहन पलट गया। ट्रक पलटने के बाद उसके पहियों में आग लग गई, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई。 सूचना मिलने पर दमकल टीम ने तत्काल पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी प्रयास के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया। घटनास्थल पर दमकल वाहन और कर्मी मौजूद रहे, ताकि दोबारा आग लगने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके。 गैस सिलेंडर लदे वाहन के पलटने से इलाके में चिंता का माहौल रहा। हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की आधिकारिक जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है। दुर्घटना के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है।0
0
Report
महँगाई के दौर में बुजुर्ग पेंशनर को ₹7,500 राहत न मिलने पर सरकार से सवाल
New Delhi, Delhi:रिटायर्ड बुजुर्ग इस महंगाई के दौर में हजार रुपए से कमकी पेंशन पर गुजр-बसर करने के लिए मजबूर; दवाई और इलाज तरस रहे हैं; कब देगी सरकार राहत? ईपीएफ़ओ मुख्यालय के बाहर ईपीएस-95 पेंशनर्स का प्रदर्शन; केंद्रीय श्रम मंत्री ने ₹7,500 पेंशन की मांग पर जल्द कार्रवाई का दिया आश्वासन0
0
Report
अयोध्या के बीकापुर में कार लूट: 28,500 रुपये लूटकर बदमाश फरार
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या के बीकापुर में कार सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस के सामने चुनौती पेश की है। नगर पंचायत क्षेत्र में बदमाशों ने एक प्रतिष्ठित व्यवसायी को कार मे बिठा कर निशाना बनाया और उनसे 28 हजार 500 रुपये लूटकर कार से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। कहा गया कि कार सवार बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से तेजी से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस अब बदमाशों तक पहुंचने के लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही कार और उसमें सवार बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस वारदात के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में चिंता का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि अभी तक बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।0
0
Report
Advertisement
सर्विलांस से 256 स्मार्टफोन बरामद, मालिकों के चेहरों पर खुशी
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग सर्विलांस सेल ने 256 स्मार्टफोन बरामद किए, मोबाइलों की कीमत करीब 28 लाख रुपये, SSP सूरज ने मोबाइल मालिकों को सौंपे फोन, CEIR पोर्टल की मदद से सभी मोबाइल बरामद, आधुनिक सर्विलांस तकनीक से मिली सफलता, खोए व गुमशुदा मोबाइल किए गए बरामद, मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे, मोबाइल मालिकों ने पुलिस का आभार जताया。0
0
Report
निवाड़ी की पुलिस ने बुजुर्ग महिला की हत्या की साजिश रचने वाले बहू-प्रेमी गिरफ्तार
Niwari, Madhya Pradesh:निवाड़ी कोतवाली पुलिस ने बुजुर्ग महिला की हत्या का किया खुलासा, पुलिस ने बहू और उसके प्रेमी गिरफ्तार. प्रेम प्रसंग में बाधा बन रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की उसकी ही बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी. बहू और उसके प्रेमी ने घर में घुसकर सो रही बुजुर्ग महिला की हत्या कर वारदात के बाद सबूत मिटाने की कोशिश भी की थी, लेकिन अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, पुलिस से नहीं बच सकता. दरअसल यह पूरा मामला निवाड़ी जिले के देवराखेरा गांव का है, जहां 14 नवंबर 2026 को 70 वर्षीय सुमंत्रा कुशवाहा का शव उनके घर में खटिया के पास जमीन पर मिला था. सूचना मिलने पर मौके पर कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू की, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर बुजुर्ग महिला की सिर पर भारी वस्तु से हत्या की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया. पुलिस टीम द्वारा गांव के लोगों से अलग-अलग पूछताछ के बाद जो घटना सामने आई उसमें पुलिस के बताए अनुसार कप्तान सिंह बुंदेला की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं, घटना के बाद उसका फरार होना और मोबाइल फोन को बार-बार बंद व चालू कर लोकेशन बदलना पुलिस के शक का आधार बना. तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी कप्तान सिंह बुंदेला को बरुआसागर के पास से गिरफ्तार कर हत्या के संबंध में जब पूछताछ की तो उसने बताया कि करीब तीन साल पहले उसने कैलाश कुशवाहा की जमीन बटाई पर ली थी, इसी दौरान कैलाश की पत्नी अंगूरी कुशवाहा और कप्तान सिंह के बीच प्रेम संबंध चल रहे थे, अंगूरी की सास सुमंत्रा कुशवाहा इस रिश्ते का विरोध करती थीं और परिवार और गांव में इसकी जानकारी की धमकी देते थीं, इसी बात से परेशान होकर दोनों ने बुजुर्ग महिला को रास्ते से हटाने की साजिश रची. आरोपियों ने पहले बिजली का करंट लगाकर हत्या करने की योजना बनाई, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली. इसके बाद 13 नवंबर की रात कप्तान सिंह मोटरसाइकिल से देवराखेरा पहुंचा और घर में घुसकर सो रही सुमंत्रा कुशवाहा पर लकड़ी के खूंटे से हमला कर उनकी हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी ने हत्या में इस्तेमाल लकड़ी के खूंटे को पास के कुएं में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी कप्तान सिंह की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लकड़ी का खूंटा, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए हैं, वहीं कोतवाली पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय में किया पेश जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया.0
0
Report
सिरसा में भाजपा अध्यक्ष का दौरा: महिलाओं आत्मनिर्भर बनने की कहानी सुनकर संगठन मजबूत
Sirsa, Haryana:भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता आज दो दिवसीय सिरसा दौरे पर पहुंचीं। अपने प्रवास के दौरान वह जिले की तीनों विधानसभा सीटों—सिरसा, ऐलनाबाद और रानियां—में संगठनात्मक बैठकों और संवाद कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। दौरे के पहले दिन स्थानीय पंचायत भवन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिलेभर से सैकड़ों स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के साथ अपने अनुभव साझा किए और बताया कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने के बाद उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। महिलाओं ने कहा कि समूहों के माध्यम से उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने और समाज में अपनी अलग पहचान बनाने का मौका मिला है। महिलाओं ने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री का आभार भी जताया।0
0
Report
Advertisement
जिला परिषद चुनाव की मतगणना कल बांगड़ कॉलेज में, 134 ईवीएम टेबल निर्धारित
Pali, Rajasthan:जिला परिषद के 32 एवं 174 पंचायत समिति सदस्यों के मतों की मतगणना कल, 8 बजे से बांगड़ कॉलेज में होगी मतगणना शुरू, मतगणना स्थल पर मोबाइल ले जाना रहेगा प्रतिबंधित, डाक मतपत्रों की गणना के लिए तहसीलदार निर्वाचन नेहा चौधरी नियुक्त, मतगणना के लिए 9 पंचायत समितियों के अलग-अलग कक्षों में ईवीएम टेबल निर्धारित, मारवाड़ जंक्शन, सुमेरपुर, रानी एवं बाली के लिए 15-15 ईवीएम टेबल, वही पाली, रोहट, देसूरी, सोजत एवं बगड़ी नगर के लिए 13-13 ईवीएम टेबल, 134 टेबलों पर मतगणना की व्यवस्था निर्धारित।0
0
Report
टोंक में पंचायती राज मतगणना कल सुबह 8 बजे शुरू, परिणाम स्पष्ट
Tonk, Rajasthan:टोंक कल होगा पंचायतीराज चुनाव का परिणाम, सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना टोंक। जिले में पंचायतीराज चुनाव की मतगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कल 20 नवंबर को जिले की 8 पंचायत समितियों और जिला परिषद के 30 वार्डों की मतगणना होगी। इसके साथ ही गांवों की नई सरकार की तस्वीर साफ हो जाएगी और प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। जिला कलेक्टर टीना डाबी ने मतगणना स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एडीएम विनोद कुमार मीणा सहित चारों उपखंड अधिकारी और अन्य अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। मतगणना सुबह 8 बजे से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुरू होगी। मतगणना के लिए पीजी कॉलेज के 11 कमरों में व्यवस्था की गई है। करीब 222 अधिकारी-कर्मचारी मतगणना की जिम्मेदारी संभালेंगे। टेबलवार और राउंडवार तरीके से मतों की गिनती होगी। देवली, उनियारा, पीपलू, पचेवर, मालपुरा, टोडारायसिंह, टोंक और निवाई के चुनाव परिणाम सामने आएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी टीना डाबी के निर्देश पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बिना अधिकृत प्रवेश पास के किसी को भी मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कल मतगणना के साथ ही गांवों की सत्ता की नई तस्वीर सामने आएगी और प्रत्याशी’ के राजनीतिक भविष्य का फैसला होगा। बाइट 01 टीना डाबी जिला निर्वाचन अधिकारी0
0
Report
PM राहत योजना से सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 1.5 लाख तक कैशलेस उपचार
Noida, Uttar Pradesh:पीएम-राहत योजना से सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 1.5 लाख तक मुफ्त उपचार. सड़क दुर्घटना में घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार की पीएम-राहत योजना शुरू की गई है. इसके तहत दुर्घटना पीड़ितों को सात दिनों तक अधिकतम 1.5 लाख रुपए का कैशलेस उपचार मिलेगा. गुरुवार को स्वास्थ्य भवन में सीएमएचओ डॉ. ओपी सामर ने प्रेस वार्ता कर योजना की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद पहला एक घंटा यानी गोल्डन आवर जीवन बचाने में अहम होता है. योजना का क्रियान्वयन पुलिस और चिकित्सा विभाग के समन्वय से होगा. उन्होंने आमजन से दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने की अपील की.0
0
Report
Advertisement
