Auraiya - दिव्यांगजनों के मसीहा बनकर उभरे जिलाधिकारी औरैया, व्हीलचेयर पर पहुंचे दिव्यांग को किया सम्मानित
औरैया के जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और जनसेवा भावना को लेकर चर्चा में हैं। वे आमजन, पीड़ितों और विशेष रूप से बुजुर्गों व दिव्यांगों की समस्याओं का तत्परता से समाधान करने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में जिला विकलांग एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष, जो व्हीलचेयर पर हैं, जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जिलाधिकारी डॉ. त्रिपाठी ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया। इस सम्मान से दिव्यांगजनों में हर्ष और गर्व की लहर दौड़ गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि डॉ. त्रिपाठी दिव्यांगजनों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निस्तारित करते हैं। जिलाधिकारी ने भी उनकी सराहना करते हुए कहा कि वे बेहद जीवट और समाज के प्रति समर्पित हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|