206252
औरैयाः ऐरवा कटरा के दोवा माफी मेले में उमड़ी भीड़
Airwa Katra, Uttar Pradesh:ऐरवा कटरा के दोवा माफी में चल रहे मेला में आज हजारों की संख्या में भीड़ देखने को मिली। मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की। नन्हे मुन्ने बच्चों ने में झूले का लुत्फ उठाया। कश्मीर सिंह ने बताया कि दुर्वासा ऋषि की तपो भूमि पर एक माह के लिए मेला लगता है। यहां काफी दूर-दूर से जैसे लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी और कई जनपदों से दुकानदार भाई आते हैं और मेला में भाग लेते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि मेले में पुलिस प्रशासन का भी बहुत सहयोग रहता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लोक जनशक्ति पार्टी की 'हमारी मुहिम—एक पेड़' से बढ़ा वृक्षारोपण का अभियान
Noida, Uttar Pradesh:लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) द्वारा “हमारी मुहिम—एक पेड़” अभियान का आयोजन गुरुग्राम, 22 अगस्त 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित भारत के निर्माण तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य प्रदान करने के उद्देश्य से लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) द्वारा “हमारी मुहिम—एक पेड़” अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के माध्यम से लोगों को वृक्षारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों के संरक्षण और देखभाल के प्रति भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान 100 से अधिक पौधे लगाए गए। इस अवसर पर अभियान से जुड़े सभी लोगों ने आने वाले समय में 10,000 पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया। इस पहल का उद्देश्य केवल वृक्षारोपण करना नहीं, बल्कि प्रत्येक लगाए गए पौधे को संरक्षित कर उसे एक स्वस्थ वृक्ष के रूप में विकसित करने की जिम्मेदारी लेना भी है। इस कार्यक्रम में आशु चौहान, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संरक्षक, तथा अनुपम कुमार झा, दिल्ली उपाध्यक्ष एवं संयोजक के रूप में उपस्थित रहे। दोनों ने अभियान को सफल बनाने के साथ-साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में बलराम चौधरी, दिल्ली प्रदेश संगठन मंत्री, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास), रोहित राव, समाजसेवी, तथा माया झा, समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने वृक्षारोपण के महत्व पर अपने विचार रखे और पर्यावरण संरक्षण को प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बताया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को पौधे भेंट किए गए और विशेष रूप से नई पीढ़ी तथा Gen Z युवाओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया गया। युवाओं से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी नियमित देखभाल एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी भी स्वयं लें। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक विशेष संकल्प भी लिया कि अब से वे जिस भी व्यक्ति से मिलेंगे, उसे एक पौधा भेंट कर वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करेंगे। इस पहल के माध्यम से समाज के अधिक से अधिक लोगों तक हरित संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। आयोजकों ने कहा कि “हमारी मुहिम—एक पेड़” केवल एक दिवसीय कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए एक निरंतर चलने वाली जन-जागरूकता मुहिम है। भविष्य में भी इसी प्रकार के वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ा जा सके। आइए, हम सभी एक संकल्प लें—एक पेड़ लगाएं, उसकी रक्षा करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित भविष्य का निर्माण करें।0
0
Report
OP राजभर: पंचायत चुनाव 2026 समय पर, अखिलेश यादव ने कोर्ट में मुकदमा किया
Noida, Uttar Pradesh:चित्रकूट, उत्तर प्रदेश: मंत्री ओपी राजभर ने यूपी पंचायत चुनाव 2026 पर कहा, "मैं तो चुनाव कराने के लिए कटिबद्ध था। सभी जिले के लिए मतपत्र भी छप गए थे। मैं बार-बार कहता था कि समय पर चुनाव होगा। समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव जी ले जाकर हाईकोर्ट में मुकदमा कर दिए। हाईकोर्ट में राज्य सरकार को और राज्य निर्वाचन आयोग को नोटिस दिया। हम लोगों ने जवाब दाखिल कर दिया..."0
0
Report
सीएम भजनलाल शर्मा ने एसएमएस अस्पताल का दौरा किया और कार्डियक टावर का निरीक्षण किया
Noida, Uttar Pradesh:सीएम भजनलाल शर्मा एसएमएस अस्पताल पहुंचे और कार्डियक टावर का दौरा किया0
0
Report
Advertisement
जगऱाऊं पुल के पास नशा वीडियो मामले में लुधियाणा पुलिस ने कार्रवाई की
Noida, Uttar Pradesh:लुधियाणा पुलिस आयुक्तालय के अनुसार जगराऊं पुल के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा नशा करने की वीडियो वायरल होने के संबंध में कार्रवाई की जानकारी।0
0
Report
भरूच के मंदिर चोरी का भेद खुला, आरोपी गिरफ्तार, 10,740 रुपए जब्त
Bharuch, Gujarat:ભરૂચ ભરૂચમાં મંદિર ચોરીનો ભેદ ઉકેલાયો পুলিশ સકંજામાં રીઢો આરોપી ઝડપાયો આરોપીની પૂછપરછમાં 8થી વધુ મંદિરોમાં ચોરીની કબૂલાત ભરૂચ શહેર ‘A’ ડિવિઝન પોલીસે રાકેશ મેડાને ઝડપી પાડ્યો આરોપી પાસેથી રોકડા રૂ.5,740 સહિત રૂ.10,740નો મુદ્દામાલ કબજે ટેકનિકલ સર્વેલન્સ અને CCTVના આધારે પોલીસને મળી સફળતા રેલવે મારફતે ભરૂચ આવી મંદિરોને નિશાન બનાવતો હોવાનો ખુલાસો થયો.0
0
Report
वाशीम के कारंजा में आवारा कुत्तों ने बच्चे पर हमला, सुरक्षा पर सवाल
Washim, Maharashtra:वाशीम अँकर :वाशिमच्या कारंजा शहरात भटक्या कुत्र्यांचा उपद्रव पुन्हा एकदा समोर आला आहे. सायकल खेळत असलेल्या ८ वर्षीय खिजर खान शफीक खान या चिमुकल्यावर ३ ते ४ भटक्या कुत्र्यांनी अचानक हल्ला केला. या हल्ल्यात चिमुकला जखमी झाला असून, त्याला उपचारासाठी रुग्णालयात दाखल करण्यात आले आहे. या घटनेनंतर कारंजा शहरातील नागरिकांमध्ये भटक्या कुत्र्यांची दहशत निर्माण झाली आहे. वाढत्या उपद्रवामुळे नागरिकांच्या सुरक्षिततेचा प्रश्न निर्माण झाला असून,भटक्या कुत्र्यांचा बंदोबस्त करण्याकडे नगर परिषद प्रशासनाचे दुर्लक्ष होत असल्याचा आरोप नागरिकांकडून केला जात आहे.0
0
Report
Advertisement
मनोज पांडे ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा; प्रमोशन आरक्षण बिल पर संसद विवाद
Noida, Uttar Pradesh:आरक्षण पर मंत्री मनोज पांडे ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना देश नहीं भूलेगा कि संसद में प्रमोशन में आरक्षण के बिल को सपा के सांसदों ने फाड़ दिया था देश के दलित व पिछड़े समाज के लोग कभी नहीं भूलेंगे की सपा ने प्रमोशन में आरक्षण बिल को लागू नहीं होने दिया अखिलेश बेशर्मी से कह रहे है कि परिवारवाद के ही कारण उनकी पार्टी बची हुई है पीएम मोदी ने 2024 चुनाव जीतने के बाद संविधान में माथा टेक कर भरोसा दिलाया कि कोई भी संविधान में छेड़छाड़ नहीं कर सकता हैआरक्षण पर मंत्री मनोज पांडे ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना देश नहीं भूलेगा कि संसद में प्रमोशन में आरक्षण के बिल को सपा के सांसदों ने फाड़ दिया था देश के दलित व पिछड़े समाज के लोग कभी नहीं भूलेंगे की सपा ने प्रमोशन में आरक्षण बिल को लागू नहीं होने दिया अखिलेश बेशर्मी से कह रहे है कि परिवारवाद के ही कारण उनकी पार्टी बची हुई है पीएम मोदी ने 2024 चुनाव जीतने के बाद संविधान में माथा टेक कर भरोसा दिलाया कि कोई भी संविधान में छेड़छाड़ नहीं कर सकता है0
0
Report
यूपी में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा पर योगी की बैठक
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन 2026 के मौके पर राज्य की महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा को लेकर परिवहन विभाग के साथ बैठक की。0
0
Report
दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर सिख समाज नाराज, कुलदीप शर्मा ने खड़गे को लिखा पत्र
Noida, Uttar Pradesh:कुलदीप शर्मा कांग्रेस छोड़ता नहीं छुड़वाया करता है आज सुबह ही कुलदीप शर्मा ने सांसद दीपेंद्र हुड्डा को कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को रोल मॉडल बताने वाले बयान को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखा था पत्र पत्र लिखते हुए कुलदीप शर्मा ने लिखा दीपेंद्र हुड्डा के बयान से सिख समाज में है नाराजगी ऐसे में दीपेंद्र हुड्डा को CWC से बाहर किया जाये0
0
Report
Advertisement
1700 किमी पीछा के बाद जयपुर अपहरण: तीन गिरफ्तार, 2 करोड़ की फिरौती बरामद
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में दो करोड़ रुपए की फिरौती के लिए हुए अपहरण का पुलिस ने खुलासा किया है। झोटवाड़ा थाना पुलिस ने अपहरण की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने प्रॉपर्टी कारोबारी को अगवा कर तीन दिन तक अलग-अलग जगहों पर घुमाया और उसके ही मोबाइल से परिवार को धमकाकर दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस ने करीब 1700 किलोमीटर तक पीछा कर कोटपूतली के पास आरोपियों को दबोचा और अपहृत व्यक्ति को सकुशल छुड़ा लिया। शहर के झोटवाड़ा थाने पर 21 अगस्त को एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी कि उसके पिता संजय नगर तिराहा तक काम से बाहर गए थे, लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटे। फोन बंद मिला। सीसीटीवी खंगालने पर सामने आया कि कुछ लोग उन्हें सुजुकी फ्रॉन्क्स कार में बैठाकर ले गए हैं। इसके बाद अपहृत व्यक्ति के मोबाइल से परिवार को फोन आया। धमकी दी गई कि अगर पिताजी को जिंदा चाहिए तो दो करोड़ रुपये बताए गए स्थान पर छोड़ देना। किसी भी प्रकार की चालाकी की गई या पुलिस को सूचना दी गई तो आपके पिताजी की लाश मिलेगी। पुलिस ने मामले में जावेद, नाजिम उर्फ पार्ले और सैफ अली उर्फ सैफू उर्फ कालू को गिरफ्तार किया है। वारदात में इस्तेमाल कार और अपहण के दौरान डराने-धमकाने और बंधक बनाने में इस्तेमाल हथियार व अन्य सामग्री भी जब्त की गई है। गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।0
0
Report
उमरिया में पुल विहीन नदी पार करते युवक की डूबकर मौत
Umaria, Madhya Pradesh:वीओ -01 उमरिया जिले के भदार नदी में बड़ा हादसा हुआ है,ग्राम मुड़गुड़ी निवासी 32 वर्षीय युवक जितेन्द्र द्विवेदी की नदी पार करते समय गहरे पानी में डूब जाने से मौत हो गई है बताया गया है की पुल विहीन इस मार्ग में पड़ने वाली नदी भारी बारिश के कारण उफनाई हुई थी और युवक जल प्रदाय योजना की पाइप लाइन के सहारे नदी पार करने का प्रयास कर रहा था लेकिन पैर फिसलने से वह नदी की तेज धार में समा गया और गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई, घटना के बाद मौके पर ग्रामीण एकजुट हुए और पुल नहीं होने के कारण हुए हादसे को लेकर आक्रोश जताया है घटना की जानकारी के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शव को ग्रामीणों की मदद से नदी से बाहर निकाला गया है घटना के कारणों की जाँच जारी है. ग्रामीणो ने इस घटना के लिए रेत के अवैध उत्तखनन को भी जिम्मेदार ठहराया है।0
0
Report
ईद मिलादुन्नबी जलसे की तैयारियों का प्रशासन ने लिया जायजा
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आयोजित होने वाले जलसे को लेकर शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद प्रशासन ने निर्धारित शर्तों एवं व्यवस्थाओं के साथ जलसे के आयोजन की अनुमति प्रदान कर दी। अधिकारियों ने आयोजकों को कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, यातायात और शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अंजुमन खुद्दाम-ए-औलिया के पदाधिकारियों ने प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि जलसे को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जाएगा। आयोजकों ने प्रशासन द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया।0
0
Report
Advertisement
भोपाल: वर्ग 2-3 शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, पद वृद्धि नहीं मिलने पर भूख हड़ताल
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राजधानी में वर्ग 2 वर्ग 3 के शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी राजधानी के नीलम पार्क में कर रहे प्रदर्शन पद वृद्धि की मांग को लेकर चल रहा प्रदर्शन अब तक नहीं मिला कोई आश्वासन मांगे पूरी नहीं होने पर कल से सभी भूख हड़ताल पर बैठेंगे0
0
Report
रीवा में बाढ़ के हालात की समीक्षा, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहत निर्देश दिए
Rewa, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने अल्प प्रवास पर आज अचानक देर समारिवा पहुंचे जहां रीवा में भारी बारिश के बाद बने बाढ़ के हालात और उससे हुए नुकसान का जायजा लेने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव देर शाम अचानक रीवा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में आई बाढ़ और आपदा की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में ऐसी आपदा की स्थिति से निपटने के लिए पहले से सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि बाढ़ के दौरान लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। गौरतलब है कि तेज बारिश के कारण रीवा जिले के कई गांव और शहरी इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी थी, कई मकान पानी में डूब गए थे, जबकि कुछ स्थानों पर मकान गिरने से लोगों को नुकसान भी उठाना पड़ा। बैठक के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव समान थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलाब नगर बस्ती पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए प्रशासन को राहत और बचाव कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि आगामी समय में बाढ़ जैसी परिस्थितियों से पहले ही निपटने के लिए संसाधन, राहत व्यवस्था और बचाव के इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं, ताकि किसी भी आपदा के समय जनहानि और नुकसान को कम किया जा सके। इस प्राकृतिक आपदा में जो जान्हा या नुकसान हुआ है उसकी भरपाई सरकार करेगी0
0
Report
भाजपा मंडल अध्यक्ष के बिना डिग्री क्लीनिक से युवक की मौत
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-बिना डिग्री क्लीनिक चला रहा था भाजपा मंडल अध्यक्ष, पेट दर्द पर युवक को लगाई ड्रिप, बिगड़ी हालत तो अस्पताल ले जाते समय मौत 22 वर्षीय विश्वास सिंह पेट दर्द की शिकायत लेकर एक निजी क्लीनिक पहुंचा था। क्लीनिक भाजपा मंडल अध्यक्ष कथित डॉक्टर पुष्पेंद्र सिंह द्वारा संचालित किए जाने की बात सामने आई है। आरोप है कि पुष्पेंद्र सिंह के पास चिकित्सा की मान्य डिग्री नहीं होने के बावजूद वह मरीजों का इलाज कर रहा था। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे विश्वास सिंह का क्लीनिक में इलाज शुरू किया गया। पेट दर्द की शिकायत पर उसे इंजेक्शन और ड्रिप लगाई गई। ड्रिप लगने के कुछ देर बाद ही युवक की हालत बिगड़ने लगी। जब मां ने ड्रिप बंद करने को कहा तो आरोप है कि क्लीनिक संचालक ने ड्रिप बंद करने से इनकार किया और खुद को डॉक्टर बताते हुए इलाज जारी रखा। हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन युवक को अस्पताल लेकर दौड़े। लेकिन रास्ते में ही उसकी तबीयत और बिगड़ गई। अस्पताल पहुँचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों ने इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए है, मामले में पुलिस ने कथित डॉक्टर पुष्पेंद्र और उनके सहायक कमल कुश्वाह के ख़िलाफ़ 304,34 IPC और आयुर्विज्ञान परिषद अधिनियम के धाराओं में मामला दर्ज कर क्लीनिक सील कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर झोलाछापों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है, फिर बिना डिग्री इलाज करने वाला क्लीनिक कैसे चला रहा था? क्या विभाग को इसकी जानकारी नहीं थी, यदि थी तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई? पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद यह साफ होगा कि इलाज में किसी तरह की लापरवाही हुई या नहीं। गांव-कस्बों में बिना पर्याप्त चिकित्सकीय योग्यता के मरीजों का इलाज करने वालों पर कब सख्ती होगी。0
0
Report
Advertisement
