icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
206252
Amit ShuklaAmit ShuklaFollow25 Feb 2025, 03:39 pm

औरैया-स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Airwa Kuili, Uttar Pradesh:

ऐरवा कटरा के विकासखंड के ऐरवा टीकुर में रामलीला ग्राउंड में न्याय पंचायत स्तरीय आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें एक छत के नीचे स्वास्थ्य समस्याओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं का निराकरण भी किया गया। ऐरवा टीकुर रामलीला में आयोजित आरोग्य शिविर का राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि मुकुट सिंह शाक्य व खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने फीता काटकर शुभारंभ किया। सीएचसी ऐरवा कटरा के अधीक्षक डॉ मोहित कुमार के नेतृत्व में शिविर में कुष्ठ रोग,मलेरिया रोग,तपेदिक रोगियों सहित करीब 531 मरीजों की जांच, इलाज,चिकित्सीय परामर्श तथा आयुष्मान कार्ड योजना,कुष्ठ रोग के बारे मे जानकारी दी गई।

0
0
Report
Pinewz
206249
Amit ShuklaAmit ShuklaFollow17 Feb 2025, 07:42 am

औरैया -ऐरवा कटरा श्रद्धालुओं को लेकर आ रही कार पलटी, तीन घायल

Ruru Khurd, Uttar Pradesh:

ऐरवा कटरा थानाक्षेत्र के बिधूना रोड पर स्थित गांव गुलालपुर में पाइप लाइन मरम्मत के लिए खोदी गई मिट्टी रोड पर पड़ी होने से महाकुंभ से संगम स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार फिसलकर पलट गई।दुर्घटना में तीन घायलों को सैफई रेफर किया गया है। इटावा जनपद के टड़वा इस्माइलपुर निवासी संदीप कुमार ने बताया कि वह गांव के लोगों के साथ इको कार से प्रयागराज से वापस लौट रहा था। तभी ये दुर्घटना हुई, इसमें कार सवार मिथलेश कुमारी पत्नी रामलखन 55 वर्ष,विश्वनाथ पुत्र बेटालाल 30 वर्ष और दीपक पुत्र रामलखन 28 वर्ष घायल हो गए, जिनका इलाजा सैफई अस्पताल में चल रहा है।

0
0
Report
Pinewz
206252
Amit ShuklaAmit ShuklaFollow4 Feb 2025, 04:49 pm

औरैयाः ऐरवा कटरा पुलिस ने चोरी करने वाले गिरोह के पांचवे सदस्य को किया गिरफ्तार

Airwa Katra, Uttar Pradesh:

ऐरवा कटरा थानाक्षेत्र के दोबामाफी स्थित दुर्वासा ऋषि की तपोभूमि पर लगने वाले एक माह के मेले के प्रथम दिन पर मंदिर में दर्शन करने उमड़ी भीड़ के बीच सक्रिय गिरोह द्वारा एक महिला की चेन स्केचिंग और युवक का मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में ऐरवा कटरा पुलिस द्वारा चोरी करने वाले गैंग के चार लोगों को पूर्व में जेल भेज चुकी है। उमरैन चौकी इंचार्ज हरिकेश कुमार द्वारा गिरोह के पांचवे सदस्य को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी जीतमल चौधरी ने बताया कि दोबामाफी मंदिर में चैन स्केचिंग और मोबाइल चोरी के मामले में वांछित चल रहे गिरोह के पांचवे सदस्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top