icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
206250
Ashwani bajpaiAshwani bajpaiFollow27 Jan 2025, 09:49 am

Auraiya: पूर्व सपा विधायक प्रमोद गुप्ता उर्फ LS का विवादित बयान

Harchandpur, Uttar Pradesh:

सपा संरक्षक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के साढू और पूर्व सपा विधायक प्रमोद गुप्ता उर्फ LS का एक विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार को भ्रष्टाचारी सरकार बताते हुए औरैया जिले में डकैतों की सरकार चलने का आरोप लगाया। इसके साथ ही, राज्यसभा महिला सांसद को देवी बताते हुए कहा कि जब से उन्होंने राज्यसभा में कदम रखा है, तब से वे चार-चार कोल्ड स्टोर और पेट्रोल पंप की मालकिन बन गईं। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष को भी चोर करार दिया। प्रमोद गुप्ता उर्फ LS ने सपा छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद भी लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव और सपा के लिए वोट मांगे थे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

DJB 179वीं बोर्ड बैठक: यमुना सफाई और सीवर योजनाओं में बड़े कदम

New Delhi, Delhi:डीजेबी की 179वीं बोर्ड बैठक: प्रमुख बातें दिल्ली जल बोर्ड (DJB) की 179वीं बोर्ड बैठक में यमुना सफाई और सीवर व्यवस्था को लेकर कई अहम फैसले लिए गए。 सरकार ने कहा कि यमुना की सफाई और दिल्ली की सीवर समस्या का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस संबंध में लगातार पीएमओ से प्रगति और तय समयसीमा पर अपडेट मांगा जाता है。 सरकार ने दोहराया कि अगले विधानसभा चुनाव से पहले यमुना को साफ करने का वादा पूरा किया जाएगा。 दिल्ली में जितना सीवेज उत्पन्न होता है, उसके मुकाबले उपचार (Treatment) की क्षमता कम है। इसे बढ़ाने का काम तेजी से चल रहा है। सरकार के अनुसार, जब नई सरकार ने कार्यभार संभाला था तब 749 MGD सीवेज ट्रीटमेंट क्षमता थी, जिसे बढ़ाकर अब 814 MGD किया जा चुका है। मौजूदा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के अपग्रेडेशन से 62 MGD अतिरिक्त क्षमता जोड़ी गई है। अगले 21 महीनों में सीवेज ट्रीटमेंट क्षमता बढ़कर 1,046 MGD हो जाएगी। दिल्ली में बड़ी संख्या में ऐसे घर हैं, जहां अब तक हाउस सीवरेज कनेक्शन नहीं था। इन्हें जोड़ने का काम तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। डीजेबी के करीब 30 लाख ग्राहक हैं, जबकि बिजली के 60-65 लाख उपभोक्ता हैं। सरकार का कहना है कि बड़ी संख्या में लोग बिना पंजीकरण के पानी का उपयोग कर रहे हैं। सभी जल बोर्ड उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी कराई जाएगी, ताकि डेटा अपडेट हो और बिल सही उपभोक्ताओं तक पहुंचे। बिल जनरेट करने और घर-घर पहुंचाने का काम एक ही एजेंसी करेगी, जिससे भ्रष्टाचार की संभावना कम होगी। खाली पदों को भरने के लिए 700 कर्मचारियों की संविदा पर नियुक्ति की जाएगी। 'यंग एक्वा लीड इंटर्नशिप प्रोग्राम' शुरू होगा। जल बोर्ड में इंटर्नशिप करने वाले युवाओं को ₹15,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा。 15 डीएसटीपी (DSTP) परियोजनाओं पर करीब ₹2,000 करोड़ खर्च होंगे, जिससे लगभग 20 लाख लोगों को लाभ मिलेगा। 989 किलोमीटर नई सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इस पर करीब ₹1,600 करोड़ खर्च होंगे और 33 लाख लोगों को फायदा मिलेगा। सरकार का दावा है कि ये सभी प्रमुख परियोजनाएं 18 महीनों में पूरी कर ली जाएंगी। नालों के इन-सीटू ट्रीटमेंट की व्यवस्था की जाएगी। इनलेट और आउटलेट पर मीटर लगाए जाएंगे, जो हर 5 मिनट में पानी की गुणवत्ता के मानकों का डेटा रिकॉर्ड करेंगे। नजफगढ़ ड्रेन के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है。 संगम विहार में पानी की समस्या के समाधान और तुगलकाबाद में भूमिगत जलाशय (Underground Reservoir) बनाने की योजना पर काम किया जाएगा。 सरकार ने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों में केवल प्रचार हुआ, बुनियादी सीवर और जल ढांचे पर पर्याप्त काम नहीं किया गया। दिल्ली के हर वार्ड में मुफ्त वाटर एटीएम लगाए जाएंगे।पहले चरण में 250 सरकारी स्कूलों में अत्याधुनिक (State-of-the-Art) वाटर एटीएम स्थापित किए जाएंगे। इनसे स्कूली बच्चों के साथ-साथ राहगीरों को भी स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। प्रत्येक वाटर एटीएम की क्षमता 2,000 लीटर होगी。 दिल्ली की 170 कॉलोनियों में हाउस सीवर कनेक्शन का काम फिलहाल शुरू नहीं हो पाया है。 सरकार के अनुसार, ये कॉलोनियां ओ-ज़ोन (O-Zone) या वन क्षेत्र (Forest Area) में आती हैं, इसलिए काम शुरू करने से पहले संबंधित विभागों से एनओसी (NOC) लेना आवश्यक है。 सरकार ने कहा कि इन 170 कॉलोनियों को छोड़कर बाकी सभी कॉलोनियों में हाउस सीवर कनेक्शन का काम तेजी से चल रहा है।
0
0
Report
Advertisement

कुरुक्षेत्र में 34वां नशामुक्त कांवड़ शिविर शुरू, श्रद्धालुओं को मुफ्त सेवाएं

Kurukshetra, Haryana:महादेव के नाम का करें नशा, कांवड़ यात्रा में किसी भी प्रकार के नशे से रहें दूर श्री दुखभंजन महादेव मंदिर में 34वें नशा मुक्त कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ, 12 अगस्त तक श्रद्धालुओं को मिलेगी निशुल्क सेवा कुरुक्षेत्र:-कुरुक्षेत्र के स्नेहित सरोवर पर स्थित श्री दुखभंजन महादेव मंदिर कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित 34वें नशा मुक्त कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। मंदिर के चैयरमेन एम.के. मोदगिल ने बताया कि यह सेवा शिविर वीरवार से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेगा। हालांकि, 11 अगस्त को महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालु भगवान शिव को जल अर्पित करेंगे। एम.के. मोदगिल ने कहा कि शिव शक्ति सेवा मंडल की स्थापना वर्ष 1992 में समाज सेवा और धर्म के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से की गई थी। मंडल द्वारा समय-समय पर रामायण पाठ, सुंदरकांड पाठ, निशुल्क आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी, जरूरतमंदों को चिकित्सा सहायता, निर्धन बच्चों की मदद तथा लावारिस एवं असहाय लोगों के अंतिम संस्कार जैसी अनेक सामाजिक सेवाएं लगातार की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें। यदि कोई नशा करना है तो भगवान शिव के नाम का करें, ॐ नमः शिवाय और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और यात्रा भी सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होगी। मोदगिल ने बताया कि शिविर में कांवड़ियों के लिए तीनों समय निशुल्क भोजन, ठहरने, विश्राम, पेयजल, चिकित्सा सहायता, पैरों में मेहंदी लगाने तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तथा पुलिस प्रशासन का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, नगर परिषद और स्वास्थ्य विभाग का सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही श्रद्धालुओं से अपील की कि वे नशामुक्त होकर कांवड़ यात्रा करें, प्रसाद ग्रहण करें और भगवान शिव की भक्ति में लीन होकर समाज को सकारात्मक संदेश दें।
0
0
Report

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने 2500 रुपये मासिक वाली लक्ष्मी योजना की घोषणा

New Delhi, Delhi:दिल्ली में रेखा सरकार का बड़ा फ़ैसला - मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की बड़ी घोषणा जो दिल्ली की बहनो से वादा किया था उसे कैबिनेट में पूरा किया 2500 रूपये महीना ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को मंजूरी 1 अगस्त से पोर्टल शुरू हो जाएगा रक्षाबंधन पर महिलाओं को ₹2,500 की पहली किस्त जारी की जाएगी। इस फैसले को लेकर जी मीडिया महिलाओ के बीच पंहुचा or उनकी राय जानी त्रिलोकपुरी मे ज्यादातर परिवार माध्यमवर्ग से आते है जहाँ पर महिलाए काम कर अपना गुजारा करती है है यहाँ की महिलाओ ने is योजना की तार्फ करते हुए सरकार का धन्यवाद kiya or कहा की महिलाओ को इससे फायदा मिलेगा सरकार का फैसला सही है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

पंजाब के कादियां नगर परिषद में नया अध्यक्ष; मंत्री बोले प्रताप बाजवा विधायक नहीं बनेंगे

Batala, Punjab:ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਕਾਦੀਆਂ ਦੇ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦੇ ਨਵ ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੀਨੀਅਰ ਉੱਪਰ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਤੇ ਉਪ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੂੰ ਕੁਰਸੀ ਤੇ ਬਿਠਾਉਣ ਲਈ ਪਹੁੰਚੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕੈਬਨਟ ਮੰਤਰੀ ਹਰਭਜਨ ਸਿੰਘ ਈਟੀਓ ਅਤੇ ਕਾਦੀਆਂ ਹਲਕੇ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਗੁਰਇਕਬਾਲ ਸਿੰਘ ਮਾਲ ਇਸ ਮੌਕੇ ਮੰਤਰੀ ਈਟੀਓ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪ੍ਰਤਾਪ ਬਾਜਵਾ ਦੁਬਾਰਾ ਕਦੀ ਵੀ ਵਿਧਾਇਕ ਨਹੀਂ ਬਣਨਗੇ ਇਹ ਮੈਂ ਸਾਰੀ ਮੀਡੀਆ ਸਾਹਮਣੇ ਬੋਲਦਾ ਹਾਂ ਕਿਉਂਕਿ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਨੇ ਹਮੇਸ਼ਾ ਹੀ ਆਪਣੇ ਬਾਰੇ ਆਪਣੀ ਅਹੁਦੇਦਾਰੀਆਂ ਬਾਰੇ ਸੋਚਿਆ ਹੈ ਲੋਕਾਂ ਬਾਰੇ ਕੁਝ ਨਹੀਂ ਸੋਚਿਆ ਇਸ ਕਰਕੇ ਲੋਕ ਹੁਣ ਪ੍ਰਤਾਪ ਬਾਜਵਾ ਨੂੰ ਮੁੜ ਵਿਧਾਇਕ ਨਹੀਂ ਬਣਾਉਣਗੇ ਨਾਲ ਹੀ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਅੱਜ ਕਾਦੀਆਂ ਵਿੱਚ ਸਾਡੀ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਬਣੀ ਹੈ ਜਿੰਨੇ ਵੀ ਰਹਿੰਦੇ ਕੰਮ ਨੇ ਪਹਿਲ ਦੇ ਅਧਰ ਤੇ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ ਨਾਮ ਨਿਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਤੇ ਕਾਦੀਆਂ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਬਹੁਤ ਖੁਸ਼ੀ ਦਾ ਦਿਨ ਹੈ ਕਿ ਕਾਦੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੀਨੀਅਰ ਉਪ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਤੇ ਉਪ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਣੇ ਨੇ ਜਿੰਨੇ ਵੀ ਕਾਦੀਆਂ ਹਲਕੇ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਦੇ ਕਾਰਜ ਨੇ ਉਹ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਦਿਨਾਂ ਚ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਮੁਕੰਮਲ ਕਰ ਲਏ ਜਾਣਗੇ
0
0
Report

तहसील परिसर में किसान ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, प्रशासन पर सवाल

Farrukhabad, Uttar Pradesh:तहसील में , आत्महत्या की कोशिश! जनता दर्शन... तहसील दिवस... और रोज़ जनता से मिलने के दावे। लेकिन सवाल यह है कि जब शिकायतें सुनने के इतने मंच हैं, तब भी एक फरियादी को अपनी बात मनवाने के लिए फांसी लगाने की कोशिश क्यों करनी पड़ रही है? आखिर व्यवस्था की चौखट पर इंसाफ मांगने वाला किसान इतना बेबस कैसे हो गया? फर्रुखाबाद के कायमगंज तहसील परिसर से आई यह तस्वीर कई बड़े सवाल खड़े कर रही है। बुधवार सुबह कायमगंज तहसील परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब कम्पिल थाना क्षेत्र के गांव सिवारा खास निवासी किसान इंद्रपाल अचानक परिसर में लगे पीपल के पेड़ पर चढ़ गया और फंदा लगाकर जान देने की कोशिश करने लगा। किसान को पेड़ पर चढ़ा देख तहसील कर्मचारियों, वकीलों और फरियादियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद किसान को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारा। पीड़ित किसान का आरोप है कि उसकी दादी रेवती के नाम दर्ज साढ़े सात बीघा जमीन पर करीब 40 वर्ष पहले गांव के ही एक व्यक्ति ने कथित तौर पर धोखाधड़ी कर अपने नाम विरासत दर्ज करा ली। परिवार वर्षों तक तहसील और कमिश्न्नरी में न्याय की लड़ाई लड़ता रहा, लेकिन फैसला उनके पक्ष में नहीं आया। इस कानूनी लड़ाई के दौरान पहले पिता और फिर बड़े भाई की भी मौत हो गई। अब परिवार का आरोप है कि विपक्षी उनकी बची हुई जमीन पर भी कब्जे की धमकी दे रहा है, जिससे पूरा परिवार मानसिक तनाव में है। परिजनों का कहना है कि इंद्रपाल लंबे समय से जमीनी विवाद और लगातार मिल रही धमकियों से परेशान था। कई बार उसे समझाया गया, लेकिन इंसाफ न मिलने की पीड़ा आखिरकार उसे इस आत्मघाती कदम तक ले आई। तहसील परिसर में जैसे ही किसान के फंदा लगाने की सूचना फैली, अधिकारियों में भी हलचल मच गई और आनन-फानन में उसके मामले की फाइलें निकलवाई गईं तथा कार्रवाई का भरोसा दिया गया। एसडीएम अभिषेक वर्मा का कहना है कि किसान ने पहले उनसे या तहसीलदार से इस मामले में कोई शिकायत नहीं की थी। अचानक वह पेड़ पर चढ़ गया। फिलहाल पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। तहसील परिसर में किसान का यह कदम सिर्फ एक व्यक्ति की बेबसी नहीं, बल्कि उस व्यवस्था पर भी सवाल है जहां फरियादी को अपनी आवाज सुनाने के लिए जान दांव पर लगाने की नौबत आ जाती है। अब देखना होगा कि प्रशासन का आश्वासन सिर्फ कागज़ों तक सीमित रहता है या वर्षों से न्याय की आस लगाए इस परिवार को वास्तव में इंसाफ मिलता है। बाइट -इंद्रपाल पीड़ित किसान बाइट: एसडीएम अभिषेक वर्मा
0
0
Report
Advertisement

पातालपुरी मठ में कौमी एकता की मिसाल, मुस्लिम शिष्यों ने गुरु की आरती उतारी

JPJai Pal5m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के पातालपुरी मठ में कौमी एकता की अनूठी मिसाल, मुस्लिम शिष्यों ने उतारी अपने गुरु की आरती. जगद्गुरु बालक देवाचार्य महाराज ने पातालपुरी मठ के दरवाजे सभी धर्मों और वर्गों के लिए खोले. जाकिर पाण्डेय व अफरोज पाण्डेय के नेतृत्व में मुस्लिम परिवारों ने गुरु चरण स्पर्श कर ली गुरुदीक्षा. गुरु बालक देवाचार्य बोले गुरु-शिष्य परंपरा धर्म और जाति के भेद से परे, मेरे हजारों शिष्य मुस्लिम हैं. पूर्वाजों से एक है भारतवासी, गुरु चुनते समय केवल ज्ञान और चेला चुनते समय देखी जाती है योग्यता. रामपंथ के पंथाचार्य डॉ. राजीव श्रीगुरुजी का बयान मुस्लिम समाज में व्यवहार परिवर्तन के लिए गुरु परंपरा जरूरी. दलित, आदिवासी और मुस्लिम समाज के प्रमुखों ने जगद्गुरु को रामनामी दुपट्टा ओढ़ाकर किया सम्मानित. कार्यक्रम में डॉ. नजमा परवीन, नाजनीन अंसारी, नौशाद अहमद दूबे, कलीम, लियाकत समेत sैकड़ों लोग रहे मौजूद. रामानंदी संप्रदाय के संत, दलित विचारक ज्ञान प्रकाश, आदिवासी धर्मगुरु द्वारिका प्रसाद और मुस्लिम सामाजिक नेता नौशाद अहमद दूबे。
0
0
Report

बीकानेर में गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धा का संगम: भक्तों की भीड़ व धार्मिक आयोजनों का धमाका

Bikaner, Rajasthan:गुरु पूर्णिमा पर बीकानेर में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम सलामनाथ जी धोरा से लेकर लालीबाई बगीची सहित कई धार्मिक स्थलों पर हुए गुरु पूजन और विशेष कार्यक्रम संत-महात्माओं का आशीर्वाद लेने उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भजन-कीर्तन, प्रवचन और गुरु वंदना के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बीकानेर आज श्रद्धा, भक्ति और गुरु वंदना के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आया। शहर के मंदिरों, आश्रमों और धार्मिक स्थलों पर गुरु पूजन, भजन-कीर्तन और विशेष धार्मिक आयोजनों की धूम रही। लालीबाई बगीची से लेकर सालमनाथ जी धोरा तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। खास बात यह रही कि मुंबई सहित देश के विभिन्न शहरों से कई प्रतिष्ठित परिवार अपने गुरुजनों और पूर्वजों की परंपरागत पूजा-अर्चना के लिए बीकानेर पहुंचे वहीं सालमनाथ जी धोरा पर भी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुओं की विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। यहां परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ गुरु वंदन किया गया और श्रद्धालुओं ने अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बीकानेर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब धार्मिक स्थलों की ओर उमड़ पड़ा। शहर के विभिन्न मंदिरों, आश्रमों और संत स्थलों पर गुरु पूजन, भजन-कीर्तन, सत्संग और आध्यात्मिक प्रवचनों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने अपने गुरुजनों के चरणों में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया और जीवन में गुरु के महत्व को नमन किया। संतों ने अपने प्रवचनों में कहा कि गुरु ही जीवन को सही दिशा देने वाले पथप्रदर्शक होते हैं। गुरु पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार और भारतीय आध्यात्मिक परंपरा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का अवसर है। पूरे बीकानेर में दिनभर भक्ति, आस्था और गुरु सम्मान का अद्भुत वातावरण देखने को मिला。
0
0
Report

जीरावता स्कूल में शिक्षकों की कमी: ग्रामीणों ने कलेक्टर से तत्काल नियुक्ति की मांग

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के दलोट ब्लॉक की ग्राम पंचायत जीरावता स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जल्द नियुक्तियां करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिनों के भीतर विद्यालय में रिक्त पद नहीं भरे गए तो ग्रामवासी धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रशासक भेरूलाल मीणा ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 1 से 12वीं तक करीब 310 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालय को वर्ष 2021-22 में उच्च प्राथमिक से माध्यमिक तथा वर्ष 2022-23 में उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत किया गया था। इसके बावजूद वर्तमान में विद्यालय में केवल पांच कार्मिक ही कार्यरत हैं। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में वरिष्ठ अध्यापक और व्याख्याता के सभी पद रिक्त हैं। वर्तमान में कार्यरत सभी शिक्षक तृतीय श्रेणी के हैं, जिससे उच्च कक्षाओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विशेष रूप से कला संकाय में हिंदी साहित्य, संस्कृत साहित्य और इतिहास विषय के शिक्षकों के अभाव में विद्यार्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि विद्यार्थियों के हित को देखते हुए रिक्त पदों पर तत्काल शिक्षकों की नियुक्ति की जाए, ताकि शिक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि यदि 10 दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामवासी आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top