206122
Auraiya: विधायिका गुड़िया कठेरिया का विवादित बयान, हिंदुओं से की विशेष अपील
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया की सदर विधायिका गुड़िया कठेरिया ने एक जनसभा में हिंदू समाज से विवादित अपील की। उन्होंने कहा कि जिनकी शादी नहीं हुई है, वे कम से कम 6 बच्चे पैदा करें और उन्हें रोजगार से जोड़ें। उन्होंने हिंदू समाज को अन्य धर्मों से आर्थिक और जनसंख्या के आधार पर प्रतिस्पर्धा की बात कही। साथ ही महिलाओं से तलवार खरीदकर घर में रखने का भी सुझाव दिया। उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी धनबाद पहुँचे; भाजपा ने किया स्वागत
Dhanbad, Jharkhand:झारखण्ड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी धनबाद पहुँचे. धनबाद सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबूलाल मरांडी का स्वागत किया. भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यो की जानकारी, निर्देश इस दौरान दिया. कोयला व्यवसायी कुम्भनाथ सिंह भी सर्किट हाउस में नेता प्रतिपक्ष से मिलने पहुँचे. शिष्टाचार मुलाकात की. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन होने पर रामगढ़ अंतिम संस्कार में पहुँच श्रमांजलि देकर वापस लौटे हैं. कोयला व्यवसायी कुम्भनाथ सिंह ने कहा नेता प्रतिपक्ष के सर्किट हाउस में आने की सूचना में मिलने पहुँचे थे. शिष्टाचार मुलाकात किये हैं.0
0
Report
बेतिया में लापता 2 वर्षीय अनन्या का शव बरामद, आरोपी महिला-परिजन हिरासत में
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां दो दिन से लापता बच्ची का शव मिला है। पड़ोसी के छत से बच्ची का शव पुलिस ने बरामद किया है। बच्ची का शव बोरे से बरामद हुआ है। मझौलिया थाना अंतर्गत वार्ड नम्बर पांच से दो वर्षीय अनन्या 5 अक्टूबर को गायब हो गई थी, एक महिला को उसको अपने साथ ले जाते सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को बरामद हुआ था, उसी आधार पर कल एक महिला और उसके बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया था। आज देर शाम बच्ची का शव पुलिस ने बरामद किया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सीसीटीवी फुटेज में सुमी खातून नाम की लड़की बच्ची को ले जाते दिख रही है। बच्ची के दादा हारून खान ने थाना में कल शिकायत दर्ज कराई थी। बच्ची का शव मिलने से स्थानीय लोगो में आक्रोश है। स्थानीय लोगो का कहना है कि कल दिन में ही सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिल गया था; त्वरित कार्रवाई अगर की गई होती तो बच्ची सकुशल बरामद हो गई होती। पुलिस के कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वही एसडीपीओ अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार महिला से सख्ती से पूछ ताछ कर बच्ची का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही बच्ची के दादा ने बताया कि 30 हजार रुपया का मांग किया जा रहा था; मुझे रेलवे स्टेशन बुलाया गया था; बाद में बच्ची का शव उसी के छत से बरामद किया गया है। पुलिस की निष्क्रियता के वजह से बच्ची की मौत हो गई है।0
0
Report
छत्तीसगढ़ के पांच विकासखंड टीबी मुक्त घोषित, राष्ट्रव्यापी अभियान को गति
Muju, Jeonbuk State:टीबी मुक्त भारत की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक अहम उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश के कई विकासखंडों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। इनमें खड़गवां, सोनहत, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के बलौदाबाजार, बतौली और घरघोड़ा विकासखंड शामिल हैं। नई दिल्ली से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने टीबी मुक्त भारत अभियान के कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी मुक्त भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देशभर में चलाए जा रहे अभियान के तहत टीबी उन्मूलन की दिशा में बेहतर काम करने वाले विकासखंडों और पंचायतों को सम्मानित किया गया। एमसीबी जिले के खड़गवां विकासखंड में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, कलेक्टर संतन देवी जांगड़े समेत जिला प्रशासन के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश के खड़गवां, सोनहत, बलौदाबाजार, बतौली और घरघोड़ा विकासखंडों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। टीबी उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के साथ जनजागरूकता अभियान चलाया गया। गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के साथ टीबी मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने और उपचार की नियमित निगरानी पर जोर दिया गया। पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित कर लोगों को टीबी के प्रति जागरूक किया गया। इन्हीं सामूहिक प्रयासों के परिणामस्वरूप इन विकासखंडों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। टीबी मुक्त भारत अभियान में डिजिटल तकनीक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी कड़ी में कार्यक्रम में संगिनी ऐप को जोड़ा गया, जिसके माध्यम से टीबी से संबंधित जानकारी, जागरूकता और जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में संबंधित विकासखंडों से जनपद स्तर के अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, सरपंच और बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए। बेहतर प्रदर्शन करने वाली पंचायतों को भी सम्मानित किया गया। लगातार तीन वर्षों तक टीबी मुक्त रहने वाली पंचायतों को गोल्ड, दो वर्षों तक टीबी मुक्त रहने वाली पंचायतों को सिल्वर, जबकि पहली बार टीबी मुक्त घोषित होने वाली पंचायतों को ब्रॉन्ज श्रेणी में सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों को महात्मा गांधी की प्रतिमा, शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।0
0
Report
Advertisement
नागौर के एसपी का अतिरिक्त प्रभार आरपीएस अधिकारी को, हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। नागौर में नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव निष्पक्ष और भयमुक्त तरीके से कराने के लिए आईपीएस कैडर के अधिकारी को पुलिस अधीक्षक नियुक्त करने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर राजस्थान हाईकोर्ट ने हस्तक्षेप से इनकार करते हुए याचिका निस्तारित कर दी। कोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से नागौर एसपी पद का अतिरिक्त प्रभार आरपीएस अधिकारी को सौंपे जाने की कार्रवाई को पर्याप्त माना। मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार अग्रवाल और न्यायाधीश बलजिंदर सिंह संधू की खंडपीठ में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की ओर से दायर जनहित याचिका की सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता मोतीसिंह राजपुरोहित ने पैरवी की। याचिकाकर्ता की ओर से नागौर में एसपी का पद रिक्त होने का हवाला देते हुए मांग की गई थी कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, निर्भीक और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी को एसपी नियुक्त किया जाए। मामले में 29 सितंबर को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राज्य सरकार को राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से 3 सितंबर को जारी संचार पर विचार कर जवाब देने के लिए समय दिया था। सुनवाई के दौरान अतिरिक्त महाधिवक्ता राजेश पंवार ने कोर्ट को बताया कि मामले में अनुपालन रिपोर्ट पेश कर दी गई है। उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की अनुशंसा के आधार पर राज्य सरकार ने 7 अक्टूबर को आदेश जारी कर आरपीएस अधिकारी आशाराम चौधरी को नागौर एसपी पद का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। खंडपीठ ने रिकॉर्ड और पक्षकारों की दलीलों पर विचार करने के बाद कहा कि राज्य सरकार ने राज्य निर्वाचन आयोग के 3 सितंबर के संचार पर कार्रवाई कर दी है। नागौर एसपी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा जा चुका है। ऐसे में याचिका पर आगे सुनवाई का कोई आधार नहीं है। कोर्ट ने इसी आधार पर आरएलपी की ओर से दायर जनहित याचिका का निस्तारण कर दिया।0
0
Report
बयाना में छत पर लेपर्ड बैठने से हड़कंप, परिवार कैद
Noida, Uttar Pradesh:बयाना(भरतपुर)माली की कुईया मोहल्ले में घर की छत पर लेपर्ड बैठने की सूचना से हड़कंप, घर के अंदर गेट लगाकर कैद हुए परिवार के लोग, अचानक जंगली जानवर के आने से मोहल्ले में मची अफरा-तफरी, स्थानीय लोगों ने वन विभाग, पुलिस एवं प्रशासन को दी सूचना, रेज़र पवन विधूड़ी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना, सुरक्षा व्यवस्था के लिए ASP रामगोपाल बसवाल, CO देवेंद्र जाखड़ और SHO रामगिलास गुर्जर पुलिस जाप्ते के साथ रवाना, वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने के बाद ही पुष्टि होगी कि छत पर लेपर्ड है या कोई अन्य जंगली जानवर, बयाना-ब्रह्मबाद मार्ग स्थित माली की कुईया मोहल्ले का मामला।0
0
Report
निरहुआ ने अखिलेश पर तंज, 2027 में राम मंदिर दर्शन की भविष्यवाणी
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी पहुंचे भाजपा के पूर्व सांसद और भोजपुरी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसा है। अयोध्या जाने और राम मंदिर के दर्शन नहीं करने के सवाल पर निरहुआ ने कहा कि मुझे लगता है 2027 में फिर से जब बुरी तरह हारेंगे, तब जायेंगे। झांसी में मीडिया से बातचीत के दौरान भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि हर किसी की अपनी आस्था है। हम लोग तो जाते हैं। पूजा पाठ में उनकी आस्था नहीं है। किसी ने उनसे पूछा कि डिंपल जी करती हैं तो वे बोले कि हमको लगता है कि वे भी नहीं करती हैं। यह व्यक्तिगत चीज है। आप मानें न मानें। हम लोग आस्था में विश्वास रखने वाले लोग हैं。0
0
Report
Advertisement
दिनेश फलाहारी महाराज ने प्रेमानंद महाराज से सार्वजनिक माफी मांगी, भक्तों ने सराहना की
Mathura, Uttar Pradesh:दिनेश फलाहारी महाराज ने प्रेमानंद महाराज जी से मांगी माफी मथुरा/: कथावाचक दिनेश फलाहारी महाराज ने हाल ही में प्रख्यात संत पूज्य प्रेमानंद महाराज जी के प्रति अपने बयानों पर खेद व्यक्त करते हुए उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। दिनेश फलाहारी महाराज ने एक बयान (बाइट) जारी कर स्वीकार किया कि उनसे अनजाने में ऐसी बातें निकल गईं, जिनसे भक्तों की भावनाएं आहत हुईं, दिनेश फलाहारी महाराज की बाइट0
0
Report
मुजफ्फरनगर पहुंचे नवनियुक्त SSP सूरज राय, कमान संभाली
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगरमुजफ्फरनगर पहुंचे नवनियुक्त SSP सूरज कुमार राय, सूरज कुमार राय ने संभाली जिले की कमान, नवनियुक्त SSP सूरज राय का स्वागत किया, अधिकारियों ने नवनियुक्त एसएसपी को बधाई दी。0
0
Report
बिलासपुर के वायरल गरबा वीडियो में पिस्टल दिखने पर पुलिस ने शुरू की जांच
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। रास गरबा कार्यक्रम के दौरान बनाई गई एक वायरल रील अब पुलिस जांच का विषय बन गई है... सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ युवतियां पिस्टल लहराते और धूम्रपान करते नजर आ रही हैं... वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है।दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर पुलिस ने संज्ञान लिया है। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वीडियो में दिखाई दे रही युवतियों को पूछताछ के लिए थाने तलब किया गया है। और कार्यवाही करते हुए नौ लोग के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है ।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो में दिखाई दे रही पिस्टल असली है या नकली साथ ही वीडियो कब और कहां बनाया गया, इसकी भी जांच की जा रही है।पुलिस वीडियो की सत्यता, उसमें नजर आ रहे लोगों और हथियार की जानकारी जुटा रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति साफ हो सकेगी।0
0
Report
Advertisement
जींद रोड पर पुलिस ने 1.56 करोड़ नकद बरामद, आयकर विभाग से जांच शुरू
Hansi, Haryana:हांसी जींद रोड पर पुलिस ने पकड़ी बड़ी रकम पुलिस की नाकाबंदी के दौरान कार से निकले, बैगों में 1.56 करोड़ कैश जींद रोड पर पुलिस ने कार रोकी तो नहीं मिला रकम का हिसाब कार में 1.56 करोड़ कैश लेकर घूम रहे थे तीन लोग, पुलिस तीनों लोगों से कर रही है पूछताछ आयकर विभाग करेगा जांच हांसी पुलिस ने जींद रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से 1 करोड़ 56 लाख 49 हजार 500 रुपये की नकदी बरामद कर बड़ी कार्रवाई की है। कार में सवार तीन व्यक्ति इतनी बड़ी रकम के संबंध में पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और न ही नकदी से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर पाए। पुलिस ने नकदी के स्रोत और स्वामित्व की जांच के लिए आयकर अन्वेषण निदेशालय, रोहतक को पत्र भेजा है। पुलिस के अनुसार 7-8 अक्टूबर की मध्यरात्रि जींद रोड पर विशेष नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान जींद बाइपास की ओर से सफेद रंग की एक कार आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने कार को रुकवाकर तलाशी ली। इंस्पेक्टर सुनीता के नेतृत्व में हुई तलाशी के दौरान कार में रखे दो बैगों से कुल 1 करोड़ 56 लाख 49 हजार 500 रुपये बरामद हुए। नाकाबंदी की निगरानी डीएसपी दिनेश कुमार कर रहे थे। कार में सवार लोगों की पहचान मोहित निवासी सिरसा, साहब सिंह निवासी फतेहाबाद और सुरेंद्र निवासी सिरसा के रूप में हुई। पुलिस चौकी अनाज मंडी के प्रभारी उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने मामले में आगामी कार्रवाई की。 पूछताछ के दौरान तीनों व्यक्ति बरामद रकम के स्रोत के बारे में पुलिस को संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके। इसके साथ ही वे नकदी से संबंधित आवश्यक दस्तावेज भी पेश नहीं कर पाए। इसके बाद पुलिस ने रकम के स्रोत, स्वामित्व और लेन-देन की जांच के लिए आयकर अन्वेषण निदेशालय, रोहतक को पत्र भेजा है。 अब आयकर विभाग की जांच में ही सामने आएगा कि करोड़ों की यह रकम किसकी है, कहां से आई और इसे कहां ले जाया जा रहा था। पुलिस ने बरामद नकदी और कार को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 106 के तहत नियमानुसार थाना शहर हांसी के मालखाने में जमा कराया है। वहीं रकम को जिला ट्रेजरी, हांसी में जमा कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। मामले में पुलिस की आगामी कार्रवाई जारी है。0
0
Report
यमुना पुल पर तेज रफ्तार बोलेरो ने ली दीपक की जान; आरोपी गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:यमुना पुस्ते पर खूनी रफ्तार, हिट एंड रन में मौत। उत्तर दिल्ली के बुराड़ी में यमुना पुस्ते पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। इवनिंग वॉक पर निकले 44 साल के दीपक को तेज रफ्तार बोलेरो टेंपो ने टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। पीछा करने वालों को भी वाहन ने टक्कर मारी। आखिरकार कुछ लोगों ने पीछा कर आरोपी चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। हादसे में दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। तस्वीरें उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी की यमुना पुस्ते की हैं। जहां शाम की सैर एक परिवार के लिए जिंदगी भर का गम बन गई। 44 वर्षीय दीपक रोज की तरह शाम के वक्त इवनिंग वॉक के लिए घर से निकले थे। दीपक बुराड़ी के प्रधान एन्क्लेव के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह प्रधान एन्क्लेव को पार कर यमुना पुस्ते के बांध पर पहुंचे, तभी तेज रफ्तार बोलेरो टेंपो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ने रुककर मदद करने के बजाय वाहन को तेज रफ्तार में दौड़ा दिया और मौके से फरार हो गया। हादса देखकर कुछ युवकों ने बोलेरो टेंपो का पीछा शुरू कर दिया। आरोप है कि खुद को बचाने के लिए चालक ने पीछा कर रहे युवकों को भी वाहन से साइड मार दी, जिससे वे घायल हो गए। इसके बाद कुछ और लोगों ने वाहन का पीछा किया और आखिरकार चालक को पकड़ लिया। आरोपी चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया, जबकि घायल युवकों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, इस दर्दनाक हादसे की खबर जैसे ही दीपक के परिवार तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों का कहना है कि रात होते ही यमुना पुस्ते की इस सड़क पर सन्नाटा पसर जाता है। अंधेरा होने के बाद तेज रफ्तार वाहन यहां फर्राटा भरते हैं। आरोप है कि इसी दौरान सड़क के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी देखने को मिलता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर न तो पर्याप्त पुलिस बैरिकेडिंग है और न ही स्पीड कैमरों की व्यवस्था। ऐसे में तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम नहीं लग पा रही है और राहगीरों की जान लगातार खतरे में बनी हुई है। फिलहाल बुराड़ी थाना पुलिस ने मृतक दीपक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अब जांच के बाद ही साफ होगा कि हादसे के वक्त बोलेरो की रफ्तार कितनी थी और चालक के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
केंद्रीय मंत्री मेघवाल के परिवार ने पंचायत चुनाव नहीं लड़ने की पुष्टि की
Bikaner, Rajasthan:केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के परिवार के पंचायत चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर लगा विराम सुबह से सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चल रही थी चुनाव को लेकर चर्चाएं छतरगढ़ में प्रचार के दौरान रविशेखर मेघवाल ने स्थिति की साफ रविशेखर बोले—अर्जुन राम मेघवाल और उनके परिवार से कोई सदस्य पंचायत चुनाव नहीं लड़ेगा बयान के बाद सुबह से चल रही चर्चाओं पर लगा विराम, बीजेपी के पक्ष में प्रचार करते नजर आए रविशेखर Intro- पंचायत चुनाव को लेकर बीकानेर में चल रही एक सियासी चर्चा पर अब विराम लग गया है केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के परिवार के किसी सदस्य के पंचायत चुनाव लड़ने की चर्चाएं सुबह से राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर चल रही थीं अब उनके पुत्र रविशेखर मेघवाल ने इन चर्चाओं पर स्थिति साफ कर दी है छतरगढ़ में पंचायत चुनाव को लेकर बीजेपी के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे रविशेखर मेघवाल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और उनके परिवार से कोई भी सदस्य इस बार पंचायत चुनाव नहीं लड़ेगा। उन्होंने चुनाव लड़ने को लेकर चल रही चर्चाओं का खंडन किया रविशेखर मेघवाल के बयान के बाद सुबह से सोशल मीडिया पर चल रही इन चर्चाओं पर विराम लग गया है वहीं पंचायत चुनाव को लेकर रविशेखर मेघवाल आज छतरगढ़ में बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करते हुए नजर आए ऐसे में अब साफ है कि अर्जुन राम मेघवाल के परिवार की ओर से पंचायत चुनाव में किसी सदस्य के उतरने की चर्चाओं के बीच खुद परिवार की ओर से स्थिति स्पष्ट कर दी गई है।0
0
Report
Advertisement
सीएम भजनलाल शर्मा ने पाथड़िया में वर्चुअल संवाद से गांव-गांव विकास का संदेश दिया
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं पिलानी के पाथड़िया गांव पहुंचा सेवा संकल्प रथ रथ के माध्यम से सीएम भजनलाल शर्मा ने ग्रामीणों से किया वर्चुअल संवाद सीएम ने कहा- विकसित गांव ही विकसित भारत की आधारशिला गांव, किसान, पशुपालक, महिला और युवा विकास पर दिया जोर सरकारी योजनाओं की ग्रामीणों को दी गई जानकारी सेवा संकल्प रथ के जरिए योजनाओं के पर्चे और कैलेंडर किए वितरित पिलानी विधानसभा क्षेत्र के पाथड़िया गांव में सेवा संकल्प रथ पहुंचा, जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रथ के माध्यम से ग्रामीणों से वर्चुअल संवाद किया। संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने गांव, किसान, पशुपालक, महिलाओं और युवाओं के विकास को सरकार की प्राथमिकता बताया।मुख्यमंत्री ने कहा कि “विकसित गांव ही विकसित भारत की आधारशिला है।” उन्होंने कहा कि गांव मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा और गांव समृद्ध होगा तो भारत समृद्ध होगा।वर्चुअल संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, हर घर नल से जल और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया। साथ ही ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।सेवा संकल्प रथ के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को योजनाओं से संबंधित पर्चे और कैलेंडर भी वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और गांव के विकास में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।0
0
Report
राजस्थान हाईकोर्ट ने सामुदायिक भवनों के निजी नियंत्रण पर निगम को स्पष्ट निर्देश दिए
Jodhpur, Rajasthan:जोद्धपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने सार्वजनिक उपयोग के लिए बनाए गए सामुदायिक भवनों को निजी या धार्मिक संस्थाओं को सौंपने के मामले में महत्वपूर्ण आदेश दिया है। कोर्ट ने जोधपुर नगर निगम उत्तर की ओर से पुराने वार्ड 51 और 57 में बने दो सामुदायिक भवनों का नियंत्रण रखरखाव एवं प्रबंधन के लिए निजी संस्थाओं को सौंपने संबंधी 23 अगस्त 2022 का आदेश निरस्त कर दिया। कोर्ट ने निगम को निर्देश दिया कि दोनों भवनों का रखरखाव और प्रबंधन स्वयं करे तथा राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 और संबंधित उपनियमों के अनुसार ही इनके संबंध में निर्णय ले। न्यायाधीश विनीत कुमार माथुर और न्यायाधीश चंद्रशेखर शर्मा की खंडपीठ ने याची हिरेंद्र सिंह चौहान की याचिका पर सुनवाई करते हुए आदेश दिया है। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता मोती सिंह ने दलील दी कि नगर निगम की ओर से निर्मित सामुदायिक भवनों को किसी विशेष समुदाय की संस्था को सौंपने का कोई कानूनी प्रावधान नहीं है। उन्होंने 23 अगस्त 2022 के आदेश को चुनौती देते हुए दोनों भवनों को निजी संस्थाओं के नियंत्रण में दिए जाने पर आपत्ति जताई। सुनवाई के दौरान नगर निगम ने जवाब पेश कर कहा कि पुराने वार्ड 51 और 57 के सामुदायिक भवन अब किसी निजी, धार्मिक संस्था या संगठन को नहीं दिए जाएंगे। इनका रखरखाव निगम स्वयं करेगा और भवनों से जुड़े सभी निर्णय राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 के प्रावधानों एवं संबंधित उपनियमों के तहत लिए जाएंगे। कोर्ट ने निगम के इस स्पष्ट रुख को रिकॉर्ड पर लिया और माना कि याचिकाकर्ता की मुख्य शिकायत का समाधान हो गया है। याचिकाकर्ता ने सार्वजनिक भवनों के सर्वे, अतिक्रमण हटाने और सभी लोगों के लिए समान उपयोग सुनिश्चित करने से जुड़ी अन्य राहतों को इस मामले में फिलहाल नहीं दबाने की बात कही। कोर्ट ने भविष्य में जरूरत पड़ने पर इन मुद्दों को उठाने की अनुमति दी। खंडपीठ ने इसके बाद याचिका स्वीकार करते हुए 23 अगस्त 2022 के आदेश को प्रार्थना संख्या एक की सीमा तक रद्द कर दिया। साथ ही निगम को दोनों सामुदायिक भवनों का रखरखाव एवं प्रबंधन कानून के अनुरूप करने के निर्देश दिए।0
0
Report
मारवाड़ जंक्शन नगरपालिका: कांग्रेस ने EO की कार्यशैली के खिलाफ उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा
Pali, Rajasthan:मारवाड़ जंक्शन नगरपालिका में कांग्रेस पार्षदों ने EO की कार्यशैली के खिलाफ उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि राज्य सरकार द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर में लापरवाही बरतते हुए न तो कांग्रेस पार्षदों को सूचना दी गई और न ही शिविर के प्रचार प्रसार पर जोर दिया गया जिससे आमजन को शिविर की जानकारी नहीं मिली. शिविर में कुर्सियां खाली पड़ी रहीं और EO विक्रमसिंह सहित कई कर्माचारियों की उपस्थिति नहीं थी. इसके बाद नगर पालिका के उपचेयरमैन नागेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में कांग्रेस के सभी पार्षदों ने उपखंड अधिकारी महावीर सिंह जोधा को ज्ञापन सौपा और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए कार्रवाई की मांग की.0
0
Report
Advertisement
