icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जयपुर में जन्माष्टमी के दौरान ठाकुर श्री जी के दर्शन हेतु सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Jaipur, Rajasthan:एंकर-जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने सपत्नीक शहर आराध्य गोविंददेवजी मंदिर पहुंचकर ठाकुर श्रीजी के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। दर्शन के साथ कमिश्नर ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जन्माष्टमी को देखते हुए जयपुर शहर में पुलिस का पर्याप्त डिप्लॉयमेंट किया गया है। श्रद्धालुओं को सुगमता और आसानी से ठाकुरजी के दर्शन हो सकें, इसके लिए इस बार प्रवेश और निकासी व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस बार सभी श्रद्धालुओं को जलेब चौक से प्रवेश दिया जा रहा है। जबकि दर्शन के बाद जयनिवास उद्यान की तरफ से निकासी की व्यवस्था की गई है। भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों से भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस कमिश्नर ने मंदिर परिसर और आसपास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जन्माष्टमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जयपुर पहुंचने को देखते हुए पुलिस प्रशासन का फोकस सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित दर्शन पर है।
0
0
Report

दिल्ली के कालकाजी मंदिर में जन्माष्टमी पर भव्य श्रृंगार और भक्तों की भीड़

New Delhi, Delhi:आज 4 सितंबर है और 4 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूरे देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है इस दौरान सभी मंदिरों को सजाया गया है भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल को लोग झूला झूलाने के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं इसी करी में दिल्ली के कालकाजी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रहा है जहां भक्त माता कालका के दर्शन करने के उपरांत कृष्ण के बाल लड्डू स्वरूप को झूला झूलाने के लिए मंदिर परिसर में पहुंच रहे हैं. वही इस दौरान आज माता कालका का श्रृंगार मोर के पंखों से किया गया है. वही कल्काजी मंदिर के मुख्य पुजारी विशाल भारद्वाज बताते हैं कि आज माता कालका का विशेष श्रृंगार जन्माष्टमी के अवसर पर किया गया है जहाँ माता कालका को विशेष फूलों से और मोर के पंखों से सजाया गया है माता का स्वरूप आज बहुत ही दिव्य और भव्य लग रहा है आज काली जयंती भी है इसलिए आज माता की रात में विशेष पूजा की जाएगी श्रद्धालुओं की भी भारी भी आजमाता कालका के दर्शन करने के लिए सुबह से ही पहुंच रही.
0
0
Report

बाढ़ से जनता परेशान, सरकार राहत प्रयास तेज, विपक्ष पर दिलीप जायसवाल की टिप्पणी

Noida, Uttar Pradesh:बिहार में बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। गंगा के बढ़ते जलस्तर ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात ऐसे हैं कि कई लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में जाना पड़ रहा है। इसी बीच बाढ़ की स्थिति और सरकार की तैयारियों को लेकर बिहार सरकार के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने विपक्ष के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को किसी भी आरोप से पहले बाढ़ की तकनीकी स्थिति को समझना चाहिए। सरकार की ओर से बाढ़ पीड़ितों तक हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने विपक्ष और मीडिया से भी अपील की कि अगर किसी बाढ़ पीड़ित तक मदद नहीं पहुंच पा रही है, तो इसकी जानकारी सरकार तक जरूर पहुंचाई जाए, ताकि तत्काल राहत पहुंचाई जा सके। वहीं, बक्सर में बच्ची के साथ रेप की घटना के बाद बिहार में बढ़ते यौन अपराधों को लेकर उठ रहे सवालों पर भी दिलीप जायसवाल ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने POCSO एक्ट के तहत होने वाले अपराधों को गंभीर मानसिक विकृति से जोड़ते हुए सख्त कार्रवाई की जरूरत बताई। इसके साथ ही रेप के दोषियों के बार-बार जेल से बाहर आने के सवाल पर उन्होंने कानून और व्यवस्था से इस मुद्दे पर गंभीरता से संज्ञान लेने और विचार करने की अपील की
0
0
Report
Advertisement

आरा में हथियारबंद बदमाश ने युवक को गोली मारी, हालत स्थिर

Mumbai, Maharashtra:आरा में गजराजगंज ओपी क्षेत्र के करीसाथ फोरलेन पर बाबा होटल के समीप हथियारबंद बदमाश ने एक युवक को गोली मार दी. घायल युवक का बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. घायल युवक गजराजगंज ओपी क्षेत्र के करीसाथ गांव निवासी संतोष कुमार यादव, उम्र 30 वर्ष, जो बाहर रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं, हैं. दो दिन पूर्व आरोपी से फोन पर पूछताछ को लेकर झगड़ा हुआ था. घटना के समय वह करीसाथ फोरलेन पर पान की दुकान के पास बैठा था, तभी पीछे से गोली मारी गई. गोली लगने के बाद वह घायल होकर जमीन पर गिर गया. इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि गोली पीठ में लगी थी; ऑपरेशन कर गोली निकाली गई है और क्षतिग्रस्त पार्ट्स को ठीक कर दिया गया है. मरीज की स्थिति अब स्थिर है. पुलिस ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर संतोष कुमार यादव ने रवि सिंह पर गोली मारने का आरोप लगाया है; विवाद वीरेंद्र सिंह के पुत्र रवि कुमार सिंह पर गोली चलाने का आरोप है. आगे की जांच जारी है.
0
0
Report

पटना में गंगा जलस्तर बढ़ने से प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दीं, क्या बाढ़ टलेगी?

Patna, Bihar:पटना में गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती तैयारियां तेज कर दी हैं पटना डीएम कुंदन कुमार के निर्देश पर पटना टाउन प्रोटेक्शन वॉल के सभी 108 रास्तों को बंद करा दिया गया है ताकि गंगा का बढ़ता पानी शहर में प्रवेश न कर सके निरीक्षण के दौरान 13 स्लुइस गेट में मिले लीकेज को भी बंद करा दिया गया है वहीं पाटलिपुत्र कॉलोनी में पानी के प्रवेश को रोकने के लिए सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं सदाकत आश्रम के पास नाले के रास्ते शहर में पानी आने की आशंका को देखते हुए नाले को रात में ही बंद करने का आदेश दिया गया है प्रशासन संभावित जलभराव और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी रख रहा है डीएम कुंदन कुमार, एसएसपी कार्तिकेय शर्मा, नगर आयुक्त यशपाल मीना समेत वरीय अधिकारियों ने दीघा घाट से बिंद टोली, एलसीटी घाट, गोसाईं टोला और पूरे पटना टाउन प्रोटेक्शन वॉल क्षेत्र का निरीक्षण किया है निरीक्षण के बाद अधिकारियों को जरूरी एहतियाती कदम उठाने और लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं प्रशासन का मकसद गंगा के बढ़ते पानी को किसी भी रास्ते से शहर में प्रवेश करने से रोकना और संभावित बाढ़ की स्थिति से पहले सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है
0
0
Report

इटावा में अवैध असलहे के साथ रील पोस्ट, पुलिस जांच जारी

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में सोशल मीडिया पर व्यूवर पाने के लिए आज कल की युवती किसी भी तरीके से रील बना रहे है , इटावा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक युवती ने अवैध असलहे के साथ में रील बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी जिसके बाद हड़कंप मच गया पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इटावा जनपद में इन दोनों युवतियां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यूवर और फेमस होने के लिए अलग अलग तरीके से कंटेंट बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं ज्यादा फॉलोअर और व्यूवर पाने के लिए किसी भी हद तक जा रहे हैं ऐसा ही मामला एक इटावा जनपद के बसरेहर थाना क्षेत्र से आया है जहां पर एक युवती के द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक अवैध असलहे के साथ में रील शेयर की गई रील जैसे ही सोशल मीडिया पर आई तो पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया आनन फानन में पुलिस ने सोशल मीडिया के आधार पर युवती की पहचान कर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है पुलिस की जांच पड़ताल में युवती द्वारा बताया गया है कि उसके पास जो अवैध असलहा है वह उसकी छत से मिला था और रील बनाने के बाद जब मामला हाईलाइट हुआ तो उस अवैध असलहों को घर के पीछे तालाब में फेंक दिया है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

महाराजगंज: कार्यालय के बाहर दहेज शिकायत के बाद पति-पत्नी और परिजनों में मारपीट, वीडियो वायरल

Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर- महाराजगंज जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर के बाहर दहेज उत्पीड़न की शिकायत कर लौट रही महिला व उसके पति के परिजनों के बीच बहस के बाद जमकर मारपीट हो गई । घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है । जानकारी के अनुसार एक महिला अपने परिजनों के साथ दहेज उत्पीड़न की शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंची थी । शिकायती पत्र देने के बाद जब वह बाहर निकली तो एसपी कार्यालय के पास स्थित एक चाय की दुकान के समीप उसका पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया । विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए उनके बीच जमकर हाथापाई और मारपीट होने लगी । एसपी कार्यालय के बाहर अचानक हुए इस ड्रामे को देखकर लोगों की भीड़ जुट गई । मारपीट के दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया । वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह पति-पत्नी और उनके परिजनों के बीच मारपीट हो रही है वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है ।
0
0
Report
Advertisement

नंद नगरी में घर पर फायरिंग: CCTV में कैद बदमाशों की वारदात

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के नन्द नगरी इलाके में एक मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग। बीती रात करीब 12 बजे स्कूटी सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक घर पर गोलियां चलाई। बदमाश वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। फायरिंग के दौरान एक गोली मकान की पहली मंजिल की खिड़की में जा लगी, जिससे शीशा टूट गया। वारदात के बाद दोनों आरोपी हाथों में हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दोनों बदमाश स्कूटी पर पहुंचकर फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। पीड़ित परिवार ने गोलीबारी के पीछे पुरानी रंजिश होने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

हापुड़: बदमाशों की गोलीबारी से इलाके में दहशत, तीन घायल

Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में बेखौफ बदमाशों ने जिले में बेहतर कानून व्यवस्था के पुलिस के सारे दावों की पोल खोलकर रख दी है. त्यौहार के मौके पर जहां अमन-चैन होना चाहिए था, वहां सरेआम अवैध तमंचे लहराए गए और खूनी जंग लड़ी गई. मामला नगर कोतवाली इलाके के बदनोली गांव का है, जहां पुरानी रंजिश को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए. दबंगों ने बीच सड़क पर दर्जनों राउंड गोलियां दागीं और जमकर पथराव किया. इस अंधाधुंध गोलीबारी में एक महिला समेत तीन लोग गोली लगने से लहूलुहान हुए हैं. घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि हमलावरों को न तो पुलिस का डर है और न ही कानून की परवाह. गांव की तंग गलियों में ईंट-पत्थर बिछे हैं और गोलियों की आवाज गूंज रही है. बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच करीब दो साल से पुरानी रंजिश चल रही थी. आज सुबह जन्माष्टमी के मौके पर माहौल खराब करने की नीयत से दबंग पूरी तैयारी के साथ लाठी-डंडे और तमंचे लेकर पहुंचे. पहले कहासुनी हुई, फिर लाठियां भांजी गईं और देखते ही देखते दबंगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. गोलीबारी होते ही गांव में भगदड़ मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों के अंदर भागे. इस खूनी हमले में गोलू, बंटी और मुनेश नाम की महिला को सीधी गोली लगी है. खून से लथपथ घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी है. घायल के परिजन शेरू ने बताया कि उनके घर से लड़के जा रहे थे, तभी चार-पांच लोग खड़े थे और उन्होंने मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद लाठियां चले. फिर अमरपाल के लड़के और पोते कट्टे-बंदूक लेकर आ गए और सीधे गोलियां चला दीं. जिम को लेकर 2 साल पहले भी विवाद हुआ था, उसी रंजिश में तीन लोगों को गोली मारी है. वहीं, संजय पीड़ित परिजन ने बताया कि घर के बच्चे रास्ते से निकल रहे थे, तभी रास्ते में खड़े दबंग लोगों ने पहले लाठियां चलाईं और फिर चारों तरफ से घेरकर सीधे तमंचों से गोलियां दाग दीं. मुनेश, गोलू और बंटी को गोली लगी है. पुलिस को तुरंत फोन किया गया, लेकिन पुलिस पूरे एक घंटे बाद पहुंची. तब तक हमलावर वारदात करके भाग चुके थे. इस घटना में गांव वालों और परिजनों का सीधा आरोप है कि अगर पुलिस वक्त रहते मौके पर पहुंच जाती, तो शायद इतना बड़ा बवाल न होता. पुलिस के देर से पहुंचने की वजह से दबंग वारदात को अंजाम देकर बड़े आराम से फरार हो गए. त्यौहार के ठीक पहले हुई इस वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है. अब देखना होगा कि खाकी को खुली चुनौती देने वाले इन बेखौफ बदमाशों पर पुलिस कब तक शिकंजा कस पाती है.
0
0
Report

झुंझुनूं में स्पर्श सुरक्षित बचपन अभियान से बच्चों में जागरूकता बढ़ी

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं में ‘स्पर्श सुरक्षित बचपन’ अभियान के तहत जिले में बच्चों और किशोरों को सुरक्षित बचपन एवं जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है। इसी कड़ी में झुंझुनू के प्रभारी सचिव नवीन जैन बड़ागांव स्थित स्कूल पहुंचे और कक्षा 7वीं से 12वीं तक के 1000 से अधिक विद्यार्थियों से संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी सचिव नवीन जैन ने विद्यार्थियों को किशोरावस्था में होने वाली विभिन्न चुनौतियों और उनसे बचाव के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी। उन्होंने गुड टच और बैड टच, अनजान लोगों से व्यवहार करते समय बरती जाने वाली सावधानियों तथा किसी भी असहज स्थिति में तत्काल माता-पिता, शिक्षक या किसी विश्वसनीय व्यक्ति को जानकारी देने की बात कही। उन्होंने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के सुरक्षित और जिम्मेदार इस्तेमाल के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया का सही उपयोग बेहद जरूरी है। बच्चों को किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी निजी जानकारी, फोटो या अन्य संवेदनशील जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल से किशोर कई तरह की परेशानियों का शिकार हो सकते हैं। प्रभारी सचिव ने विद्यार्थियों से मानसिक तनाव, डिप्रेशन और सकारात्मक सोच जैसे विषयों पर भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था में कई तरह के बदलाव आते हैं। ऐसी स्थिति में बच्चों को अपनी परेशानियों को मन में दबाने के बजाय माता-पिता, शिक्षक या किसी भरोसेमंद व्यक्ति से साझा करना चाहिए।नवीन जैन ने बताया कि उन्होंने करीब 60 से 70 मिनट तक उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में आने वाली परिस्थितियों को लेकर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि झुंझुनू शुरू से ही एक जागरूक जिला रहा है और बच्चों एवं किशोरों में जागरूकता का स्तर और बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जाने चाहिए।उन्होंने कहा कि ‘स्पर्श सुरक्षित बचपन’ जैसे अभियान बच्चों को न केवल अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हैं, बल्कि उन्हें असहज परिस्थितियों को पहचानने और समय रहते मदद लेने के लिए भी तैयार करते हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top