icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

श्रीलंका से योग दिवस पर विश्व को शुभकामनाएं: बाबा धीरेंद्र शास्त्री का संदेश

Chhatarpur, Madhya Pradesh:श्रीलंका की यात्रा पर मौजूद अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने श्रीलंका की धरती से समस्त भारत और विश्व को योग दिवस की अनंत शुभकामनाएँ दीं। इस खास मौके पर श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग के अधिकारी, श्रीलंका सरकार के अधिकारी और वहाँ के स्थानीय नागरिक भी बागेश्वर सरकार के साथ मौजूद रहे। बाबा बागेश्वर ने अपने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उद्बोधन में योग की परिभाषा को बहुत ही सरल और गहरे शब्दों में समझाया। उन्होंने कहा कि योग जीवन में जोड़ने का विषय है। योग कोई सिर्फ व्यायाम या शारीरिक अवस्था नहीं है, बल्कि यह जीवात्मा को परमात्मा से जोड़ने की एक परम व्यवस्था है। सरकार ने 'वसुधैव कुटुंबकम्' की भारतीय परंपरा को रेखांकित करते हुए कहा कि विश्व बंधुत्व की कमना योग से ही प्रारंभ होती है। जब व्यक्ति योग और व्यायाम से जुड़ता है, तो उसकी आत्मा परमात्मा की तरफ ऊपर उठती है और उसकी विचारधारा वैश्विक पटल के स्तर की हो जाती है। उन्होंने ब्रह्मांड के रचयिता से प्रार्थना करते हुए पूरे विश्व के निरोगी रहने की कामना की। सरकार ने सभी से योग अपनाने की अपील करते हुए कहा कि अगर जीवन में सुख चाहिए तो योग को अपनाना ही होगा। प्रातः काल उठकर सूर्य देव के दर्शन और उनकी किरणों से स्नान करने से तन अच्छा होगा; और याद रखिए, जब तन अच्छा होगा तो मन अच्छा होगा, और मन अच्छा होगा तो आपका जीवन और भी श्रेष्ठ हो जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

सुदामा नगर में जहरीले नाग का पाला, सर्पमित्र ने सुरक्षित पकड़ लिया

Ujjain, Madhya Pradesh:सुदामा नगर में चरक भवन के सामने मिला अत्यंत जहरीला सांप, टीम सर्पमित्र ने सुरक्षित पकड़ा; लोगों से सतर्क रहने की अपील उज्जैन। शहर के सुदामा नगर क्षेत्र में स्थित चरक भवन के सामने उस समय लोगों में हड़कंप मच गया, जब एक अत्यंत विषैला कॉमन क्रेट (Common Krait) सांप दिखाई दिया। सूचना मिलते ही टीम सर्पमित्र मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू कर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। सर्पमित्र राहुल मोखरीवाल ने बताया कि रेस्क्यू किया गया सांप कॉमन क्रेट (Bungarus caeruleus) प्रजाति का था। यह एलापिडे परिवार से संबंधित सर्प है और भारत के सबसे खतरनाक विषैले सांपों में इसकी गिनती होती है। विशेषज्ञों के अनुसार इसका जहर बेहद घातक होता है और समय पर उपचार नहीं मिलने पर यह जानलेवा साबित हो सकता है। कॉमन क्रेट मुख्य रूप से रात में सक्रिय रहता है और अक्सर बारिश के मौसम में रिहायशी क्षेत्रों में भी दिखाई देने लगता है। यही कारण है कि इसे कई बार "साइलेंट किलर" भी कहा जाता है। इसके काटने पर शुरुआती लक्षण कम दिखाई दे सकते हैं, लेकिन जहर धीरे-धीरे शरीर के तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है। सर्पमित्रों ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश के दौरान घरों और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें। यदि कहीं सांप दिखाई दे तो उसे पकड़ने या मारने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत प्रशिक्षित सर्पमित्रों या वन विभाग को सूचना दें। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित रूप से उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। सर्पमित्र ने कहा कि वन्यजीवों का संरक्षण और लोगों की सुरक्षा, दोनों उनकी प्राथमिकता हैं।
0
0
Report
Advertisement

करंट लगने से सिपाही विपेंद्र यादव की मौत, पश्चिम शरीरा थाने में शोक

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा थाने में तैनात 26 वर्षीय सिपाही विपेंद्र उर्फ दीपेंद्र यादव की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आवास में स्विच ऑन करते समय अचानक करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। साथी पुलिसकर्मी आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है। पश्चिम शरीरा थाने में तैनात 2020 बैच के सिपाही विपेंद्र उर्फ दीपेंद्र यादव मूल रूप से महोबा जनपद के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के बाद अपने आवास पर मौजूद सिपाही ने मिक्सी ऑन करने के लिए जैसे ही बिजली का स्विच ऑन किया, वह करंट की चपेट में आ गए। मौके पर मौजूद साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। 26 वर्षीय जवान सिपाही की असमय मौत की खबर से पुलिस विभाग में शोक व्याप्त है। पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

ताला थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल हादसे में युवक की मौत, पत्नी घायल

Maihar, Madhya Pradesh:मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब 4 बजे अनिल पटेल अपनी पत्नी रेखा पटेल के साथ मोटरसाइकिल से हनुमान जी के दर्शन करने के लिए घर से निकले थे इसी दौरान सड़क किनारे झूल रहे एमसीबी के तार में अनिल पटेल का गला फंस गया, जिससे उनका गला गंभीर रूप से कट गया और वह सड़क पर ही घायल अवस्था में पड़े रहे। कुछ समय बाद वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने दोनों को देखा और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने अनिल पटेल को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनकी पत्नी रेखा पटेल को भी चोटें आई हैं, जिनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही ताला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने सड़क किनारे झूल रहे बिजली के तारों को भी हादसे का बड़ा कारण बताते हुए जिम्मेदार विभाग से कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report

आजना गांव में अर्धनग्न युवक का शव तालाब में मिला, मौत अभी स्पष्ट नहीं

Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा खबर: अरथूना थाना क्षेत्र के आजना गांव में बुधवार को एक युवक का अर्धनग्न शव तालाब में तैरता मिला। सुबह ग्रामीणों ने तालाब में शव देखा तो मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही अरथूना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और निकासी करते हुए शव को तालाब से बाहर निकाला। शव आने के बाद पहचान आजना गांव निवासी कैलाश यादव के रूप में हुई। शव अर्धनग्न अवस्था में मिलने से क्षेत्र में विभिन्न चर्चाएं शुरू हो गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। मौत के कारण अभी खुले तौर पर नहीं बताये जा सके और पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में शोक और चिंता का माहौल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
0
0
Report
Advertisement

पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त झुंझुनूं के किसानों के खातों में पहुँची

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त जारी झुंझुनूं के 2.19 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 43.90 करोड़ रुपए विधायक राजेंद्र भांबू ने कहा— किसानों के लिए पीएम और सीएम दोनों चिंतित है लगातार किसानों के लिए सरकार कर रही है बड़े फैसले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को बड़ी सौगात देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर (हुगली) में आयोजित पीएम किसान उत्सव कार्यक्रम के दौरान योजना की 23वीं किश्त जारी की। इस अवसर पर देशभर के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में सम्मान निधि की राशि सीधे हस्तांतरित की गई। केंद्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से झुंझुनूं में भी देखा गया। जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में देखा गया। झुंझुनूं जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। जिसमें झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू मुख्य अतिथि थे। इस मौके पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसान भी मौजूद रहे। विधायक राजेंद्र भांबू ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जिले के लगभग 2.19 लाख से अधिक किसानों के खातों में 23वीं किश्त के रूप में 43.90 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की गई है। उन्होंने कहा कि इस राशि से किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा तथा कृषि एवं कृषि आधारित गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम संबंधित पंचायत समितियों के डीओआईटी वीसी कक्षों में आयोजित किए गए। जबकि ग्राम पंचायत स्तर पर भी किसानों ने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लिया और प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। इस मौके पर भांबू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, दोनों किसानों की समृद्धि, उन्नति के लिए कृत संकल्पित है। बाइट : राजेंद्र भांबू, विधायक, झुंझुनूं
0
0
Report

गवाही रंजिश में युवक की हत्या, शव पेड़ पर लटकाने की साजिश उजागर

Farrukhabad, Uttar Pradesh:गवाही की रंजिश में युवक की हत्या, शव पेड़ से लटकाने की साजिश उजागर कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव चिलसरी की सनसनीखेज वारदात 30 वर्षीय दीपचंद की हत्या के बाद शव को फांसी का रूप देने के लिए पेड़ से लटकाने का आरोप। शनिवार शाम घर से निकले युवक का शव देर रात आम के बाग में फंदे से लटका गया। शव खून से लथपथ मिला, पैर जमीन से लगे होने पर हत्या की आशंका गहराई। नशे में धुत आरोपी रोहित उर्फ भीमा ने खुद गांव में हत्या करने की बात कही। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, मामला खुला। मृतक के परिजनों ने गवाही की रंजिश में हत्या का आरोप लगाया। कुछ वर्ष पूर्व हुए हत्या कांड में मृतक दीपचंद आरोपी के खिलाफ गवाही था। आरोप है कि पहले मारपीट कर ईंट से हमला किया गया, फिर शव को पेड़ पर लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश की गई। घटना में एक अन्य युवक की संलिप्तता की भी चर्चा। पत्नी की पहले ही हो चुकी है मौत, सात वर्षीय बेटे के सिर से उठा पिता का साया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई करेगी पुलिस।
0
0
Report
Advertisement

राठ कस्बे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे,स्वामी ब्रह्मानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए,

RavindraRavindraFollow11m ago
Odera, Uttar Pradesh:हमीरपुर :-राठ कस्बे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वामी ब्रह्मानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए, जनसभा स्थल पहुंचते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समर्थकों का हाथ हिला कर अभिनंदन और भाजपा के विशेष गणों के साथ मंच साझा किया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ₹636. 82 करोड़ की 75 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, *हमीरपुर विधानसभा* लोकार्पण : 21 परियोजनाएं (₹65.27 करोड़) शिलान्यास : 24 परियोजनाएं (₹219.19 करोड़) कुल : 45 परियोजनाएं (₹284.46 करोड़) *राठ विधानसभा* लोकार्पण : 13 परियोजनाएं (₹159.81 करोड़) शिलान्यास : 17 परियोजनाएं (₹192.54 करोड़) कुल : 30 परियोजनाएं (₹352.35 करोड़) राठ कस्बे के स्वामी ब्रह्मानंद डिग्री कॉलेज के मैदान में जनसभा स्थल में पहुंचे, जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ एवं प्रमाण पत्र भी वितरित कर रहे ,
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ में योग दिवस: सामूहिक योगाभ्यास और मोदी जी का उद्बोधन

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ शहर का इंदिरा गांधी स्टेडियम रविवार सुबह योग, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र बना रहा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन लाइव प्रसारित किया गया, जिसके बाद सामान्य योग प्रोटोकॉल के तहत सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों सहित हर वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में विभिन्न योगासन और प्राणायाम करवाए गए। करीब 45 मिनट तक चले योग सत्र में सैकड़ों लोगों ने स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, जिला कलेक्टर डॉ. मंजू सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने योग को दैनिक दिनचर्या में अपनाने की अपील की।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top