icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दरभा ब्लॉक में NH-30 जाम, गौण खनिज राशि घोटाले के आरोप, विकास रुकावट

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिले के दरभा ब्लॉक मुख्यालय में शुक्रवार को बस्तर क्रांतिकारी विचार मंच के बैनर तले स्थानीय जनपद सदस्यों एवं सरपंचों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 30 को जाम कर प्रदर्शन किया, स्थानीय जनपद सदस्यों एवं सरपंचों का आरोप है कि गौण खनिज की राशि में अनियमितता बरती जा रही है, जिसके चलते दरभा ब्लॉक में विकास कार्य प्रभावित हो रहे है, जनपद सदस्यों का कहना है कि हाल ही में ब्लॉक में विकास के लिए 2 करोड़ रुपए की राशि गौण खनिज मद से आई थी लेकिन जनपद पंचायत सीईओ एवं अन्य अधिकारियों ने मनमानी करते हुए उक्त राशि को सिर्फ दो पंचायतों में आवंटित कर दिया, साथ ही पंचायतों में 16 वीं वित्त की राशि जारी करने एवं ग्राम पंचायतों में DMF की राशि से विकास कार्य करने की मांग उठाई इसके साथ ही ग्राम पंचायत क्षेत्रों मकान टैक्स नहीं लेने की मांग भी स्थानीय प्रशासन से की, दरभा ब्लॉक के कड़मा पंचायत में पैसे के गबन करने वाले ठेकेदार पर कार्रवाई करने की मांग की, इस दौरान जनपद सदस्यों एवं सरपंचों ने अपनी मांग को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा एवं जल्द कार्रवाई नहीं किए जाने पर पुनः आंदोलन की चेतावनी दी।
0
0
Report

भाजपा ने निर्विरोध निकाय प्रमुख बनाकर कांग्रेस को बैकफुट पर धकेला

Jaipur, Rajasthan:एंकर नगरीय निकायों के चुनाव में भाजपा ने लगभग दो दर्जन शहरों में निर्विरोध अध्यक्ष बनाकर कांग्रेस को बैकफुट पर धकेल दिया है सीएम भजनलाल शर्मा के तूफानी प्रचार की बदौलत भाजपा ने कांग्रेस के कई किले धराशाई कर दिये,,,,अब अशोक गहलोत जैसे दिग्गज अपनी ही पार्टी की रणनीति पर सवाल खड़े कर रहे हैं तो भाजपा में जश्न का माहौल है अगर रोड शो होते तो कांग्रेस का प्रदर्शन और ज्यादा बेहतर होता अशोक गहलोत की ये बाइट वीओ के शुरू में चलायें वीओ तीन बार के सीएम राजनीति के जादूगर अशोक गहलोत के इस बयान ने राजनीतिक हलकों में तूफान ला दिया है ,,,,,गहलोत ने अपनी ही पार्टी की कमजोरी की कलई खोल कर रख दी,,,,पूर्व सीएम ने माना कि प्रचार के दौरान कांग्रेस से प्रचार में बड़ी चूक हुई अगर सारे कददावर नेता शहरों में जाकर रोड शो करते तो आज कांग्रेस बहुत बेहतर स्थिति में होती,,,,,यानि बिना नाम लिये गहलोत ने पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा की चुनावी रणनीति पर ही सवाल उठा दिये,,,,, बाइट अशोक गहलोत पूर्व मुख्यमंत्री इसमें पूरी बाइट चलायें वीओ हकीकत ये है कि डोटासरा और गहलोत में अब सिर्फ दिखावे के रिश्ते हैं दोनों में संवाद लगभग खत्म है,,,पिछले छह साल से कांग्रेस का नेतृत्व कर रहे डोटासरा पूर्व सीएम गहलोत और सचिन पायलट के बीच में फंसे हैं,,,,यही वजह रही कि धड़ों में बंटी कांग्रेस के पास बीजेपी से मुकाबला करने के लिए न तो ताकत थी,,और न ही एकजुटता ,,,,,,बस नेता एक दूसरे को कमजोर कर अपने भविष्य की चिंता में अपनी ही पार्टी का बंटाधार करने में जुटे थे,,,, कांग्रेस जहां बहुमत में थी,,या बहुमत के करीब थी,,,वहां पर भी पार्टी अपना बोर्ड हाथ से गंवाती नजर आ रही है गहलोत जैसे दिग्गज जोधपुर में मोर्चा संभालते तो शायद कांग्रेस के हाथ से निर्दलीय नहीं फिसलते पर पार्टी जोधपुर में बोर्ड बनाने के प्रति कहीं गंभीरता दिखाती नजर नहीं आई न ही किसी कददावर नेता ने वहां डेरा डाला,,,और न ही निर्दलीयों को पाले में लाने की रणनीति बनाई गई गहलोत जोधपुर में ज्यादा सक्रिय नजर नहीं आये,,,जाहिर है बीजेपी को कांग्रेस की इसी कलह का पूरा फायदा मिला गहलोत के गढ जोधपुर में भूपेंद्र सैनी और किशोर सिंह कनोड़ जैसे नेताओं ने ही कांग्रेस के सपने चकनाचूर कर दिये निर्दलीय भाजपा के पाले में आ गये,,और अब जोधपुर में भाजपा का बोर्ड बनने का रास्ता साफ हो गया है भीलवाड़ा में रामलाल जाट और धीरज गुर्जर की लड़ाई ने पार्टी का बेड़ा गर्क कर दिया,,,कोटा में शांति धारीवाल और प्रहलाद गुंजल की लड़ाई पार्टी पर भारी पड़ गई ,,उदयपुर में भाजपा का मेयर बनना तय है,,,बीकानेर में सब कुछ ठीक रहा तो ही कांग्रेस कमाल कर पायेगी बहुमत के बावजूद कांग्रेस में भीतरघात का खतरा बरकारार है भरतपुर का किला बीजेपी फतह कर चुकी है,,,राजधानी जयपुर में बीजेपी पूर्ण बहुमत पहले ही हासिल कर चुकी है अब निगाहें इसी बात पर टिकी हैं कि शनिवार को पार्टी किसे मेयर का चेहरा बनाती है यहां बने बीजेपी के निर्विरोध निकाय प्रमुख भरतपुर अनुराधा सिंह भीलवाड़ा जसवंत कंवर भिवाड़ी डॉक्टर गुंजन खटाना चाकसू पुष्पा शर्मा पलसाना नरेश कुमावत खेतड़ी गीता सैनी कोटाकासिम रेखा सैनी खेड़ली पवन जैन गोविंदगढ मधु गुप्ता महुवा विनीत बंसल पहाड़ी शीशपाल शर्मा डीग अर्पित गुप्ता नगर मानसिंह सोनी सीकरी चंचल कक्कड़ कामवन सत्यदेव शर्मा उच्चैन दिलीप कुमार रूपवास दिलीप सिंह नदबई कमलेश कटारा बसेड़ी राघवेंद्र सिंह धोरीमन्ना कीर्ति गुसाईवाल हिंडौन विजय चतुर्वेदी वीओ यानि कांग्रेस सरकार पर पुलिसिया दमन के आरोप लगाती रही और बीजेपी चुपचाप अपना काम करती रही बाड़ों के बाहर भले ही माहौल तनावपूर्ण दिखाई दे रहा है पर कांग्रेस में गोविंद डोटासरा को छोड़कर कोई भी बड़ा नेता सरकार के खिलाफ लोहा लेता कहीं नजर नहीं आया कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों की पीड़ा गोविंद डोटासरा सोशल मीडिया के जरिये साझा करते रहे,,,सरकार पर आरोपों की बौछार करते रहे,,पूर्व मंत्री शंकुतला रावत ने गोविंद डोटासरा से अपना दर्द साझा किया जिसमें वो कह रही हैं कि पुलिस उनके पीछे पड़ रही है वो कई होटल बदल चुकी हैं पर पार्षदों को पुलिस से बचाना मुश्किल हो रहा है, हाल के सालों में सरकार चाहे कांग्रेस की रही हो या फिर बीजेपी की,,,,इस तरह के नजारे आम हो चले हैं क्रॉस वोटिंग और खरीद फरोख्त इन चुनावों की कड़वी हकीकत बन चुकी है बीजेपी कांग्रेस पर बहुत बड़ी बढत हासिल कर चुकी है कांग्रेस ठीकठाक नतीजों के बावजूद बोर्ड बनाने में पिछड़ गई है इसे सरकार का कुशल प्रबन्धन माना जाये या कांग्रेस की आपसी फूट का नतीजा,,वजह चाहे जो रही हो,,,,सीएम भजनलाल शर्मा ने अपनी मेहनत के बलबूते भाजपा का हर तरफ जीत का डंका बजा दिया है बाइट मदन राठौड़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आज की बाइट काम में लें बाइट अरूण चतुर्वेदी अध्यक्ष राज्य वित्त आयोग कल भेजी गई बाइट से लीजिये बाइट घनश्याम तिवाड़ी राज्यसभा सांसद कल भेजी गई बाइट से लीजिये वीओ जयपुर जोधपुर कोटा में मेयर के लिए मतदान पच्चीस सितंबर को होगा,,तो जोधपुर बीकानेर अलवर पाली अजमेर समेत तमाम शहरी निकायों में इक्कीस सितम्बर को शहरी सरकार का मुखिया चुना जायेगा,,,जिस तरह से भाजपा एकजुट और आक्रामक होकर इन चुनावों को लड़ रही है,,,उससे कांग्रेस की रणनीति तार तार हो चुकी है माहौल पूरी तरफ सरकार की तरफ झुका नजर आ रहा है कांग्रेस को इक्का दुक्का बड़े निकायों में जीत नसीब हो जाये तो ये किसी उपलब्धि से कम नहीं होगा कांग्रेस के नेता निकायों में अपना प्रमुख बनाने के बजाय एक दूसरे पर दोषारोपण कर हार की हताशा का इजहार कर रहे हैँ पायलट के पंजाब जाने के बाद अब गहलोत के निशाने पर गोविंद डोटासरा हैं,,,, पीटीसी बाबूलाल धायल
0
0
Report
Advertisement

कुंवारी नदी में भैंस निकालते युवक डूबा, SDRF 24 घंटे से रेस्क्यू जारी

Bhind, Madhya Pradesh:भिंड जिले के पांडरी गांव में कुंवारी नदी में भैंस निकालने उतरा 35 वर्षीय युवक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया. घटना को करीब 24 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अब तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है. SDRF की टीम लगातार नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है. जानकारी के अनुसार, पांडरी गांव निवासी इंद्रजीत राजावत का पैंतीस वर्षीय बेटा कंछेद उर्फ बऊआ 17 सितंबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे कुंवारी नदी में भैंस निकालने के लिए उतरा था; उसी दौरान नदी के तेज बहाव ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते वह पानी में लापता हो गया. साथी लक्ष्मण युवक को डूबते हुए देखा और तत्काल परिजनों को सूचना दी. इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और सरपंच के माध्यम से ऊमरी पुलिस और SDRF टीम को जानकारी दी गई. SDRF की टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की. टीम ने देर शाम तक नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका. अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू रोकना पड़ा. 18 सितंबर की सुबह SDRF ने पहले से दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया और नदी के बहाव के साथ उत्तर प्रदेश की सीमा में स्थित सिंधोश पुल तक तलाश की, लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है. 24 घंटे बीत जाने के बाद भी नदी की लहरों में जिंदगी की तलाश जारी है. SDRF के जवान लगातार रेस्क्यू में जुटे हैं, जबकि परिवार की निगाहें नदी के उस किनारे पर टिकी हैं, जहां से अब भी अपने लाल के वापस आने की उम्मीद बाकी है.
0
0
Report

वाराणसी के कुबेर कॉम्प्लेक्स में iPhone सीरीज का धमाकेदार स्वागत, छह हैंडसेट बिके

JPJai Pal1m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी में आईफोन का गजब क्रेज, कुबेर कॉम्पलेक्स स्थित स्टोर पर ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ नई आईफोन सीरीज का हुआ भव्य स्वागत。 • ग्राहकों ने आईफोन को बताया अपनी पहली पसंद, कहा— इस फोन के फीचर्स और स्टेटस का कोई मुकाबला नहीं。 • दुकानदार के अनुसार बिक्री शुरू होते ही सुबह-सुबह छह 'आईफोन 18 प्रो' और 'प्रो मैक्स' हैंडसेट बिक चुके हैं。 • नई तकनीक और प्रीमियम फीचर्स के कारण सबसे ज्यादा मिलेनियम ग्राहक ही इसे खरीदने पहुंच रहे हैं。 • युवाओं और जेन-जी में इसे आसान ईएमआई किस्तों पर खरीदने को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है。 • व्यापारियों और प्रोफेशनल्स के बीच सुरक्षा व परफॉर्मेंस के लिहाज से आईफोन पहली पसंद बना हुआ है。
0
0
Report

नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क बाघ हमला: स्टाफ की लापरवाही उजागर, उच्च अफसरों पर सवाल

Jaipur, Rajasthan:नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघ हमले की जांच रिपोर्ट वन विभाग ने सरकार को सौंप दी है। लेकिन इस जांच रिपोर्ट में उच्च अफसरों को बचाया गया है। सवाल यह है कि जब लापरवाही के कारण बाघ अटैक में महिला की मौत हुई तो दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज क्यों नहीं की? आखिरकार क्या है जांच रिपोर्ट में, देखिए इस खास रिपोर्ट में। जांच में स्टाफ की लापरवाही का खुलासा— नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघ हमले की जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपी गई है। सूत्रों के मुताबिक बाघ शिवाजी के हमले में महिला श्रमिक की मौत के मामले में जांच रिपोर्ट मुख्य वन संरक्षक को सौंप दी गई है। जांच में स्टाफ की लापरवाही का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के आधार पर नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क के 4 स्टाफ को चार्जशीट देने की तैयारी है। जिसमें रेंजर गौरव कुमार, सहायक वनपाल, नाका प्रभारी प्रदीप कुमार, सहायक वनपाल, एनक्लोजर प्रभारी सोनू मीणा की लापरवाही सामने आई। नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क के इस स्टाफ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। घटना के बाद तीनों को APO किया जा चुका है। माना जा रहा है जल्द ही इन्हें चार्जशीट थमाई जाएगी। लेकिन सवाल यह है कि उच्च अधिकारियों को इस पूरे मामले कार्रवाई से बचाया जा रहा है। सात दिन में पूरी होनी थी जांच, अधिकारी बदला— बाघ हमले की घटना की जांच सात दिन में पूरी होनी थी। शुरुआत में जांच की जिम्मेदारी नाहरगढ़ जैविक उद्यान के ACF जितेंद्र सिंह शेखावत को दी गई थी। जांच को लेकर सवाल उठने के बाद जिम्मेदारी बदलकर मुख्य वन संरक्षक अनूप केआर को दी गई और रिपोर्ट सौंपी गई। जांच रिपोर्ट में जैविक उद्यान की व्यवस्था में सुधार और एनक्लोजर के हिसाब से स्टाफ बढ़ाने की जरूरत भी बताई गई है। हमले में महिला श्रमिक की मौत— 2 सितंबर को नाहरगढ़ जैविक उद्यान में महिला गार्ड की मौजूदगी के दौरान बाघ शिवाजी एनक्लोजर से बाहर निकला था। इसके बाद बाघ ने एनक्लोजर नंबर 16 में काम कर रही महिला श्रमिक पर हमला कर दिया। गंभीर हमले में महिला की मौत हो गई थी। रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि बाघ के हमले के दौरान सात महिला श्रमिकों पर हमला करने का प्रयास किया गया था। इनमें छह महिलाएं खुद को बचाने में सफल रहीं, जबकि एक महिला पर बाघ ने हमला किया और उसकी मौत हो गई। स्टाफ और व्यवस्था पर भी उठे सवाल— जांच रिपोर्ट में जैविक उद्यान की व्यवस्थाओं को लेकर भी सुधार की जरूरत बताई गई है। एनक्लोजर के हिसाब से पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है। रिपोर्ट के बाद विभागीय स्तर पर कार्रवाई के साथ व्यवस्था में बदलाव की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि लापरवाही करने वाले दोषियों के खिलाफ कब एफआईआर होगी। क्या विभागीय जांच के नाम से केवल खानापूर्ति ही होगी या फिर उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा?
0
0
Report
Advertisement

बारां के अमलावदा आली गांव में पिता की हत्या: बेटे सुरेंद्र मीणा पर आरोप, फरार

Baran, Rajasthan:अamulavda आली गांव में पिता की हत्या का मामला, बेटे पर आरोप वारदात के बाद से फरार बारां के छीपाबड़ौद थाना क्षेत्र के अमलावदा आली गांव में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। ग्रामीणों को शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद छीपाबड़ौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को दी रिपोर्ट में शिवप्रकाश पुत्र रंगलाल मीणा, निवासी अमलावदा आली ने बताया कि उसके भाई घनश्याम पुत्र रंगलाल मीणा का शव उसके घर पर पड़ा मिला। रिपोर्ट में घनश्याम की हत्या का शक उसके पुत्र सुरेंद्र मीणा पर जताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, हत्या में कुल्हाड़ी का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद से सुरेंद्र फरार बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर थानाधिकारी गंभीर सिंह कसाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है。 पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की पूरी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।
0
0
Report

नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क बाघ हमले: स्टाफ लापरवाही और उच्च अधिकारियों की भूमिका उजागर

Jaipur, Rajasthan:नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघ हमले की जांच रिपोर्ट वन विभाग ने सरकार को दी गई यह जांच रिपोर्ट में उच्च अफसरों को बचाया गया यह भी कि जब लापरवाही के कारण बाघ अटैक में महिला मौत हुई तो दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज क्यों नहीं की गई? जांच में स्टाफ की लापरवाही का खुलासा- नाहरगढ़ बायोलॉजिक पार्क में बाघ हमले की जांच रिपोर्ट सरकार को सौंप दी गई। यह नाहरगढ़ बायोलॉलिजिकल पार्क के 4 स्टाफ को चार्जशीट देने की तैयारी बताती है: रेंजर गौरव कुमार, सहायक वनपाल, नाका प्रभारी प्रदीप कुमार, सहायक वनपाल, इनक्लोजर प्रभारी सोनू मीणा की लापरवाही सामने आई है। इस स्टाफ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के बाद तीनों को किया जा रहा है, जल्द ही इन्हें चार्जशीट थमाई जाएगी। सवाल यह है कि उच्च अधिकारियों को इस पूरे मामले_action से बचाया जा रहा है. सात दिन में पूरी होनी थी जांच, अधिकारी बदला- बाघ हमले की घटना की जांच सात दिन में पूरी करने की शुरुआत में जिम्मेदारी नाहरगढ़ जैविक उद्यान के जितेंद्र सिंह शेखावत को दी गई थी, बाद में जिम्मेदारी बदलकर मुख्य वन संरक्षक अनूप को दी गई और रिपोर्ट सौंपी गई। रिपोर्ट में जैविक उद्यान की व्यवस्था में सुधार और एनक्लोजर के हिसाब से स्टाफ बढ़ाने की जरूरत बताई गई। हमले में महिला की मौत- 2 सितंबर को नाहरगढ़ जैविक उद्यान में महिला गार्ड की मौजूदगी के दौरान बाघ शिवाजी एनक्लोजर से बाहर निकला, फिर एनक्लोजर नंबर 16 में काम कर रही महिला पर हमला कर दिया। गंभीर हमले में महिला की मौत हो गई। इसमें यह भी सामने आया कि बाघ के हमले के दौरान सात महिला श्रमिकों पर हमला करने का प्रयास हुआ; छह महिलाएं बच गईं, एक महिला की मौत हो गई। स्टाफ और व्यवस्था पर भी उठे सवाल- जांच रिपोर्ट में जैविक उद्यान की व्यवस्थाओं में सुधार की जरूरत बताई गई और एनक्लोजर के हिसाब से पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। रिपोर्ट के बाद विभागीय स्तर पर कार्रवाई के साथ व्यवस्था में बदलाव शुरू होने की संभावना है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि लापरवाही करने वाले दोषियों के खिलाफ कब एफआईआर होगी: विभागीय जांच के नाम से केवल खानापूर्ति तो नहीं होगी और उनके खिलाफ वास्तविक कार्रवाई होगी?
0
0
Report
Advertisement

खेत में गांजे की फसल पकड़ी: 280 किलोग्राम जब्त, मूल्य लगभग 40 लाख

Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के पांथल गांव के खेतों से गांजे के हरे पौधे जब्त किए गए। कुल 2505 गांजे के पौधे पाए गए, जिनका वजन 280 किलोग्राम बताया गया; प्रत्येक थैला में 130 किलो, 90 किलो और 60 किलो के रूप में विभाजित था। नरसी पिता दला ताबियाड, निवासी पांथल, थाना बिछीवाड़ा की पहचान के आधार पर पुलिस ने हिरासत के प्रयास किए, पर आरोपी मौके से फरार हो गया। खेत में कपास की आड़ में गांजे की फसल उगाई जा रही थी और अब मकान के तलाशी के दौरान भी गांजे के पौधे मिले। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है; जब्त गांजे की कीमत करीब 40 लाख रूपये बताई जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

ग्राम प्रधान 10 सूत्री मांगों के निस्तारण के लिए थराली में तालाबंदी, सरकार को चेतावनी

Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर- प्रदेश संगठन के आह्वान पर थराली प्रधान संगठन ने विकासखंड कार्यालय थराली में अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध किया ,थराली प्रधान संघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में प्रधानों ने सहायक विकास अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा और अपनी 10 सूत्रीय मांगों के निस्तारण की मांग की विरोध प्रदर्शन में प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष उमेश खंडूरी भी शामिल हुए ,ग्राम प्रधानों का मानदेय बीस हजार किये जाने ,वीवी जी राम जी योजना में ऑफलाइन हाजिरी की व्यवस्था किये जाने और पंचायतीराज एक्ट में पारित 29 विभागों को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किये जाने समेत कुल 10 सूत्रीय मांगों के त्वरित निस्तारण की मांग को लेकर ग्राम प्रधानों ने विकासखंड कार्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी की साथ ही ग्राम प्रधानों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो पूरे प्रदेश भर में ग्राम प्रधान उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे बाईट / राजेन्द्र सिंह रावत अध्यक्ष प्रधान संघ थराली बाईट / उमेश खंडूरी जिलाध्यक्ष प्रधान संघ चमोली
0
0
Report

हल्द्वानी विधायक ने सरकार पर निशाना, महिला अपराध बढ़ोतरी और UPI शुल्क

Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने उत्तराखंड में बढ़ते महिला अपराध और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला अपराध की स्थिति चिंताजनक है और सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए, उत्तराखंड में महिला अपराध लगातार चिंता का विषय बना हुआ है. उन्होंने दावा किया कि हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड महिला अपराध के मामलों में पहले स्थान पर पहुंच गया है. सुमित हृदयेश ने सरकार से कानून-व्यवस्था को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की, अंकिता भंडारी हत्याकांड का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि मामले में जिस VIP का जिक्र सामने आया था, उसका नाम अब तक सार्वजनिक नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि पहाड़ की बेटी को अभी तक न्याय नहीं मिला है और इस मामले में सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए. UPI से जुड़े मुद्दे पर भी उन्होंने केंद्र सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि UPI पर शुल्क या टैक्स का बोझ बढ़ने से आम लोगों और कारोबारियों पर इसका असर पड़ सकता है. टैरिफ और शुल्क को लेकर भी सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि इस तरह के फैसलों से बाजार की व्यवस्थाओं पर दबाव बढ़ सकता है और देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान होने की आशंका है.
0
0
Report

मदन राठौड़ का कांग्रेस पर बड़ा हमला, पार्षद खरीद-फरोख्त पर बयान

Jaipur, Rajasthan:जयपुर अशोक गहलोत के खरीद-फरोख्त के बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का बयान अशोक गहलौत ने पार्षदों के खरीद-फरोख्त के लगाए थे आरोप राठौड़ ने कहा- अशोक गहलोत जब मुख्यमंत्री बने, तब उन्होंने बसपा के MLA को जोड़ा 2 बार अशोक गहलोत जोड़-तोड़ से मुख्यमंत्री बने अशोक गहलोत का जैसा स्वभाव है, वैसा हमारा नहीं है पार्षद बिकाऊ नहीं, उनके बारे में ऐसा कहना लोकतंत्र का अपमान है निर्दलीय पार्षद अगर कांग्रेस के साथ जा रहा, तो क्या कांग्रेस खरीद रही है उनको निर्दलीय विकास के लिए हमारे साथ आ रहे हैं पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर अशोक गहलोत के बयान पर बोले राठौड़ गहलोत मन से चाहते हैं पीएम मोदी जैसा व्यक्ति देश को चाहिए लेकिन वो उजागर नहीं करते, क्योंकि उनका आका नाराज हो जाए जयपुर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का कांग्रेस पर बड़ा हमला राठौड़ बोले- कांग्रेस में जलेबी रेस चल रही है कांग्रेस नेताओं में आपसी विरोध है PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा जलेबी रेस में दौड़ रहे हैं अशोक गहलोत को पीछे कर के आगे आना चाहते हैं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को लगता है मैं और आगे जा सकता हूं सचिन पायलट छापा मार युद्ध प्रणाली के माध्यम से आगे आना चाहते
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top