206128
Auraiya - अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर
Mehdipur, Uttar Pradesh:अजीतमल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ब्यौरा नवलपुर के राजस्व ग्राम नवलपुर की गेट संख्या 427 रकवा 0.121 हैक्टेयर में सरकार बनाम श्याम बाबू के खिलाफ 2007 से उप जिलाधिकारी की कोर्ट में मुकदमा चल रहा था। उप जिलाधिकारी गरिमा सोनकिया ने को रास्ता खाली कराने का आदेश जारी कर कब्जा मुक्त कराने का फैसला दिया था। उसी क्रम में आज तहसीलदार जितेश वर्मा की मौजूदगी में राजस्व टीम और पुलिस टीम ने रस्ते पर अवैध कब्जा मुक्त कराया। इस मौके पर कानूनगो बाबू राम , क्षेत्रीय लेखपाल अंकित सिंह,मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अम्बेडकरनगर जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत, जांच जारी
Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर जिला कारागार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में करीब एक साल से बंद एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है, जेल प्रशासन द्वारा आनन-फानन में कैदी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिला कारागार में बंद बंदी सुधाकर की तबीयत अचानक बिगड़ी या परिस्थितियां संदिग्ध हुईं, जिसके बाद जेल पुलिस उसे लेकर तत्काल जिला अस्पताल पहुँची, आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टरों ने कैदी का परीक्षण किया और उसे ब्रॉड डेड घोषित कर दिया, कैदी की मौत जेल परिसर के भीतर किन कारणों से हुई, यह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है और मामला संदिग्ध बना हुआ है, पॉक्सो एक्ट के तहत जेल में बंद था मृतक बताया जा रहा है कि मृतक बंदी सुधाकर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद का निवासी था, उसका खिलाफ अम्बेडकरनगर के अहिरौली थाने में दुराचार (दुष्कर्म) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था, इसी मामले में वह पिछले करीब एक साल से जिला कारागार अम्बेडकरनगर में न्यायिक हिरासत में बंद था, जेल प्रशासन विचाराधीन कैदी की मौत होने के बाद जेल प्रशासन और स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है, नियमानुसार कैदी के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, जिससे मौत के सटीक कारणों का खुलासा हो सके,0
0
Report
योगी आदित्यनाथ ने IAS कैडर में प्रमोट हुए 29 PCS अधिकारियों से बैठक ली
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने IAS कैडर में शामिल होने के बाद प्रमोट हुए 29 PCS अधिकारियों के साथ बैठक की।0
0
Report
बारिश में विशाल पेड़ गिरा, हाईवे पर जाम, कार क्षतिग्रस्त; कोई जनहानि नहीं
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर-गरुड़ नेशनल हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ा एक विशाल चीड़ का पेड़ अचानक भरभराकर सड़क पर गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में आने से हाईवे से गुजर रही एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पेड़ गिरने से नेशनल हाईवे पर करीब एक घंटे से अधिक समय तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को हटाकर यातायात सुचारु कराया। लगातार बारिश के बीच प्रशासन ने लोगों से पहाड़ी मार्गों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
दिनदहाड़े हमला: शामली के बीटेक छात्र पर गैंग के बदमाशों का हमला
Shamli, Uttar Pradesh:शामली\nस्लग... गुंडाराज\n\nशामली जनपद के थाना भवन थाना क्षेत्र में गुंडाराज किस तरह हावी है यह तस्वीर खुद बयां करती है। जहां एक बीटेक छात्र पर एक गैंग के दर्जनो बदमाश एक साथ अलग अलग बाइक से पीछा करते हुए हमला करते हैं। हमले में घायल छात्र के ऊपर जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाते हैं और फिर बेल्ट हॉकी व लाठी डंडों व तेज धारदार हथियार से हमला करते हुए, पीड़ित के गले से 10 तोला चांदी की चैन भी लूट कर ले जाते हैं। आरोपी जहां पीड़ित के साथ मारपीट व लूटपाट की घटना को अंजाम देते हैं। माय पीड़ितों की तारीफ पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया लेकिन कुछ समय तक पीड़ित छात्रा को भी थाने के दरोगा ने जबरदस्ती बैठाया रखा और मंत्री के फोन करने पर छोड़ा, \n... आपको बता दे... कि मामला शामली जनपद के थाना भवन थाना क्षेत्र के कस्बा थाना भवन में दिनदहाड़े युवक का पीछा कर जानलेवा हमला करने और उसे पर फायरिंग करने के साथ-साथ लूट का है जहां पीड़ित बीटेक की पढ़ाई कर रहा है वही उसके भाई के साथ हुए विवाद के चलते उसे पर कल दिन रविवार को जानने में हमला हुआ जिसमें पीड़ित छात्रा कृष्णा पर करीब आधा दर्जन से ज्यादा नाम गैंग के उज्जवल कश्यप, राज किशोर, गौरव सैनी और आरिफ, सोहिल, पांडेय ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हमला किया। हमले में पहले तो उसे पर गोलियां चलाईं। जब वह गोलियों से बच गया तो फिर उसे गिरकर जमीन पर गिरकर दिन दहाड़े सरेआम पीटते रहे और उसे 10 तोला चांदी की चेन लूटकर फरार हो गए। घटना के मामले में जहां पीड़ित ने थाने में तहरीर दी थी वहीं इस मामले में पीड़ितों का आरोप है कि आरोपी नाजिम गैंग (इस्लामपुर भैसानी) के लिए लोग खुलेआम कई बार अपराधी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। लेकिन पुलिस ने उसे पर कोई खास कार्रवाई नहीं की। और आप भी वह पीड़ितों को सोशल मीडिया के माध्यम से धमकी दे रहे हैं। पीड़ित छात्र ने बताया कि उसे अभी भी अपनी जान का खतरा है। जबकि पीड़ित छात्रा के पिता ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं कि थाना भवन थाने में तैनात इंद्रसेन नाम के दरोगा ने पहले तो उनकी तहरीर बदलवाई और उनके बेटे को भी कई घंटे तक थाने में बिठाये रखा, यूपी सरकार के मंत्री के फोन आने पर उसके बेटे को छोड़ा गया। पीड़ित परिजनों ने बताया है कि कुछ दिनों पहले इंस्टाग्राम पर हमारे घर का फोटो वायरल किया गया था जिसे हम लोग थाना भवन थाने में जाकर इंद्रसेन से शिकायत की थी लेकिन इंद्रसेन दरोगा आरोपियों से मिला हुआ है। इसने पहले भी हम लोगों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए गालियां देता है।0
0
Report
नागल गांव में जर्जर मकान की छत गिरी, दिव्यांग युवती की मौत
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जनपद के नागल थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर में सोमवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में जर्जर मकान की छत गिरने से 23 वर्षीय दिव्यांग युवती की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी ओमवीर की 23 वर्षीय पुत्री ज्योति दोनों पैरों से दिव्यांग थी। वह घर पर रहकर परिवार के कामकाज में सहयोग करती थी। रविवार रात वह अपने मकान के बरामदे में सो रही थी। सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे मकान के जर्जर लेंटर का एक हिस्सा अचानक भरभराकर उसके ऊपर गिर पड़ा। तेज धमाके की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा मलबा हटाकर गंभीर रूप से घायल ज्योति को बाहर निकाला। परिजन तत्काल उसे नागल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना पर तहसीलदार पुष्पांकर देव राजस्व टीम के साथ तथा थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी जुटाई और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मकान की जर्जर छत गिरने से यह हादसा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, घटना के बाद ग्रामीणों ने पुराने और जर्जर मकानों की समय रहते मरम्मत कराने की मांग उठाई, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा सके।0
0
Report
सहारनपुर के दिगंबर जैन मंदिर में 500 बच्चों ने संस्कार शिविर में भाग लिया
Saharanpur, Uttar Pradesh:श्री दिगंबर जैन मंदिर में भव्य बाल संस्कार शिविर, 500 से अधिक बच्चों ने लिया भाग सहारनपुर के जैन बाग स्थित दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य विद्यासागर महाराज की शिष्या आर्यिका रत्ना पूर्णमति माताजी के sannenidhy में भव्य बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। धर्म, संस्कृति और नैतिक मूल्यों के संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में 500 से अधिक बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। शिविर में बच्चों को जैन धर्म के मूल सिद्धांतों, नैतिक जीवन, अनुशासन, प्रार्थना, ध्यान तथा भारतीय संस्कृति के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। आर्यिका रत्ना पूर्णमति माताजी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बचपन में दिए गए अच्छे संस्कार जीवनभर व्यक्ति का मार्गदर्शन करते हैं। उन्होंने बच्चों को सत्य, अहिंसा, संयम और सेवा की भावना को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान रात्रि भोजन त्याग, उपवास, ब्रह्मचर्य और सात्विक जीवनशैली के महत्व पर भी विशेष प्रकाश डाला गया। बच्चों को बताया गया कि धार्मिक एवं नैतिक मूल्यों का पालन करने से न केवल व्यक्तित्व का विकास होता है, बल्कि समाज और राष्ट्र भी सशक्त बनता है। शिविर में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु, अभिभावक और समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन और संरक्षक राकेश जैन ने कहा कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को मोबाइल और आधुनिक जीवनशैली के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए ऐसे संस्कार शिविर अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, धर्म और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं।कार्यक्रम का समापन आर्यिका रत्ना पूर्णमति माताजी के मंगल आशीर्वचन एवं धर्म लाभ के साथ हुआ बाईट:-जैन समाज अध्यक्ष राजेश जैन बाईट:-संरक्षक राकेश जैन0
0
Report
Advertisement
गोंडा में बुजुर्ग लापता: सरयू नदी में खोज अभियान जारी, SDRF जुटी
Gonda, Uttar Pradesh:जहाँ गोंडा जिले में करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सरयू घाट करनैलगंज सरयू नदी में नहाने गए एक बुजुर्ग आज सोमवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। देर शाम 4 बजे के करीब सरयू नदी तट पर उनकी साइकिल,कपड़े और चप्पल मिलने के बाद स्थानीय लोगों को डूबने की जानकारी हुई है। अब करनैलगंज कोतवाली पुलिस और स्थानीय गोताखोरों द्वारा लगातार राजकुमार गोस्वामी की तलाश को लेकर के सरयू नदी में चर्चा अभियान चलाया जा रहा है लेकिन अभी तक फिलहाल कोई सफलता हार नहीं लगी है। स्थानीय लोगों के अनुसार दोपहर 2:00 बजे के करीब यह डूबे हैं और शाम 4:30 बजे के करीब है जानकारी मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमार गोस्वामी (60) पुत्र दयाराम निवासी मौहर गोसाईं पुरवा रोजाना करीब 15 किमी दूर से सरयू नदी में स्नान करने कटरा घाट आते थे। लेकिन आज सोमवार को देर से निकले थे और दोपहर 2 बजे नहाने नदी में गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़ित परिवार ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना देकर राजकुमार गोस्वामी की तलाश कराने की मांग की है। स्थानीय पुलिस और गोताखोरों द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है इसके साथ ही साथ एसडीआरएफ टीम को भी रेस्क्यू अभियान के लिए बुलाया गया है। पूरी घटना के बाद राजकुमार गोस्वामी के पूरे परिवार में हड़कंप मचा हुआ है परिवार के लोग सरयू नदी कटरा घाट तट पर पहुंचे हुए हैं जहां रो-रो कर बुरा हाल है।0
0
Report
गोंडा: हाई टेंशन लाइन की चपेट से अधेड़ की मौत, बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहां धानेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विशम्भपुर- नौव्वाडीह गांव की सीमा पर आज सोमवार देर शाम उसे समय हड़कंप मच गया जब झुकी हुई हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से 50 वर्षीय अधेड़ की मौके पर ही झुलस करके दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक अधेड़ की पहचान 50 वर्षीय इस्लाम उर्फ गूंगे पुत्र मोहम्मद अली निवासी छोटका नौव्वा छोटका गांव थाना धानेपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह विशम्भपुर गांव से होकर ठीक बगल में सेट अपने गांव नौव्वा गांव छोटका अपने घर जा रहा था। जहां रास्ते में बाथरूम लगा और बाथरूम करने के लिए सड़क के नीचे उतर करके जा रहे जैसे ही नीचे उतरे ऊपर झुकी हुई हाई टेंशन लाइन नहीं दिखाई दी और हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पूरी तरीके से झुलس करके करके गल गया है। झुलला हुए इस्लाम उर्फ गूंगे के शरीर की तस्वीर सामने आई है जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है की कमर और चेस्ट के बीच का हिस्सा पूरी तरीके से झुलस करके करके गल गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर धानेपुर थाना अध्यक्ष अरविंद यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे जहां पूरी घटना को लेकर के जांच कर रहे हैं। मृतक इस्लाम उर्फ गूंगे के परिजनों को सूचना दी गई है। परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस द्वारा बिजली विभाग के अधिकारियों को भी पूरी घटना को लेकर के जानकारी दी गई है। इसके साथ ही साथ स्थानीय लोगों के सामने ही धानेपुर थाने की पुलिस द्वारा पंचायत नामा कराकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ काफी आक्रोश है स्थानीय लोग इस लापरवाही को लेकर के कार्रवाई की मांग कर रहे हैं。0
0
Report
सaharanpur में एनडीआरएफ और सिविल डिफेंस ने आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू किया
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के जैन बाग स्थित जैन धर्मशाला में एनडीआरएफ और सिविल डिफेंस के संयुक्त तत्वावधान में आपदा प्रबंधन एवं क्षमता निर्माण (कैपेसिटी बिल्डिंग) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों को आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए प्रशिक्षित करना और आम नागरिकों में जागरूकता बढ़ाना था एनडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर बनवारी लाल ने बताया कि किसी भी आपदा के दौरान सबसे पहले स्थानीय लोग और सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक मौके पर पहुंचते हैं। ऐसे में उन्हें तकनीकी रूप से प्रशिक्षित करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को आपदा प्रबंधन की जानकारी देकर उन्हें सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को भूकंप आने की स्थिति में सुरक्षित रहने के उपाय, गंभीर रक्तस्राव को रोकने की तकनीक, डूबते व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने के तरीके, सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) देने की सही विधि, घायल व्यक्ति को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की तकनीक तथा आग लगने जैसी घटनाओं में बचाव कार्य करने के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए। प्रशिक्षकों ने घरेलू संसाधनों का उपयोग कर आपदा के समय राहत कार्य करने की भी जानकारी दी। सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन राजेश कुमार जैन ने कहा कि एनडीआरएफ की टीम विभिन्न संस्थानों में प्रशिक्षण देकर लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि आम नागरिकों को सही समय पर सही तकनीक की जानकारी हो तो बड़ी दुर्घटनाओं में जान-माल के नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवकों से प्रशिक्षण में सीखी गई तकनीकों को व्यवहार में अपनाने और जरूरत पड़ने पर समाज की निस्वार्थ सेवा के लिए सदैव तैयार रहने का आह्वान किया गया। साथ ही भविष्य में ऐसे और प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की भी बात कही गई।0
0
Report
Advertisement
गजरौला में जेबीएफ के मेडिकल सेंटर पर अब होम्योपैथी का भी उपचार
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में स्थित जुबिलेंट इन्ग्रेविया लिमिटेड की सीएसआर विंग जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन (जेबीएफ) के मेडिकल सेंटर पर अब होम्योपैथी का उपचार भी आरंभ हो गया है। महंगे परामर्श शुल्क और महंगी दवाओं के फेर में इससे वंचित लोग एवं ग्रामीण यहां इसका जमकर फायदा उठा रहे हैं। जेबीएफ में मेडिकल आफीसर डा. सुजिंदर फोगाट एवं जुबिलेंट में निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित ने बताया कि चिकित्सकों की महंगी फीस और महंगी दवाओं के कारण आर्थिक रूप से कमजोर एवं ग्रामीण अंचल के लोग होम्योपैथिक उपचार से वंचित रहते हैं। इसी को देखते हुए जुबिलेंट प्रबंधन ने जेबीएफ के मेडिकल सेंटर पर यह सुविघा मुहैया कराई है।0
0
Report
सावलाजी मंदिर भूमि विवाद: हजारों लोग जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन
Sirohi, Rajasthan:सिरोही के शिवगंज स्थित छीबा गांव स्थित सावलाजी मंदिर भूमि विवाद को लेकर सोमवार को हजारों लोगों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मंदिर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने, ग्रामीणों पर दर्ज मामलों की निष्पक्ष जांच कराने और कथित एकतरफा पुलिस कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि प्रशासन की लापरवाही से विवाद बढ़ा तथा मंदिर की खातेदारी भूमि होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। प्रदर्शनकारियों ने झूठे मुकदमे वापस लेने, दोषियों की गिरफ्तारी और विवादित भूमि पर दिए गए बिजली कनेक्शन काटने की भी मांग की।0
0
Report
गाजियाबाद में ओवरलोडेड छोटा हाथी पलट, चालक को हल्की चोट, यातायात बाधित
Ghaziabad, Uttar Pradesh:थाना साहिबाबाद क्षेत्र में लोहे के तार से भरा एक छोटा हाथी ओवरलोडिंग होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा उस समय हुआ जब वाहन सड़क से गुजर रहा था। वाहन में भारी मात्रा में लोहे का तार लदा हुआ था। वाहन पलटने के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से वाहन को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही यह हादसा ट्रैफिक और परिवहन विभाग पर सवाल खड़े कर रहा है कि किसकी शह पर इस तरह से ओवरलोडिंग वाहन गाजियाबाद में बेधड़क घूम रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
पटना पुलिस ने SPA सेंटरों पर छापेमारी कर सेक्स रैकेट की जांच शुरू की
Patna, Bihar:पटना पुलिस एक्शन मोड में है. सोमवार को कोतवाली थाना और गांधी मैदान थाना क्षेत्र के कई SPA सेंटरों में पुलिस ने बड़ी छापेमारी अभियान चलाया. इन SPA सेंटरों की आड़ में कथित तौर पर सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना मिली थी. कार्रवाई सिटी एसपी सेंट्रल के मौजूदगी में की जा रही है, जबकि सिटी एसपी सेंट्रल ममता कल्याणी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. पुलिस टीम सभी SPA सेंटरों की गहन जांच कर रही है और वहां मौजूद कर्मचारियों व अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है. दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जा रहा है. फिलहाल कार्रवाई जारी है और पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.0
0
Report
सांवलिया सेठ मंदिर भंडार दानपात्र की पहली चरण गणना पूरी, 10 करोड़ 11 लाख रु जुटे
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ मेवाड़ के आराध्य देव श्री सांवलिया सेठ मंदिर के भंडार दानपात्र की गणना का पहला चरण की गणना आज पूर्ण हुई। पहले चरण में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित 10 करोड़ 11 लाख 83 हजार रुपये की दानराशि प्राप्त हुई है। गणना प्रक्रिया मंदिर मंडल के अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, बैंक प्रतिनिधियों और सुरक्षा व्यवस्था की मौजूदगी में पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। सुबह से ही गणना कार्य को लेकर मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। मंदिर प्रशासन के अनुसार शेष दानराशि की गणना अब 15 जुलाई को दूसरे चरण में की जाएगी। हर माह की तरह इस बार भी सांवलिया सेठ के दरबार में भक्तों की भारी संख्या देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने नकद राशि के साथ-साथ सोना, चांदी और अन्य भेंट भी अर्पित की हैं, जिनका विवरण आगामी चरणों में सामने आएगा। लगातार बढ़ रही दानराशि यह दर्शाती है कि मेवाड़ ही नहीं, बल्कि देशभर में सांवलिया सेठ के प्रति लोगों की आस्था लगातार मजबूत हो रही है।0
0
Report
दिल्ली से संचालित अंतरराष्ट्रीय सेक्स ट्रैफिकिंग नेटवर्क का बड़ा पर्दाफाश, कुचामन सिटी में 8 गिरफ्तार
Didwana, Rajasthan:डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन सिटी से इस वक्त की एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय सेक्स ट्रैफिंग नेटवर्क का बड़ा पर्दाफाश किया है। नारायणपुरा तिराहे पर स्थित होटल ब्लू डायमंड पर रविवार देर रात दी गई दबिश में तीन बांग्लादेशी महिलाओं सहित कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि यह पूरा गिरोह दिल्ली से संचालित हो रहा था, जो बांग्लादेशी महिलाओं को अवैध तरीके से भारत लाकर, उनकी फर्जी पहचान तैयार करता था और फिर उन्हें देह व्यापार के लिए राजस्थान सहित देश के अलग-अलग राज्यों में सप्लाई करता था। इस मामले में पुलिस ने तीन बांग्लादेशी महिलाओं, बिहार की एक युवती, होटल संचालक और तीन अन्य युवकों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस और खुफिया एजेंसियां गिरोह के मुख्य सरगना तक पहुंचने के लिए आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही हैं।0
0
Report
Advertisement
