206244
औरैयाः जिला मुख्यालय पर बसपा के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
Kakor, Uttar Pradesh:औरैया के जिला मुख्यालय पर आज बसपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और जमकर नारेवाजी की। गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा अम्बेडकर साहब को लेकर जो बयान दिया गया उसको लेकर आज बसपा जिला अध्यक्ष कमल गौतम ने सैंकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ प्रदर्शन कर जिला अधिकारी कार्यलय पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
यूपी में कानून राज के संकेत: युवाओं ने दीवारों पर संदेश दिए
Noida, Uttar Pradesh:यूपी में माफिया राज खत्म होने के बाद कानून का राज लौटाने के लिए जेन जी युवाओं ने रंग दे बसंती कार्यक्रम के तहत आज लखनऊ की दीवारों में पेंटिंग कर अपने साथी जेन जी को संदेश दिए. पेंटिंग्स के जरिए छात्रों ने माफिया राज के दौर और मौजूदा बदलाव को तस्वीरों के जरिए सामने रखा है. छात्रों ने युवाओं से अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाने और राजनीतिक दलों के प्रभाव से बचने की अपील की है. इससे पहले छात्रों ने प्रयागराज में कवि सम्मेलन कर बदलते यूपी की तस्वीर बयान की थी.0
0
Report
Ajmer school scandal: uproar over teacher's obscene behavior and four-hour blockade
Ajmer, Rajasthan:अजमेर के केकड़ी उपखंड के ग्राम बघेरा के राजकीय सीनियर विद्यालय में शिक्षक पर अश्लील हरकतों और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाते हुए विद्यार्थियों ने जोरदार हंगामा खड़ा कर दिया... आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए स्कूली आक्रोशित छात्राओं और ग्रामीणों ने चार घंटे स्कूल में तालाबंदी कर रास्ता जाम किया..सूचना मिलते ही मेले पर पुलिस जाब्ता पहुंचा और समझाइश की लेकिन यह समझाइश चार घंटे बाद अमल में आई.. सूचना पर एसडीएम सुरेश बलाई, डीएसपी हर्षित शर्मा, तहसीलदार और थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद चौधरी पुलिस बल के साथ पहुंचे... समझाइश के बाद अधिकारियों ने प्राचार्य सहित संबंधित शिक्षक को तत्काल एपीओ करने और रिपोर्ट पर कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया..तब जाकर प्रदर्शन समाप्त हुआ .. इस दौरान आक्रोशित विद्यार्थियों और उनके परिजनों ने स्कूल प्रशासन और आरोपी शिक्षक को भी जमकर कोसा..शिक्षक की हरकतों से परेशान छात्राओं ने भविष्य में ऐसी हरकतों पर पाबंदी की भी मांग की..0
0
Report
सीकर में मानसून सक्रिय, शहर-लक्ष्मणगढ़ में जोरदार बारिश से जलभराव
Sikar, Rajasthan:सीकर सीकर जिले में आज देर शाम एक बार फिर मानसून हुआ सक्रिय सीकर शहर, लक्ष्मणगढ़ सहित कई इलाकों में हुई जोरदार बारिश करीब आधे घंटे तक तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम तेज बारिश, जिला मुख्यालय सहित आसपास के इलाकों में अभी भी रुक रुक कर चल रहा है बारिश का दौर अचानक मौसम परिवर्तन और बारिश के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से मिली राहत किसानों के खिले चेहरे, अच्छी फसल होने की जगी उम्मीद तेज बारिश के चलते शहर के कई निचले इलाकों में हुआ जलभराव जल भराव से लोगों की बढ़ी परेशानी, स्थानीय प्रशासन के पानी निकासी के दावों की खुली पोल。0
0
Report
Advertisement
भीषण गर्मी के बाद लक्ष्मणगढ़ में झमाझम बारिश, प्रशासन की पोल खुली
Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ हैडर/हैडलाइन- भीषण गर्मी के बाद झमाझम बारिश, नगरपालिका प्रशासन की खुली पोल एंकर इन्ट्रो- लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र में दिनभर भीषण गर्मी के बाद इलाके में शाम को झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। लक्ष्मणगढ़ इलाके में लगातार तेज गर्मी से लोगों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा था। इसी बीच आज शाम को तेज हवाओं के इलाके में झमाझम बारिश शुरू हुई। हालांकि एक घंटे से लगातार झमाझम बारिश का दौर जारी है। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली वहीं झमाझम बारिश के कारण रामदेवजी का मंदिर, सरकारी अस्पताल ओर एसडीएम कोर्ट रोड सहित नीचले इलाकों में बारिश का पानी जमा हो गया जिससे आम राहगीरों व वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा और नगरपालिका प्रशासन के दावो की पोल भी खुल गई।0
0
Report
NH-52 पर ट्रैक्टर-ट्रॉली-कार भिड़ंत, एक युवक गंभीर घायल; जाम दो किलोमीटर
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर डेट लाइन रींगस सीकर हरीश गुर्जर स्थानीय संवाददाता एनएच-52 पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार में भिड़ंत, एक युवक गंभीर घायल बावड़ी स्टैंड पर हादसा, कार सवार हरियाणा के श्रद्धालुओं को आई हल्की चोटें; एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा, करीब 2 किमी लंबा लगा जाम सीकर जिले के बावड़ी स्टैंड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार सवार लोगों को भी हल्की चोटें आईं। कार के एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा टला। दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार हरियाणा निवासी श्रद्धालु कार से खाटूश्यामजी दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान आरसीसी डालने के कार्य में लगे करीब 30 मजदूरों को लेकर जा रहे ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही पूर्वक अचानक ट्रैक्टर को हाईवे पर चढ़ा दिया। इसी दौरान सामने से आ रही कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार के एयरबैग खुल गए। हादसे में कार सवार श्रद्धालुओं को हल्की चोटें आईं। वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्राम पंचायत की प्रशासक विमला देवी के पति ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद एनएच-52 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब दो किलोमीटर तक जाम लगने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाने का प्रयास किया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका। स्थानीय लोगों के अनुसार बावड़ी स्टैंड के पास पुलिया निर्माण का कार्य करीब तीन महीने से अधूरा पड़ा है। निर्माण कार्य के चलते सड़क की स्थिति पहले से ही परेशानी का कारण बनी हुई है। ऐसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली के अचानक हाईवे पर आने और हादसा होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। लोगों ने अधूरे पड़े निर्माण कार्य को जल्द पूरा करवाने तथा हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।0
0
Report
अमित शाह के अलवर दौरे की तैयारी: Kotputli से भारी भीड़ और 700 करोड़ के विकास कार्य
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली में जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में अधिकारियों से मुलाकात की और 16 अगस्त को अलवर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की। मंत्री ने बताया कि अलवर में सरस डیری प्लांट की आधारशिला रखी जाएगी और Kotputli से बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में लगभग 700 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास प्रस्तावित है। भूजल स्तर गिरने के मुद्दे पर ERCP के तहत क्षेत्र में पानी पहुंचाने की योजना है, बूचारा बांध की DPR तैयार हो रही है और 7-8 दिन में मंजूरी मिलने की उम्मीद है। रोजगार के संबंध में कहा गया कि सरकार ने अब तक लगभग सवा लाख रोजगार दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
पुष्कर बांध आंदोलन खत्म, कलेक्टर ने समझाइश पर कमेटी बनाकर निस्तारण का आश्वासन दिया
Ajmer, Rajasthan:पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के सिंघला बांध को लेकर पिछले 19 दिन से जारी आंदोलन आज अजमेर जिला कलेक्टर लोकबंधु की समझाइश के बाद समाप्त कर दिया..जिला कलेक्टर की मौजूदगी में ग्रामीण प्रतिनिधियों की बैठक जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में हुई.. बैठक में ग्रामीणों की विभिन्न मांगों पर सकारात्मक चर्चा की गई...इससे पूर्व 1994 में निर्मित बांध क्षेत्र में आ रही काश्तकारों की खातेदारी भूमि नामांतरण,मुआवजा आदि मामले को लेकर किसान आंदोलन कर रहे थे..इसी के चलते आज किसानों ने अजमेर कूच का ऐलान किया .. सैकड़ों ट्रैक्टरों में सवार होकर ग्रामीण अजमेर शहरी सीमा में प्रवेश करते उससे पहले ही पुलिस ने भारी जाब्ता और सड़क मार्ग अवरोध लगा कर रोक दिया.. मौके पर ग्रामीणों ने जोरदार नारेबाजी की.. इसी बीच आंदोलन को राजनीति से दूर रखने का ऐलान भी किया गया.. वहीं इस दौरान कांग्रेस नेता रामचन्द चौधरी, नसीम अख्तर और इंसाफ़ अली भी पहुंचे और ग्रामीणों के पक्ष में विरोध दर्ज करवाया... बैठक के बाद जिला प्रशासन से हुई बातचीत की जानकारी देते हुए क्षण नेता रामलाल जाट ने बताया कि मामले के निस्तारण को लेकर कमेटी बनाई गई है.. जिला कलेक्टर लोकबंधु ने बताया कि ग्रामीणों की समस्याओं को तुरंत दूर करने के लिए बनाई गई कमेटी को निर्देशित किया है.. मौके पर जाकर कमेटी समस्याओं का नियमानुसार निस्तारण करेगी..0
0
Report
आठ फीट लंबे जहरीले सर्प की वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
Dholpur, Rajasthan:दुकान में घुसे आठ फीट लंबे जहरीले सर्प का वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू सरमथुरा (धौलपुर) कस्बे के महाकालेश्वर रोड स्थित फिजा गार्डन के पास एक दुकान में घुसे करीब आठ फीट लंबे जहरीले सर्प का वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद सर्प को सुरक्षित रूप से दूर जंगल में छोड़ दिया गया।वनकर्मी जयपाल गुर्जर ने बताया कि सरमथुरा चेयरमैन जलाल खान द्वारा फोन के माध्यम से सूचना दी गई कि महाकालेश्वर रोड पर फिजा गार्डन के पास एक दुकान में जहरीला सर्प घुस गया है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद सर्प को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे आबादी क्षेत्र से दूर जंगल में छोड़ दिया गया।वनकर्मी जयपाल गुर्जर ने आमजन से अपील की कि यदि कहीं सर्प दिखाई दे तो उसे मारने के बजाय इसकी सूचना वन विभाग को दें, ताकि सर्पों का संरक्षण किया जा सके। उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम अब तक विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ों सर्पों सहित अन्य विषैले जीव-जंतुओं का सफल रेस्क्यू कर चुकी है।वन विभाग की टीम द्वारा किए गए सुरक्षित रेस्क्यू की स्थानीय लोगों ने सराहना की।0
0
Report
रोडवेज बस की टक्कर में पिता की मौत, पुत्र गंभीर घायल – करौली
Karauli, Rajasthan:हिण्डौन के बयाना रोड के समीप तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मंडावरा गांव निवासी देवेंद्र जाटव ने हिंडौन नई मंडी थाना पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि उनके पिता पदम जाटव और भाई चंद्रकेश गांव से किसी कार्य से हिंडौन आए थे। बयाना मोड़ के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों के हाथ-पैर और सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत हिंडौन के जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में पदम जाटव को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि चंद्रकेश को गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया गया। मृतक का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया। सूचना मिलने पर नई मंडी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पंचनामा के बाद पदम जाटव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
Advertisement
दौसा के बसवा में ट्रेलर-बाइक भिड़ंत: दो मौत, दंपति घायल
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा नांगवास गांव के पास सड़क दुघर्टना ट्रेलर ने मारी दो बाइक सवारों के टक्कर एक बाइक सवार दो जनों की हुई मौत मृतक अलवर के बताए जा रहे निवासी dूसरी बाइक पर सवार पति पत्नी गंभीर घायल बांदीकुई उप जिला अस्पताल में करवाया घायलों को भर्ती बसवा थाना क्षेत्र का घटनाक्रम dauसा जिले के बसवा थाना क्षेत्र में नागवास गांव के समीप ट्रेलर और दो बाईकों की भिड़ंत में दो बाइक सवार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं दूसरी बाइक पर सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर बांदीकुई पुलिस मौके पर पहुंची हादसे के शिकार चारों लोगों को बांदीकुई उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां जांच के बाद अलवर जिला निवासी 24 वर्षीय समय सिंह और 40 वर्षीय अमर सिंह को मृत घोषित कर दिया जिसके चलते दोनों के शव मोर्चरी में रखवाए गए तो वही गंभीर रूप से घायल दंपत्ति को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर किया गया है हादसे के बाद चालक ट्रेलर लेकर मौके से फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है बांदीकुई क्षेत्र में कल भी सड़क हादसे में पिता सहित दो बच्चों की दर्दनाक मौत हुई थी साथ पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई थी जिसका नाजुक स्थिति में जयपुर में उपचार जारी है क्षेत्र में बढ़ते सड़क हादसे चिंता का विषय है0
0
Report
पटना में 19 अगस्त को विशाल राजभवन मार्च, तेजस्वी यादव की जानकारी
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग 19 अगस्त को पटना में विशाल राजभवन मार्च छात्रों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज और AK-47 चलाने वाले निर्मम अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं करने में विरोध 19 अगस्त को पटना में विशाल राजभवन मार्च होगा। वीडियो जारी कर तेजस्वी यादव ने दी जानकारी0
0
Report
शामलीकलेक्ट्रेट में बड़ा हादसा,6महीनों पहलेही बनकर तैयार हुई थी कलेक्ट्रेट,ड्राइवर ने भागकर बचाई जान
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली कलेक्ट्रेट में बड़ा हादसा, कुछ महीनों पहले ही बनाकर तैयार हुई थी कलेक्ट्रेट ,अधिकारी के ऑफिस के बाहर पार्किंग का छज्जा गिरा शामली जनपद की नवनिर्मित कलेक्ट्रेट में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया।जिला कलेक्ट्रेट के ट्रेजेडी परिसर में एक अधिकारी के कार्यालय के बाहर नवनिर्माण पार्किंग का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के दौरान मलबे की चपेट में एक सरकारी गाड़ी, एक कर्मचारी की बाइक और रोड़ी-डस्ट मिश्रित करने वाली मशीन दबकर पूरी क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी का चालक समय रहते मौके से भाग निकला, जिससे उसकी जान बच गई। हादसे के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय स्तर पर निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं और जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदारों की मिलीभगत की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी मीडिया के कैमरे पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आए। अब सवाल यह है कि निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा मानकों की अनदेखी क्यों हुई और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई की जाएगी?0
0
Report
Advertisement
बुलंदशहर: निजी कंपनी के रिकवरी एजेंट ने अपने ही कलेक्शन एजेंट की पिटाई की, वीडियो वायरल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलन्दशहर निजी कम्पनी के रिकवरी एजेंट ने अपने ही कंपनी के कलेक्शन एजेंट की करी जांच, तो जमकर हुई पिटाई पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल लोन लेने वाले कस्टमर ने निजी कम्पनी के मैनेजर से की थी गलत तरह से पैसे लेने की शिकायत शिकायत की जांच करने पर हुई पिटाई, रिकवरी एजेंट गम्भीर घायल डिबाई स्थित एच डी बी निजी फाइनेंस कंपनी का है मामला0
0
Report
खुर्जा में विद्युत चोरी के शक पर दबंगों ने जमकर मारपीट, बिजलीकर्मी घायल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर बुलन्दशहर के खुर्जा में विद्युत चोरी की सूचना पर चेकिंग करने गए विद्युत कर्मी के साथ दबंगों ने की जमकर मारपीट। मारपीट की घटना में विद्युत कर्मी जावेद और उसका साथी गौतम हुए घायल। विद्युतकर्मी के साथ मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर हो रही जमकर वायरल। कटिया डालकर विद्युत चोरी कर रहा था दबंग। पीड़ित विद्युत कर्मी जावेद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग। खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के गांव अबदा नगर की घटना। बाइट जावेद पीड़ित विद्युतकर्मी0
0
Report
खुर्जा: विद्युत विभाग के अधिकारी के धमकी वाला वीडियो वायरल, किसान यूनियन ने कार्रवाई की मांग
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर खुर्जा विद्युत विभाग अधिशासी अभियंता का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल。 वायरल वीडियो में अधिशासी अभियंता राजीव कुमार आर्य किसानों को धमकाते और कार्यालय से बाहर भगाने की धमकी देते आ रहे नजर。 सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा जमकर वायरल。 किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिशासी अभियंता के पास गए थे भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के कार्यकर्ता。 भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने सतेंद्र कुमार SDM खुर्जा को अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए दिया ज्ञापन。 भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने कार्यवाही न करने पर उग्र आंदोलन करने की दी चेतावनी。 खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के बिजली घर नं 4 अधिशासी अभियंता के कार्यालय का मामला0
0
Report
Advertisement
