206121
औरैया: अज्ञात युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Babarpur, Uttar Pradesh:औरैया: अजीतमल कोतवाली के बाबरपुर कस्बे में एक मकान ने युवक का शव बरामद हुआ है। अजीतमल पुलिस ने शव को घर से बाहर निकाला और उसके शिनाख्त करने के प्रयास शुरू किए गए है। युवक के सिर में गंभीर चोटों के निशान पाए गए है। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी चारू निगम ने बताया कि पुलिस शव की शिनाख्त करने के प्रयास कर रही है। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कानूनी कारवाई की जाएगी। घटना के खुलासे के लिए टीम बना दी गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Pilani में बेरोजगारी विरोधी प्रदर्शन: NTA भंग और मंत्री इस्तीफा मांग
Jhunjhunu, Rajasthan:पिलानी में बेरोजगारी और पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन AIDYO के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी रिक्त सरकारी पदों पर जल्द भर्ती की उठाई मांग पेपर लीक पर जताई नाराजगी, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की मांग NTA को भंग करने और नई परीक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी उठाई मांग मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी झुंझुनूं के पिलानी कस्बे में ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन के बैनर तले संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी, पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि देश में बढ़ती बेरोजगारी युवाओं के लिए गंभीर चुनौती बन गई है। उनका आरोप था कि केंद्र और राज्य सरकारों के विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में पद रिक्त होने के बावजूद उन पर समय पर भर्ती नहीं की जा रही है। साथ ही विभिन्न सेवाओं के निजीकरण से युवाओं के रोजगार के अवसर प्रभावित हो रहे हैं। वक्ताओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान संगठन ने सरकार के समक्ष तीन प्रमुख मांगें रखीं। इनमें सभी रिक्त सरकारी पदों पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू करने, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को भंग कर पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था लागू करने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग शामिल है। प्रदर्शन के अंत में कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि युवाओं की मांगों पर शीघр सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।0
0
Report
भोपाल कैबिनेट के इन फैसलों से निर्माण, IT और स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव
Bhopal, Madhya Pradesh:BHOPAL मोहन कैबिनेट में लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले स्वामित्व योजना का पट्टा सरकार कराकर देगी शुल्क पंचायत में नहीं लिया जाएगा डेटा सेंटर के लिए 800 करोड़ स्वीकृत हुए है आईटी से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट औद्योगिक क्षेत्र में जमीन उपलब्ध कराई जाएगी विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग के तहत उज्जैन के डोंगला में 39 करोड़ वेदशाला नमो हरि नगर याेजना पर्यावरण संतुलन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान राज्य सरकार राशि देगी मेंटेनेंस को राशि 5 साल के लिए लोक स्वास्थ्य.. विशेषज्ञ डॉक्टर की कमी है नियुक्ति के समय 35% ही डॉक्टर विशेषज्ञ ज्वाइन करते हैं अब ज्वाइन करने वाले विशेषज्ञ को 3 साल तक ट्रांसफर नहीं किया जाएगा इसके बाद सामान्य डॉक्टर की तरह हो जाएगा जहां पद खाली है वहां भरा जाएगा ई स्कूटी योजना को 5 वर्ष के लिए बढ़ाया गया 495 करोड़ की स्वीकृत गेहूं, ज्वार, बाजार केंद्र के कोटे के अनुसार करते है कई बार ज्यादा खरीदी होती है निस्तारण की नीति अपनाई जाएगी लंबे भंडारण नहीं होगा समिति बनेगी ई स्कूटी योजना को 5 वर्ष के लिए बढ़ाया गया 495 करोड़ की स्वीकृत गेहूं, ज्वार, बाजार केंद्र के कोटे के अनुसार करते है कई बार ज्यादा खरीदी होती है निस्तारण की नीति अपनाई जाएगी लंबे भंडारण नहीं होगा समिति बनेगी0
0
Report
PMCH doctors' strike ends, Minister Nishant Kumar says they will work on the demands
Patna, Bihar:PMCH के जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म होने पर बोले मंत्री निशांत कुमार डॉक्टर से बातचीत हो गई है,उनकी कुछ-कुछ डिमांड है उन लोगों की हमने कहा है कि हम उसे पर काम करते हैं उनके सुपरिंटेंडेंट से बात हुई है अभी, उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष मान गए हैं उन्होंने हड़ताल खत्म कर दी है मामला स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर है, मैंने कहा है ऊंची चीज पूरा करने के लिए लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर के लिए मैंने जांच कमेटी का गठन किया है, बाहर से दवा खरीदी जा रही है इस पर हम लोग कार्रवाई करेंगे0
0
Report
Advertisement
रांची के सभी थानों में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम, पुलिस पर भरोसा मजबूत
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए आज जिले के सभी थानों में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष पहल के तहत पुलिस पदाधिकारी सीधे लोगों से रूबरू होकर उनकी शिकायतें सुन रहे हैं और उनके जल्द निपटारे के लिए आवश्यक निर्देश भी दे रहे हैं। रांची के एसएसपी भी लालपुर थाना पहुंचे, जहां उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। रांची पुलिस की पहल पर जिले के सभी थानों में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच संवाद को मजबूत करना तथा लोगों की शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित करना है। सुबह से ही विभिन्न थानों में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जहां पुलिस अधिकारी एक-एक मामले को गंभीरता से सुन रहे हैं।रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी लालपुर थाना पहुंचे। उन्होंने शिकायतकर्ताओं से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और संबंधित पुलिस अधिकारियों को मामलों का जल्द और निष्पक्ष निष्पादन करने का निर्देश दिया। इस दौरान भूमि विवाद पारिवारिक विवाद, मारपीट और अन्य मामलों से जुड़ी शिकायतें सामने आईंजिसके इस तरह के जन शिकायत समाधान कार्यक्रम जिले के सभी थानों में हर बुधवार चलेगा और इसका मकसद लोगों को थाने में सहज माहौल उपलब्ध कराना, उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना और पुलिस व्यवस्था पर जनता का भरोसा और मजबूत करना है। आने वाले दिनों में भी इस तरह के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि आम लोगों को त्वरित न्याय और बेहतर पुलिस सेवा मिल सके।0
0
Report
अम्बेडकरनगर में मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, शिक्षकों को मिलेगा लाभ
Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर- शिक्षकों और कर्मियों के लिए मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का हुआ शुभारंभ. महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने अम्बेडकरनगर में शुभारम्भ करते हुए शिक्षकों को बांटे कार्ड. अपर्णा यादव ने कहा 10 लाख शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मिको को मिलेगा सीधे लाभ. पहले बीमारी की समस्या होने पर शिक्षकों इधर उधर चक्कर लगाने पड़ते थे अब सीधे मिलेगा लाभ. शिक्षक और कर्मिको को उनके आश्रितों को हर साल 5 लाख का इलाज इस योजना से मिलेगा. कार्यक्रम में कटेहरी विधायक डीएम ईशा प्रिया भी रही मौजूद. कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम0
0
Report
जालौन: सिरसाकलार में किशोरी से छेड़खानी आरोपी विकल दोहरे गिरफ्तार
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन की सिरसाकलार थाना पुलिस को मिली सफलता, किशोरी से छेड़खानी करने वाला फरार आरोपी विकल दोहरे गिरफ्तार, दो सालों से फरार चल रहे पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर भेजा जेल, जालौन के सिरसाकलार थाना क्षेत्र का मामला。0
0
Report
Advertisement
मेरठ में मूसलाधार बारिश से जलभराव, नाले-नालियाँ भरे, यातायात बाधित
Meerut, Uttar Pradesh:Meerut मूसलाधार बारिश बनी आफत चारों तरफ जल भराव, नाले–सड़क एक सामान नाले में गिर रहे राहगीर, सड़कों पर मुसीबत भरे हालात एनएच–58 और जीटी रोड पर मुसीबत भरे हालात मेरठ का वाटर ड्रेनेज सिस्टम फेल, नाले हुए लबालब0
0
Report
जौहर यूनिवर्सिटी पर फायर विभाग का नोटिस; 22 भवनों में सुरक्षा मानक चुनौती
Rampur, Uttar Pradesh:आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर अग्नि सुरक्षा मानकों को लेकर एक्शन जारी है। 22 भवनों में अग्नि सुरक्षा मानकों पर सवाल उठे हैं और फायर विभाग ने सात दिनों में जवाब देने के निर्देश दिए हैं। आरडीए के बाद अब फायर विभाग की कार्रवाई से यूनिवर्सिटी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में 22 भवनों में आग सुरक्षा व्यवस्था मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई, विभाग ने सभी आवश्यक अग्नि सुरक्षा इंतजाम पूरे करने और भवनों के स्पष्ट नक्शे व अन्य दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। अगर समय पर जवाब और व्यवस्थाएं पूरी नहीं हुईं तो नियम अनुसार आगे की कार्रवाई होगी। जाँच के समय आरडीए को पता चला कि परिसर के 40 भवनों में से सिर्फ दो के नक्शे स्वीकृत हैं, बाकी 38 भवन बिना मानचित्र बनाए गए थे। आरडीए ने इन 38 भवनों के लिए नोटिस जारी किया। ट्रस्ट के पास या तो निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत इन भवनों को नियमित कराने का प्रयास करने या न्यायालय से राहत लेने का विकल्प है; हालाँकि कैविएट दाखिल किया गया है। इससे पहले आयकर विभाग भी एक्शन ले चुका है: यूनिवर्सिटी संचालन करने वाले मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट का पंजीकरण रद्द कर वित्तीय अनियमितताओं, टैक्स चोरी और लगभग 450 करोड़ रुपये के संभावित लेन-देन के आरोप लगाए थे। अब अग्निशमन विभाग के नोटिस से विश्वविद्यालय प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है। आने वाले दिनों में देखना होगा कि सात दिन में नोटिस का क्या जवाब देता है और विभाग आगे क्या कदम उठाता है।0
0
Report
NH 58 पर पानी भरा, मुजफ्फरनगर से कावड़ यात्रियों की राह बाधित
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग बरसात में नेशनल हाईवे पर भरा पानी, नेशनल हाईवे पर कई-कई फिट पानी भरा, इसी हाईवे से गुजरते हैं लाखों शिवभक्ति, यहां से दिल्ली हरियाणा के कावड़िये जाते हैं, कावड़ से पहले NH 58 की खुली पोल, कावड़ यात्रा से पहले व्यवस्था दिखने लगी फेल, मुजफ्फरनगर से मंसूरपुर के बीच भरा पानी।0
0
Report
Advertisement
गोंडा SP कार्यालय में मिट्टी तेल छिड़कने की कोशिश, डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहाँ गोंडा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज बुधवार सुबह 11:30 के करीब उसे समय हड़कंप मच गया जब मनकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बंदरहा गांव की रहने वाली सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर रुपाली एसपी ऑफिस में ही अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क करके आत्मदाह का प्रयास किया। मिट्टी तेल डालते ही देख तत्काल महिला पुलिसकर्मियों द्वारा रूपाली को पकड़ करके और तेल डालने से रोक लिया गया। इसके बाद रूपाली ने गोंडा एसपी कार्यालय में जमकर हंगामा किया है पुलिसकर्मियों द्वारा जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके पुत्री सिद्धि जो की 9 वर्ष की थी बुखार से उसकी जिले के एक निजी अस्पताल आशादेव में नंबर 2025 में मौत हो गई थी। उसका आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही से मौत हुई थी लेकिन डॉक्टरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस पूरी घटना के बाद रूपाली ने गोंडा अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय को एक शिकायती पत्र दिया है जिसको लेकर के अब सीएमओ को जांच दी गई है। आपको बताने की यह महिला सोशल मीडिया पर भोजपुरी और फिल्मी गानों पर रील बनाकर अपलोड करती है उसके इंस्टाग्राम पर 13 हजार फॉलोवर है। वीओ- वहीं इस पूरी घटना को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि आज एक महिला जो मनकापुर की रहने वाली है उसके द्वारा एसपी ऑफिस में मिट्टी तेल छिड़कने का प्रयास किया गया। तत्काल महिला पुलिसकर्मियों द्वारा उसे रोक लिया गया प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि उसकी बेटी की तबीयत काफी खराब थी। गोंडा के एक निजी प्राइवेट नर्सिंग होम में उसका इलाज कराया जा रहा था जहां उसकी मौत हो गई है इस संबंध में डॉक्टर के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है जबकि डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से मेरी बेटी की मौत हुई है। पीड़ित महिला से प्रार्थना पत्र लेकर के जांच के लिए गोंडा सीएमओ को भेजा गया है जांच के बाद पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाइट- राधेश्याम राय- अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी गोंडा。 Visual0
0
Report
झुंझुनूं इवेंट में महालक्ष्मी ज्वैलर्स ने दिखाईं नई ऊँचाइयाँ
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं इवेंट के लिए स्पॉन्सर एवी नं. 6 महालक्ष्मी ज्वैलर्स, झुंझुनूं हर ब्रांड की शुरुआत एक दुकान से होती है, लेकिन कुछ नाम समय के साथ केवल दुकान नहीं रहते… वे लोगों के विश्वास, भावनाओं और परिवार की परंपरा का हिस्सा बन जाते हैं। महालक्ष्मी ज्वैलर्स की शुरुआत वर्ष 2012 में चिड़ावा से हुई। इस सफर की नींव रखी संस्थापक एवं सीईओ श्री मनरूप सिंह माठ ने। उनकी सोच हमेशा स्पष्ट रही—ग्राहक को केवल आभूषण नहीं, बल्कि शुद्धता, भरोसा और जीवनभर की संतुष्टि मिले। इसी विश्वास के साथ महालक्ष्मी ज्वैलर्स ने पारदर्शिता, उचित मूल्य और उत्कृष्ट डिज़ाइनों को अपनी पहचान बनाया। समय के साथ अगली पीढ़ी ने इस विरासत को आगे बढ़ाया और आज श्री महा सिंह माठ एवं श्री जय सिंह माठ के मार्गदर्शन में महालक्ष्मी ज्वैलर्स निरंतर नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है। चिड़ावा से शुरू हुआ यह सफर आज गुढ़ागौड़जी, चनाना, झुंझुनूं और नीम का थाना तक पहुँच चुका है, जहाँ हजारों परिवारों का विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूँजी बन चुका है। हमारे लिए ज्वैलरी केवल सोना, चाँदी या डायमंड नहीं, बल्कि किसी बेटी की शादी की खुशी, किसी माँ का आशीर्वाद, परिवार की अनमोल यादें और जीवन के सबसे खास पलों की पहचान है। महालक्ष्मी ज्वैलर्स में प्रत्येक आभूषण 100% बीआईएस हॉलमार्क शुद्धता के साथ उपलब्ध है। नवीनतम डिज़ाइन, पारदर्शी बिलिंग, विश्वसनीय सेवा और ग्राहकों की संतुष्टि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ग्राहकों की सुविधा के लिए हमारे प्योरिटी ऑफर, आकर्षक मेकिंग चार्ज ऑफर और गोल्ड सेविंग प्लान उन्हें सुरक्षित निवेश और अपने सपनों की ज्वैलरी खरीदने का सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं। महालक्ष्मी ज्वैलर्स में आपको केवल आभूषण नहीं, बल्कि सम्मान, अपनापन और विश्वास से भरा एक यादगार अनुभव मिलता है। महालक्ष्मी ज्वैलर्स — जहाँ हर आभूषण में है शुद्धता, हर डिज़ाइन में है सुंदरता और हर रिश्ते में है विश्वास।0
0
Report
एफएमजीई परीक्षा पास कर डॉ. सलमान अख्तर ने बढ़ाया जनपद का मान
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:महराजगंज। जनपद के पिपरा जद्दू क्षेत्र के ग्राम गोपाला निवासी डॉ. सलमान अख्तर ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता की खबर मिलते ही गांव समेत पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। डॉ. सलमान अख्तर, मोहम्मद असलम के पुत्र हैं। उन्होंने रूस स्थित Bashkir State Medical University से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। विदेश से चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने भारत में आयोजित फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की। इस सफलता के साथ ही वह भारत में चिकित्सकीय सेवा देने के लिए पात्र हो गए हैं। ग्रामीणों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनकी इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। उनका कहना है कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण परीक्षा में सफलता हासिल करना क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी उच्च शिक्षा और कठिन परिश्रम के लिए प्रेरित करेगा। डॉ. सलमान अख्तर की सफलता पर परिजनों ने इसे उनके अथक परिश्रम, लगन और परिवार के निरंतर सहयोग का परिणाम बताया। वहीं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वह भविष्य में अपने ज्ञान और अनुभव से समाज एवं क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगे।0
0
Report
Advertisement
उदयपुर हॉल्ट पर ट्रेन की चपेट में आने से 1 की मौत, मौके पर मचा हड़कंप।
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर विकास खंड के उदयपुर हॉल्ट पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गईजानकारी के अनुसार सुबह करीब 6 बजे मेलानी से पीलीभीत की ओर जा रही ट्रेन जैसे ही उदयपुर हॉल्ट पर पहुंची, तभी एक व्यक्ति उसकी चपेट में आ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।हादसे के बाद हॉल्ट पर अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला हॉल्ट पार करते समय हादसे का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है और मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही है।इस हादसे के कारण कुछ देर के लिए ट्रेनों का आवागमन भी प्रभावित रहा। रेलवे कर्मचारियों ने शव हटवाकर यातायात सामान्य कराया।रेलवे प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रैक पार करते समय सावधानी बरतें और केवल निर्धारित स्थानों से ही रेलवे लाइन क्रॉस करें।0
0
Report
एक जिला की दो तस्वीरें,एक तरफ स्कूल चलो अभियान का आगाज़,दूसरी तस्वीर स्कूल जाने के रास्ते पर जल भराव
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:*कीचड़ और पानी से भरी सड़क से स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल* उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जनपद की दो तस्वीरें एक तरफ स्कूल चलो अभियान में भाजपा विधायक हरी झंडी दिखा कर स्कूल के बच्चों को लेकर रैली निकाल रहे हैं तो वही हमीरपुर जिले की दूसरी तस्वीर मुस्करा कस्बे से एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है, जहां कस्बा की मुख्य सड़क जो जिले के सबसे बड़े गांव गहरौली को जोड़ती है, पहली ही बारिश में दलदल में तब्दील हो गई है। हालात ऐसे हैं कि यहां स्कूली बच्चों को रोजाना लगभग 500 मीटर तक पानी कीचड़ और दलदल से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। V/O- मुस्करा कस्बे से बदहाली और प्रशासनिक अनदेखी का एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आ रहा है।आपको बताते चलें की कस्बा मुस्कुरा से गहरौली रोड पर दो विद्यालय संचालित है जिसे जुड़े हजारों बच्चे इस सड़क की बदहाली के कारण शिक्षण कार्य नहीं कर पा रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि रोजाना स्कूल आते जाते समय बच्चों एवं अभिभावकों को भारी तकलीफ और दुर्घटना के डर का सामना करना पड़ता है। आपको बताते चले की मुस्कुरा गहरौली मार्ग पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा करोड़ों की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनवाया गया था, जिसकी बीते 2 साल पहले मरम्मत भी की गई थी,लेकिन मरम्मत होने के कुछ ही महीने बाद सड़क उखड़नी शुरू हो गई थी।और आज आलम यह है कि पहली ही बारिश में सड़क पूरी तरह बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है। इसी सड़क पर संचालित विद्यालय आरकेडी इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉ संदीप द्विवेदी ने बताया कि बारिश के मौसम में सत्र शुरू होते ही विद्यालय पर इसका काफी गहरा प्रभाव पड़ता है।बच्चों की संख्या में भी गिरावट आती है। और गड्ढे युक्त सड़क पर बच्चे आने-जाने से भी कतराते नजर आते हैं।क्योंकि कई बार देखा गया है कि विद्यालय आते समय साइकिल सवार कुछ बच्चे गड्ढे में गिर जाते हैं जिससे उनके कपड़े भी खराब होते हैं साथ ही घायल भी हो जाते हैं। और इसी परेशानी से लगातार बच्चों को जूझना पड़ रहा है। इस विषय में संबंधित विभाग एवं जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है, और यह बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण विषय है।0
0
Report
बीसलपुर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई का गठन।
Puranpur, Uttar Pradesh:बीसलपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बीसलपुर नगर इकाई का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संगठन के जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा संगठन की मजबूती, व्यापारी एकता और व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगर इकाई में वीरेंद्र अग्रवाल को नगर अध्यक्ष, दीपक अग्रवाल को नगर महामंत्री, मनोज गोयल को नगर महामंत्री (संगठन), नितिन भारद्वाज को नगर युवा अध्यक्ष, प्रखर गुप्ता को युवा महामंत्री, संजय अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, प्रियंका अग्रवाल को युवा कोषाध्यक्ष, पंकज अग्रवाल को युवा वरिष्ठ मंत्री, शाहिद खान, गौरव अग्रवाल, युवा संगठन मंत्री मोहित अग्रवाल एवं सचिन अग्रवाल को युवा मंत्री, धीरज गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा अभिषेक पाठक को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रदीप वर्मा, फरहान हुसैन एवं मोहम्मद रिजवान ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम में जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल, जिला युवा महामंत्री नितिन अग्रवाल, जिला संरक्षक संजीव मोहन अग्रवाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन अग्रवाल सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल पदाधिकारी बनाना नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यापारी की आवाज़ बनकर उसकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना है। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज की एकता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है और सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ व्यापारियों के हित में कार्य करें। समारोह के अंत में सभी उपस्थित व्यापारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, व्यापारी हितों की रक्षा करने तथा आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।0
0
Report
Advertisement
