icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर उद्घाटन से दिल्ली में ट्रैफिक राहत

New Delhi, Delhi:Barapullah फेस 3 फ्लाईओवर दिखाते हुए शटल गाड़ी में कार थ्रू दिल्ली को आज मिलेगी बड़ी ट्रैफिक राहत 1941 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का आज लोकार्पण और शिलान्यास गृह मंत्री अमित शाह करेंगे बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन सराय काले खां से मयूर विहार फेज-1 तक 3.5 किमी लंबा कॉरिडोर तैयार रैंप और लूप समेत कॉरिडोर की कुल लंबाई 4.9 किमी दक्षिण और पूर्वी दिल्ली के बीच यात्रा समय 20 से 25 मिनट तक घटने का अनुमान, कॉरिडोर शुरू होने से रोजाना करीब 2 टन CO₂ उत्सर्जन कम होने का अनुमान मयूर विहार-नोएडा से एम्स तक करीब 10 किमी का सिग्नल फ्री कॉरिडोर मिलेगा, 6 लेन के साथ साइकिल ट्रैक और फुटपाथ की भी सुविधा, 1200 करोड़ की अनुमानित लागत वाली परियोजना पर खर्च हुए 1635.03 करोड़ रुपये, 2014 में हुआ था शिलान्यास, 2015 में शुरू हुआ था निर्माण 30 महीने में पूरा होने वाली परियोजना को तैयार होने में करीब 9 साल की देरी हुई .
0
0
Report

दिल्ली में बारापुला फेज-3 और मयूर विहार-नोएडा कॉरिडोर का उद्घाटन आज

New Delhi, Delhi:दिल्ली को आज मिलेगी बड़ी ट्रैफिक राहत 1941 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का आज लोकार्पण और शिलान्यास गृह मंत्री अमित शाह करेंगे बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन सराय काले खां से मयूर विहार फेज-1 तक 3.5 किमी लंबा कॉरिडोर तैयार रैंप और लूप समेत कॉरिडोर की कुल लंबाई 4.9 किमी दक्षिण और पूर्वी दिल्ली के बीच यात्रा समय 20 से 25 मिनट तक घटने का अनुमान, कॉरिडोर शुरू होने से रोजाना करीब 2 टन CO₂ उत्सर्जन कम होने का अनुमान मयूर विहार-नोएडा से एम्स तक करीब 10 किमी का सिग्नल फ्री कॉरिडोर मिलेगा, 6 लेन के साथ साइकिल ट्रैक और फुटपाथ की भी सुविधा, 1200 करोड़ की अनुमानित लागत वाली परियोजना पर खर्च हुए 1635.03 करोड़ रुपये, 2014 में हुआ था शिलान्यास, 2015 में शुरू हुआ था निर्माण 30 महीने में पूरा होने वाली परियोजना को तैयार होने में करीब 9 साल की देरी हुई. आज बड़ी खुशी की बात है कि इतनी बड़ी परियोजना का उद्घाटन होने जा रहा है आज वो इंतजार खत्म हो गया जो 11 वर्षों से दिल्ली की जनता देख रही थीं 11 साल से इस फ्लाईओवर का काम चल रहा था टैक्सपेयर का पैसा बर्बाद हो रहा था कई एनओसी की आवश्यकता थी सारी समस्याओं को दूर किया ये केवल मेरे लिए एक पुल का निर्माण करना नहीं ये दिल्ली की जनता का पैसा था , ये उनका समय बचाने के लिए था , जनता ने हमारे ऊपर भरोसा जताया हमने समयबद्ध तरीके से इस काम को पूरा किया है ऐसे कितने प्रोजेक्ट रुके हुए थे लेकिन जब से हमारी सरकार बनी है काम पूरे हो रहे हैं मुकरबा अंडर पास और सावित्री फ्लाईओवर , मोदी मिल फ्लाईओवर का भी शिलान्यास हुआ है सारी कार्ययोजना दिल्ली के आगे के 50 साल को देखते हुए बनाई गई है ह Harsh Malhotra , केंद्रीय राज्य मंत्री एवं दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी पुरानी सरकार के काम जो अटके पड़े थे वो पूरे किये जा रहे है पिछले सरकार ने केवल आरोप प्रत्यारोप की राजनीति की है आज मौजूदा सरकार यमुना को साफ करने में जुटी है और कूड़े के पहाड़ को खत्म भी किया जा रहा है उनके पास दिल्ली के विकास के लिए कोई बात नहीं थी केजरीवाल सरकार के निकम्मेपन के कारण कार्य पूरे नहीं हुए केजरीवाल ने जनता से झूठ लगातार बोला यमुना जी की सफाई को लेकर जो वादे किए वो झूठे साबित हुए *आप नेता नराज फूफा की तरह सड़क खोदने का काम कर रहे हैं* रेखा गुप्ता सीएम दिल्ली पिछली सरकार ने काम पूरा नहीं किया यहां की परियोजना शुरू करने के लिए कई बार दौरा किया राष्ट्रीय नेतृत्व का हमे पूरा साथ मिला आज दिल्ली में अनेको एक्सप्रेसवे और फ्लाईओवर बन रहे हैं डबल इंजन सरकार की ताकत है जब मिलकर काम होता है तब दिल्ली की अटकी और भटकी समस्या दूर होती 50 साल में जो काम नहीं हुए वो ये सरकार सिर्फ 5 साल में करके दिखाएगी
0
0
Report

मुरादाबाद के मदपुरी हाईवे पर थार ने दो युवकों को मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

Moradabad, Uttar Pradesh:एक बार फिर मुरादाबाद में थार ने ली 2 युवकों की जान, तेज रफ़्तार थार सवार ने ई-स्कूटी को जोरदार टक्कर मारकर उड़ाया। हादसे में ई-स्कूटी सवार दोनों दोस्तों की हुई दर्दनाक मौत। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजे। हादसे के बाद मौके से कार छोड़ फरार हुआ चालाक; पुलिस थार गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने ले आई। थार गाड़ी का नंबर UP21DD5994 है जिसका मालिक सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद नावेद का बताया जा रहा है। हादसे में मरने वालों की पहचान कांठ थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर के निवासी मोहम्मद रिहान और अबूजर के रूप में हुई। युवकों की मौत की सूचना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल। रिहान के परिजनों के मुताबिक वो दुबई में काम करता था जिसकी 1 तारीख की वापसी दुबई की फ्लाइट थी; परिवार ने कार्यवाही की मांग की है और कहा कि थार वाला तो रहीशा आदमी होगा लेकिन इनका क्या, घर का चिराग ही बुझ गया। इससे पहले भी तीन दिन पूर्व कुंदरकी थाना क्षेत्र में थार सवारों ने सड़क पर खड़ी ई-रिक्शा को उड़ा दिया था जिसमें उसकी दर्दनाक मौत हो गई थी। अब सवाल उठता है कि पुलिस मामले में क्या कार्यवाही करती है क्योंकि थार सवारों का आतंक बढ़ता जा रहा है। मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र के मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर मदपुरी गांव का पूरा मामला।
0
0
Report
Advertisement

सिकरहना नदी के तटबंधों का बीडीओ-सीओ ने किया निरीक्षण,प्रशासन अलर्ट

NEYAZ ALAM SHAINEYAZ ALAM SHAIFollow1m ago
Majhaulia, Bihar:मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के तिरवाह इलाके में सिकरहना नदी के बढ़ते जलस्तर और तटबंधों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क है। मंगलवार को मझौलिया बीडीओ राजीव रंजन कुमार एवं सीओ डॉली कुमारी ने क्षेत्र के विभिन्न तटबंधों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने तटबंधों की स्थिति को बारीकी से देखा और संभावित संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। बीडीओ और सीओ ने संबंधित चौकीदारों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से कहा कि तटबंधों पर लगातार नजर रखें। कहीं भी कटाव, रिसाव या किसी प्रकार की क्षति दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें।अधिकारियों ने बताया कि सिकरहना नदी के जलस्तर और तटबंधों की स्थिति पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है। निरीक्षण के दौरान मुखिया पति अली असगर, जावेद अख्तर, फैयाज अहमद, इरशाद आलम समेत अन्य स्थानीय लोग एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
0
0
Report

कुशीनगर में नारायणी तटबंध टूटे, 35 गांव बाढ़ की चपेट में

Kushinagar, Uttar Pradesh:एशिया-पूर्व बिहार तटबंध टूटने की घटना कुशीनगर के तमकुहीराज तहसील में देर रात नारायणी नदी के दबाव से एपी तटबंध टूट गया। तटबंध टूटते ही नदी का पानी तेजी से गांवों की तरफ बढ़ने लगा और करीब 35 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। कई गांवों में पानी घुसने के बाद ग्रामीणों को घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा और कुछ परिवार रातभर खुले आसमान के नीचे रहे। प्रशासन, पुलिस, SDRF और PAC की टीमें रेस्क्यू में जुटी रहीं तथा बाढ़ खंड के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। कथित तौर पर कटान रोकने के लिए बोल्डर की व्यवस्था की जा रही है, लेकिन बहाव अभी नियंत्रण में नहीं आ पाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी देर रात घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों से पल-पल की जानकारी ली है और प्रभावित ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए। तटबंध टूटने के बाद नदी का डिस्चार्ज घटकर करीब 2 लाख 54 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया था और जलस्तर घटने के साथ ही कटान तेज हो गया। राहत की बात यह है कि शुरुआती सूचना के अनुसार जनहानि नहीं हुई है। aguas-प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज किया है और ग्रामीणों को ऊंचे स्थानों पर पहुंचाने की अपील की जा रही है। बाढ़ खंड गोरखपुर मंडल के अधिकारी मौके पर डटे हैं और बोल्डर का स्टॉक सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि कटान रोका जा सके। मुख्यमंत्री के आगमन की संभावनाओं के मद्देनजर हैलीपैड बना हुआ है और NSG कमांडो सुरक्षा के लिए तैनात हैं।
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर में रेत खनन फर्जी रॉयल्टी गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर जिले में रेत कंपनी की फर्जी रॉयल्टी बनाकर रेत वाहनों को निकालकर वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। रेत कंपनी मैनेजर की शिकायत के बाद पिछोर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दअरसल ग्वालियर जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के केथौदा में RSI माइनिंग कंपनी का रेत खनन ठेका है। रेत कंपनी के मैनेजर पुष्पेंद्र सिंह ने पिछोर थाना पुलिस से शिकायत की, जिसमें बताया कि उनकी रेत कंपनी के नाम से कोई फर्जी रॉयल्टी बनाकर रेत से भरे वाहनों को निकाला जा रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच की तो कैथोदा गांव के रहने वाले विक्रम जाट और 2 अन्य युवकों को गिरफ्तार किया है। यह सभी मिलकर फर्जी रॉयल्टी काटकर रेत के वाहनों को निकाल रहे थे। जिससे रेत ठेका कंपनी को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से इस फर्जीवाड़े को अंजाम दे रहे थे। वह असली जैसी दिखने वाली फर्जी रॉयल्टी पर्ची तैयार करते थे और ट्रक चालकों से पैसे वसूल कर वाहनों को आगे जाने देते थे। इस पूरे खेल में कंपनी को प्रति वाहन रॉयल्टी का नुकसान हो रहा था, जबकि आरोपी अवैध वसूली कर मोटा मुनाफा कमा रहे थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और अब तक कितनी फर्जी रॉयल्टी काटी जा चुकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रेत के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों से जब्त दस्तावेजों और मोबाइल की जांच की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके।
0
0
Report
Advertisement

बाढ़ राहत में शराबी चौकीदार के कारण रेस्क्यू रुका, सुरक्षा का सवाल उठा

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने आई एसडीआरएफ की टीम को एक शराबी से पाला पड़ गया. शराबी कोई और नहीं क्षेत्र का चौकीदार था खुटवनिया जरलपुर में एसडीआरएफ बाढ़ में फंसे लोगों का रेस्क्यू कर रही थी थाना का चौकीदार ढाबेलवा गांव का भागीरथी यादव पहुंचा शराब के नशे में धुत चौकीदार एसडीआरएफ से बोट से घुमाने के लिए बोला एसडीआरएफ जवानों ने बताया कि बाढ़ में फंसे लोगों का रेस्क्यू के बाद आपको घुमा दिया जाएगा इतना सुनते ही चौकीदार भड़क गया. एसडीआरएफ के जवानों से भीड़ गया और रेस्क्यू रोक दिया चौकीदार शराब के नशे में धुत था घंटों रेस्क्यू रुका पड़ा था तब कर्मचारी पहुंचे और चौकीदार से खूब बकझक किए उसके बाद भी शराबी चौकीदार मानने को तैयार नहीं था फिर कर्मचारी ने थाना में कम्प्लेन और प्राथमिकी दर्ज करने की चेतावनी दी उसके बाद स्थानीय लोगो ने कड़ी मशक्कत कर चौकीदार को बोट से उतारा. फिर जाकर रेस्क्यू शुरू किया गया. अब ऐसे में सवाल उठता है एसडीआरएफ जो बाढ़ पीड़ितों के लिए किसी फरिश्ता से कम नहीं होते है उनसे जब थाना का शराबी चौकीदार भीड़ जाए तो बाढ़ में फंसे बाढ़ पीड़ितों को कौन बचाएगा__वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
0
0
Report

जालौन में बदबूदार गंदगी से परेशान लोग. नाला हुआ चोक नगर पालिका जालौन की बड़ी लापरवाही

AdityaAdityaFollow9m ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी बदबूदार गंदगी से परेशान लोग. नाला हुआ चोक नगर पालिका जालौन की बड़ी लापरवाही कैलाशी देवी श्रवण कुमारी महाविद्यालय के पास महीनों से नहीं हुई सफाई, नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल जालौन। नगर पालिका द्वारा स्वच्छ जालौन और सुंदर जालौन का संदेश लगातार दिया जा रहा है, लेकिन शहर के कई हिस्सों में सफाई व्यवस्था की हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है। कैलाशी देवी श्रवण कुमारी महाविद्यालय के पास महीनों से सफाई न होने के कारण गंदगी का अंबार लगा हुआ है। यहां से गुजरने वाले लोगों और छात्र-छात्राओं को बदबू के बीच से होकर निकलना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सफाई न होने के कारण आसपास गंदगी जमा है और दुर्गंध से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल-कॉलेजों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देने वाली नगर पालिका की जमीनी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल यह है कि जब जिम्मेदार अधिकारी स्कूलों में स्वच्छता का पाठ पढ़ा रहे हैं, तो शहर के ऐसे स्थानों पर सफाई व्यवस्था कब सुधरेगी? आखिर जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस गंदगी पर कब पड़ेगी और लोगों को बदबू व गंदगी से कब राहत मिलेगी? स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल सफाई कराकर क्षेत्र को स्वच्छ कराने की मांग की है
0
0
Report

रुद्रपुर में छात्र संघ चुनाव शांतिपूर्ण, 14 बूथों पर मतदान जारी

Bahara Boj, Uttarakhand:रुद्रपुर उधम सिंह नगर रुद्रपुर के सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। आज सुबह 9 बजे से छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है जो दोपहर 2 बजे तक चलेगा। कॉलेज प्रशासन ने 14 बूथ बनाए हैं जहाँ छात्र-छात्राएं भारी संख्या में पहुंचकर मतदान कर रहे हैं। कॉलेज के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सर्बजीत सिंह ने बताया कि मतदान के लिए पूरी व्यवस्था चाक-चौबंद है। पीठासीन अधिकारी, प्रॉक्टोरियल बोर्ड और प्राचार्य ए.एन. सिंह खुद व्यवस्था संभाले हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस बार अध्यक्ष पद पर 4 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसके अलावा उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष समेत कई पदों पर चुनाव हो रहा है। जबकि विश्वविद्यालय प्रतिनिधि, सांस्कृतिक सचिव और विज्ञान संकाय जैसे 3 पद निर्विरोध चुने जा चुके हैं। वही सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस ने भी पुख्ता इंतजाम किये है।
0
0
Report
Advertisement

रेत विवाद में ट्रैक्टर से युवक की हत्या, आरोपित फरार

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के लवकुशनगर थाना क्षेत्र के संजय नगर क्षेत्र में रेत के विवाद को लेकर दो सगे भाइयों ने एक युवक को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, जानकारी के अनुसार लवकुशनगर के संजय नगर क्षेत्र में चंद्रशेखर और आरोपी गोलू पटेल और रवि पटेल के बीच खेत से बालू ले जाने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के कुछ देर बाद ही आरोपियों ने ट्रैक्टर से चंद्रशेखर की गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि मृतक के घायल होने पर उसको जिला अस्पताल भेजा गया था जहाँ पर उनको ब्रॉट डेड बताया गया है। वर्तमान में पीएम किया जा रहा है। एक ट्रैक्टर ट्रॉली को आइडेंटिफाई किया गया है और आरोपियों को चिन्हित कर लिया गया है और अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है और परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी दोनों सगे भाई बताए जा रहे हैं जो घटना के बाद से फरार हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top