206122
Auraiya: ASP आलोक मिश्रा ने बच्चों संग खेली होली, बांटी खुशियां
Auraiya, Uttar Pradesh:अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने औरैया के लालपुर में छोटे बच्चों को रंग बांटकर होली मनाई। उन्होंने बच्चों के साथ खुशियां साझा की और उन्हें त्योहार की शुभकामनाएं दीं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रीवा के बैकुंठपुर थाना प्रभारी को मिला के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना प्रभारी निरीक्षक श्रंगेश सिंह राजपूत को मध्यप्रदेश पुलिस का सर्वोच्च सम्मान “के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार” मिला है। भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें सम्मानित किया। NDPS मामलों में उत्कृष्ट कार्रवाई, अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनसेवा में बेहतर कार्यशैली के लिए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया। श्रंगेश सिंह राजपूत विंध्य क्षेत्र के इकलौते थाना प्रभारी हैं जिन्हें यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है। उनकी सक्रिय कार्यशैली और प्रभावी नेतृत्व से बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में पुलिसिंग मजबूत हुई है और आमजन का भरोसा बढ़ा है। इस उपलब्धि पर रीवा जिले सहित पूरे विंध्य क्षेत्र में खुशी और गौरव का माहौल है。0
0
Report
वाराणसी में मुसाफ़िर खाना इमारत ध्वस्तीकरण; वक्फ बोर्ड संपत्ति सुरक्षा बढ़ी
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी (UP): मुसाफ़िर खाना नाम की इमारत को गिराने का काम चल रहा है। यह कार्रवाई कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए और पर्याप्त समय पहले सूचना देने के बाद की जा रही है। इस काम में इंसानी मेहनत और JCB जैसी मशीनों का इस्तेमाल हो रहा है, और हालात को काबू में रखने के लिए वहाँ पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। शाश्वमेध ACP अतुल अंजन त्रिपाठी ने कहा, यह एक वक्फ की संपत्ति है मुसाफ़िर खाना, जिस पर ध्वस्तीकरण का कार्य चल रहा है। इसमें संबंधित विभाग के द्वारा कानूनी प्रक्रिया को पूरा किया गया और काफी समय देने के बाद आज ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई है। पर्याप्त बल तैनात किया गया है। लोगों की आवाजाही को रोकने के लिए बैरिगेडिंग की गई है। ड्रोन से भी निगरानी रखी जा रही है।0
0
Report
रायपुर के अस्पतालों में दवा भंडारण विवाद: एक्सपायर दवाओं का जखीरा उजागर
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर में सरकारी अस्पतालों में दवाओं की सप्लाई और भंडारण को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है. कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने हमर अस्पताल गुढ़ियारी और CGMSC के वेयर हाउस में दवाओं के नाम पर बड़ी गड़बड़ी का आरोप लगाया है. उपाध्याय ने दावा किया है कि अस्पताल में करोड़ों रुपये की दवाओं का स्टॉक डंप कर रखा गया है, जबकि मरीजों को जरूरी दवाएं समय पर नहीं मिल पा रही हैं. विकास उपाध्याय अपनी टीम के साथ हमार अस्पताल और CGMSC के वेयर हाउस पहुंचे और दावा किया कि अस्पताल और वेयर हाउस में बड़ी मात्रा में ऐसी दवाएं रखी गई हैं जो या तो एक्सपायर हैं, नहीं तो एक्सपायरी डेट के बेहद करीब हैं. कई दवाएं एक्सपायर होने की स्थिति में हैं. वेयर हाउस में तो हजारों की तादाद में एक्सपायर दवाओं का स्टॉक रखने का आरोप उन्होंने लगाया. उपाध्याय ने इसका वीडियो जारी करते हुए मरीजों के जान से खिलवाड़ और बड़ी गड़बड़ी बताया0
0
Report
Advertisement
जोधपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के लिए नया उन्नत भवन उद्घाटन
Jodhpur, Rajasthan:रेलवे यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में सोमवार को जोधपुर रेलवे स्टेशन स्थित राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाने के नवीनीकृत भवन का उद्घाटन किया गया। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया। स्टेशन पुनर्विकास कार्य के चलते जीआरपी थाना अब आरएमएस की नवीनीकृत बिल्डिंग में शिफ्ट किया गया है। डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने भवन का निरीक्षण कर उपलब्ध कराई गई आधुनिक सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित यह भवन जीआरपी अधिकारियों और जवानों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराएगा, जिससे रेलवे स्टेशन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी। उन्होंने जवानों के लिए वातानुकूलित डोरमेट्री सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। जीआरपी थानाधिकारी मुक्ता पारीक ने बताया कि भवन में कार्यालय कक्षों का आधुनिकीकरण, रिकॉर्ड संधारण व्यवस्था, आधुनिक फर्नीचर, प्रतीक्षालय, पेयजल एवं स्वच्छता सुविधाओं का विस्तार किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आधुनिक संचार संसाधन एवं तकनीकी उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं। इस अवसर पर रेलवे, जीआरपी एवं आरपीएफ के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे。0
0
Report
भरतपुर में राजकुमार परसवाल की चुनाव प्रचार से यूथ कांग्रेस में उत्साह का तूफान
Bharatpur, Rajasthan:एंकर: राजस्थान में यूथ कांग्रेस के चुनावों को लेकर उत्साह चरम पर है। इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष पद के मजबूत दावेदार राजकुमार परसवाल आज भरतपुर पहुंचे। भरतपुर में परसवाल का युवाओं ने जोरदार स्वागत किया, जिसके बाद उन्होंने धुआंधार चुनाव प्रचार कर अपने पक्ष में वोट मांगे। भरतपुर की गलियों में आज यूथ कांग्रेस के चुनाव की गूंज सुनाई दी। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राजकुमार परसवाल ने शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा किया और बड़ी संख्या में युवाओं से रूबरू हुए। परसवाल ने युवाओं के बीच पहुंचकर न केवल अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं, बल्कि संगठन को मजबूत करने के लिए उनका साथ भी मांगा। प्रचार के दौरान युवाओं का भारी हुजूम परसवाल के समर्थन में नजर आया। इस दौरान आयोजित बैठकों में परसवाल ने युवाओं से सीधे संवाद किया और चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की। उन्होंने दावा किया कि अब तक प्रदेश में हुई वोटिंग का रुझान पूरी तरह से उनके पक्ष में है। उन्होंने कहा कि' मुझे भरतपुर के युवाओं का भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है। जिस तरह से युवा साथी इस चुनाव में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं, उससे साफ है कि वे संगठन में बदलाव और मजबूती चाहते हैं। अब तक हुई वोटिंग में भी मुझे प्रदेश भर के युवाओं का जो समर्थन मिला है, उससे मेरी जीत सुनिश्चित है। हम सब मिलकर यूथ कांग्रेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।' फिलहाल, भरतपुर में परसवाल के इस शक्ति प्रदर्शन ने विरोधियों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। अब देखना होगा कि युवाओं का यह जोश मतदान के अंतिम नतीजों में कितना तब्दील हो पाता है.0
0
Report
कलेक्ट्रेट परिसर में वकीलों के दो गुटों के बीच हाथापाई: पुलिस ने हिरासत में लिया दो लोग
Ajmer, Rajasthan:जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है, लेकिन कलेक्ट्रेट परिसर में ही दो पक्षों में जमकर हाथापाई हो गई तो सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल बनता है. ऐसा ही मामला आज कलेक्ट्रेट परिसर में पैदा हो गया जब वकीलों के दो गुट आमने-सामने हो गए. शादी के जड़ों और उनके परिजनों को लेकर हुआ विवाद अचानक मारपीट में तब्दील हो गया और कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार हंगामा हो गया. मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को बमुश्किल अलग किया और मामला शांत करवाया. इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस उपाधीक्षक शिवम ने बताया कि घटना के बाद परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से पुलिस झगड़ने वालों की पहचान कर रही है. पहचान होने पर कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
Advertisement
ब्लाइंड मर्डर केस: भाई मनीष कुमार ने की अनिस की हत्या, SIT में खुलासा
Ansar Nagar, Jharkhand:ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, भाई ने ही की थी अनिस की हत्या, SIT जांच में हुआ खुलासा चतरा : चतरा पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर दिया है। एसडीपीओ संदीप सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सदर थाना क्षेत्र के जयशंकर नगर से 6 मार्च 2026 को लापता हुए अनिस कुमार का शव 7 मार्च को प्रखंड कार्यालय के पास बंद पड़े शौचालय के समीप बरामद हुआ था। हत्या के बाद परिजनों ने शहर के केशरी चौक को जाम करते हुवे घटना के आरोपी हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की थी। परिजनों के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर SIT गठित की थी। टीम के द्वारा लगातार जांच और 500 घंटे से अधिक का CCTV फुटेज, डिजिटल व फॉरेंसिक साक्ष्यों और पूछताछ के बाद खुलासा हुआ कि मृतक के भाई मनीष कुमार ने ही उसकी हत्या की थी। पूछताछ में मनीष ने स्वीकार किया कि नशे की हालत में दोनों भाइयों के बीच विवाद और धक्का-मुक्की हुई, जिसमें अनिस सीढ़ियों से गिर गया। घबराहट में उसने शव को घसीटकर बाहर टंकी के पास रख दिया ताकि घटना दुर्घटना लगे। पुलिस ने आरोपी मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। और उसे जेल भेज दिया है। आरोपी का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है।0
0
Report
बिहार के भोजपुर-बक्सर उपचुनाव के लिए मतदान कर्मियों को शांतिपूर्ण मतदान का निर्देश
Mumbai, Maharashtra:आज बिहार विधान परिषद के भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र उप निर्वाचन 2026 हेतु मतदान कर्मियों के योगदान एवं डिस्पैच कार्यक्रम तथा सभी मतदान कर्मियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ संयुक्त ब्रीफिंग का आयोजन समाहरणालय सभागार, आरा में जिला पदाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में किया गया। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी पोलिंग पार्टियों, मतदान कर्मियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी मतदान कर्मियों को निर्देशित किया कि मतदान सामग्री प्राप्त करने के उपरांत सभी पोलिंग पार्टियां सीधे अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर ही प्रस्थान करें तथा बीच में कहीं अन्यत्र न रुकें। साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने एवं प्रत्येक गतिविधि पर सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। जिले पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि मतदान केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की दिशा एवं कार्यशीलता का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए, जिससे मतदान प्रक्रिया की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित हो सके। साथ ही उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाए। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरतने एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी मतदान कर्मियों को निर्देशित किया कि मतदान संपन्न होने के उपरांत सभी पोलिंग पार्टियां यह सुनिश्चित करें कि समस्त मतदान सामग्री राजकीय कन्या +2 उच्च विद्यालय, आरा स्थित वज्रगृह में सुरक्षित रूप से जमा कराई जाए। बैठक में उप विकास आयुक्त, भोजपुर, अनुमंडल पदाधिकारी, आरा सदर, नोडल पदाधिकारी कार्मिक कोषांग, उप निर्वाचन पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे。0
0
Report
PM Modi stresses rural road, Genman plan and import curbs amid global conditions
Bhopal, Madhya Pradesh:मंत्री चैतन्य कश्यप कैबिनेट बैठक की दी जानकारी सोमनाथ मंदिर मप्र से गए लोग वैश्विक परिस्थितियां बन रही है, पीएम मोदी ने कहा है वर्क फ्रॉम होम, मेट्रो का स्थल करें विदेश यात्रा से रोकें, इससे देश का रोजगार बढ़ता है gdp बढ़ता है... देश का पर्यटन बढ़ता है 6 लाख करोड़ का सोने का आयात करते हैं... एक साल के लिए आवश्यकता से ज्यादा सोने की खरीदी रोकें... ये आह्वान कोरोना के समय भी किया था खाने के तेल में 10% की कटौती करें... फिटनेस और आयात में बचत होगी पीएम ग्राम सड़क योजना 4 शुरू किया है पीएम जनमन योजना में इनको छोटे आदिवासी अंचल से जोड़ा जाएगा चीतों की संख्या 57 हो चुकी है... गेहूं का उपार्जन में मप्र ने 10 लाख किसानों का आंकड़ा पार किया है पंजाब , यूपी से ऊपर है 23 मई तक अवधि बढ़ाई गई है बरदाने की समस्या नहीं, ट्रांसपोर्ट व्यवस्थित हो रहा 29540 करोड़ से अधिक योजना की स्वीकृत 15598 करोड़, शहरी pwd विभाग में वृद्ध जनों की 6116 करोड़ की पेंशन के लिए स्वीकृत 764 मेडिकल कॉलेज के लिए करोड़ की स्वीकृत नीमच में कैपेसिटी बढ़ेगी , 163 करोड़ की लागत से सिंचाई की व्यवस्था State मंत्री स्वेच्छा अनुदान 25000 हजार की गई है पहले 16000 थी pwd डामर के भाव बढ़ रहे हैं... टेंडर में 10 करोड़ से नीचे की योजना में परिवर्तन हुआ जल गंगा अभियान की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने तारीफ की है डामर सड़क वाले ठेकेदारों को कॉस्ट एस्केशन की स्वीकृत 10 करोड़ से नीचे योजना के ठेकेदारों को मिलेगा लाभ0
0
Report
Advertisement
बंगाल के सीएम के PA हत्या मामले में तेज जांच, बिहार-कोलकाता में दबिश
Patna, Bihar:पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में जांच तेज हो गई है. इस मामले में बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने बिहार के बक्सर जिले में बड़ी छापेमारी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम विशाल श्रीवास्तव को लेकर तुरंत कोलकाता के लिए रवाना हो गई. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा मुझे लगता है बिहार को या तो बदनाम करने की साजिश रची जा रही है या हो सकता है कि वो अपराधी होंगे। एक बड़ा प्रश्न है कि सुवेंदु अधिकारी के अब तक 2013 से लेके 2026 तक तीन पीए और ड्राइवर की हत्या क्यों हुई अब तक? इसमें जांच में क्या निकला? अगर ठीक से जांच होगी तो मुझे लगता है कि सुवेंदु अधिकारी के घर तक ये आंच जाएगी. जेडयू के MLC भीष्म सहनी ने कहा देखिए अपराधी अपराधी होता है और अपराधी वो बिहार का हो या बंगाल का हो या उत्तर प्रदेश का हो. लेकिन अपराधी अपराधी होता है और जो भी अपराध किया उसको बिहार सरकार हो या बंगाल की सरकार हो सलाखों के पीछे करेगी और जो कठोर से कठोर जो है कार्रवाई है वो. RJD के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा देखिए मामला सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या का सवाल है। पुलिस इन्वेस्टिगेट करे। हम किसी भी हत्या में संलिप्त व्यक्ति को हर हाल में उसे कानून के शिकंजे में देखना चाहते हैं। ये बात अलग है कि सुवेंदु अधिकारी ही भ्रष्टाचार में घिरे हुए थे और प्रधानमंत्री की भाषा आज लोग बोले नहीं हैं कैमरे के सामने दीदी वाली वो वक्तव्य को भूला नहीं है। ठीक है वाशिंग मशीन से निकल कर के आपने बना दिया, चुनाव आयोग की सहायता से आपने मुख्यमंत्री बना दिया बंगाल का। लेकिन इतनी बात तो स्पष्ट है ना कि भारतीय जनता पार्टी में जो जाए वो हरिश्चंद्र हो जाते हैं हरिश्चंद्र के बेटे बन जाते हैं। और जो भारतीय जनता पार्टी से अलग है ईमानदार भी है तो भ्रष्टाचार का वो प्रतीक बन जाता है। फर्क है ना। मर्डरर, भ्रष्टाचारी, यही तो उनके कुनबे में व्यभिचारी, अनाचारी ऐसे-ऐसे अगर सीएम बनेंगे तो समझ सकते हैं. बीजेपी के पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल ने कहा सुवेंदु अधिकारी ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे। पूरी मजबूती के साथ लड़े। ममता बनर्जी को उन्होंने चुनाव हराने का काम किया। बड़ी मतों से हराने का काम किया। इस खीज में आकर कर करके जिस प्रकार से जो है से उनके पीए की जो सर्वेसर्वा थे कर्ताधर्ता थे, लगातार उनके सारे कामों को देखने का काम वहां क्षेत्र में करते थे और वैसे व्यक्ति का हत्या कर देना उनके पीए का एक बहुत ही खेदजनक रहा। अब वो जो अपराधी थे उसकी शिनाख्त की गई है खोजी गई है। अब पहले जो है से वहां से भाग करके अपराधी पता नहीं कैसे वो धनबाद, फिर धनबाद से जो है से उसके तार जो है से जुड़े बक्सर और बलिया। और गिरफ्तार जो है से किए गए हैं। एक व्यक्ति बक्सर से और दो व्यक्ति बलिया से। कोई भी अपराधी हो, जो अगर इस प्रकार की हत्या करेगा और वो कहीं चला जाएगा, पाताल में भी चला जाएगा, तो प्रशासन उसको खोज करके निकालेगी और उस पर जो है से कानून सम्मत उसी प्रकार की कार्रवाई करेगी。0
0
Report
मुरादनगर विकासखंड कार्यालय के गटर में युवक का शव, पुलिस जांच शुरू
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के मुरादनगर विकासखंड कार्यालय के मुख्य गेट के अंदर बने गटर में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 36 वर्षीय सौरभ के रूप में हुई है, जो पिछले कई दिनों से लापता बताया जा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल युवक की मौत कैसे हुई, यह साफ नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.0
0
Report
36 बिरादरी मिलकर परशुराम जयंती मनाने से करनाल में बीजेपी निकाय चुनाव जीत का दावा
Karnal, Haryana:Karnal करनाल परशुराम जयंती पर करनाल में जुटा ब्राह्मण समाज का जनसैलाब, मंत्री अरविंद शर्मा बोले “36 बिरादरी मिलकर मनाएगी महापुरुषों की जयंतियां”,निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी की बड़ी जीत का दावा मंत्री शर्मा ने कहा कि सातों निकायों में खिलेगा कमल कुलदीप बिश्नोई की नाराजगी पर बोले — “बातचीत जारी ” करनाल में भगवान श्री परशुराम जयंती के अवसर पर हरियाणा युवा ब्राह्मण सभा की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा विशेष रूप से पहुंचे। कार्यक्रम में करनाल लोकसभा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और पूरे आयोजन स्थल पर श्रद्धा, उत्साह और जयघोषों का माहौल देखने को मिला। “अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती का विशेष महत्व” मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि 19 अप्रैल से शुरू हुए अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्री परशुराम जयंती को बेहद श्रद्धा, उल्लास और भावनाओं के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि करनाल में हरियाणा युवा ब्राह्मण सभा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम समाज की एकजुटता और संस्कृति के प्रति आस्था का प्रतीक है। “36 बिरादरी मिलकर मनाएगी महापुरुषों की जयंती” अरविंद शर्मा ने कहा कि पिछली बार रोहतक में आयोजित भगवान परशुराम जयंती समारोह के दौरान यह निर्णय लिया गया था कि सभी महापुरुषों की जयंती अब 36 बिरादरी मिलकर मनाएगी। उन्होंने कहा कि इस दिशा में हरियाणा सरकार ने भी गंभीरता से कार्य किया है और अब प्रदेश में सभी महापुरुषों की जयंतियां सामूहिक रूप से मनाई जाने लगी हैं, जिससे सामाजिक समरसता को मजबूती मिल रही है। निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी की बड़ी जीत का दावा मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि कल हुई पोलिंग शांतिपूर्ण और शानदार रही है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा के सातों निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी कमल खिलाने जा रही है और जनता एक बार फिर बीजेपी पर भरोसा जताएगी। कुलदीप बिश्नोई की नाराजगी पर बोले — “बातचीत जारी है” बीजेपी नेता कुलदीप बिश्नोई की नाराजगी को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री अरविंद शर्मा ने ज्यादा टिप्पणी करने से बचते हुए केवल इतना कहा कि बातचीत चल रही है。 बाइट — हरियाणा कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा0
0
Report
Advertisement
मोतीपुर बधार में चाकू हमले से युवक की मौत, इलाके में सनसनी
Danapur, Bihar:मोतीपुर बधार में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, पटना एम्स में इलाज के दौरान मौत; इलाके में सनसनी नौबतपुर। थाना क्षेत्र के मोतीपुर बधार में रविवार की देर रात अज्ञात बदमाशों द्वारा एक युवक पर चाकू से किए गए जानलेवा हमले में घायल युवक की इलाज के दौरान पटना एम्स में मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और गांव में मातम का माहौल है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान मोतीपुर गांव निवासी सुरेश शर्मा के 45 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रविवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने किसी सुनसान स्थान पर मुकेश कुमार पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह जब गांव के कुछ लोग बधार की ओर गए, तो उन्होंने मुकेश कुमार को खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायल मुकेश को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तुरंत पटना एम्स रेफर कर दिया गया। पटना एम्स में डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा था, लेकिन हालत लगातार नाजुक बनी रही। काफी प्रयासों के बावजूद डॉक्टर उसे बचा नहीं सके और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जैसे ही मौत की खबर गांव पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही नौबतपुर थाना पुलिस हरकत में आ गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी। घटनास्थल के आसपास पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है तथा हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में नौबतपुर थाना प्रभारी मंजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल हमला किन कारणों से और किसके द्वारा किया गया, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद मोतीपुर गांव में दहशत और चर्चा का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं परिजन दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।0
0
Report
हरिद्वार पुलिस ने लापता नवविवाहित प्रज्ञा सिंह को बेगूसराय से खोज निकाला
Haridwar, Uttarakhand:ट्रेन से लापता हुई महिला प्रज्ञा सिंह को हरिद्वार पुलिस ने बिहार के बेगूसराय में खोज निकाला है। 5 मई की रात को लक्सर रेलवे स्टेशन के पास से संदिग्ध परिस्थिति में लापता हुई 29 साल की नव विवाहित की गुमशुदगी को लेकर कई तरह के प्रयास लगाए जा रहे थे। हालांकि शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि प्रज्ञा सिंह अपनी मर्जी से ही गई थी। कानपुर की रहने वाली प्रज्ञा सिंह की हाल ही में मनीष के साथ शादी हुई थी। 5 मई को दंपति केदारनाथ दर्शन करने के बाद नंदा देवी एक्सप्रेस से गाजियाबाद लौट रहे थे。0
0
Report
प्राइवेट बस में भीषण आग: दमकल ने काबू पाया, मार्ग 2 घंटे बाधित
Mainpuri, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग - मैनपुरी नोट - आग का लाइव शॉट भी साथ है। प्राइवेट बस में लगी भीषण आग धू - धू कर जलती नजर आयी प्राइवेट बस बीच सड़क पर बस में आग लगने से मचा हड़कंप आग की घटना से 2 घंटे तक बाधित रहा मार्ग दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू किशनी क्षेत्र के ग्वालियर बरेली मार्ग की घटना0
0
Report
Advertisement
