206122
Auraiya: ARTO ने ट्रैक्टर पर की कार्रवाई, 10 लाख 60 हजार का लगाया जुर्माना
Auraiya, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में एआरटीओ सुदेश तिवारी ने एक ट्रैक्टर पर कार्रवाई की है जो इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। पकड़े गए ट्रैक्टर की ट्राली में रेलवे के पहिए लगे हुए थे। ARTO ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाते समय इस विशेष प्रकार के ट्रैक्टर को पकड़ लिया और उसे सीज करते हुए 10 लाख 60 हजार रुपए का जुर्माना
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भोपाल: जनता क्वार्टर तोड़ने से पहले महिलाएं जहर खाकर अस्पताल में भर्ती
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल जनता क्वार्टर तोड़ने से पहले कुछ महिलाओं ने खाया जहर सभी महिलाओं को हमीदिया अस्पताल में कराया भर्ती दो महिलाओं की हालत खराब हमीदिया अस्पताल में हो चल रहा इलाज प्रशासन जनता क्वार्टर को तोड़ने की कर रहा है कार्रवाई0
0
Report
औरंगाबाद के रफीगंज में डॉक्टर के क्लीनिक बाहर अफवाह के बाद बवाल, आगजनी और तोड़फोड़
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:औरंगाबाद के रफीगंज में एक निजी क्लीनिक में हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत की अफवाह के बाद जमकर बवाल हुआ।मौत की अफवाह की खबर मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने नुुनिया टिल्हा स्थित डॉ रंजीत यादव के निजी क्लीनिक में जमकर तोड़फोड़ की और वहां रखे समानों में आग लगा दी।क्लिनिक के एम्बुलेंस को भी आग के हवाले कर दिया।आक्रोशित लोगों ने रफीगंज-गया मुख्य पथ को नूनिया टिल्हा के पास जाम कर दिया और चिकित्सक तथा क्लीनिक के अन्य कर्मियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे । हालांकि,त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी चिकित्सक तथा कंपाउंडर को हिरासत में ले लिया है।वहीं अधिकारियों से वार्ता के बाद जाम को हटा लिया गया है ।इधर रफीगंज में हुए इस बवाल से तीन से चार घंटो तक अफरातफरी मची रही ।0
0
Report
गढ़वा में दानरो नदी पर पीपा पूल से छठव्रतियों की राह आसान
Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड सरकार ने गढ़वा मे छठव्रतियों को दी बड़ी सौगात, दानरो नदी छठ घाट पर बनेगा लगभग एक करोड़ की लागत से पीपा पूल, लगभग 20 हजार की आबादी सीधे होंगी लाभान्वित, डीसी ने अनाबद्ध फंड की राशि नगर परिषद को की ट्रांसफर। इस वर्ष छठव्रतियों की खुशी दोहरी तब हो गई ज़ब शहर से होकर गुजरी दानरो नदी मे लम्बे समय से शहरवासियो की मांग पूरी हुई। दरसल गढ़वा शहर से होकर गुजरी दानरो नदी शहर की लाइफ लाइन मानी जाती है। गढ़वा नगर परिषद के टोटल 21 वार्ड मे से चार वार्ड 18,19,20 और 21वार्ड टंडवा से आती है जिसकी आबादी लगभग 20 हजार की है पूल नहीं होने के कारण ये सभी लोग शहर मे नदी के रास्ते या फिर लम्बी दुरी तय कर आते थे इस दानरो नदी मे पीपा पूल की मंजूरी मिलने से स्थानीय लोगो एवं छठव्रतियों सहित शहरवासियो मे खुशी का माहौल है। सबसे ज्यादा टंडवा के लोग इसलिए उत्साहित है क्योंकि उनके लिए ये पूल किसी अमृत से कम नहीं है इसलिए वे आज इस पूल के स्वीकृति से ज्यादा खुश है वहीं छठ क्लब के लोग भी मान रहे है की बहुत परेशानी का हल हो जाएगा यंहा ब्रिज बनना चाहिए था। इस मामले मे द्विपो पूल के सौगात पर नगर परिषद के अध्यक्ष ने कहा की उनके कार्यकाल मे शहर के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है इसके बन जाने से नगर परिषद क्षेत्र के बहुत बड़ी जनसंख्या को राहत मिलेगी। दो किलोमीटर की दुरी महज 100 मीटर मे सिमट जाएगी। वहीं इस मामले मे डीसी ने कहा की नगर परिषद के द्वारा पत्र के माध्यम से हमने पीपा पूल के लिए राशि मांगी गई थी जिसे हमने स्वीकृति दी है।0
0
Report
Advertisement
पुराने विवाद में युवक की निर्मम हत्या: कोसीर में 2 गिरफ्तार, एक बालक हिरासत में
Saiki, Bihar:स्लग/ पुराने विवाद की रंजिश में युवक की निर्मम हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार, एक अपचारी बालक अभिरक्षा में लिया। एंकर/सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कोसीर थाना क्षेत्र में युवक की चाकू मारकर हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं एक अपचारी बालक को अभिरक्षा में लिया गया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह पुराना विवाद सामने आया है। आरोपियों ने युवक को घेरकर उसके सीने और पेट पर चाकू से कई वार किए थे। वारदात के दौरान एक आरोपी ने मृतक के पैर पकड़े, जबकि अपचारी बालक ने उसके हाथ पकड़ रखे थे। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू और साक्ष्य मिटाने के लिए जलाए गए कपड़ों के अवशेष भी बरामद किए हैं। वीओ/ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक संजय सुमन ग्राम भांठागांव का निवासी था। 8 नवंबर 2026 की रात करीब 9 से 10 बजे के बीच वह अपने दोस्त ओमप्रकाश उर्फ धोंडू के घर से साइकिल लेकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पुराने विवाद की रंजिश को लेकर साहिल सुमन, पंकज जोल्हे और एक अपचारी बालक चाकू लेकर उसका पीछा कर रहे थे। तीनों आरोपी स्कूटी से पीछा करते हुए हीरा हार्डवेयर के आगेReached पहुंचे। यहां साहिल ने स्कूटी रोककर चाकू निकाला और संजय के सीने एवं पेट पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस दौरान पंकज ने संजय के पैर पकड़ रखे थे, जबकि अपचारी बालक ने उसके हाथ पकड़ रखे थे। अत्यधिक रक्तस्राव के चलते संजय की मौत हो गई। वीओ/ घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जिला अस्पताल से प्राप्त शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सक ने चाकू के घावों से उत्पन्न रक्तस्रावी आघात को मृत्यु का कारण बताया और मृत्यु को हत्यात्मक प्रकृति का पाया। इसके बाद अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना तेज की गई। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और गवाहों के बयान दर्ज किए। साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही साहिल सुमन, पंकज जोल्हे और एक अपचारी बालक से पूछताछ की गई। पूछताछ में हत्या की पूरी वारदात का खुलासा हुआ। वीओ/ पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी साहिल ने हत्या में प्रयुक्त चाकू झाड़ियों की ओर फेंक दिया था। वहीं साहिल और अपचारी बालक ने अजय खूटे के नवनिर्मित मकान के पीछे अपने पहने हुए कपड़ों को जला दिया था। पुलिस ने साहिल के मेमोरेंडम कथन के आधार पर चाकू बरामद किया तथा जले हुए कपड़ों और राख को महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में जब्त किया। पुलिस ने मामले में साक्ष्य मिटाने और सामूहिक आपराधिक कृत्य से संबंधित धाराएं 238 एवं 3(5) बीएनएस भी जोड़ी हैं। आरोपी साहिल सुमन और पंकज जोल्हे को विधिवत गिरफ्तार किया गया, वहीं अपचारी बालक को अभिरक्षा में लिया गया। तीनों को न्यायिक रिमांड के लिए प्रस्तुत किया गया है। बाइट/ गोविन्द दीवान, एसडीओपी0
0
Report
नाबालिग से दुष್ಕर्म के आरोप में नारायणपुर पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार किया
Narayanpur, Jharkhand:नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के गंभीर मामले में नारायणपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 6 नवंबर 2026 को पीड़िता के पिता की शिकायत पर थाना एडका में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के निर्देशन में पुलिस टीम ने पीड़िता का बयान एवं मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपी एवेंद्र चंदेल उर्फ ईनू (30 वर्ष), निवासी ग्राम कोलियाभाठा, थाना भरंडा को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।0
0
Report
बलरामपुर में विसर्जन के दौरान दो गांवों में धक्का-मुक्की: वीडियो वायरल
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में विसर्जन के दौरान दो गांवों में जमकर मारपीट, 2 मिनट 4 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल बलरामपुर ललिया थाना ललिया क्षेत्र अंतर्गत गंजडी स्थित समय माता मंदिर परिसर में बुधवार देर शाम मां लक्ष्मी-भगवान गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम के दौरान दो गांवों के लोगों के बीच जमकर झड़प हो गई। देखते ही देखते मंदिर परिसर अखाड़ा बन गया और लोग एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाने लगे। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा था। उसी बीच गंजडी तथा मैनहवा गांव के लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट होते देख मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। महिलाएं और बच्चे जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। काफी देर तक परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इसी बीच किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि लोग एक-दूसरे को लात-घूंसों से पीट रहे हैं और चारों तरफ भगदड़ मची हुई है।0
0
Report
Advertisement
सीएम ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेताओं को सम्मानित किया
Begun, Rajasthan:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित. स्वर्ण पदक विजेता तोमन कुमार को 51 लाख और कांस्य पदक विजेता अभिजीत सखूजा को 31 लाख रुपये देने की घोषणा. नक्सली हमले में पैर गंवाने के बाद भी पूर्व CRPF जवान तोमन कुमार ने पैरा तीरंदाजी में जीता स्वर्ण पदक. बिलासपुर के अभिजीत सखूजा ने पैरा बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान. उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव रहे मौजूद, दोनों खिलाड़ियों को दी बधाई. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- दोनों खिलाड़ियों का संघर्ष और जज्बा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत.0
0
Report
गढ़वा दानरो नदी के तट पर छठ महापर्व की भव्य तैयारी
Narayanpur, Jharkhand:झारखंड के गढ़वा में छठ महापर्व की भव्यता देखते ही बनती है। बिहार के पटना के बाद झारखंड के गढ़वा में भी छठ पूजा का नजारा बेहद खास होता है। यहाँ छठ महापर्व में चार राज्यों से श्रद्धालु पहुंचते हैं और लाखों की भीड़ उमड़ती है। दानरो नदी के घाटों को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। घाटों की साफ-सफाई से लेकर लाइटिंग, डेकोरेशन और साउंड सिस्टम लगाने का काम युद्धस्तर पर जारी है। दानरो नदी के तट पर छोटे-बड़े कुल 17 क्लब छठ पूजा की तैयारियों में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। क्लब के सदस्य कहते हैं कि यहाँ हजारों छठव्रतियों के साथ लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। ऐसे में छठव्रतियों की सुविधा और श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करना बड़ी जिम्मेदारी होती है। सभी क्लब के सदस्य आपसी सहयोग से इस महापर्व को सफल बनाने में जुटे हैं। खास बात यह है कि छठ पूजा में शामिल होने के लिए बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मुंबई और झारखंड के दूसरे जिलों से भी लोग गढ़वा पहुंचते हैं। नगर परिषद भी क्लबों का सहयोग कर रही है। नगर परिषद के अध्यक्ष आशीष सोनी ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद सभी क्लबों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है। घाटों की साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर नगर परिषद की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।0
0
Report
लखनऊ में पति को दूसरी महिला के साथ देखते ही पत्नी ने की मारपीट
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ पति को दूसरी महिला के साथ देख पत्नी का हंगामा पुराने लखनऊ में बीच सड़क दो महिलाओं के बीच मारपीट पति के साथ दूसरी महिला को घूमता देख भड़की पत्नी गुस्से में पत्नी ने दूसरी महिला के बाल पकड़कर पीटा सड़क पर काफी देर तक चलता रहा हाईवोल्टेज ड्रामा मारपीट के दौरान आसपास लोगों की जुटी भीड़ मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने देखते रहे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल0
0
Report
Advertisement
पानीपत स्टेशन पर छठ पूजा में ट्रेनों की कमी से यात्री परेशान, अतिरिक्त ट्रेनें मांगीं
Panipat, Haryana:छठी मैया के दरबार पहुंचने की चाह रेलवे स्टेशन पर जिंदगी दांव पर लगा रहे बिहारी छठ पूजा पर घर जाने को तरसे बिहारी पानीपत स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब जान जोखिम में डालकर ट्रेन में लटककर सफर करने को मजबूर पानीपत से बिहार के लिए सीधी ट्रेन नहीं होने से यात्रियों में भारी रोष, दिल्ली जाकर ट्रेन पकड़ने की मजबूरी; बोले- चुनाव के समय वोटDemand मांगते हैं नेता, त्योहार पर हमारी सुध लेने वाला कोई नहीं श्रद्धालुओं की मांग- छठ पूजा पर अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएं और दिल्ली से बिहार जाने वाली ट्रेनों का पानीपत में हो ठहराव पानीपत। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के रहने वाले प्रवासी श्रमिकों व उनके परिवारों में अपने घर लौटने की होड़ लगी हुई है। छठी मैया की पूजा करने और परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए हजारों लोग बिहार रवाना हो रहे हैं, लेकिन पानीपत रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ के बीच पर्याप्त रेल सुविधा नहीं होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानीपत से बिहार के लिए सीधी ट्रेन उपलब्ध नहीं होने के कारण यात्रियों को पहले दिल्ली जाना पड़ रहा है, जहां से वे दूसरी ट्रेन पकड़कर अपने गंतव्य तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं。 हालात यह हैं कि ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही। कई यात्री जान जोखिम में डालकर ट्रेन के दरवाजों पर लटककर, बाथरूम के आसपास बैठकर और खड़े होकर सफर करने को मजबूर हैं। यात्रियों को डर है कि भीड़ के कारण कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है, लेकिन छठ पूजा पर अपने घर पहुंचने की चाहत उन्हें जोखिम उठाने पर मजबूर कर रही है。 बिहार और यूपी से आए लोगों में सरकार और रेलवे प्रशासन के प्रति नाराजगी साफ दिखाई दे रही है। उनका कहना है कि चुनाव के समय राजनीतिक दलों और नेताओं को बिहार के लोगों की याद आ जाती है और उनसे वोट मांगे जाते हैं, लेकिन जब छठ जैसे बड़े त्योहार पर घर जाने की बारी आती है तो उनके लिए अतिरिक्त ट्रेनों और ठहराव की व्यवस्था नहीं की जाती। सुनीता मिश्रा बोलीं- सरकार अतिरिक्त ट्रेनें चलाएं बिहार के सिवान जिले में छठ पूजा करने जा रहीं सुनीता मिश्रा ने बताया कि ट्रेनों में इतनी भीड़ है कि यात्रियों को चढ़ने तक की जगह नहीं मिल रही। उन्होंने सरकार से मांग की कि त्योहार के दौरान बिहार के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएं। दिल्ली से बिहार जाने वाली ट्रेनों का पानीपत रेलवे स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पानीपत में यूपी-बिहार के हजारों लोग रोजी-रोटी कमाने के लिए रहते हैं। त्योहार पर सभी अपने परिवार के पास जाना चाहते हैं, लेकिन रेल सुविधा नहीं होने से उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि पहले भी दिल्ली से चलने वाली ट्रेनों के पानीपत में ठहराव की बात कही गई थी, लेकिन इसका कोई समाधान नहीं हुआ। आकाश कुमार ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि दो महीने पहले से प्रयास करने के बावजूद कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा। मजबूरी में जनरल टिकट लेकर भीड़ में सफर करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि चाहे ट्रेन में लटककर जाना पड़े या कितनी भी परेशानी उठानी पड़े, वे छठ पूजा करने अपने गांव जरूर जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं होने के कारण लाखों लोग दूसरे राज्यों में मजदूरी करने आते हैं। पानीपत की फैक्ट्रियों में भी बड़ी संख्या में बिहारी श्रमिक काम करते हैं। उन्होंने छठी मैया से मनोकामना मांगी कि भविष्य में उन्हें रोजी-रोटी कमाने के लिए दूसरे प्रदेशों में न आना पड़े और अपने गांव में ही रोजगार मिल सके। उमाशंकर बोले- रोजगार होते तो हजार किलोमीटर दूर क्यों आते छपरा जिले के रहने वाले उमाशंकर ने कहा कि यदि बिहार में पर्याप्त रोजगार और कंपनियां होतीं तो उन्हें हजार किलोमीटर दूर पानीपत में काम करने के लिए नहीं आना पड़ता। दो महीने पहले से टिकट के प्रयास करने के बावजूद टिकट नहीं मिला। उन्होंने कहा कि छठ बिहार का सबसे बड़ा त्योहार है, इसके बावजूद यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त ट्रेनें नहीं चलाई जा रहीं। लोगों को बाथरूम के आसपास बैठकर और ट्रेन के दरवाजों पर लटककर सफर करना पड़ रहा है। भीड़ में धक्का-मुक्की के बीच यात्रियों की जान पर खतरा बना हुआ है, लेकिन उनकी परेशानी सुनने वाला कोई नहीं है। दिव्यांग सतीश कुमार भी जोखिम उठाकर जा रहे घर लुधियाना से बिहार जा रहे सतीश कुमार ने बताया कि वह पानीपत की एक लेबर कंपनी में काम करते हैं और छठ पूजा के लिए अपने घर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह दिव्यांग हैं, इसके बावजूद उन्हें सफर के लिए कोई विशेष सुविधा नहीं मिल रही। पहले पानीपत से परखा एक्सप्रेस चलती थी, लेकिन उसे भी बंद कर दिया गया। उन्होंने मांग की कि पानीपत से बिहार के लिए कम से कम दो ट्रेनें नियमित रूप से चलाई जाएं, ताकि मजदूर और प्रवासी परिवार बिना परेशानी के अपने घर पहुंच सकें। छठी मैया से मांगी परिवार की खुशहाली और घर में रोजगार की मन्नत रेलवे स्टेशन पर परेशानियों के बीच भी श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई। सुनीता मिश्रा ने छठी मैया से सभी परिवारों की खुशहाली, बच्चों के अच्छे भविष्य और बाहर रहकर काम करने वाले लोगों को त्योहार पर अपने परिवार के बीच पहुंचने की कामना की। वहीं आकाश कुमार ने छठी मैया से प्रार्थना की कि उन्हें भविष्य में रोजी-रोटी के लिए अपना घर और प्रदेश न छोड़ना पड़े। श्रद्धालुओं का कहना है कि वे हर हाल में छठ पूजा करने अपने गांव पहुंचेंगे, लेकिन सरकार और रेलवे प्रशासन को भी उनकी परेशानी समझते हुए त्योहारों पर पर्याप्त रेल सुविधा उपलब्ध करवानी चाहिए。 बाइट सुनीता मिश्रा बाइट आकाश,उमाशंकर, सतीश0
0
Report
फतेहपुर में अवैध कब्जे पर बुलडोजर के साथ ध्वस्त निर्माण
Fatehpur, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग फतेहपुर फतेहपुर में अवैध कब्जे पर बुलडोजर एक्शन अवैध निर्माण को बुलडोजर से किया था ध्वस्त गाटा संख्या 891 पर किया गया था अवैध कब्जा प्रशासन की कार्रवाई से अवैध कब्जेदारों में मचा हड़कंप खागा तहसील के सुल्तानपुर घोष का मामला0
0
Report
ASI को गोली अपने ही हथियार से, दरभंगा में पुलिसकर्मी निलंबित; देसी कट्टा बरामद
Darbhanga, Bihar:दरभंगा सकतपुर थाना अंतर्गत 5 नवम्बर की घटना में ASI को अपराधियों ने नहीं, अपनी ही अवैध पिस्टल से लगी थी गोली; जांच से हुआ खुलासा,झूठी कहानी रचने पर ASI समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, थाना परिसर से छिपाकर रखा गया देसी कट्टा बरामद。 दरभंगा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां सकतपुर में ASI को गोली लगने के मामले में पुलिस ने बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में अज्ञात अपराधियों की ओर से गोली मारने का मामला बताया गया था, पुलिस की जांच में वह कहानी गलत निकली है。 जांच में सामने आया है कि ASI रणधीर कुमार को किसी अपराधी ने नहीं, बल्कि अपनी ही अवैध पिस्टल से अचानक गोली लगी थी। गोली उनके बाएं पैर में घुटने के नीचे आर-पार हो गई थी और पुलिस वाहन के गेट में जाकर फंस गई थी。 इस मामले में तथ्यों को छिपाने और अवैध हथियार रखने के आरोप में ASI रणधीर कुमार समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, दो होमगार्ड जवानों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से वाहन के गेट में फंसी गोली बरामद की है, जबकि थाना परिसर में छिपाकर रखा गया अवैध देसी कट्टा भी जब्त किया गया है। एसएसपी जलारेड्डी ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि तकनीकी साक्ष्य, CCTV फुटेज, टावर लोकेशन, पुलिस वाहन की GPS लोकेशन और पूछताछ के आधार पर घटना की वास्तविक सच्चाई सामने आई है। फिलहाल ASI डीएमसीएच में इलाजरत हैं और उनकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। वहीं, गश्ती दल में शामिल अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
दरभंगा में प्रशासन ने मैथिली ठाकुर के जमीन मामले में सरकारी रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराया
Darbhanga, Bihar:मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन का बड़ा एक्शन, पोखरभिंडा में सरकारी रास्ता कराया अतिक्रमण मुक्त, पक्की सड़क को तड़कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया।\n\nदरभंगा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां अलीनगर की भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर और उनके पिता रमेश ठाकुर से जुड़े जमीन विवाद में अब प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है। तारडीह प्रखंड के पोखरभिंडा गांव में ग्रामीणों की शिकायत के बाद आज डीसीएलआर अजय कुमार,और सीओ आलोक कुमार खुद अधिकारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जमीन की मापी कराई।\n\nमापी के दौरान सरकारी रास्ते पर करीब अतिक्रमण पाए जाने के बाद उसे खाली कराया गया। अधिकारियों ने मौके पर बने निर्माण को भी तोड़वाया।\n\nदरअसल, इस पूरे मामले में ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी को आवेदन देकर सरकारी सड़क, निजी जमीन, ग्राम देवता तिवारी बाबा स्थान, राधाकृष्ण मंदिर, सामूहिक श्राद्धस्थल और नाले की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप लगाया था।\n\nशिकायत करने वालों में भगवान मिश्र, गगन कुमार मिश्र, संतोष कुमार सिंह, प्रेमचंद मिश्र, रामदाय देवी, रामउदार मिश्र सहित कई ग्रामीण शामिल हैं। गगन कुमार मिश्र ने अपनी करीब 3 डिसमिल 14 धुर जमीन पर कब्जे और बाउंड्री निर्माण की शिकायत की थी। वहीं, रामदाय देवी ने अपनी जमीन के किनारे मिट्टी कटाई से नुकसान की आशंका जताई थी।\n\nवहीं, मौके पर डीसीएलआर ने बताया कि शुरुआती मापी में सरकारी रास्ते पर करीब थोड़ी दूर पक्की कारण नजर आया जिसे अतिक्रमण सामने आया, जिसे हटवा दिया गया है। अन्य शिकायतकर्ताओं को शनिवार को अंचल कार्यालय बुलाया गया है, जहां उनके दस्तावेजों और शिकायतों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।\n\nमंदिर की जमीन पर कब्जे की शिकायत को लेकर अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि संबंधित स्थल मधुबनी जिले में पड़ता है। ऐसे में ग्रामीणों को वहां के प्रशासन के समक्ष शिकायत करने को कहा गया है।\n\nफिलहाल, विधायक मैथिली ठाकुर से जुड़े इस हाई प्रोफाइल जमीन विवाद में प्रशासन की सक्रियता से ग्रामीणों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। अब देखना होगा कि शनिवार को होने वाली सुनवाई और आगे की मापी में कितने और मामलों का खुलासा होता है。0
0
Report
राज्य में मतदाता सूची से छूटे नागरिकों को नाम जुड़वाने का नया मौका
Ranchi, Jharkhand:राज्य में मतदाता सूची से छूटे पात्र नागरिकों को नाम जुड़वाने का एक और मौका 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके नागरिक कर सकते हैं आवेदन अब तक मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं होने पर दें अपना विवरण नाम, विधानसभा क्षेत्र और मतदान केंद्र संख्या की जानकारी देनी होगी अब विवरण भेजें जानकारी व्हाट्सऐप नंबर 6200079297 पर भेजना होगा पूरा विवरण उद्देश्य- राज्य का कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से न छूटे0
0
Report
बागपत: रमाला थाने की मुठभेड़ में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में रमाला थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 10-10 हजार रुपये के दो इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी धीरज गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी मोनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों आरोपी दीपावली पर पटाखे जलाने को लेकर हुए विवाद में राष्ट्रपति भवन में तैनात सुरक्षा गार्ड सौरभ तोमर पर हमला करने के मामले में फरार चल रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है। पूरा मामला बागपत के रमाला थाना क्षेत्र के गोपालपुर खड़ाना गांव का है, जहां 8 नवंबर की रात्रि दीपावली पर पटाखे जलाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। और धीरज मोनू ने सौरभ तोमर को गोली मार दी थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार थे, जिन्हें अब पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।0
0
Report
Advertisement
