icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
206252
Amit ShuklaAmit ShuklaFollow9 Jan 2025, 03:47 pm

औरैयाः पटना गांव में अमूल दूध के सुपरवाइजर ने दुग्ध उत्पादन को लेकर किसानों को किया जागरूक

Airwa Katra, Uttar Pradesh:

ऐरवा कटरा के पटना ग्राम में दुग्ध उत्पादन समिति के अंतर्गत अमूल दूध डेयरी केंद्र पर वार्षिक गोष्ठी का आयोजन कर किसानों पशुपालन और दुग्ध उत्पादन के बारे में बताया गया। दुग्ध उत्पादन समिति पर आयोजित वार्षिक गोष्ठी में अमूल दूध डेयरी के सुपरवाइजर अभिषेक प्रजापति, विनय ठाकुर ने गोष्ठी में आए किसानों को बेहतर पशुपालन और दुग्ध उत्पादन बढ़ाए जाने के गुर सिखाए और दुग्ध उत्पादन समिति के किसानों को मुख्य अतिथि उमरैन चौकी इंचार्ज हरकेश कुमार के द्वारा कम्बल वितरण किया गया। अमूल डेयरी द्वारा दिए जाने वाले बोनस के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें बोनस देकर सम्मानित किया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

वाराणसी: राजातालाब में छठ घाट जाने वाला रथयात्रा पथ जलजमाव से प्रभावित, व्रतियों को हो रही परेशानी

Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी: राजातालाब क्षेत्र में कचनार गांव से रानी बाजार स्थित तालाब के मुख्य छठ घाट तक जाने वाला रथयात्रा पथ इन दिनों जलजमाव से प्रभावित है। मार्ग पर नाले का पानी फैलने से छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को घाट तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मार्ग कई महीनों से खराब स्थिति में है। सड़क पर पानी जमा होने और नाली से पानी बहने के कारण आवागमन बाधित हो रहा है। छठ महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसी मार्ग से होकर घाट तक जाते हैं। छठ पूजा समिति और ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क और नाली की मरम्मत व सफाई कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पर्व के दौरान कई श्रद्धालु नंगे पैर और दंडवत प्रणाम करते हुए घाट तक जाते हैं, ऐसे में गंदे पानी से उन्हें संक्रमण और अन्य परेशानियों का खतरा हो सकता है। इस मामले को लेकर अधिवक्ता राजकुमार गुप्ता ने बताया कि उन्होंने पहले भी लिखित, मौखिक और डिजिटल माध्यम से संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया था। उन्होंने सड़क पर बहते पानी को लेकर विरोध भी जताया था। स्थानीय नागरिकों सुरेश शर्मा, भोला पटेल, पंकज सेठ, आशु पांडे, आनंद पटेल, अरविंद विश्वकर्मा सहित अन्य लोगों ने सड़क की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि पर्व से पहले मार्ग की सफाई और मरम्मत होनी चाहिए। ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन समय रहते सड़क और नाले की मरम्मत कराए, ताकि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
0
0
Report

रायसेन के गंज बाजार में मूर्तिकार लखन चक्रवर्ती के मकान-गोदाम में भीषण आग

Raisen, Madhya Pradesh:एंकर रायसेन के गंज बाजार में मूर्तिकार लखन चक्रवर्ती के मकान गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई । यह नगर का व्यस्त बाजार भी है। आग लगने का कारण अज्ञात है.... दो फायर ब्रिगेड वाहन आग बुझाने के प्रयास में लगी हैँ मौके पर भारी संख्या में भीड़ जुटी। घटना स्थल के ठीक सामने अजाक्स थाना है... बहुत देर बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने का काम कर रही है । सैकड़ो की संख्या में एकत्रित लोगों ने भी आग बुझाने के प्रयास किया कोतवाली थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल भी पूरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँच गए थे आसपास के घरों के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। फिलहाल आग पर काफ़ी काबू पा लिया गया है
0
0
Report
Advertisement

*महिलाओं ने उपवास रखकर दिया डूबते हुए सूर्य को अ‌र्घ्य*

NAGESHWAR SINGHNAGESHWAR SINGHFollow9m ago
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक।छठ पर्व को लेकर क्षेत्र में हर्षोल्लास देखा जा रहा है। रविवार की शाम इटियाथोक कस्बे में बिसुही नदी के तट पर बने पूजा स्थल पर व्रती महिलाओं की भारी भीड़ जुटी। छठ मइया की सभी ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। लोग सिर पर टोकरी में सभी पूजन सामग्री लेकर बैंडबाजे के साथ छठ पूजा स्थल पर पहुंचे, इससे काफी रौनक रही।महिलाओं ने घाट के पानी में खड़े होकर डूबते हुए सूर्य देव को अ‌र्घ्य दिया। संतान की दीर्घायु और परिवार की खुशहाली के लिए चार दिनों तक मनाए जाने वाले छठ पर्व पर महिलाएं सूर्य देव की उपासना करती हैं।सोमवार की सुबह महिलाएं उगते हुए सूर्य देव को अ‌र्घ्य देने के उपरांत उपवास खोलेंगी।इससे पूर्व छठ पूजा की तैयारियों के चलते बाजार में पूजन सामग्री, मौसमी फल, सब्जी आदि की लोगों ने जमकर खरीदारी की। सुरक्षा को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। उप जिलाधिकारी सदर जितेंद्र गौतम, नायब तहसीलदार जयशंकर सिंह, लेखपाल संजय कुमार पांडे, ग्राम प्रधान पारासराय अशोक वर्मा, क्षेत्रीय लेखपाल रजवंत कुमार,माधव, पिंटू सोनी आदि मौजूद रहे।
0
0
Report

आजमगढ़ के घाटों पर छठी मैया के गीतों के साथ डूबते सूरज को अर्घ्य

Azamgarh, Uttar Pradesh:छठी व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देने व पूजा-अर्चना करने पहुंची, छठी मैया के गीत भजन के साथ घाटों पर रही रौनक。 छठ का यह महापर्व आज़मगढ़ जिले में 1044 स्थानों समेत शहर के नगर पालिका क्षेत्र में 13 प्रमुख स्थानों पर नदी के घाट, तालाबों पर मनाया जा रहा है। इस दौरान गली मोहल्लों में छठ गीत गूंज रहे, गीतों में सेईं ले चरण तोहार ऐ छठी मइया, सुनी लेहु अरज हमार। जहां सिर पर पुरुष बांस की टोकरी में फलों को सजा कर ले जा रहे, वहीं व्रती महिलाओं के चेहरे पर भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के उत्साह की झलक रही थी। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में नदी व पोखरों के घाट को जाने वाले रास्ते खचाखच भरे रहे। जहां बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं व पुरुष मन्नत पूरी होने पर दंडवत लेटते हुए घाट तक अर्घ्य देने पहुंचे। छठ उत्सव के केंद्र में छठ व्रत है जो एक कठिन तपस्या की तरह है। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद महिलाएं घर पर जगराता करती हैं, छठ मईया के गीत-भजन कर रात निकालेंगी। अर्घ्य का सूप भी पूजा घर में रखा जायेगा, अगले दिन सुबह सूर्योदय से पहले दोबारा घाटों पर सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचेंगी। छठी मईया को प्रिय मुख्य फल डाभ, बड़ा नींबू, केला, श्रीफल, नारियल, सिंघाड़ा, सुथनी, गन्ना को अर्घ्य वाले सूप में सजाया गया। सेब, शरीफा, नाशपाती, अन्नानास, रसभरी, शरीफा समेत अन्य फलों से डलिया भी भरी गईं। उस दौरान बड़ी संख्या में लोग ढोल-नगाड़े भी बजा रहे थे। जिले के डीएम ने बताया कि साफ सफाई और लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। पूर्व में कुछ डूबने की घटनाएं हुई थी, जहां गहरे पानी हैं वहां मारकर लगाए गये हैं। जगह-जगह गोताखोरों की व्यवस्था की गई है。
0
0
Report

कामधेनु योजना से संभल के डेयरी किसान हुए लाभान्वित, जैविक खेती को बढ़ावा

Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल सरकार की कल्याण कारी कृषि नीति से संभल में कृषि और किसानों की आर्थिक स्थिति में क्रांतिकारी बदलाव । सरकार की कामधेनु योजना दुग्ध डेयरी किसानों के लिए बनी वरदान .. जैविक कृषि प्रोत्साहन नीति से किसानों को मिली नई राह .. संभल जनपद में चंदौसी तहसील क्षेत्र के अकरोली गांव के डेयरी संचालक सोमपाल मौर्य बताते है ..कुछ वर्ष पूर्व उन्होंने दुग्ध डेयरी आरंभ की थी ..लेकिन कई दुधारू पशुओं के बीमारी से मौत होने पर उन्हें डेयरी के काम में काफी नुकसान उठाना पड़ा था ... इस बीच उन्हें सरकार की कामधेनु योजना की जानकारी हुई है ..जानकारी होने के बाद उन्होंने सरकार की कामधेनु योजना के तहत ब्याज मुक्त लोन लेकर पुन दुग्ध डेयरी के काम की शुरुआत की ...आज उनकी डेयरी में 55 से भैंसे है ..जिनसे प्रतिदिन 300 लीटर दूध मिलता है . दूध शुद्ध होने से दूध का बाजार में अच्छा दाम मिलता है ..दूध की आमदनी से वह सरकार का कर्ज भी चुका चुके है ...सरकार की कामधेनु योजना की बदौलत उनकी दुग्ध डेयरी की क्षेत्र में अलग पहचान है । जैविक खेती और परम्परा गत कृषि के विकास के लिए सरकार की प्रोत्साहन नीति से चन्दौसी तहसील के नवाब पुर गांव के उच्चशिक्षित प्रगतिशील किसान अनिल दुबे ने जैविक कृषि के क्षेत्र में उल्लेखीय कार्य किया है ...प्रगतिशील किसान अनिल दुबे पिछले कई वर्षों से परम्परा गत खेती के साथ अधिक मुनाफे वाली जैविक खेती कर रहे है ...उनके जैविक खेती से पैदा फूल ,फल अनाज आदि की बाजार में भारी मांग है ... अनिल दुबे क्षेत्र के किसानो को भी परम्परा गत खेती के साथ मुनाफे वाली जैविक खेती के लिए जागरूक कर रहे है .... प्रगति शील किसान अनिल दुबे का कहना है ..सरकार की किसानों के लिए बनाई नीति और योगदान से किसानों की आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव आया है ...बता दे , जैविक कृषि के क्षेत्र में उल्लेखीय कार्य के लिए सरकार प्रगतिशील किसान अनिल दुबे को अनेक प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित कर चुकी है । फीड डिटेल बाइट सोमपाल मौर्य ,डेयरी संचालक बाइट ,अनिल दुबे ...प्रगतिशील किसान ..जैविक खेती के क्षेत्र में उल्लेखीय कार्य
0
0
Report
Advertisement

सहरसा में छठ घाट बनाने के दौरान नदी में डूबे युवक की मौत

Saharsa, Bihar:खबर सहरसा से है जहाँ एक परिवार ने छठ पूजा की खुशियां मातम तब्दील हो गई. दरअशल छठ घाट बनाने के दौरान एक 18 वर्षीय युवक की कोसी नदी में डूबने से मौत हो गई. घटना सलखुआ प्रखंड क्षेत्र के करहारा घाट की है. मृतक युवक का नाम 18 वर्षीय चन्द्रहास कुमार बताया जाता है जो करहरा गांव का रहने वाला था. घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि मृतक युवक चन्द्रहास कुमार आज छठ घाट बनाने के लिए कोसी नदी किनारे करहरा घाट गया हुआ था. इस दौरान वो नदी में स्नान करने गया जहाँ गहरे पानी मे डूब गया. घटना की सूचना मिलने के कई घँटों बाद पहुंची SDRF की टीम युवक के शव के तलास में जुटी हुई है. इधर मृतक युवक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है, वहीं पुलिस छानबीन में जुटी हुई है.
0
0
Report

बीकानेर के सागर तालाब पर छठ पूजा, पानी की कमी के बावजूद आस्था का उत्साह

Bikaner, Rajasthan:सागर तालाब पर छठ पूजा की छटा बीकानेर में भी देखने को मिली. सूर्यास्त के साथ पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया है और व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रही हैं. सागर तालाब पर विशेष सजावट और रोशनी से पूजा स्थल ko सजाया गया है. बारिश और पानी की कमी के बीच समाजसेवियों ने तालाब में पानी की व्यवस्था की ताकि श्रद्धालु पूजन-अर्चना कर सकें. छठी मैया के जयकारों के बीच भक्तिमय माहौल बना रहा. व्रती महिलाएं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना कर रही हैं और उनके हाथों में पूजा की टोकरी में फल, प्रसाद और पारंपरिक सामग्री हैं. सभी की निगाहें अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने पर हैं. शहर के समाजसेवियों ने इस विशेष आयोजन के सामने पानी का संकट चुनौती बना रहा था, मगर उन्होंने हजारों लीटर पानी डलवाकर श्रद्धालुओं के लिए उपलब्धता सुनिश्चित की. परिसर को सजावट और रोशनी के साथ भक्तिमय ambiance में ढाला गया है. छठ पूजा के दौरान श्रद्धालु डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं.
0
0
Report

पचपेड़वा में छठ पूजा का अनोखा नज़ारा, 1 किलोमीटर दंडवत पहुंचे पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर के पचपेड़वा में छठ पूजा को लेकर अनोखा नजारा, नगर पंचायत अध्यक्ष पचपेड़वा रवि वर्मा घर से 1 किलोमीटर दंडवत करते हुए छठ घाट पहुंचे। बेटे की मनौती में कर रहे हैं दंडवत पूजा। बलरामपुर जनपद के पचपेड़वा में छठ पूजा पर अनोखा नजारा देखने को मिला है। नगर पंचायत अध्यक्ष पचपेड़वा रवि वर्मा घर से 1 किलोमीटर दंडवत करते हुए छठ घाट पहुंचे हैं। बताया जा रहा है बेटे की मनौती थी की मनौती को लेकर उन्होंने कहा था कि हम दंडवत पहुंचेंगे दंडवत पूजा करेंगे बेटे की प्राप्ति के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा छठ घाट तक दंडवत करते हुए पहुंचे। बलरामपुर में इस समय आस्था का महापर्व को लेकर अलग ही रौनक देखने को मिल रहीहै। यह अनोखा नजारा चर्चा का विषय बना हुआहै।
0
0
Report
Advertisement

कोनहारा घाट पर छठ महापर्व: मोदी के विकास भारत के संकल्प के लिए आशीर्वाद

Hajipur, Bihar:कोनहारा घाट पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दिया संध्या अर्घ्य, बोले - छठ प्रकृति, लोक आस्था, भक्ति और प्रेम का महापर्व है, छठी मैया से पीएम मोदी को आशीर्वाद और 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की मांगी प्रार्थना हाजीपुर के ऐतिहासिक कोनहारा घाट पर आज आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय घर से सिर पर दउरा लेकर घाट पहुंचे और डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। अर्घ्य के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में छठ महापर्व का संदेश दिया।लोक आस्था के महापर्व छठ में शामिल होकर छठी मैया की आराधना करेंगे केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय। कोनहारा घाट पर आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है।नित्यानंद राय ने छठी मैया से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी आशीर्वाद मांगा। उन्होंने विवेकानंद की भविष्यवाणी का जिक्र किया कि 21वीं सदी भारत की होगी।छठ महापर्व, प्रकृति, लोक आस्था, भक्ति और विश्वास और प्रेम से भरा हुआ महापर्व, छठ मैया और भगवान भास्कर की आराधना। इस रूप में सभी भक्त करते हैं और सभी छठ मैया के भक्त, भगवान सूर्य के भक्त एक दूसरे के लिए आशीष मांगते हैं, उनके लिए सुख, समृद्धि और आरोग्य मांगते हैं। हम भी छठी मैया, भगवान भास्कर से इस आस्था के महापर्व के महान अवसर पर सभी लोगों के जीवन में खुशहाली, शांति, पूरे परिवार के स्वास्थ्य और उनकी मनोकामना पूरी हो, इसके लिए प्रार्थना करते रहे।छठ मैया हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को आशीर्वाद देती रहे, ताकि वह विवेकानंद की उस भव्य स्वप्न को पूरा कर सकें। विवेकानंद की भविष्यवाणी थी 21वीं सदी भारत की हो। 2047 तक भारत विकसित भारत बने और जो हमारे माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के साथ-साथ 140 करोड़ देशवासियों का संकल्प है विकसित भारत का, उसको पूर्ण करने के लिए छठी मैया और भगवान भास्कर सामर्थ्य दें, शक्ति दें और हमारे प्रधानमंत्री जी के संकल्प को सफल बनाएं।अंत में उन्होंने पूरे भारतवासियों, बिहारवासियों और दुनिया भर में छठ मैया और भगवान भास्कर के भक्तों के सुखमय जीवन की प्रार्थना की।हम पूरे भारतवासियों, बिहारवासी और दुनिया भर में छठ मैया और भगवान भास्कर के भक्तों के सुखमय जीवन की प्रार्थना करते हैं। जय छठ मैया, जय भगवान भास्कर।कोनहारा घाट पर आज भक्ति, आस्था और विकसित भारत का संकल्प - तीनों एक साथ नजर आया.
0
0
Report

दूदू के छापरवाड़ा में कुएं से अधेड़ का शव, सनसनी फैल गई

Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) जयपुर के दूदू से इस वक्त की बड़ी खबर दूदू के छापरवाड़ा गांव में कुएं में मिला अधेड़ का शव, शव मिलने की सूचना पर इलाके में फैली सनसनी, ग्रामीणों की सूचना पर दूदू थाना पुलिस पहुंची मौके पर, SDRF की टीम ने कुएं से अधेड़ के शव को बाहर निकाला, मृतक रघुवीर निवासी छापरवाडा के रूप में हुई पहचान। तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा शव, पुलिस ने शव को उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, दूदू थाना पुलिस शव मिलने के मामले की जांच में जुटी, घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ हुई जमा, दूदू थाना इलाके के छापरवाड़ा गांव का मामला
0
0
Report

बीजेपी ने 30 जिलों में जिला प्रमुख बनाने के लक्ष्य की घोषणा की

Jaipur, Rajasthan:जिला प्रमुख और प्रधान बनाने की रणनीति में जुटी बीजेपी। 30 से अधिक जिलों में जिला प्रमुख बनाने का लक्ष्य, बहुमत के लिए निर्दलीयों पर भी नजर। पंचायतर चुनाव में पार्टी सिंबल पर जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव पूरे होने के बाद अब बीजेपी का पूरा फोकस जिला प्रमुख और प्रधान बनाने पर है। पार्टी ने प्रदेश में 30 से अधिक जिला प्रमुख बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए बीजेपी ने राजनीतिक समीकरण साधने के साथ ही अपने प्रत्याशियों को एकजुट रखने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। पार्टी की नजर मजबूत निर्दलीय प्रत्याशियों पर भी है। ऐसे में अब जिला प्रमुख और प्रधान के चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पंचायत चुनाव के बाद अब बीजेपी जिला प्रमुख और प्रधान बनाने की रणनीति में जुट गई है। पार्टी का लक्ष्य प्रदेश में अधिक से अधिक जिला प्रमुख और प्रधान बनाने का है। बीजेपी ने पंचायत चुनाव में टिकट वितरण से पहले जिस तरह गहन मंथन किया था, उसी तर्ज पर अब जिला प्रमुख और प्रधान के नामों को लेकर भी रणनीति तैयार की जा रही है। पार्टी नेतृत्व की कोशिश है कि राजनीतिक और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए ऐसे चेहरों को जिम्मेदारी दी जाए, जो संगठन को मजबूत करने के साथ आगामी समय में पार्टी के लिए भी अहम भूमिका निभा सकें। मदन राठौड़, प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी। वहीं, अपने प्रत्याशियों को एकजुट रखने के लिए बीजेपी ने बाड़ेबंदी के नाम पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए हैं। इन शिविरों में जिला परिषद और पंचायत समिति के प्रत्याशियों को संगठन की रीति-नीति और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। पार्टी की कोशिश है कि जिला प्रमुख और प्रधान के चुनाव तक प्रत्याशियों के बीच एकजुटता बनी रहे और किसी भी तरह की भीतरघात की स्थिति पैदा न हो। श्रवण सिंह बगड़ी, प्रदेश महामंत्री, बीजेपी। बीजेपी की रणनीति केवल अपने प्रत्याशियों को एकजुट रखने तक सीमित नहीं है। पार्टी की नजर मजबूत निर्दलीय प्रत्याशियों पर भी है। सूत्रों की मानें तो बहुमत के समीकरण को मजबूत करने के लिए निर्दलीय प्रत्याशियों से संपर्क साधा जा रहा है। पार्टी चाहती है कि जहां अपने प्रत्याशियों के दम पर बहुमत का आंकड़ा पूरा नहीं हो रहा है, वहां निर्दलीयों के समर्थन से सत्ता की चाबी हासिल की जा सके। बीजेपी का दावा है कि निकाय चुनावों के मुकाबले पंचायत चुनाव में पार्टी को और अधिक बहुमत मिलेगा। हालांकि अब असली परीक्षा जिला प्रमुख और प्रधान के चुनाव में होगी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी अपने दावों को कितनी हद तक हकीकत में बदल पाती है।
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर में छठ महापर्व: घाटों पर उमड़ा जनसैलाब और सूर्य को अर्घ्य

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में छठ महापर्व को लेकर शहर में आस्था और उल्लास चरम पर है। छठ घाटों पर सजावट, दीप-प्रकाश और पूजा वेदियां रात-रात भर जगमगाती रहीं। खरना के साथ 36 घंटे के निर्जला व्रत का संकल्प लिया गया, व्रती महिलाओं और पुरुषों ने दिनभर उपवास रखा और शाम को रसियाव-रोटी प्रसाद ग्रहण किया। आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, जबकि सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिवसीय छठ अनुष्ठान संपन्न होगा। घाटों पर राजघाट, शंकरघाट, डोमिनगढ़, रामगढ़ताल, महेसरा ताल आदि प्रमुख स्थलों पर सजावट और सुविधाओं की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। घरों में भी ठेकुआ और प्रसाद की तैयारी है, पारंपरिक सामग्री जैसे बांस के सूप, दउरा, नारियल, गन्ना आदि व्रती के स्वागत के लिए तैयार हैं। आज शाम 5 बजकर 24 मिनट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा और सोमवार को 6 बजकर 37 मिनट पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
0
0
Report

हमीरपुर में रोडवेज बस ने बाइक सवार बहनों और फुफेरे भाई को टक्कर, किशोरी की मौत

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-रोडवेज बस ने बाइक सवार बहनों और फुफेरे भाई को मारी टक्कर, हादसें में बाइक सवार किशोरी की मौके पर दर्दनाक मौत, दुर्घटना में फुफेरा भाई और बड़ी बहन घायल, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती, प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर, फुफेरे भाई के साथ बाइक में बैठकर खेत जा रही थी मृतक छात्रा, हादसें के बाद गुस्साए परिजनों ने शव रखकर स्टेट हाइवे किया जाम, किशोरी की मौत के बाद मुवावजे की मांग को लेकर अड़े परिजन, सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों को समझाने में जुटी, सूचना पर एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे, सुमेरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव का मामला।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top