Back
औरैया: अजीतमल पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश मुबारक अली उर्फ राजा गिरफ्तार किया
GSGAURAV SRIVASTAVA
Jan 08, 2026 02:31:41
Auraiya, Uttar Pradesh
अजीतमल थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने देर रात एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश को इलाज हेतु संयुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है और बदमाश के ऊपर 18 से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। घटना के संबंध में बताया गया कि अजीतमल कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम देर रात चेकिंग अभियान चला रही थी तभी नेशनल हाईवे 19 से बाबरपुर लिंक रोड पर एक मोटरसाइकिल पर व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे टॉर्च लगाकर रोकने का प्रयास किया तो वह बाइक पीछे कर दौड़ने लगा जिससे उसकी बाइक फिसल कर गिर गई। बाइक फिसलते ही बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया; पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई जो बदमाश के बाएं पैर में लगी जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर जाकर बदमाश की जामा तलाशी ली तो उसके पास से तमंचा, जिंदा कारतूस और पास में पड़ी हुई मोटरसाइकिल बरामद हुई। उसकी पहचान मुबारक अली उर्फ राजा निवासी इस्लामनगर बाबरपुर के रूप में हुई है। उसके ऊपर अजीतमल कोतवाली, अछल्दा और इटावा जनपद के बकेवर में 18 से अधिक गो तस्करी, NDPS एक्ट और अन्य शातिर अपराध के मुकदमे पंजीकृत हैं। फिलहाल घायल बदमाश मुबारक अली को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है; डॉक्टरों ने उसकी स्थिति सामान्य बताई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BKBRAJESH KUMAR
FollowJan 09, 2026 02:19:110
Report
0
Report
AGAyan Ghosal
FollowJan 09, 2026 02:18:430
Report
SPSohan Pramanik
FollowJan 09, 2026 02:18:260
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowJan 09, 2026 02:17:470
Report
PDPradyut Das
FollowJan 09, 2026 02:17:090
Report
NMNITESH MAHAJAN
FollowJan 09, 2026 02:16:350
Report
0
Report
RMRam Mehta
FollowJan 09, 2026 02:16:070
Report
VSVishnu Sharma1
FollowJan 09, 2026 02:15:490
Report
SKSantosh Kumar
FollowJan 09, 2026 02:15:210
Report
RNRandhir Nidhi
FollowJan 09, 2026 02:07:360
Report
SKSantosh Kumar
FollowJan 09, 2026 02:07:110
Report
MDMahendra Dubey
FollowJan 09, 2026 02:07:000
Report
MDMahendra Dubey
FollowJan 09, 2026 02:06:150
Report