206122
Auraiya - फर्जी दस्तावेजों के सहारे सिपाही परीक्षा देने वाला युवक गिरफ्तार
Auraiya, Uttar Pradesh:पुलिस भर्ती परीक्षा में दस्तावेजों के सत्यापन में एक युवक के दस्तावेज फर्जी साबित हुए। जिस पर औरैया कोतवाली पुलिस ने मुकदमा लिखकर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है,वहीं युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आपको बता दें कि युवक ने दूसरे युवक के दस्तावेजों में कूट रचित कर अपने नाम से दस्तावेज बनाए थे और जन्मतिथि में भी गड़बड़ी की थी. जिस पर औरैया कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीएम मोहन यादव के होटल निवेश आमंत्रण से सिंहस्थ 2028 के लिए तगड़ा इंतजाम
Ujjain, Madhya Pradesh:CM मोहन यादव का होटल कारोबारियों को निवेश का न्योता, होटल की मंजूरी के लिए बनेगा सिंगल विंडो सिस्टम; दंगवाड़ा, रुणीजा और गजनीखेड़ी भी ग्रामीण पर्यटन से जुड़ेंगे उज्जैन। सिंहस्थ 2028 में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होटल कारोबारियों से आगे आने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन में होटल, टेंट सिटी और होमस्टे की सुविधाएं बढ़ाने की जरूरत है। इसके लिए पर्यटन विकास निगम होटल निर्माण पर 30 प्रतिशत तक अनुदान भी दे रहा है। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने उज्जैन के एक निजी होटल में उज्जैन और इंदौर के बड़े होटल कारोबारियों के साथ वन-टू-वन चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कारोबारियों को उज्जैन में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही घोषणा की कि पंचकोशी मार्ग के 118 किलोमीटर रास्ते पर आने वाले सभी पड़ावों को पर्यटक ग्राम घोषित किया जाएगा। इनका विकास भी पर्यटन की जरूरतों के हिसाब से किया जाएगा। इसके अलावा उज्जैन जिले के दंगवाड़ा, रुणीजा और गजनीखेड़ी जैसे गांवों को भी ग्रामीण पर्यटन से जोड़ा जाएगा। **होटल की मंजूरी के लिए बनेगा सिंगल विंडो सिस्टम** मुख्यमंत्री ने होटल कारोबारियों की समस्याएं और सुझाव सुनते हुए कहा कि होटल व्यवसाय से जुड़ी एनओसी और अन्य अनुमतियों के लिए उज्जैन में विशेष सेल बनाया जाएगा। इसके जरिए सिंगल विंडो सिस्टम तैयार होगा, जहां होटल निर्माण से जुड़ी सभी मंजूरियां एक ही जगह मिल सकेंगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सिंहस्थ की तैयारियों को देखते हुए इन कामों में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए। **2028 तक 16,500 होटल कमरे करने का लक्ष्य** मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ में 30 से 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए ठहरने की व्यवस्था पर अभी से काम करना होगा। वर्ष 2016 में उज्जैन में होटलों के कमरों की संख्या करीब 570 थी, जो 2028 तक बढ़कर 16,500 होने का अनुमान है। इसके बावजूद होटल, टेंट सिटी और होमस्टे जैसी सुविधाओं को और बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ केवल सरकार का आयोजन नहीं है, इसमें समाज और व्यापारियों को भी आगे आकर सहयोग करना होगा। कार्यक्रम में उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. रवि सोलंकी ने कहा कि मुख्यमंत्री के विजन से उज्जैन में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। श्रद्धालुओं के स्नान के लिए करीब 30 किलोमीटर लंबे घाट बनाए जा रहे हैं। सिलारखेड़ी योजना के माध्यम से सिंहस्थ में शिप्रा नदी के जल से स्नान कराने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2027 के बाद लोगों को उज्जैन का नया स्वरूप देखने को मिलेगा। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद उमेशनाथ महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष सौभाग्य सिंह ठाकुर, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, नगर भाजपा अध्यक्ष संजय अग्रवाल सहित होटल व्यवसायी और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे。0
0
Report
गढ़वा के बंशीधर नगर में चोरों ने 48 घंटे में पांच घरों की चोरी
Narayanpur, Jharkhand:झारखंड के गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर में चोरों ने आतंक मचा रखा है। बेखौफ चोरों ने पिछले 48 घंटे में तीन गांवों के पांच घरों को निशाना बना लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ किया। चोरी की इन घटनाओं में करीब पांच लाख रुपये के आभूषण चोरी होने की बात सामने आई है। खास बात यह है कि छठ महापर्व के दौरान परिवार के लोग घरों में ताला बंद कर घाट पर पूजा करने गए थे और इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात अंजाम दिया। पिछले एक सप्ताह में कई घरों में चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। सुलसुलिया गांव में सुरेंद्र पासवान और अनिल राम के घर का ताला तोड़कर नकदी और लगभग 2 लाख 70 हजार रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। महदेइया गांव में नंदू राम के घर से करीब 70 हजार रुपये के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। विलासपुर गांव में अमृत चौधरी के घर से करीब डेढ़ लाख रुपये और उनके पड़ोसी संत चौधरी के घर से 50 हजार रुपये से अधिक के आभूषण चोरी कर लिए गए। चोरी की घटनाओं का सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी है। 14 नवंबर की रात सोनपुरा गांव में अनिल राम और निर्मला देवी के घर से करीब साढ़े पांच लाख रुपये के जेवरात और नकदी की चोरी हुई थी। सुलसुलिया गांव के विजय चौबे के घर से भी करीब एक लाख रुपये के जेवरात चोरी हो गए थे। इससे पहले 10 नवंबर की रात रामदत्त चौबे के घर से नकदी, चांदी के आभूषण और सोने का लॉकेट चोरी हुआ था। कुल मिलाकर इन वारदातों ने पुलिस की रात्रि गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
झारखंड छात्र आंदोलन 2.0 की रणनीति तय, 22 नवंबर से महापंचायत शुरू
Ranchi, Jharkhand:JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने झारखंड में एक बार फिर बड़े छात्र आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। मंच की वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद छात्र महापंचायत आंदोलन 2.0 की रूपरेखा तैयार की गई है। इसके तहत राज्य के पाँचों प्रमंडलों में प्रमंडल स्तरीय छात्र महापंचायत आयोजित की जाएगी।इस मौके पर मंच के प्रवक्ता रविंद्र पासवान ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में हुए पिछले आंदोलन के बाद सरकार ने छात्रों से दो महीने का समय मांगा था। लेकिन छात्रों ने अपनी ओर से एक महीने का अतिरिक्त समय देते हुए सरकार को कुल तीन महीने दिए। इसके बावजूद सरकार छात्रों के मुद्दों को लेकर गंभीर नहीं हुई है।उन्होंने कहा कि JSSC CGL समेत विभिन्न परीक्षाओं से जुड़े कानूनी मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं, लेकिन सरकार आगामी नियुक्तियों और खाली पड़े लाखों पदों को भरने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं कर रही है। मंच की मांग है कि भर्ती प्रक्रियाओं में सुधार के साथ-साथ जल्द से जल्द नई नियुक्तियों का विज्ञापन जारी किया जाए।रविंद्र पासवान ने आरोप लगाया कि सरकार के रवैये से राज्य के छात्र निराश और आक्रोशित हैं। उन्होंने कहा कि न्यायालय में सरकार अपना पक्ष मजबूती से रखने में भी विफल रही है। ऐसे में अब छात्रों के मुद्दों को लेकर आंदोलन तेज किया जाएगा।उन्होंने बताया कि आंदोलन 2.0 के तहत पहली छात्र महापंचायत 22 नवंबर को सुबह 11 बजे हजारीबाग में आयोजित होगी। इसके बाद राज्य के अन्य चार प्रमंडलों में भी छात्र महापंचायत की जाएगी। इन बैठकों में छात्र आगे के आंदोलन की रणनीति और रूपरेखा तय करेंगे। अंत में उन्होंने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार को इन प्रमंडलीय छात्र महापंचायतों के दौरान ही छात्रों की मांगों को पूरा कर देना चाहिए, अन्यथा आंदोलन 2.0 शुरू होने के बाद सरकार के लिए इसे संभालना मुश्किल होगा。0
0
Report
Advertisement
खूँटी के जोजोहतु स्कूल में दो कमरों का भवन जर्जर, बरसात में छत टपकती
Khunti, Jharkhand:लेकिन खूँटी जिले में शिक्षा, सड़क और पानी की समस्याओं से लोग परेशान हैं। ग्रामीण अपने परेशानियों को जनप्रतिनिधि तक रखते हैं लेकिन इसपर कोई विचार अबतक नहीं हो पाया है। जिसमें से एक खूँटी जिले के जोजोहातु गाँव में राजकीय मध्य विद्यालय मात्र दो कमरों में संचालित होता है। और वो भी जर्जर भवन में। जिस जिस विद्यालय में एक ही शिक्षिका सेवारत है और वो भी वर्षों वर्षों से जर्जर भवन में विद्यालय का संचालन हो रहा है। जिसके कारण विद्यार्थियों की संख्या कम हो गयी है। जबकि ये गांधी जी के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध लड़ाई लड़नेवाले स्वतंत्रता सेनानी सिंगराज सिंह मानकी का गाँव है और वही विद्यालय भवन को बनाने के लिए जमीन दान दिए थे। लेकिन स्थिति बदतर होने से निरीह बना हुआ है। अगर यहाँ शिक्षक शिक्षिका रहते तो विद्यार्थियों को दूर के गैर-सरकारी विद्यालय में जाना नहीं पड़ता。 इससे भू-दाता स्वतंत्रता सेनानी सिंगराज सिंह मानकी का पुत्र गोवर्धन मानकी काफी दुखी हैं। कि जनजातीय समुदाय के लोग पढ़ें लिखें और आगे बढ़ें। लेकिन आज भी विद्यालय उपेक्षित हो गया है। गोवर्धन सिंह मानकी ने बताया कि विद्यालय में एक शिक्षिका के द्वारा विद्यालय चलाया जाता है जहां अब विद्यार्थी बहुत कम हो गए हैं इसका एक और कारण है की विद्यालय का भवन काफी जर्जर हो गया है मरमती की आवश्यकता है लेकिन विद्यालय अब खंडहर बनने को चला है। बरसात में छत से पानी टपकता है। इससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।0
0
Report
जमशेदपुर: महिलाओं के आरोप पर पूर्व विधायक सूर्य बेसरा के साथ मारपीट, अस्पताल में भर्ती
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर. बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में चल रहे ‘संवाद’ कार्यक्रम के दौरान मंगलवार देर रात घाटशिला के पूर्व विधायक और आजसू के संस्थापक सदस्यों में शामिल सूर्य सिंह बेसरा के साथ मारपीट की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि कुछ महिलाओं ने बेसरा की पिटाई कर दी. घायल अवस्था में उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण फिलहाल सामने नहीं आया है. प्रारंभिक तौर पर चर्चा है कि कुछ महिलाओं ने बेसरा पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट की. हालांकि इस आरोप की न तो पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि हुई है और न ही समाचार लिखे जाने तक आरोप लगाने वाली महिलाओं का विस्तृत पक्ष सामने आया है. इसलिए छेड़खानी संबंधी दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है. बेसरा और पुलिस का पक्ष आना बाकी घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है. वीडियो में हुए घटनाक्रम को लेकर भी अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. समाचार लिखे जाने तक सूर्य सिंह बेसरा का पक्ष और पुलिस की ओर से घटना का आधिकारिक विवरण सामने नहीं आया था. ऐसे में मारपीट की वास्तविक वजह, विवाद की शुरुआत कैसे हुई और महिलाओं की ओर से लगाए जा रहे कथित आरोपों की सच्चाई पुलिस जांच तथा संबंधित पक्षों के बयान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.0
0
Report
रायगढ़: कमल एवं श्रवण अग्रवाल के ठिकानों पर आयकर दबिश, कार्रवाई जारी
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग रायगढ़ के बड़े उद्योगपतियों कमल अग्रवाल और श्रवण अग्रवाल के ठिकानों पर इनकम टैक्स की दबिश सुबह से ही घर और उद्योगों में इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों की कार्रवाई जारी दोनों उद्योगपतियों से जुड़े दस्तावेजों और डिजिटल खातों की बारीकी से की जा रही जांच कमल अग्रवाल के रायगढ़ इस्पात, सन स्टील और बर्बरी ग्रुप में भी पहुंची इनकम टैक्स की टीम आयकर में अनियमितताओं को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कार्रवाई की चर्चा उद्योग परिसरों और आवासों में अधिकारियों की मौजूदगी से औद्योगिक क्षेत्र में मचा हड़कंप फिलहाल इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई जारी, जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी पूरी जानकारी。0
0
Report
Advertisement
बागेश्वर के गरुड़ क्षेत्र में गुलदार से दहशत, वीडियो वायरल
Bageshwar, Uttarakhand:एंकर –बागेश्वर के गरुड़ क्षेत्र में गुलदार की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। दिनदहाड़े सड़क किनारे झाड़ियों में गुलदार दिखाई देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि गुलदार अब तक कई बाइक सवारों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका है। आबादी के नजदीक गुलदार की मौजूदगी से राहगीरों में भी डर का माहौल है। वायरल वीडियो में गुलदार सड़क किनारे पेड़ों और घास के बीच आराम से बैठा नजर आ रहा है। सड़क से गुजर रहे लोगों ने जब गुलदार को देखा तो अपने मोबाइल कैमरे में उसका वीडियो कैद कर लिया। लगातार गुलदार दिखाई देने से ग्रामीण अपने बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।0
0
Report
वाहिद अंसारी सुपारी किलर का पुलिस एनकाउंटर में निधन, गैंग से जुड़ा आरोपी
Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर सुपारी किलर और पुलिस में मुठभेड़,, सुपारी किलर वाहिद अंसारी पुलिस एनकाउंटर में ढेर,, बिट्टू इंदौरी गैंग से जुड़ा था वाहिद अंसारी,, गोरखपुर से भी वांछित चल रहा था वाहिद अंसारी,, वाहिद अंसारी के विरुद्ध 35 मुकदमे मर्डर, डकैती, लूट आदि के दर्ज थे,, गाजीपुर जनपद का रहने वाला था सुपारी किलर वाहिद अंसारी,, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवबाबा के पास रात में चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़, , मुठभेड़ के दौरान एसपी प्राची सिंह रही मौजूद,, मुठभेड़ में में कोतवाल अकबरपुर भूपेंद्र सिंह और एक सिपाही भी घायल,, दोनो पुलिस कर्मियों का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज,,0
0
Report
आजम खान को अंतरिम जमानत मिली: अदालत ने ED के कदम गलत बताए
Noida, Uttar Pradesh:रामपुर, UP: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को अंतरिम जमानत दिए जाने पर, पूर्व राज्यसभा सांसद और आजम खान की पत्नी तजीन फातिमा कहती हैं, "मुझे हमेशा से अल्लाह पर पूरा भरोसा रहा है, और मुझे पूरा यकीन था कि एक दिन न्याय जरूर मिलेगा। अदालत ने हमें पहले भी न्याय दिया है; इसी तरह के न्याय की बदौलत आजम साहब को पहले भी राहत मिली थी और वे जेल से बाहर आए थे। हालांकि, कुछ ताकतें नहीं चाहती थीं कि वे बाहर आएं। आज, हाई कोर्ट ने एक बार फिर न्याय दिया है। अदालत ने खुद ऐसी कार्रवाइयों पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा उठाए गए कदम पूरी तरह से गलत थे। हम लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं और लड़ रहे हैं। हम न्याय के लिए लड़ना जारी रखेंगे, और हमारी जीत होगी। हमारे जो विरोधी यह सोचते हैं कि वे आजम खान को जिंदगी भर जेल में रख सकते हैं, वे असल में बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं..."0
0
Report
Advertisement
सड़क की जमीन विवाद में पिता और चार बेटों पर हमला; पांच घायल
Dungarpur, Rajasthan:नलवा गांव निवासी नवलराम पुत्र लालजी कोटेड का अपने पड़ोसियों के साथ सड़क की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. इसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों में फिर से कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष के 10 से अधिक लोगों ने नवलराम कोटेड पर हमला बोल दिया. पिता के साथ मारपीट होते देख उनके चार बेटे—विजयपाल, गोविंद, तूफान और अमृत बीच-बचाव करने मौके पर पहुंचे. हमलावरों ने चारों भाइयों को भी घेर लिया और उन पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए. इस हमले में पिता नवलराम, विजयपाल और गोविंद के सिर में गंभीर चोटें आने से वे मौके पर ही लहूलुहान हो गए, जबकि तूफान और अमृत को भी शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं. शोर-शराबा सुनकर अन्य ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए. परिजनों ने तत्काल सभी पांचों घायलों को एक निजी वाहन की मदद से डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में सभी घायलों का इलाज जारी है. घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दे दी गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.0
0
Report
उज्जैन में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई: 12 मामले दर्ज, 7 गिरफ्तार
Ujjain, Madhya Pradesh:380 किलो महुआ लहान और देशी-हाथ भट्टी शराब जब्त, जब्त सामग्री की कीमत करीब 43 हजार रुपये उज्जैन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई की है। जिले में चलाए गए अभियान के दौरान विभाग की टीमों ने 12 मामले दर्ज कर 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में देशी शराब के साथ हाथ भट्टी की शराब और बड़ी मात्रा में महुआ लहान भी जब्त किया गया है। आबकारी विभाग की टीमें देर रात तक होटल, ढाबों और वाहनों की जांच करती रहीं। आबकारी विभाग के मुताबिक, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में यह कार्रवाई की गई। उज्जैन नगर, खाचरौद, नागदा, बड़नगर और तराना में टीमों ने दबिश देकर अवैध शराब के मामलों में कार्रवाई की。 इस दौरान कुल 11.7 बल्क लीटर देशी शराब, 2 लीटर हाथ भठ्टी की शराब और 380 किलो महुआ लहान जब्त किया गया है। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 43 हजार 465 रुपये बताई गई है。 उज्जैन नगर में तीन मामले दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं खाचरौद में दो मामले दर्ज किए गए। नागदा में महुआ लहान जब्त कर एक मामला दर्ज किया गया है। बड़नगर क्षेत्र में सबसे ज्यादा पांच मामले सामने आए। ग्राम खरसोड़खुर्द में 230 किलो महुआ लहान जब्त कर मौके पर नष्ट किया गया है। वहीं नारेलाकला में दो लोगों से देशी शराब जब्त की गई। तराना में भी एक आरोपी से दो लीटर हाथ भट्टी की शराब बरामद की गई。 आबकारी विभाग की टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में शराब दुकानों का निरीक्षण करने के साथ देर रात तक होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट की जांच की। सड़कों पर वाहनों को रोककर भी तलाशी ली गई。 सहायक आबकारी आयुक्त निधि जैन ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया है।0
0
Report
उज्जैन में देहदान पर पुलिस ने दी गार्ड ऑफ ऑनर, सुशीला नागर का विदाई
Ujjain, Madhya Pradesh:देहदान करने वाली सुशीला नागर को पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, मेडिकल छात्रों के काम आएगा पार्थिव शरीर परिजनों ने मानव सेवा के लिए आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज को किया देहदान, उज्जैन पुलिस ने सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई उज्जैन। मानव सेवा के लिए देहदान का फैसला लेने वाली उज्जैन की सुशीला नागर को पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी। उनके परिजनों ने उनका पार्थिव शरीर आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज को देहदान किया है। उनके इस फैसले से अब मेडिकल की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को काफी मदद मिलेगी। दरअसल, मध्यप्रदेश शासन के निर्देश पर देहदान और अंगदान करने वाले लोगों को राजकीय सम्मान के रूप में गार्ड ऑफ ऑनर देने की पहल की गई है। इसी क्रम में 17 नवंबर को उज्जैन निवासी सुशीला नागर के देहदान के अवसर पर पुलिस बल ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में रक्षित निरीक्षक रणजीत सिंह और सूबेदार स्वाति कामले के निर्देश पर यह सम्मान दिया गया। सुशीला नागर के परिजनों ने मानव कल्याण की भावना से उनका पार्थिव शरीर आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज को सौंपने का निर्णय लिया। इस पूरी प्रक्रिया में मुस्कान ग्रुप उज्जैन के सेवादारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देहदान से मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों को मानव शरीर की बनावट और अंगों की कार्यप्रणाली को समझने का व्यावहारिक अवसर मिलता है। इससे भविष्य के डॉक्टरों की पढ़ाई और चिकित्सा अनुसंधान में मदद मिलती है। सुशीला नागर का यह निर्णय आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा।0
0
Report
Advertisement
नौकरी का लालच देकर बैंक खाता खुलवाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। उज्जैन में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक के नाम पर बैंक खाता खुलवाने और उसका इस्तेमाल संदिग्ध लेनदेन के लिए करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने युवक को हर महीने 25 हजार रुपये वेतन देने का लालच दिया था। इसके बाद उसके नाम से बैंक खाता खुलवाकर एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक और खाते से लिंक मोबाइल सिम अपने पास रख ली थी। मामला चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, तिरुपति सॉलिटेयर निवासी 18 वर्षीय वेदांत पाराशर की करीब दो महीने पहले रोहित पटेल और राहुल बैरागी से मुलाकात हुई थी। दोनों ने उसे कलेक्शन का काम दिलाने और हर महीने 25 हजार रुपये वेतन देने की बात कही। इसके बदले बैंक खाता खुलवाने पर 5 हजार रुपये देने का लालच भी दिया। आरोपियों ने युवक के आधार कार्ड में पता बदलवाया और 27 अगस्त 2026 को फ्रीगंज स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में उसके नाम से खाता खुलवा दिया। खाता खुलने के बाद आरोपियों ने उसका एटीएम कार्ड, पिन, पासबुक, चेकबुक और बैंक खाते से जुड़ी सिम अपने कब्जे में ले ली। युवक को बताया गया कि खाते का इस्तेमाल क्रिप्टो करेंसी के कारोबार और बड़े व्यापारियों के लेनदेन में किया जाएगा। खाते में लाखों के संदिग्ध लेनदेन का संदेह कुछ समय बाद युवक को अपने बैंक खाते में हो रही गतिविधियों पर शक हुआ। उसने बैंक से स्टेटमेंट निकलवाया तो पता चला कि उसकी जानकारी के बिना खाते में कई बार रकम जमा और निकाली गई है। 19 अक्टूबर को खाते में 37,500, 35,000 और 25,489 रुपये सहित कई संदिग्ध लेनदेन हुए। वहीं 21 अक्टूबर को महज चार मिनट के भीतर चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन से एटीएम के जरिए 37 हजार रुपये निकाले गए। जब युवक ने आरोपियों से बैंक से जुड़े दस्तावेज और एटीएम कार्ड वापस मांगे तो रोहित पटेल ने उसे धमकाया। उसने कहा कि बैंक खाता युवक के नाम पर है और वह खुद फंसेगा। इसके बाद दोनों आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए। क्या होता है म्यूल बैंक अकाउंट? दरअसल, दूसरे व्यक्ति के नाम पर बैंक खाता खुलवाकर उसका इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम जमा करने और निकालने के लिए किया जाता है। ऐसे खातों को म्यूल अकाउंट कहा जाता है। इनके जरिए असली साइबर अपराधी अपनी पहचान छिपाकर ठगी की रकम का लेनदेन करते हैं। युवक की शिकायत और बैंक स्टेटमेंट के आधार पर चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने रोहित पटेल (24), निवासी तिरुपति सॉलिटेयर और राहुल बैरागी (21), निवासी राज रॉयल कॉलोनी, उज्जैन को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस खाते में हुए संदिग्ध लेनदेन और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नौकरी, कमीशन या ज्यादा कमाई का लालच मिलने पर किसी को भी अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पिन, पासबुक या खाते से जुड़ी सिम न दें। ऐसा करना कानूनी परेशानी का कारण बन सकता है। कार्रवाई में थाना प्रभारी अशोक पाटीदार, उप निरीक्षक नितेश मिठौरा और चिमनगंज मंडी पुलिस टीम की भूमिका रही।0
0
Report
अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा श्रद्धा के साथ जारी, प्रशासन ने सुरक्षा निगरानी में
Ayodhya, Uttar Pradesh:रामनगरी अयोध्या की प्राचीन और ऐतिहासिक 14 कोसी परिक्रमा पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ जारी है। परिक्रमा पथ पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। नंगे पांव आस्था के पग पर राम भक्त परिक्रमा कर रहे हैं। लाखों श्रद्धालु जय श्रीराम के जयकारों के साथ परिक्रमा कर रहे हैं। शुभ मुहूर्त शुरू होने से पहले ही श्रद्धालुओं ने परिक्रमा शुरू कर दिए थे। निर्धारित मुहूर्त 18 नवंबर की रात 1 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर 19 नवंबर की रात 1 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। यानी करीब 24 घंटे तक परिक्रमा का शुभ मुहूर्त है। 14 कोसी परिक्रमा में श्रद्धालु 45 किलोमीटर पैदल चलकर भगवान राम लला का दर्शन करते हैं। वहीं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मंडलायुक्त राजेश कुमार खुद परिक्रमा मार्ग पर उतरे। उन्होंने सहादतगंज स्थित हनुमानगढ़ी से परिक्रमा शुरू की और करीब 6 घंटे 30 मिनट में पूरी की। इस दौरान मंडलायुक्त ने श्रद्धालुओं से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। साथ ही साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यवस्थाएं लगातार दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन के तमाम वरिष्ठ अधिकारी भी ग्राउंड जीरो पर मुस्तैद हैं。0
0
Report
पानीपत के टेक्सटाइल कारोबार में 2027 में बदलाव: रिसाइकिल यार्न और 3D डिज़ाइन प्रमुख
Panipat, Haryana:पानीपत 2027 में बदलेगा पानीपत के टेक्सटाइल कारोबार का अंदाज यूपी सरकार के साथ एमओयू के तहत पानीपत के उद्यमी लखनऊ में देंगे ट्रेनिंग 2027 के ग्लोबल ट्रेंड्स के अनुरूप बदलेगा पानीपत का टेक्सटाइल कारोबार, रिसाइकिल यार्न और 3D डिजाइन पर रहेगा फोकस हेमटेक्सटाइल-2027 की तैयारी के लिए HEPC और NIFT ने आयोजित किया सेमिनार, एक्सपोर्टर्स को बताए नए फैशन, रंगों और डिजाइन के ट्रेंड्स डाइंग इंडस्ट्री को राहत देने के लिए कॉमन बॉयलर और कॉमन ईटीपी की मांग पानीपत। अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा मजबूत करने और वर्ष 2027 के ग्लोबल फैशन ट्रेंड्स के अनुरूप पानीपत के हैंडलूम एवं टेक्सटाइल कारोबार को नई दिशा देने के लिए भारत सरकार के प्रयासों के तहत हैंडलूम एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (HEPC) की ओर से निफ्ट (NIFT) के सहयोग से एक विशेष सेमिनार आयोजित किया गया। गोल्ड होटल (डेज होटल) में आयोजित इस सेमिनार में पानीपत के एक्सपोर्टर्स, डिजाइनर्स और उद्यमियों को स्प्रिंग-समर 2027 तथा ऑटम-विंटर 2027-28 के फैशन ट्रेंड्स, नए कलर पैलेट्स, यार्न, फाइबर, फैब्रिक और वीविंग तकनीकों की जानकारी दी गई। इसका मुख्य उद्देश्य पानीपत के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों की पसंद के अनुरूप तैयार करना और जर्मनी में होने वाले प्रतिष्ठित हेमटेक्सटाइल-2027 एग्जीबिशन के लिए उद्यमियों को तैयार करना रहा। HEPC के वाइस चेयरमैन राकेश जैन ने बताया कि हेमटेक्सटाइल एग्जीबिशन में पानीपत से बड़ी संख्या में एक्सपोर्टर्स हिस्सा लेते हैं। ऐसे में जरूरी है कि उद्यमी अपने उत्पादों के साथ-साथ स्टॉल की सजावट और प्रेजेंटेशन पर भी विशेष ध्यान दें, ताकि विदेशी ग्राहक आकर्षित हों और अधिक से अधिक ऑर्डर मिल सकें। इसी उद्देश्य से निफ्ट के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया। एक विशेषज्ञ ने आने वाले समय के फैशन और रंगों के ट्रेंड्स की जानकारी दी, जबकि दूसरे ने स्टॉल पर उत्पादों को आकर्षक तरीके से प्रदर्शित करने के गुर बताए। उन्होंने कहा कि HEPC बुनकरों, छोटे निर्माताओं और उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों में भाग लेने तथा अपने उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने में मदद करती है। निफ्ट के टेक्सटाइल डिजाइन विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अनु शर्मा ने बताया कि भविष्य के फैशन में 3D डिजाइन, सरफेस एंब्रॉयडरी और नई वीविंग तकनीकों का चलन बढ़ेगा। अब तक जहां 2D डिजाइन का अधिक इस्तेमाल होता रहा है, वहीं आने वाले समय में 3D डिजाइन ग्राहकों को नया अनुभव देंगे। उन्होंने कहा कि फैशन इंडस्ट्री में सस्टेनेबिलिटी और प्रकृति से जुड़े उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। पुरानी चीजों को नए अंदाज में पेश करना और रिसाइकिल सामग्री से उत्पाद तैयार करना भी भविष्य के प्रमुख ट्रेंड्स में शामिल होगा। इससे पानीपत की रिसाइकिलेिंग आधारित टेक्सटाइल इंडस्ट्री को बड़ा लाभ मिल सकता। पानीपत एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के प्रधान ललित गोयल ने कहा कि सेमिनार में निफ्ट की डॉ अनु शर्मा सहित विशेषज्ञों ने वर्ष 2027 के ट्रेंड्स, कलर पैलेट्स और कारोबार को आगे बढ़ाने के नए तरीकों पर जानकारी दी। वहीं साहिल इंटरनेशनल केएमडी साहिल धमीजा ने कहा कि रिसाइकिल कपड़ों से यार्न तैयार कर नए उत्पाद बनाने का चलन बढ़ रहा है। इससे उत्पादन लागत कम करने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलती है। उन्होंने ऐसी वर्कशॉप हर महीने आयोजित करने की जरूरत बताई। डाइंग इंडस्ट्री के लिए यूपी में संभावनाएं, लेकिन उद्यमियों की पहली पसंद पानीपत राकेश जैन ने बताया कि दिसंबर 2026 में उत्तर प्रदेश सरकार और HEPC के बीच हुए एमओयू के तहत पानीपत के हैंडलूम एक्सपोर्टर्स लखनऊ जाकर वहां के उद्यमियों को ट्रेनिंग देंगे। यदि उत्तर प्रदेश सरकार बेहतर औद्योगिक सुविधाएं उपलब्ध कराती है तो पानीपत के कुछ उद्यमी वहां उद्योग लगाने पर भी विचार कर सकते हैं। हालांकि, पानीपत के उद्यमियों का कहना है कि यदि सरकार यहीं पर बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करा दे तो उन्हें दूसरे प्रदेशों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि डाइंग इंडस्ट्री को प्रदूषण संबंधी नियमों और इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सरकार यदि कॉमन बॉयलर और कॉमन जीरो लिक्विड डिस्चार्ज (ZLD) आधारित एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवा दे तो प्रदूषण नियंत्रण के साथ उद्योगों को भी बड़ी राहत मिल सकती है। इससे पानीपत के टेक्सटाइल उद्योग को पर्यावरण अनुकूल तरीके से आगे बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धी बनाए रखने में मदद मिलेगी।0
0
Report
Advertisement
