icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झांसी: सिद्धेश्वर नगर में प्रेमी ने प्रेमिका गोली मारकर हत्या की

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के सिद्धेश्वर नगर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई, यहां एक सनकी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को सिर में तमंचे से गोली मार उसे मौत के घाट उतार दिया, बताया जा रहा है कि मृतक चंचल की शादी 12 दिसंबर को होना थी, जिससे प्रेमी नाराज था आज जब प्रेमिका चंचल घर में अकेली थी, तभी मौका पाकर प्रेमी कमल पीछे के रास्ते दीwall फांदकर घर के अंदर दाखिल हुआ और तमंचे से प्रेमिका के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया, रास्ता में मिले मृतक के चाचा को हत्यारे ने बताया कि मैने तुम्हारी भतीजी को गोली मार दी है, यह इसे सुनकर चाचा तुरंत घर पहुंचे और देखा तो उसकी भतीजी खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ी थी, वह तत्काल अपने भाई की मदद से थाने पहुंचा और पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज कर जांच पड़ताल शुरू करने के साथ आरोपी की तलाश में जुटी है।
0
0
Report

अमेठी: सलमान को श्री राम कथा में सम्मान, महताब खान के पोस्ट पर विवाद

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - श्री राम कथा में पहुंचे एशियन गेम्स में भारत के लिए पदक जीतने वाले सलमान का अंतराष्ट्रीय कथावाचक शांतनु जी महाराज ने किया मंच से सम्मानित, मंच से सम्मानित होने के बाद मुस्लिम समाज के नेता महताब खान ने पदक विजेता सलमान को लेकर सोशल मीडिया पर किया विवादित पोस्ट, महताब खान की पोस्ट को लेकर युवा खिलाड़ियों में आक्रोश, सलमान खान पर महताब खान द्वारा इस तरीके की पोस्ट को लेकर मोहम्मद आजम लाइन ने की कार्यवाही की मांग, यहाँ आयोजित श्री कथा में राष्ट्रीय खिलाड़ी सलमान खान को किया गया था सम्मानित
0
0
Report
Advertisement

हाजीपुर में भारी बारिश से जलजमाव, नगर परिषद की व्यवस्था सवालों के घेरे में

Noida, Uttar Pradesh:सSmart सांसद का बदहाल शहर।एक घण्टे की बारिश में पानी पानी हुआ हाजीपुर।जलजमाव से बेहाल हुए लोग। देर शाम अचानक मौसम का मिजाज बदला और झमाझम बारिश से मौसम तो सुहाना हो गया लेकिन बारिश ने शहर की बदहाली और नगर परिषद की व्यवस्था की पोल खोल दी।पूरा शहर झील में तब्दील हो गया और नाले का पानी भी सड़क पर बहने लगा।आलम यह है कि शहर का अस्पताल रोड,कचहरी रोड, एसडीओ रोड,गांधी चौक सहित सभी चौक चौराहा पानी से लबालब भर गया।तस्वीरों को देख कर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि हाजीपुर की बदहाली का आलम क्या है।शहर का कोई ऐसा इलाका या मोहल्ला नहीं बचा है जहाँ जलजमाव नहीं है।झमाझम हुई बारिश ने एक बार फिर नगर परिषद की व्यवस्था, शहर को साफ और स्वच्छ बनाने के अभियान पर पानी फेर दिया है और बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर कब सुधरेगी हाजीपुर की व्यवस्था।
0
0
Report

एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह के अनुसार रिटायरमेंट तय, सिंधु ऑपरेशन ने दिखाई क्षमता

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह कहते हैं, "...मुझे लगता है कि यह आखिरी बार है जब मैं यूनिफॉर्म में ऐसी किसी सभा को संबोधित कर रहा हूँ। आप जानते हैं कि मेरे उत्तराधिकारी की घोषणा पहले ही हो चुकी है, इसलिए अब मेरे रिटायरमेंट की तारीख को लेकर किसी के मन में कोई संदेह नहीं है..." कि स्थिति ऐसी ही है और हमने पिछले कुछ वर्षों में इसे देखा भी है। एयर फ़ोर्स का फ़ोकस अब प्लेटफ़ॉर्म-केंद्रित होने के बजाय क्षमता-केंद्रित हो गया है, और साथ ही अलग-अलग हिस्सों के एकीकरण (इंटीग्रेशन) पर भी ध्यान दिया जा रहा है। 'ऑपरेशन सिंधु' के दौरान यह काफ़ी काम आया और इसने अपनी अहमियत साबित की है... इन कॉन्ट्रैक्ट्स पर शायद इसी फाइनेंशियल ईयर में या पक्के तौर पर अगले फाइनेंशियल ईयर में साइन हो सकते हैं। जहाँ तक C-295 एयरक्राफ्ट की बात है, हमें बाहर से 16 एयरक्राफ्ट मिलने थे और बाकी 40 भारत में बनने थे 17वाँ एयरक्राफ्ट, यानी भारत में बनने वाला पहला एयरक्राफ्ट, अभी प्रोडक्शन टेस्टिंग के दौर में है। कुछ छोटी-मोटी दिक्कतें हैं जिन्हें ठीक किया जा रहा है, उम्मीद है कि एक-दो महीने में यह तैयार हो जाएगा...
0
0
Report
Advertisement

सेवा ज्योति यात्रा में हंगामा, LED स्क्रीन पर टैब फेंकने वाले युवक गिरफ्तार

Chhindwara, Madhya Pradesh:भाजपा के सेवा ज्योति यात्रा के कार्यक्रम में हंगामा, युवक ने LED स्क्रीन पर फेंका टैब ,पुलिस ने किया गिरफ्तार भाजपा के दशहरा मैदान में चल रहे सेवा ज्योति यात्रा के कार्यक्रम के दौरान अचानक उस समय हंगामा हो गया जब एक युवक ने मंच के सामने लगी एलईडी स्क्रीन पर टैब फेंक दिया. घटना के तुरंत बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया. युवक की पहचान सुधीर पिता देवीप्रसाद यादव उम्र 46 वर्ष निवासी विजडम स्कूल के पास, पातालेश्वर, थाना कुंडीपुरा के रूप में हुई है .पुलिस युवक को थाने ले जाकर घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है. अचानक हुई इस घटना से कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए हलचल का माहौल बन गया. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का वर्चुअल संबोधन होना था. इसी दौरान जब यह घटना हुई उसके बाद मौजूद कार्यकर्ताओं ने युवक के साथ मारपीट भी की जिसके बाद पुलिस ने टैब फेंकने वाले युवक को दशहरा मैदान से लेकर कोतवाली थाने तक पैदल लेके गई.
0
0
Report

जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में एसी फिटिंग से पाइप फटने पर वार्डों में पानी-करंट खतरा

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। संभाग के सबसे बड़े जनाना अस्पताल उम्मेद अस्पताल में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। अस्पताल के आरएमओ कार्यालय के बाहर एसी फिटिंग के दौरान अंडरग्राउंड पानी की पाइपलाइन फूट गई। पाइपलाइन फूटने के बाद सैकड़ों लीटर पानी बहता रहा, लेकिन जिम्मेदारों ने तत्काल मरम्मत कराने के बजाय पाइप को ट्यूब से बांधकर जुगाड़ कर दिया। लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है。 बताया जा रहा है कि एसी फिटिंग का काम अस्पताल के दो केयरटेकर की ओर से बिना सूचना दिए और बिना अनुमति के शुरू कराया गया। एसी फिटिंग के दौरान पानी की भूमिगत पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे अस्पताल के कई वार्डों में पानी की समस्या पैदा हो गई। इस फिटिंग से अब अंडरग्राउंड बिजली के कनेक्शन होने से करंट फैलने का भी खतरा मंडरा रहा है。 धोबी घाट पर कपड़ों का ढेर पानी की सप्लाई प्रभावित होने का असर अस्पताल के धोबी घाट पर भी देखने को मिला। मरीजों के गंदे कपड़े, चादर और रजाइयां बिना धुलाई के बुधवार शाम तक पड़ी रही हैं। पानी की व्यवस्था बाधित होने से अस्पताल की सफाई और मरीजों को उपलब्ध कराए जाने वाले धुले कपड़ों की व्यवस्था भी प्रभावित होने की बात सामने आई है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अस्पताल प्रशासन मीडिया से बातचीत करने से बचता नजर आया。
0
0
Report
Advertisement

जदयू की चेतावनी से NDA टेंशन, नीतीश कुमार का नाम अगला सौ साल तक बरकरार?

Hajipur, Bihar:चिराग के बाद जदयू ने भी दिया एनडीए को टेंशन।एनडीए को जदयू ने दिया चेतावनी।जदयू सांसद संजय झा का बड़ा बयान।बिहार में कोई भी दल बगैर जदयू के नहीं कर सकता राजनीति।अगले सौ वर्षों तक रहेगा नीतीश कुमार का नाम। फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद कार्यक्रम में भाग लेने हाजीपुर पहुंचे जदयू सांसद संजय झा द्वारा दिए गए बयान से बिहार की राजनीति गरमाने की पूरी पूरी संभावना है।दरअसल कार्यक्रम के दौरान सभा को सम्बोधित करते हुए संजय झा ने कहा कि बिहार में किसी भी दल को राजनीति करना होगा तो जदयू के आस पास ही करना होगा।उन्होंने कहा कि बिहार की सभी पार्टियों में जदयू 20 है किसी भी दल से 19 नहीं है।आगे उन्होंने कहा कि अगले सौ वर्षों तक नीतीश जी का नाम और उनका काम रहेगा।इसके अलावे जदयू सांसद ने लोगो से कहा कि अब हमारे नेता निशांत है और इन्ही के नेतृत्व में हमे आगे काम करना है।वहीं फरक्का जल सन्धि को लेकर जदयू सांसद ने लालू प्रसाद यादव पर भी हमला बोला और कहा कि जिस समय फरक्का जल सन्धि हुआ था उस समय बिहार के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव थे और उनके रहते बिहार के साथ इतना बड़ा अन्याय हो गया और उन्होंने कुछ नहीं किया।बहरहाल नीतीश संवाद कार्यक्रम के तहत एक तरफ जदयू जहाँ निशांत के ताजपोशी की तैयारी कर रही है वहीं अपने सहयोगियों को भी यह बताने का प्रयास कर रही है कि बिहार की राजनीति का बड़ा भाई कभी भी जदयू ही है और जदयू ही रहेगा।ऐसे में देखना होगा कि जदूय सांसद के इस बयान के बाद एनडीए के घटक दलों की तरफ से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है。
0
0
Report

एयर चीफ़ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने रिटायरमेंट के संकेत दिए; सेना का नया फोकस क्षमता-केन्द्रित

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह कहते हैं, "...मुझे लगता है कि यह आखिरी बार है जब मैं यूनिफॉर्म में ऐसी किसी सभा को संबोधित कर रहा हूँ। आप जानते हैं कि मेरे उत्तराधिकारी की घोषणा पहले ही हो चुकी है, इसलिए अब मेरे रिटायरमेंट की तारीख को लेकर किसी के मन में कोई संदेह नहीं है..." कि स्थिति ऐसी ही है और हमने पिछले कुछ वर्षों में इसे देखा भी है। एयर फ़ोर्स का फ़ोकस अब प्लेटफ़ॉर्म-केंद्रित होने के बजाय क्षमता-केंद्रित हो गया है, और साथ ही अलग-अलग हिस्सों के एकीकरण (इंटीग्रेशन) पर भी ध्यान दिया जा रहा है। 'ऑपरेशन सिंधु' के दौरान यह काफ़ी काम आया और इसने अपनी अहमियत साबित की है... इन कॉन्ट्रैक्ट्स पर शायद इसी फाइनेंशियल ईयर में या पक्के तौर पर अगले फाइनेंशियल ईयर में साइन हो सकते हैं। जहाँ तक C-295 एयरक्राफ्ट की बात है, हमें बाहर से 16 एयरक्राफ्ट मिलने थे और बाकी 40 भारत में बनने थे; 17वाँ एयरक्राफ़्ट, यानी भारत में बनने वाला पहला एयरक्राफ्ट, अभी प्रोडक्शन टेस्टिंग के दौर में है। कुछ छोटी-मोटी दिक्कतें हैं जिन्हें ठीक किया जा रहा है, उम्मीद है कि एक-दो महीने में यह तैयार हो जाएगा...
0
0
Report
Advertisement

रेवाड़ी में महिला आयोग का मंच: 14 मामलों का मौके पर समाधान

Rewari, Haryana:रेवाड़ी में महिला आयोग की बेंच: आयोग आपके द्वार कार्यक्रम में पहुंचीं चेयरपर्सन ऊषा प्रियदर्शी, 19 में से 14 मामलों का मौके पर समाधान...दो मामले में सभागार से ही गिरफ्तारी के आदेश....बुजुर्ग मां के साथ मारपीट पर एक्शन: बेटे द्वारा जेवर छीनने और मारपीट के मामले में चेयरपर्सन ने खुद दखल देकर कराया समाधान....दोषी कोई भी हो, होगी कार्रवाई: महिला आयोग की दो टूक—कानून की नजर में सब बराबर, झूठी शिकायत देने पर भी होगी निष्पक्ष जांच....आयोग आपके द्वार कार्यक्रम के तहत रेवाड़ी में सुनी गईं महिलाओं की समस्याएं....बुजुर्ग माता-पिता के साथ बेटों के दुर्व्यवहार की बढ़ती घटनाओं पर महिला आयोग ने जताई गहरी चिंता....रेवाड़ी नागरिक अस्पताल का भी किया औचक निरीक्षण....मौके पर मिली खामियों को सुधारने के निर्देश दिए गए।
0
0
Report

भिवंडी में भाजपा ने विकसित भारत के सपनों के साथ सेवा ज्योत कार्यक्रम शुरू किया

Thane, Maharashtra:भिवंडीमध्ये भाजपचा सेवा ज्योत कार्यक्रम विकसित भारत संकल्पासाठी रॅली.. भाजपा कार्यालय ते धामणकर नाका रॅली पायल सिनेमा ते आमदार महेश चौघुले निवासस्थानापर्यंत आयोजन... भिवंडीमध्ये भारतीय जनता पार्टीच्या वतीने सेवा ज्योत कार्यक्रमाचे आयोजन करण्यात आले होते. पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या वाढदिवसानिमित्त आणि त्यांच्या 25 वर्षांच्या मुख्यमंत्री आणि पंतप्रधान म्हणून केलेल्या सेवेच्या निमित्ताने हा एक महिना सेवा कार्यक्रम राबवला जात आहे. भाजपा कार्यालयापासून धामणकर नाका, पायल सिनेमा ते आमदार महेश चौघुले यांच्या निवासस्थानापर्यंत हा सेवा ज्योत कार्यक्रम संपन्न झाला. यावेळी भिवंडी पूर्वचे आमदार महेश चौघुले, भाजपा शहर अध्यक्ष रवी सावंत, नगरसेवक परेश उर्फ राजू चौघुले यांच्यासह मोठ्या संख्येने भाजपा कार्यकर्ते उपस्थित होते. सर्व कार्यकर्त्यांनी गळ्यात भाजपाचा झेंडा आणि खांद्यावर भगवा उपरणे परिधान केले होते. यावेळी आमदार महेश चौघुले यांनी माध्यमांशी बोलताना सांगितले की, मोदीजींचे स्वप्न आहे 2047 पर्यंत विकसित भारत व्हावा. भारतीय जनता पार्टीची स्थापना 1980 साली झाली तेव्हा 2 खासदार होते, आज मोदीजींनी हिंदुत्वाच्या एकतेवर 300 पेक्षा जास्त जागा आणल्या. राम मंदिर असो, काश्मीरचा 370 कलम असो, जी कामे कधीही शक्य नव्हती ती मोदीजींनी करून दाखवली. महिला, युवक, ज्येष्ठ, विद्यार्थ्यांसाठी अनेक योजना आणल्या. पूर्वी 100 रुपये पाठवले तर 15 रुपयेच मिळायचे, आता डायरेक्ट बँकिंगमुळे पूर्ण पैसे लोकांच्या खात्यात येतात. विरोधकांकडे भ्रष्टाचारावर बोलण्यासारखा एकही मुद्दा नाही, देश चांगला चालला आहे.
0
0
Report

लाडवा मंडी में धान की आवक के बीच जाम-उठान समस्या पर मंत्री से सवाल

Kurukshetra, Haryana:कुरूक्षेत्र के लाडवा की अनाज मंडी में पहुंचे, हरियाणा के कृषि एंव किसान कल्याण विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा उनहोंने कहा किधान की खरीद के बीच किसानों की समस्याओं को लेकर मंत्री से सवाल کیے गए। मंत्री ने सरकार की ओर से किसानों के लिए किए गए काम गिनाए, वहीं मंडी में भारी आवक के चलते जाम और उठान की समस्या को लेकर भी सवाल उठे। लाडवा अनाज मंडी में धान की बंपर आवक के चलते मंडी के सभी गेट जाम नजर आए। हालात ऐसे रहे कि मुख्यमंत्री के काफिले को भी मुख्य सड़क के बजाय लिंक मार्ग से मंडी में प्रवेश करना पड़ा। इसी दौरान किसानों की समस्याओं और मंडी में व्यवस्थाओं को लेकर मंत्री से सवाल किए गए। मंत्री ने कहा कि सरकार ने किसानों की कई समस्याओं को दूर करने के लिए लगातार काम किया है। आधार कार्ड से लेकर किसानों को मिलने वाली सुविधाओं, फसलों के भाव और एमएसपी तक कई स्तर पर फैसले लिए गए हैं। मंत्री ने कहा कि कुछ फसलों के भाव में अंतर किया गया और एमएसपी तय करने से किसानों को फायदा हुआ है। इसके अलावा 36 फसलों को लेकर कैबिनेट स्तर पर योजना लाई गई और पोर्टल के माध्यम से भी किसानों को लाभ पहुंचाने का दावा किया गया। मंत्री ने कहा कि इस बार धान की आवक बहुत तेजी से हो रही है। पहले फसल का सीजन करीब डेढ़ महीने तक चलता था, लेकिन अब मशीनों के इस्तेमाल के कारण बड़ी मात्रा में फसल महज 15 से 20 दिनों में सीजन रह गया है ऐसे में एक साथ ज्यादा आवक होने पर मंडियों में जाम की स्थिति बनना स्वाभाविक है। किसानों की सबसे बड़ी समस्या उठान को लेकर भी सामने आई। किसानों का कहना है कि मंडी में फसल पहुंचने के बाद उठान में देरी हो रही है। इसके अलावा पोर्टल पर दर्ज जमीन और मंडी में गेट पास बनवाते समय दर्ज क्षेत्रफल में भी अंतर की शिकायतें किसानों ने उठाईं। किसानों ने बताया कि उन्होंने पोर्टल पर दो एकड़ जमीन का विवरण दर्ज करवाया था, लेकिन मंडी में पास कटवाने के दौरान सत्यापन में केवल एक एकड़ क्षेत्र ही दर्ज किया जा रहा है। यानि सरकार जहां मंडियों में खरीद व्यवस्था बेहतर होने का दावा कर रही है, वहीं किसानों की शिकायतों में उठान, गेट पास और पोर्टल पर जमीन के सत्यापन से जुड़ी दिक्कतें अभी भी सामने आ रही हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इन समस्याओं का समाधान कितनी जल्दी करता है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top