औरैया पैर फिसलने से कुएं में गिरे 8 वर्षीय बच्चे की हुई मौत
Bidhuna, Uttar Pradesh:यूपी के औरैया जनपद के सहायल थाना क्षेत्र के कस्बा सहायल में उस समय हड़कंप मच गया जब दोस्तो के साथ समर के टैंक में खेल रहे 3 बच्चों में से एक बच्चे का पैर फिसल जाने से बच्चा कुएं में जा गिरा , सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद कुएं में गिरे बच्चे को बाहर निकाल कर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां पर डाक्टरों के द्वारा बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया । बच्चे के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा । बच्चे की मौत से परिजनों का रो रोकर हुआ बुरा हाल । क्षेत्राधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने दी मामले की जानकारी ।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
'यूपी में वो दिन देखे जब अतीक का कुत्ता मुलायम से हाथ मिलाता था', सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम का बड़ा बयान
Meerut, Uttar Pradesh:पारस गोयल/ मेरठ: सरधना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रहे संगीत सोम एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। दीपावली मिलन कार्यक्रम में उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह माफिया राज को लेकर पुरानी सरकारों को घेर रहे हैं। मंच पर पीछे बैनर लगा था जिसमें "समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली, गोवर्धन, भैयादूज, गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएं - प्रो. सोमेंद्र तोमर" लिखा था, और मंच से विधायक संगीत सोम संबोधित कर रहे थे।
