icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हरिभाऊ राठोड का दावा: खुला वर्ग को 75% भर्ती सीटें, पिछड़े वर्गों के साथ अन्याय

Yavatmal, Maharashtra:राज्य शासनाकडून पवित्र पोर्टलच्या माध्यमातून ३० हजार शिक्षकांची भरती केली जात आहे. मात्र यात ७५ टक्के जागा ह्या खुल्या प्रवर्गासाठी ठेवण्यात आल्या असून मागास प्रवर्गांवर योजनापूर्वक अन्याय करण्यात आला आहे, शिक्षक भरतीतील हा रोस्टर घोटाळा असल्याचा गंभीर आरोप भटक्या विमुक्तांचे नेते माजी खासदार हरिभाऊ राठोड यांनी केला आहे. या घोटाळ्यासाठी मागासवर्गीय विभागाचे मंत्री अतुल सावे आणि शिक्षण मंत्री दादा भुसे हे जबाबदार असून ओबीसी आणि भटक्या विमुक्त उमेदवारांविरुद्ध हे जाणीवपूर्वक षडयंत्र असल्याचंही हरिभाऊ राठोड यांनी म्हटले आहे. शिक्षक भरतीला स्थगिती देण्याची मागणी त्यांनी केली आहे. बाईट : हरिभाऊ राठोड
0
0
Report

हरियाणा CM के प्रयासों से युवा आत्मविश्वास बढ़ा, अमृत काल का जन-आंदोलन

Noida, Uttar Pradesh:नारनौल: हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी कहते हैं, "चाहे देश की सुरक्षा करने वाले हमारे सैनिक हों, गोल्ड मेडल जीतने वाले हमारे युवा खिलाड़ी हों, या फिर इंडस्ट्री और स्टार्टअप सेक्टर में बेहतरीन काम करने वाले हमारे युवा हों - हरियाणा लगातार आगे बढ़ रहा है। शिक्षा हो या बिना किसी 'पर्ची' या 'खर्ची' के रोज़गार मिलना, हरियाणा हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है। वे आदरणीय मोदी जी के नेतृत्व में हो रहे कामों की सराहना करते हैं। आप 'हर घर तिरंगा' अभियान को देख सकते हैं - प्रधानमंत्री ने अमृत काल के दौरान जिसकी बात की थी, वह अब सिर्फ़ शब्दों से आगे बढ़कर एक बड़े जन-आंदोलन में बदल गया है। मैं सभी को दिल से बधाई देता हूँ।"
0
0
Report

दुर्ग पुलिस ने 66 प्रकरणों में मादक पदार्थों का विधिसम्मत नष्टकरण किया

Durg, Chhattisgarh:दुर्ग पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए 66 प्रकरणों में जब्त करीब 1.20 करोड़ रुपये के मादक पदार्थों का विधिसम्मत नष्टीकरण किया न्यायालयीन और वैधानिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई. दरअसल अलग अलग मामले औए धाराओं में जप्त किए गए मादक पदार्थों में 138.196 किलोग्राम गांजा, 114.56 ग्राम हेरोइन, 1,758 नशीली टैबलेट, 2,772 नशीले कैप्सूल और 837 नग नशीली दवाओं के सीरप शामिल हैं. गांजा, हेरोइन, टैबलेट और कैप्सूल का नष्टीकरण भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस-03 प्लांट स्थित भस्मीकरण संयंत्र में निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया गया वहीं नशीली दवाओं के सीरप को नेवई थाना क्षेत्र के नेवईभाठा में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नष्ट किया गया. सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के नारकोटिक्स सेल के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई नष्टीकरण के दौरान पर्यावरण विभाग और संबंधित विभागों से आवश्यक अनुमति लेकर सुरक्षा व पर्यावरणीय मानकों का पालन किया गया है. कार्रवाई के दौरान डीआईजी एवं एसएसपी विजय अग्रवाल, एएसपी शोभराज अग्रवाल, सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी और आबकारी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे उन्होंने नागरिकों से मादक पदार्थों के अवैध उत्पादन, परिवहन, बिक्री और सेवन की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है.
0
0
Report
Advertisement

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में मलेरिया से 65 वर्षीय मरीज की मौत; बरमकेला निवासी सीताराम साहू

Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग मलेरिया से 65 वर्षीय मरीज की मौत, मेडिकल कॉलेज अस्पताल रायगढ़ में चल रहा था इलाज, रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान मलेरिया पीड़ित 65 वर्षीय मरीज सीताराम साहू की मौत हो गई। मृतक सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला क्षेत्र के कपरतूंगा का रहने वाला था। सीताराम साहू को अचानक तेज बुखार आया था। इसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के दौरान मलेरिया पॉजिटिव पाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया था। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान मरीज की मौत हो गई।
0
0
Report

लखेंद्र पासवान ने तेजस्वी यादव पर हमला, आरजेडी को पारिवारिक दुकान कहा

Hajipur, Bihar:हाजीपुर पहुंचे बिहार सरकार के अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान ने आरजेडी के संगठन को भंग किए जाने को लेकर तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। मंत्री ने आरजेडी को राजनीतिक पार्टी की जगह पारिवारिक दुकान करार दिया और कहा कि जब मन किया दुकान का शटर उठा लिया और जब मन किया बंद कर लिया।लखेंद्र पासवान ने कहा कि आरजेडी में न नीति है, न सिद्धांत और न ही नैतिकता। 2025 के विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार का सदमा तेजस्वी यादव को अब तक लगा हुआ है, इसी वजह से पार्टी के संगठन को भंग किया गया है। मंत्री ने दावा किया कि बिहार की जनता ने तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी को नकार दिया है। मंत्री ने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव अपनी पार्टी बंद कर लें तो एनडीए को इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। वहीं उन्होंने मजबूत संगठन के साथ नई कमेटी बनाने के आरजेडी के फैसले पर भी तंज कसा।इसी दौरान मंत्री लखेंद्र पासवान ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सरकारी स्कूलों को लेकर दिए बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी व्यवस्था बनती है कि मंत्री, विधायक, अधिकारी से लेकर चपरासी तक के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ें, तो निश्चित रूप से बिहार की शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा। मंत्री ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि हर समाज के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ें। उन्होंने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने भी सरकारी स्कूल में पढ़ाई की है और व्यवस्था बनने पर उनके बच्चे भी सरकारी स्कूल में पढ़ने जाएंगे।
0
0
Report
Advertisement

बिहार में मानसून सक्रिय, पटना समेत कई जिलों में बारिश की संभावना

Patna, Bihar:बिहार में मानसून की सक्रियता के चलते पटना समेत राज्य के कई हिस्सों में मौसम सामान्य बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार मानसून ट्रफ दिल्ली, देवमाली और दीघा होते हुए दक्षिण-पूर्व की ओर तथा पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी से गुजर रही है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे के दौरान पटना समेत सभी जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ कई स्थानों पर छिटपुट बारिश होने की संभावना है। वहीं, भभुआ और किशनगंज के एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है. बीते 24 घंटे में पटना में 23.1 मिमी, बेलछी में 26.6 मिमी और फुलवारीशरीफ में 20.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। सिवान के सिसवन में सबसे अधिक 40.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई। शनिवार को पटना और आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही के साथ तीखी धूप के कारण उमस का असर भी बना रहा। पटना समेत 17 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि कैमूर और फारबिसगंज में 35.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का पूर्वानुमान जताया है.
0
0
Report

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप: मौलाना गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Darbhanga, Bihar:नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में मौलाना गिरफ्तार, आठ घंटे में पकड़ा गया घनश्यामपुर पुलिस ने अलीनगर के पकड़ी गांव से किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा दरभंगा:-घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित मस्जिद में बच्चों को पढ़ाने वाले मौलाना पर 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मामले में नाबालिग के पिता के आवेदन पर शुक्रवार देर रात घनश्यामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी दर्ज होने के करीब आठ घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी मौलाना को अलीनगर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि नाबालिग के पिता के आवेदन के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल छापेमारी शुरू की। इसी क्रम में अलीनगर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव से उसे गिरफ्तार कर लिया गया。 पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों से संबंधित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिरौल थाना क्षेत्र के रूपनगर गांव निवासी मौलाना जैनुल आबेदीन के रूप में हुई है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोप सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
0
0
Report
Advertisement

गोंडा के छपिया में भीषण टक्कर, बाइक सवार दो की मौत—पिकअप चालक फरार

Gonda, Uttar Pradesh:एक्नर- खबर गोंडा से है। जहां छपिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मसकनवां -बभनान हाईवे मार्ग NH 727G के छपिया भूईगावा मार्ग के 200 पश्चिम पुल के समीप बाइक-पिकअप की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई है। पिकप सड़क के किनारे खाई पलटीं इसके बाद चालक वाहन छोड़ फरार हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो बाइक सवारों को तत्काल छपिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। छपिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मसकनवां -बभनान हाईवे मार्ग पर शनिवार रात लगभग भूईगावा मार्ग के 200 मीटर पश्चिम मुख्य मार्ग पर आमने-सामने की बाइक व पिकअप की जबर्दस्त टक्कर हो गई। टक्कर होने के चलते पिकअप UP43सीटी4091 सड़क के किनारे खाई में पलट गई। तथा बाइक संख्या U51BH3464 पर सवार रंजीत पुत्र प्रेम चन्द व गंगाधर पुत्र राम केवल निवासी ग्राम चुवाड छपिया जाकर दूर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। तत्काल छपिया थाने की पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने तत्काल दोनों मृतको के परिजनों को सुचित किया है।
0
0
Report

पीआरवी टीम,गहरे पानी में डूब रहे व्यक्ति की बचाई जान

KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow9m ago
Gonda, Uttar Pradesh:पीआरवी टीम,गहरे पानी में डूब रहे व्यक्ति की बचाई जान गोण्डा। जनपद गोण्डा में आमजन की सुरक्षा एवं सहायता के लिए संचालित डायल-112 सेवा द्वारा एक बार फिर तत्परता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए गहरे पानी में डूब रहे एक व्यक्ति की जान बचाई गई। आज धानेपुर क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति गहरे पानी में डूब रहा था जिसके तत्काल सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही थाना धानेपुर क्षेत्र में संचालित ’’पीआरवी संख्या-5643’’ पर नियुक्त कमांडर आरक्षी हृदेश सिंह यादव एवं होमगार्ड चालक राकेश तिवारी द्वारा बिना किसी विलम्ब के तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना होकर अत्यंत कम समय में मौके पर पहुंचकर डूब रहे व्यक्ति को गहरे पानी से खिलावन कोरी को सकुशल पानी से बाहर निकाल लिया गया।’
0
0
Report
Advertisement

शिरूर अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत; पति ने लापरवाही का आरोप लगाया

Shirur, Maharashtra:शिरूर के कोळपे अस्पताल में एक 28 वर्षीय विवाहित महिला पूजा राहुल गई की हाथ के फ्रैक्चर के ऑपरेशन के दौरान दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गई। 4 अगस्त को बाइक गिरने से पूजा के दाहिने हाथ के कुहनी/ elbow पर चोट आई थी और उन्हें शस्त्रक्रिया के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया। however, 6 अगस्त को शस्त्रक्रियेदरम्यान उनकी मृत्यु हो गई। डॉक्टरों की उपचार में लापरवाही के serious आरोप पति राहुल गई ने लगाए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु दर्ज की और शव को शवविच्छेदन के लिए पुणे स्थित ससून अस्पताल भेजा गया। इस पूरे मामले का सत्य और मौत का असल कारण शवविच्छेदन रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा।
0
0
Report

जोधपुर में हर घर तिरंगा अभियान से देशभक्ति की धारा तेज

Jodhpur, Rajasthan:देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को याद करने के उद्देश्य से रविवार को जोधपुर में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई। कलेक्ट्रेट परिसर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली गई। संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने प्रभात फेरी में शिरकत की। इस दौरान जिला कलेक्टर आलोक रंजन, भाजपा देहात अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों के साथ एनसीसी, स्काउट-गाइड के बच्चे, महिलाएं और आमजन भी शामिल हुए। प्रभात फेरी के दौरान तिरंगे के साथ देशभक्ति का माहौल नजर आया। बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर अभियान में भाग लिया। मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि देशभक्ति की भावना आमजन में जागृत करने और देश को आजादी दिलाने वाले शहीदों को याद करने के उद्देश्य से जोधपुर में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से प्रदेशवासियों और जोधपुरवासियों को हर घर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने आमजन से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top