icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

शाकुंभरी देवी मेले की सुरक्षा: तीन कंट्रोल रूम, अस्थायी थाना और CCTV का बड़ा इंतजाम

NJNEENA JAINJust now
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। आगामी 11 अक्टूबर से माता शाकुंभरी देवी मंदिर परिसर में लगने वाले मेلے की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन की अध्यक्षता में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद अधिकारियों ने मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि मेले में पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य विभागों के कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे। मेले को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं 9 अक्टूबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र की CCTV कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए तीन कंट्रोल रूम बनाए गए हैं और एक अस्थायी थाना स्थापित किया गया है। मंदिर परिसर में पानी आने की समस्या के समाधान के लिए विशेष प्लान तैयार किया गया है। इसके साथ ही आपदा से संबंधित कोई भी सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई के लिए QRT टीम गठित की गई है। डीएम ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को प्राथमिकता देते हुए भीड़ नियंत्रण, यातायात, पार्किंग, बैरिकेडिंग, पेयजल समेत सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूरा कराया जा रहा है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार समन्वय बनाकर मेले की व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे, ताकि मेला शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सके।
0
0
Report

पटना के गोवा सिटी प्रोजेक्ट पूजा पर 25% डिस्काउंट, शानदार मौका

Patna, Bihar:पटना में पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन के खास प्रोजेक्ट गोवा सिटी पूजा के मौके पर 25 फीसदी डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी संजीव श्रीवास्तव के अनुसार यह प्रोजेक्ट पूरी तरह फर्निश करके दिया जा रहा है; फ्लैट्स सिर्फ घर नहीं, अंदर सभी सुविधाएं और इंटीरियर के साथ उपलब्ध होंगे. दिसंबर 2026 से फ्लैट्स रेडी टू मूव होंगे और कुल 84 लक्जरी फ्लैट्स सामान्य कीमत पर 25 फीसदी डिस्काउंट पर मिल रहे हैं. परियोजना में स्विमिंग पूल, वाटर फाउंटेन, किड्स प्ले एरिया, ओपन जिम, मॉड्यूलर किचेन, मॉड्यूलर बाथरूम, ऑटोमैटिक लिफ्ट, वीडियो कॉलिंग डोर, कार पार्किंग, और पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे हैं; फ्लैट्स के अंदर पूर्ण फर्निश के साथ उपलब्ध हैं. गोवा सिटी शगुना मोड से डेढ़ किलोमीटर दूर प्राइम लोकेशन पर स्थित है.
0
0
Report
Advertisement

सचिन पायलट बोले– पंचायत चुनावों में कांग्रेस रिकॉर्ड बहुमत बनाएगी

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर, राजस्थान : कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, \"प्रदेश में जो हाल हैं, वो देश से अलग नहीं हैं। कल हमने बहुत विचलित करने वाली तस्वीरें देखीं। इस देश में जिस संस्था को हमारे लोकतंत्र को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी दी गई है, उस संस्था के मुखिया को लेकर ये सरेआम स्थापित हो चुका है कि उन्होंने गैर-संवैधानिक तरीके से SIR किया। अपने ही निर्वाचन आयोग के सदस्यों की अवहेलना करते हुए कानून बनाए। उसके खिलाफ जब पूरा विपक्ष सड़कों पर उतरा और जिस प्रकार का व्यवहार नेता प्रतिपक्ष के साथ किया गया, मुझे नहीं लगता पहले कभी किया गया होगा... ये निंदनीय है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने केवल सड़कों पर आकर इतना कहा कि वे मुख्य निर्वाचन आयुक्त से मिलना चाहते हैं। सांसदों को बसों में भरकर पुलिस थाने भेजा गया और आज उनके खिलाफ FIR की गई है…" उन्होंने आगे कहा, \"...हम चुनाव आयोग से सवाल पूछते हैं और जवाब भाजपा के प्रवक्ता जवाब देते हैं। मुझे कहने में कोई संकोच नहीं है कि राजस्थान में जो नगर निकाय के चुनाव हुए हैं, उनमें भाजपा जीतकर भी हार गई और हम हार कर भी जीते हैं क्योंकि हमारा मत प्रतिशत ज्यादा है... आने वाले पंचायत चुनाव में हम लोग प्रचंड बहुमत लेकर इस बार रिकॉर्ड बनाएंगे...पूरी पार्टी ने निर्णय लिया है कि हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे... अच्छे परिणाम आएंगे। देश देख रहा है कि भाजपा ने ठान लिया है कि किसी न किसी तरह से उन्हें सत्ता में काबिज रहना है...ऐसा पहले किसी सरकार ने नहीं किया... पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी को एकतरफा जीत मिलेगी..."
0
0
Report
Advertisement

आरा में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, एक महिला समेत दो घायल

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई है जबकि इस घटना में एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि तीनों अपने धान के खेत में मेडी बांधने गए थे इस दौरान आकाशीय बिजली गिर गई जिसमें दो पुरुष सहित एक महिला जख्मी हो गए वही बताया जा रहा है कि एक शक्श की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। जिसमें एक महिला और एक पुरुष की इलाज स्थानीय सदन अस्पताल में इलाज किया। जा रहा है।बताया जा रहा ही कि ये पूरा वाक्या संदेश थाना के कोरन डिहरा गांव का है।इस प्राकृतिक आपदा में गंभीर रूप से घायलों में राम गति सिंह उम्र लगभग 30 वर्ष पिता स्वर्गीय राम मोहन सिंह घर कोरन डिहरी थाना संदेश।जबकि दूसरी जख्मी महिला में मंजू देवी उम्र 45 वर्ष पति विजय कुमार सिंह हैं।वहीं विजय कुमार सिंह उम्र 41 वर्ष पिता राम अयोध्या सिंह हैं।फिलहाल मृतक का पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया गया है जबकि दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
0
0
Report
Advertisement

लखीमपुर-खीरी सीएचसी मितौली में हेल्दी बेबी प्रतियोगिता आयोजित, विजेता बच्चों को मिला सम्मान।

Pavan Kumar DixitPavan Kumar DixitFollow4m ago
Pipra Jhala, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मितौली में बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को हेल्दी बेबी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित श्री रमेश शुक्ला रहे। प्रतियोगिता में बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं समग्र विकास का मूल्यांकन किया गया। स्वस्थ एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही उनकी माताओं को भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार बेबी इवान, द्वितीय पुरस्कार अब्दुल हादी तथा तृतीय पुरस्कार बेबी मोनू को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में आईसीडीएस सुपरवाइजर प्रीति यादव, ज्योतिका शुक्ला, पम्मी राज, बीपीएम मोहम्मद तैयब सिद्दीकी, ब्लॉक लेखा प्रबंधक अमित सक्सेना, एचबी आभा शुक्ला, शिवेंद्र सिंह तथा संयोजिका उर्मिला देवी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
0
0
Report

जमीन पर कब्जे का आरोप, डीएम कार्यालय के पास महिला ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow6m ago
Netua Grameen, Uttar Pradesh:उन्नाव। हसनगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम जटखेवा निवासी महिला ने गांव के कुछ दबंग लोगों पर उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है। न्याय की मांग को लेकर महिला जिला अधिकारी कार्यालय के पास अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और धरने पर बैठ गई है। जटखेवा निवासी चढ़ना पत्नी मूलचंद का आरोप है कि गांव के ही सुरेश सिंह, शेर बहादुर सिंह, राजेश सिंह और वीरेंद्र सिंह ने दबंगई के बल पर उसकी जमीन पर करीब तीन वर्ष से जबरन कब्जा कर रखा है। महिला का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद उसे अपनी जमीन पर कब्जा नहीं मिल पा रहा है। महिला के मुताबिक संबंधित भूमि गाटा संख्या 4345 और 76, ग्राम जटखेवा में स्थित है। आरोप है कि कब्जेदार जमीन खाली करने को तैयार नहीं हैं। पीड़िता ने थाना असोहा पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उसका आरोप है कि थाना प्रभारी निरीक्षक द्वारा चंद्र कुमार पुत्र नन्नू को फर्जी तरीके से नोटिस भेजा गया और प्राथमिकी के संबंध में भी गलत आरोप लगाए गए हैं। महिला ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जमीन से कथित अवैध कब्जा हटवाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला का कहना है कि जब तक उसकी शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक वह जिला अधिकारी कार्यालय के पास धरने और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठी रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

इंडिया गठबंधन के आक्रोश मार्च में पुतले दहन, चुनाव आयोग पर आरोप

Patna, Bihar:पटना से इस वक्त की बड़ी खबर है, जहां इंडिया गठबंधन की ओर से “ज्ञानेश भगाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत आक्रोश marcha निकाला गया। पटना महानगर और पटना सदर प्रखंड की ओर से निकाला गया यह मार्च आरजेडी के प्रदेश कार्यालय से शुरू होकर वीरचंद पटेल पथ होते हुए इनकम टैक्स गोलंबर पहुंचा। यहां प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और ज्ञानेश कुमार गुप्ता के पुतले का दहन किया。 प्रदर्शन के दौरान इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने “ज्ञानेश भगाओ, लोकतंत्र बचाओ”, “वोट चोर गद्दी छोड़ो” और “लोकतंत्र की हत्या बंद करो” जैसे नारे लगाए。 इंडिया गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग पर बीजेपी के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया और बिहार में दोबारा चुनाव कराने की मांग की। नेताओं का कहना है कि लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश के खिलाफ तेजस्वी यादव के नेतृत्व में उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा。 वहीं, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने दावा किया कि तेजस्वी यादव के आह्वान पर पूरे बिहार के 534 प्रखंडों में आक्रोश मार्च और पुतला दहन कार्यक्रम सफल रहा。 एजाज अहमद के मुताबिक, 8 अक्टूबर को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पटना के शहीद स्मारक से राजभवन तक मार्च निकाला जाएगा, जबकि सभी जिलों में धरना और आक्रोश मार्च का भी आयोजन किया जाएगा।
0
0
Report

मोबाइल की रोशनी में टीकाकरण, परतावल सीएचसी की व्यवस्था पर उठे सवाल।

Dipu RawatDipu RawatFollow8m ago
Partawal, Uttar Pradesh:बिजली और जनरेटर की सुविधा के बावजूद टॉर्च के सहारे हुआ टीकाकरण, जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल। परतावल/महराजगंज। नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 15 महंत अवैद्यनाथ नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परतावल में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने आई है। यहां टीकाकरण के दौरान बिजली की रोशनी के बजाय मोबाइल की टॉर्च का सहारा लेना पड़ा। स्वास्थ्यकर्मी मोबाइल की रोशनी में टीकाकरण करते नजर आए। हैरत की बात यह है कि अस्पताल में बिजली की सुविधा के साथ जनरेटर की व्यवस्था भी उपलब्ध है। इसके बावजूद टीकाकरण जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य कार्य के लिए मोबाइल की रोशनी का इस्तेमाल होना अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े करता है। मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि जब अस्पताल में वैकल्पिक बिजली व्यवस्था मौजूद है तो उसका समय पर उपयोग क्यों नहीं किया गया। स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से अलग दिखाई दे रही है। मोबाइल की टॉर्च में टीकाकरण की तस्वीर स्वास्थ्य व्यवस्था की उस हकीकत को सामने लाती है, जहां संसाधन मौजूद होने के बावजूद उनका समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है। इससे न केवल मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को परेशानी होती है, बल्कि सरकार की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर किए जा रहे प्रयासों पर भी सवाल उठते हैं, स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर बिजली एवं जनरेटर व्यवस्था को सुचारु रखने तथा भविष्य में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति न होने की मांग की है। अधीक्षक डॉ० अमित कुमार ने बताया कि मैं छुट्टी पर हूं, मुझे इस प्रकरण में जानकारी नहीं है, अगर इस तरह की दिक्कत हुई है तो मैं जांच कर आवश्यक कार्यवाही करूंगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top