206122
औरैया में विचित्र पहल संस्था ने किया पौधारोपण अभियान शुरू
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया की समाजसेवी संस्था 'विचित्र पहल' ने जनपद में व्यापक पौधारोपण अभियान शुरू किया है। सूचना के अनुसार संस्था का लक्ष्य पूरे जिले में 5100 पौधे लगाना है। साथ ही वे इन पौधों की देखभाल भी करेंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बलरामपुर के फादर बांध में दरार, बारिश से किसानों की फसल को नुकसान
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर लगातार हो रही बारिस से फूटा फादर बांध का एक हिस्सा जिससे किसानों के खेत मे भरा पानी धान की फसल को हुआ नुकसान कृषि विभाग से जल ग्रहण मिशन योजना के तहत करीब तीन साल पहले बनाया गया था बांध ग्रामीणों ने बांध में आ रही दरारों की सूचना पूर्व में दी थी प्रशासन को,वावजूद इसके नही किया गया मरम्मत कृषि विभाग ने ग्राम पंचायत को हैंडओवर कर दिया था बांध सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी ,किसानों की फसल नुकसानी का किया जा रहा है आंकलन रामचंद्र पुर विकासखंड के तेतर डीह गांव में बना है फादर बांध0
0
Report
बेगूसराय के हिरायचक घाट पर 17 वर्षीय युवती का शव, हत्या की जांच जारी
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-3 पंचायत स्थित हिरायचक घाट के पास गंगा बाया नदी के पानी में करीब 17 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की हालत को लेकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों में भी हड़कंप मच गया। इस घटना की सूचना मिलते ही बछवाड़ा थानाध्यक्ष विकास कुमार राय सशस्त्र बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकालवाकर कब्जे में लिया। प्रथमदृष्टया युवती के गले पर दबाव के निशान मिलने से पुलिस ने हत्या समेत कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। युवती की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस युवती की पहचान कराने के साथ घटना की हर संभावित पहलू से जांच में जुटी है।0
0
Report
पटना के उदरचक गांव में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर बदमाशों की गोली
Danapur, Bihar:पटना के बिक्रम थाना क्षेत्र के उदरचक गांव में दलान पर सो रहे एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने पटना एम्स रेफर कर दिया। हालांकि, बाद में परिजन घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना के पीछे पुरानी पारिवारिक रंजिश की बात सामने आ रही है। घायल के परिजनों का आरोप है कि परिवार के एक सदस्य की पत्नी की आत्महत्या के बाद से मायके पक्ष के लोगों के साथ विवाद चल रहा था। इसी मामले में घायल का भाई धर्मेंद्र कुमार जेल में बंद बताया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते ससुराल पक्ष के लोगों ने युवक को निशाना बनाकर गोली मारी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घटनास्थल से पुलिस ने एक देसी कट्टा का खोखा, एक जिंदा कारतूस, पिस्टल के तीन खोखे और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। पूर्व में दोनों पक्षों के बीच विवाद की बात भी सामने आई है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। घटना में शामिल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
सीकर के झूला महोत्सव: 105 वर्षों की परंपरा में श्रद्धा और संस्कृति का उत्सव
Sikar, Rajasthan:सीकर झूला महोत्सव की सदियों पुरानी परंपरा सीकर के श्री कल्याण धाम में 105 वर्षों से चली आ रही है झूला महोत्सव की परम्परा हर साल श्रावण माह में मनाया जाता है झूला महोत्सव एंकर सीकर। श्रावण मास को भक्ति, आस्था और उल्लास का महीना माना जाता है इस पावन महीने में मंदिरों में भगवान के झूले सजते हैं और श्रद्धालु भक्ति के रंग में रंग जाते हैं। सीकर के श्री कल्याण धाम में भी सदियों पुरानी इसी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है। यहां आयोजित झूला महोत्सव में श्रद्धा के साथ लोक संस्कृति और सनातन परंपराओं की झलक देखने को मिल रही है।श्रावण मास में प्रकृति अपने पूरे शबाब पर होती है। बारिश और सुहावने मौसम के बीच झूले का विशेष महत्व माना गया है। पौराणिक काल से भगवान कृष्ण और भगवान शिव के प्रसंगों में भी झूले की परंपरा का उल्लेख मिलता है।श्रावण की तीज से लेकर पूर्णिमा तक कृष्ण और विष्णु मंदिरों में भगवान के स्वरूप को झूले में विराजमान कर झूला महोत्सव मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को श्रावण मास के धार्मिक महत्व के साथ पूजा-पाठ, आनंद और हमारी संस्कृति से जोड़ना है।श्री कल्याण धाम में यह परंपरा करीब 105 वर्षों से लगातार चली आ रही है। समय के साथ आयोजन का स्वरूप भी बदला है। पहले धार्मिक झांकियों और कार्यक्रमों के जरिए बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ा जाता था, वहीं अब कठपुतली, कच्ची घोड़ी, राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती की झांकियां इस महोत्सव का आकर्षण बढ़ा रही हैं।झूला महोत्सव सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति, परंपराओं और सनातन मूल्यों से जोड़ने का एक माध्यम भी बन चुका है। यही वजह है कि श्री कल्याण धाम में हर वर्ष यह आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। श्री कल्याण धाम के महंत विष्णु प्रसाद शर्मा ने बताया कि झूला महोत्सव सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सदियों पुरानी सनातन परंपरा और संस्कृति को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने का पर्व है।श्रावण मास में जब प्रकृति अपने पूरे चरम पर होती है, चारों ओर हरियाली और बारिश का खुशनुमा मौसम होता है, तब भगवान को झूले में विराजमान कर इस परंपरा को उत्सव के रूप में मनाया जाता है।मान्यता है कि तीज से लेकर पूर्णिमा तक कृष्ण और विष्णु मंदिरों में भगवान के स्वरूप को झूले में विराजमान कर झूला महोत्सव मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को श्रावण मास के धार्मिक महत्व, पूजा-पाठ के साथ आनंद और उत्सव से जोड़ना है।श्री कल्याण धाम में भी झूला महोत्सव की परंपरा करीब 105 वर्षों से लगातार चली आ रही है। समय के साथ इस आयोजन का स्वरूप भी बदला है। पहले जहां झांकियों और अन्य माध्यमों से बच्चों को धर्म और संस्कृति से जोड़ा जाता था, वहीं अब कठपुतली, कच्ची घोड़ी, कृष्ण-राधा और शिव-पार्वती की झांकियों के साथ संत-महात्माओं के जीवन से जुड़े प्रसंग प्रस्तुत किए जाते हैं।झूला महोत्सव का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य नई पीढ़ी, खासकर बच्चों को सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और आध्यात्मिक चेतना से परिचित कराना है, ताकि हमारी हजारों साल पुरानी संस्कृति का यह उत्सव आने वाली पीढ़ियों तक भी उसी उत्साह और आस्था के साथ पहुंचता रहे।0
0
Report
फतेहपुर सीकर में नगर निकाय चुनाव के लिए फ्लैग मार्च
Sikar, Rajasthan:फतेहपुर , आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने को लेकर बुधवार शाम को पुलिस प्रशासन ने कस्बे में विभिन्न मार्गो से फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल सिंह के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च छतरियां बस स्टैंड से शुरू होकर कस्बे के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरा। फ्लैग मार्च में फतेहपुर वृत्ताधिकारी नोपाराम भाकर, कोतवाली थानाधिकारी महेंद्र मीणा, सदर थानाधिकारी पुष्पेंद्र झाझड़िया सहित कोतवाली, सदर फतेहपुर व रामगढ़ थाना पुलिस का जाब्ता शामिल रहा। पुलिस जवानों ने बाजार एवं प्रमुख मार्गों पर पैदल मार्च कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।0
0
Report
भाजपा विजय संकल्प सभा से निकाय चुनाव में जीत का स्पष्ट संकेत
Sikar, Rajasthan:जिला-सीकर विधानसभा-फतेहपुर नगरपालिका-रामगढ़ शेखावाटी भाजपा विजय संकल्प सभा आयोजित निकाय चुनाव में भाजपा को विजयी बनाने की बात पर वक्ताओं ने दिया बल रामगढ़ शेखावाटी नगरपालिका चुनाव को लेकर सैनी समाज भवन में भाजपा विजय संकल्प सभा का आयोजन किया गया। भाजपा नेता श्रवण चौधरी के सानिधान्ध में आयोजित सभा में भाजपा नेता फतेहपुर निकाय प्रभारी विश्म्भर पूनियां, ओमेन्द्रपाल पूनियां, रमेश गोरा, पूर्व पुलिस अधीक्षक केशरसिंह शेखावत, आदि ने संबोधित किया। श्रवण चौधरी ने क्षेत्र के चहुमुंखी विकास के लिये भाजपा का बोर्ड विजयी बनाने की बात पर बल दिया। रमेश गोरा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का संगठन है। भाजपा में कार्यकर्ता ही संगठन का मूल आधार है। वहीं वक्ताओं ने केन्द्र व राज्य सरकार की जनहितेषी योजनाओं को घर-घर पहुंचाकर भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करवाने की बात पर बल दिया। सभा में जितेन्द्रसिंह कारंगा, सरोज कडवासरा, आनंदपाल हुड्डा, अरविन्दसिंह खोटिया, मनीष शर्मा, मनोज पढिहार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे。0
0
Report
Advertisement
अमेठी-ट्रेन की चपेट में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, पुलिस जांच शुरू
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी-ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत। शौच के लिए रेलवे लाइन पार कर खेत गया था 65 वर्षीय बुजुर्ग, जो भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया। ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने अमेठी पुलिस को सूचना दी। मौके पर अमेठी पुलिस व आरपीएफ जुटी आग्रिम कार्यवाही में। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ कर शव कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान रामदेव वर्मा पुत्र सहतू वर्मा, उम्र 65 वर्ष, निवासी डेढ़ पसार थाना अमेठी के रूप में हुई।0
0
Report
नीमकाथाना में डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए नगरपालिका की फॉगिंग अभियान जारी
Sikar, Rajasthan:जिला: सीकर विधानसभा: नीमकाथाना लोकेशन: नीमकाथाना, सीकर मौसमी बीमारियों के बढ़ते खतरे और मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने शहर में फॉगिंग शुरू किया है। शहर के कई वार्डों में नगर पालिका कर्मचारियों ने फॉगिंग की。 सीकर जिले के नीमकाथाना मौसमी बीमारियों के बढ़ते खतरे और मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने शहर में फॉगिंग अभियान शुरू कर दिया है। नगर पालिका ईओ रणजीत सिंह ने बताया कि शहर के विभिन्न वार्डों और मच्छर प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग करवाई जा रही है। नगर पालिका की टीमें चिन्हित क्षेत्रों में पहुंचकर नियमित रूप से फॉगिंग कर रही हैं, ताकि मच्छरों की संख्या को नियंत्रित किया जा सके और डेंगू, मलेरिया सहित अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम हो सके।ईओ रणजीत सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव के साथ मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की संभावना रहती है। इसी को देखते हुए नगर पालिका की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने शहरवासियों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने दें तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। नगर पालिका की ओर से जरूरत के अनुसार अन्य क्षेत्रों में भी फॉगिंग करवाई जाएगी।0
0
Report
तेनुघाट डैम के कोजवे किनारे नाबालिग लड़की नदी में कूदकर बची, लोगों ने बचाव किया
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो जिले के तेनुघाट डैम के कोजवे के पास जानकारी अनुसार एक नाबालिग लड़की अचानक कूद गई और बहाव में बीच में पत्थर पर जाकर बच गई। जिसे वहां पार हो रहे लोगों ने देखा और इसकी जानकारी तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो को दी गई। ओपी प्रभारी मौके पर पहुंचे और डैम के गेट को बंद कराया गया। उसके बाद तैराक के सहयोग से उसे निकालकर अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट ले जाया गया। लड़की गोमिया के रहने वाली है और उसके परिजन को खबर कर दिया गया है; परिजन के आने के बाद उसे उनके हवाले कर दिया जाएगा। जानकारी अनुसार परिवार में आपसी मनमुटाव के कारण लड़की नदी में कूदने आई थी।0
0
Report
Advertisement
खैरागढ़ की राखियाँ: देसी संसाधनों से, महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की नई राह दिखाई
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ में इस बार राखियां सिर्फ धागों और मोतियों से नहीं, बल्कि खेत-खलिहान और गांव की मिट्टी से तैयार हो रही हैं। SBI RSETI के प्रशिक्षणार्थियों ने धान, चावल, गेहूं, मूंग-गेहूं और बांस जैसी स्थानीय सामग्री से आकर्षक और अनोखी राखियां तैयार कर सबका ध्यान खींचा है। खास बात यह है कि जिन चीजों को आमतौर पर खेती और domestic उपयोग से जोड़ा जाता है, उन्हीं को महिलाओं ने अपनी रचनात्मकता से बाजार में बिकने वाले उत्पाद का रूप दे दिया। आरसेटी बाजार में इन राखियों की प्रदर्शनी लगाई गई, जहां प्रशिक्षणार्थियों ने अपने उत्पादों को ग्राहकों के सामने पेश किया। महिलाओं का कहना है कि प्रशिक्षण ने उन्हें सिर्फ राखी बनाना नहीं सिखाया, बल्कि स्थानीय संसाधनों से कम लागत में उत्पाद तैयार कर आय अर्जित करने का रास्ता भी दिखाया है। धान से लेकर बांस तक, देसी संसाधन अब इनके हाथों में स्वरोजगार की डोर बन रहे हैं।0
0
Report
रायपुर राशन डिपो में बड़ा फर्जीवाड़ा, 265 कार्डों में चावल-शक्कर गड़बड़ी; दुकानदार गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:रायपुर में राशन दुकान में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है.. हितग्राहियों के राशन में गड़बड़ी कर सरकारी खाद्यान्न की हेराफेरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी राशन दुकानदार को गिरफ्तार किया है.. मामला थाना तेलीबांधा क्षेत्र का है.. पुलिस के मुताबिक आरोपी टोकेश्वर साहू राशन दुकान का संचालन करता था.. जांच के दौरान दुकान के रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में भारी अंतर सामने आया.. करीब 265 राशन कार्डों में रखे चावल और शक्कर के स्टॉक में गड़बड़ी पाई गई.. जांच में पहले करीब 20 क्विंटल 40 किलो चावल की कमी सामने आई, जबकि बाद की भौतिक जांच में यह कमी बढ़कर 389.24 क्विंटल चावल और 778.48 बोरी तक पहुंच गई.. पुलिस के मुताबिक इस हेराफेरी से शासन को करीब 15 लाख 91 हजार 898 रुपये की वित्तीय क्षति हुई.. मामले में आरोपी टोकेश्वर साहू के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस और आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत अपराध दर्ज किया गया है.. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.. मामले की विवेचना जारी है..0
0
Report
पार्षद कार्यालय में गाली-गलौज और पथराव, शराब बिक्री मामले में महिला गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:रायपुर पार्षद कार्यालय में गाली-गलौज और तोड़फोड़ का मामला.. पुलिस ने शराब कोचिया महिला आरोपी को किया गिरफ्तार. पार्षद द्वारा अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर की थी पार्षद कार्यालय में पथराव.. शराब कोचिया गीता बाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार.. आरोपी महिला के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल दाखिल.. कुछ दिन पहले देवेंद्र नगर पुलिस ने आबकारी एक्ट में भी की थी कार्रवाई आदत में सुधार नहीं होने पर धारा 129 BMSS के तहत भी कार्रवाई सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला..0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय के बछवारा में जमीन के विवाद ने कराया खूनी संघर्ष, दर्जनों घायल
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में एक बार फिर जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ है। दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और तलवार से हमला किया गया। मारपीट की इस घटना में दो महिला समेत करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में एक चौकीदार भी शामिल है। सभी घायलों का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं, मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। पूरा मामला बछवारा थाना क्षेत्र के भरौल गांव का है। बताया जा रहा है कि जमीन पर धान की रोपाई को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पहले पक्ष के हर राम ईश्वर का आरोप है कि उनकी जमीन पर उनके द्वारा धान की रोपाई की गई थी। इसी दौरान लालदेव कुंवर पक्ष के लोगों द्वारा खेत में लगे धान को जलाने का प्रयास किया जा रहा था। विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और तलवार से हमला कर दिया। इस हमले में तीन लोग घायल हुए हैं। हरेराम ईश्वर का दावा है कि करीब तीन कट्ठा जमीन उनके पूर्वजों की है, लेकिन दूसरे पक्ष के लोग जबरन उस जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के लालदेव कुंवर ने इन आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि जमीन उनकी है और पहले पक्ष के लोग जबरन उस पर कब्जा करना चाहते थे। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट की पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होती दिखाई दे रही है। वीडियो में लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और अन्य हथियारों से हमला करते नजर आ रहे हैं। फिलहाल दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद बछवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सामने आए वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। लेकिन जिस तरह जमीन के विवाद में दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई, उससे एक बार फिर सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर जमीन विवादों में कानून का डर क्यों खत्म होता जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
सिमडेगा में झारखंड महिला हॉकी टीम का रजत पदक मिलने पर भव्य स्वागत
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा: पुणे में आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर लौटी झारखंड महिला हॉकी टीम का बुधवार को सिमडेगा के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में भव्य स्वागत किया गया। हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों ने विजेता खिलाड़ियों का बुके, तिलक और मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया। रजत पदक विजेता टीम में सिमडेगा की रीना कुल्लू, अनीशा कुल्लू, एस्टर होरो, सोनाली तिर्की, अनुप्रिया सोरेंग और जमुना कुमारी शामिल हैं। टीम मैनेजर सह एनआईएस हॉकी कोच दिव्या डुंगडुंग भी सिमडेगा पहुंचीं। हॉकी झारखंड के महासचिव मनोज कोनबेगी ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने दबाव में भी शानदार प्रदर्शन और मानसिक मजबूती का परिचय दिया। कई मुकाबलों में पिछड़ने के बावजूद टीम ने शानदार वापसी करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। टीम मैनेजर दिव्या डुंगडुंग ने अपने पहले ही दौरे में रजत पदक जीतने पर खुशी जताई और हॉकी झारखंड व सिमडेगा में मिले सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारी, प्रशिक्षक, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।0
0
Report
नेपाल की तबाही के बाद लखीसराय में बाढ़ की आशंका बढ़ गया
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय। नेपाल में भारी तबाही की खबर सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद जिले के लोगों में संभावित बाढ़ को लेकर चिंता बढ़ गई है। जिले की किऊल, हरुहर और गंगा नदियां पानी से लबालब हैं। खासकर गंगा नदी का पानी पिपरिया प्रखंड और बड़हिया के नदी तटीय गांवों तक पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में नदियों के जलस्तर में स्थिरता बनी हुई है, लेकिन बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं है। पिपरिया प्रखंड के वलीपुर, रामचंद्रपुर और पिपरिया पंचायत के निचले इलाकों तक गंगा का पानी पहुंच गया है। इससे मक्का और सब्जी की फसल को नुकसान हुआ है। दियारा क्षेत्र में पशुपालकों के सामने पशुचारे की समस्या भी बढ़ती जा रही है। ग्रामीण फिलहाल पानी में तैरकर घोड़े से चारा लाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों में आशंका है कि नेपाल में हुई भारी तबाही का असर यदि बिहार तक पहुंचता है तो गंगा के जलस्तर में और वृद्धि हो सकती है। ऐसी स्थिति में जिले के नदी तटीय और दियारा क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ज्यादा जानकारी दे रहे हैं जी मीडिया संवाददाता राज किशोर मधुकर。0
0
Report
Advertisement
