206122
तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर खाई में गिरी, तीन लोगों की हुई मौत।
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया जिले के सहायल थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब कार अनलिमिटेड होकर पेड़ में टकरा गई जिस कार में कुल सात लोग सवार बताये गये,सूचना पर पहुची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती।कानपुर देहात के रसूलाबाद के रहने वाले सभी लोग बताये जा रहे है।कार सवार रसूलाबाद से ग्वालियर के लिए जा रहे थे।तो वही पुलिस आवश्यक कार्रवाई करते हुये जांच पड़ताल में जुटी ।औरैया जनपद के सहायल थाना क्षेत्र का मामला।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन में अज्ञात कारणों से सूने घर में भीषण आग, लाखों सामान जल गया
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में अज्ञात कारणों के चलते सूने घर में लगी भीषण आग, सूने घर में लगी भीषण आग ने देखते ही देखते धारण किया विकराल रूप, आग की चपेट में आकर घर के अंदर रखा लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ राख, फ्रिज, एलइडी टीवी, वाशिंग मशीन, बाइक, ई रिक्शा की बैटरियां और फर्नीचर एवं जेवरात समेत नगदी जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट से घर में आग लगने की जताई जा रही आशंका, पड़ोसियों को आग लगने की देरी से हुई जानकारी, नहीं पाया जा सका आग पर काबू, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के रामचबूतरा इलाके का मामला।0
0
Report
वैशाली में प्लंबर की गोली मारकर हत्या: अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी तेज
Hajipur, Bihar:बड़ी खबर वैशाली से आ रही है जहाँ बेखौफ बदमाशों ने एक प्लम्बर मिस्त्री की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना सदर थाना क्षेत्र दामोदर नगर की है जहाँ स्थित एक बगीचे में प्लम्बर मिस्त्री को फोन कर बुलाया गया जिसके बाद उसे गोली मारी गई जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आनन फानन में सदर अस्पताल लाया गया लेकिन चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत युवक का नाम ऋषि कुमार है जो सदर थाना क्षेत्र के ही चंद्रालय का रहने वाला था। मृतक़ के भाई ने बताया कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं है लेकिन स्थानीय स्तर पर दबंगई दिखाने और वर्चस्व को लेकर उसके भाई को बुलाकर गोली मारी गई है। उसने बताया कि गोली मारने वालो का नाम उसे पता है जिसके बारे में पुलिस को जानकारी दे दी है। वहीं घटना की सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि आपसी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया है और आरोपियों की आपराधियो की पहचान कर ली गई है जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने ऋषि को फोन कर बुलाया था और ऋषि के साथ एक और युवक था जिसे कुछ नहीं किया गया सिर्फ ऋषी को गोली मारी गई है इसलिए इस मामले का एक चश्मदीद गवाह भी है जिसने अपराधियों को पहचान लिया है जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा। बता दे कि मृतक़ ऋषी तीन बहन और दो भाइ है जिसमे यह छोटा है और इसके दो बच्चे भी है। वहीं ऋषी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है साथ ही इस घटना को लेकर लोगो मे आक्रोश भी है।0
0
Report
अमेठी: मुकदमे की तारीख पर विपक्षी ने बोलेरो से मारी टक्कर, पति-पत्नी घायल
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी ब्रेकिंग मुकदमे की तारीख पर जाते समय विपक्षी ने किया हमला. विपक्षी ने जान से मारने की नीयत से वादी की मोटरसाइकिल में बोलेरो से मारी टक्कर. टक्कर के बाद पति-पत्नी रोड पर गिरे पति को आयी गंभीर चोटे. पति को किया गया ट्रामा सेंटर रेफर. कुछ दिन पूर्व जमीन के कब्जे को लेकर हुआ था दोनों पक्षो मे विवाद. मुकदमे की तारीख पर जाते समय रास्ते मे विपक्षी ने अपनी बोलेरो गाड़ी से मोटर साइकिल मे मारी थी टक्कर. पीड़ित परिवार ने कोतवाली पुलिस जगदीशपुर पर लगाया गभीर आरोप. कुछ दिन पूर्व पीड़ित ने कोतवाली मे दी थी तहरीर. जगदीशपुर कोतवाली के मडवा गांव का मामला.0
0
Report
Advertisement
तालबेहट, ललितपुर में विशाल मगरमच्छ के पहुंचने से दहशत, रेस्क्यू के बाद स्थानीय राहत
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर के तालबेहट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक विशालकाय मगरमच्छ रिहायशी इलाकों की तरफ आ गया मगरमच्छ के रेस्क्यू के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली0
0
Report
अमरोहा के CRPF जवान रूप किशोर की मौत, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के सैद नगली निवासी CRPF जवान रूप किशोर वर्ष 2005 में श्रीनगर में हुए आतंकमी हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद वह पिछले 21 वर्षों से जिंदगी की जंग लड़ रहे थे। गोली लगने से उनके शरीर का निचला हिस्सा पैरालाइज हो गया था, लेकिन देश सेवा का जज्बा और हौसला कभी कमजोर नहीं पड़ा। वीर जवान के निधन की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। तिगरी गंगा घाट पर राजकीय सम्मान और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और नम आंखों से अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी। CRPF इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि रूप किशोर कर्तव्यनिष्ठ, साहसी और देशभक्ति की मिसाल थे। आतंकियों की गोलियों से घायल होने के बाद भी उन्होंने अदम्य साहस के साथ जीवन जिया, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।0
0
Report
रामकृपाल यादव ने तेजस्वी यादव के परिवारवाद पर उठाया सवाल
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना तेजस्वी यादव के परिवारवाद वाले बयान पर बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने पलटवार करते हुए लालू प्रसाद यादव के तरफ इशारा करते हुए पूछा परिवारवाद के जन्मदाता कौन है? माननीय निशांत जी को कोई भी महत्वाकांक्षा नहीं रखते हैं। निशांत जी पार्टी के और कार्यकर्ताओं के सम्मान रखते हुए मंत्री बने हैं। वही रामकृपाल यादव ने कहा परिवारवाद का परिभाषा बताई कहा मैया जी, बाबूजी, भैया जी, बहन जी, बेटा जी इसी को परिवारवाद कहा जाता है। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री रहते हुए कभी अपने बच्चों को आगे नहीं बढ़ाया। कोई परिवारवाद नहीं है। वहीं शिक्षक अभ्यर्थी के प्रदर्शन पर कहा लव एंड ऑर्डर को संभालना भी जरूरी है शांतिपूर्ण से धरना प्रदर्शन करने से कोई नहीं रोक रहा है। शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन करने का अधिकार सब किसी को है । गर्दनीबाग में जो घटना हुई उसे कोई भूल नहीं सकता। बाइट — रामकृपाल यादव, मंत्री बिहार सरकार0
0
Report
Advertisement
बोकारो में 47 गुम मोबाइल बरामद, CEIR पोर्टल से ट्रैकिंग तेज
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के शहरी क्षेत्रों में लगातार मिल रही मोबाइल गुमशुदगी की शिकायतों के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 47 मिसिंग मोबाइल बरामद किए हैं। इस संबंध में आज आलोक रंजन ने सिटी थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों को मिसिंग मोबाइल की खोजबीन तेज करने का निर्देश दिया गया था। इसी अभियान के तहत CEIR पोर्टल की मदद से विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए मोबाइल को ट्रैक कर बरामद किया गया। बरामद मोबाइल में बोकारो सिटी थाना क्षेत्र के 33 मोबाइल, हरला थाना के 8 मोबाइल, सेक्टर-4 थाना के 2 मोबाइल, सेक्टर-12 थाना के 3 मोबाइल तथा सेक्टर-6 थाना का 1 मोबाइल शामिल है। पुलिस ने सभी बरामद मोबाइल को संबंधित थानों में जमा कर दिया है और अब दस्तावेज सत्यापन के बाद मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे जाएंगे। सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने कहा कि CEIR पोर्टल आम लोगों के लिए काफी उपयोगी है। यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल गुम हो जाता है तो वह पोर्टल पर मोबाइल की जानकारी एवं थाना में दर्ज शिकायत की कॉपी अपलोड कर सकता है। इसके बाद जैसे ही मोबाइल ऑन होता है, उसकी सूचना तुरंत संबंधित थाना और मोबाइल धारक को मिल जाती है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत थाना में शिकायत दर्ज कराएं और CEIR पोर्टल का उपयोग करें, ताकि मोबाइल की बरामदगी में आसानी हो सके।0
0
Report
भीषण गर्मी में दोनों शहरों में वाहन आग, कोई जनहानि नहीं
Noida, Uttar Pradesh:भीषण गर्मी के चलते आग की घटनाओं में तेजी देखने को मिली है... मुजफ्फरनगर और फतेहपुर में वाहन आग की चपेट में आ गए। गनीमत रही कि दोनों ही जगह कोई जनहानि नहीं हुई।0
0
Report
रतलाम में पारा 43 डिग्री: गर्मी से जनजीवन बेहाल, राहत के उपाय जारी
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में एक बार फिर गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शहर का तापमान 41 डिग्री से बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने लगा है। दोपहर के समय सड़कों पर निकलना मुश्किल हो रहा है। तेज धूप में सीमेंट और कांक्रीट की सड़कें इतनी ज्यादा गर्म होकर चमक रही हैं कि आंखें खुली रखना भी मुश्किल हो रहा है। लोग काला चश्मा, गमछा और कपड़ों से चेहरा ढंककर बाहर निकलने को मजबूर हैं।0
0
Report
Advertisement
यूपी मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज, योगी शाम साड़े छह बजे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे
Noida, Uttar Pradesh:यूपी मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज CM योगी सायंकाल साढ़े छह बजे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे योगी मंत्रिमंडल में 6 नए चेहरों को मौका मिल सकता है यूपी में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में 6 नए चेहरों के शामिल होने की संभावना है. महिलाओं की अगर बात की जाए तो फतेहपुर से तीन बार की विधायक कृष्णा पासवान को मंत्री बनाया जा सकता है. कृष्णा पासवान महिला के साथ ही दलित (पासी) भी हैं. लिहाजा, बीजेपी अखिलेश के PDA को भी साधेगी. इसके अलावा सपा की बागी विधायक पूजा पाल को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है. सपा के बागी एक अन्य विधायक और ब्राह्मण चेहरा मनोज पांडे भी मंत्री बनाए जा सकते हैं.वही पूर्व भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी योगी मंत्री मंडल में शामिल हो सकते है सूत्रों के अनुसार 1–2 दिन में ही योगी मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा अशोक कटारिया और रोमी साहनी को भी योगी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है यूपी में योगी मंत्रिमंडल कुल मंत्री 54 डिप्टी सीएम कैबिनेट मंत्री 2 21 स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री 14 19 खाली 6 योगी 2.2 का पहला विस्तार 5 मार्च 2024 को हुआ था जिसमें चार मंत्रियों को 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राजनीतिक समीकरण बैठाने के लिए शपथ दिलाया गया था....जिसमें से सुभाषपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के अलावा दारा सिंह चौहान, सुनील शर्मा व अनिल कुमार को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी अब इसके बाद योगी.2 में दूसरी बार मंत्रिमंडल کا विस्तार कल हो सकता है कल शाम को हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार सहयोगी दलों से भी मंत्री बनाया जा सकता है संगठन से भी पदाधिकारी को मंत्री मनाया जा सकता है0
0
Report
प्रतापगढ़ में कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा, श्रद्धालु का जनसैलाब
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के झांसड़ी गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव एवं तुलसी विवाह कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कथा के प्रथम दिन 501 महिलाओं द्वारा सिर पर कलश धारण कर निकाली गई विशाल कलश यात्रा बावड़ी स्थल से प्रारम्भ होकर गांव के विभिन्न गली-मोहल्लों से गुजरते हुए कथा स्थल तक पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला तथा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया। कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कथा श्रवण किया। गुरुदेव भीमाशंकर जी शास्त्री के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया गया। कथा के दौरान भगवान की लीलाओं एवं भक्ति के महत्व का विस्तार से वर्णन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर कथा श्रवण का लाभ लिया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।0
0
Report
झुंझुनूं में राष्ट्रीय लोक अदालत: 15 हजार मामले चिन्हित, 11 बैंचों से सुनवाई
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं इस साल की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत आज करीब 15 हजार मामलों किए गए चिन्हित 11 बैंचों में हो रही मामलों की सुनवाई 3379 लंबित और 11200 प्री-लिटिगेशन मामले शामिल राजीनामे के आधार पर हो रहा विवादों का समाधान झुंझुनूं जिले में इस वर्ष की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित इस लोक अदालत में हजारों मामलों के आपसी सहमति और राजीनामे के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं एडीजे डॉ. महेंद्र के. सिंह सोलंकी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जिले में करीब 15 हजार मामलों को चिन्हित किया गया है। इनमें विभिन्न न्यायालयों में लंबित 3379 मामले तथा करीब 11 हजार 200 प्री-लिटिगेशन प्रकरण शामिल हैं।उन्होंने बताया कि लोक अदालत में मामलों का निस्तारण आपसी समझ और सहमति से किया जाता है, जिससे पक्षकारों को लंबे समय से चल रहे विवादों से राहत मिलती है। लोक अदालत में होने वाला फैसला अंतिम माना जाता है और इसके खिलाफ भविष्य में अपील भी नहीं की जा सकती।लोक अदालत के सफल संचालन के लिए जिले में कुल 11 बैंचों का गठन किया गया है। इनमें चार बैंच जिला मुख्यालय पर तथा सात बैंच तालुका स्तर पर कार्य कर रही हैं। प्रशासन को इस बार भी तीन हजार से अधिक मामलों के निस्तारण की उम्मीद है।0
0
Report
Advertisement
बैतूल में जल जीवन मिशन की लापरवाही से पेयजल संकट गहराया
Betul, Madhya Pradesh:एंकर -मोदी सरकार की जल जीवन मिशन योजना गांव की तकदीर बदलने वाली थी,लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही और भ्रष्टाचार ने उस सार्थक योजना पर जंग लगा दिया। बैतूल जिले में गर्मी के साथ ही कई गांव के ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। खासकर ऐसे गांव जहां पर पीएचई विभाग ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल पहुंचाने का काम किया है। भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट चढ़ी इस योजना के चलते अब गर्मी के सीजन में ग्रामीण पानी के लिए भटकते नजर आ रहे हैं। गांव के दूसरे जल स्रोत भूजल स्तर गिरने की वजह से सूखने लगे हैं,ऐसे में ग्रामीणों को पानी के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।0
0
Report
डोंगरगांव में माइनिंग विभाग के अधिकारी बनकर अवैध वसूली: तीन गिरफ्तार
Rajnandgaon, Chhattisgarh:डिजिटल के लिए स्टोरी राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र में खुद को माइनिंग अधिकारी बताकर ग्रामीण से अवैध वसूली करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। मामला ग्राम दर्री का है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी रामसिंह राजपूत खेतों में जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर के माध्यम से समतलीकरण एवं ट्रांसपोर्टिंग का कार्य करता है। वह किसान यशवंत साहू के खेत में समतलीकरण का काम कर रहा था। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार में सवार होकर रेहाना बेगम, शेख अरमान और रवि वर्मा मौके पर पहुंचे। तीनों ने खुद को माइनिंग विभाग का अधिकारी बताते हुए रामसिंह पर अवैध खनन करने का आरोप लगाया और कार्रवाई की धमकी देने लगे। आरोपियों ने मामले को दबाने के नाम पर पैसों की मांग की। डर के कारण रामसिंह राजपूत ने आरोपियों के मोबाइल फोन पर 6 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। घटना के बाद रामसिंह को आरोपियों पर शक हुआ, जिसके बाद उसने डोंगरगांव थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और जांच के दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। राजनादगांव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने बताया कि पुलिस पूछताछ में महिला आरोपी रेहाना बेगम ने खुद को पत्रकार बताया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। तीनों आरोपियों द्वारा और कितने लोगों को डरा धमका कर अवैध उगाही की गई है ।0
0
Report
गवाह पलटने के बावजूद ग्वालियर अदालत ने नाक काटे आरोपी को सजा
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर जिला कोर्ट ने गवाहों के पलटने के बावजूद अपहरण कर नाक काटने के आरोपी को 03 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इसके साथ ही कोर्ट ने यह टिप्पणी की है कि वैज्ञानिक साक्ष्य और घटना के तत्काल बाद दिए गए बयान गवाहों के बाद में बदले हुए बयानों पर भारी पड़ते हैं. दरअसल नाक काटने से जुड़ा यह मामला सामान्य नहीं है क्योंकि इस मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट में गवाहों के साथ पीड़ित ने भी बयान बदल लिए थे। ऐसे में कोर्ट ने गंभीर आपराधिक मामलों में गवाहों के मुकरने और कोर्ट के बाहर समझौता कर लेने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के साथ आरोपी के बचने के रास्ते को देखते हुए यह सख्त रुख अपनाया है, अगर पूरे मामले पर गौर किया जाए तो मामला 16 अगस्त 2028 का है। बहोड़ापुर इलाके में आरोपी अजय परमार अपने साथियों के साथ फरियादी भोलू उर्फ विशाल को कार में अगवा कर ले गया था, वहां मकान खाली करने के विवाद में उसकी बेरहमी से पिटाई की गई और धारदार हथियार से हमला कर उसकी नाक काट दी गई। ट्रायल के दौरान कैसे तब कमजोर पड़ता नजर आया जब पीड़ित और उसका भाई अदालत में अपने बयानों से मुकर गए और हमलावरों को पहचानने से इनकार कर दिया। बचाव पक्ष ने भी समझौते का तर्क देकर आरोपी को बरी करने की मांग की, हालांकि अदालत ने इन दलीलों को खारिज करते हुए कहा कि माना की गवाह झूठ बोल सकते हैं लेकिन चिकित्सीय रिपोर्ट झूठ नहीं बोल सकती है, सीटी स्कैन में नेजल बोन फ्रैक्चर की पुष्टि और घटना के तुरंत बाद दर्ज कराई गई देहाती नालसी को कोर्ट ने पुख्ता आधार माना। सुप्रीम कोर्ट के खुज्जी बनाम मध्य प्रदेश राज्य फैसले का हवाला देते हुए कोर्ट ने कहा कि गवाह की मुख्य परीक्षा का विश्वसनीय हिस्सा सजा का आधार बन सकता है, ऐसे में कोर्ट ने 03 साल की सजा के साथ आरोपी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाने के साथ ही 08 हजार रुपये पीड़ित को मुआवजे के तौर पर देने के निर्देश दिए।0
0
Report
Advertisement
